पाक दिग्गज ने दोहराए रवि शास्त्री के बोल, शाहीन अफरीदी बड़े गेंदबाज नहीं; टीम से निकालने की मांग

[ad_1]

Rashid Latif on Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों दिग्गजों के निशाने पर है. बाबर आजम से लेकर मोहम्मद रिजवान की भी जमकर आलोचना होती रही है. मगर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने इस बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को निशाने पर लिया है. लतीफ का कहना है कि अगर अफरीदी को बाहर कर दिया जाए तो पाकिस्तान की टीम बेहतर बन जाएगी. राशिद लतीफ की नाराजगी कितनी अधिक है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके अनुसार शाहीन ने अपने करियर में कभी कोई मैच विनिंग परफॉर्मेंस नहीं दिया है.

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान टीम के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में देखा जाता रहा है. मगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दो मैचों में वो सिर्फ 2 ही विकेट ले पाए थे. उससे पहले पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई ट्राई-सीरीज में भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. ट्राई-सीरीज में अफरीदी केवल 6 विकेट ले पाए थे.

शाहीन अफरीदी पर भड़के

राशिद लतीफ ने कहा कि आखिर शाहीन अफरीदी ने मैच जिताने वाला प्रदर्शन कब किया है? उसे हटा देंगे तो ही पाकिस्तान टीम बेहतर हो पाएगी. आपको नए गेंदबाज तलाश कर टीम में लाने होंगे. आपको बता दें कि यह गौर करने वाली बात है कि शाहीन अफरीदी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. हालांकि उन्हें टी20 टीम में जगह मिली है, जिसकी कप्तानी सलमान आगा करते दिखेंगे. इससे पहले भारत के दिग्गज रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि शाहीन को विश्व क्रिकेट में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.

न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान टीम का न्यूजीलैंड दौरा 16 मार्च से शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. 16 मार्च को क्राइस्टचर्च में पहला टी20 खेला जाएगा, वहीं 29 मार्च से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा. यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दोनों टीमों की पहली सीरीज होगी.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर आया मुस्लिम बोर्ड का बयान, जानें देशभर के मौलानाओं ने क्या कुछ कहा

[ad_2]

न्यूयॉर्क में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे फिलिस्तीन समर्थक, रैली में जो हुआ आपको यकीन नहीं हो

[ad_1]

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क शहर में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. ये प्रदर्शन मध्य पूर्व, कॉलेजों में विरोध और आव्रजन से जुड़ी नीतियों के खिलाफ थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर वाशिंगटन पार्क से लोअर मैनहट्टन स्थित सिटी हॉल तक मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

पिछले शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क शहर में कोलंबिया विश्वविद्यालय के लिए 400 मिलियन डॉलर की फेडरल फंडिंग को रद्द कर दिया था. उन्होंने यह फैसला यहूदी-विरोधी गतिविधियों को रोकने के आधार पर लिया था. इसके साथ ही, प्रशासन ने अन्य विश्वविद्यालयों की भी समीक्षा शुरू कर दी है.

कोलंबिया विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट छात्र महमूद खलील को शनिवार को विश्वविद्यालय के होस्टल से अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के कर्मचारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था.

अमेरिका के स्थायी निवासी खलील ने बीते साल अप्रैल में शुरू हुए कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. खलील के वकील के अनुसार, खलील की पत्नी एक अमेरिकी नागरिक है और आठ महीने की गर्भवती है, उन्हें भी आईसीई से धमकियां मिली हैं.

ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर क्या लिखा था

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद न्यूयॉर्क शहर में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों की एक नई लहर को बढ़ावा दिया है. ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "यह आने वाली कई गिरफ्तारियों में से पहली गिरफ्तारी है. हम जानते हैं कि कोलंबिया और देश भर के अन्य विश्वविद्यालयों में ऐसे कई छात्र हैं, जो आतंकवाद समर्थक, यहूदी विरोधी, अमेरिकी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं और ट्रंप प्रशासन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा."

मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए थे

मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी झंडे और बैनर लहराए थे, जिन पर लिखा था "महमूद खलील को रिहा करो." एक प्रदर्शनकारी रूबी मार्टिन ने कहा, "यह पहले संशोधन के खिलाफ है. इसके अलावा, विश्वविद्यालय अपने छात्रों की गिरफ्तारी में आईसीई की मदद कर रहा है, जो गलत और अस्वीकार्य है."

मार्टिन ने कहा कि वह विशेष रूप से इस बात से चिंतित हैं कि कोलंबिया विश्वविद्यालय ने छात्रों को गिरफ्तार करने के लिए परिसर की संपत्ति पर आईसीई को अनुमति दी. वह मंगलवार रात को खलील की रिहाई की मांग करने वाले एक अन्य मार्च में भी भाग लेंगी.

न्यूयॉर्क के दो विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर कैथरीन विल्सन ने कहा, "विश्वविद्यालय लंबे समय से इस गड़बड़ी में शामिल है. इसे रोकने का समय आ गया है."

केआर

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार 13 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 13 मार्च 2025, गुरुवार का दिन विशेष है.आज होलिका दहन के दिन देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स कल आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा. ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे. आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा. किसी गरीब की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा. काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए नए आइडीयाज मिलेंगे. पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा.

वृष राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घर के साथ करेंगे. आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान कर लेंगे. आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा. इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है. आज आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा. आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है. कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है. काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाएं.

मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आप किसी अपने के साथ बहस करने से बचे, जिससे आपका समय बचेगा. ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस के बारे में तारीफ करेंगे. लवमेट में चल रही अनबन आज समाप्त होगी लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा. व्यापार में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं. अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Aaj Ka Rashifal)-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं. दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी. जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जो लोग आपके विरोधी थे वो लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं. स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा.

सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है. ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं दे पाएंगे. अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे, क्योंकि आप उनसे किए हुए वादों को पूरा करेंगे. रचनात्मक कार्य में आप सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे. आपके कुछ जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं. कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है.

कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है.आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे. आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे. किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं. आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है. अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें.

तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे. शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें. आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी. आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें. विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे. आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी. आज आपका खर्च बढ़ सकता है. आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें. किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें. राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा. आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनाएंगे.

धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपकी योजनाओं को गति मिलेगी. आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी. अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक करने में सफल रहेंगे. आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा. आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी. आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे.

मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे. आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी. आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा. आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी. आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे. अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें. लंबे अंतराल बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा. लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी. आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं. महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग करेंगी. वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है. साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए.

मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है. किसी काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी. करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा. किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी. आज कार्यस्थल पर हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा. आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे. आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे.

[ad_2]

Kumbh Rashi 13 March 2025: कुंभ राशि वाले विचारों को साझा करने में किसी प्रकार का संकोच न करें,

[ad_1]

Kumbh Rashi 13 March 2025: कुंभ राशिफल 13 मार्च, गुरुवार के दिन होलिका दहन का राशिफल विशेष है, आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा . नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने विचार और संकल्प अधिक स्पष्टता के साथ व्यक्त कर सकते हैं . आपके अधिकारी भी आपकी बात को सुनोगे और नए विचारों को अपनाने की कोशिश करेंगे.

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें . किसी भी प्रकार से मानसिक तनाव से बचे रहने की कोशिश करें , गैस से संबंधित भोजन का त्याग करें तथा हल्का-फुल्का भोजन नहीं करें अन्यथा,  गैस की समस्या भी आपको परेशान कर सकती है.

कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य स्थल पर आपके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा . आपके कर्मचारी आपका पूरा हाथ बटएंगे और आपके ग्राहकों के साथ भी आज आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे,  आपके ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है . इसीलिए आप अपने दिमाग को प्रोत्साहित होने वाली गतिविधियों में शामिल होना ना भूले . व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके व्यापार भी अच्छा चलेगा.  आप अपने व्यापार को लेकर उत्साहित रहेंगे,  परंतु धन को विशेष ध्यान रखें , खर्चों को लेकर थोड़ा सा सावधान रहे . आज आपके क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी . आप अपने अंतर ज्ञान पर भरोसा करें और अपनों के साथ अपने रिश्तों को अच्छा बनाए रखने का प्रयास करें.

कुंभ राशि यूथ राशिफल (Aquarius Youth Horoscope)-

युवा जातको की बात करें तो युवा जातक आज अपने विचारों को साझा करने में किसी प्रकार का संकोच न करें अन्यथा , वह अपने लक्ष्य से पीछे हट सकते हैं . आज अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि प्राप्त हो सकते हैं.

Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]