Kal Ka Rashifal: मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें 15 मार्च, कल का राशिफ

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 15 March 2025: शनिवार के दिन का राशिफल विशेष है. मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या खास लेकर आने वाला है. धन के मामले में किस राशि को लाभ और किसे हानि होने जा रही है, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.  आपको परिवार में कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है. कोई सदस्य आपको खरी खोटी सुना सकता है.  नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा. आप संतान के लिए कुछ नए कपड़े व जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. आप  किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं.

वृषभ राशि, कल का राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार मे तरक्की लेकर आने वाला है. विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई के प्रति काफी रुचि रहेगी. आप कुछ नई योजनाओं को आप बनायेगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी. आपकी कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभरने से  आपको परेशानी होगी. संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी. आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा.

मिथुन राशि, कल का राशिफल

मिथुन राशि के जातको की कोई मन की इच्छा पूरी होगी.  आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे. आपको अपने आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा. कोई रुका हुआ काम समय से पूरा होने से आपको खुशी होगी. आप अपने घर परिवार में जरूर की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. आपके अपने मन में ईर्ष्या द्धेष की  भावना न लाएं. किसी दुर रहे परिजन की  आपको याद सता सकती है.

कर्क राशि, कल का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के विरुद्ध आप सक्रिय रहेंगे. आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे. आपको बेवजह किसी से उधार लेने से बचना होगा.  आप शौक मौज की चीजे या दिखावे के चक्कर में ना पड़े. संतान के  करियर को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी. माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रोका हुआ काम पूरा होगा.

सिंह राशि, कल का राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको सरकारी कामों में पूरा ध्यान देना होगा. आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी. आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं. आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप  किसी काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह मश्वरा कर सकते हैं.

कन्या राशि, कल का राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है.  आप मेजबानी करने में काफी व्यस्त रहेंगे. आपके कुछ नया करने के प्रयास रंग लायेगे. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बनेगा. आपको अपनी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी में नहीं पड़ना है.

तुला राशि, कल का राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामलो में अच्छा रहने वाला है. आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को बातचीत के जरिए दूर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.  आप बेवजह के खर्चों को करने में ज्यादा धन और समय दोनों व्यतीत करेंगे. राजनीति में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी. आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है. आप यदि कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह भी आपको मिल सकता है.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे. आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी. आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें आप गिले शिकवे न उखाड़े.  आपका वाहन की अक्समात खराबी के कारण धन खर्च बढेगा. परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है.

धनु राशि, कल का राशिफल

धनु राशि के जातक किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. आपकी भौतिक सुख सुविधाएं  बढ़ेंगी. आप अपने नौकर चाकरों का पूरा सुख लेंगे. आपको किसी पैत्रक संपत्ति से इन्कम बढ़ेगी और किसी प्रॉपर्टी में भी आप इन्वेस्टमेंट करने की योजना बनाएंगे. आप परिवार में बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करेंगे. आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से  घर में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है.

मकर राशि, कल का राशिफल

मकर राशि के जातको को आज अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह जीवनसाथी के सामने आ सकती है. आपकी वाणी की सभ्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी. आपको आज किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा. आपको अपने भाई व बहनों से सोच समझकर बातचीत करनी होगी. विद्यार्थियों को किसी नये काम में हाथ डालने से बचना होगा.

कुंभ राशि, कल का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सरकारी कामों को करने के लिए रहेगा. आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है. पार्टनरशिप में किसी काम को करने पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा. आपको  किसी की कही सुनी  बातों पर भरोसा नहीं करना है. आप अपने बिजनेस में  रुके हुए कामों  को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी. आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है.

मीन राशि, कल का राशिफल

मीन राशि के जातक आज अपने कामों को निपटने की कोशिश में काफी व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह अपने परिवार के कामों को भी कल पर टालने की कोशिश करेंगे.  आप किसी काम को बिना सोचे-समझे न करें, इससे आपका धन डूबने की संभावना है. संतान को यदि आप किसी खेल की तैयारी करना चाहते हैं, तो वह आप करा सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें.

यह भी पढ़ें: Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर आखिर ऐसी क्या भविष्यवाणी कर दी, जिससे डरी हुई है दुनिया

[ad_2]

‘बचने की नहीं थी कोई उम्मीद’, पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक में फंसे बंधकों ने सुनाई खौफनाक दास्तां

[ad_1]

Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के गुडलार और पिरू कुनरी के पहाड़ी इलाके के पास बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर मंगलवार (11 मार्च) को हमला बोल दिया था. इसके बाद आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया औ सभी ट्रेन के सभी यात्रियों को बंधक बना लिया था.

आतंकियों ने ट्रेन के 21 यात्रियों और 4 पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को मार डाला. वहीं, आतंकी हमले का जवाब देने उतरी पाकिस्तानी सेना ने बुधवार (12 मार्च) को बीएलए के सभी 33 आतंकियों को मार गिराया.

25 लोगों के शव को भेजा गया क्वेटा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में 36 घंटे तक आतंकियों के घेरे में बैठने के बाद रिहा हुए बंधकों ने बताया कि आतंकियों के हमले के दौरान सभी की सांस अटकी रही, सभी यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन की फर्श पर घंटों तक लेटे रहे थे. वहीं, 25 यात्रियों के शवों को क्वेटा भेजा गया.

अलगाववादी बीएलए के लड़ाकों ने एक रिमोट माउंटेन पास के करीब पाकिस्तानी सेना के जवानों के मुठभेड़ के दौरान ट्रेन की पटरियों ने बम से उड़ा दिया और फिर सभी यात्रियों को बंधक बना लिया.

ट्रेन से बचाए गए बंधकों ने बताई आपबीती

गुरुवार (13 मार्च) को सुरक्षा बलों के निगरानी में ट्रेन से रिहा कराए गए बंधकों को क्षेत्रीय राजधानी क्वेटा पहुंचाया गया. बचाए गए बंधकों में से एक अर्सलान यूसुफ ने कहा, “ट्रेन पर हमला करने वाले आतंकवादी रॉकेट लॉन्चरो, बंदूकों और कई हथियारों से लैस थे. उन्होंने ट्रेन के अंदर यात्रियों को उनके मूल इलाके के मुताबिक उन्हें अलग-अलग ग्रुपों में छांटकर बैठाया हुआ था.” अर्सलान ने अपनी छुट्टी के दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे पाकिस्तानी सेना और अन्य सैनिकों के बारे में कहा, “कभी-कभी आतंकी सैनिकों को लेकर जाते और उन्हें मार देते थे.”

पानी के सहारे जिंदा रहे थे यात्री

ट्रेन में से रिहा कराए गए एक अन्य बंधक यात्री मुहम्मद तनवीर ने न्यूज एजेंसी से कहा, “ट्रेन में जब तक यात्रियों को बंधक बनाकर रखा गया था. इस दौरान सभी यात्री सिर्फ पानी के सहारे जिंदा थे. इसके अलावा बचने की कोई उम्मीद नहीं थी.“

यह भी पढ़ेंः गाजा हो जाएगा खाली? ये देश बनेगा फिलिस्तीनियों का नया ‘घर’, ट्रंप और नेतन्याहू ने बनाया प्लान

[ad_2]

‘तुम्हारी पैंटी दिखनी चाहिए’, स्टार एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने की थी ऐसी गंदी डिमांड

[ad_1]

Shameful Demand To Actress: फिल्म इंडस्ट्री में कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया है. वहीं कई एक्ट्रेसेस ने फिल्मों के ली की जाने वाली शर्मनाक मांगों की भी पोल-पट्टी खोली है. ऐसी ही एक दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनसे फिल्म के एक गाने के लिए ऐसी डिमांड की गई, जिसके बाद उन्होंने कसम खा ली कि वे कभी उस डायरेक्टर के साथ काम नहीं करेंगी.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने टैलेंट का लोहा मनवा रहीं प्रियंका चोपड़ा की. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल ने बेशुमार फिल्मों में काम किया. एक फिल्म के दौरान एक डायरेक्टर ने उनके स्टाइलिस्ट को ये ऑर्डर दे दिया था कि गाने में प्रियंका चोपड़ा का अंडरवियर जरूर दिखना चाहिए. तब 19 साल की रहीं एक्ट्रेस को डायरेक्टर की ये डिमांड घटिया लगी और उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

Preview

फिल्म में एस्कॉर्ट का रोल करने जा रही थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने फोर्ब्स वीमेन शिखर समिट के दौरान डायरेक्टर की गंदी डिमांड का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था- ‘एक गाना था जिसमें मैंने फिल्म में एस्कॉर्ट का रोल निभाया था क्योंकि सुंदर लड़कियां यही करती हैं. मुझे एस्कॉर्ट बनना था और इस गाने में मुझे इस लड़के के लिए अट्रैक्टिव होना था. मैं बहुत एक्साइटेड थी क्योंकि ये एक बहुत बड़े इंडियन एक्टर के साथ मेरी पहली फिल्मों में से एक थी और मैं इस एस्कॉर्ट के पहलू और ह्यूमन साइड को लाने के लिए एक्साइटेड थी.’

Preview

‘उसकी पैंटी दिखनी चाहिए…’
देसी गर्ल ने आगे कहा था- ‘मुझे ये गाना याद है और मैं डायरेक्टर से बात कर रही थी और मैंने कहा कि क्या आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे और उसे समझाएंगे कि कपड़ों के मामले में उन्हें क्या चाहिए. मैं उसके ठीक पीछे खड़ी थी, वो अपनी कुर्सी पर बहुत ही हकदार तरीके से बैठा है और वो फोन उठाता है और कहता है सुनो, जब वो अपनी पैंटी दिखाती है तो लोग उसे देखने के लिए सिनेमा में आते हैं. इसलिए इसे बहुत छोटा होना चाहिए, ताकि मैं उसकी पैंटी देख सकूं. जो लोग आगे बैठे हैं, उन्हें उसकी पैंटी दिखनी चाहिए और उन्होंने ऐसा चार बार कहा.’

Preview

डायरेक्टर की गंदी डिमांड के चलते ठुकराई फिल्म
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान बताया था कि उन्होंने फिल्म के लिए दो दिन शूट किया था. लेकिन डायरेक्टर की इस शर्मनाक मांग की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी और प्रोडक्शन कंपनी को हुए खर्च की भरपाई का भुगतान खुद किया. इतना ही नहीं, उन्होंने दोबारा कभी उस डायरेक्टर के साथ काम ना करने का भी फैसला लिया. 

ये भी पढ़ें: Holi Party Songs: ‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक, होली पार्टी के लिए परफेक्ट हैं ये गाने

[ad_2]

दूल्हा है या गुलदस्ता? घरवालों ने शख्स को पहनाया ऐसा जोड़ा, यूजर्स की छूट गई हंसी, देखें वीडियो

[ad_1]

शादी हो या फिर कोई और फंक्शन. जिस चीज पर लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा जाता है वो है आपके कपड़े. ऐसे में आपके कपड़ों का डिजाइन और आपका लुक उस वक्त बेहद अहम हो जाता है जब यह शादी आपकी खुद की हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खिलखिलाकर हंस पड़ेगे. जी हां, बात ही कुछ ऐसी है. वीडियो में दूल्हे के साथ घर वालों ने जो ज्यादती की है उसकी सजा उन्हें अलग से मिलनी चाहिए. कोई किसी दूल्हे का हुलिया किस हद तक बिगाड़ सकता है, और बिगाड़ना ही क्यों है? यहां बेचारे दूल्हे को घर वालों ने गुलदस्ता बना दिया है जिसके बाद उसकी जमकर किरकिरी हो रही है.

दूल्हा बना गुलदस्ता

शादियों में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन की लहंगा चोली पर चर्चाएं आम बात हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे को ऐसी ड्रेस पहनाई गई है कि लोग उसे ‘चलता-फिरता गुलदस्ता’ कह रहे हैं. यह अजीबोगरीब मामला किस शहर का है ये तो साफ नहीं है, लेकिन दूल्हे की किरकिरी जोरों पर हो रही है. जहां एक परिवार ने अपने दूल्हे को अनोखी पोशाक पहना दी. आमतौर पर दूल्हे शेरवानी, कुर्ता पायजामा या फिर सूट पहनते हैं, लेकिन इस दूल्हे की ड्रेस देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. 


वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

इस ड्रेस में दूल्हे को सिर से लेकर पैर तक फूलों और रंगीन पत्तियों से सजाया गया है, जिससे वह किसी डेकोरेशन पीस जैसा दिख रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा इस अजीबोगरीब पोशाक में बेहद असहज महसूस कर रहा है. उसके चेहरे के भाव साफ बता रहे हैं कि उसे यह ‘गुलदस्ता अवतार’ बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. हालांकि, दुल्हन और परिवार के अन्य सदस्य इस अनोखी पोशाक का मजे लेते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस अनोखी शादी की क्लिप सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई. लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “लगता है, दूल्हे को गलती से शादी की सजावट का हिस्सा बना दिया गया.” वहीं, एक और यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “शायद घरवालों को लगा कि फूलों से बनी ड्रेस पहनाने से शादी में खुशबू बनी रहेगी.” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, भाई क्या मजबूरी थी तेरी, और वो लड़की का क्या बनेगा जो तुझसे शादी करने जा रही है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा


क्या भारतीय और क्या विदेशी, रंग में सराबोर हुए क्रिकेटर; देखें IPL के सितारों ने कैसे मनाई होली

[ad_1]

Cricketers Holi 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है. सभी टीमों के खिलाड़ी अपने अपने होम ग्राउंड में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच होली आई तो आम लोगों की तरह क्रिकेटर्स भी रंगाों के इस त्योहार में सराबोर हो गए. फिर चाहे विदेशी हों या भारतीय क्रिकेटर्स, सभी ने जमकर रंग खेला. 

इस बार की होली में सबसे अलग अंदाज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज जस्टिन लैंगर का था. लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं. वह कोचिंग स्टाफ में हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भी जमकर होली खेली. 

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों ने अपने परिवार के साथ होली मनाई. भारतीय क्रिकेटर्स के साथ तमाम विदेशी क्रिकेटर्स भी होली रंगों में रंगे हुए नज़र आ रहे हैं. कुछ के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ दिख रहा है, तो कुछ पूरी तरह रंगों से नहाए हुए दिख रहे हैं. होली खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तो काफी लंबी है. 



[ad_2]

फरवरी में केरल में महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 7 परसेंट से ज्यादा पहुंचा इंफ्लेशन रेट

[ad_1]

Highest Retail Inflation Rate: देश की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Rate) में भले ही गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) के आंकड़ों से एक चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. इनकी एक डेटा में खुलासा हुआ है कि फरवरी के महीने में केरल में महंगाई सबसे अधिक रही, जबकि तेलंगाना में महंगाई सबसे कम रही. इससे पता चलता है कि कुछ बड़े राज्यों में अभी भी मूल्य का दबाव बना हुआ है. 

इन राज्यों में इतनी रही महंगाई दर

फरवरी में केरल में सबसे ज्यादा महंगाई 7.3 परसेंट रही, इसके बाद 4.9 परसेंट के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है. इसी तरह से कर्नाटक में महंगाई दर 4.5 परसेंट , बिहार में 4.5 परसेंट और जम्मू-कश्मीर में 4.3 परसेंट रही. तेलंगाना में रिटेल महंगाई सबसे कम 1.3 परसेंट रही. उसके बाद दिल्ली 1.5 परसेंट और आंध्र प्रदेश में 2.4 परसेंट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है. आकंड़ों से पता चलता है कि 22 राज्यों में से 13 राज्यों में महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के 4 परसेंट के टारगेट से कम थी. 

रिजर्व बैंक के ब्याज दर घटाने की बढ़ी उम्मीद

बुधवार को NSO की जारी की गई डेटा से पता चलता है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) द्वारा मापी गई रिटेल महंगाई दर जनवरी में 4.3 परसेंट से घटकर फरवरी में 3.6 परसेंट पर आ गई, जो बीते सात महीने में सबसे कम है. यह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आई गिरावट की वजह से है. इससे अप्रैल के महीने में रिजर्व बैंक की तरफ से इंटरेस्ट रेट घटाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है. 

गांवों में शहरों से महंगाई ज्यादा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI के ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने कहा, ”अगर हम राज्यवार महंगाई की दरों पर नजर डाले, तो बड़े राज्यों में महंगाई फरवरी में औसत से ज्यादा रही है.” उन्होंने कहा कि 12 राज्य ऐसे हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में औसत महंगाई से अधिक रही है. इन राज्यों के शहरों के भी हालात ऐसे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गांव में महंगाई शहरों के मुकाबले ज्यादा है. इसके पीछे वजह खाने-पीने की चीजों की बढ़ी कीमतें हैं. 

ये भी पढ़ें:

Holi पर ये फाइनेंशियल टिप्स बड़े काम के, बिना किसी भूल-चूक के फ्यूचर भी कर सकेंगे सिक्योर

[ad_2]

होली के रंग में रंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, गले में गमछा डाल चलाई पिचकारी; VIDEO

[ad_1]

New Zealand PM plays Holi 2025: भारत समेत पूरी दुनिया में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दुनिया के अलग-अलग देशों से रंग-बिरंगे वीडियो भी सामने आने लगे हैं. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह होली खेलने का आनंद ले रहे हैं. 

न्यूजीलैंड के इस्कॉन मंदिर में होली उत्सव

वीडियो में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन देसी अंदाज में लोगों के हुजुम के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका यह वीडियो न्यूजीलैंड के ही इस्कॉन मंदिर का है, जहां गुरुवार (13 मार्च) को होली समारोह का आयोजन किया गया था और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन वहां होली खेलने पहुंचे थे.

लोगों पर रंग उड़ाते नजर आए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री

वीडियो में होली के मौके पर इस्कॉन मंदिर में लोगों की भीड़ दिखी. उसी भीड़ पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रंग उड़ाते हुए भी नजर आए. इस दौरान लोगों ने खूब मस्ती की और धूमधाम से एक-दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई. इस वीडियो के बैकग्राउंड में शंखध्वनि भी सुनी जा सकती है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस दौरान गले में फूलों की माला पहन रखी थी और कंधे पर पूरे देसी स्टाइल में गमछा डाल रखा था, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ था.

दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जा रहा रंगों का त्योहार

भारत का रंगों का त्योहार होली और दीपावली आज इंटरनेशनल त्योहार के रूप में मनाए जाते हैं. अमेरिका, कनाडा, मॉरिशस, फिजी, गुयाना, नेपाल, न्यूजीलैंड समेत दुनिया के जिस भी देश में भारतीय समुदाय के लोग हैं, उन सभी जगहों पर पूरे धूमधाम से भारत के त्योहार मनाए जा रहे हैं. वहीं, इस्कॉन संस्था से जुड़े लोग भारतीय संस्कृति से भी जुड़ रहे हैं और इस्कॉन दुनियाभर के मंदिरों में होली का आयोजन करती है.

यह भी पढ़ेंः ‘वो सीजफायर नहीं चाहते, लेकिन ट्रंप के डर…’, पुतिन को लेकर जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा



[ad_2]

बिश्नोई समाज की पहली लड़की जिसने देश की इस सर्वोच्च परीक्षा को किया पास, पढ़िए उनकी Success Story

[ad_1]

सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए दिल से मेहनत की जाए. इस बात को सच कर दिखाया है बिश्नोई समाज की एक लड़की ने जिन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC की परीक्षा को पास कर IAS बनने तक का सफर तय किया है. हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको ऐसे ही मेहनत और संघर्ष से भरी कहानी बताएंगे. 

राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली परी बिश्नोई ने देश की सबसे मुश्किल परीक्षा UPSC को पास कर IAS अफसर बनने का सपना पूरा किया. उनका यह सफर बहुत ही प्रेरणादायक है. परी अपनी बिश्नोई समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. फिलहाल, वे सिक्किम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर कार्यरत हैं.

जानिए IAS बनने के लिए कहां से मिली प्रेरणा 

जब परी से पूछा गया कि उन्हें इस रास्ते पर चलने की प्रेरणा कहां से मिली, तो उन्होंने अपनी मां को इसका श्रेय दिया. परी की मां राजस्थान पुलिस में अधिकारी हैं, और उनके काम को देखते हुए ही परी के मन में सिविल सर्विस में जाने की इच्छा जगी.

जानिए कैसा रहा परी का शिक्षा और UPSC का सफर

परी ने अपनी स्कूली पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद, उन्होंने एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे IAS अफसर बनेंगी.

UPSC की तैयारी के लिए परी ने खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और फोन का इस्तेमाल भी बहुत सीमित कर दिया. 2019 में, 23 साल की उम्र में, परी ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC पास किया और ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की.

जानिए कैसी रही IAS बनने के बाद की जर्नी

IAS बनने के बाद परी बिश्नोई को पहले पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया. इसके बाद, वे सिक्किम के गंगटोक में सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) के रूप में कार्यरत रहीं. वर्तमान में, वे सिक्किम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर हैं.

जानिए परी की पर्सनल लाइफ के बारे में 

हाल ही में परी अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. उन्होंने हरियाणा के आदमपुर से सबसे युवा विधायक भव्य बिश्नोई से शादी की है. भव्य, बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं और उनके दादा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल थे. भव्य को राजनीति में उभरता सितारा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एक्स बॉयफ्रेंड संग होली मना रहीं तमन्ना भाटिया, कृति-कार्तिक भी रंगों में डूबे

[ad_1]

Celebs Holi Celebration: एक्स बॉयफ्रेंड विजय वर्मा संग होली मना रहीं तमन्ना भाटिया, कृति-कार्तिक भी रंगों में डूबे

[ad_2]

Surya Grahan 2025: मीन राशि में सूर्य ग्रहण का महायोग, जानें 12 राशियों के लिए क्या लाएगा यह पर

[ad_1]

Surya Grahan 2025: विज्ञान के मुताबिक सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर खड़ा हो जाता है. इससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती. इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं-

पूर्ण सूर्य ग्रहण-जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है.वलयाकार सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य के बीच वाले हिस्से को ढकता है और किनारों पर रोशनी की एक अंगूठी जैसी दिखाई देती है. आंशिक सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य का केवल कुछ हिस्सा ही ढकता है.

सूर्य ग्रहण 2025 तिथि और समय

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर 29 मार्च 2025 को लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसका मतलब है कि सूर्य का पूरा हिस्सा नहीं ढकेगा. ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे खत्म होगा. सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नही होगा. यह सूर्य ग्रहण कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैंड, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड और रूस में देखा जा सकेगा.

मीन राशि में सूर्य ग्रहण का महायोग

29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा. इस दिन 6 ग्रह- बुध, शुक्र, शनि, राहु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ मीन राशि में रहेंगे. शनि और राहु उस समय गुरु के नक्षत्र ‘पूर्वा भाद्रपद’ में होंगे. जबकि बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा शनि के नक्षत्र ‘उत्तराभाद्रपद’ में होंगे. इसी दिन 29 मार्च को शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अगले 30 महीनों तक वहीं रहेंगे.

सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025: 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय.

मेष (Aries):  29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य, धन और मानसिक तनाव से जुड़ी चुनौतियां ला सकता है. इस दौरान अचानक सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या चोट लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें. आर्थिक रूप से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है. इस समय बड़े फैसले या निवेश करने से बचना समझदारी होगी.
उपाय: मसूर दाल का दान करें.

वृषभ (Taurus):  29 मार्च का सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं लाएगा, लेकिन छोटे-मोटे बदलाव जरूर हो सकते हैं. करियर या व्यापार में कुछ अड़चने आ सकती हैं, पर उन्हें धैर्य और समझदारी से हल किया जा सकता है. रिश्तों में भी हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है.
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें.

मिथुन (Gemini): 29 मार्च का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में तरक्की के अच्छे मौके लेकर आएगा. नए क्लाइंट, लाभकारी प्रोजेक्ट्स और सफल साझेदारियां मिलने की संभावना है. जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा.

कर्क (Cancer): इस ग्रहण के दौरान कर्क राशि वालों को करियर और निजी जीवन में नए मौके  मिल सकते हैं. अगर आप नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. 
उपाय: सफेद वस्त्र, चावल, या चीनी का दान करना चाहिए.

सिंह (Leo):  सिंह राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर, वित्त और रिश्तों में चुनौतियां ला सकता है. नौकरी में अस्थिरता और वित्तीय नुकसान की संभावना है, साथ ही रिश्तों में विवाद भी हो सकते हैं. इस समय धैर्य रखना और जल्दबाजी में फैसले न लेना बेहद जरूरी है.  
उपाय: गुड़ या गेहूं का दान करने से नकारात्मक प्रभाव कम होगा.

कन्या (Virgo):  कन्या राशि पर इस ग्रहण का सामान्य असर  रहेगा. करियर में छोटे-छोटे अवसर  मिल सकते हैं, खासकर अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं. इस समय धीमी लेकिन स्थिर प्रगति  होगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा. 
उपाय: हरे वस्त्र, मूंग दाल, या हरी सब्जियों का दान  करना शुभ है. साथ ही, गणेश चालीसा का पाठ करना भी अच्छा रहेगा.

तुला (Libra): तुला राशि के लिए सूर्य ग्रहण प्रेम और रिश्तों में खुशियां और मजबूती लाएगा. अगर आप अविवाहित हैं, तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. विवाहित जोड़ों को भी अधिक प्रेम और सामंजस्य मिलेगा.
उपाय: “ॐ महालक्ष्मी नमः” मंत्र का जप  करें.

वृश्चिक (Scorpio):  वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण  जीवन में स्थिरता  लाएगा.  बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन अगर कोई नया अवसर  मिले, तो उसे अपनाना फायदेमंद  हो सकता है.  
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमानजी को चोला चढ़ाएं.  

धनु (Sagittarius):  सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए वित्तीय तनाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कामकाज की जगह पर विवाद हो सकते हैं, पर समय के साथ सब ठीक हो जाएगा. इस समय धैर्य और समझदारी से काम लें. 
उपाय: चांदी का दान करें या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें.

मकर (Capricorn):  मकर राशि के लिए सूर्य ग्रहण नौकरी और निजी जीवन में कुछ बदलाव ला सकता है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही वित्तीय समस्याएं भी हो सकती हैं. सोच-समझकर फैसले लें.
उपाय: काले तिल या साबुत उड़द का दान  करना शुभ  रहेगा.

कुम्भ (Aquarius): कुम्भ राशि के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव लाएगा. जीवन में नई ऊर्जा और सफलता के मौके मिल सकते हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और समय पर फैसले  लें.
उपाय: नीले वस्त्र या तेल में बनी चीजें दान करें.

मीन (Pisces):  मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण छोटे-मोटे बदलाव लाएगा. यह समय आत्म-चिंतन का है. करियर में तरक्की  की संभावना है, लेकिन धैर्य और संयम बेहद जरूरी है.  
उपाय: मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाने से शांति और समृद्धि मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Shiv Puran: हर्षा रिछारिया ने वीडियो शेयर कर बताया शिव महापुराण का मूल मंत्र, जानिए इसके लाभ

[ad_2]