ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान, भारत के पांच खिलाड़ी शामिल
[ad_1]
ICC Champions Trophy Best Playing XI:  ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में 12वां बेस्ट खिलाड़ी भी सम्मिलित है. मजे की बात यह है कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों के एक भी खिलाड़ी को बेस्ट प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. चैंपियंस ट्रॉफी के बेस्ट 11 खिलाड़ियों में पांच भारतीय शामिल हैं. न्यूजीलैंड के चार और अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ियों को भी चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग XI में रखा गया है.
भारत के 5 खिलाड़ी शामिल
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती हैं. वहीं 12वें प्लेयर के तौर पर भी एक भारतीय (अक्षर पटेल) को ही जगह दी गई है. विराट कोहली ने इस पूरे टूर्नामेंट में 218 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर के बल्ले से 243 रन निकले. अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे. मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती, दोनों ने 9-9 विकेट चटकाते हुए भारत को विजेता बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया.
न्यूजीलैंड के 4 प्लेयर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और गोल्डन बैट पुरस्कार जीतने वाले रचिन रवींद्र को सलामी बल्लेबाज की जगह मिली. उन्होंने टूर्नामेंट में 263 रन और 3 विकेट भी लिए. उनके अलावा मैट हेनरी को भी स्थान मिला, जिन्होंने गोल्डन बॉल का अवॉर्ड जीता. हेनरी ने टूर्नामेंट में कुल 10 विकेट लिए. उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर को भी सर्वश्रेष्ठ टीम में स्थान दिया गया. सैंटनर को टीम का कप्तान बनाया गया है.
चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग XI: रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मोहम्मद शमी, मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (12वें खिलाड़ी)
यह भी पढ़ें:
विराट खड़े रहे और हार्दिक पांड्या ने अनुष्का शर्मा को लगाया गले, टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की सबसे खास तस्वीर
[ad_2]
ICC इवेंट भारत में हो तो आएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम? PAK एक्सपर्ट बोले- हमारे खिलाड़ी अनपढ़…
[ad_1]
अगर भारत में आईसीसी के कार्यक्रम होते हैं तो क्या पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इंडिया आएगी? इस पर पाक एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि पाक टीम को भारत नहीं जाना चाहिए. रविवार (9 मार्च, 2025) को इंडिया की जीत के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी संपन्न हुई. भारत ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. मैच के बाद चैंपियंस ट्रॉफी सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था, जो एक चर्चा का मुद्दा बन गया है क्योंकि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी. हालांकि, इंडिया के जितने भी मैच थे वो दुबई में खेले गए. इसे लेकर ही कमर चीमा ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम को भी इंडिया आईसीसी के किसी भी इवेंट में नहीं जाना चाहिए.
पाक एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आईसीसी के इवेंट्स इंडिया में होते हैं तो पाकिस्तान की टीम को वहां नहीं जाना चाहिए क्योंकि वो यहां नहीं आए और पाकिस्तान को इस पर सख्त स्टैंड लेना चाहिए.  हालांकि, कमर चीमा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठाए और कहा, ‘मुझे लगता है कि हम जिधर भी खेलें हमें हारना ही है तो लिहाजा न ही जाएं तो अच्छा होगा.’
चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में ही पाकिस्तान की टीम हार गई थी, जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई. कमर चीमा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में अयोग्यता, नेपोटिज्म और इंटरनल क्लेशेज ने भी पाकिस्तान को मरवाया. अकाउंटेबिलिटी कोई नहीं है. किसी ने कोई गलती की है तो कोई पूछने वाला नहीं है कि क्या करेंगे या क्या नहीं करेंगे. फिर आपके यहां ट्रांसपरेंसी भी नहीं है.
उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में राजनीति और खिलाड़ियों पर भी सवाल खड़े किए. कमर चीमा ने कहा कि खिलाड़ी एक-दूसरे से लड़ते हैं. ये छोटे घरों से आए हैं. पहले टीम में आते हैं फिर दौलत और शोहरत मिल जाती है तो अपनी औकात दिखाने लग जाते हैं. लड़ते हैं, ये अनपढ़ होते हैं, जाहिल से होते हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने नुकसान अपना भी करवाया और देश का भी. 240 मिलियन का मुल्क है और 11 ढंगके खिलाड़ी नहीं हैं पाकिस्तान के पास. खिलाड़ियों की न कोई फिटनेस है.
कमर चीमा ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फिटनेस देखें. एक ही चीज थी, जिससे पाकिस्तान को फायदा हो सकता था, अगर चैंपियंस ट्रॉफी का मैच दुबई में न होकर पाकिस्तान में होता. इंडिया ने वहां पर आपको डंस मारी है. अगर यहां होता फाइनल तो जो हम अचीव करना चाहते थे वो मकसद हल हो जाता.
यह भी पढ़ें:-
भारत से सुधरेंगे कनाडा के रिश्ते या जस्टिन ट्रूडो की राह पर ही चलेंगे मार्क कार्नी? नए पीएम ने कर दिया खुलासा
[ad_2]
कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की चेयरपर्सन नीना कोठारी इतने करोड़ की मालकिन
[ad_1]
Nina Kothari: देश का सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस परिवार के कई बड़े नामों जैसे मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी से तो लोग परिचित हैं, लेकिन परिवार के कई ऐसे सदस्य भी हैं जो वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन अपनी-अपनी जिदंगी में काफी सफल हैं. हम यहां बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी की, जो एक बिजनेसवुमन हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं.
2003 में की थी करियर की शुरुआत
कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की चेयरपर्सन के तौर पर नीना ने बिजनेस वर्ल्ड में अपनी खुद की पहचान बनाई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर दिवंगत धीरूभाई अंबानी की बेटी नीना ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की. उन्होंने जावाग्रीन फूड और कॉफी फ्रैंचाइजी को लॉन्च किया, जिसे काफी सफलता मिली. उनकी शादी 1986 में बिजनेसमैन भद्रश्याम कोठारी से हुई, जिनका 2015 में कैंसर से निधन हो गया. पति के जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे अर्जुन कोठारी और बेटी नयनतारा कोठारी की परवरिश अकेले कीं. इसी के साथ उन्होंने अपने फैमिली बिजनेस कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की भी जिम्मेदारी संभाली.
कई बड़ी जिम्मेदारी संभालती हैं नीना
8 अप्रैल, 2015 को, नीना कंपनी की चेयरपर्सन चुनी गईं. उनकी लीडरशिप में कंपनी ने खूब तरक्की की. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इसे एचसी कोठारी ग्रुप ऑफ कंपनी के रूप में स्थापित किया. कंपनी की चेयरपर्सन होने के साथ ही साथ नीना सेफ डिपॉजिट्स लिमिटेड और कोठारी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की भी देखरेख करती हैं, जो एचसी कोठारी ग्रुप की ही कंपनी है. कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में उनके सबसे बड़े बेटे अर्जुन कोठारी अपनी मां के साथ मिलकर फैमिली बिजनेस को संभालते हैं. जबकि बेटी नयनतारा की शादी शमित भरतिया से हुई है, जो केके बिड़ला के पोते और श्याम और शोभना भरतिया के बेटे हैं.
इतने करोड़ की मालकिन हैं नीना
अपने भाई मुकेश और अनिल अंबानी की ही तरह नीना भी करोड़ों की जायदाद की मालकिन हैं. कॉरपोरेट शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, नीना के पास दो सार्वजनिक रूप से ट्रेड होने वाली कंपनियों के शेयर हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 52.4 करोड़ रुपये है. ICICI Direct के मुताबिक, कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड सुगर सेक्टर की एक कंपनी है, जिसका मार्केट वैल्यूएशन 435 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें:
Holi 2025 Sale: स्मार्टफोन से लेकर फुटवियर तक, हर चीज पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट; इन साइट्स को करें चेक
[ad_2]
डॉक्यूमेंट या फोटो को ऑनलाइन कन्वर्ट करना पड़ सकता है महंगा, FBI ने जारी की वॉर्निंग
[ad_1]
किसी डॉक्यूमेंट को PDF में कन्वर्ट करना हो या किसी फोटो को JPEG में, लोग तुरंत कुछ कीवर्ड टाइप करते हैं और ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर खुलकर सामने आ जाता है. बिना सोचे-समझे यहां फाइल अपलोड होती है और क्लिक करते ही यह मनचाहे फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाती है. यह देखने और करने में जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. अमेरिकी एजेंसी FBI ने इसे लेकर वॉर्निंग जारी की है और बताया है कि ऑनलाइन फाइल कन्वर्टर में स्कैम छिपे हो सकते हैं.
FBI ने बताया यह खतरा
FBI ने कहा कि इन फ्री ऑनलाइन सर्विसेस का यूज करना फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. एजेंसी के असिस्टेंट स्पेशल एजेंट मार्विन मासे ने कहा कि इन कन्वर्टर से फाइल डाउनलोड करने से सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल होने का खतरा रहता है. मालवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं, जो हैकर्स को आपके नेटवर्क या सिस्टम की एक्सेस दे सकते हैं, जिसकी मदद से वो डेटा चोरी और रैंसमवेयर अटैक आदि को अंजाम दे सकते हैं. ये मालवेयर यूजर के ईमेल एड्रेस, क्रेडिट कार्ड की इंफो और पासवर्ड आदि चोरी कर सकते हैं.
ऐसे स्कैम से कैसे बचें?
आजकल दुनियाभर में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं. स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाने की ताक में है. जो लोग इनके जाल में फंस जाते हैं, उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. FBI ने ऐसे स्कैम से बचाव के लिए कुछ तरीके बताए हैं-
अपने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें.
अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट रखें और किसी भी OS या सिक्योरिटी अपडेट को इग्नोर न करें.
इसके अलावा एजेंसी ने लोगों को ऐसे कन्वर्टर से सोच-समझकर फाइल डाउनलोड करने की सलाह दी है. साथ ही डाउनलोडेड फाइल को ओपन करने से पहले एंटी-वायरस से स्कैन करने का भी सुझाव दिया है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
14 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट… ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद भी पकिस्तान को क्या मिला? PAK एक्सपर्ट ने बताया
[ad_1]
14 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट… ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद भी पकिस्तान को क्या मिला? PAK एक्सपर्ट ने बताया
[ad_2]
उफ्फ अदाओं से मार ही डालेंगी! लेदर ड्रेस में नोरा फतेही ने ढाया कहर, एयरपोर्ट पर बिखेरा जलवा
[ad_1]
नोरा फतेही को लेदर वनपीस ड्रेस में देखा गया. वो अपनी अदाओं से फैंस का दिल लूटती नजर आईं.
नोरा फतेही को लेदर वनपीस ड्रेस में देखा गया. वो अपनी अदाओं से फैंस का दिल लूटती नजर आईं.
नोरा ने इस लुक को वॉच, ब्लैक स्टॉकिंग्स से कंप्लीट किया.
नोरा ने इस लुक को वॉच, ब्लैक स्टॉकिंग्स से कंप्लीट किया.
उन्होंने हाथ में ब्लैक बैग कैरी किया और काला चश्मा भी लगाया. वो ब्लैक हील्स पहने भी नजर आईं.
उन्होंने हाथ में ब्लैक बैग कैरी किया और काला चश्मा भी लगाया. वो ब्लैक हील्स पहने भी नजर आईं.
नोरा ने इस लुक के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया. साथ ही स्लीक बन बनाया है. सोशल मीडिया पर नोरा का लुक चर्चा में बना हुआ है.
नोरा ने इस लुक के साथ नो मेकअप लुक कैरी किया. साथ ही स्लीक बन बनाया है. सोशल मीडिया पर नोरा का लुक चर्चा में बना हुआ है.
वर्क फ्रंट पर नोरा को तेलुगू फिल्म मटका में देखा गया. वो इस फिल्म में सोफिया के रोल में नजर आईं.
वर्क फ्रंट पर नोरा को तेलुगू फिल्म मटका में देखा गया. वो इस फिल्म में सोफिया के रोल में नजर आईं.
इसके अलावा वो मडगांव एक्सप्रेस, क्रैक, एन एक्शन हीरो, थैंक गॉड, सत्यमेव जयते जैसी फिल्में कर चुकी हैं.
इसके अलावा वो मडगांव एक्सप्रेस, क्रैक, एन एक्शन हीरो, थैंक गॉड, सत्यमेव जयते जैसी फिल्में कर चुकी हैं.
अब उनके हाथ में तीन फिल्में हैं. वो बी हैप्पी, कंचना 4 और केडी- द डेविल में नजर आएंगी.
अब उनके हाथ में तीन फिल्में हैं. वो बी हैप्पी, कंचना 4 और केडी- द डेविल में नजर आएंगी.
Published at : 10 Mar 2025 03:37 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
बॉलीवुड वेब स्टोरीज
[ad_2]
चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को क्यों मिला सफेद कोट? जानें ‘व्हाइट ब्लेजर’ की कहानी
[ad_1]
White Blazer in ICC Champions Trophy: 9 मार्च, 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गया है. इसी दिन टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. रवींद्र जडेजा का वह चौका, जिसने भारत को जीत दिलाई, उसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया. मगर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में भारतीय टीम को मिला सफेद कोट (व्हाइट ब्लेजर) है. यहां जानिए कि चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को सफेद कोट क्यों दिया जाता है और इसका क्या महत्व है?
टीम इंडिया को क्यों मिला व्हाइट ब्लेजर?
वैसे तो चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज 1998 में हुआ था, लेकिन विजेता टीम को व्हाइट ब्लेजर दिए जाने की परंपरा साल 2009 में शुरू हुई थी. ICC की ऑफिशियल वेबसाइट पर सफेद कोट के पीछे छुपा राज बताया गया है. ICC अनुसार सफेद कोट ‘बैज ऑफ ऑनर’ के रूप में दिया जाता है. साफ शब्दों में कहें तो सफेद कोट विजेता टीम के प्रति सम्मान, उसकी दृढ़ता और महानता दर्शाने के लिए होता है. यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का एक चिन्ह भी है. व्हाइट ब्लेजर मिलना उस जोश को भी दर्शाता है, जो विजेता टीम ने ट्रॉफी जीतने के लिए लगाया था.
पहली बार किसे मिया था व्हाइट ब्लेजर?
चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को व्हाइट ब्लेजर से सम्मानित किए जाने की परंपरा साल 2009 में शुरू हुई. 2009 का यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, मगर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहुंचे थे. फाइनल में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलिया ही वह सबसे पहली टीम थी, जिसे सम्मान के रूप में सफेद कोट दिया गया था. आपको याद दिला दें कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता भारत को भी यह कोट दिया गया था और 2017 में पाकिस्तान को भी सम्मान के तौर पर व्हाइट ब्लेजर दिया गया था.
यह भी पढ़ें:
Watch: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ‘बुलेट थ्रो’ करने वाले को मिला बेस्ट फील्डर का मेडल, कोच ने बांधे तारीफों के पुल
[ad_2]
Kal ka Rashifal: मंगलवार का दिन मेष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए विशेष, जानें कल का राशिफल
[ad_1]
Kal ka Rashifal, 11 March 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 11 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वालों को धन संचय करने की योजनाओं पर ध्यान देना होगा. मिथुन राशि वालों की तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-
मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातको को कल कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं. आपको धन संचय करने की योजनाओं पर ध्यान देना होगा. संतान को किसी नये कोर्स की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी. आपका कोई संपत्ति से संबंधित वाद-विवाद  गति पकड़ेगा.  आपको किसी से कोई वादा धन को लेकर नहीं करना है.
वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को  कोई उपहार मिल सकता है. आपको यदि किसी काम को लेकर कुछ चिंता थी, तो वह भी दूर होंगी. राजनीति में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी. शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा. आप  अपने शत्रुओं पर भी अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे. आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है.
मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातक कल अपने विरोधियों से सतर्क रहे. आपके मन में खुशियां रहेंगी. आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा  दूर होगी. आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है. आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी. संतान को तरक्की करते देखा  आपका मन खुश रहेगा. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है.
कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों की रुचि कल भगवान के भक्ति में खूब लगेगी. आपकी  सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. आप अपने मनमौजी  स्वभाव के कारण कामो में कुछ गढबडी कर सकते हैं. आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़  सकता हैं. आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर अपने पिताजी से सलाह मशवरा  करेंगे. जो लोग नौकरी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिलेगी.
सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के कामो में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी. आप किसी बचत की योजना में ध्यान लगा सकते हैं. व्यवसाय में आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. परिवार के सदस्य कल किसी मांगलिक उत्सव में जाने  की तैयारी करेंगे. आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करने के लिए आप मेहनत अधिक  करेंगे. आपको अपनी इन्कम के सोर्स को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा.
कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें  कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी. आपको किसी मान सम्मान के मिलने से आपका मन खुश रहेगा. मित्रों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आपको किसी काम को समय  से निपटाने की आवश्यकता है. आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना पड़े. आपकी कुछ नया करने की कोशिश  रंग लायेगी.
तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातकों की कोई मन की इच्छा पूरी होगी. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. विद्यार्थीयों ने पढ़ाई लिखाई में लापरवाही दिखायी, तो आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं. आपके कुछ खर्च बेतहाशा बढ़ेंगी. जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से  आपका मन खुश रहेगा. आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में दिल बिल्कुल नहीं देनी है.
वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन मिला-जुला रहने वाला है . आप अपने कामों में कोई परिवर्तन कर सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी. परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है. आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे. आपको अपनी इन्कम के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा.
धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है. आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपका मन परेशान रहेगा.  आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आपको कोई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी. आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा.
मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. किसी नये वाहन की आप खरीदारी कर सकते हैं. आपको बिजनेस में भी बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा.
कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन बुद्धि व विवेक से  निर्णय लेने के लिए रहेगा. आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी होगी. घर परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढेगा. आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे. कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है. आपकी संतान  आपके लिए कोई पुरस्कार लेकर आएगी.  आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है.
मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातको को कल परिवार के सदस्यों की समस्याओं को अहमियत दनी होगी, तभी  आप उन्हे दूर कर सकेंगे. कार्य क्षेत्र में आपको कोई कोई खुशखबरी खबरें सुनने को मिल सकती है.  आपकी अपने बॉस से अच्छी पटेगी. बिजनेस को लेकर भी आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की साख चारों और फैलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देगे.
Holi 2025: होली की तारीख में कंफ्यूजन, ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट, होलिका दहन मुहूर्त
[ad_2]
IIT मद्रास में एडमिशन के लिए नहीं पड़ेगी JEE स्कोर की जरूरत, इस आधार पर मिल सकता है सीधे दाखिला
[ad_1]
IIT मद्रास में एडमिशन के लिए नहीं पड़ेगी JEE स्कोर की जरूरत, इस आधार पर मिल सकता है सीधे दाखिला
[ad_2]
कश्मीर की बर्फीली वादियों में लड़कियों ने बिकिनी पहनकर किया रैंप वॉक, खूब वायरल हो रहा वीडियो
[ad_1]
Kashmir Fashion Show: जम्मू-कश्मीर को जन्नत या फिर धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है. यही वजह है कि हर साल लाखों लोग यहां घूमने जाते हैं, साथ ही बर्फीली वादियों में जमकर फोटोशूट भी करवाते हैं. हालांकि कश्मीर में फिलहाल एक फोटोशूट की काफी चर्चा है और इसे लेकर खूब बवाल हो रहा है. दरअसल कपड़ों के एक ब्रांड की तरफ से गुलमर्ग में एक फोटोशूट रखा गया था, जिसमें कई मॉडल बुलाई गई थीं. इस दौरान इन मॉडल्स ने कंपनी के कपड़े के पहनकर रैंपवॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
कश्मीरी लोगों ने किया विरोध
दरअसल इस ब्रांड के लिए रैंप वॉक करने वालीं मॉडल्स ने बिकिनी और छोटे कपड़े पहनकर ये पूरा फैशन शो किया. भारी बर्फ के बीच इस रैंप वॉक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और कश्मीर के लोग इसका विरोध करने लगे. स्थानीय लोगों की तरफ से कश्मीर में इस तरह के फोटोशूट का विरोध शुरू हुआ और फिर जमकर बवाल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के पाक महीने में इस तरह की हरकत सही नहीं है और इस पर रोक लगाई जानी चाहिए.
कंपनी ने हटाया पोस्ट
विवाद के बाद एली इंडिया नाम की इस कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फैशन शो के वीडियो हटा दिए हैं. वहीं इस मामले में लोगों के गुस्से और नाराजगी को देखते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं. बता दें कि ये लग्जरी ब्रांड अपनी 15वीं एनिवर्सरी के मौके पर ये फोटोशूट करवा रही थी. कंपनी की तरफ से गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों को एक लोकेशन के तौर पर चुना गया. हालांकि विवाद के बाद फिलहाल कंपनी बैकफुट पर नजर आ रही है.
यूजर्स ने उठाए सवाल
अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स इस वीडियो को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि इसमें गलत क्या है? दुनियाभर के देशों में ऐसे फोटोशूट होते हैं और इसी तरह की लोकेशन पर इन्हें किया जाता है. वहीं कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि कश्मीर जैसी जगहों पर ये सब नहीं होना चाहिए.
ये भी पढ़ें – ‘फिर धोखा मत खाना चहल भाई…’ मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल तो सोशल मीडिया पर मजेदार मीम हुए वायरल