Meen Rashi 11 March 2025: मीन राशि वालों की कल्पना शक्ति बहुत अधिक मजबूत रहेगी, पढ़ें राशिफल
[ad_1]
Meen Rashi 11 March 2025: मीन राशिफल 11 मार्च, मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. नौकरी करने वाले जातको भी बात करें आपका दिन आपकी क्रिएटिविटी से बहुत अधिक अच्छा रहेगा. आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आपके विचार एक नई दिशा ले सकते हैं और आप अपने सपनों को साकार करने की कोशिश भी कर सकते हैं. आपके आसपास के लोग आपके संवेदनशीलता और आपकी समझ की बहुत अधिक तारीफ करते नजर आएंगे.
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आप स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की कोशिश करें. आपको स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कार्य करने होंगे.  योगासन और ध्यान आपके भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने में सहायक रहेगा.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके व्यापार में आपकी मेहनत और आपके समर्पण से आपको पुरस्कृत किया जा सकता है. आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है. परियोजनाओं पर पूरा ध्यान दें तो अच्छा रहेगा. तभी आप अपने व्यापार को और अधिक विकसित बना सकते हैं.
मीन राशि लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)-
प्रेमी जातकों की बात करें तो आज प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप अपने विचारों और भावनाओं को अपने सगे संबंधियों के सामने साझा करने की कोशिश करने से आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे.
मीन राशि यूथ राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-
युवा जातकों की बात करें तो आज आपकी कल्पना शक्ति बहुत अधिक मजबूत रहेगी. संदेह और नकारात्मकता से दूर रहने की कोशिश करें. आज नई शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
IPL 2025 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल? ‘गुड न्यूज़’ है कारण
[ad_1]
KL Rahul, IPL 2025, Delhi Capitals: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. फ्रेंचाइजी ने अभी तक आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान का एलान नहीं किया है. बीते दिन यानी रविवार को इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भी अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है.
अब आप सोच रहे होंगे कि केएल राहुल तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते दिखे थे. वह पूरी तरह फिट हैं. ऐसे में आखिर क्यों वह शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. बता दें कि उनकी वाइफ अथिया गर्भवती हैं. वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में राहुल अपने परिवार के समय बिताना चाहते हैं. इसी वजह से वह आईपीएल 2025 के दो या तीन मैच मिस कर सकते हैं.
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का एलान नहीं किया है. फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि दिल्ली राहुल को टीम की कमान सौंप सकती है. हालांकि, उनके नहीं रहने पर अक्षर पटेल टीम की कप्तानी कर सकते हैं.
हैरी ब्रूक ने खत्म कर लिया कॉन्ट्रैक्ट
हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है. इंग्लैंड के इस युवा बल्लेबाज ने रविवार (9 मार्च) को अपने फैसले की घोषणा की. बता दें कि ब्रूक आईपीएल 2024 में भी नहीं खेले थे. तब भी वह दिल्ली की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सीजन की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापल ले लिया. आईपीएल 2025 की नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
22 मार्च से होगी नए सीजन की शुरुआत
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी. 18वें सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को खेलेगी.
[ad_2]
‘उनके बर्ताव का नहीं लगा सकते अंदाजा’, डोनाल्ड ट्रंप पर ग्रीनलैंड के PM ने क्यों कही ये बात
[ad_1]
Greenland PM on Donald Trump: ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगडे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बयान दिया है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीनलैंड के पीएम म्यूट एगडे ने सोमवार (10 मार्च) को स्वशासित डेनिश क्षेत्र के विधायी चुनाव की पूर्व शाम में डेनिश पब्लिक रेडियो से कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं, वे बहुत ही अप्रत्याशित हैं यानी उनके व्यवहार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.”
उन्होंने कहा, “एक तरफ दुनियाभर की व्यवस्थाएं कई मोर्चों पर डगमगा रही हैं और दूसरी तरफ संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो बिल्कुल अप्रत्याशित हैं और यही कारण है कि लोग असुरक्षित महसूस करते हैं.”
उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस में दिए अपने भाषण में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी योजनाओं को दोहराया और यह तर्क देते हुए है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए इस विशाल आर्कटिक आइलैंड की जरूरत है.” पीएम एगडे ने कहा, “ग्रीनलैंड को डेनमार्क से आजादी दिलाने के लिए इसकी समयसीमा निर्धारित करना इस क्षेत्र के चुनाव कैम्पेन का बड़ा मुद्दा रहा है.”
ग्रीनलैंड की आजादी को लेकर क्या बोले थे ट्रंप?
पीएम एगडे ने कहा, “ग्रीनलैंड की आजादी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि हम आपके अपने भविष्य को निर्धारित करने के लिए आपके अधिकार का पूरी तरह से समर्थन करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो हम आपका संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वागत करते हैं.” ट्रंप ने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अमेरिका किसी न किसी तरह से ग्रीनलैंड को हासिल कर ही लेगा.
राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें नहीं दिया सम्मान- एगडे
अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप की इन योजनाओं पर रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य खूब ठहाके लगाए, लेकिन ग्रीनलैंड के लोगों ने इसे अपना अपमान माना है. पीएम म्यूट एगडे ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमें भी सम्मान के साथ देखा जाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने जब से अपने पद संभाला हैं, उन्होंने ऐसा किया है.” उन्होंने आगे कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल में जो भी किया है, उससे मतलब यह है कि आप अमेरिका के उतने करीब नहीं जाना चाहते, जितना आप पहले जाना चाहते थे.”
हम ग्रीनलैंडवासी हैं, अमेरिकी नहीं- पीएम एगडे
राष्ट्रपति ट्रंप के कांग्रेस में भाषण देने के अगले दिन पीएम एगडे ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि, “ग्रीनलैंडवासी अमेरिकन या डेनिश नहीं बनना चाहते. हम ग्रीनलैंडवासी हैं और अमेरिकियों और उनके नेताओं को यह समझना चाहिए.”
यह भी पढे़ंः क्या नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र? पूर्व राजा के स्वागत में एयरपोर्ट पर जुटी 10 हजार लोगों की भीड़, लगे राजशाही वापस लाने के नारे
[ad_2]
बीआर चोपड़ा की महाभारत में ऑफर हुआ था रोल, रिजेक्ट करने पर गोविंदा को कर दिया था बाहर
[ad_1]
Govinda News: एक्टर गोविंदा ने हाल ही में बताया कि उन्हें बीआर चोपड़ा की महाभारत में एक रोल ऑफर हुआ था. हालांकि, उन्होंने वो रोल रिजेक्ट कर दिया था तो बीआर चोपड़ा ने उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया था. मुकेश खन्ना के साथ बातचीत में गोविंदा ने उन दिनों को याद किया.
गोविंदा ने रिजेक्ट कर दिया था रोल
गोविंदा ने कहा कि उनके रेणु चोपड़ा के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी. वो उनके घर आते जाते रहते थे. वो उनके घर के काम में भी मदद कर करवाते थे. एक दिन बीआर चोपड़ा के ऑफिस में उन्हें बुलाया गया. जहां बीआर चोपड़ा ने उन्हें बताया कि उन्हें महाभारत में अभिमन्यु के रोल के लिए चुना गया है. हालांकि, गोविंदा ने अपनी मां की इच्छा का हवाला देते हुए ऑफर रिजेक्ट कर दिया. इस पर बीआर चोपड़ा ने पूछा- तुम्हारी मां क्या हैं?
उन्होंने बताया कि उनकी मां, जो एक साध्वी थीं ने उन्हें यह भूमिका न निभाने की सलाह दी थी.
बीआर चोपड़ा ने ऑफिस से कर दिया था बाहर
आगे गोविंदा ने कहा कि उस वक्त वो बीआर चोपड़ा को इंडस्ट्री के इंफ्लुएंशियल फिगर की तरह नहीं देखते हैं. गोविंदा का रिएक्शन फिल्म निर्माता को अच्छा नहीं लगा. उन्होंने कहा- ‘वो थोड़ी पागल है.’ फिर स्थिति तब और बिगड़ गई जब गोविंदा ने अपनी मां के रुख का बचाव किया और बीआर चोपड़ा को याद दिलाया कि उन्होंने शारदा सहित कई फिल्मों में काम किया है. वो इंडस्ट्री में उनसे सीनियर हैं. हालांकि, इसके बाद गोविंदा को उनके ऑफिस से बाहर निकलवा दिया गया. गोविंदा ने याद करते हुए कहा- बीआरप चोपड़ा ने कहा था कि ये क्या पागल है, बाहर निकालो इसको.
ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 25: स्पीड में भाग रही ‘छावा’ की कमाई पर अचानक लगा ब्रेक, ऐसा हो गया बॉक्स ऑफिस पर हाल
[ad_2]
AI से चलने वाली मशीनें बन रहीं गेमचेंजर, TB की जल्दी पहचान में आ रहीं काम, मरीजों को फायदा
[ad_1]
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने कई क्षेत्रों में बड़ी क्रांति की शुरुआत कर दी है. पढ़ाई से लेकर मेडिकल तक के क्षेत्र में इसका अलग-अलग इस्तेमाल हो रहा है. AI-पावर्ड एक्स-रे मशीनें अब ट्यूबरकुलोसिस (TB) की जल्दी पहचान करने में मददगार साबित हो रही हैं. हाथ में पकड़े जाने वाली इन छोटी एक्स-रे मशीन के कारण इस साल 6.8 लाख मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गई है.
टीबी उन्मूलन अभियान में हो रहा इस्तेमाल
AI इनेबल्ड इन मशीनों का देश में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान में इस्तेमाल हो रहा है. 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य देश को टीबी मुक्त बनाना है. टीबी की पहचान में इन मशीनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. अगर इन मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो करीब 43 प्रतिशत मरीजों में टीबी का पता नहीं चल पाता. समय पर बीमारी का पता न लगना खतरनाक हो सकता है और कोई भी बीमारी समय के साथ गंभीर होती जाती है. अगर टीबी के एक मरीज के एक साल के भीतर इलाज नहीं किया जाता है तो उससे यह बीमारी 15 और लोगों तक फैल सकती है.
मशीन का है यह फायदा
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मशीन बहुत शुरुआती चरण में ही बीमारी की पहचान कर लेती है. अगर किसी व्यक्ति में टीबी के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते हैं, तब भी यह मशीन बीमारी का पता लगा लेती है. इस मशीन से एक दिन में लगभग 100 मरीजों की स्क्रीनिंग की जा सकती है और रिमोट इलाकों में इसका उपयोग आसान है.
माइक्रोसॉफ्ट लेकर आई है नया एआई टूल
मेडिकल क्षेत्र में लगातार एआई की मांग बढ़ रही है. इसे देखते हुए टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने Dragon Copilot नाम से एक नया एआई चैटबॉट लॉन्च किया है. इसे डॉक्टरों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है. यह डॉक्टरों और मरीजों की बातचीर रिकॉर्ड कर सकता है क्लिनिकल नोट्स तैयार कर सकता है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
NSDL IPO: 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है लॉन्च
[ad_1]
NSDL IPO: डिपॉजिटरी कंपनी NSDL यानी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड इस महीने अपना बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च कर सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है. फरवरी में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ के जरिए NSDL का लक्ष्य शेयर मार्केट से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का है.
अप्रूवल लेने की तैयारी में NSDL
आईपीओ को लॉन्च करने से पहले इसके मसौदा दस्तावेजों के लिए NSDL को कई रेगुलेटरी अप्रूवल की जरूरत होगी, जिसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की भी मंजूरी शामिल है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि अप्रूवल लेने के लिए अभी कंपनी के पास वक्त है. इसकी समय सीमा मार्च में समाप्त होने वाली है. इस अपकमिंग आईपीओ की टाइमलाइन के बारे में पूछ जाने पर वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारे पास मार्च तक का वक्त है. हम जल्द से जल्द अपना काम निपटा रहे हैं. हम मार्च से पहले ही आईपीओ को लॉन्च करने की तैयारी में हैं.
यह है NSDL का काम
बता दें कि NSDL भारत की सबसे बड़ी और पुरानी डिपॉजिटरी है. यह संस्था निवेशकों के शेयरों सहित अन्य सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखती है. इसकी स्थापना 1996 में हुई थी और हेडक्वॉर्टर मुंबई में है. देश में ऑनलाइन ट्रेडिंग सर्विस देने वाली यह पहली डिपॉजिटरी थी. यह डिपॉजिटरी ज्यादातर डीमैट अकाउंट की देखरेख करती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी की तरफ से मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (एमआईआई) के रूप में सेबी की दी गई मंजूरी की ही वजह से NSDL शेयर बेचने का काम तेजी से कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक भी इस इश्यू में 5.72 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने का प्लान बना रहे हैं, जो पूरी तरह से ओएफएस यानी ओपन फॉर सेल होगा.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
क्यों बैंक की तरफ से बार-बार दिया जाता है आपको क्रेडिट कार्ड का ऑफर? जानें क्या है असली वजह
[ad_2]
MNREGA में मां के साथ हुई एक घटना के बाद बेटे ने IAS बनने की ठानी, आज हैं इस पद पर
[ad_1]
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को पास करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. इसके लिए कठिन परिश्रम, मजबूत इरादा और जबरदस्त लगन की जरूरत होती है. हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे IAS हेमंत पारीक की, जिन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा और उसे हराकर IAS अधिकारी बनने का सपना साकार किया.
जानिए कौन हैं IAS हेमंत पारीक
हेमंत पारीक राजस्थान के एक छोटे से गांव के साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी. उनके पिता गांव के एक मंदिर में पुजारी का काम करते थे और मां मनरेगा (MNREGA) के तहत मजदूरी करके घर का खर्च चलाती थीं. हेमंत के एक हाथ में दिव्यांगता होने के कारण वह शारीरिक श्रम का काम करने में असमर्थ थे. ऐसे में उनकी मां ही पूरे परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती थीं.
हेमंत का बचपन बेहद कठिनाइयों में बीता. परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि कई बार खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था. लेकिन इन परेशानियों ने हेमंत के हौसले को कमजोर नहीं किया, बल्कि उनके अंदर एक बड़ा अफसर बनने का सपना जगा दिया.
जब एक घटना ने बदल दी हेमंत की जिंदगी
हेमंत पारीक की जिंदगी में एक ऐसा दिन आया जिसने उनकी सोच और दिशा दोनों को बदल दिया. हुआ यूं कि उनकी मां मनरेगा के तहत मजदूरी करती थीं और दिनभर खेतों में काम करती थीं. एक दिन मजदूरी के 220 रुपये के भुगतान के लिए हेमंत अपनी मां के ठेकेदार के पास गए. लेकिन ठेकेदार ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, “क्या तू इस गांव का कलेक्टर है जो पैसे मांगने आई है?”
इस घटना ने हेमंत के दिल को गहराई से झकझोर दिया. उसी दिन हेमंत ने ठान लिया कि एक दिन वह सच में कलेक्टर (IAS) बनकर दिखाएंगे और उन लोगों को जवाब देंगे जो गरीबी का मजाक उड़ाते हैं.
गरीबी के बीच पढ़ाई का संघर्ष
हेमंत ने अपनी पढ़ाई जारी रखी, लेकिन गरीबी के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनके पास कोचिंग या किताबों के लिए पैसे नहीं थे. उन्होंने कृषि (Agriculture) विषय से स्नातक (Graduation) किया और UPSC की तैयारी करने लगे. कॉलेज के दिनों में साथी छात्र और सीनियर उनके अंग्रेजी कमजोर होने का मजाक उड़ाते थे. लेकिन हेमंत ने हार नहीं मानी और पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस किया. पढ़ाई के दौरान कई बार उन्हें भूखा भी रहना पड़ा. संडे को कैंपस मेस बंद होता था, इसलिए उस दिन वे अक्सर भूखे ही रहते थे ताकि पैसे बचाकर पढ़ाई जारी रख सकें.
पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा
हेमंत पारीक ने बिना किसी कोचिंग और सीमित संसाधनों के साथ कड़ी मेहनत की और साल 2023 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर ली. उन्होंने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 884 हासिल की और उनका चयन IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के लिए हुआ. उनकी इस उपलब्धि ने पूरे गांव और परिवार को गर्व महसूस कराया.
IAS बनने के बाद की जिम्मेदारी
आज हेमंत पारीक धर्मशाला नगर निगम के नगर आयुक्त (Municipal Commissioner) और वक्फ बोर्ड के सीईओ (CEO of Waqf Board) के पद पर तैनात हैं. उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हो और मेहनत करने का जुनून हो, तो कोई भी इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है.
यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
Elon Musk ने शेयर किया मंगल ग्रह का ऐसा Video, X पर हुआ वायरल, मिले एक अरब से अधिक व्यूज
[ad_1]
अमेरिकी अरबपति और Tesla के CEO Elon Musk इन दिनों दुनिया के सबसे चर्चित व्यक्तियों में से एक हैं. वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खासे एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट करते रहते हैं. उनकी पोस्ट्स की दुनियाभर में चर्चा होती है. कुछ दिन पहले उन्होंने दुबई के एक रिटेल बिजनेस कंसल्टेंट अली अल समाही की एक पोस्ट को रिपोस्ट किया था, जिसे एक अरब से अधिक बार देखा जा चुका है.
मस्क ने किया अली की पोस्ट को रिपोस्ट
45 वर्षीय अली अकसर अपने विचार, इंटरेस्ट और कैची वीडियो एक्स पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी पोस्ट एलन मस्क का ध्यान आकर्षित कर सकती है. दरअसल, अली ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें नासा के क्यूरोसिटी रोवर से ली गई मंगल ग्रह की फुटेज थी. मस्क ने उनकी इस पोस्ट को ‘टाइम टू गो टू मार्स’ कैप्शन के साथ रिपोस्ट कर दिया. उनकी यह पोस्ट इतनी वायरल हुई कि इसे अब तक एक अरब से अधिक बार देखा जा चुका है. इस पोस्ट पर 66 लाख लाइक्स आए हैं, 57,000 कमेंट आ चुके हैं और 64,000 बार ये पोस्ट रिपोस्ट हो चुकी है.
अली बोले- अद्भुत अनुभव
मस्क की तरफ से अपनी पोस्ट को रिपोस्ट किए जाने का अनुभव बताते हुए अली ने कहा कि अद्भुत था. दुनिया के हर हिस्से से लोग मेरी पोस्ट को शेयर कर रहे थे और इस पर बातचीत कर रहे थे. यह ग्लोबल डिस्कोर्स का हिस्सा बन गई. नोटिफिकेशन बंद नहीं हो रहे थे और मुझे यकीन नहीं था कि मेरी पोस्ट के साथ लोग इतना जुड़ाव महसूस करेंगे.
दूसरी पोस्ट के जवाब में आया मस्क का रिप्लाई
अली की उत्सुकता यहीं खत्म नहीं हुई. अली ने चीन के बेलोंग एलिवेटर का एक वीडियो पोस्ट किया था. यह दुनिया का सबसे ऊंचा आउटडोर एलिवेटर है. उनके इस वीडियो को एक बड़े एंटरप्रेन्योर और इंफ्लूएंसर मारियो नावफाल ने रिपोस्ट किया था. इसके जवाब में भी मस्क का रिप्लाई आया. मस्क ने इसके रिप्लाई में ‘वॉव’ लिखा. इसका असर यह हुआ कि इस वीडियो को अब तक 14 लाख बार देखा जा चुका है.
ये भी पढ़ें-
AI से चलने वाली मशीनें बन रहीं गेमचेंजर, TB की जल्दी पहचान में आ रहीं काम, लाखों मरीजों को फायदा
[ad_2]
‘बंद कर देंगे बिजली की सप्लाई’, ट्रंप के अंदाज में कनाडा के इस शहर ने दी अमेरिका को धमकी
[ad_1]
Canada-US Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर भारी टैरिफ लागू करने के फैसले के बाद व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है. इसके जवाब में कनाडा के ओंटारियो प्रांत ने अमेरिका को निर्यात की जाने वाली बिजली पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की.
दरअसल, ओंटारियो से न्यूयॉर्क, मिनेसोटा और मिशिगन में 1.5 मिलियन अमेरिकी उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है. ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया, तो वह अमेरिका को बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर सकते हैं.
‘टैरिफ बढ़ाया तो कर देंगे बिजली गुल’
डग फोर्ड ने कहा, “अगर अमेरिका अपने टैरिफ को बढ़ाता है, तो मैं बिजली पूरी तरह बंद करने में संकोच नहीं करूंगा.” फोर्ड ने यह भी कहा कि वह अमेरिकी नागरिकों के लिए बुरा महसूस करते हैं, क्योंकि यह व्यापार युद्ध उन्होंने शुरू नहीं किया, बल्कि इसके लिए सिर्फ एक व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप जिम्मेदार हैं.
ओंटारियो को मिलेगा आर्थिक लाभ
नई बिजली दरों से ओंटारियो सरकार को प्रतिदिन CA$ 300,000 से CA$ 400,000 ($208,000 – $277,000 USD) का एडिशनल रेवेन्यू जेनरेट होगा. यह पैसा ओंटारियो के श्रमिकों, परिवारों और व्यवसायों के समर्थन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. यह टैरिफ संघीय सरकार की ओर से अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए $21 बिलियन के प्रतिशोधी टैरिफ के अतिरिक्त होगा.
अमेरिकी टैरिफ और फोर्ड की प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिससे इन्फ्लेशन और आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ गई. मेक्सिको, कनाडा और चीन ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. फोर्ड ने ट्रंप से टैरिफ वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक ये शुल्क पूरी तरह खत्म नहीं होंगे, ओंटारियो पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने कहा, “मैं अमेरिकियों को अधिकतम दर्द देने के लिए कुछ भी करूंगा, क्योंकि ट्रंप हर दिन अपना रुख बदलते हैं और कनाडा पर हमला कर रहे हैं.”
बता दें कि अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव ने दोनों देशों के व्यापारिक और ऊर्जा संबंधों को प्रभावित किया है. ओंटारियो का 25% बिजली शुल्क ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ एक कड़ा जवाब माना जा रहा है. अगर यह विवाद आगे बढ़ता है, तो यह अमेरिका और कनाडा के आर्थिक संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है.
ये भी पढ़ें: India Billionaire List: भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं अरबपति, करोड़पतियों की संख्या में भी तगड़ा इजाफा, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
[ad_2]
8 चौके, चार सिक्स और 22 गेंद में फिफ्टी…, सब गया बेकार, रोमांचक मैच में MI की 9 रनों से जीत
[ad_1]
MI vs GG Highlights Today Match: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रनों से हरा दिया है. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 179 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था, जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन ही बना पाई. गुजरात की आधी टीम 70 के स्कोर पर आउट हो गई थी, मगर भारती फूलमाली की 61 रनों की तूफानी पारी ने मैच में जान फूंकी, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं.
गुजरात की आखिरी मैच में हार
यह WPL 2025 के लीग स्टेज में गुजरात जायंट्स का आखिरी मैच था. मुंबई को हराकर उसके लिए डायरेक्ट फाइनल में जाने के दरवाजे खुल सकते थे, लेकिन आखिरी 2 ओवरों में MI के गेंदबाजों ने पूरा मैच ही पलट दिया. दरअसल मैच वहां से पलटा जब 17वें ओवर में अमेलिया केर ने भारती फूलमाली का विकेट चटकाया. उसके बाद गुजरात के पुछल्ले बल्लेबाज दबाव में ढह गए. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अब डायरेक्ट फाइनल में जाने के करीब आ गई है. उसे सुनिश्चित करना होगा कि RCB के खिलाफ हार की स्थिति में भी उसका नेट रन-रेट दिल्ली कैपिटल्स से नीचे ना जाए.
भारती फूलमाली की आंधी
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स ने 70 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से भारती फूलमाली नाम की आंधी में मुंबई के गेंदबाज उड़ते दिखे. उन्होंने महज 22 गेंद में फिफ्टी पूरी की और मैच में 61 रन की तूफानी पारी से कहर बरपाया. भारती ने इस पारी में 8 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. उन्होंने एक समय मैच में जान फूंक दी थी, लेकिन जब टीम को जीत के लिए 38 रन चाहिए थे, तभी स्लोवर गेंद पर चकमा खा कर भारती आउट हो गईं.
यह भी पढ़ें:
IPL 2025 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल? ‘गुड न्यूज़’ है कारण; हैरी ब्रूक ने भी खत्म कर लिया है कॉन्ट्रैक्ट
[ad_2]