मुंबई दूसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची, एलिमिनेटर में गेंद और बल्ले से मचाई धूम

[ad_1]

MI vs GG Highlights WPL Eliminator: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल (WPL Final) में प्रवेश पा लिया है. यह WPL 2025 का एलिमिनेटर मैच था, जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले खेलते हुए 213 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात की टीम 166 रन ही बना पाई और 47 रन से मैच हार गई. मुंबई ने गेंद और बल्ले, दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गुजरात को चारों खाने चित्त किया.

मुंबई इंडियंस को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग का न्योता मिला था. यास्तिका भाटिया सस्ते में आउट हो गईं, लेकिन हेली मैथ्यूज और नट साइवर ब्रंट ने जो गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई की, उसी से साफ हो गया था कि MI की पूरी टीम फाइनल का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. मैथ्यूज और ब्रंट, दोनों ने 77 रन की पारी खेली और एकसाथ मिलकर 133 रनों की बड़ी साझेदारी भी की. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी आज अलग ही मूड़ में दिखीं. हरमनप्रीत ने आते ही चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 12 गेंद में 36 रन की धुआंधार पारी खेली.

मुंबई दूसरी बार फाइनल में

यह WPL इतिहास में दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची है. इससे पहले MI की टीम ने WPL 2023 का फाइनल खेला और दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब भी जीता था. अब 15 मार्च को फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. बता दें कि दिल्ली अभी तक तीनों बार वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है.

गुजरात की बात करें तो वह पहली बार वीमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची थी. 2023 और 2024 सीजन में उसे पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा था. इस बार मुंबई इंडियंस ने उसका पहली बार फाइनल खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

BCCI का वो नियम, जिसे देख विदेशी खिलाड़ी हो रहे पसीना-पसीना; 10 बार सोचकर भी नहीं करेंगे यह गलती

[ad_2]

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

[ad_1]

लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. होली के मौके पर युवाओं को यह बड़ा तोहफा मिला है. आज बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज हो गईं.

बोर्ड ने पहले ही जानकारी दी थी कि 13 मार्च को दोपहर 1 बजे फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा. आखिरकार, तय समय पर 60,244 पदों के लिए हुए इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया. अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

कैसे हुआ चयन?

इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2023 को संपन्न हुई थी. इसके बाद अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन किया गया. अंततः नार्मलाइज स्कोर, मेरिट लिस्ट और आरक्षण नियमों के आधार पर अंतिम सूची तैयार की गई.

कैटेगरी-वाइज कट ऑफ भी जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी करने के साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के कटऑफ नंबर भी घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं:

  • जनरल (Unreserved): 225.75926
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 209.26396
  • ओबीसी (OBC): 216.58607
  • एससी (SC): 196.17614
  • एसटी (ST): 170.03020

यह भी पढ़ें: मशहूर अर्थशास्त्री से लेकर ISRO के साइंटिस्ट तक पढ़ चुके हैं इस यूनिवर्सिटी से, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

ऐसे करें यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 का रिजल्ट चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए ‘रिजल्ट’ सेक्शन में ‘कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  4. सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा.
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत सरकार की तरफ से एलन मस्क को लग सकता है झटका, स्टारलिंक से जुड़ी है खबर

[ad_1]

भारत के टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम को लेकर एक अहम फैसला किया है. TRAI की सिफारिश है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को सिर्फ 5 साल के लिए आवंटित किया जाए, ताकि शुरुआती बाजार की प्रतिक्रिया को समझा जा सके. यह फैसला एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के उस प्रस्ताव के खिलाफ है, जिसमें वह 20 साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बिजनेस स्टैंडर्ड पर छपी एक रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि TRAI फिलहाल सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के टाइम फ्रेम और प्राइसिंग को लेकर केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें भेजने की तैयारी में है. TRAI की सिफारिश है कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को सिर्फ 5 साल के लिए आवंटित किया जाए, ताकि शुरुआती बाजार की प्रतिक्रिया को समझा जा सके. इसके अलावा ट्राई चाहती है कि स्पेक्ट्रम को एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से आवंटित किया जाएगा, यानी नीलामी के बजाय सीधे आवंटन हो.

जियो से पार्टनरशिप

इस बीच, एलन मस्क और भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने हाल ही में एक पार्टनरशिप की है, जिसके तहत स्टारलिंक के डिवाइस अंबानी के रिलायंस स्टोर्स में बेचे जाएंगे. इससे स्टारलिंक को बड़े पैमाने पर डिस्ट्रीब्यूशन एक्सेस मिलेगा. हालांकि, दोनों कंपनियों के बीच स्पेक्ट्रम को लेकर मतभेद भी रहे हैं. रिलायंस ने स्पेक्ट्रम को सिर्फ 3 साल के लिए आवंटित करने की मांग की थी, जबकि स्टारलिंक 20 साल की परमिट चाहती है.

क्या कहती हैं दूसरी कंपनियां?

भारत की एक और बड़ी टेलीकॉम कंपनी, भारती एयरटेल, ने भी स्पेक्ट्रम लाइसेंस को 3-5 साल के लिए ही देने की सिफारिश की है. एयरटेल ने भी स्टारलिंक के साथ एक डिस्ट्रीब्यूशन डील साइन की है, जैसा कि रिलायंस ने किया है.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, TRAI 5 साल के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की मांग को मानने वाला है, ताकि यह समझा जा सके कि यह सेक्टर कैसे ग्रो करता है. एक अधिकारी ने कहा, “इससे बाजार के स्थिर होने की स्थिति को समझने में मदद मिलेगी, इसलिए 5 साल से ज्यादा का समय देने का कोई मतलब नहीं है.”

क्या होगा फायदा?

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, 5 साल का शॉर्ट टाइम फ्रेम सरकार को यह मौका देगा कि वह बाजार के विकास के साथ स्पेक्ट्रम की कीमतों को रिवाइज कर सके. TRAI की सिफारिशों को फाइनल करने में करीब एक महीने का समय लगेगा, जिसके बाद इसे टेलीकॉम मंत्रालय को भेजा जाएगा.

मस्क और अंबानी की पार्टनरशिप

एलन मस्क और मुकेश अंबानी की यह पार्टनरशिप तब सामने आई है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वाशिंगटन में मस्क से मुलाकात की थी. इस मुलाकात में दोनों ने स्पेस, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी.

हालांकि, अंबानी को यह चिंता सता रही है कि उनकी टेलीकॉम कंपनी, जिसने 19 बिलियन डॉलर स्पेक्ट्रम ऑक्शन में खर्च किए हैं, स्टारलिंक के कारण ब्रॉडबैंड कस्टमर्स खो सकती है. भविष्य में डेटा और वॉयस कस्टमर्स पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Air India समेत हर एयरलाइंस में होली ऑफर, जानिए टिकट बुक करते समय कैसे पा सकते हैं शानदार छूट

[ad_2]

Jyotika & Shabana Azmi, Shibani Akhtar talk on Feminism, Writers on OTT, Theatre Work & Dabba Cartel

[ad_1]

Shabana और Jyotika ने अपनी Holi की खुशियों और यादों के बारे में खुलकर बात की , उन्होंने बताया कि कैसे वे हर साल इस रंगीन त्योहार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ खास बनाती हैं, और Holi के दौरान उनके जीवन के कुछ खूबसूरत और मजेदार पल कैसे बीतते हैं, दोनों ने अपने बचपन की Holi की कुछ प्यारी यादों को भी साझा किया और इस अवसर पर होने वाले पारंपरिक रीति-रिवाजों के बारे में बताया, यह interview Dabba Cartel के पीछे की challenges ,inspirations और creativity को भी दिखाता है, Shabana और Jyotika ने बताया कि इस project को लाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है, और इसमें अपने personal experiences और perspectives को कैसे जोड़ा, साथ ही,वे इस शो को बनाने के दौरान की चुनौतियों और प्रेरणाओं के बारे में भी बात करती हैं, यह interview उनके काम के प्रति समर्पण और professional approach की एक बेहतरीन झलक है

[ad_2]

ये हैं BSNL के तीन सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, लंबी वैलिडिटी से लेकर डेली डेटा तक कई फायदे

[ad_1]

BSNL Recharge Plan: सस्ते रिचार्ज प्लान के मामले में BSNL का कोई मुकाबला नहीं है. कंपनी कम कीमत में कई फायदों वाले रिचार्ज प्लान पेश करती है. प्राइवेट कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान के कारण कई लोग BSNL के साथ जुड़े हैं और अब देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी की सेवाओं का फायदा उठा रहे हैं. आज हम आपके लिए BSNL के सबसे सस्ते तीन प्लान लेकर आए हैं. 

107 रुपये वाला प्लान

BSNL का सबसे सस्ता प्लान 107 रुपये का है. यह प्लान भले ही सस्ता है, लेकिन इसमें कई शानदार फायदे दिए जा रहे हैं. इस प्लान में 35 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. यानी कंपनी अपने सबसे सस्ते प्लान में भी एक महीने से अधिक की वैलिडिटी दे रही है. इसके साथ ग्राहक वैलिडिटी के दौरान 200 मिनट तक वॉइस कॉलिंग और 3GB डेटा यूज कर सकते हैं. इसमें SMS और किसी अन्य तरह के बेनेफिट नहीं दिए जा रहे.

BSNL का 153 रुपये का प्लान

कंपनी का दूसरा सबसे सस्ता प्लान 153 का है. यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आता है. 153 रुपये में BSNL 26 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. वैलिडिटी के दौरान ग्राहक देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना एक GB के हिसाब से कुल 26GB डेटा और रोजाना 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. 26GB डेटा पूरा होने के बाद 40kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है. 

197 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. तीन सबसे सस्ते प्लान्स में से यह सबसे लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है. 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ इस प्लान में शुरुआती 18 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. ध्यान रहे कि कॉलिंग, SMS और डेटा का फायदा शुरुआती 18 दिनों तक ही है. इसके बाद यह प्लान केवल वैलिडिटी के साथ रह जाएगा.

ये भी पढ़ें-

कैसे काम करती है Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च

[ad_2]

‘बहुत ही गैर जिम्मेदाराना’, बांग्लादेश की सेना पर चल रही खबरों को यूनुस सरकार ने किया खारिज

[ad_1]

Bangladesh Army: बांग्लादेश सरकार ने गुरुवार (13 मार्च, 2025) को कहा कि कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों की खबरों में दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेशी सेना में अस्थिरता है. इस तरह की खबरें बिना आधार के और बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से रिपोर्ट की गई हैं. इसको लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने प्रतिक्रिया दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘हाल ही में कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों में बांग्लादेशी सेना के भीतर तख्तापलट या अस्थिरता का आरोप लगाने वाली निराधार कहानियां बड़े पैमाने पर दिखाई गई हैं जो न केवल निराधार हैं, बल्कि बेहद गैर-जिम्मेदाराना भी है.’  

यूनुस ने आगे कहा, ‘इस तरह के दुष्प्रचार अभियान हस्तक्षेप के सिद्धांतों को कमजोर करते हैं और सम्मान को गंभीर रूप से कम करते हैं, साथ ही इसमें शामिल मीडिया आउटलेट्स की विश्वसनीयता भी खत्म होती है.’

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने क्यों जताई आपत्ति?

वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों को लेकर भी आपत्ति जताई गई. बांग्लादेश ने कहा कि ढाका के संबंध में की गई हालिया टिप्पणी ‘‘अनुचित’’ और दूसरे देश के घरेलू मामलों में ‘‘हस्तक्षेप’’ के समान है. पिछले सप्ताह भारत ने बांग्लादेश की ओर से ‘‘हिंसक चरमपंथियों’’ को रिहा किए जाने पर चिंता व्यक्त की थी और इस बात को रेखांकित किया था कि हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनके धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा करना ढाका की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है.

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रफीकुल आलम ने कहा कि ढाका ने बांग्लादेश के चुनाव, कानून व्यवस्था की स्थिति और अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों पर भारतीय विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों पर ध्यान दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश का दृढ़ विश्वास है कि ये मुद्दे पूरी तरह से उसके आंतरिक मामले हैं और इस तरह की टिप्पणियां अनुचित हैं और दूसरे देश के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप के समान हैं.’’

भारत ने क्या कहा था?

आलम ने कहा कि नई दिल्ली की टिप्पणियां भ्रामक हैं और वे जमीनी हकीकत को नहीं दर्शाती हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत एक ‘‘स्थिर, शांतिपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील बांग्लादेश’’ का समर्थन करता है, जिसमें सभी मुद्दों का समाधान लोकतांत्रिक तरीकों से और समावेशी एवं भागीदारीपूर्ण चुनावों के माध्यम से किया जाए.

उन्होंने कहा, ‘‘हम कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति (बांग्लादेश में) को लेकर चिंतित हैं, जो गंभीर अपराधों के लिए सजा पाए हिंसक चरमपंथियों की रिहाई से और भी बदतर हो गई है.’’

भारत ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनकी संपत्तियों और धार्मिक संस्थाओं की सुरक्षा करना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है.  पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ देने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में कड़वाहट आई है.

ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी हो जाएगा कंगाल? महंगाई से लेकर मंदी तक ने बढ़ाई यूनुस सरकार की टेंशन



[ad_2]

बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो, महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख भड़के यूजर्स

[ad_1]

पूरा देश होली के रंग में रंग चुका है. स्कूल-कॉलेजों में होली खेलने के बाद छुट्टी घोषित कर दी गई है. बाजार सजे हुए हैं और घरों में देशी घी में तली जा रही गुझियों की भीनी-भीनी खुशबू ने जी ललचाना शुरू कर दिया है. इधर, बरसाना भी होली के रंग में रंग चुका है. यहां की बात ही निराली है. राधा-कृष्ण के प्रेम की साक्षी यह नगरी एक सप्ताह से रंगों में सराबोर है. दुनिया के कोने-कोन से लोग बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली खेलने के लिए पहुंच चुके हैं. होली का यह त्योहार एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार बांटने का है, लेकिन कुछ लोग इस मौके पर भी ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो शर्मसार करने वाली होती हैं. 

ऐसा ही एक वीडियो एक्टर और ब्लॉगर तुषार शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वह भी होली खेलने के लिए बरसाने पहुंचे थे. हालांकि, इस वीडियो में उन्होंने जो दिखाया है, उससे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. दरअसल, वीडियो में तुषार ने होली का फायदा उठाकर महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वालों को एक्सपोज किया है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ऐसे लोगों को जी भर-भरकर गालियां दे रहे हैं. 


एक्टर ने दिखाई दूसरी तस्वीर

बरसाना अपनी होली के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन एक्टर तुषार शुक्ला ने जो तस्वीर दिखाई है उसको देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा. दरअसल, उन्होंने होली का फायदा उठाकर लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए वीडियो बनाया है. इस वीडियो में तुषार कहते हैं कि मैं आज बरसाने होली खेलने गया था. सबकुछ बढ़िया था, लेकिन मेरा एक सवाल है कि क्या बरसाने में बस लड़कियां ही होली खेलने जाती हैं? उनके प्राइवेट पार्ट्स पर आप सीधा टारगेट करते हो, आपके घर में मां-बहन नहीं हैं क्या. उन्होंने कहा, प्लीज ऐसी जगह को इन हरकतों की वजह से बदनाम न करें. 

यूजर्स का फूटा गुस्सा

तुषार शुक्ला के इस वीडियो पर यूजर्स गुस्सा फूट चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स महिलाओं के साथ ऐसी छिछोरी हरकत करने वालों को भर-भरकर गालियां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बदनाम हो चुका है अपना ब्रज इनकी इन्हीं हरकतों से. बहनों मत आना मैं खुद ब्रजवासी हूं देखा है ये सब, राधे राधे. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे बदतमीज लोग भगवान के इस पावन स्थान का नाम खराब करते हैं. इतनी घटिया, नीच हरकत करने वालों को वहां की महिलाओं को जूतों से जवाब देना चाहिए.  

यह भी पढ़ें: हवा में उड़कर शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहे थे पुजारी, फिर जो हुआ वो खुद देख लीजिए


Digital Arrest पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 83 हजार से ज्‍यादा WhatsApp अकाउंट किए ब्‍लॉक, ऐसे करें शिकायत

[ad_1]

Digital Arrest पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 83 हजार से ज्‍यादा WhatsApp अकाउंट किए ब्‍लॉक, ऐसे करें शिकायत

[ad_2]

BCCI का वो नियम, जिसे देख विदेशी खिलाड़ी हो रहे पसीना-पसीना; 10 बार सोचकर भी नहीं करेंगे यह गलती

[ad_1]

Harry Brook Ban IPL Rules 2025: IPL 2025 अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि BCCI ने हैरी ब्रूक पर 2 साल का प्रतिबंध लगाकर सनसनी मचा दी है. इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने कुछ दिन पहले आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था. अब नए नियमों के तहत बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया है. ये नया नियम आखिर है क्या, जिसने विदेशी खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा रखे हैं. यहां आप उस नए नियम के बारे में सबकुछ जान लीजिए, जिसका उल्लंघन करने से पहले विदेशी खिलाड़ी 10 बार जरूर सोचेंगे.

BCCI का नया और सख्त नियम

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने नए नियम लागू किए थे. उनमें से एक नियम कहता है कि, “अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाता है और नीलामी में कोई टीम उसे खरीद लेती है. खरीदे जाने के बाद अगर यह खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले खेलने से मना कर देता है. ऐसे में इस प्लेयर को IPL से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और ना ही वह अगले 2 साल तक ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर करवा सकेगा.”

कई नए नियम बनाए गए

BCCI ने केवल उन खिलाड़ियों पर नकेल नहीं कसी है, जो सीजन शुरू होने से ठीक पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेते थे. बोर्ड ने टूर्नामेंट में VIP कल्चर को पूरी तरह समाप्त करने की कोशिश की है. नए नियमों के तहत किसी भी खिलाड़ी के फैमिली मेंबर को ड्रेसिंग रूम में आने की इजाजत नहीं होगी. कोई मैच चल रहा हो या खिलाड़ी अभ्यास कर रहा हो, फैमिली मेंबर्स के ड्रेसिंग रूम में आने को लेकर बीसीसीआई बहुत सख्त है. इसके अलावा वही सपोर्ट स्टाफ ड्रेसिंग रूम में आ पाएगा, जिसे BCCI से मंजूरी मिलेगी. वहीं सभी खिलाड़ियों को टीम बस से मैदान में आना होगा.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड का धाकड़ खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, BCCI की सख्ती से हिला क्रिकेट जगत; जानें क्यों लिया फैसला

[ad_2]