81 बिलियन डॉलर कम हुई एलन मस्क की संपत्ति, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी

[ad_1]

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की  486 अरब डॉलर की संपत्ति में लगभग 90 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई है. मस्क जनवरी 2021 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में टेस्ला के सीईओ के पास 351 बिलियन डॉलर (लगभग 30.70 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है. 

2 महीने में इतनी घट गई मस्क की प्रॉपर्टी

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 के पहले दो महीनों में मस्क की संपत्ति में 81 बिलियन डॉलर (7 लाख करोड़ रुपये से अधिक) की कमी आई है. 2 मार्च, 2025 तक, मस्क की कमाई का पहला जरिया उनकी स्पेसएक्स होल्डिंग्स है. उनके पास कंपनी में 42 परसेंट इक्विटी है. दिसंबर 2024 के टेंडर ऑफर के बाद स्पेसएक्स की वैल्यू लगभग 350 बिलियन डॉलर आंकी गई और मस्क की हिस्सेदारी 136 बिलियन डॉलर हो गई. टेस्ला में मस्क की हिस्सेदारी 13 परसेंट है. 28 फरवरी 2025 तक, टेस्ला का मार्केट वैल्यू 942.37 बिलियन डॉलर था, जिसका मस्क की प्रॉपर्टी में कंट्रीब्यूशन लगभग 120 बिलियन डॉलर का है. 

 

ये भी पढ़ें:

क्या बिटकॉइन के साम्राज्य से अमेरिका को ग्रेट बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, सरकार के पास है क्रिप्टो का खजाना

[ad_2]