जलेबी बेचने को मजबूर पाकिस्तान का ये स्टार खिलाड़ी

[ad_1]

Pakistan National Football Player Selling Jalebi : पाकिस्तान की स्थिति आज दुनिया में बेहद खराब हो गई है. जहां एक तरफ बढ़ती महंगाई ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी की राजनीति की अस्थिरता के कारण देश का हालत खराब हो गई है.

इसी बीच पाकिस्तान के जियो न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के एक ऐसे स्टार खिलाड़ी के बारे में जिक्र किया, जो आज पाकिस्तान में जलेबी बेचने को मजबूर हैं. इस स्टार खिलाड़ी का नाम मुहम्मद रियाज है, जो कभी पाकिस्तान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का सदस्य हुआ करता था और जिसने 2018 के एशियन गेम्स में पाकिस्तान फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था. लेकिन आज वह गृहशहर हांगू में जलेबियां बेचने को मजूबर हो गया है.

जियो न्यूज ने इस रिपोर्ट को इस हफ्ते की शुरुआत में हीं पेश किया. जिसके बाद 29 साल के फुटबॉलर मुहम्मद रियाज का जलेबी बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने मुहम्मद रियाज को बुलाया पीएम हाउस

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नेशनल फुटबॉल टीम के खिलाड़ी मुहम्मद रियाज का वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की इस पर नजर पड़ी. इसके बाद पीएम शहबाज शरीफ ने मुहम्मद रियाज को पीएम आवास आने का न्योता दिया.

जियो न्यूज ने पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बताया कि रियाद को आज यानी बुधवार (12 मार्च) को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के आवास पर आमंत्रित किया गया है, जहां वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे.

कैसे बेरोजगार हो गए मुहम्मद रियाज

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अपने पूर्व विभाग के-इलेक्ट्रिक की ओर से अपनी फुटबॉल टीम को भंग करने के बाद बेरोजगार हो गए थे. दरअसल, पूर्व पीटीआई सरकार ने विभागीय खेलों पर एक विवादास्पद बैन लगा दिया था, जिसके बाद टीम को भंग कर दिया गया था. हालांकि, पीएम शरीफ ने विभागीय फुटबॉल को बहाल करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद कई प्रतिभावान खिलाड़ी इस बैन की कारण बेरोजगार हो गए थे.

पूर्व फुटबॉलर ने क्या कहा?

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा, “पीएम की घोषणा सुनकर मुझे उम्मीद मिली, लेकिन यह देरी असहनीय थी. कोई रोजगार न होने के कारण परिवार के पालन-पोषण के लिए मैं सड़क किनारे जलेबी बनाना शुरू कर दिया.”

यह भी पढ़ेंः हम न्याय और अस्तित्व…’, जाफर एक्सप्रेस को क्यों किया गया हाईजैक? BLA ने ऑडियो जारी कर बताई वजह



[ad_2]

8 साल 22 फर्जी कर्मचारी और 19 करोड़ का घोटाला…चीन की एक कंपनी में HR ने गेम कर दिया

[ad_1]

चीन के शंघाई शहर में एक HR मैनेजर ने अपनी कंपनी से करीब 16 मिलियन युआन यानी लगभग 19 करोड़ रुपए की बड़ी रकम चुराने का हैरान कर देने वाला घोटाला किया है. इसके लिए उसने 22 नकली कर्मचारियों (Ghost Employees) का रिकॉर्ड बनाया और उनके नाम पर सैलरी और रिटायरमेंट भत्ते की रकम हड़प ली. यह घोटाला 8 साल तक चला और 2022 में वह पकड़ा गया.

कैसे हुआ घोटाला?

यांग नाम का यह HR मैनेजर एक टेक कंपनी में अस्थायी कर्मचारियों (Temporary Workers) की सैलरी और भुगतान का काम संभालता था. उसे पता चला कि कंपनी में निगरानी की कमी है और उसे कर्मचारियों की नियुक्ति और सैलरी भुगतान पर पूरा नियंत्रण है. इसका फायदा उठाते हुए उसने एक नकली कर्मचारी का रिकॉर्ड बनाया, जिसका नाम ‘सन’ था. यांग ने सन के नाम पर सैलरी के लिए आवेदन किया और उस रकम को अपने कंट्रोल वाले बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. जब लेबर सर्विस कंपनी ने सन की सैलरी न मिलने की जांच की, तो यांग ने टेक कंपनी को दोषी ठहराया.

8 साल तक चला घोटाला

जांच में पता चला कि यांग ने 2014 से 22 नकली कर्मचारियों का रिकॉर्ड बनाया था. इन ‘घोस्ट एम्प्लॉइज’ के नाम पर उसने कुल 16 मिलियन युआन करीब 19 करोड़ रुपए की रकम चुराई.

घोटाला कैसे पकड़ा गया?

2022 में टेक कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट को शक हुआ कि सन का अटेंडेंस रिकॉर्ड बिल्कुल परफेक्ट है और उसे हमेशा समय पर सैलरी मिलती है, लेकिन उसे कभी ऑफिस में देखा नहीं गया. इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई और जांच शुरू हुई. जांच में पता चला कि यांग ने 8 साल से नकली अटेंडेंस रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजैक्शन के जरिए यह घोटाला रचा था. यांग को भ्रष्टाचार के आरोप में 10 साल 2 महीने की जेल की सजा सुनाई गई. उसके राजनीतिक अधिकार भी एक साल के लिए छीन लिए गए और उसे जुर्माना भरने का आदेश दिया गया.

पैसे वापिस करेगा परिवार

यांग को चुराई गई रकम में से 1.1 मिलियन युआन (करीब 1.52 करोड़ रुपए) वापस करने का आदेश दिया गया, जबकि उसके परिवार को 1.2 मिलियन युआन (करीब 1.66 करोड़ रुपए) वापस करने को कहा गया.

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

यह मामला मार्च में चीनी मीडिया में सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया. लोगों ने इस घोटाले पर हैरानी और गुस्सा जताया. एक यूजर ने लिखा, “लेबर सर्विस कंपनी का पेरोल सिस्टम इतना कमजोर था कि यांग जैसे लोगों ने इसका फायदा उठाया.” दूसरे यूजर ने कहा, “यांग बहुत बड़ा धोखेबाज है! जब असली कर्मचारी बिना सैलरी के परेशान थे, तब उसने इतने पैसे चुराए. उसे शर्म आनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: कभी किया था विरोध अब हाथ मिलाने को तैयार, Jio और Airtel के लिए Starlink क्यों जरूरी?

[ad_2]

‘मन्नत’ का है 200 साल पुराना इतिहास, जानें कैसे आई थी शाहरुख के हाथ घर की चाबी

[ad_1]

Shah Rukh Khan Home Mannat History: अमिताभ बच्चन के नाम के साथ जलसा, सलमान खान के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट तो शाहरुख खान के नाम के साथ मन्नत की बात जरूर होती है. इन सारे घरों को लेकर कोई न कोई खबर आए दिन आती रहती है. फिलहाल शाहरुख के घर मन्नत की बातें तो फ्रंटपेज पर हैं. 

वजह ये है कि करीब अगले दो सालों तक शाहरुख अब इस घर की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस से मिलते-जुलते नहीं दिखने वाले. असल में शाहरुख के इस घर का रेनोवेशन होने वाला है. इस वजह से अब उनका परिवार बांद्रा के पाली हिल में एक नई जगह रहने चला जाएगा.

खैर ये तो हाल-फिलहाल की खबर है कि घर का रेनोवेशन होना है, लेकिन इस घर से जुड़ी ऐसी बातें भी हैं जो शायद ही आपको पता हों. जैसे कि ये सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहर भी है. क्या आपको पता था इस बारे में? नहीं, तो चलिए हम बताते हैं.

Shah Rukh Khan के घर Mannat का है ताजमहल जैसा इतिहास, किसी आम आदमी ने नहीं इस राजा ने बनवाया था ये घर

क्या इतिहास है मन्नत का?
थोड़ा पीछे जाएं तो मन्नत का इतिहास सिर्फ इतना ही दिखता है कि इसे शाहरुख ने साल 2001 में खरीदा था और जब इसे खरीदा गया तब ये बहुत अच्छी स्थिति में नहीं था. लेकिन इसका एक समृद्ध इतिहास है जो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल इस बंगले का इतिहास 18वीं सदी से जुड़ा हुआ है. 

किसने बनवाया था बंगले को
जीक्यू इंडिया के मुताबिक, इस बंगले को एक भारतीय राजा ने बनवाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, 18वीं सदी के आखिर में मंडी (हिमाचल प्रदेश का शहर) रियासत के राजा बिजय सेन ने इसे अपनी एक रानी के लिए बनवाया था. यानी जैसे शाहजहां ने अपनी रानी मुमताज की याद में ताजमहल बनाया था, वैसा ही कुछ यहां भी हुआ है.

रिपोर्ट में सिटी क्रॉनिकलर और खाकी हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक भारत गोथोस्कर और इतिहास के जानकार देबाशीष चक्रवर्ती के हवाले से लिखा गया है कि दिसंबर 1902 में राजा बिजय सेन के निधन के बाद इस प्रॉपर्टी को 1915 में पेरिन मानेकजी बाटलीवाला को बेच दिया गया.

Shah Rukh Khan के घर Mannat का है ताजमहल जैसा इतिहास, किसी आम आदमी ने नहीं इस राजा ने बनवाया था ये घर

इसके बाद बदलते रहे मन्नत के नाम
इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद बटलीवाला ने इसका नाम विला वियना रख दिया और इसकी वजह ये रही की वो वियना के म्यूजिक को काफी पसंद करते थे.

कुछ समय बाद बटलीवाला ने इस बंगले को अपनी बहन खुर्शीदबाई संजना को बेचा, जो उनके बच्चे न होने की वजह से बहन गुलबानू के पास चला गया. गुलबानू के बेटे का नाम नरीमन दुबाश था जिन्हें ये प्रॉपर्टी विरासत में मिली.  हालांकि, बाद में दुबाश ने इसे एक बिल्डर को बेचा.

आगे की कहानी और इंट्रेस्टिंग है
इसके बाद कहानी और दिलचस्प हो जाती है. दरअसल जिस बिल्डर के पास ये प्रॉपर्टी पहुंची उसने इसे सलमान खान को ऑफर किया कि वो इसे खरीद लें. ऐसा सलमान खान बॉलीवुड हंगामा के एक इंटरव्यू में बता भी चुके हैं. उन्होंने बताया था कि मेरे पास जब ऑफर आया था तब मैंने करियर शुरू ही किया था और पापा ने बोला था कि इतने बड़े घर का क्या करोगे.

Shah Rukh Khan के घर Mannat का है ताजमहल जैसा इतिहास, किसी आम आदमी ने नहीं इस राजा ने बनवाया था ये घर

शाहरुख के पास कैसे आई Mannat की चाबी
चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया को सजाऊं बस इतना सा ख्वाब है…. 1997 की फिल्म यस बॉस के इस गाने का कुछ हिस्सा इसी बंगले यानी विला वियना के सामने शूट किया  गया. इसी दौरान शाहरुख को घर इतना पसंद आया कि उन्होंने 2001 में इसे खरीद लिया.

जब शाहरुख ने ये बंगलाखरीद तब इसमें काफी हिस्सा टूटा-फूटा था. उन्होंने इसे रेनोवेट किया और मन्नत को मॉडर्न बनाते हुए स्मार्टघर बना दिया. जब शाहरुख ने ये बंगला खरीदा था तब इसकी कीमत 13 करोड़ थी, जबकि अब इसकी कीमत 200 करोड़ के ऊपर पहुंच चुकी है.

इसमें स्विमंग पूल, पर्सनल ऑडिटोरियम, जिम जैसी कई सुविधाएं हैं. अब इसे रेनोवेट कर उससे भी बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.

और पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 27: ‘छावा’ बनी बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में से एक, जानें कितना कमाकर टॉप 3 में होगी शामिल

[ad_2]

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर?

[ad_1]

Basit Ali on Champions Trophy Final Presentation: पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है. अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद हुए प्रेजेंटेशन समारोह का मामला फिर से छेड़ दिया है. यह समारोह दुबई में हुआ, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन रजा नकवी शामिल नहीं हुए थे. मगर ICC चेयरमैन जय शाह (Jay Shah ICC Chairman), BCCI के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO भी शामिल रहे.

फाइनल मैच देखने पीसीबी के चेयरमैन तो नहीं गए, लेकिन बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुहैर अहमद गए थे. सुहैर अहमद को स्टेज पर ना बुलाए जाने से पाकिस्तानी लोगों और पूर्व क्रिकेटरों में गुस्सा फूट पड़ा था. अब बासित अली का कहना है कि पीसीबी चेयरमैन के पास प्राइवेट जेट है, उन्हें दुबई जाना चाहिए था और वो चाहते तो उसी रात वापस आ सकते थे.

PCB कर रहा है ICC के रिप्लाई का इंतजार

फाइनल प्रेजेंटेशन समारोह के समय सुहैर अहमद को स्टेज पर ना बुलाए जाने के फैसले पर अब भी पीसीबी को ICC के स्पष्टीकारण का इंतजार है. लेकिन आईसीसी की ओर से कोई जवाब आने की संभावना कम है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने जय शाह को लेकर भी सवाल खड़े किए दरअसल फाइनल मैच के दौरान जय शाह को BCCI ऑफिशियल्स के साथ बैठा देखा गया था, यह बात बासित अली को अच्छी नहीं लगी है. 

बासित अली ने कहा, “पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी को दुबई जाना चाहिए था. ये मेरे निजी विचार हैं, उनके पास प्राइवेट जेट है. चूंकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट था, इसलिए उन्हें दुबई जाना चाहिए था और चाहते तो उसी रात प्राइवेट जेट से वापस आ जाते.” आपको याद दिला दें कि PCB ने ICC से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन आईसी की ओर से कोई जवाब आने की संभावना कम है.

यह भी पढ़ें:

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों को कितना पैसा मिला? जानें इंडिया से लेकर बांग्लादेश तक का हाल

[ad_2]

पाकिस्तान रेलवे में ट्रेन ड्राइवर को कितनी मिलती है सैलरी? जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

[ad_1]

पाकिस्तान रेलवे इन दिनों चर्चा में है. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार (11 मार्च) को संदिग्ध बलूच उग्रवादियों ने एक यात्री ट्रेन पर हमला कर दिया, जिसमें कई यात्री घायल हो गए. हमलावरों का दावा है कि उन्होंने 100 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था. आइए हम आपको बताते हैं कि पाक रेलवे के ड्राइवर को कितनी सैलरी मिलती है. 

पाकिस्तान में ट्रेन ड्राइवर की सैलरी कितनी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान रेलवे में एक ट्रेन ड्राइवर की औसत सैलरी 16,710 से 43,936 पाकिस्तानी रुपये प्रति माह होती है. यह वेतन उनके अनुभव, ग्रेड और ड्यूटी के प्रकार पर निर्भर करता है. वहीं, ओवरटाइम और अन्य भत्तों को जोड़ने के बाद यह सैलरी और भी बढ़ सकती है. अनुभव के आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी होती रहती है.

अन्य भत्ते और सुविधाएं

ट्रेन ड्राइवरों को सैलरी के अलावा कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनमें यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन योजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा, अनुभवी और वरिष्ठ ट्रेन ड्राइवरों को प्रमोशन के बाद बेहतर वेतन मिलता है.

वेतन बढ़ाने की मांग

हाल ही में पाकिस्तान रेलवे के कर्मचारियों ने अपनी सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग उठाई है. उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण मौजूदा वेतन पर्याप्त नहीं है और सरकार को इसे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए.

अन्य देशों से तुलना

अगर पाकिस्तान में ट्रेन ड्राइवरों के वेतन की तुलना भारत या अन्य देशों से करें तो यह काफी कम है. भारत में रेलवे ड्राइवरों को शुरुआती सैलरी 50,000 से 80,000 रुपये (लगभग 180,000 पाकिस्तानी रुपये) मिलती है, जो अनुभव के साथ बढ़ती रहती है.

ये हुई है पाकिस्तान में घटना 

अधिकारियों के अनुसार, जाफर एक्सप्रेस ट्रेन, जिसमें लगभग 500 यात्री सवार थे, क्वेटा से पेशावर की ओर जा रही थी. जब ट्रेन गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच पहुंची, तो बंदूकधारियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई थी.

बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सुरक्षाबलों ने अब तक 155 बंधकों को सुरक्षित बचा लिया है. इस बचाव अभियान के दौरान बीएलए (बलूच लिबरेशन आर्मी) के 27 उग्रवादियों को मार गिराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जब तक सभी बंधकों को रिहा नहीं कर लिया जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बाकी बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Pakistan Train Hijack Live: पाक सेना ने 155 बंधकों को छुड़ाया, 27 लड़ाके ढेर; BLA का दावा- 30 जवान भी मारे गए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

होली से पहले डाउन हुआ IRCTC? तत्काल टिकट नहीं करवा पा रहे यूजर्स, रेलवे ने दिया ये जवाब

[ad_1]

IRCTC Down: होली के मौके पर ट्रेन की टिकट बुक करवा रहे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि IRCTC की वेबसाइट डाउन है और उन्हें तत्काल टिकट बुक कराने में दिक्कत हो रही है. एक्स पर कई लोगों ने ऐप और वेबसाइट डाउन होने की बात कही है. हालांकि, IRCTC ने किसी भी तरह की दिक्कत होने से इनकार किया है. IRCTC ने अपने ऑफिशियल हैंडल से रिप्लाई किया कि वेबसाइट ठीक तरीके से काम कर रही है और बुकिंग में कोई दिक्कत नहीं आ रही है.

कई हिस्सों से आईं शिकायतें

आउटेज ट्रेकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, IRCTC की सेवाओं में बाधा को लेकर सुबह 8 बजे से शिकायतें आने लगी थी और 8.20 मिनट पर इनमें तेज उछाल देखा गया. यहां शिकायत करने वाले अधिकतर यूजर्स ने बताया कि उन्हें ऐप में दिक्कत आ रही है, जबकि कुछ ने वेबसाइट डाउन होने की बात कही. भारतीय रेलवे की तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है. ऐसे में इससे पहले सर्वर डाउन होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के कई हिस्सों से IRCTC का सर्वर डाउन होने की शिकायतें सामने आईं. इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और चेन्नई आदि शामिल है.

IRCTC ने कहा- कोई दिक्कत नहीं

एक यूजर की शिकायत का जवाब देते हुए IRCTC ने कहा कि वेबसाइट एकदम ठीक चल रही है और बुकिंग में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही. कुछ टेंपरेरी इश्यू हो सकता है. ब्राउजिंग हिस्ट्री और कैश क्लियर करने के बाद दोबारा प्रयास करें.

पहले कई बार डाउन हो चुका है सर्वर

यह पहली बार नहीं है, जब लोगों ने IRCTC का सर्वर डाउन होने की शिकायतें की हैं. पिछले कुछ महीनों में कई बार यात्रियों की इस समस्या का सामना करना पड़ा है. 

ये भी पढ़ें-

होली के मौके पर चाहिए भारी डिस्काउंट? इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर यहां चल रही सेल, जल्द उठाएं फायदा



[ad_2]

बांग्लादेश में नई बगावत की सुगबुगाहट, टॉप जनरल के निशाने पर आर्मी चीफ, ISI के कारण भारत परेशान

[ad_1]

Bangladesh Army Chief : बांग्लादेश में एक बगावत की सुगबुगाहट होने लगी है, लेकिन यह सुगबुगाहट राजनीति से नहीं बल्कि बांग्लादेशी सेना के अंदर से आ रही है और यह किसी भी वक्त विद्रोह का रूप ले सकती है. जिसके निशाने पर कोई सामान्य अधिकारी नहीं खुद बांग्लादेशी सेना के प्रमुख जनरल वकार उज-जमान हैं.

दरअसल, बांग्लादेश सैन्य प्रमुख और सेना के ही एक शीर्ष जनरल के बीच की दरार काफी गहरी हो गई है और इनके बीच की दरार ने पाकिस्तान को अपना प्रभाव जमाने और दखल देने का मौका दे दिया है. पाकिस्तान एक वक्त पर बांग्लादेश का सबसे बड़ा दुश्मन हुआ करता था, लेकिन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सत्ता संभालने के साथ ही पाकिस्तान का बांहें खोलकर गले से लगा लिया. इसके अलावा बांग्लादेश की कट्टरपंथी जमात और सेना के एक गुट के चलते पाकिस्तान को ढाका में एंट्री मिल गई है. ऐसे में अब बांग्लादेश में सेना के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है.

कट्टरपंथियों की आंख में खटक रहे सेना प्रमुख

बांग्लादेशी सेना में इस परिस्थिति के पीछे का कारण दो अलग विचारधाराओं का टकराव है. 2024 के जून महीने में सैन्य प्रमुख के तौर पर कमान संभालने वाले जनरल वकार-उज-जमान को भारत के प्रति नरम भाव रखने के साथ एक मध्यमार्गी और संतुलन स्थापित करने वाले जनरल के रूप में देखा जाता है. वहीं, सैन्य प्रमुख जनरल जमान के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले लेफ्टिनेंट जनरल फैजुर रहमान सेना में क्वार्टर मास्टर जनरल (QMG) हैं, जिन्हें पाकिस्तान और कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के समर्थक के रूप में देखा जाता है.

पाकिस्तान के ISI की बांग्लादेश में रि-एंट्री

1971 में पाकिस्तान-बांग्लादेश के अलग होने के बाद इस क्षेत्र से ISI का प्रभाव हट गया था, लेकिन हाल ही में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बांग्लादेश में रि-एंट्री हुई है. इस साल की शुरुआत में ही जनरल फैजुर रहमान ने ISI के चीफ के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद से सेना के अंदर तनाव बढ़ गया है. इस मुलाकात के दौरान खुफिया जानकारी शेयर करने वाले नेटवर्क की स्थापना को लेकर चर्चा हुई थी, जिसे सेना प्रमुख के अधिकार के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा गया.

ISI की एंट्री से भारत में चिंता

वहीं, बांग्लादेश में पाकिस्तान के कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI की फिर से एंट्री होने से भारत की चिंताएं बढ़ गई हैं. क्योंकि पाकिस्तानी आईएसआई बांग्लादेश के रास्त भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद को फिर से भड़काने की कोशिश में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः BLA की मजीद ब्रिगेड, फतेह स्क्वॉड और STOS ने मिलकर बलूचिस्तान में ट्रेन पर किया कब्जा, जानिए तीनों के बारे में

[ad_2]

LIC Policyholders हो जाएँ सावधान! क्या आपका पैसा फंस सकता है? जानिए क्या है पूरा मामला | Paisa Live

[ad_1]

Latest Business News : LIC Policyholders के लिए बड़ी खबर सामने आई है! सरकार ने LIC में अपने 2-3% स्टेक बेचने का विचार किया है, जो 2025-26 में बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य 2027 तक 10% सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग का लक्ष्य हासिल करना है। अगर बाजार की स्थिति सही रही तो यह बिक्री छोटे-छोटे हिस्सों में हो सकती है। फिलहाल LIC का शेयर ₹737 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन बीते 6 महीनों में इसमें करीब 28.48% की गिरावट आई है। क्या स्टेक सेल के बाद LIC का शेयर और गिरेगा? जानिए पूरी खबर सिर्फ Paisa Live पर! and for more Finance Updates follow Paisa Live 

[ad_2]

पंचायत से फेम पाने के बाद भी डायरेक्टर्स के चक्कर काट रहे एक्टर

[ad_1]

Durgesh Kumar Work: एक्टर दुर्गेश कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्हें शो पंचायत से नेम-फेम मिला. उनका डायलॉग देख रहा है बिनोद जबरदस्त फेमस हो गया. इस डायलॉग पर काफी सारे मीम भी बनाए गए. पंचायत के सीजन 3 में उनके रोल को बढ़ाया गया और फैंस ने काफी पसंद किया था. हालांकि, सक्सेस पाने के बाद और इंडस्ट्री में 12 साल से होने के बाद भी दुर्गेश अभी भी चैलेंजेस फेस कर रहे हैं और ऑडिशन दे रहे हैं. 

इंडस्ट्री में करना पड़ रहा स्ट्रगल

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में दुर्गेश ने कहा कि पंचायत से फेम मिलने के बाद भी रोल के लिए अभी भी स्ट्रगल करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ऑडियंस उनके काम की तारीफ कर रही हैं फिर भी उन्हें रोल पाने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है.


दुर्गेश ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में उन्हें एक भी बड़े प्रोडेक्शन हाउस से ऑडिशन के लिए कॉल नहीं आया. वो ज्यादातर छोटे प्रोड्यूसर्स के साथ कोलैब कर रहे हैं. वो उनके टैलेंट को समझ रहे हैं. हाईवे और पंचायत में अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद कोई भी उन्हें लीड रोल ऑफर नहीं कर रहा है. एक्टर ने कहा कि क्रिटिक्स शायद ही कभी उनका नाम लेते हैं. भले ही उनके काम को फैंस ने खूब सराहा गया हो. इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बावजूद, उन्हें लगता है कि उन्हें वो श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं. लेकिन वो फैंस से मिल रहे सपोर्ट के लिए आभारी हैं.

इन फिल्मों में दिखे दुर्गेश

बता दें कि दुर्गेश ने हाईवे, सुल्तान, द सस्पेक्ट, बहन होगी तेरी, द ड्रीम जॉब, संजू, धड़क, इनर सिटी, भाग बावरे आंधी आई, जनपथ किस, पंचायत, लापता लेडीज, भक्षक जैसी फिल्में की हैं.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के घर Mannat का है ताजमहल जैसा इतिहास, किसी आम आदमी ने नहीं इस राजा ने बनवाया था ये घर



[ad_2]

होली के मौके पर चाहिए भारी डिस्काउंट? इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेस पर यहां चल रही सेल

[ad_1]

Holi Sale: अगर आप होली के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स या होम अप्लायंसेस खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है. आज हम आपके लिए ऐसी सेल्स की जानकारी लेकर आए हैं, जहां 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है. ये सेल्स शुरू हो चुकी हैं और इनमें भारी डिस्काउंट के साथ कैशबैक और EMI ऑप्शंस समेत कई फायदे मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप गर्मियों से पहले अपने घर के लिए एसी या फ्रिज या अपने लिए गेमिंग एक्सेसरीज खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको पैसा बचाने का बढ़िया मौका मिल रहा है. 

विजय सेल्स स्पेशल होली सेल

रिटेलर कंपनी विजय सेल्स होली के मौके पर खास सेल लेकर आई है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायेंस पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ ही हर खरीद पर लॉयल्टी प्वाइंट्स भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की खरीद पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इस सेल में पार्टी स्पीकर पर 70 प्रतिशत और रेफ्रिजरेटर पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में स्मार्टफोन की कीमत 6,899 रुपये और एसी की कीमत 26,490 रुपये से शुरू हो रही है. ग्राहक वॉशिंग मशीन, स्टाइलिंग टूल्स और गेमिंग एक्सेसरीज आदि पर भी भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं. यहां HDFC और PNB समेत कई बैंकों के कार्ड्स पर इंस्टैंट डिस्काउट अवेल किया जा सकता है.

सैमसंग भी लेकर आई स्पेशल फेस्टिव सेल

त्योहारों के मौके पर सैमसंग भी अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी की स्पेशल फेस्टिव सेल 5 मार्च से शुरू हुई थी और यह 31 मार्च तक चलेगी. इस सेल में ग्राहक प्रीमियम AI-पावर्ड स्मार्ट टीवी पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक पा सकते हैं. साथ ही उन्हें जीरो डाउनपेमेंट पर खरीद और 30 महीनों के लिए EMI प्लान की सुविधा भी दी जा रही है. सैमसंग टीवी के साथ साउंडबार खरीदने पर भी ग्राहकों को 45 प्रतिशत की छूट मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

UPI यूज करने वालों के लिए बड़ी अपडेट, ट्रांजेक्शन पर लग सकती है फीस, सरकार कर रही यह प्लानिंग

[ad_2]