ईद के लिए कपड़ा न सिलना दर्जी को पड़ा महंगा! गुस्साए शख्स ने मार दी गोली

[ad_1]

Pakistan Karachi Crime: पाकिस्तान के कराची स्थित अटक के कैम्पबेलपुर मूसा इलाके में एक दर्जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. यह घटना ईद की पोशाक सिलने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई.

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुदस्सर नामक आरोपी ने दर्जी साजिद और एक अन्य व्यक्ति एहसान पर गोली चला दी, जिससे साजिद की मौके पर ही मौत हो गई और एहसान गंभीर रूप से घायल हो गया.

शव्वाल का चांद और ईद-उल-फितर की तारीख
रुएत-ए-हिलाल रिसर्च काउंसिल के अनुसार, शव्वाल का चांद 30 मार्च, 2025 को दिखाई देने की संभावना है, जिससे 31 मार्च, 2025 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. 

दर्दनाक घटना 
अटक में हुई इस दर्दनाक घटना ने ईद की तैयारियों के बीच विवादों की गंभीरता को उजागर किया है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है.

ईद मुसलमानों का बड़ा पर्व
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो रमजान के पवित्र महीने के अंत का जश्न मनाता है. इस दिन मुसलमान पूरे महीने किए गए उपवास (रोजे) के समापन की खुशी में इसे मनाते हैं. यह त्योहार भाईचारे, एकजुटता, और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर होता है.

ईद-उल-फ़ितर के प्रमुख पहलू
सामूहिक प्रार्थना: ईद-उल-फ़ितर का जश्न एक बड़ी, सामुदायिक प्रार्थना (ईद की नमाज) के साथ शुरू होता है. यह प्रार्थना सुबह के समय खुले मैदान या मस्जिदों में होती है और इसके माध्यम से लोग ईश्वर का धन्यवाद करते हैं.

ज़कात अल-फितर: ईद की नमाज़ से पहले मुसलमानों की तरफ से जकात अल-फ़ितर नामक एक अनिवार्य दान दिया जाता है. इसका उद्देश्य गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करना है ताकि वे भी ईद के उत्सव में शामिल हो सकें. इस दान का भुगतान रमजान के दौरान या ईद की नमाज से पहले किया जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, तालिबान सरकार के साथ चर्चा की’, UNSC में बोला भारत

[ad_2]

इस सुपरस्टार्स के साथ छिड़ेगी रणबीर की जंग, वाइफ आलिया ने किया खुलासा

[ad_1]

Aamir Khan-Ranbir Kapoor New Project: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावरकपल हैं. जो हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब हाल ही में आलिया ने अपने पति रणबीर के नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया. जिसमें एक्टर बॉलीवुड के एक बड़े खान के साथ काम करने जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है.  

आलिया ने किया रणबीर के नए काम का खुलासा

दरअसल आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के साथ पति रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है. इस वीडियो में आलिया फैंस को ये गुड न्यूज दे रही हैं कि रणबीर जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. एक्ट्रेस की इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.


आमिर खान-रणबीर कपूर अपकमिंग प्रोजेक्ट

आलिया भट्ट इस वीडियो में कहती हैं कि, ‘मेरे दो फेवरेट एक्टर दिखेंगे साथ में, हां! एक दूसरे के साथ या आमने-सामने, अरे मैं दिखाना तो भूल ही गई.” इसके बाद आलिया आमिर खान और रणबीर कपूर के प्रोजेक्ट का पोस्टर दिखाती हैं, और कहतीं हैं यकीन नहीं हो रहा न, मुझे भी नहीं हो रहा था, लेकिन ये सच है. ज्यादा अपडेट के लिए बनें रहिए.” आलिया के शेयर किए गए इस पोस्टर में आमिर और रणबीर की तस्वीर है. जिस AKvsRK के साथ नीचे डायरेक्टर नितेश तिवारी का नाम लिखा है.

तस्वीर देखकर फैंस ने लगाए कयास

इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा कि, ‘कल और जानकारी दी जाएगी. मुझे पता है कि आपको ये उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे आया #AKvsRK #एड.’ वहीं आलिया के कैप्शन में ad लिखने से फैंस ये भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों स्टार एकसाथ किसी ऐड में काम करने वाले हैं या फिर ये दोनों की कोई नई फिल्म है. अब ये फिल्म है या ऐड इसका खुलासा तो कल ही हो पाएगा.

ये भी पढ़ें-

सुभाष घई ने फिल्में बनाना अब क्यों कर दिया है बंद, डायरेक्टर ने बताई वजह, कहा- ‘अब सिनेमा के लिए प्यार….’

 



[ad_2]

जहां कुछ बड़ा होगा, वो चाय लेकर खड़ा होगा! चैंपियंस ट्रॉफी में भी दिखा डॉली चायवाले का बोलबाला

[ad_1]

Trending Video: डॉली चाय वाला से तो आप सभी वाकिफ होंगे, एक छोटी सी चाय की टपरी से लेकर बिग बॉस में मेहमान बनने का सफर तय करने वाले डॉली ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक शख्स बिल गेट्स को चाय भी चाय पिलाई थी. अब सोशल मीडिया पर डॉली चाय वाला ने भारत की चैंपियन ट्रॉफी जीत पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तमाम बड़े सेलिब्रिटी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चाय बनाकर पिलाते दिखाई दे रहे हैं. उनके इस वीडियो में डॉली चायवाला पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी चाय पिलाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान शोएब अख्तर ने डॉली की जमकर तारीफ भी की और चाय को भी खूब सराहा था.

डॉली ने टीम इंडिया को अपने अंदाज में दी बधाई, यूं जमाया रौला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉली ने DP World T-20 के दौरान स्टेडियम में ही चाय का स्टॉल लगा रखा है जिसमें वो अपनी नागपुर वाली टपरी के अंदाज में ही लोगों के चाय पिलाते दिखाई दे रहे हैं. उनकी टपरी पर लोगों की भीड़ लगी है और वो अपने ही अंदाज से लोगों को चाय सर्व कर रहे हैं.

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ ये आग की तरह वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं देने लगे. एक यूजर ने लिखा…शोएब सर क्या मजबूरी थी आपकी. एक और यूजर ने लिखा…इसे पाकिस्तान में ही रख लीजिए शोएब सर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….किस्मत हो तो डॉली जैसी हो, वरना ना हो. क्या बात है भाई डॉली.


यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

पाकिस्तान भी चख चुका डॉली के हाथ का जायका

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों डॉली चायवाला का एक वीडियो शोएब अख्तर के साथ वायरल हुआ था जिसमें शोएब अख्तर ने डॉली को कुछ यूं लोगों से रूबरू कराया. शोएब ने कहा…दोस्तों इस वक्त हमारे साथ हमारे बहुत अच्छे दोस्त जो नागपुर से आए हैं, डॉली चाय वाला हैं. ये बहुत ही फेमस हैं. जिसके बाद डॉली ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया. जिसके बाद शोएब अख्तर डॉली से पूछते हैं कि क्या तुमने मेरे मैच देखे हैं, जिसके बाद डॉली शोएब की बॉलिंग की खूब तारीफ करते हैं.

शोएब ने पूछा कि जब में सचिन को आउट करता था तब तुम्हें बुरा लगता था, तो डॉली कहते हैं कि क्या करूं सर वो भी सचिन है. जिसके बाद शोएब खुद बोले कि सचिन को आउट करने पर उन्हें खुद को भी बुरा लगता था.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल


क्यों जेनसोल का शेयर लगातार हो रहा क्रैश? प्रोमोटर्स ने बेची अपनी 2.3 परसेंट हिस्सेदारी

[ad_1]

Gensol Engineering: सोलर सेक्टर में काम करने वाली स्मॉलकैप कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग (GENSOL Engineering) के शेयर में मंगलवार 11 मार्च को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 परसेंट का लोअर सर्किट लगा और यह 289.90 रुपये पर आ गया. कंपनी के प्रोमोटरों ने बताया कि वे कंपनी में वारंट को इक्विटी में बदलकर 28.99 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. 

कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की होगी बैठक

जेनसोल इंजीनियरिंग ने बताया कि इसके प्रोमोटर वारंट को इक्विटी में बदलकर 28.99 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी पर भरोसा रख रहे हैं. कंपनी ने बताया कि वारंट को 871 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कुल 4,43,934 इक्विटी शेयरों में बदला जाएगा. इसी के साथ कंपनी के बोर्ड मेंबर्स 13 मार्च को होने वाली बैठक में स्टॉक विभाजन और इक्विटी जारी करने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड जारी करने के अलावा फंड जेनरेट करने के कई अन्य विकल्पों पर चर्चा करेंगे. 

कंपनी के वैल्यूएशन में भी भारी गिरावट

पिछले कारोबारी सेशन में कंपनी के शेयर 5 परसेंट की गिरावट के साथ 305.15 रुपये पर आ गए थे. इसी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी घटकर 1,159.64 करोड़ रुपये रह गया है. बीएसई पर कुल 1.53 लाख शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं, जिससे 4.74 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. पिछले 10 कारोबारी सेशन के दौरान कंपनी के शेयरों में 60 परसेंट तक की गिरावट आई है. यह गिरावट कंपनी के प्रोमोटरों के 23 परसेंट हिस्सेदारी बेचे जाने के बाद आई.

क्यों क्रैश हुए कंपनी के शेयर?

कंपनी के शेयरों में गिरावट तब से शुरू हुई, जब क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों CARE और ICRA ने इसकी रेटिंग को घटा दिया. बता दें कि क्रेडिट रेटिंग उन कंपनियों को दी जाती हैं, जो या तो डिफॉल्ट कर चुकी है या डिफाल्ड करने के कगार तक पहुंच गई है. ICRA ने यह रेटिंग कथित तौर पर लोन चुकाने के दस्तावेजों में गड़बड़ी के हवाले से दिया है. जबकि कंपनी ने इससे साफ इंकार कर दिया है. कंपनी पर इस वक्त 1,146 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि 589 करोड़ रुपये रिजर्व है. इस तरह से डेब्ट-इक्विटी रेश्यो 1.95 हो जाता है. कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 230 करोड़ रुपये का कर्ज चुका देने की भी बात कही है. बाकी देनदारियों को भी कम करने के कदम उठाए जा रहे हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Deposit Insurance Limit: क्या 50 लाख रुपये होगी बैंक डिपॉजिट पर बीमा कवर की लिमिट? जानें क्या बोलीं वित्त मंत्री

[ad_2]

Apple ला सकती है foldable iPad Pro, मिलेंगे ये फीचर्स, Samsung की उड़ेगी नींद

[ad_1]

पिछले काफी समय से कहा जा रहा है कि Apple Foldable iPhone पर काम कर रही है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. अब एक और जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ऐपल फोल्डेब आईपैड पर भी काम कर रही है. बताया जा रहा है कि ऐपल 18.8 इंच स्क्रीन वाला आईपैड प्रो लॉन्च कर सकती है. अगर ये लीक सच होती है तो Samsung के लिए मुकाबला कड़ा हो जाएगा.

Samsung से डिस्प्ले लेगी Apple

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल फोल्ड होने वाले इस आईपैड का डिस्प्ले सैमसंग से लेगी और इसे अंडर-डिस्प्ले कैमरा फेस आईडी सेंसर से लैस किया जा सकता है. यह टेक्नोलॉजी भी ऐपल सैमसंग से लेगी. अभी केवल सैमसंग के पास यह टेक्नोलॉजी है और कंपनी Galaxy Z Fold सीरीज में इसका इस्तेमाल कर रही है. ऐसे कयास हैं कि फोल्डेबल आईपैड 2028 तक मार्केट में दस्तक दे सकते हैं. अभी तक आईपैड प्रो के फोल्डिंग मैकेनिज्म और बाकी फीचर्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. 

Foldable iPhone को लेकर अब तक सामने आई यह जानकारी

ऐपल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन अगले साल के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. बुक स्टाइल में फोल्ड होने वाले इस आईफोन में 7.8 इंच की क्रीज-फ्री इनर स्क्रीन और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई 9 से 9.5mm के बीच और अनफोल्ड होने पर 4.5 से 4.8mm के बीच रह सकती है. यह ऐपल का सबसे महंगा आईफोन होगा. इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये से लेकर 2.25 लाख रुपये के बीच रह सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें-

Apple AI ने फिर की गड़बड़, बुजुर्ग महिला से पूछीं अश्लील बातें, मैसेज में लिख दीं गालियां

[ad_2]

चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद चर्चा में हार्दिक पांड्या की घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

[ad_1]

Trending Video: भारत ने आखिरकार न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस मैच के साथ काफी सारी ना भूलने वाली यादें रहीं. जैसे 12 साल बाद वनडे आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म होना इसके अलावा न्यूजीलैंड से साल 2000 का बदला पूरा करना. लेकिन इन सभी के बीच हार्दिक पांड्या की वो घड़ी भी लोगों के जहन से ऐसी जुड़ी कि लोग उसे भुला नहीं पा रहे हैं. जी हां, आप भी अगर उस घड़ी की कीमत जान लेंगे तो शायद आप भी उसे नहीं भूला पाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने अपने हाथों में फाइनल वाले दिन जो घड़ी पहनी थी उसकी कीमत 21 करोड़ रुपये आंकी गई है.

चैंपियन ट्रॉफी फाइनल में हार्दिक ने पहनी 21 करोड़ की घड़ी!

दरअसल, सोशल मीडिया पर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम का एक वीडियो वायरल है जिसमें चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो क्लिक करवाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वो ट्रॉफी के साथ अलग अलग तरह के पोज दे रहे हैं, इसी पोज में उनके हाथ में बंधी वो घड़ी एक्सपोज हो गई जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है. आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ Richard Mille की राफेल नडाल स्केलेटन डायल एडिशन की घड़ी (Richard Mille RM27-04 CA FQ Tourbillon) पहनकर मैदान में उतरे. 


पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पहनी 15 करोड़ रुपये की घड़ी

इस घड़ी की कीमत की बात करें तो इसकी वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है. वेबसाइट पर सिर्फ आपको शिपिंग चार्ज के बारे में बताया गया है, जबकि घड़ी की कीमत जानने के लिए आपको वेबसाइट पर रिक्वेस्ट का ऑप्शन क्लिक करना होगा. लेकिन ऐसा दावा है कि घड़ी की कीमत 21 करोड़ रुपये है. इससे पहले भी हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ (Richard Mille RM27-02 CA FQ Tourbillon) पहनकर मैदान में उतरे थे जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई थी.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स हुए हैरान

सोशल मीडिया पर वीडियो को celebwatchspotter नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…राफेल नडाल का एडिशन है. एक और यूजर ने लिखा..हार्दिक भाई खूब पैसा छाप रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये घड़ी आपको चीन में 50 से 60 हजार रुपये में मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो


इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट को आंख दिखाना पड़ा ट्रंप को भारी! एक वारंट पर गिरफ्तार हुआ सबसे ‘करीबी’

[ad_1]

Rodrigo Duterte: अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थानों पर निशाना साध रहे हैं. इसी कड़ी में अब व्हाइट हाउस ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के बजट में कटौती करने की बात कही है. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अब आईसीसी को एक भी डॉलर की आर्थिक मदद नहीं देना चाहता. राष्ट्रपति ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट को अप्रभावी बताते हुए इसका मजाक उड़ाया था.

इधर, इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के जारी वारंट के बाद फिलीपींस की सरकार ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को गिरफ्तार कर लिया है. दुतेर्ते के खिलाफ आईसीसी ने मानवाधिकार उल्लंघन और अपराधों के मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

माने जाते हैं ट्रंप के करीबी

वैश्विक मंच पर रोड्रिगो दुतेर्ते को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता है. दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंध रहे हैं और ट्रंप के कार्यकाल के दौरान अमेरिका और फिलीपींस के संबंधों में काफी मजबूती देखी गई थी.  2020 में दुर्तेते ने कहा था कि ट्रंप को दोबारा चुनकर आना चाहिए, जिससे दुनिया का कल्याण हो सके.

हालांकि, अमेरिका में 2020 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद 2022 में फिलीपींस में हुए चुनाव में रोड्रिगो दुतेर्ते भी सत्ता से बाहर हो गए. चुनाव हारने के बाद से ही दुतेर्ते राजनीतिक रूप से हाशिये पर चले गए थे. लेकिन जब 2024 में ट्रंप ने अमेरिका में फिर से राष्ट्रपति पद हासिल किया, तो दुतेर्ते को उम्मीद थी कि उनके लिए भी अच्छे दिन लौट आएंगे. दुतेर्ते को भरोसा था कि ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद उन्हें फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन मिलेगा और उनके राजनीतिक भविष्य को नई दिशा मिल सकती है. लेकिन इसी बीच इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के एक वारंट ने उनके सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया.

लगे थे ये आरोप 

दुतेर्ते पर राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान के नाम पर बड़े पैमाने पर हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन कराने के गंभीर आरोप हैं. जब रोड्रिगो दुतेर्ते फिलीपींस के राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने देश को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए कई अभियान चलाए. लेकिन इन अभियानों के दौरान उनकी सेना और सुरक्षा बलों ने हिंसक रवैया अपनाया, जिसमें हजारों लोगों की जान गई.

आरोप है कि दुतेर्ते के आदेश पर पुलिस और सेना ने बिना किसी जांच के कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया. यह मामला इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) तक पहुंचा, जहां मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने दुतेर्ते के खिलाफ वारंट जारी कर दिया और इंटरपोल के जरिए फिलीपींस सरकार को यह वारंट भेजा गया.

अब फिलीपींस की मौजूदा सरकार ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के वारंट के आधार पर दुतेर्ते को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस गिरफ्तारी के पीछे सियासी खेल होने के भी दावे किए जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि फिलीपींस के वर्तमान राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर (बी. मार्कोस) ने अपने सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी दुतेर्ते को रास्ते से हटाने के लिए यह चाल चली है.

[ad_2]

IPL 2025: केएल राहुल ने ठुकराई दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी! अब ‘बापू’ संभालेंगे DC की कमान?

[ad_1]

Axar Patel Captain Delhi Capitals: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली अभी तक अकेली ऐसी टीम है, जिसने अपना कप्तान नियुक्त नहीं किया है. पिछले दिनों केएल राहुल और अक्षर पटेल में से किसी एक को दिल्ली टीम की कमान सौंपे जाने की खबर थी. अब एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ही आईपीएल 2025 में DC की कप्तानी करने वाले हैं. पटेल ने कुछ आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, लेकिन उन्होंने कभी पूरे सीजन में किसी टीम की कप्तानी नहीं की है.

अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान?

न्यूज एजेंसी IANS अनुसार अक्षर पटेल को जल्द दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. आईएएनएस के हवाले से सूत्रों ने बताया कि केएल राहुल को कप्तानी का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया है. सूत्रों ने बताया, “IPL 2025 के लिए अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. फ्रैंचाइजी ने केएल राहुल से कप्तानी करने के बारे में पूछा था, लेकिन वो आगामी टूर्नामेंट में कप्तान के बजाय एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली के प्रदर्शन में योगदान देना चाहते हैं.”

केएल राहुल ने ठुकराया दिल्ली की कप्तानी का ऑफर

केएल राहुल को IPL में 2 टीमों की कप्तानी करने का अनुभव है. उन्होंने 2020 और 2021 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी, लेकिन दोनों सीजन में पंजाब को पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा था. वहीं 2022-2024 तक उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का जिम्मा उठाया और दो बार टीम को प्लेऑफ में भी पहुंचाया था.

अक्षर पटेल के आंकड़े

अक्षर पटेल अभी भारत की टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं. उन्हें IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते देखा गया था. वो तब दिल्ली के कप्तान बने जब पिछले सीजन ऋषभ पंत को स्लो-ओवर रेट के कारण मैच से प्रतिबंध झेलना पड़ा था. अक्षर ने अपने 150 मैचों के आईपीएल करियर में अब तक 1,653 रन बनाने के साथ 123 विकेट भी लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

WPL 2025: जाते-जाते RCB बिगाड़ सकती है MI का खेल, आज फाइनल के लिए खेलेगी मुंबई इंडियंस

[ad_2]

बिहार पुलिस में होगी सिपाही भर्ती, 19,838 पदों के लिए आवेदन की शुरुआत जल्द

[ad_1]

Bihar Jobs 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में सिपाही पदों के लिए बड़ी भर्ती का एलान किया है. पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को इस भर्ती की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 19,838 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इनमें से 6,017 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा.

यह भर्ती राज्य पुलिस बल में रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और पुलिस सेवा में करियर बनाने की इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है. उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे सभी पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

होली के मौके पर खूब वायरल होते हैं ये वाले मीम, दोस्तों को आप भी कर सकते हैं शेयर

[ad_1]

Trending Video: देशभर में होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाना. ऐसे में कुछ लोग होली को रंगों के साथ मना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग होली को सोशल मीडिया पर मीम शेयर करके सेलिब्रेट कर रहे हैं. होली के दिन देश में लोग एक -दूसरे पर रंगों से भरी बाल्टियां उड़ेलने के लिए तैयार रहते हैं.

तो कुछ लोग इंटरनेट पर मजेदार मीम शेयर करके अपने दुखड़े रोते हैं. हर साल की तरह इस साल भी होली को लेकर कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी.


होली का त्योहार है. हर तरफ लोग होली की तैयारियों में लगे हुए हैं. होली पर कहते हैं कि इस दिन दुश्मन भी अपनी दुश्मनी भूलकर गले लग जाते हैं. ऐसे में खुशियां बांटने वाले लोगों के साथ इस त्योहार पर कुछ लोग हुड़दंग भी मचाने से बाज नहीं आते.


हर साल होली पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जाता है और कहा जाता है कि इस वीडियो के बिना होली अधूरी है. वीडियो होली की हुड़दंग का है, जिसमें होली की रिपोर्टिंग कर रहा एक रिपोर्टर हुड़दंग का शिकार हो जाता है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.





यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 2 लाख 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस वीडियो के बिना होली अधूरी है. एक और यूजर ने लिखा….यह वीडियो कभी पुरानी नहीं हो सकती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई के साथ तो मोय मोय हो गया.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो