Guneet Monga ने सलाह दी की women को women support करना चाहिए Happy Women’s Day

[ad_1]

Guneet Monga  एक famous Indian film producer हैं और उनकी production company Sikhya Entertainment है. उन्होंने काफी critically acclaimed films produce की है. जैसे The Lunchbox और Masaan. हाल ही में Guneet Monga ने बताया की हमें Women’s Day जरूर celebrate करना लोगों को proper knowledge होना चाहिए. Guneet यह भी कहती दिख रही हैं की females पता नही filmmaking की तरफ क्यों नहीं जाती उनका कहना है की difficult हुआ तो भी कोई problem नही है कम से कम अपने phone से ही शुरू करें. वह कहती है की females को scripting, writing भी करनी चाहिए. वह कहती दिख रही है लड़कियां सब चीजों के capable हैं पर वह कोशिश ही नहीं करती. आपका इस पर क्या कहना है ?

[ad_2]

ट्रंप ने शुरू किया मिशन खामेनेई! इराक पर ईरान से बिजली-गैस खरीदने पर लगाई रोक

[ad_1]

US-Iran Relations: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इराक को ईरान से बिजली और गैस खरीदने की छूट पर रोक लगा दी है. इस फैसले के कारण इराक की ऊर्जा आपूर्ति संकट में आ सकती है, क्योंकि देश अपनी बिजली आवश्यकताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ईरान से आयात करता है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम "ईरान को आर्थिक और वित्तीय राहत न देने" की रणनीति के तहत उठाया गया है.

अमेरिका का उद्देश्य
दरअसल, अमेरिका के इस कदम के पीछे कई कारण हैं. जैसे: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करना. ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकना. ईरान की ओर से आतंकवादी समूहों को समर्थन देने पर लगाम लगाना. ट्रंप प्रशासन ने पहले ही ईरान पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं और यह फैसला भी उसी  दबाव नीति का हिस्सा है.

इराक पर प्रभाव
इराक की बिजली आपूर्ति का 40% हिस्सा ईरान से आयातित गैस और बिजली पर निर्भर करता है. यदि यह आपूर्ति बाधित होती है, तो देश में बिजली संकट गहरा सकता है. इराक में बिजली कटौती बढ़ सकती हैगर्मी के मौसम में एयर कंडीशनिंग और जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इराक को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत खोजने होंगे. इराक की सरकार ने इस फैसले को लेकर अमेरिका से बातचीत की संभावना जताई है, क्योंकि इससे देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है.

ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है और अमेरिका पर "अनुचित दबाव" डालने का आरोप लगाया है. ईरानी सरकार का कहना है कि यह निर्णय न केवल ईरान, बल्कि इराक की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाएगा. ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे इराक के साथ ऊर्जा आपूर्ति को जारी रखने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश सकते हैं.

बता दें कि ट्रंप प्रशासन का यह कदम ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है, लेकिन इसका सीधा प्रभाव इराक की जनता पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इराक इस ऊर्जा संकट से कैसे निपटता है और अमेरिका-ईरान संबंधों में आगे क्या मोड़ आता है.

यह भी पढ़ें- <a href=" में इजरायली टूरिस्ट समेत 2 महिलाओं से गैंगरेप, पेट्रोल के पैसे न देने पर दिखाई दरिंदगी

[ad_2]

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने कितनी ICC ट्रॉफी जीती, हिटमैन ने फाइनल में कई रिकॉर्ड

[ad_1]

India Wins Champion Trophy 2025: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर (IND vs NZ Final) अपना 7वां आईसीसी खिताब जीता. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 252 का लक्ष्य रखा था. कप्तान रोहित शर्मा फाइनल मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 76 रनों की पारी खेलकर लक्ष्य को आसान बना दिया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने कई रिकार्ड्स बनाएं, आइए जानते हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे साल आईसीसी का खिताब जीता है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. भारत ने उनकी कप्तानी में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2 आईसीसी टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025) जीते हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने कभी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अर्धशतक भी नहीं लगाया था. ये रोहित शर्मा का आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहला अर्धशतक है. उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. ये किसी भी भारतीय द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक भी है.

फाइनल में प्लेयर ऑफ द अवार्ड जीतने वाले चौथे कप्तान

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वह आईसीसी मेंस ओडीआई फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले दुनिया के चौथे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (1975), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (2003) और भारत के एमएस धोनी (2013) ने बतौर कप्तान ओडीआई फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय

रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं. उनसे पहले रवींद्र जडेजा ने 2013 के फाइनल मैच में ये अवार्ड जीता था.

• 1998: जैक कैलिस
• 2000: क्रिस कैर्न्स
• 2004: इयान ब्रेडशॉ
• 2006: शेन वॉटसन
• 2009: शेन वॉटसन
• 2013: रवींद्र जडेजा
• 2017 फखर ज़मन
• 2025: रोहित शर्मा

शुभमन गिल के साथ मिलकर बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की. ये आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहले विकेट के लिए तीसरी शतकीय साझेदारी है.

[ad_2]

Meen Rashi 10 March 2025: मीन राशि वाले अपने समय का सदुपयोग करें, पढ़ें सोमवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 10 March 2025: मीन राशिफल 10 मार्च, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके दफ्तर में आज आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं, जो आपके कार्य में पूरा सहयोग देंगे और बौद्धिक कार्यों को करने वाले उच्च लोगों को उच्च सफलता और उच्च सम्मान मिल सकता है.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें,  किसी भी प्रकार से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते, कार्य की अधिकता के कारण आपको थकान हो सकती है. कार्य के बीच-बीच में आराम अवश्य करें.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

आज आपके व्यापार में उन्नति के योग हैं,  फिर भी आप परंतु आप धन का निवेश बहुत अधिक सोच समझ कर करें अन्यथा, आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मीन राशि यूथ राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-

युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज इधर-उधर की बातों में समय गंवाने के स्थान पर जरूरी कार्यों पर फोकस करें तो अच्छा रहेगा,  आप अपने समय का सदुपयोग करें. अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें, आज पैसे की समस्या से आपका मूड ऑफ हो सकता है.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ग्रेटर नोएडा में Haier India 1000 करोड़ रुपये का बड़ा इंवेस्टमेंट, हजारों नई नौकरियों का सृजन

[ad_1]

Haier Appliances: हायर अप्लायंसेज इंडिया ने 2024 से 2028 के बीच अपने ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट का ऐलान किया है. उद्घाटन के मौके पर ETRetail से बात करते हुए हायर अप्लायंसेज इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने बताया कि कंपनी ने 200 करोड़ रुपये के इंजेक्शन मोल्डिंग प्लांट का उद्घाटन किया है, जिसमें बेहतर क्वॉलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक कॉम्पोनेंट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा. इसी के साथ 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी अक्टूबर, 2025 तक चालू हो जाएगी.

700 करोड़ में बनेगी AC मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी

सबसे बड़ा निवेश 700 करोड़ रुपये का होगा, जिससे नई एसी मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी बनाई जाएगी. इससे हायर की एनुअल एसी प्रोडक्शन कैपेसिटी 2.5 मिलियन यूनिट तक बढ़ जाएगी और इसी के साथ 2027 की शुरुआत तक कुल उत्पादन क्षमता 4 मिलियन यूनिट हो जाएगी. इससे नोएडा की कंपनी में वर्कफोर्स दोगुना हो जाएगा, नतीजतन 3,500 नई नौकरियों का सृजन होगा.  एनएस सतीश ने आगे कहा, ”ग्रेटर नोएडा प्लांट में हमारी नई फेसिलिटीज का भूमि पूजन देश की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

उद्घाटन समारोह में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, ”हमें विश्वास है कि यह फेसिलिटी राज्य की इकोनॉमिक ग्रोथ को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत को एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर सामने लाएगी.” 2018 में हायर ने 3,069 करोड़ रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया था. बता दें कि हायर पहले से ही ग्रेटर नोएडा प्लांट में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है.

2024 में इतनी हुई हायर इंडिया की कमाई

2024 में हायर इंडिया का रेवेन्यू 8,900 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2025 के लिए कंपनी ने 11,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है. कंपनी के लिए रेवेन्यू करने में सबसे ज्यादा योगदान 40-45 प्रतिशत रेफ्रिजरेटर का रहा. जिसके बाद एयर कंडीशनर का योगदान 20 प्रतिशत, वाशिंग मशीन और  LED टीवी का योगदान 15-15 प्रतिशत है. डिमांड बढ़ने के साथ-साथ हायर का प्लान दक्षिण भारत में भी एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने का है ताकि वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में 6000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा DLF, 75 लाख स्क्वॉयर फीट में बनेगा रिटेल व ऑफिस स्पेस

[ad_2]

महाराष्ट्र में कहर बनकर टूटा गुलियन बैरे सिंड्रोम, 12 की मौत; जानिए क्या हैं इस खतरनाक बीमारी क

[ad_1]

Guillain Barre Syndrome: महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के मामले सामने आ रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, अब तक राज्य में इसके 225 मामले सामने आए हैं, जिसमें 197 मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं 28 लोग संदिग्ध हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुलियन बैरे सिंड्रोम से होने वाली मौतों की संख्या में भी उछाल देखा गया है. अब तक इससे 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 6 में सिंड्रोम की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सामने आए 225 मामलों में 179 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं, पीड़ितों में 24 लोगों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जिसमें 15 की हालत बहुत खराब है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

पुणे में स्थिति डराने वाली

गुलियन बैरे सिंड्रोम से पीड़ित ज्यादातर मामले पुणे और उसके आसपास के क्षेत्रों से सामने आए हैं. यहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. अधिकारियों के अनुसार, पुणे नगर निगम से अब तक 46 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं नए जुड़े गांवों में से 95, पुणे से सटे हुए पिंपरी चिंचवड़ से 33, पुणे ग्रामीण से 37 मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते मामलों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है.

क्या है गुलियन बैरे सिंड्रोम

विशेषज्ञों के अनुसार, गुलियन बैरे सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल डिजीज है, जो हमारी मांसपेशियों को कमजोर बनाता है. इसकी शुरुआत अक्सर संक्रमण से होती है. इसमें पेरीफेरल नर्व्स डैमेज हो जाती है और इसमें सूजन तक आ जाती है. इससे पीड़ित मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग, कार्डियक अरेस्ट और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण हर साल करीब 7.5% लोगों की मौत हो जाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिंड्रोम से पीड़ित मरीज का अगर समय से इलाज शुरू हो जाता है, तो मरीज ठीक हो जाते हैं. हालांकि, गंभीर मामलों में आईसीयू यहां तक कि वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है.

ये हैं गुलियन बैरे सिंड्रोम के लक्षण

• धड़कन का बढ़ जाना
• चेहरे पर सूजन
• सांस लेने में तकलीफ
• चलने-फिरने में परेशानी होना
• शरीर में चुभन के साथ दर्द
• गर्दन घुमाने में समस्या
• शरीर में कंपकंपी का महसूस होना

यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद फूलने लगता है पेट, नहीं लगती है भूख तो हो सकती है ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

अंधेरे में रमजान मनाएगा गाजा! इजरायल ने काट दी बिजली, हमास ने अमेरिका से की ये मांग

[ad_1]

Israel-Hamas War: मध्य पूर्व में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. इजरायल ने गाजा पट्टी को बिजली आपूर्ति बंद करने की घोषणा की है, जिससे पहले से ही युद्ध से जूझ रहे क्षेत्र में मानवीय संकट और गहरा सकता है.

दरअसल, इजरायल के इस कदम को हमास पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, ताकि वह युद्धविराम वार्ता के दूसरे चरण में इजरायल की शर्तों को स्वीकार करे.

बिजली आपूर्ति बंद करने के प्रभाव
गाजा के 2 मिलियन से अधिक लोग इससे प्रभावित होंगे. Desalination Plants को पानी साफ करने के लिए बिजली नहीं मिलेगी, जिससे पीने के पानी की कमी होगी. अस्पतालों, स्कूलों और अन्य बुनियादी सेवाओं पर संकट गहरा सकता है. गाजा पहले से ही जनरेटर और सौर पैनलों पर निर्भर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है.

इजरायल की हमास पर दबाव बनाने की रणनीति
इजरायल ने एक सप्ताह पहले गाजा में सभी वस्तुओं की आपूर्ति भी रोक दी थी. यह कदम हमास को युद्धविराम के पहले चरण के विस्तार को स्वीकार करने के लिए मजबूर करने की कोशिश है. इजरायल अप्रैल के मध्य तक इस चरण को बढ़ाने के पक्ष में है, जबकि हमास दूसरे चरण की बातचीत तुरंत शुरू करना चाहता है.

हमास की प्रतिक्रिया
हमास ने इजरायल के इस कदम की निंदा की है और कहा कि यह मानवीय संकट को और बढ़ाएगा. हमास के प्रवक्ता हजम कासिम ने कहा,”हम मिस्र और कतर के मध्यस्थों के साथ-साथ अमेरिकी प्रशासन से अपील करते हैं कि वे इजरायल को समझौते की शर्तों का पालन करने के लिए बाध्य करें.” हमास का कहना है कि युद्धविराम के दूसरे चरण पर तुरंत वार्ता शुरू होनी चाहिए.

इजरायल ने उत्तरी गाजा में किया हवाई हमला
इजरायल ने रविवार (09 मार्च, 2025 ) को उत्तरी गाजा में हवाई हमले किए. यह हमला ऐसे समय हुआ जब दोहा में हमास और इजरायल के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही थी. पिछले कुछ दिनों में इजरायल ने गाजा पर रोजाना हमले किए हैं, लेकिन पूर्ण युद्ध की स्थिति अभी नहीं बनी है.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका, कतर और मिस्र ने गाजा में युद्धविराम को स्थायी बनाने के लिए वार्ता का समर्थन किया है. मानवीय संगठनों ने गाजा में बिजली और खाद्य आपूर्ति रोके जाने की निंदा की है. इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ सकता है कि वह गाजा में राहत कार्यों को बाधित न करे.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में इजरायली टूरिस्ट समेत 2 महिलाओं से गैंगरेप, पेट्रोल के पैसे न देने पर दिखाई दरिंदगी

[ad_2]

‘छावा’ के सामने भी नहीं झुकी ‘क्रेजी’, चुपचाप निकाल लिया बजट का करीब 150%

[ad_1]

Crazxy Box Office Collection Day 10: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी ने विक्की कौशल की छावा के सामने भी अपनी कमाई की स्पीड बरकरार रखी है. फिल्म को रिलीज हुए आज 10 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने धीमी शुरुआत करने के बावजूद कमाई में नए रिकॉर्ड्स बना दिए.

फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में है और फिल्म की कमाई में हुआ इजाफा दिखाता है कि ये भी सोहम शाह की पुरानी फिल्म तुम्बाड़ की तरह एक बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट करने के लिए तैयार है.

क्रेजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मेकर्स की ओर से पेश किए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, क्रेजी ने पहले दिन 1.10, दूसरे दिन 1.60 और तीसरे दिन 1.55 करोड़ कमाते हुए पहले वीकेंड में 4.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद फिल्म का पहले वीक का कलेक्शन 7.18 करोड़ रहा.

फिल्म ने 8वें और 9वें दिन 94 लाख और 1.57 करोड़ कमाए और फिल्म का 9 दिन का टोटल कलेक्शन 9.69 करोड़ रुपये हो चुका था. सैक्निल्क के मुताबिक, आज यानी 10वें दिन 10:30 बजे तक फिल्म ने 99 लाख रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.68 करोड़ रुपये हो चुका है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

फिल्म ने निकाला बजट से ज्यादा

mensxp के मुताबिक, फिल्म को सिर्फ 15-18 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म ने नॉन थिएट्रिकल राइट्स से पहले ही 15 करोड़ निकाल लिए हैं. इस हिसाब से फिल्म पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है और इसने बजट का करीब 150 प्रतिशत निकाल चुकी है.

मेकर्स के फैसलों से बढ़ी फिल्म की कमाई

फिल्म के मेकर्स ने 7वें दिन से फिल्म के शो बढ़ाए और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म देखने के लिए दर्शक भी उमड़े. इसके अलावा, फिल्म का क्लाइमैक्स भी चेंज किया गया जिसे दर्शकों ने और सराहा. इस वजह से फिल्म की कमाई में बहुत तेजी से इजाफा होते दिखा.

फिल्म को सोहम शाह ने ही प्रोड्यूस किया है. गिरीश कोहली ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. और फिल्म में सोहम शाह ही एकमात्र एक्टर हैं जिनके कंधे पर पूरी फिल्म चलती है.

और पढ़ें: ‘छावा’ ने ‘गदर 2’ को किया पीछे, अब ‘पठान’- ‘एनिमल’ की बारी, जानें कमाई

[ad_2]

दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG एडमिशन इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव,

[ad_1]

DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अपना एडमिशन इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च कर दिया गया है. इस बार अंडरग्रैजुएड कोर्सेस में दाखिले के नियमों में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि यूजी कोर्सेस के लिए एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के नंबरों के आधार पर ही होंगे.

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यूनिवर्सिटी की एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर इंफर्मेशन बुलेटिन को अपलोड कर दिया गया है, इसमें डीयू के हर कोर्स में दाखिले के लिए योग्यता, सीटों की संख्या और अन्य दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई है. छात्रों से अपील है कि एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले वे इन दिशानिर्देशों को एक बार पूरा पढ़ लें. इसके बाद ही एनटीए सीयूईटी यूजी फॉर्म भरें. बता दें, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 मार्च है.

12वीं क्लास में पढ़े सब्जेक्ट का सीयूईटी देना जरूरी

डीयू प्रशासन ने बताया है कि अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए छात्रों को उन सब्जेक्ट्स का सीयूईटी देना जरूरी है, जो उन्होंने 12वीं क्लास में पढ़े हैं या फिर उनसे मिलते जुलते सब्जेक्ट हों. बता दें, सीयूईटी अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है. इस बार फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए फॉर्म में डीयू को चुनना जरूरी है.

किए गए ये दो बड़े बदलाव

अधिकारियों ने बताया कि ह्यूमैनिटीज के प्रोग्राम में योग्यता अब तक केवल एक लैंग्वेज और तीन सब्जेक्ट थी. इसमें बदलाव किया गया है. अब दो लैंग्वेज सब्जेक्ट चुनने का ऑप्शन छात्रों को दे दिया गया है. इसके अलावा साइंस सब्जेक्ट में योग्यता PCM (फिजिक्स, कमेस्ट्री, मैथ) या PCB (फिजिक्स, कमेस्ट्री, बायोलॉजी) के साथ सीयूईटी में लैंग्वेज में 30 फीसदी मार्क्स आने की अनिवार्यता को हटा दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इन दो बड़े बदलावों के साथ एडमिशन प्रोसेस को सरल बनाया गया है. बता दें, डीयू के 68 कॉलेज के 79 यूजी प्रोग्राम और 198 बीए प्रोग्राम कॉम्थ्नेशन की करीब 71 हजार सीटों के लिए इस साल दाखिले होंगे.

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जानें अप्लाई करने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रोहित शर्मा ODI से नहीं लेंगे संन्यास, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया साफ; जानें क्या कुछ कहा

[ad_1]

Rohit Sharma on Retirement Rumors: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अटकलें थीं कि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के समापन के बाद संन्यास ले सकते हैं. वहीं जब फाइनल मैच करीब आया, तब एक बार फिर रोहित के संन्यास की अफवाहों ने तूल पकड़ा. अब भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐतिहासिक के बाद कप्तान रोहित ने खुद अपनी रिटायरमेंट पर बयान जारी किया है. रोहित ने साफ किया है कि उनका अभी रिटायरमेंट लेने का कोई प्लान नहीं है.

रोहित शर्मा नहीं लेंगे रिटायरमेंट

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट के संबंध में सवाल पूछा गया. उन्होंने अपने संन्यास पर स्थिति साफ करते हुए कहा, “फ्यूचर का कोई प्लान नहीं है. जो हो रहा है वो चलता जाएगा. मैं वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहा हूं. आगे से प्लीज, अफवाहों को तूल मत दीजिएगा.” रोहित का यह बयान भारत की फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 76 रनों की दमदार पारी खेली थी.

देश को समर्पित की ट्रॉफी, श्रेयस अय्यर को बताया हीरो

कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को पूरे देश को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि जब टीम इंडिया खेल रही होती है तब पूरा देश उसका समर्थन कर रहा होता है. रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को साइलेंट हीरो बताया.

रोहित ने श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर हमारे साइलेंट हीरो हैं. मिडिल ऑर्डर में आकर अय्यर ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. उन्होंने आज भी अक्षर पटेल के साथ मिलकर अहम साझेदारी की. मुझे साथी खिलाड़ियों को ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती.” श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 61 रन की साझेदारी पर टीम इंडिया को दबाव की स्थिति से उबारा था.

यह भी पढ़ें:

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब; सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर ने कह दी बड़ी बात

[ad_2]