Deepseek के बाद चीन ने लॉन्च किया नया AI असिस्टेंट ‘Manus’! जानें क्या है खास

[ad_1]

Manus AI Assistant: चीन में एक नया शक्तिशाली AI टूल ‘Manus’ सुर्खियों में है. इस नए AI एजेंट को एक साधारण चैटबॉट से अधिक मददगार माना जा रहा है. यह शेयर बाजार का विश्लेषण करने से लेकर यात्राओं के लिए व्यक्तिगत गाइडबुक बनाने जैसे कई कार्यों में सक्षम है. आइए जानते हैं विस्तार से.

कैसे काम करता है Manus

Manus को हाल ही में चीनी स्टार्टअप Butterfly Effect ने लॉन्च किया. इसके सह-संस्थापक यिचाओ “पीक” जी ने इसे “मनुष्य और मशीन के सहयोग का नया युग” बताया और इसे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना.

फिलहाल यह AI टूल केवल इनवाइट के माध्यम से उपलब्ध है लेकिन इसके बावजूद इसका आधिकारिक Discord सर्वर 1.7 लाख से अधिक सदस्यों तक पहुंच चुका है. इसके नाम का मूल लैटिन “Mens et Manus” से लिया गया है जिसका अर्थ है “मन और हाथ”, जो ज्ञान और व्यावहारिक उपयोग के संयोजन का प्रतीक है.

अन्य AI टूल्स से अलग कैसे है Manus?

सिंगापुर के S. Rajaratnam School of International Studies (RSIS) के शोधकर्ता मनोज हरजानी के अनुसार, Manus अन्य चैटबॉट्स की तुलना में ज्यादा बेहतर है क्योंकि यह autonomously यूजर्स की ओर से कार्य कर सकता है. जबकि DeepSeek और ChatGPT केवल यूजर्स द्वारा दिए गए प्रश्नों का उत्तर चैट इंटरफ़ेस में देते हैं. Manus टिकट बुकिंग, रिज़्यूमे फ़िल्टरिंग और अन्य वास्तविक कार्य को स्वतः कर सकता है. इसके अलावा, जहां दीपसीक को पर्दे के पीछे विकसित किया गया था, वहीं Manus को सीमित इनवाइट-ओनली एक्सेस देकर और बिज़नेस क्लाइंट्स को टारगेट करके प्रचारित किया जा रहा है.

AI सेंसरशिप और संवेदनशील मुद्दे

DeepSeek को चीन सरकार की नीतियों के अनुरूप जवाब देने के लिए प्रोग्राम किया गया था लेकिन Manus बिना सेंसर किए हुए निष्पक्ष उत्तर देने में सक्षम है. जब तियानमेन स्क्वायर 1989 की घटना पर Manus से सवाल किया गया तो उसने इसे “चीनी सरकार द्वारा लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई” बताया और घटना का विस्तृत विवरण दिया. Manus ने स्पष्ट किया कि वह जानबूझकर किसी भी तथ्यात्मक जानकारी को सेंसर नहीं करता. इसके पीछे यह कारण हो सकता है कि इसकी टीम ने चैटबॉट्स की तरह इसमें कंटेंट मॉडरेशन उतनी गहराई से नहीं जोड़ी है.

क्या Manus अगला DeepSeek बन सकता है?

RSIS के हरजानी के अनुसार, Manus की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि यह मांग के अनुसार खुद को स्केल कर पाता है या नहीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि Manus और DeepSeek पूरी तरह अलग AI मॉडल हैं इसलिए Manus के लिए वही सफलता दोहराना कठिन हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Cyber Fraud के कारण बड़ा नुकसान, 9 महीनों में लोगों ने गंवाए 107 करोड़ रुपये, ऐसे रहें सावधान

[ad_2]

शनि गोचर की डेट आ रही नजदीक, साढ़े साती और ढैय्या से बचने को शनिवार को कर लें ये उपाय

[ad_1]

'टैक्स फ्री बिजनेस, चीन पर नजर और इंडियन ओशन पर... एक-दो नहीं भारत को होंगे खूब फायदे', पीएम मोदी के मॉरिशस दौरे पर बोले पाक एक्सपर्ट

‘टैक्स फ्री बिजनेस, चीन पर नजर और इंडियन ओशन पर… एक-दो नहीं भारत को होंगे खूब फायदे’, पीएम मोदी के मॉरिशस दौरे पर बोले पाक एक्सपर्ट

[ad_2]

अग्निवीर बनने के लिए आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

[ad_1]

Indian Army Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इसके लिए आज, 12 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी नर्सिंग समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी. भर्ती की लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जा सकती है, हालांकि सटीक तारीख के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नजर बनाए रखनी होगी.

ये कर सकते हैं अप्लाई

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) पदों के लिए उम्मीदवार को 45% अंकों के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए. यदि किसी अभ्यर्थी के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, तो ड्राइवर पद में उसे वरीयता दी जाएगी. अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश अनिवार्य विषय होने चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा.

ये हैं जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, स्कैन्ड सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आवश्यक होंगे.

यह भी पढ़ें: UP Police के कॉन्स्टेबल को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. ध्यान दें कि लास्ट डेट के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

नई फिल्म को लेकर चर्चा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विदेश में होगी शूटिंग, बिताएंगे 25 दिन

[ad_1]

Nawazuddin Siddiqui Shooting: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में शानदार काम कर छाए एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश में हैं. एक्टर प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए 25 दिन तक थाईलैंड में रहेंगे. एक्टर ने अपनी फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्दी ही थाईलैंड में अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए जुट चुके हैं.

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “‘रात अकेली है 2’ के बाद, नवाजुद्दीन सिद्दीकी नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की तैयारी में हैं और अब अगले प्रोजेक्ट के लिए कमर कस चुके हैं. उन्होंने थाईलैंड में अपनी आगामी फिल्म के लिए 25 दिन रहेंगे.” सूत्र ने बताया, “अपने काम के प्रति उनका समर्पण बेजोड़ है और फैंस एक और दमदार परफॉर्म की उम्मीद कर सकते हैं.”


नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘बदलापुर’ के रिलीज के 10 साल पूरे होने के अवसर पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस मौके पर एक्टर ने अपनी भूमिका को लेकर बताया कि उन्होंने खुद को किरदार के लिए कैसे तैयार किया. उन्होंने ‘बदलापुर’ में ‘लियाक’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

नवाजुद्दीन ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक साधारण अपराधी से एक सख्त इंसान में बदलता है. वो अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त नहीं करता, इसलिए इस भूमिका को निभाना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ मिलकर इस किरदार में गहराई जोड़ने का काम किया. श्रीराम राघवन उन्हें बार-बार याद दिलाते थे कि उनका किरदार केवल कुयोग से हत्यारा बना था, इसके बावजूद उसमें बदलाव दिखाना जरूरी था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन ‘रात अकेली है 2’, ‘नूरानी चेहरा’ और ‘संगीन’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘आई एम नॉट एन एक्टर’ भी आने वाली है. इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर कैलिफोर्निया में 2025 सिनेक्वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में होगा. इसके अलावा नवाजुद्दीन के पास कई और फिल्में हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Nimrat Kaur Birthday Special: PCO पर जाकर मां को फोन करके घंटों रोती थी एक्ट्रेस, अभिषेक बच्चन संग उड़ी अफेयर की अफवाह



[ad_2]

होली से पहले देश को मिली खुशखबरी! 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंची रिटेल महंगाई दर

[ad_1]

होली से पहले ही देश को एक बड़ी खुशखबरी मिल गई है. फरवरी 2024 में भारत की रिटेल महंगाई दर (Retail Inflation Rate) 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर यह दर फरवरी में 3.61 फीसदी रही, जो जनवरी के मुकाबले 0.65 फीसदी कम है. यह आंकड़ा जुलाई 2024 के बाद सबसे कम है और इसकी मुख्य वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट है.

खाद्य महंगाई में गिरावट

फरवरी में खाद्य महंगाई दर (Food Inflation) मई 2023 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. यह जनवरी के मुकाबले 222 बेसिस पॉइंट्स कम है. सब्जियों, अंडे, मांस-मछली, दालों और दूध व दूध उत्पादों की कीमतों में गिरावट ने इस गिरावट में अहम भूमिका निभाई है.

सबसे ज्यादा गिरावट वाले आइटम

अदरक (-35.81 फीसदी)

जीरा (-28.77 फीसदी)

टमाटर (-28.51 फीसदी)

फूलगोभी (-21.19 फीसदी)

लहसुन (-20.32 फीसदी)

ईंधन की कीमतों में भी राहत

फरवरी में ईंधन की कीमतों में भी गिरावट देखी गई, जिससे घरेलू बजट पर दबाव कम हुआ. ईंधन की महंगाई दर -1.33 फीसदी रही, यानी कीमतों में कमी आई.

RBI के लिए अच्छी खबर

रिटेल महंगाई दर में लगातार गिरावट और 4 फीसदी के RBI के लक्ष्य से नीचे रहने से केंद्रीय बैंक को अब आर्थिक विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने के लिए ब्याज दरों (Repo Rate) में कटौती करने की ज्यादा गुंजाइश मिल गई है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पिछले महीने मौद्रिक नीति (Monetary Policy) की समीक्षा में पॉलिसी रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की घोषणा की थी. अब रेपो रेट 6.25 फीसदी है. उन्होंने कहा कि महंगाई दर में गिरावट जारी है और यह आगे और कम होकर RBI के 4 फीसदी के लक्ष्य के करीब पहुंचेगी.

मौद्रिक नीति का संतुलन

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने महंगाई पर नियंत्रण और आर्थिक विकास को गति देने के बीच एक संतुलन बनाए रखने का फैसला किया है. MPC ने अपनी नीति में ‘न्यूट्रल स्टांस’ जारी रखने का फैसला किया है, जो महंगाई पर नजर रखते हुए विकास को सपोर्ट करेगा.

क्या है आगे की रणनीति?

RBI गवर्नर ने कहा कि यह नीति मैक्रोइकॉनॉमिक परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया देने के लिए लचीलापन प्रदान करेगी. इसका मतलब है कि अगर महंगाई दर और नीचे आती है, तो RBI और दर कटौती कर सकता है, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई दर में गिरावट से न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि इससे निवेश और उपभोक्ता खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है. यह अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स में आएगा तूफान, भारतीय स्टॉक मार्केट को लेकर Morgan Stanley ने की बड़ी भविष्यवाणी

[ad_2]

‘सभी BLA लड़ाके मारे गए, बंधकों को निकालने का काम जारी’, जाफर एक्सप्रेस हाईजैक मामले में PAK मी

[ad_1]

Pakistan Train Hijack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (11 मार्च 2025) को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया. पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन के मुताबिक पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने ट्रेन में मौजूद बीएलए के सभी लड़कों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि अब बंधकों को निकालने का काम किया जा रहा है.

विस्फोट कर यात्रियों को बनाया बंधक

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी उग्रवादियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया था. ट्रेन के 9 डिब्बों में करीब 450 यात्री थे. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में बंधकों को बचाया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बचाए गए नागरिकों का इस्तेमाल आतंकवादी मानव ढाल के रूप में कर रहे थे.

सभी आतंकवादी मारे गए- पाकिस्तान का दावा

इस घटना में कितने यात्रियों की मौत हुई है उसका पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद सभी आतंकवादी मारे गए हैं. बीएलए के आत्मघाती हमलावरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर रखा था. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार इस घटना में 70 से 80 आतंकवादी शामिल थे. संयुक्त राष्ट्र ने बलूचिस्तान में क्वेटा-पेशावर यात्री ट्रेन पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों पर हमले अस्वीकार्य हैं.

यह पहली बार है जब बलूचिस्तान प्रांत में बीएलए या किसी भी उग्रवादी समूह ने यात्री ट्रेन को हाइजैक’ करने का सहारा लिया है, हालांकि पिछले साल उन्होंने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों, प्रतिष्ठानों और विदेशियों पर हमले बढ़ा दिए थे. पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा से पेशावर के लिए ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की थी.

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान को बड़ा झटका देने की तैयारी में ट्रंप, नए यात्रा प्रतिबंधों के तहत ऑरेंज कैटेगरी में रख सकता है US, जानें क्या है ये?

[ad_2]

कंफर्म! इस दिन एंट्री मारेगा OPPO का नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 360-डिग्री आर्मर बॉडी, जानें डिटेल्स

[ad_1]

'टैक्स फ्री बिजनेस, चीन पर नजर और इंडियन ओशन पर... एक-दो नहीं भारत को होंगे खूब फायदे', पीएम मोदी के मॉरिशस दौरे पर बोले पाक एक्सपर्ट

‘टैक्स फ्री बिजनेस, चीन पर नजर और इंडियन ओशन पर… एक-दो नहीं भारत को होंगे खूब फायदे’, पीएम मोदी के मॉरिशस दौरे पर बोले पाक एक्सपर्ट

[ad_2]

क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर, टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर का निधन

[ad_1]

Syed Abid Ali Death News: भारत में अभी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था, तभी एक दुख भरी खबर से क्रिकेट जगत में मातम छा गया है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर सैयद आबिद अली (Syed Abid Ali Death) का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाना जाता था. अली ने 29 टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था. भारत के एक अन्य दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सैयद अली के निधन पर शोक (Sunil Gavaskar on Syed Abid Ali Death) जताया है.

सुनील गावस्कर ने जताया शोक

क्रिकबज अनुसार सुनील गावस्कर ने सैयद आबिद अली के दुखद निधन पर प्रतिक्रिया देकर कहा, “यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. अली के अंदर शेर का दिल धड़कता था, जो टीम की जरूरत के लिए कुछ भी कर सकते थे. वो चाहे ऑलराउंडर होकर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी कर लिया करते थे. लेग साइड की तरफ उन्होंने बहुत शानदार कैच पकड़े.”

दिग्गज प्लेयर सुनील गावस्कर ने इतिहास को याद करके कहा, “अगर मुझे सही से याद है तो सैयद आबिद अली दुनिया के ऐसे पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने दो बार किसी टेस्ट मैचों की पहली ही गेंद पर विकेट लिया हो. मेरे डेब्यू टेस्ट में जब उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी का अवसर मिला तो उन्हें गेंद फेंके जाने के तुरंत बाद भागने की आदत थी. यह रणनीति कारगर रही क्योंकि इस कारण विरोधी टीम ने ओवर-थ्रो के कारण बहुत सारे रन लुटाए थे. मैं उनके सगे-संबंधियों और सभी करीबियों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं.”

सैयद आबिद अली का करियर

सैयद आबिद अली ने अपने करियर में भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 47 विकेट लिए थे. उन्होंने बल्ले से भी योगदान देते हुए टेस्ट करियर में 6 अर्धशतकीय पारियों समेत 1,018 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने 5 ODI मैचों में 7 विकेट लिए और 93 रन भी बनाए.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी के रोजा न रखने पर आया मुस्लिम बोर्ड का बयान, जानें देशभर के मौलानाओं ने क्या कुछ कहा

[ad_2]

सिर्फ एक ब्लड टेस्ट और पता लग जाएगा क्या भविष्य में आपको हो सकता है डिमेंशिया

[ad_1]

Blood Test for Dementia :  डिमेंशिया यानी मेमोरी लॉस यानी याद्दाश्त का खोना. इसके ज्यादातर मामले बुजुर्ग लोगों में ही आते हैं. लेकिन इन दिनों कम उम्र वालों में भी ये समस्या देखी जा रही है. एक नए अध्ययन के अनुसार, ब्लड  टेस्ट से डिमेंशिया (Dementia) का पता जल्दी लग सकता है. अध्ययन में बताया गया है कि  इडियोपैथिक आरईएम स्लीप बिहेवियर डिसऑर्डर (iRBD) के कारण लोग सोते समय अपने सपनों को शारीरिक रूप से निभाते हैं.यह डिसऑर्डर पार्किंसंस डिजीज और लेवी बॉडीज के साथ डिमेंशिया से जुड़ा हाई रिस्क वाला वाली कंडीशन है.यह डिमेंशिया का एक रूप है जो अक्सर मेमोरी लॉस का कारण बनता है. इसके साथ ही पार्किंसंस की तरह ही दिक्कतें भई पैदा करता है.

ब्लड टेस्ट से डिमेंशिया का पता

मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि मूल रूप से अल्जाइमर (Alzheimer) का पता लगाने के लिए विकसित किया गया ब्लड टेस्ट यह भी पता लगा सकता है कि iRBD स्लीप डिसऑर्डर वाले मरीजों में लेवी बॉडीज के साथ डिमेंशिया विकसित होने की सबसे अधिक आशंका है. ब्लड टेस्ट में दो प्रोटीन का विश्लेषण करता है, जो अल्जाइमर के लिए बायोमार्कर की तरह काम करते हैं.

डिमेंशिया का जल्दी पता लगाने का तरीका

मैकगिल के न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और द न्यूरो (मॉन्ट्रियल न्यूरोलॉजिकल इंस्टीट्यूट-हॉस्पिटल) में क्लिनिकल शोधकर्ता डॉ. रोनाल्ड पोस्टुमा ने जानकारी दि दी कि 150 iRBD मरीजों की देखभाल के साथ उनके ब्लड में बायोमार्कर की जांच की और सालभर उनके हेल्थ पर नजर रखी गई.  चार साल पहले किए गए ब्लड टेस्ट ने लगभग 90 प्रतिशत मरीजों में डिमेंशिया की भविष्यवाणी की, जिन्हें बाद में यह बीमारी हुई. इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि पार्किंसंस और अल्जाइमर के शुरुआती चरणों में पहले जैसी ही समानता है.

क्या कहते हैं रिसर्च

इस रिसर्च की लेखिका डॉ. एलाइन डेल्वा ने बताया कि इस अध्ययन से बता चलता है कि अल्जाइमर के इलाज का टेस्ट इस नींद डिसऑर्डर वाले मरीजों में भी किया जा सकता है. शायद, अगर इलाज जल्दी शुरू हो जाए तो लेवी बॉडीज के साथ डिमेंशिया को रोका जा सकता है. रिसर्च टीम ने इस बात की पुष्टि करने के लिए अध्ययन का विस्तार करने की योजना बनाई है कि टेस्ट पार्किंसंस बीमारी का पता लगाने वाले मरीजों के साथ लेवी बॉडीज के साथ डिमेंशिया के खतरे वाले अन्य लोगों में डिमेंशिया के जोखिम की कितनी अच्छी तरह भविष्यवाणी कर सकता है.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

सुहागरात पर रिश्तेदारों ने फेर दिया पानी, दूल्हा-दुल्हन की हालत देख लोगों ने लिए मजे

[ad_1]