‘ये युद्ध का समय नहीं है’, पीएम मोदी ने पुतिन को दी सलाह, जेलेंस्की को बताया ‘भाई’

[ad_1]

लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश दुनिया के कई मुद्दों पर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए कूटनीति को एकमात्र तरीका बताया. 

एमआईटी के शोध वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन से बात करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य जीत से स्थायी समाधान नहीं निकलेगा और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों से सीधी बातचीत में शामिल होने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध हैं. मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठकर कह सकता हूं कि यह युद्ध का समय नहीं है’. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मित्रवत तरीके से कह सकता हूं कि दुनिया में चाहे कितने भी लोग आपके साथ क्यों न खड़े हों, युद्ध के मैदान में कभी कोई समाधान नहीं निकलेगा’.

‘बातचीत ही शांति का एकमात्र तरीका’
पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में युद्धरत देशों के बीच सीधी बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया और केवल सहयोगी देशों के समर्थन पर निर्भर ना रहने को कहा. उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन अपने सहयोगियों के साथ अनगिनत चर्चाएं कर सकता है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा. इसके बजाय चर्चा में दोनों पक्षों को शामिल किया जाना चाहिए’. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत ही शांति का एकमात्र व्यवहारिक तरीका है.

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वैश्विक समुदाय विशेष रूप से दक्षिण लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण पीड़ित है. दुनिया खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से जूझ रही है. इसलिए वैश्विक समुदाय को शांति की खोज में एकजुट होना चाहिए’.

पीएम मोदी की ये टिप्पणी संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रहे वैश्विक प्रयासों के बीच आई है, जिसके कारण विनाशकारी मानवीय और आर्थिक परिणाम सामने आए हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हुए. लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा. कई शहर मलबे में तब्दील हो गए. अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन के साथ सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर सहमति जताई क्योंकि कीव ने कहा कि वो वॉशिंगटन के 30 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए तैयार है.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को कहा, ‘रूस सैद्धांतिक रूप से युद्ध विराम प्रस्ताव का समर्थन करता है लेकिन जब तक कई महत्वपूर्ण शर्तें तय नहीं हो जातीं या स्पष्ट नहीं हो जातीं तब तक लड़ाई रोकी नहीं जा सकती. पुतिन ने कई बार कहा है कि वो शांतिवार्ता के लिए तैयार हैं. हालांकि, यूक्रेन को ये घोषणा करनी होगी कि वो नाटो की सदस्यता नहीं लेगा और रूस यूक्रेन में अपने दावे वाली सारी जमीन अपने पास रखेगा. इसमें कुछ ऐसी जमीनें भी शामिल हैं, जिन पर उसका नियंत्रण नहीं है.

ये भी पढ़ें:

ट्रंप पर जताया भरोसा, पाकिस्तान को लताड़! पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में शी जिनपिंग पर कह दी बड़ी बात

[ad_2]

Meen Rashi 17 March 2025: मीन राशि वालों को लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता अवश्य मिलेगी, पढ़े

[ad_1]

Meen Rashi 17 March 2025: मीन राशिफल 17 मार्च, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा.नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में कार्य करने की नई प्रेरणा मिल सकती है , आप अपने कार्यों को तरीके से करने में सक्षम रहेंगे और आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे.  आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में इनाम दिया जा सकता है जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे .

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.  अपने स्वास्थ्य में उर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार ले , मानसिक शांति के लिए व्यायाम अवश्य करें और ध्यान करें.  

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर बहुत अधिक उत्साहित रहेंगे . आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा परंतु आप किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले बहुत अधिक सोच विचार करें तो अच्छा रहेगा,  आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.  आपको अपने विचारों को साझा करने करने का अवसर प्राप्त हो सकता है .आज आपको आपकी समझदारी और मधुरता से आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा बना रहेगा .

मीन राशि यूथ राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-

युवा जातको की बात करें तो आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको सफलता अवश्य मिलेगी . आपके परिवार में शांति रहेगी जहां पर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी. आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘द डिप्लोमैट’ ने भरा फर्राटा, ‘छावा’ के सामने निकाला बजट का एक चौथाई हिस्सा

[ad_1]

The Diplomat Box Office Collection Day 3: होली के दिन 14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ दर्शकों को पसंद आ रही है. यही वजह है कि छावा जैसी फिल्म के सामने होने के बावजूद लोग फिल्म देखने के लिए उमड़ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ओपनिंग ली, तो वहीं फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन और बढ़ा. 

अब आज फिल्म की कमाई से जुड़े तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले वीकेंड अब तक कितनी कमाई कर ली है.

द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (The Diplomat First Weekend Box Office Collection)
द डिप्लोमैट ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन 4.03 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 4.68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तीसरे दिन 10:25 बजे तक फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म की टोटल कमाई 13.36 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें कि आज के आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं और फाइनल नहीं हैं. इनमें अभी बदलाव हो सकता है.


द डिप्लोमैट ने निकाला बजट का इतना हिस्सा

द डिप्लोमैट को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 50 करोड़ रुपये में बनाया गया है. फिल्म ने अभी तक अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा निकाल भी लिया है.

द डिप्लोमैट की स्टार कास्ट और डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है. ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है जिसमें एक डिप्लोमैट की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में डिप्लोमैट पाकिस्तान में फंसी एक इंडियन लड़की उज्मा अहमद को भारत लाने की कोशिश करता है.

फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. इसके पहले वो 2024 में आई वेदा में दिखे थे. उज्मा अहमद के रोल में सादिया खतीब हैं, जिनकी एक्टिंग की तारीफें हो रही हैं. जॉन अब्राहम अब इस फिल्म के बाद आने वाले फिल्म तेहरान में मानुषी छिल्लर के साथ दिखेंगे.

और पढ़ें: ‘छावा’ बनेगी बॉलीवुड की टॉप-2 फिल्मों में से एक! बॉक्स ऑफिस पर आज जगी उम्मीद



[ad_2]

सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में बढ़ेगा रिलायंस कन्ज्यूमर के प्रोडक्ट्स का दायरा, यह है कंपनी का प

[ad_1]

Reliance Consumer Product Limited: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड देशभर में अपना डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उठाए गए एक रणनीतिक कदम के तहत कंपनी वित्त वर्ष 2025 के अंत तक अपने प्रोडक्ट्स को देश के दस लाख आउटलेट्स पर उपलब्ध कराएगी.

इंडिपेंडेंस और कैंपा ने किया गजब का कारोबार

यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि ऐसा तब हो रहा है जब कंपनी के दो अलग-अलग ब्रांड इंडिपेंडेंस और कैंपा दोनों में से हर एक ने 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. इनके पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे भी ब्रांड्स हैं, जो 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के करीब हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि RCPL का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी उपस्थिति का दायरा बढ़ाने का है. इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि कंपनी अगले तीन सालों में डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ाकर लगभग 5-6 मिलियन करने का प्लान बना रही है ताकि देश के बाजारों में ये अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके. 

इन सेक्टर्स में भी कंपनी दे सकती है दस्तक

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड मॉर्डन ट्रेड के साथ-साथ एयरलाइन्स तथा रेलवे में भी अपनी मजबूत उपस्थिति के बारे में विचार कर रही है. इंडिपेंडेंस और कैम्पा की रिटेल बिक्री 1,000-1,000 करोड़ रुपये तक की रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई और भी ब्रांड्स हैं, जिनमें में हर एक का कारोबार 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब है. RCPL ने कई और भी ब्रांड्स खरीदे हैं. इसमें बेवरेज ब्रांड कैंपा, रावलगांव शुगर कन्फेक्शनरी का कॉफी ब्रेक और पान पसंद और लोटस चॉकलेट जैसे ब्रांड शामिल हैं. हाल ही में इसने वेलवेट के सॉस और मसालों के ब्रांड SIL का भी अधिग्रहण किया. 

10,000 करोड़ से अधिक रेवेन्यू जेनरेट की उम्मीद

दिसंबर में, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  (RIL) ने घोषणा की कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड  (RCPL) का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 के शुरुआती नौ महीने में 8,000 करोड़ रुपये रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी को वित्त वर्ष 25 में 10,000 करोड़ से अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने की उम्मीद है. एक अधिकारी के मुताबिक, RCPL का लक्ष्य खुद को एक मल्टीनेशनल कन्ज्यूमर प्रोडक्ट कंपनी के रूप में स्थापित करना है, जो ग्राहकों को किफायती कीमतों पर बेहतर क्वॉलिटी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराएं. 

 

ये भी पढ़ें:

कर्मचारियों पर मेहरबान हुई कंपनी, बांट दिए 34 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर; इन्हें भी मिला हिस्सा

[ad_2]

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत फिर बना चैंपियन, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर जीता ये टूर्नामेंट

[ad_1]

India wins International Masters League 2025: भारत ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब जीत लिया है. इंडिया मास्टर्स की टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है. इस खिताबी भिड़ंत में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 148 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में भारत ने 17 गेंद शेष रहते आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) रहे, जिन्होंने 50 गेंद में 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

ये रहे भारत की जीत के हीरो

वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने आई थी, जिसके लिए सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 45 रनों की पारी खेली, लेकिन ब्रायन लारा और विलियम्स पर्किन्स 6-6 रन बनाकर आउट हो गए थे. शहबाज नदीम ने बेहद घातक गेंदबाजी स्पेल करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. लेंडल सिमंस ने जरूर 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन भारत के लिए नदीम के अलावा विनय कुमार ने भी गेंदबाजी में कहर बरपाया. कुमार ने मैच में कुल 3 विकेट लिए.

जब बैटिंग की बारी आई तो अंबाती रायुडू एक अलग ही लय में नजर आए. रायुडू ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर 67 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, सचिन 25 रन बनाकर आउट हो गए. गुरकीरत सिंह मान 14 रन बनाकर आउट हो गए. रायुडू एक छोर से डटे रहे और 50 गेंद में 74 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. आखिरी ओवरों में स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 गेंद में 16 रन की कैमियो पारी खेली और भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया.

7 दिन पहले ही जीती है चैंपियंस ट्रॉफी

अभी टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीते एक सप्ताह ही बीता है. उसके 7 दिन के भीतर ही सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का खिताब जीत लिया है. बता दें कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत ने 7 मैच खेले, जिनमें से उसे केवल एक हार झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

KKR को बड़ा झटका, स्पीड स्टार उमरान मलिक IPL 2025 से बाहर; रिप्लेसमेंट का भी हो गया एलान

[ad_2]

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद क्या है आगे का प्रोसेस?

[ad_1]

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 13 मार्च 2025, को उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से देख सकते हैं. फाइनल रिजल्ट के बाद अब आगे किन प्रक्रिया से गुजरना होगा इसे लेकर हम आपको बताएंगे. इसके साथ ही हम ये भी बताएंगे कि कब आपकी जॉइनिंग होगी. 

इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस फोर्स में कुल 60,244 कॉन्स्टेबल पदों को भरने का टारगेट रखा गया था. इसके लिए कुल 48,17,441 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक चली थी. सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को संपन्न हुई थी. परीक्षा के बाद डॉक्युमेंट्स की चेकिंग एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट व फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सफल पाए गए कैंडिडेट्स की लिखित परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइज स्कोर के मेरिट रैंक एवं रिजर्वेशन के नियमों के अनुसार फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

UP Police Constable परिणाम जारी होने के बाद क्या होगी आगे की प्रक्रिया ?

UP Police Constable परिणाम जारी होने के बाद, वे उम्मीदवार जो फाइनल मेरिट लिस्ट में सेलेक्ट होंगे, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. यह प्रोसेस फाइनल सेलेक्शन का एक इम्पोर्टेंट पार्ट है. इसके बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को उत्तर प्रदेश पुलिस फोर्स में कॉन्स्टेबल के पोस्ट पर अपॉइंट किया जाएगा. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स और सर्टिफिकेट्स रेडी रखने चाहिए. मेडिकल टेस्ट के लिए अच्छी हेल्थ में रहना जरूरी है.

 UP Police Constable Bharti की ट्रेनिंग की प्रक्रिया

UP Police Constable भर्ती परीक्षा 2024 के तहत चुने गए 60,244 उम्मीदवारों को कुल 9 महीने की कंबाइंड ट्रेनिंग मिलेगी. शुरुआत में, एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) सभी 75 जिलों में कराई जाएगी, इसके बाद शेष आठ महीने की ट्रेनिंग अन्य सेंटर्स पर ऑर्गनाइज की जाएगी.

इस ट्रेनिंग में फिजिकल फिटनेस, हथियारों का प्रशिक्षण और लॉ से रिलेटेड नॉलेज दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान डिसिप्लिन और डेडिकेशन पर स्पेशल फोकस रखा जाता है. ट्रेनिंग सक्सेसफुली कंप्लीट करने के बाद, कैंडिडेट्स को UP पुलिस डिपार्टमेंट में ऑफिशियली ज्वाइन कराया जाएगा.

इस बड़ी भर्ती से UP में हजारों युवाओं को जॉब मिलेगी और स्टेट की लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को इंप्रूव करने में मदद मिलेगी. अब तक का सबसे बड़ा पुलिस रिक्रूटमेंट ड्राइव होने के कारण, इसमें शामिल होने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है.

सभी ऑफिशियल अपडेट्स के लिए कैंडिडेट्स को UPPRPB की वेबसाइट रेगुलरली चेक करते रहना चाहिए. यूपी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की यह पहल स्टेट में सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत बनाएगी और युवाओं को करियर का बेहतर अवसर प्रदान करेगी.

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें
  • होमपेज पर UP Police Constable Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सेव रखें

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]