पुनीत सुपरस्टार के पल्ले पड़ गया IITian बाबा, वीडियो बनाते हुए कहा- ‘ये गांजा सप्लाई कर रहा है’

[ad_1]

Puneet Superstar IIT Baba Viral Video: महाकुंभ से वायरल हुए IITian बाबा अभय सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिनों उन्हें जयपुर पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस दौरान आईआईटियन बाबा ने खुद के पास गांजा रखने की बात भी स्वीकार की थी. हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया था. अब एक बार फिर से IITian बाबा चर्चा में आ गए हैं. हालांकि, इस बार वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार के पल्ले पड़ गए हैं. 

IITian बाबा और पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुनीत सुपरस्टार राजस्थान की सड़कों पर घूमते दिख रहा है. इसी दौरान उसकी मुलाकात IITian बाबा अभय सिंह से हो जाती है, जिसके बाद पुनीत सुपरस्टार वीडियो बनाते हुए कहते हैं कि IITian बाबा गांजा सप्लाई कर रहा है, इसे गिरफ्तार किया जाए. 

ऐसा था बाबा का रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो में पुनीत सुपरस्टार IITian बाबा का वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं. IITian बाबा के हाथ में दो झोले हैं. पुनीत सुपरस्टार वीडियो में दावा कर रहे हैं कि IITian बाबा राजस्थान में गांजा सप्लाई कर रहा है. इस वीडियो को इतना ज्यादा शेयर करो कि इसे पकड़ा जाए. इस दौरान IITian बाबा का रिएक्शन मजेदार है. वह पुनीत सुपरस्टार की बातों पर बस हंसते दिख रहे हैं. वहीं पुनीत सुपरस्टार अपने फॉलोवर्स से अपील कर रहे हैं कि इसे पुनीत सुपरस्टार की पावर दिखा दो. 


यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

पुनीत सुपरस्टार की इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, पुनीत भाई हम आप की हर वीडियो देखते हैं और बहुत प्यार भी देते हैं पर बाबा लोगों को मत बोलो प्लीज वरना बाबा के चाहने वालों ने पॉवर दिखा दी अच्छा नहीं रहेगा. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा मैं अकेले गाली दूंगा तो फस जाऊंगा कोई मेरा साथ दो. एक अन्य यूजर ने लिखा, इसकी ऐसी हरकतों की वजह से जोगिंदर ने nice लिखना छोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें: ये तो हद हो गई! कपल ने पहला एक्सीडेंट भी किया सेलिब्रेट, लोग बोले- ऐसे और भी मौके आएंगे


रूस के ताबड़तोड़ हमलों से ढीले पड़े जेलेंस्की के तेवर! फिर लगाई युद्धविराम की गुहार

[ad_1]

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां डोनाल्ड ट्रंप लगातार युद्ध खत्म कराने की बात कर रहे हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शांति समझौता चाह रहे हैं. वहीं, शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को रूस ने बड़े पैमाने पर यूक्रेन के एनर्जी संस्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक कर दिया.

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश के महत्वपूर्ण संस्थानों पर रूस के हवाई हमलों को रोकने के लिए आपसी सामंजस्य बनाने को फिर से दोहराया है. देश की ऊर्जा सुविधाओं पर हवाई बमबारी को रोकने के लिए जेलेंस्की ने कीव, वाशिंगटन और मॉस्को के साथ आने का आह्वान किया है. रूस यूक्रेन युद्ध चौथे वर्ष में प्रवेश कर गया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘वास्तविक शांति स्थापित करने के लिए सबसे पहला कदम ये होगा कि रूस और यूक्रेन को नौसैनिक हमलों को रोकना होगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यूक्रेन शांति समझौता करने के लिए तैयार है और वो यूक्रेन ही है जो युद्ध की शुरुआत से ही शांति चाहता है लेकिन दिक्कत ये है कि रूस युद्ध नहीं रोकना चाह रहा.’

‘रूस ने 58 मिसाइलें और लगभग 200 ड्रोन दागे’ 
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा, ‘रूस ने कम से कम 58 मिसाइलें और लगभग 200 ड्रोन दागे हैं, जिससे पूर्व में खार्किव से लेकर पश्चिम में टेरनोपिल तक पूरे देश में एनर्जी संस्थानों को काफी नुकसान हुआ है’. आपातकालीन सेवाओं द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि खार्किव क्षेत्र में मलबे से भरी सड़कों पर अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

जेलेंस्की को मिला एर्दोगन का साथ
रूस यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर जेलेंस्की को दूसरे देशों के नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है. यूक्रेन के सहयोगियों ने उनके युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया है. शुक्रवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन जिन्होंने हाल ही में यूक्रेनी नेता की मेजबानी की थी उन्होंने भी इसे अपना समर्थन दिया. तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम सीजफायर के सुझावों का पूरा समर्थन करते हैं जितनी जल्दी हो सके दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू होना चाहिए. समुद्र और आसमान से हो रहे हमलों को रोका जाना चाहिए. 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने की हमलों की पुष्टि
रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी शुक्रवार को यूक्रेन के एनर्जी संस्थानों में किए गए हमलों की पुष्टि की. रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन के एनर्जी संस्थान युद्ध में उनकी आर्मी की मदद कर रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, रूस सिर्फ उन्हीं ऊर्जा संस्थानों पर हमले कर रहा है जो यूक्रेन के मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉप्लेक्स से जुड़े हैं’.

यूक्रेन की एयर फोर्स ने बताया कि उन्होंने हवाई हमलों को रोकने के लिए पहली बार फ्रांसीसी मिराज लड़ाकू विमानों को तैनात किया है. जो पिछले महीने ही यूक्रेन को दिए गए थे. लड़ाकू विमानों ने एयर डिफेंस यूनिट के साथ मिलकर 34 मिसाइलों और 100 ड्रोनों को मार गिराया. 

यूक्रेन में सबसे बड़ी निजी ऊर्जा आपूर्तिकर्ता डीटीईके के मुताबिक, ओडेसा के काला सागर क्षेत्र में उनके संस्थानों को लगातार चौथी बार निशाना बनाया गया. रात भर हुए हमले के बाद मध्य पोल्टावा क्षेत्र में गैस सुविधाओं ने कार्य करना बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंसक चरमपंथियों की रिहाई पर भारत ने जताई चिंता, मोहम्मद यूनुस को दी ये नसीहत

[ad_2]

कौन हैं मोतिहारी एसपी IPS स्वर्ण प्रभात? जानिए क्यों हैं इस समय चर्चा में

[ad_1]

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को बजट सत्र का 5वां दिन था, जब सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. इस दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. सत्र के दौरान विशेष रूप से मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की चर्चा हुई, जो सदन में छा गए. आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात?

इस लिए स्वर्ण प्रभात आए चर्चा में 

आरजेडी विधायक सतीश कुमार ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज लोग बीपीएससी को ‘बिहार पेपर स्कैम कमिशन’ कहते हैं. उन्होंने बताया कि बीपीएससी के छात्र महीनों से धरना दे रहे हैं और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बापू परीक्षा परिसर के 12 हजार छात्रों को विशेष अवसर देने का भी उल्लेख किया.

विधायक सतीश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार की स्थिति ऐसी हो गई है कि बेरोजगार नौजवान स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने के बाद नौकरी ढूंढ रहा है, और सर्टिफिकेट केस होने पर पुलिस उसे खोज रही है. उन्होंने कहा कि यह हर स्टूडेंट को कर्जदार बना रहा है.

इन आरोपों के जवाब में भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने विपक्ष को घेरते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “इनके (आरजेडी) समय जंगलराज था. सीएम हाउस में अपराधी बैठते थे. अपहरणकर्ता को संरक्षण मिलता था. सुशासन की सरकार में अपराधियों की कोई जगह नहीं है. जाइए मोतिहारी में… स्वर्ण प्रभात एसपी हैं. एक दिन में 200-200 घर की कुर्की जब्ती होती है.”

कौन हैं IPS स्वर्ण प्रभात?

स्वर्ण प्रभात 2017 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं, जो मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने 105 रैंक के साथ UPSC की परीक्षा पास की थी. वे भोजपुर के तरारी प्रखंड के मोआप कला के कौशलेश कुमार सिन्हा और ललिता देवी के पुत्र हैं.

आईआईटी से की है पढ़ाई 

UPSC में सफलता से पहले वे IITian थे. स्वर्ण प्रभात ने IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी की. अच्छे पैकेज पर दो साल नौकरी करने के बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी में जुट गए.

दूसरे अटेम्प्ट में निकाला UPSC

पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन हार न मानते हुए वे पूरे मन से तैयारी में लगे रहे. दूसरे प्रयास में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास करते हुए 105वां रैंक हासिल किया. पटना में कई संगीन मामलों में उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है.

मोतिहारी में कार्यकाल और प्रभाव

सितंबर 2024 में स्वर्ण प्रभात को मोतिहारी का एसपी नियुक्त किया गया. इससे पहले वे गोपालगंज के एसपी थे, जहां उन्होंने अपराधियों के बीच खौफ पैदा किया था. उनके सख्त एक्शन की वजह से अपराधी थर-थर कांपते थे. गोपालगंज में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़े शराब माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा गया था.

मोतिहारी में एसपी के रूप में उनके कार्यकाल में मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है. नेपाल सीमा से सटे इस जिले में तस्करी की चुनौतियों का सामना करते हुए, उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत किया है.

इस प्रकार, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में स्वर्ण प्रभात का नाम चर्चा का विषय बना, जिन्हें एक सख्त और प्रभावशाली पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिनका नाम सुनकर अपराधी थर-थर कांपते हैं.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड के DIG और पुलिस के डीआईजी में कौन ज्यादा पावरफुल, जानें किसकी सैलरी ज्यादा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या आपके पास आया डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने का मैसेज? यह है Scammers की नई चाल, हो जाएं Alert

[ad_1]

साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की ताक में हैं. कभी वो लोगों के पास सस्ते लोन वाले मैसेज भेजते हैं तो कभी KYC पूरी करने के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों की जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं. अब सरकार ने एक ऐसे ही मैसेज से लोगों को अलर्ट किया है. इस मैसेज में डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने को कहा जा रहा है. इस मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से बड़ा नुकसान हो सकता है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाएं.

सरकार ने किया अलर्ट

पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने एक फर्जी मैसेज को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस मैसेज में एक लिंक के साथ लिखा गया है कि 12 घंटे के भीतर डिलीवरी लोकेशन को अपडेट करें. ऐसा नहीं करने पर प्रोडक्ट रिटर्न कर दिया जाएगा. मैसेज के साथ दिए गए लिंक पर इंडिया पोस्ट लिखा हुआ है. पीआईबी ने इस मैसेज को फेक बताते हुए अलर्ट जारी किया है. पीआईबी ने बताया कि भारतीय डाक एड्रेस अपडेट के लिए ऐसी रिक्वेस्ट नहीं भेजता है. ऐसे फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें. पीआईबी ने लोगों को ट्रेकिंग डिटेल्स के लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी है.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने विज्ञापनों के लालच में न आएं
  • किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से आए मैसेज या ईमेल में दिए गए लिंक या अटैचमेंट को ओपन न करें.
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति के साथ OTP समेत पर्सनल जानकारी शेयर न करें.
  • अपने अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और इसे नियमित अंतराल पर बदलते रहें.
  • अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं तो तुरंत संबंधित एजेंसियों से संपर्क करें. शुरुआती कुछ मिनटों में नुकसान रोका जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

YouTube ने सख्त किए नियम, अब ऐसा कंटेट बनाने वाले क्रिएटर्स की खैर नहीं, बैन हो जाएगा अकाउंट



[ad_2]

यूएएन नंबर के बिना भी आप चेक कर सकते हैं अपना पीएफ बैलेंस, कॉल या एसएमएस के जरिए तुरंत मिलेगी मदद

[ad_1]

SMS के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक एसएमएस भेजें.

SMS के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक एसएमएस भेजें.

पहले 'EPFOHO UAN (अपना पसंदीदा भाषा कोड)' का मैसेज टाइप करें. अंग्रेजी में अपडेट लेने के लिए 'EPFOHO UAN ENG' और मराठी में अपडेट के लिए 'EPFOHO UAN MAR' लिखकर भेजें.

पहले ‘EPFOHO UAN (अपना पसंदीदा भाषा कोड)’ का मैसेज टाइप करें. अंग्रेजी में अपडेट लेने के लिए ‘EPFOHO UAN ENG’ और मराठी में अपडेट के लिए ‘EPFOHO UAN MAR’ लिखकर भेजें.

ध्यान में रहे कि UAN एक्टिव हो और बैंक अकाउंट आधार और पैन से जुड़ा हो, तभी यह सर्विस आपके काम आएगी. अगर UAN लिंक्ड नहीं है, तो सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको eKYC वेरिफिकेशन पूरा करना होगा.

ध्यान में रहे कि UAN एक्टिव हो और बैंक अकाउंट आधार और पैन से जुड़ा हो, तभी यह सर्विस आपके काम आएगी. अगर UAN लिंक्ड नहीं है, तो सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको eKYC वेरिफिकेशन पूरा करना होगा.

हिंदी के लैंग्वेज कोड HIN,पंजाबी के लिए PUN, गुजराती के लिए GUJ, कन्नड़ के लिए KAN, तेलेगु के लिए TEL, तमिल के लिए TAM, मलयालम के लिए MAL और बंगाली के लिए BEN है.

हिंदी के लैंग्वेज कोड HIN,पंजाबी के लिए PUN, गुजराती के लिए GUJ, कन्नड़ के लिए KAN, तेलेगु के लिए TEL, तमिल के लिए TAM, मलयालम के लिए MAL और बंगाली के लिए BEN है.

मिस्ड कॉल से अगर पीएफ बैलेंस जानना है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर कॉल करें. कॉल कटने के बाद आपको अपना पीएफ बैलेंस डिटेल SMS के जरिए मिल जाएगा. यह सेवा निःशुल्क है. यानी कि इस कॉल के लिए आपका मोबाइल बैलेंस नहीं कटेगा.

मिस्ड कॉल से अगर पीएफ बैलेंस जानना है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर कॉल करें. कॉल कटने के बाद आपको अपना पीएफ बैलेंस डिटेल SMS के जरिए मिल जाएगा. यह सेवा निःशुल्क है. यानी कि इस कॉल के लिए आपका मोबाइल बैलेंस नहीं कटेगा.

पीएफ अकाउंट में कितना पैसा जमा हुआ है इसके लिए आप अपने एम्प्लॉयर से भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. आप उनसे अपना सैलरी स्लीप मांग सकते हैं, जिसमें यूएएन नंबर लिखा होता है. आप चाहें तो अपने HR या पेरोल डिपार्टमेंट से भी इसके लिए बात कर सकते हैं.

पीएफ अकाउंट में कितना पैसा जमा हुआ है इसके लिए आप अपने एम्प्लॉयर से भी कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. आप उनसे अपना सैलरी स्लीप मांग सकते हैं, जिसमें यूएएन नंबर लिखा होता है. आप चाहें तो अपने HR या पेरोल डिपार्टमेंट से भी इसके लिए बात कर सकते हैं.

अपना यूएएन नंबर जानने के लिए आप  की साइट पर भी जा सकते हैं. इसके लिए  'Important Links' सेक्शन के नीचे  'Know your UAN' पर क्लिक करें. अब कैप्चा कोड के साथ अपना मोबाइल नंबर डालकर 'Request OTP'पर क्लिक करें. 'Validate OTP'पर जाकर अपने फोन पर आए ओटीपी को दर्ज करें. अब अपना नाम, जन्म तिथि, आधार, पैन डिटेल या मेंबर आईडी डालें. कैप्चा एंटर करने के बाद 'Show My UAN'पर क्लिक करें. आपका यूएएन नंबर स्क्रीन पर दिखने लगेगा. इसके अलावा, आप चाहे तो EPFO हेल्पडेस्क या अपने पास के किसी EPFO ऑफिस से भी मदद ले सकते हैं.

अपना यूएएन नंबर जानने के लिए आप की साइट पर भी जा सकते हैं. इसके लिए ‘Important Links’ सेक्शन के नीचे ‘Know your UAN’ पर क्लिक करें. अब कैप्चा कोड के साथ अपना मोबाइल नंबर डालकर ‘Request OTP’पर क्लिक करें. ‘Validate OTP’पर जाकर अपने फोन पर आए ओटीपी को दर्ज करें. अब अपना नाम, जन्म तिथि, आधार, पैन डिटेल या मेंबर आईडी डालें. कैप्चा एंटर करने के बाद ‘Show My UAN’पर क्लिक करें. आपका यूएएन नंबर स्क्रीन पर दिखने लगेगा. इसके अलावा, आप चाहे तो EPFO हेल्पडेस्क या अपने पास के किसी EPFO ऑफिस से भी मदद ले सकते हैं.

Published at : 07 Mar 2025 06:18 PM (IST)

बिजनेस फोटो गैलरी

बिजनेस वेब स्टोरीज

[ad_2]

क्या धरती को निगल जाएगा गैलेक्सी का ये ब्लैकहोल? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]

A Supermassive Black Hole in Space : अंतरिक्ष में हमारी गैलेक्सी के पास एक बड़ा मैगेलैनिक क्लाउड है, जो कि एक ड्वार्फ गैलेक्सी है. यह पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध से रौशनी की एक चमकदार पैच की तरह नंगी आंखों से भी देखी जा सकती है. इसे पांच शताब्दी पहले पुर्तगाली खोजकर्ता फर्निनैंड मैगेलन ने खोजा था, इसलिए इस ड्वार्फ गैलेक्सी का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है. हालांकि अब नए रिसर्च के जरिए वैज्ञानिकों को पड़ोसी गैलेक्सी की बनावट के बारे में काफी नई जानकारियां मिली हैं.

अधिकतर गैलेक्सी के कोर में छिपा होता है एक ब्लैक होल

मिल्की वे के फ्रिंजेस पर देखे गए 9 फास्ट-मूविंग तारों के ट्राजेक्ट्री पर आधारित एक स्टडी इस बड़े मैगेलैनिक क्लाउड के अंदर एक सुपरमैसिव ब्लैक होल के अस्तित्व का पुख्ता सबूत देती है. माना जाता है कि ज्यादातर गैलेक्सियों के कोर में ऐसा एक ब्लैक होल होता ही है, लेकिन बड़े मैगेलैनिक क्लाउड के अंदर एक ब्लैक होल के होने का पहला सबूत है.

तारों की ट्राजेक्ट्री के डेटा से हुआ खुलासा

शोधकर्ताओं के मुताबिक, तारों के ट्राजेक्ट्री पर आधारित डेटा से पता चलता है कि इस ब्लैक होल के साथ एक बेहद नजदीकी और खतरनाक टकराव के बाद बड़े मैगेलैनिक क्लाउड से वे बाहर निकल आए थे. बता दें कि एक ब्लैक होल असाधारण घना ऑब्जेट होता है, जिसकी गुरुत्वाकर्षण इतना मजबूत होता है कि उससे रौशनी भी नहीं बच पाती है.

धरती से 160,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है बड़ा मैगेलैनिक क्लाउड

उल्लेखनीय है कि बड़ा मैगेलैनिक क्लाउड धरती से करीब 160,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है, जो इसे मिल्की वे का सबसे नजदीकी गैलेक्सी में से एक बनाता है. जो कि इसे Sagitarrius A* या Sgr A* नामक के ब्लैक होल के अलावा मिल्की वे के कोर में स्थित हमारा सबसे करीबी सुपरमैसिव ब्लैक होल बनाता है.

यह भी पढ़ेंः 10,05,62,52,250 रुपये… दुबई में आलीशान विला की कीमत जान चौंक जाएंगे आप

[ad_2]

रोहित को मोटा कहने वाली शमा मोहम्मद ने शमी के रोजा न रखने पर दिया बयान, फिर मच सकता है बवाल

[ad_1]

Shama Mohamed on Mohammed Shami: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद पिछले दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई थी, जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे रोहित शर्मा को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया था. उन्होंने रोहित शर्मा को मोटा और अनइम्प्रेसिव कप्तान बताया था. इसके बाद हालांकि उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था लेकिन उनका मानना था कि उन्होंने मोटापे का मजाक नहीं बनाया बल्कि फैक्ट बोला है. अब उनका मोहम्मद शमी को लेकर भी बयान आया है. 

दरअसल टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के दौरान मोहम्मद शमी की फोटो वायरल हुई थी. इसमें वह एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे, इससे साफ़ था कि उन्होंने रमजान के महीने में रोजा नहीं रखा हुआ है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आई. लोगों ने धर्म से ऊपर देश को रखने के लिए शमी की सराहना की तो कुछ लोग शमी की आलोचना भी कर रहे हैं. अब शमा मोहम्मद का भी इस पर बयान आया है.

मोहम्मद शमी के रोजा नहीं रखने को लेकर क्या बोली शमा मोहम्मद

शमा ने एनएनआई के हवाले से कहा, “इस्लाम में रमजान के समय एक महत्वपूर्ण बात है. हम हम यात्रा पर होते हैं, तो हमें रोजा रखने की जरुरत नहीं होती. मोहम्मद शमी अपने घर पर नहीं हैं, वह यात्रा पर हैं. वह खेल खेल रहे हैं, जहां प्यास बहुत ज्यादा लगती है. कोई जोर नहीं देता कि जब आप खेल रहे हों तो रोजा रखना ही होगा. आपके कर्म महत्वपूर्ण हैं.”

मोहम्मद शमी का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में खेले 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. पहले मैच में 5 विकेट लेने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 3 विकेट लिए. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची है.

भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ सामना होगा. न्यूजीलैंड ने मिचेल सेंटनर की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मुकाबले में हराया था. 



[ad_2]

Kumbh Rashi 7 March 2025: कुंभ राशि वालों को पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ हो सकता है, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Kumbh Rashi 7 March 2025: कुंभ राशिफल 7 मार्च, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक महत्वपूर्ण रहेगा. यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा.  आपकी रचनात्मकता उच्च शिखर पर रहेगी. आपकी क्रिएटिविटी का  बहुत अधिक प्रोत्साहन करेंगे.  

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक अच्छा रहेगा.  आप अपने आप को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे,  ध्यान और योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं. आपको मानसिक स्पष्ट और शांति प्रदान करने में यह मदद करेगा.  

कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार के संबंध में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं, परंतु इसमें आप सावधानी बरते तो अच्छा रहेगा.  आपको घाटा भी उठाना पड़ सकता है.  यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे यह आपके भविष्य के लिए अनुकूल समय रहेगा.  अपना ध्यान आप अपने लक्ष्य पर रखें.  सकारात्मकता के साथ अपने जीवन में आगे बढ़े. अपने दिल की सुने और उस पर ध्यान दें, आपको खुशी मिलती रहेगी. 

Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]