6400mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो गया iQOO का नया स्मार्टफोन! Motorola को मिलेग

[ad_1]

iQOO Neo 10R: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने आज अपना एक नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10R को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में 6400mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 256GB का स्टोरेज भी मिल जाता है. यह iQOO की ‘R’ ब्रांडिंग के साथ आने वाला पहला फोन भी है. हालांकि ‘R’ का सही मतलब अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन यह निश्चित रूप से एक हाई-परफॉर्मेंस मिड-रेंज स्मार्टफोन है.

iQOO Neo 10R Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में 4nm Snapdragon 8s Gen 3 SoC द्वारा संचालित प्रोसेसर दिया हुआ है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है. iQOO का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज़ फोन है जो AnTuTu बेंचमार्क पर 1.7 मिलियन स्कोर हासिल करता है. इसमें 90 FPS गेमिंग को 5 घंटे तक स्थिर बनाए रखने की क्षमता है. इसके अलावा, फोन में E-sports मोड, Monster Mode, इन-बिल्ट FPS मीटर और 6043mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है.

यह फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. फोन में 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED स्क्रीन है जिसमें सेंटर पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है. यह 2,000Hz टच सैंपलिंग रेट, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है.

पावर के लिए इसमें 6400mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 80W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही यह इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद सबसे स्लिम फोन होने का दावा करता है. फोन IP65 सर्टिफाइड है जिससे यह धूल और पानी से बचाव करता है.

कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP के Sony OIS मेन कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 32MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. इसमें AI-बेस्ड कैमरा एन्हांसमेंट फीचर्स हैं और यह 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. ये फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS पर कार्य करेगा जिसके साथ 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

कितनी है कीमत

फोन की कीमतों पर नज़र डालें तो iQOO ने इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी है. इसे कंपनी ने Raging Blue और Moonknight Titanium जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है. इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रूपए, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रूपए रखी है. इस फोन की बिक्री 19 मार्च 2025 से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को आप Amazon India और iQOO.com से खरीद सकते हैं.

Motorola के फोन्स को मिलेगी टक्कर

iQOO Neo 10R मार्केट में Motorola Edge 50 Fusion 5G जैसे फोन को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा. अमेजन पर Motorola Edge 50 Fusion 5G अमेजन पर 23 हजार रुपये की कीमत में लिस्टेड है. स्मार्टफोन में आपको 256GB स्टोरेज का विकल्प मिल जाता है. वहीं, मिड रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Xiaomi 15 को टक्कर देते हैं ये Smartphone, OPPO से लेकर IQOO तक शामिल, देखें लिस्ट

[ad_2]

हाथ में पंखा, जंजीर लेकर दुश्मनों से भिड़े सनी देओल, रणदीप हुड्डा संग लड़ाई, बोले – ‘मैं जाट हू

[ad_1]

Jaat Release Date: एक्टर रणदीप हुड्डा और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ के निर्माताओं ने मंगलवार को एक नया टीजर जारी किया. इसी के साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की. इसमें सनी देओल अपने गदर अंदाज में नजर आए. एक्शन से भरे सीन में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच जबरदस्त मुकाबला नजर आया.

सनी ने इंस्टाग्राम पर ये टीजर वीडियो शेयर किया. इसमें वो दमदार अंदाज में एक हॉल में एंट्री करते हैं. दुश्मनों को मार गिराते हैं. वो पंखे से दुश्मनों को मारते हैं. एक्शन के बीच वो चिल्लाकर कहते हैं – “मैं जाट हूं.” वहीं, रणदीप हुड्डा भी खलनायक की भूमिका में उम्दा नजर आए.

कब रिलीज होगी फिल्म?

टीज़र शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ के वर्चस्व के लिए 30 दिन बाकी हैं. इस बैसाखी पर सिनेमाघरों में आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” इससे पहले सोमवार को रणदीप ने अपकमिंग फिल्म से अपने खतरनाक किरदार ‘रणतुंगा’ की झलक दिखाई थी.


निर्देशक-अभिनेता गोपीचंद की फिल्म ‘जाट’ हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी. एक्शन एंटरटेनर ‘जाट’ में एक्टर सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है और ऋषि पंजाबी ने सिनेमैटोग्राफी की है. कोरियोग्राफी शोबी पॉलराज ने की है. फिल्म की कहानी को पांच लेखकों की टीम ने तैयार किया है, जिसमें विवेक आनंद, निम्मगड्डा श्रीकांत, श्रीनिवास गविरेड्डी, मयूख आदित्य और कृष्णा हरि का नाम शामिल है. ‘जाट’ की एडिटिंग नवीन नूली ने की है. फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसे देश के चार टॉप स्टंट कोरियोग्राफर्स ने तैयार किया है. स्टंट को राम-लक्ष्मण, वी. वेंकट, पीटर हेन और अनल अरासु ने कोरियोग्राफ किया है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास ‘जाट’ के अलावा ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ भी है.

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के ‘नदियों पार’ का कैटरीना कैफ से है खास कनेक्शन, फिल्म के 4 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा



[ad_2]

PAK-चीन के खिलाफ बलूच विद्रोहियों का नया प्लान, कई संगठनों ने मिलकर बना ली नई सेना!

[ad_1]

BLA hijack Jafar Express in Balochistan : बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पंजाब प्रांत जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है और सभी ट्रेन में सवार सभी 500 यात्रियों को भी बंधक बना लिया है. बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजादी दिलाने की वकालत करने वाले कई हथियारबंद संगठनों के एक संगठन बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) के नेतृत्व में बलूच रेजिस्टेंस समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक नया और जल्द हमला करने की घोषणा की है. इसके अलावा सभी बलूच रेजिस्टेंस समूहों ने एकजुट होकर एक नया संगठन बनाया है और इस संगठन का नाम बलोच नेशनल आर्मी रखा है.

इस वक्त BRAS में विभिन्न आर्म्ड आउटफिट शामिल हैं. इसमें बलोच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स, सिंधी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन और सिंधुदेश रिवॉल्यूस्नरी आर्मी शामिल है. एक बयान में कहा गया कि इन सभी बलों ने एक संयुक्त संगठन बनाने का निर्णय लिया है, जो कि बलोच नेशनल आर्मी के तौर पर कार्य करेगा.

संगठन के नेताओं ने क्या कहा?

बलोच संगठन के नेताओं ने कहा, “इस पूरे इलाके में जमीनी स्तर पर संगठनात्म और मिलिट्री फाउंडेशन्स को मजबूत और रिऑर्गनाइज करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाएगी.

तीन दिवसीय बैठक के बाद जारी किए गए एक बयान में कहा गया, “इस पूरी प्रक्रिया के पीछे का मुख्य उद्देश्य सभी बलोच रेजिस्टेंस बलों के अलग-अलग अभियानों को एक संगठित रूप देकर उसे ताकतवर बल में बदलना है, जो दुश्मन के सामने एक अभेद दीवार की तरह मजबूती से खड़ी रहे. बैठक में तय किया गया कि पाकिस्तान और चीन के खिलाफ युद्ध में और अधिक तेजी और नए तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा.”

 

(यह ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)

[ad_2]

मरे हुए सांप को रस्सी बनाकर जंप करने लगा बच्चा, खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे पार्क में मरे हुए सांप को रस्सी बनाकर कूदने का खेल खेल रहे हैं. जहां ज्यादातर लोग सांप का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं, वहीं इस वीडियो में बच्चे बिंदास अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए और सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे. यह वीडियो किसी पार्क का है, जहां कुछ बच्चे खेल रहे थे. तभी उन्हें झाड़ियों में एक मरा हुआ सांप मिला. अब किसी और की तरह डरने की बजाय, बच्चों के दिमाग में ‘खुराफाती’ आइडिया आ गया.

मरे हुए सांप से रस्सी कूद खेलने लगे बच्चे

उन्होंने मरे हुए सांप को रस्सी की तरह पकड़ लिया और उससे रस्सी कूदने का खेल शुरू कर दिया. बच्चे हंसते हुए और मस्ती करते हुए एक-दूसरे से कंपटीशन करने लगे कि कौन ज्यादा देर तक कूद सकता है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और फिर जो हुआ वो सोच से परे था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये बच्चे बारी बारी से सांप को पकड़कर घुमा रहे हैं और इसके साथ ऐसे खेल रहे हैं जैसे यह कोई रस्सी हो. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर हैरान रह गए. 

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स का घूम गया दिमाग

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आने लगे. बचपन में ऐसी ही चीजें करते थे, लेकिन ये तो एक्स्ट्रा हीरोपंती है.” “भाई, ये बच्चे बड़े होकर क्या बनने वाले हैं?”  “इन्हें कोई जाकर समझाओ कि ये खतरनाक हो सकता है.” वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता जताते हुए कहा कि मरे हुए सांप के शरीर से जहरीले बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. जहां कुछ लोगों ने इसे मस्ती और बेफिक्री का तमाशा माना, वहीं कई यूजर्स ने बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई. आपको बता दें कि मरे हुए सांप से भी इंफेक्शन हो सकता है, इसलिए ऐसे खतरनाक खेलों से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप…’ न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

बैंक FD छोड़ो, ये नया Investment Plan देखो, क्या है Company Fixed Deposits? | Paisa Live

[ad_1]

क्या आपको ज्यादा Return चाहिए लेकिन बैंक FD से ज्यादा कमाना चाहते हैं? Company Fixed Deposits (CFD) आपके लिए एक विकल्प हो सकता है! यह NBFCs द्वारा जारी किए गए Deposits हैं, जो आपको सामान्य FD से अधिक ब्याज दर देते हैं। लेकिन क्या ये सुरक्षित हैं? कैसे काम करते हैं? किन कंपनियों के पास सबसे अच्छे Offers हैं? इस Video में जानिए CFDs से जुड़े सभी जरूरी पहलू – उनका कार्य, जोखिम, और कौन इसमें निवेश कर सकता है! देखें पूरी जानकारी सिर्फ 1 मिनट में और तय करें कि क्या आपको अपने पैसे इसमें लगाने चाहिए या नहीं!           

[ad_2]

Guru Gochar 2025: गुरु 2025 में एक नहीं, दो नहीं तो कितनी बार बदलेंगे राशि, इससे किन राशियों को

[ad_1]

Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रहों की तरह देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति भी एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष में गुरु को सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, ज्ञान और धन आदि का कारक ग्रह माना गया है.

अतिचारी गुरु करेंगे तीन बार गोचर

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार फिलहाल गुरु वृषभ राशि में विराजमान हैं और मई तक इसी राशि में उपस्थित रहेंगे. लेकिन साल 2025 में गुरु कई बार राशि परिवर्तन करेंगे. वैसे तो गुरु को किसी एक राशि का चक्र पूरा करने में लगभग 12 से 13 महीने का समय लग जाता है. लेकिन इस साल गुरु की गति तेज होने के कारण गुरु एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे तीन बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसका अर्थ यह है कि इस साल गुरु की गति तीन गुना तेज रहेगी. इसे गुरु का अतिचारी भी कहा जाता है.




साल 2025 में कब-कब होगा गुरु का गोचर (Guru Gochar 2025 Date)






पहला गोचर पहला गोचर गुरु का पहला गोचर 15 मई 2025 को होगा. इस दिन गुरु दोपहर 2:30 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
दूसरा गोचर गुरु का दूसरा गोचर 18 अक्टूबर 2025 को रात 09:39 पर होगा. इस दिन मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेंगे.
तीसरा गोचर साल 2025 में गुरु का आखिरी और तीसरा गोचर 4 दिसंबर को रात 08:39 पर होगा. इस समय गुरु वक्री अवस्था में बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे.

गुरु गोचर से किन राशियों को रहना होगा सावधान

बता दें कि 14 मई 2025 से लेकर 18 मार्च 2033 तक गुरु अतिचारी रहेंगे. इस तरह गुरु पूरे 8 साल तीन गुना तेज गति से चलेंगे, जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है. इस राशियों में वृश्चिक और मकर, मीन राशि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस ने 2025 को लेकर आखिर ऐसी क्या भविष्यवाणी कर दी, जिससे डरी हुई है दुनिया
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

डाइटिंग से भी हो सकती है आपकी मौत? केरल में हैरान करने वाला मामला, जानें कब हो सकता है खतरनाक

[ad_1]

केरल के कन्नूर जिले की एक 18 साल की लड़की की मौत हद से ज्यादा डाइटिंग करने के कारण हो गई. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो काफी ज्यादा डाइटिंग करने के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. रिपोर्ट की मानें तो वह ऑनलाइन वजन कम करने की डाइट प्लान को फॉलो करती थीं. उसे वजन बढ़ने का इतना ज्यादा डर था कि वह काफी अधिक वक्त तक भूखे रहती थी.

डाइटिंग के कारण कुछ दिन तक वह वेंटिलेटर पर थीं

 कुथुपरम्बा की रहने वाली श्रीनंदा के रूप में पहचानी गई किशोरी की मौत थालास्सेरी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उसे पहले भी इलाज के लिए कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.

वजन घटाने के चक्कर में छोड़ दिया था खाना

उनके रिश्तेदारों के अनुसार, श्रीनंदा वजन बढ़ने के डर से भोजन छोड़ रही थीं और काफी ज्यादा एक्सरसाइज  कर रही थीं. वह कथित तौर पर ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म द्वारा सुझाए गए डाइट प्लान का पालन कर रही थीं और पानी पीकर रहती थी. काफी ज्यादा भूख की स्थिति में पहुंच गई थीं. वह मट्टनूर पजहस्सिराजा एनएसएस कॉलेज में बीपी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं. डॉक्टरों को संदेह है कि श्रीनंदा एनोरेक्सिया नर्वोसा से पीड़ित थीं, जो एक खाने का विकार है जिसके कारण व्यक्ति अपने वजन और भोजन के सेवन को लेकर जुनूनी हो जाता है. प्रभावित व्यक्ति अक्सर कम वजन के बावजूद खुद को अधिक वजन वाला समझते हैं और खाने से बचने के लिए अत्यधिक उपाय करते हैं. विशेषज्ञों ने कोविड के बाद की अवधि में ऐसे मामलों में वृद्धि देखी है.

5-6 महीने पहले ही डाक्टर ने दी थी ये सलाह

बताया जाता है कि उसकी यह स्थिति पिछले पांच से छह महीनों से बनी हुई थी. जिसके दौरान उसने खाना बिल्कुल न के बराबर खाती थीं.अपने परिवार से भी इस बारे में बात छिपाई थी. एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने माता-पिता द्वारा दिए गए खाने को छिपा रही थी और केवल गर्म पानी पीकर रहती थी. लगभग पांच महीने पहले उसे एक अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसके परिवार को बताया कि इसे अच्छे से खाना खिलाएं और सबसे पहले एक साइकेट्रिक को दिखाएं.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी 

डाइटिंग कब हो सकता है खतरनाक?

डॉक्टर ने बताया जब 12 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट किया गया को उसका वजन मुश्किल से 24 किलो था और वह बिस्तर पर पड़ी थी. उसका शुगर लेवल, सोडियम और ब्लड प्रेशर बहुत कम था।.उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई. डाइटिंग का मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप पूरी तरह से खाना चाहिए. आपको सही मात्रा में पोषण समय-समय पर लेते रहना है. कभी भी पूरी तरह से खाना छोड़ना हेल्थ के लिए ठीक नहीं मौत भी हो सकती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

JEE मेन सेशन-2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से होगी शुरुआत

[ad_1]

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सत्र-2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सत्र-2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

JEE Main सत्र-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में होगी. विदेशों में भी 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी-पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

JEE Main सत्र-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में होगी. विदेशों में भी 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी-पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.

JEE Main सत्र-2 का पेपर 1 (बीई/बीटेक) 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को होगा. इन दिनों परीक्षा दोनों शिफ्टों में आयोजित होगी. 8 अप्रैल को केवल दूसरी शिफ्ट में पेपर 1 की परीक्षा होगी.

JEE Main सत्र-2 का पेपर 1 (बीई/बीटेक) 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को होगा. इन दिनों परीक्षा दोनों शिफ्टों में आयोजित होगी. 8 अप्रैल को केवल दूसरी शिफ्ट में पेपर 1 की परीक्षा होगी.

पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) की परीक्षा 9 अप्रैल को पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. इस दिन पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क और बीप्लानिंग दोनों) की परीक्षा भी होगी.

पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) की परीक्षा 9 अप्रैल को पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. इस दिन पेपर 2ए और 2बी (बीआर्क और बीप्लानिंग दोनों) की परीक्षा भी होगी.

JEE Main परीक्षा में तीन विषय शामिल होंगे – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित. पेपर 1 (बीई/बीटेक) में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.

JEE Main परीक्षा में तीन विषय शामिल होंगे – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित. पेपर 1 (बीई/बीटेक) में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.

पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए अलग परीक्षा पैटर्न होगा. संशोधित नियमों के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे और उम्मीदवारों को सभी पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे.

पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए अलग परीक्षा पैटर्न होगा. संशोधित नियमों के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे और उम्मीदवारों को सभी पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे.

Published at : 11 Mar 2025 02:30 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

शिक्षा वेब स्टोरीज

[ad_2]

Xiaomi 15 को टक्कर देते हैं ये Smartphone, OPPO से लेकर IQOO तक शामिल, देखें लिस्ट

[ad_1]

Xiaomi ने भारत में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च कर दिया है. इन्हें चीन और ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर दिया गया था और इनके फीचर्स के बारे में भी जानकारी आ गई थी. भारत में Xiaomi 15 के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है, वहीं Ultra 15 (16GB+512GB) के लिए ग्राहकों को 1,09,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे. इनकी बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी. आइए आज नजर डालते हैं कि Xiaomi 15 के अल्टरनेटिव के तौर पर आप और कौन-से फोन खरीद सकते हैं.

Vivo X200

इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 MP + 50 MP + 50 MP का ट्रियो कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 MP का लेंस दिया गया है. मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 से लैस यह फोन 5800mAh की बैटरी के साथ आता है. फ्लिपकार्ट से इसे 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Realme GT 7 Pro

रियलमी के इस फोन में 6.78 इंच का FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. गजब की परफॉर्मेंस के लिए इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस किया गया है. कैमरा की बात करें तो यह 50 MP + 8 MP + 50 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से साथ उपलब्ध है. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5800 mAh की बैटरी दी गई है, जो Super VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फ्लिपकार्ट पर यह 59,999 रुपये में उपलब्ध है.

iQOO 13 5G

iQOO के इस फोन में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. इसके रियर में 50 MP + 50 MP + 50 MP का ट्रियो कैमरा सेटअप मिलता है. सेल्फी के लिए यह 32 MP कैमरे से लैस है. पावर के लिए इसमें 6000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है. अमेजन से इसे 54,998 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

OPPO Find X8

OPPO Find X8 में 6.59 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 चिपसेट पावर करता है. यह भी 50 MP + 50 MP + 50 MP  रियर कैमरा और 32 MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसकी बैटरी कैपेसिटी 5630 mAh है. फ्लिपकार्ट पर यह 69,999 रुपये में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-

कौन-सा गेमिंग मॉनिटर यूज करते हैं Elon Musk? इस एक फोटो ने खोल दिए राज

[ad_2]

ऋषभ पंत की बहन की शादी, होगा धूम-धड़ाका, एमएस धोनी-विराट कोहली समेत ये क्रिकेटर करेंगे शिरकत

[ad_1]

Rishabh Pant Sister Wedding: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन के शादी समारोह में क्रिकेट के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं. ऋषभ की बहन, साक्षी पंत की शादी का फंक्शन मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड के मसूरी में होगा. खबर है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी समारोह में मौजूद रहेंगे. धोनी को इससे पहले साक्षी पंत के सगाई समारोह में भी देखा गया था.

जनवरी 2024 में हुई थी सगाई

साक्षी पंत की शादी अंकित चौधरी से हो रही है, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. उन्होंने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जनवरी 2024 में सगाई की थी. उनका सगाई फंक्शन लंदन में हुआ था, जिसमें एमएस धोनी भी शामिल हुए थे. साक्षी की बात करें तो उन्होंने यूके से पढ़ाई की है, सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. साक्षी अक्सर अपने घूमने और ट्रेंड में चल रहे अलग-अलग तरह के कपड़ों में तस्वीरें साझा कर सुर्खियों बटोरती रहती हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेले ऋषभ पंत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया था कि वनडे में केएल राहुल विकेटकीपर की पहली पसंद होंगे. राहुल से चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में कई सारी गलतियां भी हुईं, ऐसे में मांग उठी कि राहुल के बजाय पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जानी चाहिए थी. बता दें कि पंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारतीय स्क्वाड में शामिल तो थे, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला.

पंत की नजरें अब IPL 2025 पर टिकी होंगी, जहां वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी कर रहे होंगे. लखनऊ टीम ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस बोली के कारण पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने थे.

यह भी पढ़ें:

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ICC रैंकिंग में भारतीयों को बंपर फायदा, विराट-अय्यर को शानदार प्रदर्शन का तोहफा; चक्रवर्ती की लंबी छलांग

[ad_2]