Netflix और JioHotstar जैसी Apps का सब्सक्रिप्शन है मंहगा? पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

[ad_1]

OTT प्लेटफॉर्म्स आने के बाद कंटेट देखने का तरीका ही बदल गया है. अब लोगों को अपनी मनपसंद मूवी देखने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब Netflix, JioHotstar और Amazon Prime Video समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, जो घर बैठे फिल्मों से लेकर स्पोर्ट्स और लाइव टीवी चैनल से लेकर टीवी सीरियल्स तक देखने की सुविधा देते हैं. हालांकि, इनके महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान आपकी जेब का बोझ बढ़ा सकते हैं. आज हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप इनके सब्सक्रिप्शन की लागत को कम कर सकते हैं.

सालाना प्लान चुनें

अधिकतर OTT प्लेटफॉर्म अपने सालाना प्लान पर डिस्काउंट प्रदान करते हैं. इस तरह मंथली प्लान की जगह सालाना प्लान लेकर पैसे बचाए जा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर जियोहॉटस्टार का एक महीने का प्रीमियम प्लान 299 रुपये का है, वहीं इसका सालाना प्लान केवल 1,499 रुपये का है. अगर कोई मंथली प्रीमियम प्लान लेता है तो उसे 12 महीने के लिए 3588 रुपये चुकाने होंगे, वहीं सालाना प्लान लेकर वह 2000 रुपये से अधिक बचा सकता है.

दूसरों के साथ प्लान शेयर करें

जियोहॉटस्टार और नेटफ्लिक्स समेत लगभग सभी प्लेटफॉर्म अकाउंट शेयर करने की सुविधा देते हैं. इस तरह अपने दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ अपना अकाउंट शेयर कर पैसे बचाए जा सकते हैं. जियोहॉटस्टार के प्रीमियम प्लान में एक साथ 4 डिवाइस पर कंटेट एक्सेस किया जा सकता है. इस तरह 1499 रुपये चार लोगों के बीच स्प्लिट किए जा सकते हैं. इस तरीके से भी लागत कम हो जाएगी.

मोबाइल रिचार्ज के साथ लें फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा

जियो, वोडाफोन और एयरटेल अपने कई रिचार्ज प्लान के साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. इस तरह से भी बिना सब्सक्रिप्शन लिए भी इन प्लेटफॉर्म पर कंटेट एक्सेस किया जा सकता है. जियो के 1029 रुपये के रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ 3 महीने के लिए Amazon Lite मेंबरशिप ऑफर की जा रही है. इसी तरह एयरटेल के 1798 रुपये के प्लान में डेटा के साथ 84 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Android 16 में वापस आ सकता है दशकों पुराना यह फीचर, रिलीज डेट भी आई सामने

[ad_2]

जॉर्डन-इजरायल बॉर्डर पार करने की कोशिश में गई एक भारतीय की जान, सुरक्षा बलों ने मारी गोली

[ad_1]

An Indian shot at Jordan-Israel Border : जॉर्डन से अवैध रूप से इजरायल में दाखिल होने की कोशिश में एक भारतीय शख्स थॉमस गैब्रियल परेरा को जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने मार गिराया. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे 10 फरवरी को इजरायली सीमा के पास जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने गोली मार दी.

पीड़ित ने परिवार ने किया दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस के परिवार ने दावा किया कि थॉमस गैब्रियल परेरा एक जॉब घोटाले का शिकार था. परिवार ने कहा, “थॉमस को जॉर्डन में एक बड़ी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का वादा करके गुमराह किया गया था. हालांकि, जब उस जॉर्डन में नौकरी दिलाने की बात फर्जी निकली. तब उसने इजरायल में नौकरी मिलने की संभावना पर अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश की.”

उल्लेखनीय है कि नौकरी घोटालों में फंसने वाले भारतीयों और काम की तलाश में लोगों के अवैध रूप से माइग्रेशन के मामले में कथित तौर पर बढ़ोत्तरी हो रही है.

जॉर्डन में है थॉमस परेरा का शव

नौकरी घोटाले के शिकार हे थॉमस गैब्रियल परेरा का शव फिलहाल जॉर्डन में है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि परेरा के शव को वापस भारत की कोशिश जारी है. बीबीसी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से कहा, “मुझे बताया गया कि परेरा के शव को वापस भारत लाने के लिए सभी पेपर वर्क और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने में करीब एक से दो दिन का समय लग सकता है.”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिया बयान

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सांसद शशि थरूर थॉमस परेरा के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि जॉर्डन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उसकी पहचान कर ली है और शव को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

केरल का रहने वाला थॉमस परेरा

जॉर्डन में मारा गया शख्स थॉमस परेरा और उसका जीजा एडिशन चार्ल्स दोनों साथ में जॉर्डन में गए थे. बार्डर पर गोली लगने से थॉमस की मौत हो गई. वहीं, उसका जीजा एडिशन चार्ल्स गोलीबारी में घायल हो गया और उसका वहीं इलाज किया गया और भारत के पहले दो हफ्तों के लिए जेल भेज दिया गया.

उल्लेखनीय है कि दोनों रिश्तेदार केरल के रहने वाले थे और ऑटो ड्राइवर का काम करते थे. लेकिन एक एजेंट ने उन्हें जॉर्डन 3.5 लाख रुपये प्रति महीने की सैलेरी वाली नौकरी दिलाने का वादा किया था.

यह भी पढ़ेंः यूके-भारत रिश्तों में नई पहल! विदेश मंत्री जयशंकर ने बेलफास्ट में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

[ad_2]

पहली ही कोशिश में UPSC पास कर बनी IAS, जानिए IGNOU से पासआउट स्टूडेंट की Success Story

[ad_1]

UPSC परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इसे पास करने के लिए सालों की मेहनत और कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुछ लोग अपनी कड़ी मेहनत और स्मार्ट स्ट्रेटजी से पहली ही कोशिश में इस परीक्षा को पास कर लेते हैं. हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे IAS अधिकारी सृष्टि डबास की, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6 हासिल कर सबको हैरान कर दिया.

दिल्ली की सृष्टि डबास ने किया कमाल

सृष्टि डबास का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गंगा इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली से पूरी की. पढ़ाई में शुरू से ही तेज रहीं सृष्टि ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2016-17 में 96.33% अंक प्राप्त किए थे. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से राजनीति विज्ञान में बीए किया और फिर IGNOU से एमए भी पूरा किया.

नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी

सृष्टि डबास का सफर आसान नहीं था. UPSC की तैयारी के दौरान वे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), मुंबई में ग्रेड II एचआर कर्मचारी के रूप में काम कर रही थीं. दिनभर की नौकरी के बाद वे रात में परीक्षा की तैयारी करती थीं. इससे पहले वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी काम कर चुकी थीं. UPSC परीक्षा में सृष्टि ने लिखित परीक्षा में 862 अंक और इंटरव्यू में 186 अंक, कुल मिलाकर 1048 अंक हासिल किए. खास बात यह रही कि उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के पाई.

जानिए कैसे किया टाइम मैनेजमेंट 

सृष्टि डबास ने एक इंटरव्यू में बताया कि नौकरी के साथ UPSC की तैयारी करना बेहद मुश्किल था. लेकिन उन्होंने RBI की लाइब्रेरी और लंच ब्रेक का उपयोग कर पढ़ाई का समय निकाल लिया. उनके अनुसार, सही रणनीति, लगातार मेहनत और टाइम मैनेजमेंट से यह परीक्षा पास की जा सकती है. उन्होंने UPSC के उम्मीदवारों को सलाह दी कि सिर्फ कोचिंग नोट्स पर निर्भर न रहें, बल्कि विभिन्न किताबों का अध्ययन करें और परीक्षा से कुछ महीने पहले रोज़ाना 4 अखबार पढ़ें.

कथक डांसर भी हैं सृष्टि

पढ़ाई के अलावा सृष्टि डबास एक प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना भी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और बुद्धिमत्ता के लिए उन्हें खूब पसंद किया जाता है. वे सही मायनों में “ब्यूटी विद ब्रेन्स” की मिसाल हैं. सृष्टि डबास की यह सफलता उन सभी UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अमेरिका में अंडे के लिए हाहाकार! सुपरमार्केट में भी खरीद कर दी गई लिमिट

[ad_1]

Egg Price Hike: अमेरिका में अंडे की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक, 28 फरवरी तक मिडवेस्ट में एक दर्जन अंडे की कीमत 8.41 डॉलर तक पहुंच गई है. पिछले साल के मुकाबले कीमतों में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. देश भर में इस कदर बढ़ रही अंडे की कीमतों के चलते अमेरिकी न्याय विभाग ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. 

जांच में इस बात पर किया जाएगा फोकस

विभाग के अधिकारी अपनी जांच में इस बात का पता लगाएंगे कि कहीं यह सप्लाई कम कर कीमतें बढ़ाने के लिए कैल-मेन फूड्स इंक. और रोज एकर फार्म्स इंक. जैसी कंपनियों की मिलीभगत तो नहीं है. ब्लूमबर्ग न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है. मिडवेस्ट के जैसा ही हाल सैन फ्रांसिस्को का भी है. यहां के एक सुपरमार्केट में इस हफ्ते एक दर्जन अंडे की कीमत 10.99 डॉलर है. देश भर में अंडों की भारी कमी है. आलम यह है कि कुछ सुपरमार्केट में अंडा खरीदने पर लिमिट लगा दी गई है.

अमेरिका में अंडे पर छिड़ी सियासत 

अमेरिका में अंडे की बढ़ रही कीमत का असर लोगों की जेबों पर पड़ा है. अमेरिका में बर्ड फ्लू की दहशत के बीच यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचकों के बीच राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अंडे की कीमत में इस उछाल के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. और तो और इसे लेकर ट्रंप प्रशासन का विरोध भी शुरू हो गया है. अंडे की कीमत में आए इस उछाल ने कानून और इंडस्ट्री पर नजर रखने वालों लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है. बता दें कि अमेरिका में बर्ड फ्लू के चलते साल 2022 से 130 मिलियन से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है. 

ट्रंप प्रशासन में शुरू हुई जांच

जांच को लेकर न्याय विभाग ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इधर, कैल-मेन फूड्स और रोज एकर फार्म्स की तरफ से भी अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के तहत शुरू हुई यह जांच अभी प्रारंभिक चरण में है. 

 

ये भी पढ़ें:

81 बिलियन डॉलर के घाटे के बाद भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी, क्या है एलन मस्क की कमाई का जरिया?

 

 

 

[ad_2]

इन 3 टीमों ने बनाई WPL प्लेऑफ में जगह, RCB बाहर; अब दिल्ली-मुंबई में डायरेक्ट फाइनल की रेस

[ad_1]

WPL 2025 Playoff Teams List: शनिवार को खेले गए वीमेंस प्रीमियर लीग के मैच में यूपी वॉरियर्स ने RCB को 12 रनों से हराया है. इस हार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है. इस भिड़ंत में यूपी ने पहले खेलते हुए 225 रनों का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था, जो डब्लूपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है. जवाब में बेंगलुरु की पूरी टीम 213 रनों पर सिमट गई. चूंकि यूपी और RCB डब्लूपीएल 2025 से बाहर हो गई हैं, इसलिए प्लेऑफ में जाने वाली सारी टीम भी सामने आ गई हैं.

WPL 2025 के प्लेऑफ में पहुंची टीमें

वीमेंस प्रीमियर लीग के फॉर्मेट अनुसार पॉइंट्स टेबल में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नॉकआउट स्टेज में प्रवेश करती हैं. टेबल में टॉप पर फिनिश करने वाली टीम को डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिलती है, जिसका अभी तक फैसला नहीं हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स, प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीम हैं.

दिल्ली के सारे मैच हो चुके हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के 2 मैच बाकी हैं. वहीं गुजरात जायंट्स का भी एक मैच बचा हुआ है. दिल्ली अभी 10 अंको के साथ टॉप पर है, लेकिन मुंबई और गुजरात दोनों के पास मौका है कि वे सीधे फाइनल में एंट्री मारें. अगर मुंबई अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो उसे डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों का एलिमिनेटर मैच करवाया जाता है. एलिमिनेटर मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में टेबल टॉपर से भिड़ेगी.

अभी WPL पॉइंट्स टेबल का हाल

अभी लीग स्टेज में 2 मैच बाकी हैं, जिनका WPL पॉइंट्स टेबल पर गहरा असर पड़ सकता है. मौजूदा हाल को देखें तो दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों के साथ टॉप पर है, जिसके लीग स्टेज में सारे मैच हो चुके हैं. गुजरात जायंट्स का एक मैच बाकी है और वह अभी 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. मुंबई इंडियंस के 2 मैच बचे हैं और उसके भी 8 ही अंक हैं, लेकिन नेट रन-रेट के मामले में वह गुजरात से पिछड़ रही है.

यह भी पढ़ें:

यूपी ने किया बड़ा ‘खेल’, पिछले साल की चैंपियन RCB को किया WPL प्लेऑफ की दौड़ से बाहर; 12 रनों से हराया

[ad_2]

IND vs NZ, कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल? ChatGPT, Gemini और Copilot ने दिया यह जवाब

[ad_1]

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दुबई में होने वाले इस मुकाबले के लिए हर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित है. भारतीय टीम के हर फैन को मुकाबले में जीत की उम्मीद है. कई लोगों ने इसके लिए भविष्यवाणी भी कर दी है. आइए जानते हैं कि जब यही सवाल ChatGPT जैसे अलग-अलग चैटबॉट से पूछा गया तो उन्होंने इस मैच के नतीजे को लेकर क्या अनुमान बताया है.

चैटबॉट से पूछा गया यह सवाल

OpenAI के ChatGPT, Google Gemini और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट चैटबॉट से यह सवाल किया गया कि फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड में से कौन-सी टीम जीतेगी और क्यों जीतेगी? इसके जवाब में सारे चैटबॉट ने भारत के जीतने का अनुमान लगाया है. यहां यह बता देना जरूरी है कि चैटबॉट एकदम सटीक जवाब नहीं देते हैं और इनके जवाब में गलती हो सकती है. 

Gemini ने कहा- अनुमान लगाना मुश्किल

Gemini ने फाइनल मुकाबले में जीत का अनुमान लगाना मुश्किल बताते हुए कहा कि दोनों ही टीमें मजबूत हैं, लेकिन भारतीय टीम अधिक मजबूत है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी में डेप्थ है और रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं. अगर भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासन से गेंदबाजी की तो भारत ट्रॉफी जीत जाएगा.

ChatGPT ने कहा- भारत जीतेगा

ChatGPT ने कहा कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जीत सकता है. इसके कारण बताते हुए कहा कि भारतीय टीम का दुबई में दबदबा है और यहां उसने न्यूजीलैंड को पहले भी मात दी है. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी अहम हो सकते हैं. दुबई की कंडीशन भारत के फेवर में जा सकती है. हालांकि, उसने न्यूजीलैंड को भी कम नहीं आंका है. ChatGPT ने कहा कि न्यूजीलैंड पांच ग्लोबल इवेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है. उनकी बैंलेस्ड टीम, फॉर्म में चल रहे विलियमसन और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी मजबूत चुनौती पेश करेंगे. दुबई की कंडीशन भारत के फेवर में जा सकती है.

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट ने भी लगाया भारत की जीत का अनुमान

माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट ने भी अनुमान लगाया कि फाइनल मुकाबले में भारत जीत सकता है. इसके मुताबिक, भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है और यह एक मजबूत टीम है. इसमें विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे वर्ल्ड-क्लास प्लेयर हैं और मोहम्मद शमी के नेतृत्व वाला बॉलिंग अटैक है. न्यूजीलैंड टीम मजबूत है, लेकिन इसने भारत के खिलाफ, खासकर एशियाई कंडीशन में संघर्ष किया है.

ये भी पढ़ें-

Netflix और JioHotstar जैसी Apps का सब्सक्रिप्शन पड़ता है मंहगा? पैसे बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

[ad_2]

यूक्रेन पर रूस का बड़ा मिसाइल हमला! 11 लोगों ने गंवाई जान, जेलेंस्की ने अमेरिका से कर दी ये मां

[ad_1]

Russain Attack on Ukraine : एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार (8 मार्च) को बताया कि रूस ने शुक्रवार (7 मार्च) की रात को यूक्रेन के डोनेत्स्क इलाके के डोब्रोपिल्या के सेंटर पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों से भयानक हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें 5 पांच बच्चे भी शामिल हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने शनिवार (8 मार्च) की सुबह में टेलीग्राम के माध्यम से बयान जारी कर कहा, “कल रात, रूसी सेना ने डोनेत्स्क इलाके के डोब्रोपिल्या के सेंटर पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. इस हमले के बाद जब हमारे आपातकालीन सेवाओं के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तब जानबूझकर निशाने लगाकर एक और हमला किया. डराने और धमकाने के लिए अपनाया गया यह तरीका बेहद घिनौना और अमानवीय है, जिसे अक्सर रूस की ओर अपनाया जाता है.”

जेलेंस्की ने की 11 लोगों की मौत की पुष्टि

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने बयान में इस हमले में मारे गए लोगों की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि रूस के इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई. मैं हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “इस हमले में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल है. इसके अलावा एक 85-स्टोरी अपार्टमेंट बिल्डिंग, एक प्रशासनिक भवन और एक फायर ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गए.”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आपात सेवा कर्मियों को किया धन्यवाद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा, “मैं सभी आपातकालीन सेवा कर्मियों, पुलिस, एसईएस कर्मी और उन सभी डॉक्टरों और मेडिकलकर्मियों को धन्यवाद देता हूं, जो रूस की ओर से लगातार हो रहे हमलों में बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों को इस आतंक से बचाने में लगे हुए हैं. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं.”

रूस को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?

जेलेंस्की ने रूसी हमलों पर कहा, “ऐसे हमले दिखाते हैं कि रूस के उद्देश्य में कोई बदलाव नहीं आया है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम लोगों की जान बचाने, हमारे एयर डिफेंस को मजबूत करने और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में बढ़ोत्तरी करने की पूरी कोशिश करते रहें. जिस भी तरह से राष्ट्रपति पुतिन को वित्तीय मदद मिल रही है, वे सभी नष्ट होने चाहिए.”

यह भी पढ़ेंः अवैध रूप से जॉर्डन-इजरायल बॉर्डर पार करने की कोशिश में गई एक भारतीय की जान, सुरक्षा बलों ने मारी गोली

[ad_2]

Meen Rashi 9 March 2025: मीन राशि वालों का व्यापार के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ें

[ad_1]

Meen Rashi 9 March 2025: मीन राशिफल 9 मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मध्यम रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्यक्षेत्र में आपकी आपके दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें तो अच्छा रहेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार के सिलसिले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आपको अपना व्यापार बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

वैवाहिक संबंधों की बात करें तो आज आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इसीलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा,  अनबन अधिक बढ़ सकती है.  प्रेमी जातकों की बात करें तो प्रेम जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताकर हल्कापन महसूस करेंगे. प्रेमी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं. घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की कोशिश करें, किसी भी बात को लेकर अधिक न बढ़ायें अन्यथा, विवाद हो सकता है.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘सिकंदर’ से पहले ईद पर रिलीज हो चुकी हैं सलमान की ये फिल्में, जानें कलेक्शन

[ad_1]

‘सिकंदर’ से पहले ईद पर रिलीज हो चुकी हैं सलमान खान की ये फिल्में, जानिए क्या रहा था बॉक्स ऑफिस पर हाल

[ad_2]

कब लॉन्च होगा GTA 6? कंपनी ने कर दिया खुलासा, इतनी हो सकती है कीमत, जानिए हर डिटेल

[ad_1]

लीक्स के मुताबिक, GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड रियलिज्म को एक नए स्तर पर ले जाया जाएगा. इस बार गेम में दो मुख्य किरदार होंगे- Jason और Lucia, जो मशहूर अपराधी जोड़ी Bonnie और Clyde से प्रेरित होगी.

लीक्स के मुताबिक, GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड रियलिज्म को एक नए स्तर पर ले जाया जाएगा. इस बार गेम में दो मुख्य किरदार होंगे- Jason और Lucia, जो मशहूर अपराधी जोड़ी Bonnie और Clyde से प्रेरित होगी.

इस गेम में गेम में स्मार्ट AI, ज्यादा रियलिस्टिक फिजिक्स और अपग्रेडेड ग्राफिक्स जोड़े गए हैं.

इस गेम में गेम में स्मार्ट AI, ज्यादा रियलिस्टिक फिजिक्स और अपग्रेडेड ग्राफिक्स जोड़े गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 की कीमत इसके पिछले वर्जनों की तुलना में ज्यादा हो सकती है. इसमें स्टैंडर्ड एडिशन करीब ₹5,999 को होगा, स्पेशल एडिशन करीब ₹7,299 का होगा और ग्लोबल मार्केट में $100 (करीब ₹9,000) को हो सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 की कीमत इसके पिछले वर्जनों की तुलना में ज्यादा हो सकती है. इसमें स्टैंडर्ड एडिशन करीब ₹5,999 को होगा, स्पेशल एडिशन करीब ₹7,299 का होगा और ग्लोबल मार्केट में $100 (करीब ₹9,000) को हो सकता है.

फैंस अब GTA 6 के दूसरे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कोई बड़ी घोषणा हो सकती है.

फैंस अब GTA 6 के दूसरे ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कोई बड़ी घोषणा हो सकती है.

इस गेम में ढेरों मिशन, साइड एक्टिविटीज और एक्सप्लोरेशन के कई ऑप्शन होंगे.

इस गेम में ढेरों मिशन, साइड एक्टिविटीज और एक्सप्लोरेशन के कई ऑप्शन होंगे.

Published at : 08 Mar 2025 11:05 AM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]