भाई इब्राहिम अली खान की ‘नादानियां’ के ट्रेंड करने पर सारा अली खान ने किया रिएक्ट

[ad_1]

Sara Ali Khan Post: फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान का हौसला बढ़ा रही हैं. सारा के भाई ने रोमांटिक एंटरटेनर ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. ‘केदारनाथ’ की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई से एक बहुत ही जरुरी सवाल पूछा.

सारा ने पूछा ये सवाल

अपनी इंस्टा स्टोरीज पर “नादानियां” के एक गाने की झलक डालते हुए सारा ने लिखा, “भाई तुम कब धमाका करना बंद करोगे. अभिनेत्री ने कहा, मेरे भाई का अलग स्वैग है. इससे पहले सारा ने मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अपने भाई की फिल्म देखी और इब्राहिम के लिए एक इमोशनल नोट लिखा.

भाई इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' के ट्रेंड करने पर सारा अली खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'तुम धमाका करना कब बंद करोगे

सारा ने लिखा, “मेरे प्यारे भाई, मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी और तुम्हारी सबसे बड़ी प्रशंसक रहूंगी. तुम हमेशा मेरे लिए एक स्टार थे और अब, भगवान की इच्छा से पूरी दुनिया तुम्हें चमकते, चमकते और धमाका करते हुए देखेगी. फिल्मों में आपका स्वागत है, यह तो बस शुरुआत है.

करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वह दिन आ गया है. प्यार, दोस्ती और ढेर सारी ‘नादानी’ से भरी कहानी के दरवाजे खुल गए हैं! इसे देखें, महसूस करें और इसके साथ झूमें. नादानियां देखें, अभी, केवल नेटफ्लिक्स पर.

शौना गौतम द्वारा निर्देशित और धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस परियोजना में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे शानदार सहायक कलाकार शामिल हैं.

“नादानियां” पिया (खुशी कपूर) की यात्रा को बयां करती हैं. जिसमें वह अपने दोस्तों को बताती हैं कि उनका एक बॉयफ्रेंड है जो असल में फेक होता है. कहानी में इब्राहिम और खुशी कपूर के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है. फिल्म में परिवार, रिश्तों के साथ दोस्ती के बारे में कहानी है. फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ फैंस का कहना है कि फिल्म की कहानी कमजोर है तो कुछ फैंस का कहना है कि पहली फिल्म को देखते हुए इब्राहिम ने अच्छा काम किया है.

“नादानियां” का प्रीमियर 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर हुआ.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन के बाद कौन संभालेगा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की गद्दी? हो गया खुलासा

[ad_2]

Kal ka Rashifal: बुधवार, 12 मार्च का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पढ़ें मेष से मीन राशि का

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 12 March 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 12 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वाले कल कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें,  मिथुन राशि वालों की कल धन धान्य में वृद्धि होगी. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अपनी इन्कम के स्रोतों में तेजी लानी होगी.  आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें. कार्य क्षेत्र में  आपका कोई शत्रु आपके ध्यान को भटकाने की कोशिश करेगा, जिससे आपसे कामों में कोई गलती हो सकती है. आपकी धन प्राप्ति के
 मार्गो में आ रही बाधा भी दूर होगी.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. बासं आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौप सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने सहयोगियों से बातचीत करनी होगी. आपका किसी नए काम को करने का सपना पूरा होगा.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है. आपका कोई शत्रु  आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेगा, जिन पर आपको निगरानी बनाकर रखनी होंगी. आप किसी से अपने बिजनेस के कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.  आपकी कामों से एक नहीं पहचान बनेगी.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन रचनात्मक कार्यों से जोड़कर लाभ कमाने के लिए रहेगा. राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा. आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी.  आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा. आपको व्यवसाय में चुटपट लाभ की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा.

सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातको के इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे.  आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है. माताजी आपसे पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगी. जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा.  आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर ढील बिलकुल न दें. आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों को कल किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है. संतान  आपके लिए कोई उपहार लेकर आएगी. आप किसी नई गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं.  आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी.  आपको बिजनेस में भी मनमानी नहीं दिखानी है, नहीं तो आपके काम पूरा होने में समस्या अवश्य आएगी. आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं.

तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातको के लिए कल दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा.  आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई गुप्त जानकारी शेयर नहीं करनी है. आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी नई संपत्ति को खरीदने के लिए रहेगा.  आपका कोई पुराना रोग उभर  सकता है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा. पारिवारिक समस्याएं कल फिर से सिर उठाएंगी. जो आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी. आपको अपने कुछ पुराने कर्जो से काफी हद तक राहत मिलेगी. किसी कानूनी मामले को लेकर  आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी.

धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन सामान्य  रहने वाला है. आपका किसी से बेवजह न उलझे.  प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है.  आपको सोच समझकर कोई काम करना होगा. आपको वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा भी अधिक होगा. संतान को आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.

मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातको  अपनी मेहनत से अपने कामों को करना होगा. कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं  बढ़ सकती हैं. राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. संतान   कल कोई बड़ा काम सोच समझकर कर सकती हैं.  आपको अपने घर की साथ सजा पर पूरा ध्यान देना होगा. आपको किसी दुर रह रहे  परिजन की याद सता सकती है. सरकारी योजनाओं का आप लाभ उठाएंगे.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातको  का कोई भूमि वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा होगा.  आपका कोई पारिवारिक मुद्दा सुलझेगा. आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है.

मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों को कल एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.  आप अपने बिजनेस से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर किसी अनुभव व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. आपको किसी बडे इन्वेस्टमेंट को थोड़ा सोच समझ कर करना होगा. जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें   कोई अच्छा अवसर मिलेगा.

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण से कितना डरना चाहिए, ये किन राशियों के लिए होने जा रहा कष्टकारी

[ad_2]

कौन-सा गेमिंग मॉनिटर यूज करते हैं Elon Musk? इस एक फोटो ने खोल दिए राज

[ad_1]

Elon Musk Gaming Monitor: दुनिया के सबसे अमीर और प्रभावशाली लोगों में शामिल Elon Musk अपने ऑफिस में गेमिंग मॉनिटर यूज करते हैं. हाल ही में एक फोटो सामने आई थी, जिसमें White House स्थित मस्क के ऑफिस में रखे गेमिंग मॉनिटर का पता चला है. इसके बाद कुछ लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि मस्क अपने ऑफिस में गेमिंग करते हैं या यह गेमिंग मॉनिटर उन्होंने काम के लिए रखा हुआ है.

कौन-सा मॉनिटर यूज करते हैं मस्क?

न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर केट कॉन्गर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें एलन मस्क के गेमिंग पीसी को देखा जा सकता है. फोटो को देखकर लोग उनके गेमिंग पीसी की कॉन्फिगरेशन और दूसरी चीजों का अंदाजा लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मस्क अपने ऑफिस में सैमसंग का 49 इंच का Odyssey OLED G9 या QD-OLED G9 अल्ट्रा वाइड कर्व्ड मॉनिटर यूज कर रहे हैं. इन दोनों ही मॉडल में Dual QHD रेजॉल्यूशन और 240Hz तक की रिफ्रेश रेट मिलती है. बता दें कि Samsung अपने Odyssey OLED और QD-OLED G9 को गेमिंग मॉनिटर के तौर पर प्रमोट करती है. ऐसा जरूरी नहीं है कि मस्क इन्हें गेमिंग के लिए ही यूज करते हैं. यह भी हो सकता है कि वह अपने ऑफिस के कामों के लिए इस मॉनिटर का यूज कर रहे हों.

आईफोन यूज करते हैं मस्क

मस्क से जुड़ी हर गतिविधि सुर्खियों में रहती है. चाहे बात उनके बयानों की हो या उनके गैजेट प्रेम की. जनवरी में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे थे, तब मस्क को फोन यूज करते हुए देखा गया था. तब यह पता चला था कि टेस्ला के सीईओ आईफोन 16 प्रो मॉडल यूज करते हैं. यह ऐपल का फ्लैगशिप डिवाइस है और इसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. उनके साथ खड़े गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को गूगल पिक्सल 9 चलाते हुए देखा गया था.

ये भी पढ़ें-

X पर साइबर अटैक के पीछे यूक्रेन का हाथ? Elon Musk के बयान ने मचाई खलबली

[ad_2]

ट्रैफिक रोका और सड़क पर लगा दिया तगड़ा जाम, इस चीज को पकड़ने में छूट गए पुलिस टीम के पसीने

[ad_1]

Trending Video: चोर और पुलिस आपने ये दोनों नाम हमेशा एक साथ सुने होंगे. पुलिस का चोर से ऐसा नाता है जैसा किसी अपराध का खात्मे से होता है. जी हां, आपने पुलिस को कई मौकों पर चोर का पीछे करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पुलिस को किसी हंस का पीछा करते देखा? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि फ्लोरिडा का बताया जा रहा है. जहां पुलिस ने एक हंस को पकड़ने के लिए सड़क पर चल रहे पूरे ट्रैफिक को ही रोक दिया और हंस को पकड़कर ही दम लिया.

फ्लोरिडा में हंस के पीछे भागती दिखाई दी पुलिस

पुलिस को इस इलाके से लोगों के कई सारे कॉल पहले से आ चुके थे. लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं ये प्यारा सा हंस भारी ट्रैफिक की भेंट ना चढ़ जाए या फिर टकराकर घायल न हो जाए. इस घटना को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जिसमें उन्होंने पाया कि एक हंस वाकई सड़क पर घूम रहा है. 

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची औरे फ्लोरिडा की वेस्ट रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया. जिसके बाद पुलिस अधिकारी हंस को पकड़ने के लिए उसका पीछा करते दिखाई दिए. पुलिस ने बताया कि हंस को सुरक्षित रूप से पकड़ लेने के बाद उसे आगे की जांच के लिए लेक इओला हाउस ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पहली बार पुलिस को किसी चोर के पीछे नहीं हंस के पीछे भागते देखा. एक और यूजर ने लिखा…ये काम तो वन विभाग का है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पुलिस का शुक्रिया इस प्यारे से प्राणी को बचाने के लिए.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान और गिर गया पूरी दुनिया का स्टॉक मार्केट, US प्रेसिडेंट ने ऐसा क्या कहा

[ad_1]

Stock Market Crash: मंगलवार का दिन पूरी दुनिया के शेयर मार्केट के लिए ठीक नहीं रहा. माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान की वजह से अमेरिका, जापान और एशिया के शेयर मार्केट क्रैश हो गए. इस बयान के बाद ही, एक तरफ अमेरिका का डाओ 900 अंकों की भारी गिरावट के साथ 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं दूसरी ओर नैस्डैक में ढाई साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी.

नैस्डैक सवा सात सौ अंक टूटकर 6 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. जबकि, GIFT निफ्टी 200 अंक टूटकर 22300 तक आया और डाओ फ्यूचर्स 200 अंक लुढ़क गया. वहां जापान के निक्केई में 1000 अंकों की भारी गिरावट देखी गई. इसके अलावा भारतीय शेयर मार्केट में सेंसेक्स लगभग 400 प्वाइंट और निफ्टी लगभग 100 प्वाइंट गिरा. चलिए अब जानते हैं कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या कहा कि पूरी दुनिया का स्टॉक मार्केट क्रैश हो गया.

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने

रविवार को फॉक्स न्यूज के शो “सन्डे मॉर्निंग फ्यूचर्स विद मारिया बार्टिरोमो” में, ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था “एक बदलाव के दौर” से गुजरेगी और उन्होंने मंदी की संभावना से भी इनकार नहीं किया.

दरअसल, जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस साल मंदी की उम्मीद है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “मैं ऐसी चीजों के बारे में भविष्यवाणी करना पसंद नहीं करता. लेकिन हम जो कर रहे हैं, वह बहुत बड़ा है, इसलिए यह एक बदलाव का दौर है.”

सीएनएन से बात करते हुए, अमेरिप्राइज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एंथनी सग्लिमबेन ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के बयान ने निवेशकों को और भी ज्यादा परेशान कर दिया, क्योंकि उन्होंने मंदी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया.”

इन स्टॉक्स में दिखी बड़ी गिरावट

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के चलते सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 33 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे. गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 15 फीसदी, इंफोसिस 3.14 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.03 फीसदी, जोमैटो 2.13 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.62 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

हुआ लाखों करोड़ का नुकसान

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. खबर लिखने तक बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप गिरकर 390.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 393.85 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानी आज के ट्रेड में निवेशकों को 2.94 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. 

इन वजहों से भी गिर रहा शेयर मार्केट

मंदी की आशंका के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक नीतियों के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ रही है. उनके टैरिफ प्रस्तावों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है, जिससे स्टॉक मार्केट में गिरावट आ रही है. इसके अलावा, भारत में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा बड़े पैमाने पर बिकवाली की जा रही है, जिससे बाजार पर दबाव पड़ रहा है. फरवरी 2025 तक FIIs ने लगभग 1.33 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है. वहीं, भारतीय बैंकों के कमजोर तिमाही परिणामों की संभावना ने भी बाजार में नकारात्मक माहौल बनाया है. बैंकिंग सेक्टर का Nifty 50 में महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे इसकी कमजोरी पूरे बाजार को प्रभावित कर रही है. कमजोर ग्लोबल मार्केट की वजह से भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है.

ये भी पढ़ें: Stock Market Opening: ग्लोबल संकेतों के चलते फिर औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, IndusInd Bank का स्टॉक 20 फीसदी धड़ाम

[ad_2]

सात समुंदर पार भी होली की धूम, कहीं ‘The Color Run’ तो कहीं कहते हैं Holi One

[ad_1]

Holi Around the World : रंगों के त्योहार होली बस आने ही वाला है. हर कोई रंगों में सराबोर होने को तैयार है. शहर हो या गांव हर जगह उत्सव है. रंग, अबीर-गुलाल बाजार में दिखने लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली (Holi  2025) अपने देश के अलावा बाहर के कई देशों में भी सेलिब्रेट की जाती है, बस उनके नाम अलग-अलग हैं.क्या लंदन, क्या फ्लोरिडा हर जगह इस कलर फेस्टिवल (color festival) की धूम रहती है. तो चलिए जानते हैं सात समुंदर पार होली कहां-कहां और किन-किन नामों से मनाई जाती है…

यूरोपीय देशों में होली ‘द कलर रन’ नाम से मनाई जाती है. इसकी चकाचौंध लंदन में ज्यादा देखने को मिलती है. इस फेस्टिवल में लोग व्हाइट शर्ट पहनकर 5 किलोमीटर तक दौड़ते हैं. उन पर रंग छिड़के जाते हैं. हर किलोमीटर पर सिर से पैर तक रंग दिए जाते हैं. लंदन, मैनचेस्टर, ग्लासगो और बर्मिंघम जैसी सिटीज में इस फेस्टिवल की धूम रहती है.

 

2. लाइफ इन कलर

फ्लोरिडा के एक कॉलेज में मनाई गई कलर पार्टी अब ‘लाइफ इन कलर’ नाम से पूरे देश में मनाई जाती है. यह पार्टी होली से ही इंस्पायर है और इसे खेलने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इस फेस्टिवल की तैयारियां काफी पहले से शुरू हो जाती हैं.

3. फेस्टिवल ऑफ कलर

होली की तरह ही एक त्योहार हिप्पियों के लिए बेहद खास होता है. इसे ‘फेस्टिवल ऑफ कलर’ नाम से मनाया जाता है. इसमें लोग खूब नाचते-झूमते और गाते हैं. इसकी मस्ती देखने लायक होती है. 

केपटाउन में भी होली से प्रेरित एक त्योहार मनाया जाता है, जिसका नाम ‘होली वन’ है. इस त्योहार का वहां के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसे खेलने के लिए दूर-दूर से लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं.

टेक्सर में लोग गाने और डांस के साथ-साथ रंगों में सराबोर होते हैं. यह त्योहार एकदम होली की तरह ही मनाया जाता है. इसका नाम कलरजाम है. यह फेस्टिवल दुनियाभर में फेमस है और लोग इसे खूब एंजॉय करते हैं.

6. होली गार्डेन फेस्टिवल

स्पेन में भी होली मनाई जाती है. इबिज़ा शहर में होली की तरह ही ‘होली गार्डेन फेस्टिवल’ सेलिब्रेट होता है. बड़ी संख्या में लोग इसमें पार्टिसिपेट करते हैं. इसे भव्य बनाने के लिए काफी पहले ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

[ad_2]

एजिंग आउट के कारण US में भारतीयों का भविष्य खतरे में, कनाडा जाने का प्लान बना रहे स्टूडेंट

[ad_1]

Children of H-1B Visa Holders in US : संयुक्त राज्य अमेरिका में हजारों की संख्या में भारतीयों का भविष्य खतरे में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में H-4 वीजा पर रह रहे हजारों भारतीय 21 साल की उम्र के करीब पहुंचने पर ‘एजिंग आउट’ की समस्या का सामना कर रहे हैं. अमेरिका के मौजूदा इमिग्रेशन कानूनों के तहत अब वे अपने H-1B वीजा धारक माता-पिता के आश्रित के रूप में नहीं माने जाएंगे. अगर H-1B वीजा धारक माता-पिता को ग्रीन कार्ड नहीं मिलता है तो इन बच्चों को अमेरिका छोड़ना भी पड़ सकता है.

इस समस्या की वजह से कई बच्चे अब कनाडा और यूके जैसे देशों में जाने का विकल्प तलाश कर रहे हैं, जहां अमेरिका के मुकाबले नियम ज्यादा आसान हैं. अमेरिकी रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड सिस्टम में भारी बैकलॉग के कारण भारतीय प्रवासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

एजिंग आउट की समस्या का कर रहे हैं सामना

इम्प्रूव द ड्रीम नाम के एक संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष दीप पटेल ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने एनडीटीवी को बताया कि इम्प्रूव द ड्रीम संगठन ऐसे युवा प्रवासियों का समर्थन और वकालत करता है, जो H-1B वीजा पर रहने वाले माता-पिता के साथ अमेरिका में ही पले-बढ़े हैं. लेकिन अब ये बच्चे देश में एजिंग आउट की समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका का चिल्ड्रन एक्ट इनके लिए एक उम्मीद की किरण हो सकती है.

एजिंग आउट के कारण करना पड़ सकता है सेल्फ डिपोर्टेशन

संगठन के संस्थापक दीप पटेल ने ‘एजिंग आउट’ और ‘सेल्फ-डिपोर्टेशन’ के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “एजिंग आउट की स्थिति तब होती है जब H-1B वीजा होल्डर के बच्चे की उम्र 21 साल पूरी हो जाती है, लेकिन इस दौरान उसके माता-पिता को ग्रीन कार्ड नहीं मिला होता है. ‘एजिंग आउट’ होने पर उन बच्चों को अमेरिका में अब माता-पिता पर आश्रित नहीं माना जाता है. ऐसे में अगर माता-पिता की ग्रीन कार्ड का आवेदन लंबित भी होता है और बच्चे की उम्र 21 साल हो जाती है तो उसे सेल्फ-डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ेगा.”

अमेरिका का चिल्ड्रेन एक्ट एक उम्मीद की किरण

अमेरिकाज चिल्ड्रेन एक्ट के बारे में पटेल ने कहा, “यह अमेरिकी कांग्रेस में सबसे ज्यादा द्विदलीय इमिग्रेशन विधेयकों में से एक है. यह उन बच्चों को सक्षम बनाने के लिए जो अमेरिका में पले-बढ़े हैं और वहां के कानून की वैध स्थिति को बनाए रखते हैं और देश के विकास में भी अपना योगदान देना चाहते हैं. वे अमेरिका में रह सकेंगे और अमेरिकी नागरिकता लेने के लिए एक स्पष्ट और सीधा रास्ता भी हासिल कर पाएंगे.” यह एक्ट यह सुनिश्चित करेगा कि उस व्यक्ति के देश छोड़ने की जरूरत न हो.

यह भी पढ़ेंः भारत के पड़ोसी देश नेपाल में राजशाही की उठी मांग तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्या कह दिया कि पूरी दुनिया में हो रही चर्चा

[ad_2]

आवेश खान-रजत पाटीदार समेत ये खिलाड़ी हो सकते हैं BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

[ad_1]

BCCI Central Contract List 2025: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) आगामी वार्षिक वर्ष के लिए जल्द ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाला है. बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के बाद लिस्ट जारी करेगा. आपको बता दे कि पिछले साल फरवरी में ही लिस्ट जारी कर दी गई थी लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के चलते इसमें देरी हुई. पिछले साल बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कई प्लेयर्स अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भाग नहीं लेने के कारण इस बार की लिस्ट से बाहर हो सकते हैं.

ये खिलाड़ी हो सकते हैं बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर

आवेश खान, रजत पाटीदार, केएस भारत आदि वो खिलाड़ी हैं, जो इस बार बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. पिछले साल तीनों खिलाड़ियों को ‘सी ग्रेड’ में रखा गया था. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के बाद रजत पाटीदार ने पिछले कैलेंडर वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला. बेशक उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे लेकिन उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली थी. इस बार आईपीएल (IPL 2025) में आरसीबी की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं.

गेंदबाज आवेश खान भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने 2024 में खेले 6 टी20 मैचों में 6 विकेट लिए. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 में खेला था. संभावना है कि इस बार आवेश लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. केएस भरत को भी लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है, उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच फरवरी 2024 में खेला था. 

शार्दुल ठाकुर को भी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है. वैसे रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्हें जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है. देखना होगा कि क्या वह अपना स्थान लिस्ट में बचा पाएंगे या नहीं. रविचंद्रन अश्विन भी लिस्ट से बाहर होंगे क्योंकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है.

श्रेयस अय्यर को मिल सकती है जगह 

पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में एक बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का था. उन्हें घरेलु क्रिकेट को गंभीरता से नहीं लेने के चलते बाहर किया गया था. अब चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

[ad_2]

कैसी होगी iPhone 17 सीरीज? डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक, ये डिटेल्स आ चुकी हैं सामने

[ad_1]

iPhone 17 सीरीज के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाली इस सीरीज में Phone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max समेत चार मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है. इस सीरीज में डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में कई अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. आइए इस सीरीज से जुड़ी अब तक सामने आई डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन

iPhone 17 के डिजाइन में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. ओवरऑल एस्थेटिक के मामले में यह iPhone 16 के समान हो सकता है और इसमें USB-C पोर्ट और एक्शन बटन दिया जाएगा. हालांकि, प्रो मॉडल के कैमरा मॉड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके रियर में एक नया रेक्टेंगुलर कैमरा बार दिया जा सकता है. इसके अलावा एयर मॉडल लाइनअप का सबसे सस्ता पतला आईफोन होगा. 

डिस्प्ले

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐपल iPhone 17 का स्क्रीन साइज बढ़ाकर 6.3 इंच कर सकती है. इसी तरह प्रो मॉडल्स में स्क्रीन साइज 6.9 इंच रखा जा सकता है. एयर मॉडल की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. इस सीरीज के सभी मॉडल्स में ProMotion टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. सीरीज में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिल सकती है, जो आउटडोर में स्क्रीन विजिबिलिटी को बेहतर करेगी.

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 सीरीज किसी से पीछे नहीं रहने वाली है. iPhone 17 और iPhone 17 Air को कंपनी के नए A19 चिपसेट से लैस किया जा सकता है, वहीं प्रो मॉडल्स में और दमदार A19 Pro चिप दी जा सकती है. ये बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी के साथ तेज और शानदार परफॉर्मेंस देती है. ओवरहीटिंग को रोकने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है.

कैमरा

आगामी सीरीज में ऐपल 24MP फ्रंट कैमरा पेश कर सकती है. यह मौजूदा सीरीज में मिलने वाले 12MP फ्रंट कैमरा की तुलना में बड़ा बदलाव होगा. रियर की बात करें तो iPhone 17 में 48MP मेन कैमरा मिल सकता है. प्रो मॉडल्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें वाइड, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस मिल सकते हैं.

बैटरी

बैटरी की कैपेसिटी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बड़े स्क्रीन साइज को लेकर ऐसी उम्मीद है कि ऐपल इस सीरीज में बड़ी बैटरी पेश कर सकती है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ऐपल इस सीरीज में 35W फास्ट चार्जिंग को इंट्रोड्यूस कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

Apple करने जा रही है यह बड़ा काम, बदल जाएगा iPhone, iPad और Mac के OS का लुक, जानें डिटेल

[ad_2]

इंसान है या भालू? इस खतरनाक सिंड्रोम से जूझ रहे भारतीय लड़के ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]