क्या Smartwatch से भर गया लोगों का मन? ग्लोबल शिपमेंट में पहली बार दिखी गिरावट, यह रहा कारण

[ad_1]

लगातार ग्रोथ के बाद अब Smartwatch की मांग कम होने लगी है. 2024 में Smartwatch इंडस्ट्री की स्पीड पर ब्रेक लगा है और ग्लोबल शिपमेंट में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. यह पहली बार है, जब इस इंडस्ट्री में गिरावट देखी गई है. हालांकि, चीन में अभी भी Smartwatch की मांग बनी हुई है और इसने नॉर्थ अमेरिका और भारत को पछाड़कर ग्लोबल स्मार्टवॉच शिपमेंट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है. 

क्यों कम हुई मांग?

काउंटर प्वाइंट रिसर्च के अनुसार, स्मार्टवॉच की मांग में गिरावट आने के कई कारण हैं. इसमें सबसे बड़ा कारण Apple का खराब प्रदर्शन है. दरअसल, Apple Watch की लेटेस्ट सीरीज लोगों को आकर्षित नहीं कर पाई. इस वजह से नॉर्थ अमेरिका समेत कई क्षेत्रों में लोगों ने अपनी पुरानी स्मार्टवॉच को Series 10 वॉचेज से अपग्रेड नहीं किया. इसके अलावा भारत में भी बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में मांग कम हुई है.

Apple को नुकसान, Samsung को फायदा

स्मार्टवॉच शिपमेंट में अभी भी ऐपल सबसे बड़ी कंपनी है, लेकिन उसे सालाना आधार पर 19 प्रतिशत गिरावट का सामना करना पड़ा है. नॉर्थ अमेरिका में ऐपल सबसे मजबूत है, लेकिन यहां भी लोगों ने कंपनी की लेटेस्ट स्मार्टवॉच को खरीदने की बजाय अगली अपग्रेड तक इंतजार करने का फैसला किया है. दूसरी तरफ सैमसंग ने इस दौरान अपनी स्थिति मजबूत की है. गैलेक्सी वॉच लाइनअप के चलते कंपनी की शिपमेंट सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़ी है. 

शाओमी सबसे तेज

सैमसंग से भी ज्यादा Xiaomi ने अपनी स्थिति मजबूत की है. कंपनी 2024 की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली कंपनी बन गई और यह पहली बार टॉप 5 स्मार्टवॉच कंपनियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. कंपनी ने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में कई नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं और इसकी Watch S1 और Redmi Watch लोगों को खूब पसंद आ रही है.

किड्स स्मार्टवॉच की मांग भी बढ़ी

ताजा आंकड़े बताते हैं कि बच्चों के लिए स्मार्टवॉच की मांग बढ़ी है. इस कैटेगरी में Imoo जैसे ब्रांड का दबदबा है. लोग अपने बच्चों से कनेक्टेड रहने और उन्हें ट्रेक करने के लिए स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं. इस कैटेगरी के बढ़ते आकार को देखते हुए  Noise, boAt, और Fitbit जैसी कंपनियां भी बच्चों के लिए स्मार्टवॉच लाने लगी हैं.

ये भी पढ़ें-

घर पर आ रही इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत? इन टिप्स को करें फॉलों, तुरंत बढ़ जाएगी स्पीड

[ad_2]

4 बार तक प्री भी नहीं निकला, लास्ट अटेम्प्ट में आई 44वीं रैंक, असिस्टेंट प्रोफेसर से बनीं IAS

[ad_1]

UPSC के लिए हर साल लाखों लोग परीक्षा देते हैं मगर कामयाबी चंद लोगों को ही मिल पाती है. वैसी ही एक Success Story लेकर हम आपके लिए आ रहे हैं जिसमें एक महिला ने हार नहीं मानी जबतक वो एक आईएएस नहीं बन गईं. हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको ऐसे ही मेहनत और संघर्ष से भरी कहानी बताएंगे.

ये कहानी है आकांक्षा सिंह की जिन्होंने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में चार बार असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अपने पांचवें और आखिरी प्रयास में कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने 44वीं रैंक हासिल की और आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के साथ-साथ रोजाना आठ घंटे की पढ़ाई कर उन्होंने यह सफलता पाई. उनकी कहानी साबित करती है कि सच्ची लगन और निरंतर प्रयास से असंभव भी संभव बनाया जा सकता है.

चार बार असफलता के बाद मिली सफलता

आकांक्षा सिंह यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में चार बार असफल हुईं. लेकिन पांचवें और आखिरी प्रयास में उन्होंने सफलता प्राप्त की और आईएएस अधिकारी बन गईं. रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम करते हुए, उन्होंने रोज़ाना आठ घंटे यूपीएससी की तैयारी के लिए समर्पित किए.

कई असफलताओं के बावजूद हिम्मत नहीं हारी

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में चार बार असफल होने के बाद भी आकांक्षा ने हिम्मत नहीं हारी. अपने पांचवें और आखिरी प्रयास में, उन्होंने यूपीएससी 2023 परीक्षा में 44वीं रैंक हासिल करके अपनी सफलता की कहानी लिख दी. रोज़ाना आठ घंटे की मेहनत से उन्होंने भारत की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक को पास किया.

नौकरी और यूपीएससी की तैयारी का संतुलन

आकांक्षा रांची के एसएस मेमोरियल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम करती थीं. उनका अधिकांश दिन कॉलेज में बीतता था, जिससे यूपीएससी की तैयारी के लिए समय सीमित था. उन्होंने सुबह चार घंटे और कॉलेज से लौटने के बाद चार घंटे पढ़ाई करके इस चुनौती का सामना किया. इस अनुशासित 8 घंटे के अध्ययन कार्यक्रम ने आखिरकार उन्हें सफलता दिलाई.

प्रारंभिक परीक्षा पर विशेष ध्यान

आकांक्षा बताती हैं कि “मुझे पता था कि जब मैं प्रीलिम्स पास कर लूंगी, तो मैं निश्चित रूप से यूपीएससी परीक्षा पास कर लूंगी. इसलिए मैंने इस प्रयास में पूरी मेहनत लगा दी, खासकर प्रीलिम्स पर ध्यान केंद्रित किया.” उन्होंने कई मॉक टेस्ट दिए और अपनी गलतियों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया. उनका वैकल्पिक विषय भूगोल था, जिसे वह प्रोफेसर के रूप में भी पढ़ाती थीं, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ.

पिता से मिली प्रेरणा

आकांक्षा अपने प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा अपने पिता, चंद्र कुमार सिंह को देती हैं, जो सेवानिवृत्त होने से पहले झारखंड के कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे. आकांक्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर के राजेंद्र विद्यालय से पूरी की. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन और एमफिल की डिग्री हासिल की. 

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

30 गेंद में बने 63 रन, मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर; एलिमिनेटर मैच में बना डाले 213 रन

[ad_1]

MI vs GG Scorecard 1st Innings WPl Eliminator: वीमेंस पीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच (WPL Eliminator 2025) में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 213 रन बना दिए हैं. बताते चलें कि इस मैच का विजेता 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल (WPL Final 2025) खेलेगा. मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज और नट साइवर ब्रंट (Nat Sciver Brunt) ने गुजरात के गेंदबाजों को खूब कूटा. पारी के अंतिम ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 12 गेंद में 36 रनों की तूफानी पारी खेल MI का स्कोर 220 के पार पहुंचाया.

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. यास्तिका भाटिया केवल 15 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन उसके बाद हेली मैथ्यूज और नट साइवर ब्रंट ने जमकर बवाल मचाया. दोनों ने मिलकर 133 रन जोड़ डाले. एक तरफ मैथ्यूज ने 50 गेंद में 77 रन और ब्रंट ने 41 गेंद में 77 रन की पारी खेली. दोनों ने मिलकर इस पारी में 20 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं अंतिम ओवरों में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंद में 36 रन की तूफानी पारी खेली.

मुंबई का सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई इंडियंस ने अब WPL इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. इससे पहले मुंबई का वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर 207 रन था, जो उसने 2023 में गुजरात के खिलाफ ही बनाया था. अब MI ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए 213 रन बना लिए हैं, यह कीर्तिमान भी उसने गुजरात के खिलाफ ही रचा है. बता दें कि WPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर यूपी वॉरियर्स के नाम है, जिसने WPL 2025 में RCB के खिलाफ खेलते हुए 225 रन बनाए थे.

 

[ad_2]

Air India समेत हर एयरलाइंस में होली ऑफर, जानिए टिकट बुक करते समय कैसे पा सकते हैं शानदार छूट

[ad_1]

पूरे देश में होली कल यानी 14 मार्च को मनाई जाएगी. ऐसे में हर आदमी अपने घर जाकर अपनों के साथ होली मनाना चाहता है. अगर आप भी अपने घर जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. यहां हम आपको बताएंगे कि किस-किस एयरलाइंस में टिकटों पर कितनी छूट मिल रही है. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आप इन ऑफर का फायदा कब और कैसे उठा सकते हैं.

एयर इंडिया का शानदार ऑफर

एयर इंडिया ने एक बार फिर भारतीय एविएशन मार्केट में बड़ा कदम उठाते हुए अपने प्रीमियम इकोनॉमी क्लास को और भी ज्यादा एक्सपैंड कर दिया है. अब डोमेस्टिक ट्रैवलर्स सिर्फ 599 अतिरिक्त खर्च करके स्टैंडर्ड इकोनॉमी से प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में अपग्रेड कर सकते हैं. यह ऑफर चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर उपलब्ध है और उन यात्रियों के लिए है जो कम्फर्ट और एफॉर्डेबिलिटी के बीच बैलेंस चाहते हैं.

प्रीमियम इकोनॉमी सीट कहां मिलेगी

एयर इंडिया फिलहाल 39 डोमेस्टिक रूट्स पर हर हफ्ते 50,000 से ज्यादा प्रीमियम इकोनॉमी सीट्स ऑफर कर रहा है. इसमें दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बैंगलोर, दिल्ली-हैदराबाद, मुंबई-बैंगलोर और मुंबई-हैदराबाद जैसे बिजी रूट्स शामिल हैं. इन रूट्स पर हर हफ्ते करीब 34,000 सीट्स उपलब्ध हैं.

बढ़ती डिमांड को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी प्रीमियम इकोनॉमी सीटिंग कैपेसिटी को 30 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद हर हफ्ते 65,000 से ज्यादा सीट्स उपलब्ध होंगी. यह कदम एयर इंडिया की उस स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, जिसमें कंपीटिटिव प्राइस पर बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस ऑफर किया जाएगा.

अकासा में होली डिस्काउंट ऑफर्स

होली के मौके पर कई एयरलाइंस ने डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है. इसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कम कीमतों में ट्रैवल का ऑफर दिया जा रहा है. अकासा एयर, डोमेस्टिक रूट्स पर वन-वे फेयर 1,499 से शुरू इंटरनेशनल बुकिंग्स पर HOLI15 प्रोमो कोड के साथ 15 फीसदी डिस्काउंट ऑफर 10 से 13 मार्च तक बुकिंग के लिए वैलिड है.

ये भी पढ़ें: होली से पहले आसमान पर पहुंचा सोने का दाम, अब 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत

[ad_2]

सीजफायर के लिए तैयार हुआ रूस, लेकिन पुतिन ने ट्रंप के सामने रख दी ये शर्त!

[ad_1]

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन संग शांति समझौता करवाने की कोशिशों पर उनका धन्यवाद किया. व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस सीजफायर के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने सीजफायर को लेकर एक शर्त भी लगा दी. उन्होंने कहा कि हम सीजफायर के लिए तैयार है, लेकिन ये दीर्घकालिक शांति वाला होना चाहिए. 

पुतिन ने ट्रंप के सामने रख दी ये शर्त

पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बातचीत के बाद कहा कि रूस हम दुश्मनी समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि हम लंबे समय के लिए शांति के पक्ष में हैं. युद्धविराम से स्थायी शांति आएगी. पुतिन ने कहा कि युद्ध समाधान पर ध्यान देने के लिए ट्रंप का धन्यवाद. पुतिन ने कहा कि युद्ध के असली कारणों का निपटारा होना जरूरी है.

पुतिन ने यह भी कहा कि सीजफायर उल्लंघन की निगरानी करना बहुत कठिन है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करेंगे क्योंकि अभी भी उनके मन में कई सवाल और चिंताएं हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान तारीफ की. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका बयान पूरा नहीं है. ट्रंप ने कहा कि वह जल्द से जल्द पुतिन से मिलकर बात करेंगे और इसे सुलझाएंगे.

यूक्रेन ने सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार किया

सऊदी अरब के जेद्दा में मंगलवार (11 मार्च 2025) को यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद यूक्रेन ने युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकारने की घोषणा की थी. इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी वहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि शांति समझौते को लेकर रूस के साथ संपर्क किया जा रहा है. सीजफायर पर अमेरिका के प्रस्ताव पर जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार है. हम इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखते हैं और इसे अपनाने के लिए तैयार हैं.”

ये भी पढ़ें : ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान में सुसाइ़ड अटैक, हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, सेना ने 10 आतंकी किए ढेर

[ad_2]

Diplomat Review: बिना Action John Abraham ने किया शानदार काम! Sadia Khateeb से हो जायेंगे Impress!

[ad_1]

<p>&nbsp;Bollywood Actor John Abraham अपनी पिछली film Veda की press conference में journalist के सवाल पर भड़क गए थे, लेकिन बाद में खेद जताया ,अब The Diplomat के जरिए उन्होंने कुछ नया किया है, जिसमें real hero Sadia Khateeb हैं, जिन्होंने उज्मा अहमद का किरदार निभाकर बेहतरीन अभिनय किया है। यह फिल्म असली घटना पर आधारित है, जिसमें Indian Diplomat JP Singh &nbsp;पाकिस्तान में &nbsp;Uzma Ahmed की मदद करते हैं, जो धोखे से शादी करके कैद हो गई थी और हिंदुस्तान लौटना चाहती है, film की कहानी अच्छी है, लेकिन यह Raazi और Uri जैसी entertainment नहीं देती, मसालों की कमी है, लेकिन performances के कारण यह एक बार देखने लायक है.</p>

[ad_2]

रमजान का 13वां रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: इस्लाम धर्म पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित है और इन सिद्धांतों पर विश्वास करना या आस्था रखना ही इस्लामी अनुयायियों की पहचान है. इन्हीं पांच सिद्धांतों में ‘रोजा’ भी एक है, जिसे माह-ए-रमजान में रखा जाता है. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसे सबसे पाक महीना माना जाता है. कुरान में कहा गया है ए तुम जो ईमान लाए हो तुम पर रोजा फर्ज किया गया है जिस प्रकार तुमसे पहले वालों पर फर्ज किया गया था ताकि तुम परहेजगार बनो- [अल-बक़रा 2:183]

रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है और दुनियाभर के मुसलमान रमजान की शुरुआत होते हैं रोजा रखते हैं. इसके साथ ही यह महीना आध्यात्मिक शुद्धि, चिंतन और भक्ति के लिए भी खास होता है. अल्लाह के करीब आने, क्षमा मांगने, आशीर्वाद पाने और दान देने के लिए भी रमजान के महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है.

रमजान का तेरहवां रोजा और दूसरा जुमा

रमजान के पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं. इसी क्रम में शुक्रवार 14 मार्च को रमजान का 13वां रोजा रखा जाएगा. साथ ही इसी दिन रमजान का दूसरा जुमा भी रहेगा. इसलिए आज के दिन के रोजे का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

रोजा मुकम्मल होने के लिए यह बेहद जरूरी है कि सहरी और इफ्तार भी सही समय पर की जाए. गलत समय पर किए गए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता. इसलिए यह जान लीजिए कि रमजान के तेरहवें दिन सहरी-इफ्तार का समय क्या रहेगा.

बता दें कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर हो जाता है. ऐसे में यह जान लीजिए कि 14 मार्च को दिल्ली, मुंबई,  लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-




रमजान 14 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 14 March in India)


















शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:13 शाम 06:32
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:34 शाम 06:49
हैदराबाद (Hyderabad)   सुबह 05:20 शाम 06:36
कानपुर (Kanpur) सुबह 05:02 शाम 06:19
लखनऊ (Lucknow) सुबह 04:59 शाम 06:16
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:31 शाम 05:46
मेरठ (Meerut) सुबह 05:11 शाम 06:30
नोएडा (Noida) सुबह 05:12 शाम 06:31
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:20 शाम 06:38
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:17 शाम 06:34
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:34 शाम 06:50
पटना (Patna) सुबह 04:43 शाम 05:59
रांची (Ranchi) सुबह 04:43 शाम 06:01
चेन्नई (Chennai)  सुबह 05:06  शाम 06:20

ये भी पढ़ें: Holi and Ramadan 2025 Rare coincidence: होली पर रमजान जुमे का दुर्लभ संयोग, कितने साल बाद आया ऐसा मौका?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आधे साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगी अनिलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डाटा, ये कंपनी लाई धांसू रिचार्ज प्लान

[ad_1]

BSNL के ₹750 प्रीपेड प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही डाटा की खपत के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है.

BSNL के ₹750 प्रीपेड प्लान में रोजाना 1 जीबी डाटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही डाटा की खपत के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है.

इस प्लान में कुल 180GB डाटा मिलता है क्योंकि इसकी सर्विस वैधता 180 दिनों की है.

इस प्लान में कुल 180GB डाटा मिलता है क्योंकि इसकी सर्विस वैधता 180 दिनों की है.

फिलहाल अन्य निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे एयरटेल और जियो के ग्राहकों के पास ऐसा कोई प्लान मौजूद नहीं है. निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास GP-कस्टमर जैसी कोई कैटेगरी नहीं होती. BSNL में GP ग्राहक बनने का फायदा यह है कि कंपनी अधिक आकर्षक ऑफर्स प्रदान करती है.

फिलहाल अन्य निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे एयरटेल और जियो के ग्राहकों के पास ऐसा कोई प्लान मौजूद नहीं है. निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास GP-कस्टमर जैसी कोई कैटेगरी नहीं होती. BSNL में GP ग्राहक बनने का फायदा यह है कि कंपनी अधिक आकर्षक ऑफर्स प्रदान करती है.

बता दें कि  BSNL के पास और भी कई 6 माह वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध हैं. वहीं कंपनी अभी पूरे भारत में 4G नेटवर्क को तैनात करने पर काम कर रही है और इसके तहत 1 लाख साइट्स पर रोलआउट पूरा करने की योजना है.

बता दें कि BSNL के पास और भी कई 6 माह वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध हैं. वहीं कंपनी अभी पूरे भारत में 4G नेटवर्क को तैनात करने पर काम कर रही है और इसके तहत 1 लाख साइट्स पर रोलआउट पूरा करने की योजना है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  BSNL भारत में 1 लाख साइट्स पर 5G SA (स्टैंडअलोन) नेटवर्क तैनात करने की कोशिश कर रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BSNL भारत में 1 लाख साइट्स पर 5G SA (स्टैंडअलोन) नेटवर्क तैनात करने की कोशिश कर रहा है.

Published at : 13 Mar 2025 10:41 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

Meen Rashi 14 March 2025: मीन राशि वालों को करियर पर फोकस करना होगा, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 14 March 2025: मीन राशिफल 14 मार्च, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आज होली और चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ रहे हैं. आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशि (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी संवेदनशीलता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को उजागर करने का दिन रहेगा. आप अपने आसपास ऊर्जा महसूस करेंगे और यह आपको दूसरों के साथ गहरे संबंध बनाने में मदद करेगा. आप जो भी करें उसमें अपनी क्रिएटिविटी को शामिल अवश्य करें,  इससे आपको बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है.

मीन राशि हेल्थ राशि (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा,  परंतु आप बासी भोजन न करें , ताजा खाना ही खाएं, फल फ्रूट इत्यादि का सेवन भी करें.

मीन राशि बिजनेस राशि (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने क्रिएटिविटी का आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे और आपको बहुत अधिक गहरा लाभ प्राप्त हो सकता है, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तोआपकी कल्पना शक्ति बहुत अधिक अच्छी रहेगी , आप अपने किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपका व्यापार भी आज आप अपनी मन के विचारों को साझा करने में किसी प्रकार का कोई संकोच नहीं करेंगे तो अच्छा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

घर जाओ या जेल! ट्रंप की सख्त नीति से भारतीय ग्रीन कार्ड धारकों पर मंडराया खतरा

[ad_1]

US Deportation News: ट्रंप प्रशासन अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने विदेशी छात्रों और ग्रीन कार्ड धारकों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर वे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले कार्यों, विशेष रूप से आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होते हैं तो उन्हें अमेरिका से निकाला जा सकता है.

अमेरिकी अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि विदेशी नागरिकों की ओर से राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में अगर भाग लिया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है. इनमें कॉलेज परिसरों में इजरायल विरोधी प्रदर्शनों में भागीदारी भी शामिल है, जिसे प्रशासन हमास जैसे संगठनों के समर्थन के रूप में देख रहा है.

ट्रंप के सलाहकार मिलर का फरमान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने स्पष्ट किया, “किसी को भी वीजा या ग्रीन कार्ड का अधिकार नहीं है. यदि आप आतंकवाद का समर्थन करते हैं, तो हम आपको यहां नहीं चाहते.”

विदेशी छात्रों पर कार्रवाई की शुरुआत?
मिलर की यह टिप्पणी कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र महमूद खलील की गिरफ्तारी के बाद आई. खलील पर आरोप है कि उन्होंने अपने कैंपस में फिलिस्तीनी मुद्दे का समर्थन किया. हालांकि, न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने उनके निर्वासन पर अस्थायी रोक लगा दी है, लेकिन उनका मामला अभी जांच के अधीन है. सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के लिए फेमस मिलर ने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी मूल्यों को अस्वीकार करने वाले और आतंकवाद का समर्थन करने वाले बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों को वीजा दिया गया है. इन्हें रद्द करना हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है.”

DHS ने हमास से जुड़े मामलों की पुष्टि की
अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) ने पुष्टि की है कि खलील को “हमास से जुड़ी गतिविधियों” के कारण गिरफ्तार किया गया था. प्रशासन इसे राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का हिस्सा बता रहा है. हालांकि, न्यायाधीश जेसी फुरमैन ने मामले की कानूनी समीक्षा तक खलील के निर्वासन पर रोक लगा दी है, लेकिन ट्रंप प्रशासन 1952 के यू.एस. इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट का उपयोग कर सकता है. यह कानून अमेरिकी विदेश नीति के लिए खतरा माने जाने वाले विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की अनुमति देता है.

ट्रंप का बयान: यह सिर्फ शुरुआत है
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ICE ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के परिसर में एक कट्टरपंथी विदेशी समर्थक हमास छात्र महमूद खलील को हिरासत में लिया. यह कई गिरफ्तारियों में से पहली है.”

उन्होंने आगे कहा, “हम जानते हैं कि कोलंबिया और देशभर के अन्य विश्वविद्यालयों में ऐसे कई छात्र हैं जो आतंकवाद समर्थक, यहूदी विरोधी, अमेरिकी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. ट्रंप प्रशासन इसे सहन नहीं करेगा.”

क्या यह व्यापक कार्रवाई की शुरुआत है?
कुछ ट्रंप समर्थकों का मानना है कि समान विचारधारा वाले अमेरिकी नागरिकों को भी सख्त सजा दी जानी चाहिए. खलील का मामला इस बात की परीक्षा बन सकता है कि अमेरिकी अधिकारी राजनीतिक सक्रियता के संदर्भ में आव्रजन कानून की व्याख्या कैसे करते हैं. अब यह देखा जाना बाकी है कि आने वाले दिनों में प्रशासन और कितनी सख्ती दिखाता है, और क्या यह नीति भारतीय ग्रीन कार्ड धारकों के लिए भी खतरा बन सकती है.

ये भी पढ़ें : ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान में सुसाइ़ड अटैक, हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, सेना ने 10 आतंकी किए ढेर

[ad_2]