दुनिया की टॉप-50 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चमके भारतीय इंस्टीट्यूट, 9 ने बनाई जगह
[ad_1]
QS World University Rankings: भारत की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को एक नई ऊंचाई मिली है. क्यूएस विषयवार रैंकिंग 2024 में भारत के नौ विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 50 में अपनी जगह बनाई है. खनिज और खनन इंजीनियरिंग में आईएसएम धनबाद, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी मुंबई ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. वहीं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई ने अपनी साख मजबूत की है.
आईआईटी मद्रास, आईआईटी मुंबई और आईआईटी खड़गपुर ने अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखते हुए लगातार दुनिया के शीर्ष 50 संस्थानों में अपनी उपस्थिति बनाए रखी है. इसके अलावा विकास अध्ययन के क्षेत्र में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने भी टॉप-50 में जगह बनाई है, हालांकि, उसकी रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]

