क्या अगले महीने से महंगे हो जाएंगे iPhone? Donald Trump का यह फैसला बन सकता है वजह, जानें डिटेल

[ad_1]

अगले महीने से iPhone और MacBooks समेत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्क महंगे हो सकते हैं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है. यह फैसला 2 अप्रैल से लागू होने जा रहा है. इसका मतलब है कि अमेरिका में भारत से जाने वाली चीजों पर उतना ही टैक्स लगेगा, जितना अमेरिका से भारत आने वाली चीजों पर लगता है. ऐसे में भारत से आईफोन बनाकर अमेरिका समेत ग्लोबल मार्केट में बेचने वाली ऐपल को भारी झटका लग सकता है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनाया सख्त रवैया

अपने एक बयान में ट्रंप ने अमेरिका से भारत आने वाले ऑटोमैटिव पार्ट्स पर लगने वाले “100 प्रतिशत से अधिक टैक्स” का जिक्र करते हुए कहा था कि अब अमेरिका भी उतना ही टैक्स लगाने जा रहा है. उन्होंने अपने बयान में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का जिक्र नहीं किया, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फैसले का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर असर पड़ सकता है. 

ऐपल पर पड़ सकता है बड़ा असर

Apple पिछले काफी समय से भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रही है. कंपनी 2017 से भारत में आईफोन का निर्माण कर रही है, लेकिन शुरुआत में यहां लोकल मार्केट के लिए बेस वेरिएंट बनाया जाता था. अब कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप डिवाइस आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स को भी मैन्युफैक्चर कर रही है. कंपनी अपने लेटेस्ट iPhone 16e को भी भारत में असेंबल कर रही है और यहीं से इसका निर्यात किया जाएगा. एक अनुमान है कि कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में 8-9 बिलियन डॉलर का शिपमेंट किया है. भारत में बने सामान पर अमेरिका में अभी कोई ड्यूटी नहीं लगती है. इसलिए कंपनी के लिए यह सस्ता पड़ता है. ऐपल के अलावा सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियां भी अमेरिकी मार्केट के लिए अपने प्रोडक्ट्स भारत में बनाती है.

इसलिए पड़ेगा असर

अगर 2 अप्रैल से राष्ट्रपति ट्रंप का फैसला लागू होता है तो कंपनियों को भारत में बने सामान को अमेरिका में ले जाने के लिए अधिक टैक्स चुकाना पड़ेगा. इससे उनकी लागत बढ़ जाएगी और इसे पूरा करने के लिए कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ा सकती है. इससे भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी ऐपल के आईफोन और मैकबुक जैसे प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

अब बनाएं खुद का AI Chatbot, WhatsApp में जल्द आने वाला है यह गजब का फीचर

[ad_2]

व्यापार को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कम किया टैरिफ, ट्रंप का दावा

[ad_1]

India Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार, 7 मार्च को एक बड़ा दावा करते हुए यह कहा कि भारत टैरिफ कम करने पर सहमत हो गया है. ट्रंप का बयान भारत की ट्रेड पॉलिसी को लेकर आया है. ओवल ऑफिस में बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है. आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते हैं. हालांकि, अब भारत ने टैरिफ कम करने की बात मान ली है. `

भारत के हाई टैरिफ पर ट्रंप पहले भी कर चुके बात

पिछले महीने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा था कि भारत टैरिफ लगाने के मामले में सबसे ऊपर है. ट्रंप ने कहा था कि भारत में टैक्स अधिक होने के चलते हार्ले डेविडसन मोटरबाइक नहीं बेच रहा था. उन्होंने टेस्ला के लिए भी टैरिफ कम करने की वकालत की है. बता दें कि भारत पहले ही ऑटो मोबाइल पर टैरिफ 110 परसेंट से 70 परसेंट कर चुका है और EV इम्पोर्ट करने के लिए भी एक अलग से पॉलिसी बनाई गई है. इतना ही नहीं, हाल ही में भारत सरकार ने शराब के आयात पर भी टैक्स कम कर दिया है. सबसे ज्यादा हिव्स्की के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी पर कटौती की है. इसे 50 परसेंट तक घटा दिया गया है. 

पीयूष गोयल ने की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात

भारत के टैरिफ कम करने के इस कदम को व्यापार में आ रही बाधाओं को कम करने और अमेरिका सहित अपने वैश्विक भागीदारों के साथ संबंध बेहतर बनाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. पिछले महीने ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद दोनों देशों ने टैरिफ विवादों को हल करने और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा. देश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी सोमवार से अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से मुलाकात की. 

 

ये भी पढ़ें:

अमेरिका में अंडे पर छिड़ी सियासत! सड़क पर उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक, न्याय विभाग करेगी जांच



[ad_2]

फाटक बंद होने पर शख्स बन गया बाहुबली, दोनों हाथों से उठाई बाइक

[ad_1]

भारतीय रेलवे अक्सर लोगों को रेलवे ट्रैक या रेलवे स्टेशन पार करते वक्त सावधानी बरतने के लिए सलाह देता है. हालांकि, ऐसे मामले भी होते हैं जब उन सावधानियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ दिखाया गया है. इसमें एक शख्स को अपने कंधों पर बाइक उठाए हुए एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए दिखाया गया है. जहां वो अपनी ताकत का इस तरह से प्रदर्शन कर रहा है कि हर कोई बस देखता रह गया.

रेलवे क्रॉसिंग पर शख्स बना बाहुबली

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है, यूजर ने वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है, “एक व्यक्ति ने रेलवे बैरियर को पार करने के लिए अपनी बाइक को अपने कंधों पर उठा लिया.” वीडियो में वह शख्स बंद क्रॉसिंग गेट के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है. लेकिन, इंतजार करने के बजाय वह अपनी बाइक से उतर जाता है और उसे अपने कंधे पर उठा कर बैलेंस कर लेता है. जब वह रेलवे ट्रैक पार करता है तो गेट पर इंतजार कर रहे लोग उसे हैरान भरी निगाहों से देखने लगते हैं.

इससे पहले भी वायरल हुआ है वीडियो

2021 में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स अपने सिर पर बाइक उठाकर ले जा रहा था. 40 सेकंड के इस वीडियो में दर्शक एक दिहाड़ी मजदूर की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसमें सही संतुलन के साथ, श्रमिक सीढ़ी पर चढ़ता है, जबकि बस यात्री अपनी खिड़कियों से हैरान होकर उसे देखते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर Ghar ka kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जहां चाह वहां राह, मेहनत कश को कोई नहीं रोक सकता. एक और यूजर ने लिखा…देश में मूर्खों की कमी नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाहुबली 2.O.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर


Holi 2025: होली पर ग्रहण और भद्रा का साया, इन बातों का रखें ध्यान नहीं होगा टोने-टोटके का नहीं

[ad_1]

Holi 2025: इस बार होली अपने साथ चंद्र ग्रहण का साया लेकर आ रही है. ऐसे में ग्रहण के दौरान होली पर रंग में भंग तो नहीं पड़ेगा. भद्रा कब से कब तक रहेगी. होलिका दहन कब करें, किस बात का रखें विशेष ध्यान रखें, क्या होली में टोने-टोटके का असर हो सकता है. इन सभी सवालों के जवाब आइए जानते है.

इस साल भी होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा. भद्रा को अशुभ माना जाता है और भद्रा के दौरान किसी भी तरह के शुभ और मंगल कार्य नहीं करने चाहिए. पुराणों के अनुसार, भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन है. वह क्रोधी स्वभाव की मानी जाती है. इसलिए भद्रा के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्राकाल में होलिका दहन करना अनिष्टा का स्वागत करने के समान है. इसलिए होलिका दहन से पहले भद्रा और शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखना चाहिए.

होलिका दहन कब (Holika Dahan 2025 Date): फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी, जो अगले दिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता से पूर्णिमा दूसरे दिन 14 मार्च को है. लेकिन इस दिन पूर्णिमा का मान तीन प्रहर से कम होगा. इसलिए होलिका दहन 13 मार्च को ही करना बेहतर है.

होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Muhurat): 13 मार्च सुबह 10 बजकर 36 मिनट से भद्रा की शुरुआत होगी और समापन इसी दिन रात 11 बजकर 28 मिनट पर होगा. इसीलिए 13 मार्च को रात 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक का समय होलिका दहन के लिए शुभ रहने वाला है.

होली पर ग्रहण का साया रहेगा या नहीं: 14 मार्च को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रंगोत्सव मनाया जाएगा, जो सूर्य प्रधान नक्षत्र होने के कारण आत्मसम्मान और उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है. वहीं 14 मार्च को यानि होली के दूसरे दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसका समय सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाएगा. सूतक काल अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता. लेकिन राहत की बात यह है कि होली के दूसरे दिन लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा. इसलिए इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होने वाला है.

होलिका दहन उपाय (Holika Dahan 2025 Upay)

  • प्रेम व सौहार्द्र का पर्व होली में होलिका पूजन करते समय अपने सभी अनिष्टता का नाश, सुख-शांति, समृद्धि व संतान की उन्नति की कामना के साथ ही अपने अंदर के राग, द्वेष, क्लेश, दुःख को होलिका की अग्नि में खत्म हो जाने की प्रार्थना करें.
  • होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा जरूर करें और दहन होने पर परिक्रमा अवश्य करें. क्योंकि होलिका दहन में पूजा, परिक्रमा और प्रसाद का बहुत महत्व होता है. जिससे दुःखों का नाश हो जाता हैं और इच्छाओं को मिलता है पूर्ण वरदान.

इन बातों का रखें ध्यान नहीं होगा टोने-टोटके का असर

होली के दिन सभी को खास सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि होली पर किए गए टोने-टोटके का असर हो सकता है. हो सकता है कोई आप पर भी टोटका करें तो होली के दिन इस बात का खास ध्यान रखें कि होली वाले दिन सफेद खाने वाली चीजों के सेवन से बचें. उतार और टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए सिर को टोपी आदि से ढक कर रखें. रंग-गुलाल के बहाने सिर और मुंह-मीठे के बहाने रबडी, रसमलाई, मावे की मिठाई आदि से मंत्रित वस्तुएं खिलाने या सिर पर डालने का कोई चांस आप किसी को दे ही नहीं.

ये भी पढ़ें: होलाष्टक कब खत्म होगा और होली से पहले होलिका दहन की जान लें सही डेट

[ad_2]

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ चुके हैं ये खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

[ad_1]

IND vs NZ: अगर..., हम जीतेंगे, फाइनल से पहले सौरव गांगुली का बड़ा बयान, दादा ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

IND vs NZ: अगर…, हम जीतेंगे, फाइनल से पहले सौरव गांगुली का बड़ा बयान, दादा ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

[ad_2]

यूनुस सरकार में महिलाओं पर कहर बन टूट रहे इस्लामिक कट्टरपंथी! दो महीने में 85 महिलाओं का रेप

[ad_1]

Bangladesh Violence Against Women: बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आंकड़ों ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत देश की गंभीर वास्तविकता को उजागर किया है. पूरी दुनिया शनिवार (8 मार्च 2025) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, लेकिन बांग्लादेश के हालात परेशान करने वाले हैं. बांग्लादेश महिला परिषद की अध्यक्ष फौजिया मोस्लेम ने कहा, “समाज अराजकता की ओर बढ़ रहा है, जहां आपराधिक दंड से मुक्ति बढ़ रही है. कानून प्रवर्तन की नाकामी, जवाबदेही की कमी अपराधियों को मजबूत बना रही है.”

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी

प्रमुख बांग्लादेशी समाचार पत्र द डेली स्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पूरा समाज जागरूक नहीं हुआ तो इस संकट से निपटना बेहद मुश्किल होगा. फौजिया मोस्लेम ने कहा, “न्याय की जगह बातचीत ने ले ली है, जिससे महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों और व्यवस्था का शोषण करने वालों को अधिक शक्ति मिल रही है.” 

देश में कानून व्यवस्था की हालत पिछले अगस्त में सत्ता परिवर्तन के बाद से बेहद खराब है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ढाका स्थित मानवाधिकार सांस्कृतिक फाउंडेशन (एमएसएफ) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि फरवरी 2025 में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा की 295 घटनाएं दर्ज की गईं, जो जनवरी की तुलना में 24 अधिक हैं.

इस्लामी कट्टरपंथी दे रहे घटनाओं को अंजाम

देश के प्रमुख दैनिक द ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामी कट्टरपंथी समूह, आतंकवादी और अन्य चरमपंथी तत्व इन घटनाओं में स्पष्ट भूमिका निभाते हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है. विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी कुल 21 महिलाओं ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले तीन महीनों में उन्हें घर के बाहर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. ढाका में रहने वाली 19 से 48 वर्ष की आयु की इन महिलाओं ने सड़क पर उत्पीड़न के कई मामलों की सूचना दी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि विरोध करने पर वे भीड़ का निशाना न बन जाए.

दो महीने में 85 महिलाओं का रेप

ढाका स्थित मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सलीश केंद्र के अनुसार, फरवरी 2025 में देश में 46 महिलाएं रेप की शिकार हुईं. पीड़ित 22-18 वर्ष से कम आयु की थीं. जनवरी 2025 में यह संख्या 39 थी, जिसमें 15 नाबालिग शामिल थीं. बांग्लादेश में हाल के महीनों में विरोध प्रदर्शनों में उछाल देखा गया है. गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के इस्तीफे की मांग बढ़ रही है, जिन्हें कई लोग देश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार मानते हैं.

बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद, महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के कई मामले सामने आए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेश महिला परिषद ने पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं की निंदा की और बांग्लादेश में कानून प्रवर्तन की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें :  अवैध रूप से जॉर्डन-इजरायल बॉर्डर पार करने की कोशिश में गई एक भारतीय की जान, सुरक्षा बलों ने मारी गोली

[ad_2]

यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

[ad_1]

​UPPSC PCS Mains Exam 2024: यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

[ad_2]

जापान में नस्लभेद को लेकर भारतीय युवक ने बयां किया दर्द, खूब वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को नस्लवाद पर बात करते हुए दिखाया गया है. वीडियो में भारतीय शख्स एक जापानी शख्स को इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहा है. उन्होंने कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में भी बात की जा रही है जिन्हें कुछ प्रवासी खाने से बचते हैं. इस वीडियो ने नेटिजन्स के बीच चर्चा को गर्म कर दिया है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक बातचीत को कैद किया गया है, जिसमें ब्लॉगर पूछता है, “जापान में एक भारतीय के रूप में रहना कैसा है?” शख्स का पहला जवाब है, “क्या आप नस्लवादी हैं?” फिर वह खुद के लिए खाना पकाने और एक फेमस जापानी डिश पर निर्भर रहने के बारे में बात करने लगता है. वीडियो में आगे, भारतीय शख्स उन उदाहरणों को शेयर करता है, जब उसे नस्लवाद का सामना करना पड़ा.

जापान में भारतीय शख्स ने फेस किया Racism

शख्स ने ट्रेन में एक घटना को याद करते हुए, जहां उसने बताया कि कैसे स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने उसका सभी के सामने मजाक बनाया. इसके अलावा एक बुजुर्ग शख्स ने भी उसे जानबूझकर धक्का दिया और उससे झगड़ने की कोशिश की. शख्स ने कहा कि “ट्रेन में एक बार मैं कुछ बोल भी नहीं रहा था, लेकिन हाई स्कूल की कुछ लड़कियां जोर-जोर से हंस रही थीं. हालांकि मैंने उनसे कुछ नहीं कहा, लेकिन उनमें से एक ने मुझे चुप रहने को कहा. मैं ऐसा शख्स हूं जो ऐसी बातों को अनदेखा नहीं कर सकता. तो मैंने सीधा उनके मुंह पर कहा… ‘ओह, क्या तुम अभी नस्लवादी हो रहे हो?’


यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स ने मिलाई हां में हां

इस इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसमें कई यूजर जापान में बाहरी शख्स के रूप में रहते हुए इसी तरह की परिस्थितियों से गुजरने के बारे में बातें कर रहे थे. उनमें से एक ने शेयर किया, “मेरे साथ भी ऐसा ही अनुभव हुआ, कम से कम तीन बार मेरे कंधे पर जोरदार टक्कर लगी और सड़क पर मुझे नस्लभेदी टिप्पणी की गई.” “मैं भी जापान में रहने वाला एक भारतीय हूं. मैं जानता हूं कि भाई, आप कैसा महसूस करते हैं.”

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर