इंडिया की होली, सचिन तेंदुलकर ने युवराज के साथ किया प्रैंक फिर यूसूफ पठान पर पिचकारी
[ad_1]
Sachin Tendulkar Yuvraj Singh Prank Video: 14 मार्च को पूरे भारत में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. IPL के सितारे रियान पराग, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर खूब मस्ती भरे अंदाज में होली खेलते नजर आए. मगर भारत के दिग्गज क्रिकेटर भी मस्ती करने में पीछे नहीं हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग खेली जा रही है, जिसमें इंडिया मास्टर्स की टीम से सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह भी खेल रहे हैं. इस बीच सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह के साथ मजेदार प्रैंक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सचिन ने युवराज के साथ किया प्रैंक
सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद युवराज सिंह अगले दिन बहुत देर तक सोते रहे. वीडियो में सचिन अन्य कुछ लोगों के साथ हाथ में पिचकारी लिए युवराज के कमरे में जा घुसे. सचिन ने दरवाजा खटखटाया, जैसे ही युवराज बाहर आए, सभी लोगों ने मिलकर पानी की पिचकारी से लेकर गुलाल से उन्हें रंग दिया.
सचिन तेंदुलकर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में अपने टीम मेंबर्स के साथ होली मना रहा हूं. नीली जर्सी से लेकर रंग भरे इन पलों तक. हम ऐसे होली खेलते हैं.” वहीं जब युसुफ पठान ने सचिन को भिगोने का प्रयास किया, उसके बाद सचिन ने पिचकारी से युसुफ पठान से बदला भी लिया.
फाइनल में पहुंच गया है भारत
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के सेमीफाइनल मैच में इंडिया मास्टर्स का सामना ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स से हुआ था. टीम इंडिया ने उस मैच को 94 रनों से जीतकर फाइनल में एंट्री मारी थी. युवराज, भारत के लिए उस मैच के हीरो रहे जिन्होंने 30 गेंद में 59 रन की धुआंधार पारी खेली थी. अब भारत का सामना फाइनल में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मैच की विजेता टीम से होगा.
यह भी पढ़ें:
IPL 2025 का सबसे उम्रदराज और युवा कप्तान कौन है? जानें सभी 10 टीमों के कैप्टन की कितनी है उम्र
[ad_2]
मेट्रो ड्राइवर कैसे बने? जानिए लोको पायलट से कैसे है अलग, इतना मिलता है वेतन
[ad_1]
आज के समय में मेट्रो ड्राइवर बनना न केवल एक प्रतिष्ठित बल्कि आकर्षक वेतन वाला करियर विकल्प भी है. बढ़ते शहरीकरण और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के कारण मेट्रो ड्राइवरों की मांग लगातार बढ़ रही है. ट्रेन ऑपरेटर के रूप में उनकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है, क्योंकि वे हजारों यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करते हैं. अगर आप तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं और एक स्थिर नौकरी की तलाश में हैं, तो मेट्रो ड्राइवर बनना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
मेट्रो ड्राइवर की सैलरी
दिल्ली मेट्रो में ड्राइवर की शुरुआती सैलरी लगभग 39 हजार रुपये प्रति माह होती है. अनुभव और प्रमोशन के साथ यह बढ़कर 91 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. इसमें भत्ते और अन्य लाभ भी शामिल हैं.
इसके विपरीत, रेलवे में लोको पायलट की शुरुआती सैलरी 30 से 35 हजार रुपये प्रति माह होती है. यह भी अनुभव और योग्यता के आधार पर बढ़ती जाती है. इस तरह मेट्रो ड्राइवर की सैलरी लोको पायलट से थोड़ी अधिक है.
मेट्रो ड्राइवर बनने की योग्यता
मेट्रो ड्राइवर बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योग्यताएं आवश्यक हैं:
शिक्षा: AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना चाहिए या मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
स्वास्थ्य: अच्छा स्वास्थ्य होना जरूरी है. विशेष रूप से आंखों की जांच की जाती है. अगर आंखों में कोई समस्या है तो नौकरी नहीं मिलती.
उम्र: अधिकतर मेट्रो निगमों में आवेदन के लिए उम्र सीमा 18-28 वर्ष के बीच होती है.
अन्य कौशल: तनाव में निर्णय लेने की क्षमता, समय का पालन और जिम्मेदारी का भाव होना अति आवश्यक है.
मेट्रो ड्राइवर बनने की प्रक्रिया
आवेदन: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) या अन्य शहरों के मेट्रो निगमों की ऑफिसियल वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना का इंतजार करें. जब भर्ती निकले तब ऑनलाइन आवेदन करें.
परीक्षा: लिखित परीक्षा में सफल होना जरूरी है. इसमें तकनीकी ज्ञान और सामान्य जागरूकता के प्रश्न पूछे जाते हैं.
मेडिकल टेस्ट: लिखित परीक्षा पास करने के बाद स्वास्थ्य जांच होती है. इसमें आंखों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
दस्तावेज़ सत्यापन: सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाता है.
प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को गहन प्रशिक्षण दिया जाता है. इसमें सिमुलेटर पर अभ्यास और वास्तविक मेट्रो चलाने का प्रशिक्षण शामिल है.
नियुक्ति: प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद नौकरी मिलती है.
लोको पायलट बनने की प्रक्रिया
रेलवे लोको पायलट बनने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन करना होता है. इसके लिए भी लगभग वही योग्यताएं आवश्यक हैं जो मेट्रो ड्राइवर के लिए चाहिए. भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा पास करनी होती है, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट और प्रशिक्षण होता है.
मेट्रो ड्राइवर और लोको पायलट में अंतर
कार्य क्षेत्र: मेट्रो ड्राइवर शहरी क्षेत्रों में काम करते हैं, जबकि लोको पायलट पूरे देश में कहीं भी तैनात किए जा सकते हैं.
वेतन: मेट्रो ड्राइवर को आमतौर पर लोको पायलट से अधिक वेतन मिलता है.
काम के घंटे: मेट्रो ड्राइवर के काम के घंटे अधिक नियमित होते हैं, जबकि लोको पायलट को लंबी दूरी की यात्राओं के लिए अनियमित समय पर काम करना पड़ सकता है.
मेट्रो ड्राइवर बनना न केवल अच्छी सैलरी वाला पेशा है बल्कि समाज के लिए महत्वपूर्ण सेवा भी है. अगर आपको तकनीकी काम में रुचि है और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा है, तो यह करियर आपके लिए उपयुक्त हो सकता है.
[ad_2]
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
[ad_1]
Love Rashifal: शनिवार, 15 मार्च 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.
यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. आप पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ ये समय रिश्ते को मजबूती प्रदान कर सकता है. इस दौरान झूठे व्यक्तित्व को दिखाने से बचें.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. ऐसे में किसी भी तरह का गलत निर्णय लेने से बचें.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन आपको आपके प्यार की कदर करना सिखाएगा. आज  आप अपने पार्टनर के साथ बहुत सारे यादगार लम्हें गुजारेंगे.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से सामान्य रहने वाला है. पार्टनर के साथ दिल की बात को साझा कर सकते हैं.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से सही जाने वाला है. अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत के जरिए रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं पर हो सकता है पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी लग जाए जिस वजह से आपके और उनके बीच अनबन हो सकती है.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन खत्म हो सकती है.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मन बना सकते हैं. आपकी लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भर जाएगी.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. आपको आज अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगा.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से बहुत अच्छा जाने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. जिससे आपको खुशी मिलेगी.
Love Horoscope 15 March 2025: प्यार के मामले में चमकेगी आपकी किस्मत, पढ़ें शनिवार का लव राशिफल
[ad_2]
Delay के समुद्र में छिपा है Decay! चील सी आंख वाला 10 सेकंड में खोज लेगा जवाब
[ad_1]
गुलाबी दिखने वाली इस तस्वीर में Delay शब्द का एक समुद्र है. जिसमें Decay छिपा हुआ है. वह शब्द वैसे तो मोटे मोटे काले अक्षरों में लिखा है लेकिन उसे खोज पाना बेहद मुश्किल है.
गुलाबी दिखने वाली इस तस्वीर में Delay शब्द का एक समुद्र है. जिसमें Decay छिपा हुआ है. वह शब्द वैसे तो मोटे मोटे काले अक्षरों में लिखा है लेकिन उसे खोज पाना बेहद मुश्किल है.
आप अपनी स्टॉपवॉच चालू करें और दी गई तस्वीर को हल करने में 10 सेकंड का वक्त लें. अगर इस समय अंतराल में आप शब्द खोज लेते हैं. तो आप ऑप्टिकल इल्यूजन के बादशाह कहलाएंगे.
आप अपनी स्टॉपवॉच चालू करें और दी गई तस्वीर को हल करने में 10 सेकंड का वक्त लें. अगर इस समय अंतराल में आप शब्द खोज लेते हैं. तो आप ऑप्टिकल इल्यूजन के बादशाह कहलाएंगे.
कई सारे एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत के लिए बेहतरीन रास्ता है जिससे कोई भी अपने दिमाग पर तनाव देकर अच्छा फील करता है.
कई सारे एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत के लिए बेहतरीन रास्ता है जिससे कोई भी अपने दिमाग पर तनाव देकर अच्छा फील करता है.
चलिए अब बगैर वक्त जाया किए आप अपने जवाब खोजने में लग जाइए. 10 सेकंड आपके शुरू हो चुके हैं. इसे किसी भी कीमत पर गंवाइए नहीं.
चलिए अब बगैर वक्त जाया किए आप अपने जवाब खोजने में लग जाइए. 10 सेकंड आपके शुरू हो चुके हैं. इसे किसी भी कीमत पर गंवाइए नहीं.
क्या आप खोज पाए? अगर नहीं तो अपने दिमाग पर संतुलन बनाए रखिए और आंखों को चौकन्ना रखिए, जवाब खुद से मिल जाएगा. चलिए अब हम ही आपकी मदद कर देते हैं.
क्या आप खोज पाए? अगर नहीं तो अपने दिमाग पर संतुलन बनाए रखिए और आंखों को चौकन्ना रखिए, जवाब खुद से मिल जाएगा. चलिए अब हम ही आपकी मदद कर देते हैं.
पूछी गई तस्वीर का जवाब दिया जा चुका है. जो लोग जवाब नहीं दे पाए वो अगली बार कोशिश करें और जवाब देने वाले वाकई बधाई के पात्र हैं.
पूछी गई तस्वीर का जवाब दिया जा चुका है. जो लोग जवाब नहीं दे पाए वो अगली बार कोशिश करें और जवाब देने वाले वाकई बधाई के पात्र हैं.
Published at : 14 Mar 2025 10:10 PM (IST)
ट्रेंडिंग फोटो गैलरी
ट्रेंडिंग वेब स्टोरीज
सिर्फ 2 फिल्में छोड़कर ‘छावा’ ने आज तक बनी हर बॉलीवुड फिल्म को किया पीछे!
[ad_1]
Chhaava Box Office Collection Day 29: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने आज यानी होली के दिन एक ऐसा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना दिया है जिसे बनाने के लिए आगे आने वाली फिल्मों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. सलमान खान की सिकंदर को छोड़ दें तो और किसी फिल्म में ऐसा दम दिख भी नहीं रहा जो इस रिकॉर्ड की बराबरी भी कर पाए.
छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया गया था. तब से लेकर अब तक फिल्म ने आए दिन एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाए, लेकिन जो रिकॉर्ड आज बनाया वो खास है. फिल्म को रिलीज हुए आज 29 दिन हो चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की है. साथ ही, ये भी जानेंगे कि टोटल कलेक्शन कितना है और फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है.
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने हर हफ्ते हिंदी से कितनी कमाई की है, वो पूरा डेटा आप नीचे देख सकते हैं.
• पहला हफ्ता- 225.28 करोड़
• दूसरा हफ्ता- 186.18 करोड़
• तीसरा हफ्ता- 84.94 करोड़
• चौथा हफ्ता- 43.98 करोड़
• टोटल हिंदी कलेक्शन- 540.38 करोड़
इसके अलावा, फिल्म ने तेलुगु से पिछले शुक्रवार से लेकर कल तक यानी 7 दिनों में 2.63 करोड़, 3.31 करोड़, 2.22 करोड़, 1.24 करोड़, 0.95 करोड़, 0.70 करोड़ और 0.75 करोड़ कमाते हुए टोटल 11.80 करोड़ रुपये कमाए. यानी छावा ने हिंदी और तेलुगु मिलाकर 4 हफ्तों में टोटल 552.18 करोड़ कमा लिए थे.
छावा का 29वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा ने 29वें दिन यानी आज होली के दिन 8:05 बजे तक 7.38 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 559.56 करोड़ रुपये हो चुका है. आज का डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है और फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.
छावा ने होली पर बनाया कौन सा खास रिकॉर्ड
छावा ने आज रणबीर कपूर की एनिमल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (553.87 करोड़) तोड़ते हुए हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 3 लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इससे आगे सिर्फ दो फिल्में और हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर जवान है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 640.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं स्त्री 2 दूसरे नंबर पर है जिसने 597.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
छावा के बारे में
फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और विनीत कुमार सिंह की इस फिल्म में आशुतोष राणा भी हैं. फिल्म को करीब 130 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है.
और पढ़ें: My Melbourne Review: ये फिल्म बड़े प्यार से बताती है कि खुद भी जियो और दूसरो को भी जीने दो, खुद से भी प्यार करो और दूसरों को भी करने दो
[ad_2]
‘यूक्रेनी सैनिकों को बख्श दें’, डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से की गुजारिश
[ad_1]
Trump Request To Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025 ) को खुलासा किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और यूक्रेनी सैनिकों की जान बचाने पर चर्चा की. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन के साथ एक “बहुत अच्छी और उपयोगी चर्चा” की.
उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की संभावना बढ़ रही है. हजारों यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना से घिरे हुए हैं और बेहद कमजोर स्थिति में हैं. उन्होंने पुतिन से यूक्रेनी सैनिकों की जान बचाने की गुजारिश की.
ट्रंप का पुतिन से अनुरोध
ट्रंप ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति पुतिन से दृढ़ता से अनुरोध किया है कि यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शी जाए. यह एक भयानक नरसंहार होगा, जैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया।”उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा,”भगवान उन सभी को आशीर्वाद दें!”
क्या ट्रंप मध्यस्थता करना चाहते हैं?
ट्रंप ने पहले भी दावा किया है कि अगर वह राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. उन्होंने यूक्रेन युद्ध को तुरंत समाप्त करने की योजना होने का दावा किया था. अगर में वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो युद्ध जल्द खत्म कराने की कोशिश करेंगे.
क्या युद्धविराम संभव है?
रूस ने अब तक यूक्रेन पर हमला जारी रखा है और कोई बड़ा समझौता संकेत नहीं दिया है. यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस पर लगातार दबाव बना रहे हैं. हालांकि ट्रंप लगातार मध्यस्थता की कोशिशें कर रहे हैं. हाल ही में इसे लेकर ट्रंप का यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से तीखी नोक- झोक भी हुई थी. डोनाल्ड ट्रंप के इस गुजारिश के बाद अब यह देखना होगा कि इससे युद्ध की स्थिति पर कोई वास्तविक प्रभाव पड़ेगा या नहीं और पुतिन यूक्रेन पर कितना नरमी दिखा पाते हैं.
यह भी पढ़ेंः पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दे दिया मैसेज!
[ad_2]
बाल्टी, गुलाल और जमकर मस्ती, ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ गाने पर खूब नाचे रियान पराग
[ad_1]
Riyan Parag Holi Video: होली के अवसर पर भारतीय क्रिकेटरों ने खूब मस्ती की. रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर समेत KKR के कई खिलाड़ियों ने बड़े रंगीले अंदाज में होली का त्योहार मनाया. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग का एक वीडियो सामने आया है. रियान ने इस अंदाज में होली मनाई कि उनका पूरा कुर्ता ही गुलाबी हो चुका है. वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति उनपर बाल्टी से गुलाल फेंक रहा है, वहीं दूसरे व्यक्ति ने पानी से उन्हें भिगो दिया.
रियान पराग ने इसके बाद क्लासिक ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ गाने पर ठुमके भी लगाए. वहीं राजस्थान रॉयल्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी वीडियो साझा किया गया, जिसमें रियान परगा खुद को रंग लगाते दिख रहे हैं, वहीं ध्रुव जुरेल भी अनांदमयी अंदाज में दिखे. RR फ्रैंचाइजी ने यह वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ‘आत्मनिर्भर रॉयल्स’.
साढ़े 3 गुना बढ़ गई रियान पराग की सैलरी
रियान पराग को साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा था. उन्हें पिछले साल यानी IPL 2024 में RR ने 3.40 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी, जबकि IPL 2025 के लिए राजस्थान टीम ने रियान पराग को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. 2019 से RR के लिए खेल रहे पराग की मेहनत आखिरकार IPL 2024 में रंग लाई, उन्होंने पिछले सीजन राजस्थान के लिए 15 मैचों में 52 के शानदार औसत से 573 रन बनाए थे.
चोट से उबर रहे हैं रियान पराग
रियान पराग ने अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत की टी20 टीम में डेब्यू किया था. अब तक उन्होंने 7 टी20 मैचों में 72 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी लिए हैं. उन्हें अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 मैच के दौरान कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा. इस कारण रियान पराग फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली, मच गया बवाल; भड़के फैंस ने हसीन जहां को सुनाई जमकर खरी-खोटी
[ad_2]
10 साल पहले नहीं थे ये 8 हाई-पेइंग करियर, अब मिल रही है लाखों में सैलरी
[ad_1]
आज के दौर में नौकरियों का बाजार तेजी से बदल रहा है. नई-नई तकनीकों के आने से ऐसे करियर ऑप्शन भी उभर रहे हैं, जिनका 10 साल पहले कोई नामोनिशान नहीं था. ये न केवल दिलचस्प हैं, बल्कि शानदार सैलरी भी ऑफर करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 8 करियर ऑप्शन्स के बारे में जो आज के समय में काफी डिमांड में हैं. अगर आप भी एक नए और हाई-पेइंग करियर की तलाश में हैं, तो इन फील्ड्स में भविष्य बना सकते हैं.
एआई एथिक्स कंसल्टेंट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है, लेकिन इसके साथ ही नैतिक मुद्दे भी बढ़ रहे हैं, जैसे डेटा प्राइवेसी और बायस. कंपनियां इन समस्याओं से निपटने के लिए AI एथिक्स एक्सपर्ट्स को हायर कर रही हैं, जो लाखों रुपये की सैलरी पा सकते हैं.
ब्लॉकचेन डेवलपर
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी अब सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी तक सीमित नहीं रही, बल्कि फाइनेंस, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स जैसी इंडस्ट्रीज़ में भी इसका उपयोग हो रहा है. इस फील्ड के एक्सपर्ट्स की सैलरी 15 से 50 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है.
वीआर/एआर एक्सपीरियंस डिज़ाइनर
वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी (VR/AR) सिर्फ गेमिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में भी अपनी जगह बना चुका है. इस फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल्स को 10 से 30 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.
क्लाइमेट चेंज एनालिस्ट
पर्यावरण को बचाने की दिशा में दुनियाभर में कई प्रयास किए जा रहे हैं. कंपनियां और सरकारें पर्यावरणीय जोखिमों का आकलन करने और ईको-फ्रेंडली रणनीतियां बनाने के लिए विशेषज्ञों की तलाश में हैं. इस फील्ड में भी अच्छी सैलरी मिल रही है.
ई-स्पोर्ट्स कोच और मैनेजर
वीडियो गेम अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल करियर बन चुका है. ई-स्पोर्ट्स कोच और मैनेजर बड़ी टीमें और खिलाड़ी ट्रेन करते हैं और इनकी सैलरी पारंपरिक स्पोर्ट्स कोचेज़ के बराबर हो सकती है, जिसमें स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी कमाई होती है.
साइबरसिक्योरिटी इंसिडेंट रिस्पॉन्डर
आजकल साइबर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, खासकर AI से जुड़े डीपफेक और डेटा लीक जैसी समस्याएं. कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को हायर कर रही हैं जो रियल-टाइम में साइबर खतरों को पहचानकर उन्हें रोक सकें. इस फील्ड में 10 से 30 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है.
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग मैनेजर
सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन करने के लिए इन्फ्लुएंसर्स का रोल बहुत अहम हो गया है. कंपनियां अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग मैनेजर्स को हायर कर रही हैं, जो इस क्षेत्र में शानदार सैलरी पा सकते हैं.
डिजिटल डिटॉक्स थेरेपिस्ट
बढ़ती स्क्रीन एडिक्शन की वजह से लोग अब डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत महसूस करने लगे हैं. ऐसे में डिजिटल डिटॉक्स थेरेपिस्ट लोगों को टेक्नोलॉजी से दूर रहने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स इन एक्सपर्ट्स को लाखों रुपये देकर कस्टमाइज्ड डिटॉक्स प्लान बनवाते हैं.
[ad_2]
रेलवे प्लेटफॉर्म पर वीडियो बना रही लड़की की अंकल ने बनाई रेल, यूजर्स ने लिए मजे
[ad_1]
रील बनाने वाले लोगों से तो पूरा देश परेशान है ही, अब ये रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी परेशान करने लगे हैं. रील पुत्र जब तक आपकी फोन डिस्प्ले पर है तब तक तो ठीक, लेकिन जैसे ही ये सामने आते हैं लोग इनसे किनारा करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रील बनाने वाले छपरियों को देखकर अपना आपा खो बैठते हैं और फिर उनकी ढंग से बनाते हैं रेल. सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में रील बना रही लड़की को अंकल ने ऐसा सबक सिखाया कि अब वो शायद ही कभी लोगों के बीच रील बनाने की हिम्मत करेगी. जी हां, मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी रिलैक्स महसूस करेंगे.
रील बना रही लड़की पर भड़क उठा शख्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी हुई है. ट्रेन के पास दो शख्स खड़े बातें कर रहे हैं. लेकिन तभी ट्रेन से पापा की परी गाने की धुन पर थिरकती हुई बाहर निकलती है और जोर जोर से उछलते हुए अंकल के पास खड़े होकर रील बनाने लगती है. पहले तो दोनों अंकल खड़े होकर चुपचाप ये तमाशा देखते हैं, लेकिन सब्र का बांध है, कभी तो भरेगा ही. बस फिर क्या था, अंकल के सब्र के बांध का गेट टूटा और सारा गुस्सा नाच रही लड़की पर उतर गया. अंकल ने पापा की परी को धक्का देते हुए ट्रेन से दूर कर दिया, जिसके बाद लड़की आग बबूला होकर उल्टा अंकल पर ही चीखने चिल्लाने लगी.
धक्का देकर लगाया दिमाग ठिकाने
जैसे ही अंकल लड़की को धक्का देते हैं वैसे ही लड़की चीखकर अंकल को पागल कहती है. जिसके बाद अंकल कहते हैं कि यह सब तमाशा करने की जगह है क्या. यह रेलवे स्टेशन है. जिसके बाद अंकल कहते हैं कि कहीं और जाकर बनाइए, जिस पर लड़की आग बबूला होकर पुलिस बुलाने की धमकी देने लगती है. जिसके बाद अंकल उसे और अच्छे से लताड़ लगाते हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिस पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अंकल एक दम सही कह रहे हैं, रील बनानी है तो कहीं और जाकर बनाओ. एक और यूजर ने लिखा…ये तो स्क्रिप्टेड लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रील पुत्रों को सबक सिखाने का वक्त अब आ गया है.
यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा
मेनिस्कस टियर सर्जरी से किस बीमारी का होता है इलाज, जिससे जूझ रहे थे फरहान अख्तर
[ad_1]
Meniscus Tear Surgery : बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी फिटनेस और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पिछले साल वह मेनिस्कस टियर (Meniscus Tear) नाम घुटने की चोट से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए उन्हें मेनिस्कस टियर सर्जरी करानी पड़ी थी. हाल ही में रिकवरी की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि सर्जरी के बाद उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है. आइए जानते हैं इस बीमारी, इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में..
मेनिस्कस टियर क्या है
मेनिस्कस टियर घुटने का चोट होता है, जो तब होता है जब घुटने में मौजूद मेनिस्कस (Meniscus) नाम का कार्टिलेज फट जाता है. मेनिस्कस एक तरह का सॉफ्ट रबर जैसा टिश्यू होता है, जो घुटने के जोड़ों में कुशन का काम करता है और हड्डियों को आपस में रगड़ने से बचाता है.
मेनिस्कस टियर होने का कारण
अचानक घुटने का मुड़ना या झटका लगना
ज्यादा एक्सरसाइज या खेलकूद में चोट लगना
उम्र बढ़ने के साथ घुटने की कमजोरी
भारी वजन उठाने या लंबे समय तक घुटनों पर जोर देने से
मेनिस्कस टियर के लक्षण
घुटने में तेज दर्द
चलने या दौड़ने में कठिनाई
घुटने में सूजन और जकड़न
घुटना लॉक होना या मुड़ने में दिक्कत
घुटने से क्रैकिंग साउंड आना
मेनिस्कस टियर का इलाज कैसे होता है?
मेनिस्कस टियर के इलाज के लिए दो तरीके अपनाए जाते हैं:
1. नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट के जरिए इसका इलाज होता है.
2. हल्के मामलों में डॉक्टर बिना सर्जरी भी इलाज कर सकते हैं.
3.  सूजन और दर्द कम करने के लिए आराम और बर्फ सेक थेरेपी
4. घुटनों की मजबूती और मूवमेंट सुधारने के लिए फिजियोथेरेपी
5. सूजन और दर्द कंट्रोल करने के लिए पेन किलर
मेनिस्कस टियर सर्जरी कब जरूरी होती है
अगर चोट ज्यादा गंभीर हो और घरेलू उपायों से उसमें सुधार न हो तो डॉक्टर ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी (Arthroscopic Meniscus Surgery) करने की सलाह देते हैं. इसमें फटे हुए मेनिस्कस को ठीक किया जाता है या हटा दिया जाता है. छोटे चीरों के जरिए घुटने के अंदरूनी हिस्से की रिपेयर की जाती है. यह एक मिनिमली इनवेसिव यानी छोटे कट वाली सर्जरी होती है, जिससे रिकवरी जल्दी होती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]