मुंबई इंडियंस को हरा पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? जानें फाइनल में कैसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
[ad_1]
MI vs DC In WPL Final: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर ने गुजरात जायंट्स को 47 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स टेबल टॉपर होने के नाते फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. अब शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल खेला जाएगा. वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड कैसा रहा है? इस खिताबी मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में किस टीम का पलड़ा भारी?
दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में मुबंई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में आमने-सामने हुई थी. उस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया. वहीं, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे सीजन के फाइनल में पहुंची. लेकिन इस बार स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. बहरहाल, अब लगातार तीसरे सीजन दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची है.
मुंबई इंडियंस को हरा पाएगी दिल्ली कैपिटल्स?
अब तक दिल्ली कैपिटल्स को दोनों बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, मुंबई इंडियंस पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चैंपियन बनी थी. अब सवाल है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में अपनी हार के सिलसिले को टाल पाएगी? क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग चैंपियन बनेगी? हालांकि, इस सीजन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का 2 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों बार मुंबई इंडियंस को हराया है.
ये भी पढ़ें-
BCCI का वो नियम, जिसे देख विदेशी खिलाड़ी हो रहे पसीना-पसीना; 10 बार सोचकर भी नहीं करेंगे यह गलती
[ad_2]
होली से जुड़े कुछ खास Money Lessons, अपनाने लेंगे तो आराम से कटेगी जिंदगी
[ad_1]
Money Lessons: होली का त्योहार आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे टिप्य देने जा रहे हैं, जिससे आप आने वाले समय में अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग बेहतर ढंग से कर सके और फिजूलखर्ची से खुद को बचा सके.
पहले से करें प्लांनिंग
होली सेलिब्रेशन की प्लानिंग जिस तरह से आप लंबे समय से करते हैं. उसी तरह से फाइनेंस से संबंधित चीजों की प्लांनिंग भी वक्त रहते कर लेना चाहिए जैसे कि घर लेने के लिए बजट बनाना, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट के लिए पहले से सेविंग्स करना, फाइनेंशियल प्लानिंग इस तरह से बनाना जिससे कि आपका आने वाला कल बेफिक्र होकर गुजरे.
खुद को ऐसे करें प्रोटेक्ट
होली खेलने से पहले हम कई तरह की सावधानियां बरतते हैं जैसे कि अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए ऑर्गेनिक कलर्स को चुनना, आंखों को बचाने के लिए धूप के चश्मे पहनना वगैरह. ठीक इसी तरह से भविष्य में किसी मेडिकल इमरजेंसी से बचने या जॉब अचानक से छूट जाने या काम बंद हो जाने की स्थिति में खुद को संभालने के लिए जरूरी है पहले से तैयारी करना. यानी कि वक्त रहते-रहते थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स करते रहना. आप चाहे तो इमरजेंसी फंड में पैसे जमा सकते हैं या इंश्योरेंस करा सकते हैं ताकि किसी भी संभावित मुश्किलों का सामना आप डट कर कर सके.
बजट बनाना है जरूरी
त्योहारों के मौकों पर हम कई बार फिजूलखर्ची कर देते हैं. इससे हम कई बार बजट से बाहर चले जाते हैं और बाद में पैसे की तंगी होने लगती है. जिंदगी में ऐसे मौके कई बार आ सकते हैं. इससे बचने के लिए बजट बनाना और इसका सख्ती से पालन करना बहुत जरूरी है ताकि आपका और आपके परिवार का फ्यूचर सिक्योर रहे.
विविधता लाए
होली में हम लाल, पीले, हरे, नीले कई तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं. इसकी विविधता ही इस त्योहार को और रंगीन बनाती है. ठीक इसी तरह से सारा पैसे का निवेश एक ही जगह में कर देना जोखिमभरा हो सकता है. कई बार इससे पैसे डूबने या कम लाभ होने की भी संभावना बनी रहती है इसलिए जरूरी है कि अपने पोर्टफोलियो में भी विविधता लाए ताकि आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सके.
लापरवाही से बचें
होली में लोग जमकर मस्ती करते हैं, लेकिन इस दौरान लापरवाही से बचने की भी जरूरत है. ठीक इसी तरह से कई बार कई स्कीम या क्रिप्टोकरेंसी निवेश आपको भले ही आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन कई बार ये जोखिमभरे भी हो सकते हैं इसलिए हाई रिस्क वाले ऐसे स्टॉक में निवेश तभी करना चाहिए जब आप उन्हें सही से मैनेज कर सकते हो. आपकी जरा सी लारवाही आपकी जमापूंजी पर भारी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें:
Repo Rate Cut: अप्रैल में RBI देगा सस्ते कर्ज की सौगात, महंगाई दर में कमी के चलते फिर होगी ब्याज दरों में कटौती!
[ad_2]
देशभर में फैला 5G का जाल, 776 में से इतने जिलों में मिल रही हाई-स्पीड कनेक्टिविटी
[ad_1]
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद को बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू की गई 5जी सर्विस वर्तमान में देश के 776 में से 773 जिलों में उपलब्ध हैं, जिसमें लक्षद्वीप भी शामिल है. संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि 28 फरवरी तक देशभर में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा 4.69 लाख 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित किए गए हैं.
देशभर में हुआ 5G का विस्तार
टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) ने देशभर में 5जी सर्विस का विस्तार किया है और स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए नोटिस इनवाइटिंग एप्लीकेशन (एनआईए) में निर्धारित न्यूनतम रोलआउट दायित्वों से आगे निकल गए हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन दायित्वों से आगे मोबाइल सर्विस का विस्तार टीएसपी के टेक्नो-कमर्शियल विचार पर निर्भर करता है.
सरकार ने की ये पहल
सरकार ने देश में 5जी सर्विस को शुरू करने के लिए कई पहल की हैं, जैसे 5जी मोबाइल सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी; एडजस्टेड ग्रोस रेवेन्यू (एजीआर), बैंक गारंटी और ब्याज दरों को रेशनलाइज करने के लिए वित्तीय सुधार; 2022 की नीलामी और उसके बाद प्राप्त स्पेक्ट्रम के लिए स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क को हटाना. मंजूरी के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण; आरओडब्ल्यू अनुमतियों और दूरसंचार अवसंरचना की स्थापना की मंजूरी को सुव्यवस्थित करने के लिए पीएम गतिशक्ति संचार पोर्टल और आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ़ वे) नियमों का शुभारंभ और छोटे सेल और दूरसंचार लाइन की स्थापना के लिए स्ट्रीट फर्नीचर के उपयोग के लिए समयबद्ध अनुमति.
तेजी से बढ़ रहा रोलआउट
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर शानदार वृद्धि कर रही है और इसमें विस्तार की अपार संभावनाएं हैं. लगभग 1,187 मिलियन ग्राहकों के साथ, शहरी टेली-घनत्व 131.01 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में टेली-घनत्व 58.31 प्रतिशत है. 5जी का रोल-आउट तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्वदेशी डेटा सेट और लोकलाइज्ड डेटा सेंटर की स्थापना के साथ आसान बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
जिगर मां बड़ी आग है! मालिक के साथ पैराग्लाइडिंग कर रहे कुत्ते ने ये क्या कर दिया, यूजर्स बोले..
[ad_1]
Trending video: पैराग्लाइडिंग का शौक तो हर कोई रखता है, लेकिन कहते हैं कि इसकी मौज लेने के लिए जेब में पैसे के साथ साथ सीने में कलेजा भी होना चाहिए. जी हां, सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर केवल एक गुब्बारे की मदद से उड़ना किसी के लिए भी खतरनाक और खौफनाक हो सकता है. लेकिन फिर भी लोग कई लोग अपने शौक पूरे करने के लिए पैराग्लाइडिंग जैसे खतरनाक शौक पालते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला अपने साथ साथ अपने कुत्ते को भी पैराग्लाइडिंग का मजा दिलाते दिखाई दे रही है. इसके बाद कुत्ता जो हरकत करता है उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे.
पैराग्लाइडिंग कर रहे कुत्ते का रिएक्शन देख हैरान रह जाएंगे आप
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे. पैराग्लाइडिंग एक खतरनाक और एडवेंचर से भरी एक्टिविटी होती है. लेकिन बावजूद इसके कई लोग इसे मजे के तौर पर करते हैं और बाद में हवा में लटककर खुद को कोसते हुए दिखाई देते हैं कि मैं यहां क्यों आ गया. लेकिन हाल ही में एक महिला ने अपने कुत्ते को लेकर हजारों फीट की ऊंचाई पर न केवल पैराग्लाइडिंग की बल्कि इसका वीडियो भी बनाया, जिसके बाद उसके कुत्ते का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में कुत्ता बड़े मजे से पैराग्लाइडिंग करता दिख रहा है. वो नीचे भी देख रहा है लेकिन उसे इस बात से कोई मतलब नहीं है कि उसकी जान हजारों फीट पर अटकी हुई है, बल्कि उसे अपनी मालकिन पर पूरा भरोसा है और वो इस राइड को काफी इंजॉय कर रहा है.
मालिक के साथ कुत्ते ने ये क्या कर दिया
ये पहला मौका नहीं है जब किसी ने अपने पालतू जानवर के साथ पैराग्लाइडिंग की हो. इससे पहले भी कई लोग कुत्ते के साथ पैराग्लाइडिंग कर चुके हैं. लेकिन इस वीडियो में कुत्ते का अलग ही रूप देखने को मिला है, जहां वो अपनी राइड को शानदार तरीके से इंजॉय करता दिख रहा है और उसका भरोसा उसके मालिक में साफ तौर पर नजर आ रहा है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिस पर यूजर्स अपने रिएक्श दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा
फैन हुए यूजर्स
वीडियो को DogWorld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई कुत्ता नहीं, शेर है शेर. एक और यूजर ने लिखा…इसके जिगर में तो वाकई आग है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मालिक पर भरोसा देख रहे हो, मजा आ गया.
यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो
60 की उम्र में आमिर ने कन्फर्म किया गौरी संग अपना रिश्ता, शाहरुख-सलमान से भी मिलवाया
[ad_1]
Aamir Khan Confirms Relation with Gauri: आमिर खान जो थोड़ी ही देर में अपना 60वें बर्थडे मनाने जा रहे हैं, उन्होंने अपना रिश्ता 25 साल से उनकी दोस्त रही गौरी के साथ कन्फर्म कर दिया है. उन्होंने कल ही उनके घर आए दो और बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान से भी उनकी मुलाकात कराई है.
आमिर खान की उम्र में 14 मार्च को एक और साल बढ़ जाएगा. इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से मुलाकात की. यहां उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी बेंगलुरु से हैं.
प्रेस मीट में क्या कहा आमिर ने
आमिर खान ने महीनों से चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए मीडियो के सामने ऑफिशियली इस बात को एक्सेप्ट कर लिया है कि वो गौरी के साथ रिश्ते में हैं. उन्होंने पहली बार पब्लिकली अपने रिश्ते पर बोला है. यहां एक्टर ने बताया कि वो गौरी को पिछले 25 सालों से जानते हैं और अब वो दोनों लाइफ पार्टनर बन गए हैं.
उन्होंने यहां कहा, ”मैं और गौरी 25 साल पहले मिले थे और अब हम साथ हैं. हम एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं और कमिटेड भी हैं. हम डेढ़ साल से साथ हैं.”
शाहरुख और सलमान से भी करवा चुके हैं मुलाकात
एक्टर ने यहां ये भी बताया कि वो मुंबई में अपने घर पर गौरी को अपने पुराने दोस्तों शाहरुख खान और सलमान खान से मिलवा चुके हैं. बता दें कि गौरी प्रोडक्शन सेक्टर में काम करती हैं और वो आमिर की जिंदगी का अहम हिस्सी बन चुकी हैं. आमिर ने यहां उनके लिए अपना प्यार दिखाते हुए ये भी बताया कि वो गौरी के लिए हर दिन गाते हैं.
शादी की प्लानिंग पर क्या बोले आमिर
यहां जब आमिर से उनकी जिंदगी के इस पड़ाव पर शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि- मुझे नहीं पता कि 60 की उम्र में शादी शोभा देती है या नहीं.
इस बीच उन्होंने अपनी एक्स वाइफ को लेकर ये भी कहा कि उनकी पूर्व पत्नियों से अच्छे संबंध हैं और वो इसके लिए खुद को लकी महसूस करते हैं.  बता दें कि आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी. इनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. उन्होंने इसके बाद साल 2005 में किरण राव से शादी की. हालांकि 2021 में दोनों अलग हो गए.
और पढ़ें:  ‘छावा’ आज रचने जा रही इतिहास, थोड़ी देर में बन जाएगी बॉक्स ऑफिस की महारथी
[ad_2]
होली पर हिंदुओं और सिखों के लिए पाकिस्तान ने किया ऐसा काम, सब कर रहे वाह-वाह
[ad_1]
Pakistan Hindu Temples News: पाकिस्तान से आए दिन हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमले की खबर सामने आती रहती है. इस बीच पाकिस्तान सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. होली से पहले पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने देशभर में मंदिरों और गुरुद्वारों के विकास के लिए 30 करोड़ पाकिस्तानी रुपये आवंटित की है. पाकिस्तान की सरकार ने मंदिरों और गुरुद्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए यह फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कदम की तारीफ हो रही है.
मंदिरों-गुरुद्वारों के लिए 30 करोड़ के बजट का आवंटन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) विभाग के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि लाहौर में ईटीपीबी मुख्यालय में बुधवार (12 मार्च 2025) को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया. इस बैठक में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा भी शामिल हुए. वे पंजाब प्रांत के पहले सिख अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री भी हैं. उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों और मंदिरों के निर्माण और विकास के लिए 30 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का बजट आवंटित किया गया है.
पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?
पाकिस्तानी सरकार के अधिकारी ने बताया कि होली के साथ-साथ 326वें खालसा जयंती और बैसाखी मेला 2025 की व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसे ईटीपीबी आयोजित करेगा. रमेश सिंह अरोड़ा ने बताया कि होली और बैसाखी समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई. उन्होंने बताया कि बैसाखी मेला के लिए पाकिस्तान आने वाले तीर्थयात्रियों को मेडिकल के साथ-साथ भोजन, रहने के लिए आवास, पूर्ण सुरक्षा सहित और भी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी.
सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी
रमेश अरोड़ा जोर देकर कहा कि ईटीपीबी, सभी प्रांतीय और जिला सरकारें इन आयोजनों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे. सैफुल्लाह खोखर ने कहा कि संबंधित विभागों को सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक मामलों में कोई लापरवाही न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि खालसा जयंती और बैसाखी मेला समारोह के लिए सिख तीर्थयात्री 10 अप्रैल को वाघा-अटारी इंटरनेशनल बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचेंगे.
ये भी पढ़ें : क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी हो जाएगा कंगाल? महंगाई से लेकर मंदी तक ने बढ़ाई यूनुस सरकार की टेंशन
[ad_2]
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
[ad_1]
Numerology Horoscope 14 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, शुक्रवार, 14 मार्च 2025 होली के दिन का अंक राशिफल.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा जाने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है. सेहत की बात करें तो किसी भी तरह का बाहरी खाना न खाएं. आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है. घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा. व्यापार वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. घरवालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है. आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है. शेयर मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से बचें. शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार का परवान चढ़ सकता है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें. कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है. आपको अपने काम पर ध्यान देने है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो शुक्रवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतें. घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं. घरवालों का सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है. आर्थिक लिहाज से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है. व्यापार वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है. सेहत के लिहाज से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है. अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए शुक्रवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं.
Ank rashifal: मूलांक से जानें क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे, पढ़ें शुक्रवार का अंक राशिफल
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को शुक्रवार के दिन आर्थिक लिहाज से लाभ हो सकता है. बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है. इस दौरान कोई भी दवाई लेने से बचें. बाहर के खाने से दूरी बना लें. ये समय अपने काम में लगाएं.
[ad_2]