पहले Foldable iPhone को लेकर बड़ा खुलासा, कई फीचर्स आए सामने, कीमत की भी मिला अंदाजा

[ad_1]

Apple के पहले Foldable iPhone को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आई रही हैं. अब एक ताजा लीक में इसके डिजाइन और कीमत का अंदाजा मिला है. बताया जा रहा है कि कंपनी इसे 2026 के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. बता दें कि सैमसंग समेत कई कंपनियां अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च कर चुकी हैं, लेकिन फोल्डेबल आईफोन का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. 

7.8 इंच की हो सकती है इनर स्क्रीन

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुक स्टाइल में आने वाले फोल्डेबल आईफोन में 7.8 इंच की क्रीज-फ्री इनर स्क्रीन और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई 9 से 9.5mm के बीच और अनफोल्ड होने पर 4.5 से 4.8mm के बीच रह सकती है. इसमें स्टेनलेस स्टील और टाइटैनियम से बने हिंज के साथ टाईटेनियम अलॉय केसिंग दी जा सकती है. इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा. इसका फ्रंट कैमरा फोल्ड और अनफोल्ड दोनों ही स्थिति में काम करेगा. इसमें इंटरनल स्पेस बचाने के लिए फेसआईडी की जगह टचआईडी वाली साइड बटन दी जा सकती है. कंपनी इसे AI फीचर्स से लैस करने की योजना बना रही है.

इसी साल शुरू हो जाएगा प्रोजेक्ट पर काम

इस साल की दूसरी तिमाही तक ऐपल इसके स्पेसिफिकेशन निर्धारित कर लेगी और तीसरी तिमाही से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद है. 2026 के आखिर तक इसका मास प्रोडक्शन शुरू होगा, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे अगले साल के आखिर तक बाजार में उतार सकती है. एक साल बाद कंपनी ने इसका सेकंड-जनरेशन मॉडल लाने का भी फैसला कर लिया है.

कितनी हो सकती है कीमत?

लीक के अनुसार, यह ऐपल का सबसे महंगा आईफोन होगा. इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये से लेकर 2.25 लाख रुपये के बीच रह सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp ग्रुप से गिफ्ट कार्ड लेने का लालच पड़ा भारी, स्कैमर्स ने उड़ा लिए 51 लाख रुपये

[ad_2]

‘वास्तविकता से बिल्कुल अलग’, गाजा को लेकर अरब लीग के प्लान को ट्रंप प्रशासन ने किया खारिज

[ad_1]

Trump Administration on Arab’s Gaza Plan : अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए अरब नेताओं के प्रस्तावित प्लान को खारिज कर दिया है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने नजरिए पर पूरी तरह से कायम हैं. जिसमें गाजा के इलाके से सभी फिलिस्तीनी नागरिकों को निकालना और इसे अमेरिका के नेतृत्व में ‘एक रिवेरा’ के रूप में बदलना शामिल है.”

व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूग्स ने मंगलवार (4 मार्च) को दिए एक बयान में कहा, “अरब नेताओं की प्रस्तावित योजना गाजा की वास्तविकता से बिल्कुल अलग है. जो यह बताता है कि गाजा इस वक्त रहने के लायक बिल्कुल नहीं है और नागरिक ऐसी जगह पर सामान्य तरीक से नहीं रह सकते, जहां इतना मलबा और बिना विस्फोट वाले बम फैले हुए हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप गाजा को हमास मुक्त बनाने के अपने नजरिए पर पूरी तरह से कायम हैं और हम इस इलाके में शांति और समृद्धि लाने के लिए आगे की बातचीत करने की उम्मीद करते हैं.”

अरब लीग के प्लान में हमास को मिली जिम्मेदारी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र की ओर से प्रस्तावित गाजा के पुनर्निर्माण की योजना में एक रिफॉर्म्ड फिलिस्तीनी अथॉरिटी के बनने से पहले हमास को गाजा की अंतरिम सत्ता सौंपने की बात कही गई है. इसके अलावा मिस्र के गाजा युद्ध के बाद की योजना, जिसमें करीब 2 मिलियन फिलिस्तीनी आबादी को बसाने की बात कही गई है, वह राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव के विपरीत है,

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

मिस्र की राजधानी कायरो में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमुद अब्बास ने कहा, “अगर हालात सही रहे, तो करीब 20 सालों में पहली बार वेस्ट बैंक, गाजा और पूर्वी येरुशलम में चुनाव कराए जाएंगे.”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध के समाप्त के बाद गाजा के भविष्य को लेकर अपने नजरिए के बारे में खुलासा नहीं किया है. हालांकि, उन्होंने ट्रंप के अलग गाजा वाले प्लान का समर्थन किया है.

क्या है गाजा पुनर्निर्माण के लिए अरब लीग को योजना?

उल्लेखनीय है कि युद्ध समाप्त होने के बाद 2030 तक गाजा के पुनर्निर्माण के लिए अरब देशों ने 53 बिलियन डॉलर्स का एक प्रस्ताव तैयार किया है. इस योजना के पहले फेज में बिना विस्फोट हुए बमों को हटाया जाएगा और इजरायल के बमबारी और सैन्य हमलों के कारण फैले 50 मिलियन टन से ज्यादा मलबे को साफ किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः ईरान में हिजाब के विरोध में सिंगर ने गाया था गाना, सरकार ने दी 74 कोड़े मारने की सजा

[ad_2]

ICC फाइनल्स में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का निकाल चुके हैं दम

[ad_1]

Virat Kohli Record in ICC Finals: भारतीय टीम एक बार फिर ICC टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. उसका सामना 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड से होने वाला है. अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट्स में विराट कोहली टीम इंडिया के तारणहार साबित होते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने गजब की लय पकड़ी हुई है. विराट अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार पारियों में 217 रन बनाए हैं. अब सबकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर जा टिकी हैं, जिसमें विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाना चाहेंगे. आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल मैचों में विराट का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है, यहां डालिए एक नजर उनके अविश्वसनीय आंकड़ों पर.

ICC टूर्नामेंट फाइनल मैचों में विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 9 आईसीसी फाइनल खेले हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वो 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भी खेल चुके हैं और दोनों बार उन्होंने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया था. वहीं 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो वहां भी विराट ने 77 रनों की पारी खेल महफिल लूटी थी. पिछले वर्ष हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप का वह फाइनल जब विराट कोहली की 76 रनों की पारी ने भारत को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.

  • 2011 ODI वर्ल्ड कप फाइनल – भारत बनाम श्रीलंका – 35 रन
  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल – भारत बनाम इंग्लैंड – 43 रन
  • 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल – भारत बनाम श्रीलंका  – 77 रन
  • 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल – भारत बनाम पाकिस्तान – 5 रन
  • 2021 WTC फाइनल – भारत बनाम न्यूजीलैंड – 44 रन और 13 रन
  • 2023 WTC फाइनल – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 14 रन और 49 रन
  • 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 54 रन
  • 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 76 रन

यह भी पढ़ें:

Mohammed Shami: रोजा ना रखने पर फिर मुश्किल में मोहम्मद शमी, मौलाना ने बता दिया ‘क्रिमिनल’

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार 7 मार्च का दिन, किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानें दैनिक राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 7 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन विशेष है. देश के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं आपका दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal).

मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. परोपकार के कार्य में आपका खूब रुचि रहेगी. लोग भी काम में आपकी मदद करेंगे. यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी. आप जल्दबाजी में किसी से कोई वादा ना करे, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा.

वृषभ राशि (Taurus Aaj Ka Rashifal)-
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा. संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं. बिजनेस में आप यदि साझेदारी में किसी काम को कर रहे थे,तो उसमें भी आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना है. आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)-
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है. आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी. उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने आवश्यक काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है. आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाएंगे जिन्हें आप अपनी बुद्धिमत्ता से आसानी से मात दे पाएंगे. किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं.

कर्क राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा. आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं. आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है. आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा. आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं. आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा.

सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपके बीच में लड़ाई की वजह बन सकती हैं. आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा. आप योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना कर बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं. आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है. आप आवश्यक काम को प्राथमिकता दें, तभी आपके काम समय से पूरे हो पाएंगे. बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.  आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. फिर भी आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. आपको  कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आपस थोड़ा परेशान रहेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. आप  माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.  आप तनाव को अपने ऊपर हावी होने ना दें.

तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको लेनदेन से संबंधित किसी योजना में बहुत मामलों में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी. किसी को धन उधार देने से बचें . आपको वाहन चलाने में समस्या आ सकती है. आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसे पूरा करने में आपको कुछ समय तो लगेगा, लेकिन फिर भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे. राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों में कुछ कमियां आ सकती है, इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio Aaj Ka Rashifal)-
आज आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी. आपको संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है. आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती करने से बचे, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है. परिवार में चल रही कलह आपका सिर दर्द बनेगी, जिसे आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप यदि परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लें, तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं. आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा.

धनु राशि (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा. यदि अपने काम में जल्दबाजी दिखायी,तो इससे कोई नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस को यदि कोई सलाह देंगे,तो वह उन्हें खूब पसंद आएगी. आपके काम में समस्या होगी. आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें वह अपने अध्यापकों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे, उनका मन पढ़ाई में खूब लगेगा. पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn Aaj Ka Rashifal)-
मकर राशि के जातक अपनी आय और व्यय में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे. आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी आय के बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी आप अपनी दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगे. आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको  शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा. आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे. बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको निजात मिलेगी. आप किसी वाहन की खरीदारी की  प्लानिंग कर सकते हैं. मित्रों के साथ  आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.  यदि कोई आईडिया आये, तो  उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं. किसी के कहने में आकर आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें,नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है. परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे.

मीन राशि (Pisces Aaj Ka Rashifal)-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर  रहेगा और आप फूले नहीं समाएंगे, क्योंकि संतान को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आप करियर में ऊंचाइयों को छुएंगे. आप अपने मन में अहंकार ना रखें और अपने काम में आत्मविश्वास रखकर आगे बढ़े. आपको  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी. यदि आप अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी. आप माताजी  से किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगी.

March 2025 Horoscope: मार्च के महीने में किन राशियों को रहना होगा सावधान?

[ad_2]