दूल्हे ने बढ़ाया हाथ लेकिन दुल्हन ने नहीं दिया साथ! फिर अकेले ही डीजे पर लगा दी आग
[ad_1]
‘ID देखी और सेना के जवानों को मार दी गोली’, PAK ट्रेन हाईजैक से रेक्स्यू लोगों ने बताया मंजर
[ad_1]
Pakistan Train Hijeck: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार (11 मार्च) को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर करीब 200 यात्रियों को बंधक बना लिया. इस घटना के 24 घंटे होने वाले हैं, लेकिन अबतक पाकिस्तानी सुरक्षा बल बंधकों को रिहा नहीं करवा पाए हैं. पाक मीडिया के मुताबिक, अबतक सिर्फ 155 बंधकों की रिहाई हो पाई है और इस ऑपरेशन में 27 लड़ाके मारे गए हैं.
बीएलए की कैद से रिहा हुए लोगों ने लड़ाकों की क्रूरता की कहानी सुनाई. एक शख्स ने बताया कि लड़ाकों ने ट्रेन में सवार लोगों की आईडी चेक की थी. यात्री ने कहा कि लड़ाकों के टारगेट पर पंजाबी मूल के लोग थे. उसने बताया कि सबसे पहले लड़ाकों ने आईडी कार्ड चेक किए. वे जानना चाहते थे कि कौन बलूचिस्तान का है और कौन दूसरे राज्य का. दूसरे यात्री ने कहा, ‘वे लोग आए और आईडी चेक की. इसके अलावा सर्विस कार्ड भी चेक किए. मेरे सामने ही दो सैनिकों को गोली मार दी और बाकी चार को लेकर चले गए क्योंकि वो लोग पंजाब राज्य के रहने वाले थे.’
BLA के टारगेट पर पंजाब के लोग
ऐसा पहली बार नहीं है कि बीएलए के टारगेट पर पंजाबी हों, इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें बलूचों ने पंजाबी मूल के लोगों को रोककर उनकी हत्या की. कई बार उन्होंने हाईवे पर बसों को रोककर पंजाबी मूल के लोगों को गोली मार दी. दरअसल पंजाब मूल के लोग ही पाकिस्तान में टॉप पॉजिशन पर बने हुए हैं. राजनीति से लेकर सेना, ब्यूरोक्रेसी, न्यायपालिका समेत हर क्षेत्र में पंजाबी मूल के लोग टॉप पर हैं, जिसकी वजह से बीएलए का पंजाबी लोगों के खिलाफ गुस्सा रहा है. बीएलए का मानना है कि पंजाबी मूल के लोग बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हैं.
बलूच आर्मी ने दी थी पाक सरकार को धमकी
बीएलए ने जिन यात्रियों को बंधक बनाया, उनमें सेना के जवान, अर्धसैनिक बल, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हैं. ट्रेन हाईजैक के बाद बीएलए ने बयान जारी कर पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. बीएलए ने मांग की थी कि जो बलूच नेता पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं उन्हें रिहा कर दिया जाए तो हम सभी बंधकों को छोड़ देंगे. इसके अलावा बलूचों ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को लेकर भी धमकी दी थी कि उन्हें बलूचिस्तान छोड़कर चला जाना चाहिए. अगर पाकिस्तान की सेना ने किसी तरह की कार्रवाई की तो हम सभी बंधकों को मार डालेंगे.
धमकी के बाद भी पाक सेना ने शुरू किया ऑपरेशन
बलूच लिबरेशन आर्मी की धमकी के बावजूद पाकिस्तान की सेना ने अपने लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया. पाक मीडिया के मुताबिक, अबतक 155 बंधकों को रिहा करवा दिया गया है और 27 लड़ाके मारे जा चुके हैं. हालांकि बीएलए का दावा है कि इस ऑपरेशन में पाक सेना के 30 जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि हमारा एक भी आदमी नहीं मारा गया है. ट्रेन हाईजैक की घटना प अबतक पाकिस्तान की सेना या पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की.
क्या BLA ने महिलाओं-बच्चों को छोड़ा? मंत्री ने दिया जवाब
बीएलए के लड़ाकों ने दावा किया था कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया है, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनके दावे का खंडन कर दिया. गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बंधकों को सुरक्षाबलों ने छुड़ाया है, जिसे इलाके में ट्रेन को रोका गया है, वहां के पुलिस अधिकारी राणा मोहम्मद दिलावर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने कुछ महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया है.
यह भी पढ़ें- बीएलए के अल्टीमेटम का आधा टाइम खत्म, सिर्फ 155 बंधकों का रेस्क्यू; PAK सेना के लिए चुनौती बना ये ऑपरेशन
[ad_2]
‘सिकंदर’ के ‘बम बम भोले’ से लेकर ‘बलम पिचकारी’ तक, होली पार्टी के लिए परफेक्ट हैं ये गाने
[ad_1]
Holi Party Special Hindi Songs: 14 मार्च को देश भर में रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा. होली का पर्व बॉलीवुड गानों पर नाच-गाने के बिना अधूरा है. बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ऐसे गाने बनाए गए हैं जिन्हें आप होली पार्टी में एंजॉय कर सकते हैं. हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन गानों की लिस्ट से रुबरू करा रहे हैं जिनपर आप होली में झूम सकते हैं.
बम बम भोले
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म से पहले इसका होली सॉन्ग ‘बम बम भोले’ रिलीज हो गया है. सिंगर शान की आवाज और सलमान खान के स्टेप्स के साथ आप इस होली इस गाने पर जमकर डांस कर सकते हैं.
होलिया
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ के गाने ‘होलिया’ दर्शकों को काफी पसंद आया था. निकिता गांधी और आशा सपेरा की आवाज में गाया गया ये गाना एनर्जी से भरपूर हैं. होली पार्टी पर दोस्तों संग झूमने के लिए ये एक परफेक्ट गाना है.
खड़के ग्लासी
फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के गाने ‘खड़के ग्लासी’ में भी होली का रंगारंग सीन देखने को मिला. इस गाने के लिरिक्स से लेकर बेस और म्यूजिक तक आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. होली के लिए आप इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
बलम पिचकारी
‘ये जवानी है दीवानी’ का होली सॉन्ग ‘बलम पिचकारी’ अब सदाबहार हो गया है. इस गाने के बिना होली का त्योहार अधूरा है. इस गाने की एनर्जी, लिरिक्स और म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि बस ये गाना बजने की देर है, इसपर ठुमके लगाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे.
जोगी जी धीरे धीरे
फिल्म ‘नदिया के पार’ का गाना ‘जोगी जी धीरे धीरे’ काफी पुराना हो गया है, लेकिन ये गाना अब भी होली पर ट्रेंड में बना हुआ है. इंस्टाग्राम पर होली पर बनाई जा रहीं रील्स में ये गाना खूब ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में होली पार्टी के गानों की प्लेलिस्ट में इसका शुमार होना तो लाजमी है.
लेट्स प्ले होली
‘वक्त’ फिल्म का गाना ‘डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली’ भी हर साल होली पर लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार रहता है. इस गाने की धुन और बोल आपको इसपर नाचने के लिए मजबूर कर देते हैं.
ये भी पढ़ें: ब्लैक ब्रालेट और टाइट्स पहन वर्कआउट करने निकलीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरों ने लूटा फैंस का करार
[ad_2]
इस खूंखार ब्रीड के कुत्ते के सामने आ गया किंग कोबरा, पलक झपकते ही कर दिए दो टुकड़े
[ad_1]
जब एक रॉटवीलर और कोबरा के बीच लड़ाई हो जाए और देखते ही देखते ये मौत का खेल बन जाए तो इस तरह के वीडियो को वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को खौफ में मुब्तिला कर दिया. वीडियो में रॉटवीलर नस्ल के कुत्ते और एक जहरीले कोबरा सांप के बीच युद्ध को दिखाया गया है. यह झगड़ा देखते ही देखते मौत के खूनी खेल में बदल गया और आखिर में सांप को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. यकीनन आप भी वीडियो देखकर घबरा जाएंगे.
कुत्ते के हाथों कुत्ते की मौत मरा सांप
वीडियो एक शांत बगीचे से शुरू होता है, जिसमें एक रॉटवीलर एक कोबरा पर खतरनाक तरीके से गुर्राता और भौंकता है. स्थिति को नियंत्रित करने के मालिक के प्रयासों के बावजूद, कुत्ता पीछे हटने से इनकार कर देता और सांप पर झपट पड़ता है. पहले तो लगता है कि सांप अपने जहर के बलबूते यह जंग जीत लेगा, लेकिन कुत्ते के गुस्से और उसकी ताकत के सामने सांप अपने घुटने टेक देता है. कुत्ता सांप अपने मुंह से पकड़कर बुरी तरह से झंझोड़ता है जिससे सांप दो टुकड़ों में बंट जाता है. हालांकि इसके बाद भी कुत्ते का गुस्सा शांत नहीं होता और वो सांप के टुकड़े पर भी बुरी तरह से गुर्रा कर अपना गुस्सा निकाल देता है.
खतरनाक होते हैं कोबरा सांप
तड़पते हुए बेचारा सांप अपना दम वहीं तोड़ देता है. लेकिन यहां पर कुत्ते की जान को भी खतरा हो सकता था. वो तो सांप को काटने का मौका नहीं मिला और वो अपने निशाने से चूक गया. वरना कोबरा सांप अपने अंदर न्यूरॉटॉक्सीन जहर समाए रहते हैं. जो शिकार करते वक्त उनके काम आता है. अगर कोबरा कुत्ते को काट लेता तो कुत्ते की मौत पक्की थी.
यूजर्स हुए हैरान
वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे  कहते हैं कुत्ते के हाथों कुत्ते की मौत मरना. एक और यूजर ने लिखा…कुत्ते के लिए सांप खतरनाक साबित हो सकता था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई वीडियो बनाने से अच्छा है सांप को बचा लेते.
यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो
फिर से गिर गए सोने के दाम, अब 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए सिर्फ इतने रुपये देने होंगे
[ad_1]
Gold Price: सोने के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एक दिन इसकी कीमत चढ़ती है, तो दूसरे ही दिन इसमें गिरावट देखने को मिल जाती है. कल यानि 11 मार्च 2025 को गोल्ड एमसीएक्स (MCX) पर मजबूत होकर 86,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लेकिन, आज 12 मार्च 2025 को भारत में सोने की कीमत में कल कि तुलना में गिरावट दर्ज की गई है.
खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स (MCX) पर आज सोना 112 रुपये कमजोर होकर 86,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.  दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 86,230 रुपये  प्रति 10 ग्राम है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत अन्य मेट्रो सिटीस जैसे कोलकाता, मुंबई और चेन्नई  में 86,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, 86,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 86,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है .
अन्य शहरों में आज सोने की क्या है कीमत
नागपुर में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 79,044 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 86,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वाराणसी में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,063 रुपये है और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,250 रुपये है. लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 79,063 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,026 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 78,998 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 86,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं पुणे में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 79,044 रुपये और 86,230 रुपये है.
जानें चांदी का क्या है हाल
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी तेज रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट आज तेजी के साथ खुला है. आज 12 मार्च 2025 को चांदी का रेट 98,380 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, भारतीय शहरों में चांदी की कीमत आज 12 मार्च 2025 को  इस प्रकार है.
दिल्ली में चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 982 रुपये है. चेन्नई में चांदी की कीमत 986.6 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कोलकाता की बात करें तो 982.4 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं पटना में 983.3 रुपये प्रति 10 ग्राम, लखनऊ में 984 रुपये प्रति 10 ग्राम और जयपुर में 983.6 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
ऐसे तय होती है सोने की कीमत
सोने के रेट में कई कारणों से उतार चढ़ाव आता है. सोना केवल निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारे परंपराओं और त्योहारों का भी मुख्य हिस्सा है. इसलिए ऐसा देखा गया है कि त्योहारों और शादियों के समय सोने की मांग में तेजी आ जाती है. साथ ही साथ वर्ल्ड मार्केट में सोने की कीमत, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार चढ़ाव भी सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं.
ये भी पढ़ें: आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल का दाम, सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने जारी की नई कीमत
[ad_2]
शरीर से पसीने की जगह निकलने लगता है खून, बेहद खौफनाक है ये बीमारी
[ad_1]
दुर्लभ स्थिति जिसमें रक्त पसीने के छिद्रों से निकलता है. जिसे हेमेटोहाइड्रोसिस या पसीने वाला रक्त कहा जाता है. एक शारीरिक घटना है जिसे अत्यधिक तनाव या भय से ट्रिगर माना जाता है. जिससे केशिकाएं फट जाती हैं और पसीने की ग्रंथियों में रक्त छोड़ती हैं. हेमेटोहाइड्रोसिस, जिसे कभी-कभी हेमेटिड्रोसिस के रूप में भी जाना जाता है. एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है. जिसमें रक्त त्वचा से पसीना निकलता हुआ दिखाई देता है.
पसीने की ग्रंथियों के पास छोटी रक्त वाहिकाएं फट
आम तौर पर स्वीकृत सिद्धांत यह है कि जब शरीर अत्यधिक तनाव या भय का अनुभव करता है, तो लड़ाई-या-भागो प्रतिक्रिया शुरू हो जाती है. जिससे पसीने की ग्रंथियों के पास छोटी रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं और उन पसीने की ग्रंथियों में खून बहने लगता है. जो अंततः त्वचा पर खून के रूप में दिखाई देता है.
तनाव, चिंता और गहन मानसिक चिंतन
मनोवैज्ञानिक: अत्यधिक भय, तनाव, चिंता और गहन मानसिक चिंतन सबसे आम कारण हैं.कम आम होने पर भी, अन्य कारक जो भूमिका निभा सकते हैं उनमें अत्यधिक परिश्रम, मनोवैज्ञानिक विकार या अन्य अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियों के लक्षण शामिल हैं. साहित्य में इसका उल्लेख चरम स्थितियों में भी किया गया है, जैसे कि फांसी की उम्मीद, या जहाज़ पर सवार होने के दौरान तूफ़ान का सामना करने का डर.
हेमेटोहाइड्रोसिस
वर्तमान में हेमेटोहाइड्रोसिस के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, और एपिसोड आमतौर पर स्व-सीमित होते हैं. चिकित्सा प्रबंधन अंतर्निहित तनाव या चिंता को संबोधित करने और चिंता या लक्षणों जैसे कि बेंजोडायजेपाइन और बीटा ब्लॉकर्स को प्रबंधित करने में मदद करने पर केंद्रित है. हेमेटोहाइड्रोसिस एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है, इसलिए इस स्थिति पर समझ और शोध सीमित है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
रोहित शर्मा की कप्तानी के कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, जमकर पढ़े कसीदे, कहा- हम उन्हें…
[ad_1]
Virender Sehwag On Rohit Sharma: पिछले दिनों भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीता. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था. इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले 9 महीनों में लगातार 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है. महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा महज दूसरे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीता है. बहरहाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की कप्तानी की खूब तारीफ की. वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि हम रोहित शर्मा की कप्तानी को कमतर आंकते हैं.
‘हम उसकी कप्तानी को कम आंकते हैं, लेकिन…’
क्रिकबज पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि हम उसकी कप्तानी को कम आंकते हैं, लेकिन इन दो ट्रॉफी के बाद, वह एमएस धोनी के बाद दो आईसीसी खिताब जीतने वाले दूसरे (भारतीय) कप्तान बन गए हैं. पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि जिस तरह से कप्तान ने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम को संभाला है, जिस तरह से उन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया है और जो भी बात वो करते हैं, वो बहुत स्पष्ट रूप से करते हैं.
‘वह अपने बारे में कम सोचते हैं, अपनी टीम…’
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि चाहे हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह से पहले खिलाना हो या फिर हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को लाना हो, उन्होंने अपने खिलाड़ियों के साथ अच्छी बात की है और यह अहम है. वीरेंद्र सहवाग आगे कहते हैं कि वह अपने बारे में कम सोचते हैं, अपनी टीम, अपने साथियों के बारे में ज्यादा सोचते हैं. वह उन्हें सहज बनाते हैं. उन्हें एहसास होता है कि अगर किसी खिलाड़ी में इंसिक्योरिटी है तो उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा. इसलिए वह उस टीम में किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं होने देते. वह सबको साथ लेकर चलते हैं एक बेहतर कप्तान और लीडर की यही जरूरत है रोहित शर्मा इसे बहुत अच्छे से कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
‘इस वजह से रोहित शर्मा रिटायर नहीं होंगे…’, रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान के संन्यास पर कही बड़ी बात
[ad_2]
5 रुपये से कम डेली लागत, 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग भी, यह प्लान मचा रहा धूम!
[ad_1]
BSNL Recharge Plan: प्राइवेट कंपनियों के महंगे रिचार्ज से मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ गया है. इसके चलते बड़ी संख्या में लोग BSNL के साथ जुड़े थे. सरकारी टेलीकॉम कंपनी सस्ते रिचार्ज प्लान में छप्परफाड़ फायदे देती है. आज हम BSNL के एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जिसकी डेली लागत 5 रुपये से भी कम है, लेकिन इसमें लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत कई फायदे मिलते हैं. यह रिचार्ज कराने के बाद आपको सितंबर तक वैलिडिटी और कॉलिंग की चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी.
इस प्लान में मिल रही 6 महीने की वैलिडिटी
BSNL लंबी वैलिडिटी वाले कई प्लान पेश करती है. इनमें 150 दिनों से लेकर 425 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान शामिल हैं. आज हम 180 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की चर्चा कर रहे हैं. इस प्लान की कीमत 897 रुपये है. इस प्लान में BSNL पूरे छह महीने की वैलिडिटी के साथ देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS ऑफर कर रही है. इसके साथ ही प्लान में कुल 90GB डेटा दिया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने के बाद यूजर्स 40Kbps की स्पीड पर इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे. यह प्लान उन लोगों के बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपना BSNL कनेक्शन कॉलिंग के लिए ज्यादा यूज करते हैं.
वैलिडिटी के साथ इस प्लान में मिलेगा डेली डेटा
अगर आप BSNL का ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डेटा का बेनेफिट भी मिले तो 997 रुपये वाला रिचार्ज पैक लिया जा सकता है. इस प्लान की वैलिडिटी 160 दिन है. इस दौरान यूजर्स को अनलिमिडेट कॉलिंग, रोजाना 100 SMS के साथ-साथ डेली 2GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है. यह लिमिट पूरी होने के बाद कम स्पीड पर डेटा एक्सेस किया जा सकता है. यह प्लान लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा ऑफर कर रहा है.
ये भी पढ़ें-
होली के मौके पर चाहिए भारी डिस्काउंट? इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर यहां चल रही सेल, जल्द उठाएं फायदा
[ad_2]
22 साल की लड़की ने 18 करोड़ में बेची अपनी वर्जिनिटी! हॉलीवुड एक्टर बना खरीदार, खूब वायरल हो रहा मामला
[ad_1]
22 साल की लड़की ने 18 करोड़ में बेची अपनी वर्जिनिटी! हॉलीवुड एक्टर बना खरीदार, खूब वायरल हो रहा मामला