भारत के मुकाबले दुबई में सोना सस्ता होने की कई वजहें, इतना है दोनों देशों के बीच कीमत में अंतर
[ad_1]
Gold Price in Dubai: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके बाद दुबई और भारत के बीच सोने की तस्करी और दोनों देशों में इसकी कीमत में अंतर पर चर्चाएं जोरो पर हैं. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या ने कस्टम से बचने के लिए सोने की कुछ छड़े अपने कपड़े में छिपाने के साथ ही साथ कुछ खुद भी पहन रखे थे. रान्या पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी हैं, जिससे उन पर शक गहराया. इसके आधार पर एक ऑपरेशन चलाया गया और उनके पास से बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया गया.
क्या दुबई में सोना सस्ता?
दुबई में सोना भारत से सस्ता है. यह शहर लंबे समय से सोने के व्यापार का केंद्र बना हुआ है, जहां अक्सर भारत के मुकाबले सोना कम कीमत पर मिलता है. अब सवाल यह आता है कि दुबई में सोना सस्ता क्यों है?
- दुबई में सोने की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगता है इसलिए खरीदार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बाजार दरों पर सोना खरीद सकते हैं.
- भारत के विपरीत दुबई सोने पर आयात शुल्क नहीं लगाता है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए इसका कॉस्ट काफी हद तक कम हो जाता है.
- दुबई में सोने के मार्केट में काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धा है. ऐसे में कई डीलर खरीदारों को लुभाने के लिए आकर्षक दरों की पेशकश करते हैं. दुबई में सोने के बाजार खूब फलते-फूलते रहे हैं इसलिए यह सोने के कलेक्शन, सेल और ट्रेडिंग के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गया है.
- Bayut के मुताबिक, 25 सितंबर, 2024 तक दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत AED (UAE Dirham) 313.66 प्रति ग्राम (लगभग 7,138.96 रुपये प्रति ग्राम) थी, जबकि भारत में यह कीमत 8,225 रुपये प्रति ग्राम थी.
भारत में सोने के आयात पर शुल्क और प्रतिबंध
सोने के आयात के आर्थिक प्रभावों को देखते हुए भारत सरकार ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग शुल्क और नियम लागू किए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2024 में सोने के आयात पर कस्टम ड्यूटी को 15 परसेंट से घटाकर लगभग 6 परसेंट कर दिया गया है. इस कटौती का मकसद तस्करी को कम करने के साथ-साथ वैध आयात को बढ़ावा देना है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए सोना अधिक किफायती हो सके. दुबई में भले ही सोना सस्ता है, लेकिन इसे भारत लाने के लिए कई नियमों से होकर गुजरना पड़ता है.
पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत, इंटरनेशनल फ्लाइट में भारतीय यात्री 1 किलोग्राम तक सोना ले जा सकते हैं. हालांकि, पुरुषों और महिलाओं के लिए नियम अलग है. पुरुष 20 ग्राम सोना अपने साथ ले जा सकते हैं, लेकिन इसकी कीमत 50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि महिलाएं 40 ग्राम तक सोना अपने साथ फ्लाइट में कैरी कर सकती हैं, लेकिन कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:
क्यों RBI के एक फैसले से IndusInd Bank बैंक के शेयर हुए धड़ाम? 2022 के बाद हुई इतनी बड़ी गिरावट
[ad_2]

