जगन्नाथ पुरी में बनकर तैयार होगा 200 करोड़ का लग्जरी रिजॉर्ट, होगी एक से बढ़कर एक फेसिलिटी

[ad_1]

Jagannath Puri: ओडिशा के पुरी के जगन्नाथ मंदिर में देश-विदेश से साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है. तीर्थयात्रियों की इसी जरूरत का ख्याल रखते हुए मंदिर के एक पुजारी ने रविवार को कहा कि वि जगन्नाथ पुरी में एक आलीशान रिसॉर्ट बनाने जा रहे हैं, जिसमें 300 कमरे होंगे. यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारी ने कहा, समुद्र के किनारे बनने वाले यह रिजॉर्ट पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी और शराब रहित होगा ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक सुकून का भी एहसास हो सके. 

पुरी से 8 किलोमीटर दूर बनेगा रिजॉर्ट

बताया जा रहा है कि इस लग्जरी रिजॉर्ट को बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सेवायत दैतापति भवानी दास ने कहा, पुरी अब सिर्फ एक डेस्टिनेशन ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पवित्र जगह है जहां दिव्यता सागर से मिलती है. यह रिजॉर्ट आध्यात्मिक शांति और लग्जरी हॉस्पिटलिटी का मिलाजुला रूप होगा.  ‘Jagannatham’ प्रोजेक्ट को बनाने में 110 करोड़ का खर्च आएगा. इसमें जमीन की खरीद पर होने वाले खर्च को शामिल नहीं किया गया है. मेरिडियन मिस्ट होटल एंड रिसॉर्ट के तहत यह प्रोजेक्ट पुरी में जगन्नाथ मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर दूर पुरी-कोणार्क मरीन ड्राइव के किनारे सात एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा. 

2026 में बनकर तैयार होगा आलीशान रिजॉर्ट

पुजारी ने यह भी कहा, जमीन मेरी है और जगन्नाथ मंदिर के हितों का कोई टकराव नहीं है. उन्होंने कहा कि 2026 की रथ यात्रा से पहले 14-16 महीनों में खुलने वाले इस रिसॉर्ट से पुरी में आध्यात्मिक पर्यटन को फिर से परिभाषित करने की उम्मीद है, जो तीर्थयात्रियों के साथ-साथ अन्य पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा. रिजॉर्ट पर 100 प्रतिशत मालिकाना हक पुजारी और उनके परिवार का है, लेकिन प्रोजेक्ट के मेंबरशिप प्रोग्राम की प्रतिक्रिया के आधार पर इक्विटी कम करने के लिए भी तैयार हैं. 

मेंबरशिप के तहत मिलेगी यह फेसिलिटी

3.5 लाख, 5 लाख और 7 लाख के मेंबरशिप पर सदस्यों को पांच साल तक हर महीने तीन रात रिजॉर्ट में ठहरने की सुविधा मिलेगी. रिसॉर्ट का लक्ष्य शुरुआती चरण में 5,000 सदस्यों को जोड़ना है. रिजॉर्ट में स्टूडियो और डीलक्स कॉटेज, स्पा, एम्फीथिएटर, जॉगिंग ट्रैक, टेनिस कोर्ट और वेलनेस सेंटर जैसी कई फेसिलिटीज है. 

ये भी पढ़ें:

HCLTech के अलावा रोशनी नादर के कंधे पर और भी कई बड़ी जिम्मेदारी, यहां से कर चुकी हैं पढ़ाई

[ad_2]

बाप का… दादा का… सबका बदला ले लिया टीम इंडिया ने, यूजर्स ने लिखा पूरा हिसाब-किताब

[ad_1]

Champions Trophy Final Result: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर जीत का परचम लहरा दिया है. इसके साथ सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की जीत के जश्न की तस्वीरें भी ट्रेंड करने लगी हैं. हर कोई अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहा है. साथ ही न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लेने के लिए भी टीम इंडिया को धन्यवाद दे रहा है. 

बता दें, दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली. भारत की इस जीत के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है ओर लोग न्यूजीलैंड की हार पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

बाप का..दादा का… सबका बदला ले ले लिया

कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर लिखा गया है कि भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराकर बाप का और दादा का बदला ले लिया. दरअसल, साल 2000 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड टीम ने सौरव गांगुली (दादा) की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था. वहीं, 2021 में न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. 

वायरल हो रहे मजेदार रिएक्शन

भारत की इस शानदार जीत पर सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन वायरल हो रहे हैं. Cyber_Huntss नाम के सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर लिखा गया, अला बला टाल तु, न्यूजीलैंड को हरा तु, इस मंत्र को रिपीट करें. एक अन्य यूज ने लिखा, भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड से लिया बदला, पाकिस्तान में छाया मातम. एक अन्य यूजर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की स्टंप से डांडिया खेलते हुए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, चार दिन बाज के ना उड़ने से आसमान कबूतरों का नहीं होता. 

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारत को मिले 20 करोड़ रुपये, कौन देगा यह रकम, ICC या पाकिस्तान?

 


पाइपलाइन में 15 किमी घुसे रूसी सैनिक, यूक्रेन पर करना चाहते थे बड़ा हमला!

[ad_1]

Russia Ukraine War: रूस की स्पेशल फोर्स ने यूक्रेन के गैस पाइप लाइन पर हमला करने के लिए कुर्स्क क्षेत्र के पास बड़ी संख्या में घुसपैठ की. यूक्रेन और रूस के युद्ध को रिपोर्ट करने वाले ब्लॉगर के हवाले से ये जानकारी दी गई है.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की स्पेशल फोर्स ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी इकाइयों पर हमला करने के लिए काफी अंदर तक घुसपैठ की. मॉस्को की तरफ से ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब वो अपने सीमावर्ती इलाके के उन हिस्सों को फिर से हासिल करने के प्रयास तेज कर रहा है, जिन्हें यूक्रेन ने एक चौंकाने वाले हमले में जब्त कर लिया था. कीव के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य भविष्य की शांति वार्ता में मोलभाव करना और रूस को पूर्वी यूक्रेन में अपने आक्रामक अभियान से सैनिकों को हटाने के लिए मजबूर करना था.

‘रूसी हमलावरों ने पाइपलाइन के अंदर लगभग 15 किमी तक घुसपैठ की’
न्यूज़ एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में पैदा हुए क्रेमलिन समर्थक ब्लॉगर ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर बताया कि रूसी हमलावरों ने पाइपलाइन के अंदर लगभग 15 किलोमीटर (9 मील) तक पैदल घुसपैठ की, जिसका उपयोग मॉस्को हाल ही में यूरोप को गैस भेजने के लिए करता था.

टू मेजर्स उपनाम के एक अन्य युद्ध ब्लॉगर ने बताया कि सुदजा में भयंकर लड़ाई हुई और रूस की सेना गैस पाइपलाइन का उपयोग करके शहर में प्रवेश करने में सफल रही. कई रूसी टेलीग्राम चैनलों ने स्पेशल फोर्स के सैनिकों की तस्वीरें दिखाईं जो गैस मास्क पहने हुए थे और एक बड़ी पाइप के अंदर नजर आ रहे थे.

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने भी की पुष्टि
इस मामले की यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने भी शनिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि रूसी तोड़फोड़ और हमला करने वाले समूहों ने हमले के लिए पाइपलाइन का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि फिलहाल रूसी विशेष बलों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें रोका जा रहा है. 

ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने दावा किया कि कुछ रूसी सैनिकों ने सुदजा शहर के पास यूक्रेनी यूनिट पर हमला करने से पहले कई दिन पाइपलाइन में बिताए थे. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले सुदजा में लगभग 5,000 लोग रह रहे थे और वहां पर पाइपलाइन के साथ कुछ प्रमुख गैस और माप स्टेशन भी हैं. 

ये भी पढ़ें:

तेलंगाना टनल रेस्क्यू: फंसे लोगों को निकालने के लिए रोबोट की मदद लेगी सरकार, एक व्यक्ति का शव बरामद

[ad_2]

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार

[ad_1]

Love Rashifal: सोमवार, 10 मार्च 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. आप पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे. 

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल
 वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
वृषभ राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ ये समय रिश्ते को मजबूती प्रदान कर सकता है. इस दौरान झूठे व्यक्तित्व को दिखाने से बचें.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. ऐसे में किसी भी तरह का गलत निर्णय लेने से बचें.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन आपको आपके प्यार की कदर करना सिखाएगा. आज  आप अपने पार्टनर के साथ बहुत सारे यादगार लम्हें गुजारेंगे.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से सामान्य रहने वाला है. पार्टनर के साथ दिल की बात को साझा कर सकते हैं. 

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से सही जाने वाला है. अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत के जरिए रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं पर हो सकता है पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी लग जाए जिस वजह से आपके और उनके बीच अनबन हो सकती है.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन खत्म हो सकती है. 

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मन बना सकते हैं. आपकी लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भर जाएगी.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. आपको आज अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगा. 

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से बहुत अच्छा जाने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. जिससे आपको खुशी मिलेगी.

Love Horoscope 10 March 2025: इन तीन राशियों की प्यार के मामले में बदलेगी किस्मत, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

[ad_2]

बॉलीवुड एक्टर्स से भी पहले पाकिस्तानी हसीना ने दी इंडिया को जीत की बधाई

[ad_1]

IND vs NZ: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है ये मैच. भारत ने दुबई के स्टडियम में तिरेंगा लहराया है 

जहां बॉलीवुड के कलाकार टीम इंडिया को बधाई देने में लेट हो गए वहीं पाकिस्तान की हानिया आमिर ने टिम इंडिया को अपने एक्स हैंडस से शुभकामनाएं दी हैं.

क्या लिखा है हानिया आमिर ने?

एक्ट्रेस ने इंडियन टीम की जीत पर बधाई देते हुए टीम का पोस्टर शेयर कर लिय़खा है, ”तब भी चैंपियन थे, अब भी चैंपियन हैं.”

 

बॉलीवुड जगत के कई सारे सितारे भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं. सब स्टार्स अपने अपने तरीके से टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं. साथ ही साउथ इंडस्ट्री के भी कलाकार टीम को जम कर बधाईयां दे रहे है. 

ममूटी ने दी बधाई 
साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर ममूटी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा,” चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार और व्यापक जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई”. 

 

और पढ़ें: ‘छावा’ कितना कमाते ही छोड़ देगी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे, पूरा डेटा यहां है



[ad_2]

Glyph Interface से लैस है Nothing Phone 3a सीरीज, मिड रेंज में है एक बेहतरीन स्मार्टफोन

[ad_1]

Nothing Phone 3a Series Review: स्मार्टफोन निर्माता Nothing ने भारत में अपनी नई Phone (3a) सीरीज लॉन्च कर दी है जिसमें Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं. यह मिड-रेंज डिवाइसेस IP64 रेटिंग के साथ आते हैं जिससे ये धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं. इन डिवाइसों में 26 कस्टमाइज़ेबल ज़ोन के साथ एडवांस्ड Glyph Interface दिया गया है जिसमें नए रिंगटोन और नोटिफिकेशन साउंड्स भी जोड़े गए हैं. हमने इन स्मार्टफोन्स को एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया और अब इसका विस्तृत रिव्यू पेश कर रहे हैं.

हमें क्या अच्छा लगा

Nothing Phone 3a और 3a Pro कीमत के हिसाब से बेहतरीन विकल्प हैं. ये प्रीमियम डिज़ाइन, शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ आते हैं. अगर आप किफायती दाम में पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं तो ये डिवाइसेस आपको निराश नहीं करेंगी.

हमें क्या अच्छा नहीं लगा

इसका डिजाइन काफी स्टाइलिश है लेकिन बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है. इसके अलावा इसकी चार्जिंग स्पीड भी कुछ खास नहीं है, सेगमेंट के बाकी फोन्स के मुकाबले यह उतना फास्ट चार्जिंग नहीं प्रदान कर सका है. इसके साथ ही इसके पेरिस्कोप लेंस में भी सुधार किया जा सकता था.  

अंतिम निर्णय

Nothing Phone 3a और 3a Pro मिड रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन साबित हो सकता है. इसमें बेहतरीन कैमरा सेटअप और स्टाइलिश लुक दिया हुआ है जो यूजर्स को आकर्षित करता है. वहीं, इसकी कीमत लोगों को पसंद आ सकती है. क्योंकि 30 हजार से कम कीमत में इतने बेहतरीन फीचर्स एक ही स्मार्टफोन में मिलना मुश्किल है. हालांकि बॉक्स में चार्जर की गैरमौजूदगी और स्लो चार्जिंग स्पीड लोगों को निराश कर सकती है.

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro में 6.7-इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जिसका 1,080×2,392 पिक्सल रेजोल्यूशन है. ये 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और गेमिंग मोड में 1,000Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करते हैं. स्क्रीन 2,160Hz PWM डिमिंग के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक पहुंच सकती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Panda Glass का इस्तेमाल किया गया है.

Glyph Interface से लैस है Nothing Phone 3a सीरीज, मिड रेंज में है एक बेहतरीन स्मार्टफोन, पढ़ें पूरा रिव्यू

6.7-इंच की स्क्रीन वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार अनुभव देती है. कलर एक्यूरेसी बेहतरीन है और ब्राइटनेस लेवल भी दमदार हैं जिससे धूप में भी स्क्रीन पर देखना आसान हो जाता है. Phone (3a) और (3a) Pro दोनों ही रंगों को नेचुरल रखते हैं और ब्राइट लाइट में भी रीडेबिलिटी प्रभावित नहीं होती है.

Glyph Interface से लैस है Nothing Phone 3a सीरीज, मिड रेंज में है एक बेहतरीन स्मार्टफोन, पढ़ें पूरा रिव्यू

डिज़ाइन की बात करें तो Phone (3a) में बेहतरीन कैमरा लेआउट दिया गया है जो Phone (2a) जैसा ही दिखता है. इसका पीछे का पैनल अब ग्लास का बना हुआ है जो पहले के पॉलीकार्बोनेट डिज़ाइन से ज्यादा प्रीमियम फील देता है. हालांकि, इसका फ्रेम संभवतः प्लास्टिक का बना हुआ है लेकिन इसकी मैट फिनिश अच्छी ग्रिप देती है और उंगलियों के निशान भी नहीं पड़ते. फोन के वॉल्यूम बटन बाईं तरफ और पावर बटन दाईं तरफ मौजूद हैं.

Nothing Phone (3a) Pro का डिज़ाइन थोड़ा अलग है. यह पहले से ज्यादा चौड़ा और बॉक्सी लुक में आता है. इसमें पीछे की तरफ बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे एक अलग पहचान देता है. यह डिवाइस ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आता है, जो इस सर्कुलर कैमरा सेटअप में फिट किया गया है.

Nothing ने इस सीरीज में सस्टेनेबिलिटी पर भी ध्यान दिया है. फोन के सेंट्रल फ्रेम में पूरी तरह से रिसाइकल्ड एल्युमिनियम का उपयोग किया गया है जबकि सर्किट बोर्ड में 100% टिन और 85% स्टील रिसाइकल्ड मटेरियल से बना है. फोन में 60% प्लास्टिक सस्टेनेबल सोर्सेज से लिया गया है और पैकेजिंग में बिल्कुल भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

कैमरा सेटअप

Nothing Phone (3a) Pro में 50MP का Samsung प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 1/1.56-इंच साइज़ के साथ आता है और इसका अपर्चर f/1.88 है. यह OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन), EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन) और 2x इन-सेंसर ज़ूम सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 50MP का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 1/1.95-इंच साइज़ और f/2.55 अपर्चर के साथ आता है. यह OIS, EIS, 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 6x इन-सेंसर ज़ूम और 60x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है. साथ ही, इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है. डिवाइस में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Glyph Interface से लैस है Nothing Phone 3a सीरीज, मिड रेंज में है एक बेहतरीन स्मार्टफोन, पढ़ें पूरा रिव्यू

Nothing Phone (3a) में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Samsung मेन सेंसर (1/1.57-इंच, f/1.88 अपर्चर, OIS, EIS) दिया गया है. इसमें 50MP का Sony टेलीफोटो सेंसर (1/2.74-इंच, f/2.0 अपर्चर, 2x ऑप्टिकल ज़ूम, 4x इन-सेंसर ज़ूम, 30x डिजिटल ज़ूम) मौजूद है. इसका फ्रंट कैमरा 32MP का है. इन फोनों की कैमरा क्वालिटी किफायती कीमत में शानदार है. कम रोशनी में भी ये बेहतरीन डिटेल और नेचुरल कलर टोन के साथ फोटोज़ कैप्चर करते हैं. वाइड-एंगल लैंडस्केप से लेकर क्लोज़-अप शॉट्स तक, इन कैमरों की परफॉर्मेंस कई महंगे स्मार्टफोन्स को टक्कर देती है.

परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3a सीरीज में 4nm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन Android 15 पर आधारित NothingOS 3.1 पर चलता है. कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है.

इन फोनों की डे-टू-डे परफॉर्मेंस स्मूथ है. मल्टीटास्किंग, ब्राउज़िंग और स्ट्रीमिंग के दौरान कोई लैग देखने को नहीं मिलता. गेमिंग के दौरान भी ये फोन हाई-फ्रेम रेट पर स्मूथ ग्राफिक्स के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं.

बैटरी बैकअप

बैटरी की बात करें तो दोनों फोनों में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, ये डिवाइसेस 0 से 50% तक केवल 19 मिनट में और 100% चार्ज 56 मिनट में हो जाती हैं.

कीमत

भारत में Nothing Phone 3a की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है (8GB + 128GB) जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है. कुछ इंटरनेशनल मार्केट में 12GB + 256GB वेरिएंट भी उपलब्ध है. यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है.

वहीं, Nothing Phone 3a Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है (8GB + 128GB). इसका 8GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में उपलब्ध है. यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर में आता है.

यह भी पढ़ें:

कब लॉन्च होगा GTA 6? कंपनी ने कर दिया खुलासा, इतनी हो सकती है कीमत, जानिए हर डिटेल

[ad_2]

रोहित शर्मा के आउट होने पर एकदम से सन्न हुईं वाइफ रितिका सजदेह, रिएक्शन हुआ वायरल

[ad_1]

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. ये रोहित की किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ी पारी है. रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन 27वें ओवर में एक गैरजरूरी शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे. स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी उनके इस तरह आउट होने से मायूस हो गई.

252 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. गिल 31 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए विराट कोहली भी मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा ने कुछ देर संभलकर बल्लेबाजी की और फिर एक गैरजरूरी शॉट खेलते हुए स्टंप आउट हो गए. 

रचिन रविंद्र द्वारा डाली गई 27वें ओवर की पहली पर रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाना चाहा. वह काफी आगे निकल गए थे, वह गेंद पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधा इसके कीपर टॉम लैथम के हाथों में गई. लैथम ने कोई गलती नहीं की और रोहित शर्मा स्टंप आउट हुए. 83 गेंदों में 76 रनों की इस पारी में रोहित शर्मा ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए.

शुभमन गिल के साथ मिलकर बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की. ये आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल में पहले विकेट के लिए खेली गई तीसरी शतकीय साझेदारी है. इस लिस्ट में टॉप पर सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 2000 में पहले विकेट के लिए 141 रन बनाए थे.



[ad_2]

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बदला फैसला, अब गणित के बिना भी मिलेगा बीकॉम ऑनर्स में दाखिला

[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में गणित को अनिवार्य बनाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है. अब वे छात्र भी इस कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे, जिन्होंने 12वीं में गणित विषय नहीं पढ़ा है. इस फैसले के कारण काफी छात्रों के लिए बीकॉम ऑनर्स के दरवाजे फिर से खुल गए हैं, जो पहले गणित न होने के कारण इस कोर्स में दाखिला नहीं ले सकते थे.

इस फैसले का हुआ था विरोध

जानकारी के मुताबिक, डीयू ने पहले यह नियम लागू किया था कि बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लेने के लिए 12वीं में गणित या एप्लाइड गणित पढ़ना जरूरी होगा. इस निर्णय के बाद छात्रों और अलग-अलग शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया, क्योंकि इससे उन छात्रों के करियर ऑप्शन सीमित हो गए थे, जो गणित के बिना कॉमर्स स्ट्रीम में पढ़ाई कर रहे थे. इस फैसले से हजारों छात्रों को नुकसान हो सकता था, जिससे विद्यार्थी संगठनों और शिक्षाविदों ने इसे बदलने की मांग की.

डीयू ने नियमों में किया बदलाव

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अब नए नियम लागू किए हैं, जिससे बिना गणित पढ़े भी बीकॉम ऑनर्स में प्रवेश लेना संभव हो गया है. अब छात्र सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) में दो अलग-अलग विषय संयोजनों में से किसी एक के साथ परीक्षा दे सकते हैं.

ऐसा रह सकता है पहला कॉम्बिनेशन

  • कोई एक भाषा (जैसे हिंदी, अंग्रेजी)
  • गणित या एप्लाइड गणित
  • सूची बी1 में से कोई दो अन्य विषय

ऐसा बन सकता है दूसरा कॉम्बिनेशन

  • कोई एक भाषा
  • अकाउंटेंसी या बुक कीपिंग
  • सूची बी1 में से कोई दो अन्य विषय

ऐसे छात्रों को होगा काफी फायदा

बता दें कि इस बदलाव से उन छात्रों को फायदा होगा, जिन्होंने 12वीं में गणित नहीं पढ़ा, लेकिन वे अकाउंटेंसी या अन्य संबंधित विषयों में अच्छे हैं. छात्रों और शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है. उनका मानना है कि यह निर्णय शिक्षा को अधिक समावेशी और लचीला बनाएगा. कई छात्रों को बीकॉम ऑनर्स में प्रवेश लेने का मौका मिलेगा, जो पहले गणित की अनिवार्यता के कारण इस कोर्स से वंचित हो सकते थे. दिल्ली विश्वविद्यालय का यह कदम उन छात्रों के लिए राहत भरा है, जो गणित के बिना भी कॉमर्स क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. इस कदम के बाद छात्र पसंदीदा कोर्स चुन पाएंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जहां जेलेंस्की ने किया था कब्जा, वहीं घिर गई यूक्रेन की सेना, रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने किया ब

[ad_1]

Russia-Ukraine War: बीते कुछ दिनों से रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं. इस बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार (9 मार्च 2025) को दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेन के सैनिकों को घेर लिया है. पिछले साल अगस्त में यूक्रेन ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी. यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से रूसी क्षेत्र पर सबसे बड़ा हमला था. यूक्रेन ने कुछ ही दिनों में 1,000 वर्ग किलोमीटर (386 वर्ग मील) क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. यूक्रेन ने जिन क्षेत्रों पर कब्जा किया था, उसमें बॉर्डर का शहर सुदज़ा भी शामिल था.

यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर रूस ने किया ने किया हमला

बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर पीछे से हमला करने के लिए गैस पाइपलाइन के अंदर कई मीलों तक पैदल चले. रूस ने बीते कुछ दिनों तक यूरोप को गैस भेजने के लिए इस पाइपलाइन का इस्तेमाल किया था. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार कुछ रूसी सैनिकों ने सुदज़ा शहर के पास यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर पीछे से हमला किया. उससे पहले रूसी सैनिकों ने कई दिन इस पाइपलाइन में बिताए थे.

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार (8 मार्च 2025) को पुष्टि की थी कि रूसी सेनाओं ने सुदज़ा शहर के बाहर पैर जमाने के लिए पाइपलाइन का इस्तेमाल किया था. उन्होंने दावा किया था कि इस समय रूसी सुरक्षा बलों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें रोका जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार क दावा किया कि रूस ने एक हफ्ते में सैंकड़ों हवाई हमले किए.

पिछले एक हफ्ते में रूस ने कई हवाई हमले किए

जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “इस पूरे सप्ताह के दौरान, रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए हमारे लोगों के खिलाफ सैकड़ों हमले किए. लगभग 1,200 निर्देशित हवाई बम, करीब 870 हमलावर ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 80 से अधिक मिसाइलें दागी गईं. इन हथियारों में 82,000 से ज्यादा विदेशी कंपोनेंट शामिल हैं.”

सहयोगी देशों से एक बार फिर मदद की अपील करते हुए जेलेंस्की ने कहा, “हर दिन, हम अपने भागीदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए फैसले लिए जाएं, जैसे कि- एयर डिफेंस सिस्टम, हमारे रक्षा उत्पादन में निवेश और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को मजबूत करना.”

ये भी पढ़ें : ‘अमेरिका-ब्रिटेन में भी सुरक्षित नहीं सनातन धर्म’, US में मंदिर हमले पर बोले हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि

[ad_2]