WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, Chats को ऑर्गेनाइज करने के लिए लाई ‘List’, ऐसे करें यूज

[ad_1]

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर लाती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने ‘List’ नामक एक नया फीचर रोलआउट किया है. यह फीचर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया गया है. इसमें यूजर अपनी चैट्स को ऑर्गनाइज करने के लिए लिस्ट क्रिएट कर सकेंगे. इसकी मदद से उनके लिए किसी भी चैट को ढूंढना आसान हो जाएगा. 

क्या है फीचर और कैसे करेगा काम?

आजकल WhatsApp पर कॉन्टैक्ट्स की भरमार रहती है. ऐसे में कई बार चैट्स को ढूंढना मुश्किल और समय लेने वाला काम हो जाता है. नया फीचर इससे बचने में मदद करेगा. इसकी मदद से यूजर कैटेगरी के हिसाब से लिस्ट क्रिएट कर सकेंगे. उदाहरण के तौर पर वो अपने ऑफिस के साथियों की एक अलग लिस्ट और फैमिली मेंबर्स की चैट की अलग लिस्ट बना सकेंगे. यूजर के पास लिस्ट को अपनी मर्जी का नाम देने का ऑप्शन होगा. लिस्ट में ग्रुप चैट के साथ-साथ इंडिविजुअल चैट्स को भी ऐड किया जा सकेगा. 

कैसे क्रिएट करें लिस्ट?

WhatsApp यूजर फिल्टर बार के ऊपर दिए + बटन पर टैप कर लिस्ट क्रिएट कर सकेंगे. लिस्ट क्रिएट करने के बाद इन्हें इनबॉक्स के ऊपर दिए “ऑल”, “अनरीड” और “ग्रुप” आदि के बराबर में दिए ऑप्शन पर टैप कर एक्सेस किया जा सकेगा. कंपनी ने अमेरिका में इस फीचर को पिछले साल नवंबर में रोल आउट कर दिया था.

Meta AI को अलग ऐप के तौर पर लॉन्च कर सकती है कंपनी

हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि मेटा AI को अलग ऐप के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. अभी इसे वेबसाइट, इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन कंपनी का मानना है कि अलग ऐप के जरिए इसे अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा. इसका सीधा मुकाबला OpenAI के ChatGPT चैटबॉट से होगा.

ये भी पढ़ें-

Instagram यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट! जल्द आ रहा है Telegram जैसा यह फीचर, होंगे कई फायदे

[ad_2]

ब्लड शुगर से लेकर अस्थमा तक, हर बीमारी का रामबाण इलाज है लहसुन- जान लें फायदे

[ad_1]

Garlic Health Benefits: चमकीले और सफेद छिलकों वाला लहसुन जितना दिखने में खूबसूरत होता है, उसमें प्रकृति ने कूट-कूटकर कई गुण भी भरे हैं. खाने में जायका बढ़ाने वाले लहसुन का आयुर्वेद में खास स्थान है. अस्थमा, लकवा समेत यह कई रोगों की रोकथाम और उपचार में तो फायदेमंद होता ही है, बल्कि लहसुन खाने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है.

कई बीमारियों की दवा

लहसुन का वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवम एल है. पुरातन काल से ही इसका इस्तेमाल औषधीय प्रयोजन के लिए किया जा रहा है. खासियत इसकी गंध होती है, जो स्वाद में तीखा होता है और खाने में पकाने से काफी हद तक सॉफ्ट हो जाता है. इसे कई बीमारियों की रोकथाम और इलाज में काफी असरदार माना जाता है.

आयुर्वेद और रसोई दोनों के नजरिए से लहसुन एक बहुत ही जरूरी मसाला (सब्जी भी) है. बताया जाता है कि लहसुन को पीसने से ऐलिसिन नामक यौगिक प्राप्त होता है, जो एंटीबायोटिक्स जैसी खासियत से भरा होता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन, एंजाइम और विटामिन बी, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड जैसी चीजें भी होती हैं.

कई तरह के दर्द भी करता है कम

ऐसा कहा जाता है कि लहसुन खाने से शरीर में ताकत का इजाफा होता है, जो नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है. इसका सेवन करने से लकवा, गठिया (मुंह का लकवा), सायटिका, जोड़ का दर्द, हाथ-पैरों में निष्क्रियता या सननता, झुकाव, दर्द, गर्दन और पीठ का दर्द, अस्थमा, खांसी जैसी बीमारियों में आराम मिलता है.

लहसुन का इस्तेमाल भोजन में किया जाता है, जिससे न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह शरीर को भी लाभ पहुंचाता है. कहते हैं कि लहसुन का सेवन करने से रक्त संचार और दिल को फायदा पहुंचता है और लीवर के साथ ब्लेडर को सुचारू रूप से काम करने में मदद मिलती है. लहसुन के सेवन से भूख भी बढ़ती है और पाचन तंत्र पूरी तरह ठीक रहता है. यही नहीं, डायबिटीज, टीयूएफएस, डिप्रेशन और कैंसर जैसी बीमारियों में भी लहसुन कारगर माना गया है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक (मेटा एनालिसिस पर आधारित) लहसुन खाने से उपवास के समय रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) कम हो सकती है. ये रिपोर्ट 2015 में छपी थी. जो अलग-अलग अध्ययनों पर आधारित थी. जिसमें साबित हुआ कि लहसुन का सेवन करने से शुगर स्तर में सुधार हो सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें – पीरियड्स में आपको भी होती है शुगर क्रेविंग? आज जान लीजिए इसकी वजह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

दिल्ली में होली और रमजान के बीच फल-सब्जियों की कीमतों में उछाल, रोजेदार के साथ आम लोग भी परेशान

[ad_1]

Delhi Vegetable Price Hike: महाशिरात्री के बाद अब रमजान के पाक महीने में राजधानी दिल्ली के बाजारों में फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. रमजान के दौरान इफ्तार और सहरी में जरूरी खाद्य सामग्री अब महंगी हो गई है, जिससे आम लोगों की जेब पर काफी असर पड़ रहा है. सेब, केले, अंगूर, तरबूज, मौसमी, चीकू, खरबूज, चुकु और खजूर जैसी चीजें अब लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, जिससे लोग खासे परेशान हो रहे हैं.

हर साल महाशिवरात्रि पर्व के बाद आए रमजान के दौरान फलों और सब्जियों की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार महंगाई ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. राजधानी के प्रमुख बाजारों में फलों और सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे रोजेदारों की परेशानी बढ़ गई है.

दिल्ली की बड़ी मंडियों में कीमतें बेकाबू
दिल्ली के करोलबाग, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, मोती नगर, तिलक नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, शादीपुर, उत्तम नगर और उपनगरी द्वारका जैसी जगहों पर फलों के दाम तेजी से बढ़े हैं. सेब 200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कीमत पर, केले 80 से 100 रुपये प्रति दर्जन, अमरूद 150 रुपये प्रति किलो और अंगूर 120 से 160 रुपये प्रति किलो की ऊंची दर से बिक रहे हैं. 

रोजाना खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ रोजा रखने के लिए जरूरी सामान खरीदना अब भारी पड़ रहा है. अब रोजा रखने वालों के साथ अन्य रोजाना खरीदारी करने वाले बढ़ी कीमतों के कारण मजबूरी में फलों की कम मात्रा में ख़रीदारीब कर रहे हैं, तो कुछ सस्ते विकल्पों की तलाश में हैं.

जनता पर महंगाई की दोहरी मार
दिल्ली के बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि पहले जो फल किलो में खरीदे जाते थे, अब वही आधे किलो या 250 ग्राम में खरीदने पड़ रहे हैं. रघुवीर नगर निवासी अभिषेक कपूर और आज़ाद कपूर ने कहा, रमजान के दौरान जरूरी फल समेत डॉयफ्रूट लेना भी मुश्किल हो गया है. 

पहले जितने पैसों में ठीक ठाक फलों की खरीदारी होती थी, अब उतने में आधे फल भी नहीं मिल रहे हैं. वहीं रही-सही कसर सब्जियों की बढ़ी कीमत ने पूरी कर दी है.

उत्तम नगर में फल-सब्जी बेचने वाले विजय ने बताया, “थोक में ही सब्जियों की कीमतें बहुत ज्यादा हैं. वे महंगे दामों में सब्जियां खरीदकर बेचने के लिए ला रहे हैं, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे. वहीं, फातिमा, जो बाजार में रोजा के लिए खरीदारी करने आई थीं, ने कहा, रमजान में इफ्तार के लिए फल बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन इस बार महंगाई के कारण पहले जितनी खरीदारी कर पाना मुश्किल हो गया है.

मंडी में आवक घटी, कीमतों में उछाल
जैसे जैसे राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी आजादपुर, केशोपुर, नजफगढ़ और गाजीपुर मंडी में फलों और सब्जियों की आवक में कमी आने लगती है, जिससे दाम तेजी से बढ़ने लगते हैं. आजादपुर मंडी के एक थोक विक्रेता ने बताया कि हाल ही में आपूर्ति में भारी गिरावट आई है. रमजान के दौरान फलों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार सप्लाई सामान्य नहीं है, जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं.

बात करें फलों और सब्जियों के पहले और अब के कीमतों की तो उनकी कीमतों में काफी उछाल देखा जा रहा है.

फलों की कीमत
जहां बीते महीने तक सेब 120 से 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था वह आज 200 रुपये प्रतिकिलो की दर से लोगों को खरीदना पड़ रहा है. ऐसे ही अनार 120 से 230, अमरूद 80 से 120, तरबूज 30 से 60, पपीता 40 से 70 और अंगूर 80-100 रुपये प्रतिकिलो से 120-160 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है.

सब्ज़ियों की वर्तमान कीमत
फूल गोभी जो बीते महीने तक 10-20 रुपये प्रतिकिलो तक बिका करती थी आज 30-40 रुपये प्रतिकिलो के दर से बिक रही है. वहीं, शिमला मिर्च 30 से 40 की जगह 50-60, भिंडी 40-50 से 80-100, करेला 30-40 से 60-70 और प्याज 30 रुपये किलो से महंगी हो कर 40-60 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदने को लोग मजबूर हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi: ढाबे में परोसी जा रही थी अवैध शराब, छापा मारकर पुलिस ने किया मालिक को गिरफ्तार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

हर महिला के लिए जरूरी, SBI Life का ये Plan आपकी जिंदगी बदल सकता है! | SBI Life Smart Women Advantage | Paisa Live

[ad_1]

हर महिला की जिंदगी किसी Superhero से कम नहीं होती—परिवार, करियर और सपनों को एक साथ संभालना आसान नहीं होता। इसलिए SBI Life लेकर आया है Smart Women Advantage Plan, जो आपको life cover, health benefits और financial security का जबरदस्त पैकेज देता है। चाहे आप single हों, married हों, mother हों या grandmother, यह प्लान हर महिला के लिए बना है! इसमें दो खास विकल्प – Gold Plan और Platinum Plan उपलब्ध हैं। जानिए कैसे आप इस प्लान से financially smart और secure बन सकती हैं। Video देखें और जानें SBI Life Smart Women Advantage Plan की पूरी Details!                 

[ad_2]

विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 22वें दिन बनाया 2025 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

[ad_1]

Chhaava Box Office Collection Day 22: लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म छावा ने शानदार 3 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और आज बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी टच कर लिया है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म शानदार कमाई करती जा रही है और फिर से अपने चौथे वीकेंड में बेहतरीन एंट्री करने के लिए बेताब है.

फिल्म का सिनेमाघरों में आज 22वां दिन हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े आज के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा ने पहले हफ्ते 225.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 186.18 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 84.94 करोड़ रुपये की कमाई की और ऐसा करते ही इसने बाहुबली 2 (69.75 करोड़) और स्त्री 2 (72.83 करोड़) का तीसरे हफ्ते में कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, तीन हफ्तों में फिल्म की कमाई 496.40 करोड़ रुपये रही.

फिल्म ने 22वें दिन यानी आज सैक्निल्क के मुताबिक, 2.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और 3:30 बजे तक फिल्म की टोटल कमाई 498.69 करोड़ रुपये हो चुकी है.


छावा बन गई 500 करोड़ी

छावा अब उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है जिन्होंने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म साल 2025 में ये आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है. इसके पहले स्काई फोर्स, देवा, विदामुयार्ची और थंडेल जैसी बड़ी फिल्में भी ये नहीं कर पाईं.

इसके साथ ही फिल्म गदर 2 के ऑलटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के भी आसपास पहुंच चुकी है. सनी देओल की फिल्म ने 525.7 करोड़ रुपये कमाए थे. कल और परसों छावा की कमाई बढ़ेगी तो हो सकता है विक्की कौशल की फिल्म बहुत जल्द इसे पार भी कर जाए.

छावा के बारे में

छावा को करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिनका रोल विक्की कौशल ने बेहतरीन तरीके से निभाया है.

और पढ़ें: Sikandar नहीं होगी हिट, बल्कि Salman Khan की ये फिल्म बनेगी ब्लॉकबस्टर, 37 सालों का इतिहास चीख-चीखकर दे रहा गवाही!



[ad_2]

ये तो हद हो गई! कपल ने पहला एक्सीडेंट भी किया सेलिब्रेट, लोग बोले- ऐसे और भी मौके आएंगे

[ad_1]

Couple Celebrated Their First Accident: सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल लोगों की निजी जिंदगी में कोई भी चीज होती है. तो वह उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सभी के साथ शेयर कर देते हैं. बिना इस बात की चिंता किए की वह जब इस चीज को शेयर करेंगे. तो लोग उस पर कैसा रिएक्शन देंगे. क्या वह चीज सोशल मीडिया पर बाकी लोगों के साथ शेयर करने वाली है भी या नहीं.

बहुत से लोग इस बात का भी ख्याल नहीं रखते. प्रेमी युगल भी आजकल अपने प्यार को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ हर जगह की तस्वीरें वीडियो अपलोड करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है. जिसमें एक कपल ने अपना पहला एक्सीडेंट सेलिब्रेट किया है. सोशल मीडिया यह पोस्ट देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है. 

कपल ने सेलिब्रेट किया अपना पहला 

सोशल मीडिया बड़ी ही अजीब चीज है. यहां फेमस होने के लिए, वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. कई लोग तो इस हद तक चले जाते हैं. जो आप सोच भी नहीं सकते. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक लड़का और एक लड़की शीशे के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है.

 

यह भी पढ़ें: औरंगजेब को लेकर सोशल मीडिया पर संग्राम, बागेश्वर बाबा अकाउंट से जूता मारते तस्वीर वायरल, यूजर्स ने कही यह बात

तो लड़की की नाक और माथे पर भी पट्टी बंधी हुई है. शीशे के सामने खड़ी लड़की के हाथ में आईफोन है जिससे वह अपना और अपने बाॅयफ्रेंड का फोटो खींच रही है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘First accident with bae.’ बाॅयफ्रेंड के साथ मेरा पहला एक्सीडेंट इसके बाद एक इमोजी लगाया है. इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: थाईलैंड के पटाया बीच पर भारतीयों ने मचाई गंद, शराब पीकर वहीं सोने का वीडियो वायरल

 


 

लोग ले रहे हैं मजे

वायरल हो रहे इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर@luv_.school नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘अभी तो ऐसे मौके और आएंगे, बधाई हो.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘आगे भी हर चीज ऐसे ही सेलिब्रेट करते रहना.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘सही में लगी है चोट..असर दिख रहा है दिमाग पर.’

यह भी पढ़ें: कई सालों तक अपनी नाभि में जमी रुई को स्टोर करता रहा शख्स, फिर बना दिया घिनौना वर्ल्ड रिकॉर्ड

 


टूट जाएगा NATO! सहयोगियों पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा-खर्च से बचने वालों की नहीं लेंगे जिम्मेदार

[ad_1]

USA News:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से  नाटो गुट के अपने सहयोगियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका उन नाटो सहयोगियों की रक्षा नहीं कर सकता, जिन्होंने रक्षा खर्च में पर्याप्त योगदान नहीं दिया है. उन्होंने ये बात गुरुवार ( 6 मार्च) को वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कही. 

डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से कह रहे हैं कि अमेरिका के मुकाबले नाटो के बाकी सदस्यों का रक्षा खर्च काफी कम है. इसका असर अमेरिका पड़ रहा है, जिस वजह से ट्रंप नाराज हैं. वो कई बार अमेरिका को नाटो से बाहर करने के भी संकेत भी दे चुके हैं. उनके इस रुख से नाटो के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने टो सहयोगियों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाई. उन्होंने कहा, ‘यदि आप भुगतान नहीं करेंगे, तो हम बचाव नहीं करेंगे. मैंने यह बात सात वर्ष पहले कही थी और इसके कारण उन्होंने सैकड़ों अरब डॉलर का भुगतान किया.’ इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ नाटो सदस्यों ने रक्षा खर्च बढ़ाया है लेकिन यह काफी नहीं है.

ट्रंप लंबे समय से नाटो सहयोगियों पर रक्षा पर अधिक खर्च करने का दबाव बनाते रहे हैं. उनका तर्क है कि अमेरिका अन्य सदस्यों की तुलना में अधिक भारी बोझ उठाता है. नाटो के प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का दो प्रतिशत रक्षा पर खर्च करें, लेकिन ट्रंप ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर पांच प्रतिशत करने पर जोर दिया है.

जानें क्या है नाटो 

नाटो (NATO – North Atlantic Treaty Organization) उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन है, जो एक सैन्य गठबंधन है. इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका में हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की सामूहिक रक्षा सुनिश्चित करना है, यानी अगर किसी एक सदस्य देश पर हमला होता है, तो उसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा. इसमें अभी तक 32 देश हैं. 

[ad_2]

हर फोटो आएगी झक्कास! Samsung के इस फ्लैगशिप मोबाइल में मिल सकता है 324MP कैमरा

[ad_1]

आजकल स्मार्टफोन कंपनियों का परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ कैमरा पर भी पूरा जोर है. इसी के चलते Samsung जैसी कंपनियां अपने डिवाइस में 200MP तक का कैमरा दे रही हैं. अब Samsung अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस के साथ कैमरा के मामले में एक लंबी छलांग लगाने जा रही है. ऐसे कयास हैं कि कंपनी गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 324MP का मेन कैमरा सेंसर दे सकती है. आइए जानते हैं कि इस बारे में और क्या-क्या जानकारी मिली है.

गैलेक्सी S26 से जुड़ी लीक्स आने लगी सामने

अभी Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग को ज्यादा समय नहीं हुआ है और गैलेक्सी S26 से जुड़ी लीक्स सामने आने लगी हैं. एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि गैलेक्सी S26 सीरीज में कंपनी पतले बैजल्स दे सकती है. गैलेक्सी S25 में 1.52mm के बैजल्स मिलते हैं, लेकिन आगामी सीरीज में इन्हें और पतला किया जा सकता है.

दिया जा सकता है 324MP का कैमरा

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में कैमरा के मामले में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस मॉडल में 324MP का मेन कैमरा दे सकती है. गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में मिलने वाले 200MP कैमरा के मुकाबले यह बड़ा अपडेट है. इसके अलावा S26 अल्ट्रा में सेल्फी के लिए अंडर-डिस्प्ले कैमरा दे सकती है. फिलहाल इस टेक्नोलॉजी का ट्रायल चल रहा है और यह सफल हुई तो पंच-होल कटआउट के बिना इस फोन को फुल स्क्रीन डिजाइन दिया जा सकता है.

Exynos प्रोसेसर की हो सकती है वापसी

Galaxy S25 सीरीज में सैमसंग ने क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है, लेकिन गैलेक्सी S26 सीरीज में Exynos प्रोसेसर की वापसी हो सकती है. बताया जा रहा है कि सैमसंग इस सीरीज के लिए Exynos 2600 पर काम कर रही है. यह 12 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 25 प्रतिशत अधिक बैटरी एफिशिएंसी समेत कई फायदे देगा. सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Instagram यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट! जल्द आ रहा है Telegram जैसा यह फीचर, होंगे कई फायदे

[ad_2]

फीफा ने पाकिस्तान-रूस समेत इन देशों को फुटबॉल वर्ल्ड कप से किया बैन, बड़ी वजह आई सामने

[ad_1]

FIFA bans Pakistan, Russia & Congo: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. वहीं, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान दौरे से इनकार कर दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने मैच दुबई में खेल रही है. वहीं, अब क्रिकेट के बाद पाकिस्तान को फुटबॉल में झटका लगा है. दरअसल, फीफा ने पाकिस्तान के अलावा रूस और कॉन्गो को वर्ल्ड कप 2026 से बैन कर दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी में किरकिरी के बाद फीफा वर्ल्ड कप से बैन होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

फीफा ने पाकिस्तान को क्यों किया बैन?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करेगा. इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी. लिहाजा, यह टूर्नामेंट काफी बड़ा होने वाला है. लेकिन इस बीच फीफा ने पाकिस्तान के अलावा रूस और कांगो को बैन कर दिया है. अब सवाल है कि इन देशों को बैन क्यों किया गया? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की गारंटी देने वाला नया संविधान नहीं अपनाया. जबकि फीफा और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने इसे लागू करने की शर्त रखी थी.

फीफा ने रूस को किया बाहर

वहीं, रूस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए योग्यता की आवश्यकता को पूरा नहीं कर पा रहा है. दरअसल, तकरीबन 3 साल पहले रूसी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को यूक्रेन पर आक्रमण से शुरू होने वाले FIFA और UEFA दोनों के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बैन कर दिया गया था. लिहाजा, यह बैन रूस पर जारी रहेगा.

इसके अलावा FIFA ने कांगोलीज फुटबॉल फेडरेशन (FECOFOOT) के प्रबंधन में अवैध तरीके से तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का हवाला दिया है. साथ ही कांगो को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. बताते चलें कि फीफा नियमों के मुताबिक, फुटबॉल प्रशासन में बाहरी प्रभाव की अनुमति नहीं है, लेकिन कांगो समय के साथ समस्या का समाधान करने में नाकाम रहा है. लिहाजा, अब फीफा ने कांगो को बैन कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

Saud Shakeel: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ फिफ्टी, लेकिन अब इस वजह से साउद शकील की हो रही फजीहत

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें कल का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 08 March 2025: शनिवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों के काम की कल वाहवाही होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि कल का राशिफल (Mesh Rashi kal ka Rashifal)-

मेष राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी. व्यापार में आप किसी के साथ कोई पार्टनरशिप करने से बचे। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें कोई प्रिय वस्तु  खोने व चोरी होने का भय  सताएगा.। आपके आस पड़ोस में आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है.

वृषभ राशि कल का राशिफल (Vrisabh Rashi kal ka Rashifal)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा. माता जी को कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी. जीवन साथी को कार्यक्षेत्र में कोई प्रमोशन मिलने की संभावना है. आप किसी मकान, जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार देना पड़ सकता है. आपकी परिवार के किसी सदस्य से कहां सुनी हो सकती है.

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal ka Rashifal)-

मिथुन राशि के जातकों को आज शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा. कोई सरकारी काम यदि रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है. आप किसी  यात्रा पर जा सकते हैं. आपको संतान के संगति पर  भी विशेष ध्यान देना होगा. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा. आप धन दिन से संबंधित मामलो में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें.

कर्क राशि कल का राशिफल (Kark Rashi Kal ka Rashifal)-

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है. रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत  हो  सकती हैं. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आप  किसी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की आप योजना बनाएंगे.

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Kal ka Rashifal)-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है. आपको कार्य क्षेत्र में कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. कोई कानूनी मामला आपके लिए बेहतर रहेगा, उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. आप अपने बॉस को काम को लेकर यदि कोई टिप्स देंगे, तो उसे पर वह अम्ल अवश्य करेंगे. आपको  किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal ka Rashifal)-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है. आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं. विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है. आप अपने घर की साज-सज्जा व  रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)-

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है. आप किसी से कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे उनका मन परेशान रहेगा. आप राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाएं. आपके पिताजी आपको कामो को लेकर सलाह देंगी. जो आपके खूब काम आएगी. आपको अपनी किसी पुराने गलती से सबक लेना होगा. आप दिखावे के चक्कर में न आएं.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrischik Rashi Kal Ka Rashifal)-

वृश्चिक राशि के जातकों को  अपने कामों में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. काम का दबाव भी अधिक रहेगा. आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं. पारिवारिक समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें. आप  किसी से धन उधार लेंगे, तो उसे वापस उतारने में आपको समस्या आएगी. आपको योग व ध्यान से अपने कामों को करना होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal)-

धनु राशि के जातकों को आज अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है. आप अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेंगी. आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा. संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे. ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Rashi Kal Ka Rashifal)-

मकर राशि के जातक को के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है. जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सामान्य रहने वाला है‌ं. आपको अपने कामों को लेकर लापरवाह बिल्कुल नहीं बरतनी नहीं है. आप दिखावे के चक्कर में आ सकते हैं. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगे. आपको कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा.

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)-

मीन राशि के जातकों को काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी समय निकालना होगा. आपके आवश्यक काम समय से पूरे होंगे, लेकिन आप किसी की कही  सुनी  बातों में आकर कहीं लड़ाई झगड़े में पढ़ सकते हैं. माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई  को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है. आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी.

Vastu Tips: नए घर की दिशा क्या होनी चाहिए? घर बनवाते समय न कर देना ये गलती

[ad_2]