क्रिकेट का मैच ऐसे आता है टीवी पर लाइव, 700 लोग, 40 कैमरा और 30 करोड़ से ज्यादा की लागत

[ad_1]

Cricket Match Production Procedure: क्रिकेट, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, खासतौर पर दक्षिण एशियाई देशों में इसका क्रेज अलग ही लेवल पर है. भारत में जब भी कोई क्रिकेट मैच चल रहा होता है तो हजारों की संख्या में फैंस मुकाबले को लाइव देखने पहुंचते हैं. वहीं जो लोग घर बैठकर टीवी पर मैच देख रहे होते हैं, उन्हें गेंदबाजी से लेकर बैटिंग और फील्डिंग के अलग-अलग एंगल करीब से दिखाए जाते हैं. मगर ऐसा संभव कैसे हो पाता है, आखिर एक क्रिकेट मैच का प्रोडक्शन कैसे होता है? उसमें कितने कैमरा और एक मैच के आयोजन में कितने क्रू मेंबर्स की जरूरत पड़ती है? यहां आपको यह सारी जानकारी मिलेगी.

क्रिकेट का मैच, प्रोडक्शन की A टू Z डिटेल्स

जहां भी कोई क्रिकेट मैच होना होता है, उसके लिए सबसे पहले मैदान को तैयार किया जाता है. चूंकि क्रिकेट के खेल में ब्रॉडकास्टिंग राइट्स अब हजारों करोड़ रुपयों में बिकने लगे हैं, ऐसे में ब्रॉडकास्ट क्वालिटी भी उच्च स्तरीय होनी चाहिए. इसके लिए मैदान में 32-40 कैमरा फिट किए जाते हैं. हैरानी की बात यह है कि इनमें से प्रत्येक कैमरा की कीमत 80 लाख-1 करोड़ रुपये के बीच होती है. मान लीजिए एक मैच में 40 कैमरा इस्तेमाल हो रहे हैं और उसमें प्रत्येक की कीमत 80 लाख है. ऐसे में एक क्रिकेट मैच के प्रोडक्शन में सभी कैमरों की कीमत ही 32 करोड़ रुपये से अधिक होगी.

इन सभी कैमरों से तारें जुड़ी होती हैं, जो सब प्रोडक्शन कंट्रोल रूम में जाकर कनेक्ट होती हैं. PCR में डायरेक्टर के अलावा विजन मिक्सर बैठा होता है. डायरेक्टर के सामने बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन लगी होती हैं, जहां वह सब दिखाई देता है जो कैमरा रिकॉर्ड कर रहा होता है. डायरेक्टर बताता है कि टीवी पर कब कौन सी स्क्रीन को लाइव किया जाएगा. वहीं बीच में रिप्ले के लिए वीटी कॉर्डिनेटर बैठा होता है.

डायरेक्टर से भी ज्यादा अहम रोल कौन सा?

PCR के अंदर डायरेक्टर से भी ज्यादा अहम रोल विजन मिक्सर निभा रहा होता है क्योंकि उसके सामने एक बड़ा सा कीबोर्ड रखा होता है, जिसमें 200 से भी ज्यादा बटन होते हैं. यहां डायरेक्टर आदेश देता है, वहां विजन मिक्सर को फटाफट बटन दबाने होते हैं. बताया जाता है कि एक क्रिकेट मैच के प्रोडक्शन में करीब 700-800 लोगों की जरूरत पड़ती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 का सबसे उम्रदराज और युवा कप्तान कौन है? जानें सभी 10 टीमों के कैप्टन की कितनी है उम्र

[ad_2]

अमेरिका संग टैरिफ वॉर के बीच मार्क कार्नी ने ली कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ

[ad_1]

Mark Carney sworn: कनाडा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी ने शुक्रवार (14 मार्च,2025) को शपथ ली. अमेरिका संग टैरिफ वॉर के बीच मार्क कार्नी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. मार्क कार्नी ने इसी साल जनवरी में इस्तीफा देने वाले जस्टिन ट्रूडो की जगह कार्यभार संभाला है.

कार्नी पहले बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, अब अमेरिका और भारत के साथ संबंध सुधारने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने की चुनौती का सामना करेंगे.

अर्थव्यवस्था संभालने का रहा है अनुभव
मार्क कार्नी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय दुनिया में एक भरोसेमंद नाम हैं. 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी (Global Economic Crisis) के दौरान बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख रहते हुए उन्होंने कनाडाई अर्थव्यवस्था को स्थिर रखा. 2013 में वे बैंक ऑफ इंग्लैंड के पहले गैर-ब्रिटिश गवर्नर बने और ब्रेक्सिट के आर्थिक प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका आर्थिक अनुभव और नीतिगत समझ कनाडा को मौजूदा चुनौतियों से निकालने में मदद कर सकती है.

अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद: सबसे बड़ी चुनौती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाया है, जिससे कनाडा-अमेरिका व्यापार संबंधों में खटास आ गई है. 2 अप्रैल से ट्रंप ने सभी कनाडाई उत्पादों पर और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी है.

ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि “कनाडा और अमेरिका के बीच की सीमा सिर्फ एक फिक्शनल लाइन है.” उन्होंने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने का भी सुझाव दिया, जिससे कनाडाई जनता नाराज हैं. ट्रंप की नीतियों से नाराज कनाडाई लोग अमेरिकी सामान खरीदने से बच रहे हैं. NHL और NBA खेलों में अमेरिकी राष्ट्रगान के विरोध की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्थानीय व्यापारी अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं.

अमेरिका और भारत के साथ संबंध सुधारने पर होगा फोकस
भारत और कनाडा के संबंध हाल के वर्षों में कमजोर रहे हैं, वहीं, ट्रंप की वापसी से कनाडा और अमेरिका के संबंधों में दरार आ गई थी,लेकिन कार्नी के नेतृत्व में बदलाव की उम्मीद की जा रही है. कार्नी व्यापार और कूटनीति पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. भारतीय मूल के प्रवासी कनाडा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने का दबाव रहेगा.

ट्रंप का आक्रामक रुख कनाडा के लिए नई चुनौती
अगर कार्नी कूटनीति और आर्थिक नीतियों का सही उपयोग करते हैं, तो वे कनाडा को इस संकट से निकाल सकते हैं. अब आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कनाडा और अमेरिका के संबंध सुधरते हैं या और बिगड़ते हैं.

यह भी पढ़ेंः पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दे दिया मैसेज!

[ad_2]

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए हायर की प्राइवेट सिक्योरिटी?

[ad_1]

Aamir Khan On Girlfriend Gauri: आमिर खान 14 मार्च यानी आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. बर्थडे से एक दिन पहले सुपरस्टार ने अपने इस खास दिन को मीडिया और पैपराजी के साथ मनाया था. इस दौरान आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड से सभी को इंट्रोड्यूस कराया और कंफर्म किया कि वे रिलेशनशिप में हैं. उनकी गर्लफ्रेंड का नाम गौरी स्प्रैट है और अब आपको जानकर हैरानी होगी कि गौरी के लिए आमिर ने प्राइवेट सिक्योरिटी हायर की हुई है.

इस दौरान आमिर खान ने ये खुलासा किया कि अपना रिलेशनशिप मीडिया के सामने कंफर्म करने से पहले उन्होंने गौरी को इसके लिए तैयार किया था. उन्होंने रिक्वेस्ट की कि मीडिया उनके लिए काइंड रहे. आमिर ने कहा- ‘मैंने उन्हें ये बताने की कोशिश की है कि ये कैसा होगा, मीडिया का पागलपन कैसा होगा और उन्हें इसके लिए कुछ हद तक तैयार किया है. उन्हें इसकी आदत नहीं है. लेकिन हमें उम्मीद है कि आप लोग दयालु होंगे.’

गर्लफ्रेंड गौरी के लिए आमिर ने रखी सिक्योरिटी
आमिर खान से जब पूछा गया कि क्या वे गौरी स्प्रैट के लिए किसी तरह की सिक्योरिटी हायर करने जा रहे हैं. इसपर सुपरस्टार ने बताया कि वे ऐसा कर चुके हैं. उन्होंने कहा- ‘मैंने पहले ही ऐसा कर लिया है. लेकिन ये सिर्फ मेरी अपनी शांति के लिए है. बता दें कि गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाते हुए आमिर खान ने कहा था- मैं किसी ऐसे शख्स की तलाश में था जिसके साथ मैं शांत रह सकूं, जो मुझे शांति दे और वो ये हैं. गौरी और मैं 25 साल पहले मिले थे और अब हम पार्टनर हैं. हम एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस और कमिटेड हैं. हम डेढ़ साल से साथ हैं.’

गौरी से शादी करेंगे आमिर खान?
वहीं गौरी स्प्रैट से शादी करने के सवाल पर आमिर खान ने कहा था- ‘मुझे नहीं पता कि 60 साल की उम्र में मेरी शादी की शोभा बढ़ती है या नहीं. मेरे बच्चे बहुत खुश हैं. मैं बहुत लकी हूं कि मेरी एक्स वाइव्स के साथ मेरे इतने अच्छे रिश्ते हैं.’

ये भी पढ़ें: अयान मुखर्जी के पिता के निधन पर दोस्त को हिम्मत बंधाने पहुंचे रणवीर-आलिया, जया बच्चन ने काजोल को लगाया गले

[ad_2]

Meen Rashi 15 March 2025: मीन राशि के लोगों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा, पढ़ें शनिवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 15 March 2025: मीन राशिफल 15 मार्च, शनिवार के दिन का राशिफल विशेष है. आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशि (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा.  नौकरी करने वाले जातकों के बात करें तो आज आपके लिए आपके कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.  अपने अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने कार्य क्षेत्र में दिल लगाकर कार्य करें,  आपको आपकी मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं.  आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशि (Pisces Health Horoscope)-

वह आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए योगासन अवश्य करें. आपका स्वास्थ्य तभी अच्छा हो सकता है.  

मीन राशि बिजनेस राशि (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले आज आपके व्यापार में आपकी क्रिएटिविटी उच्च स्तर पर रहेगी,  जिससे  आप अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए कोई नए अवसर प्रदान कर सकते हैं . आज आपकी मुलाकात आपके सबसे अच्छे और प्रिय मित्र से हो सकती है , जिससे मिलकर आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आपको एक नई दिशा भी मिल सकती है. आज आप अपने विचारों को सबके सामने खुलकर व्यक्त करने की कोशिश करें , इससे आपके विचारों को नई दिशा मिल सकती है. आर्थिक मामलों में आज आप समझदारी से निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा, आपको नुकसान भी हो सकता है . मानसिक रूप से आराम करने के लिए शांति से समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा. 

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

फर्स्ट अटेम्प्ट में UPSC क्लियर कर 22 साल की मोनिका बनी IAS अफसर, पिता भी हैं RAS अधिकारी

[ad_1]

आज के आधुनिक युग में जहां युवा अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं, वहीं राजस्थान की एक ऐसी महिला ऑफिसर की जिन्होंने एक अलग मिसाल पेश करती हैं. चकाचौंध भरी दुनिया में जहां अधिकतर युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर हो रहे हैं. ऐसे में हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे IAS मोनिका यादव के बारे में जिन्होंने आईएएस बनने के बावजूद अपनी मिट्टी से नाता नहीं तोड़ा है. इसी वजह से आज वे सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गई हैं.

कई प्रशासनिक पदों पर किया है काम 

राजस्थान के लिसाड़िया गांव की डेरी वाली ढाणी की रहने वाली मोनिका ने महज साढ़े 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में 403वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं. बचपन से ही पढ़ाई में होशियार मोनिका ने इससे पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में 93वीं रैंक प्राप्त की थी. इतना ही नहीं, नेट, जेआरएफ और सीए जैसी कठिन परीक्षाओं में भी वे सफल रहीं. भारतीय रेल प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में 78 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिला, जिससे उन्होंने अपने जिले का नाम रोशन किया.

पिता हैं RAS अधिकारी, पति भी हैं IAS 

मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं और माता सुनीता यादव हाउसवाइफ हैं. तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी मोनिका का विवाह आईएएस सुशील यादव से हुआ है. शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रदर्शन करने के साथ-साथ मोनिका का सामाजिक परंपराओं से गहरा जुड़ाव रहा है. आईएएस की नौकरी जैसे बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपने गांव की परंपराओं और सादगी को नहीं छोड़ा. जब भी वे अपने गांव जाती हैं, पारंपरिक पोशाक में नजर आती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भी प्रेरणा मिलती है. 

खुद को बनाएं सशक्त 

युवा आईएएस अधिकारी मोनिका युवाओं को महत्वपूर्ण संदेश देती हैं कि मेहनत करें, सकारात्मक सोच रखें और अपने विचारों को खुला रखें. वे कहती हैं, “नए विचारों को अपने अंदर आने दें. अगर हम बहुत ज्यादा कठोर हो जाते हैं, तो चीजें बहुत मुश्किल लगने लगती हैं.” समाज में आज भी कई जगहों पर लड़कियों और महिलाओं के प्रति व्यवहार नहीं बदला है. इस बारे में मोनिका का संदेश है, “सबसे पहले शिक्षा प्राप्त करें और खुद को सशक्त बनाएं. शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है जो हमें जागरूक और मजबूत बनाता है. हमेशा अपने सपने देखें और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें. ऐसा आदर्श बनें जिससे समाज प्रोत्साहित हो.”

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आज WPL 2025 का फाइनल, MI और दिल्ली में खिताबी भिड़ंत; जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

[ad_1]

MI vs DC Final: ऐसा लगता है जैसे साल 2023 एक बार फिर लौट आया है. दो साल पहले की तरह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल (WPL Final 2025) में आमने-सामने होंगी. यह खिताबी भिड़ंत आज यानी 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगी और भारतीय समयानुसार फाइनल मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दिल्ली अब तक डब्लूपीएल के तीनों फाइनल में पहुंची है, दूसरी ओर MI अपना दूसरा फाइनल खेल रही होगी. खिताबी मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि पिच कैसा बर्ताव कर सकती है और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: पिच रिपोर्ट

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुरूप रही है. WPL 2025 में यहां अब तक खेले गए तीनों मैचों पर नजर डालें तो औसत स्कोर 197 रन रहा है. यहां अब तक तीनों मौकों पर पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है, इसलिए फाइनल में यहां चेज करने का फैसला गलत साबित हो सकता है. मुंबई बनाम दिल्ली मैच भी हाई-स्कोरिंग रह सकता है और टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुन सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अब तक 7 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से चार बार दिल्ली और तीन बार MI की टीम विजयी रही है. WPL 2025 में उनकी दो बार भिड़ंत हुई और दोनों बार दिल्ली ने बाजी मारी है. कागजी आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि फॉर्म के आधार पर फाइनल में दिल्ली का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, एनाबेल सदरलैंड, मारिजेन कैप, जेस जोनासन, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद, शिखा पांडे, टिटास साधु, मिन्नू मणि

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सायका इशक

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट का मैच ऐसे आता है टीवी पर लाइव, 700 लोग, 40 कैमरा और 30 करोड़ से ज्यादा की लागत; जानें सबकुछ

[ad_2]

दुनिया के सबसे खतरनाक टेररिस्ट को इराक और US ने किया ढेर, जानें कौन था अबू खदीजा

[ad_1]

Abu Khadijah killed: इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के शीर्ष कमांडर अब्दुल्ला माकी मुस्लेह अल-रिफाई उर्फ अबू खदीजा को इराक और अमेरिकी सेना के संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार (14 मार्च,2025 ) को ट्विटर पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है.

कैसे मारा गया अबू खदीजा?
दरअसल, यह ऑपरेशन इराक के अनबर प्रांत में हुआ. इराकी खुफिया एजेंसी और अमेरिकी गठबंधन बलों ने मिलकर हवाई हमले किए. अबू खदीजा IS का डिप्टी खलीफा था, जो इराक और सीरिया में संगठन का प्रमुख था. उसे इराक और वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक आतंकियों में से एक माना जाता था.

इराकी प्रधानमंत्री का बयान
इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा, “इराक ने आतंकवाद पर अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखी है. इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में अबू खदीजा की मौत एक बड़ी उपलब्धि है.” उन्होंने इराकी नागरिकों और शांतिप्रिय लोगों को इस सफलता की बधाई दी.

मोस्ट वॉन्टेड आतंकी था अबू खदीजा
अबू खदीजा इस्लामिक स्टेट का इराक और सीरिया में शीर्ष कमांडर था. वह IS के विदेशी संचालन कार्यालयों का प्रमुख भी था. अमेरिका और इराक की खुफिया एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं.

IS का बढ़ता खतरा और अमेरिका-इराक गठबंधन
अमेरिका और इराक ने सितंबर 2024 तक IS के खिलाफ संयुक्त सैन्य मिशन समाप्त करने का समझौता किया, लेकिन इराकी अधिकारी चिंतित हैं कि IS फिर से मजबूत हो सकता है.
सीरिया की राजनीतिक अस्थिरता भी इस आतंकी संगठन को फिर से उभरने का मौका दे सकती है.

सीरिया-इराक के बीच बढ़ेगा सहयोग ?
सीरिया के अंतरिम विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी ने बगदाद में अपने इराकी समकक्ष से मुलाकात की. दोनों देशों ने IS के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन की संभावनाओं पर चर्चा की.
इराक सीरिया से अधिक सैन्य सहयोग की उम्मीद कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दे दिया मैसेज!

[ad_2]

Dry Eye गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं लारा दत्ता, जानें इसके लक्षण और एक्ट्रेस कैसे करती है मैनेज

[ad_1]

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बताया कि वह ड्राई आई की समस्या से जूझ रही है. इस पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी वजह से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई है. वह कैसे इस बीमारी को मैनेज कर रही है इस बारे में उन्होंने विस्तार से बात की. उन्होंने इस बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए वह एक अवेयरनेस कैंप के साथ जुड़ी हैं. 

ड्राई आई की बीमारी से कैसे बच सकते हैं?

वक्त रहते अगर मरीज को इलाज न मिलें तो ड्राई आई के कारण आंखें खराब भी हो सकती है. आइए जानें ड्राई सिंड्रोम क्या है ? साथ ही जानें इस बीमारी से कैसे बच सकते हैं. ड्राई आई आंखों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. यह बीमारी तब होती है जब आंखों में पानी की कमी होने लगती है. इसमें आंख धीरे-धीरे ड्राई होने लगता है. और उसमें खुजली शुरू हो जाती है.मौसम बदलने के कारण आंखों की टियर सूखने लगती है. जिसके कारण आंखों में सूजन की शिकायत होती है. इसके कारण आंखों की नमी कम होने लगती है. साथ ही साथ आंखों की नमी कम और सूजन कम होने के कारण ड्राई सिंड्रोम की समस्या होने लगती है.

आंख ड्राई होने लगती है

जब आप ज्यादा गर्मी बढ़ने लगती है तो आंख ड्राई होने लगती है. इसके कारण कॉर्नियल बर्न भी बर्न हो सकती है. इसके कारण आंखों की रोशनी धुंधली पर सकती है. वक्त रहते इलाज नहीं किया जाएगा इसके कारण आंख भी खराब हो सकती है. ड्राई आई एक ऐसी स्थिति है जब आंखों के आंसू सूख दाते हैं. इसकां गंभीर असर कॉर्निया पर होता है. इसके कारण आंखों को गंभीर नुकसान होता है. 

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

किन लोगों को होती है समस्या

आंख ड्राय अक्सर तब होते हैं जब आप आंखों का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा कर लेते हैं. ज्यादातर यह वैसे लोग होते हैं जो घंटों तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं. घंटों कंप्यूटर के सामने बैठने से आंखों में दर्द, कोर्निया और जलन की समस्या शुरू होती है. साथ ही आंख रेड और ड्राय होने लगते हैं. ड्राय आंख की समस्या से आपके देखने की शक्ति भी कम हो सकती है. और एक समय के बाद आपको काम करने में भी कई तरह की मुश्किलें आ सकती है. ड्राय आंख की समस्या किसी भी उम्र के लोगों के साथ हो सकती है. यह बच्चे, बूढ़े जो भी ज्यादा टाइम स्क्रीन पर देखते हैं या जिनकी लाइफस्टाइल ठीक नहीं है सभी के साथ हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Simple कहानी और No Action वालो John से Impress हो जाएंगे आप! Sadia Khateeb ने Steal किया Show

[ad_1]

Actor John Abraham अपनी पिछली film Veda की press conference में journalist के सवाल पर भड़क गए थे, लेकिन बाद में खेद जताया ,अब The Diplomat के जरिए उन्होंने कुछ नया किया है, जिसमें real hero Sadia Khateeb हैं, जिन्होंने उज्मा अहमद का किरदार निभाकर बेहतरीन अभिनय किया है। यह फिल्म असली घटना पर आधारित है, जिसमें Indian Diplomat JP Singh  पाकिस्तान में  Uzma Ahmed की मदद करते हैं, जो धोखे से शादी करके कैद हो गई थी और हिंदुस्तान लौटना चाहती है, film की कहानी अच्छी है, लेकिन यह Raazi और Uri जैसी entertainment नहीं देती, मसालों की कमी है, लेकिन performances के कारण यह एक बार देखने लायक है.

[ad_2]

जबान देता हूं! ट्रंप ने की यूक्रेनी सैनिकों को बख्शने की गुजारिश तो पुतिन ने कर दिया बड़ा वादा

[ad_1]

 Vladimir Putin On Trump Request: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025 ) को घोषणा किया है कि कुर्स्क क्षेत्र में आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध के तुरंत बाद आया, जिन्होंने युद्ध समाप्त करने की उम्मीद जताई थी.

रूसी सुरक्षा परिषद को दिए गए बयान में पुतिन ने यूक्रेनी अधिकारियों से अपने सैनिकों को हथियार डालने का निर्देश देने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण करते हैं, तो रूस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

ट्रंप का पुतिन से अनुरोध
दरअसल, मॉस्को में गुरुवार रात (13 मार्च,2025 ) को पुतिन और ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के बीच एक बैठक हुई. इसके बाद, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने राष्ट्रपति पुतिन से दृढ़ता से अनुरोध किया है कि यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शी जाए. यह एक भयानक नरसंहार होगा, जैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया. भगवान उन सभी को आशीर्वाद दें!”

 

ये एक ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.

 

 

 

 

 

 

[ad_2]