गूगल पर भी दिखा सूर्यग्रहण का असर, यकीन न हो तो खुद जाकर देख लीजिए

[ad_1]

हालांकि ये एक साइंटिफिक घटना है, जो हर साल में एक या इससे ज्यादा बार भी हो सकती है. इस साल का पहला सूर्यग्रहण इसी महीने यानी मार्च में लगने वाला है. 29 मार्च को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है.

हालांकि ये एक साइंटिफिक घटना है, जो हर साल में एक या इससे ज्यादा बार भी हो सकती है. इस साल का पहला सूर्यग्रहण इसी महीने यानी मार्च में लगने वाला है. 29 मार्च को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है.

सूर्यग्रहण को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल होते हैं, जिन्हें वो गूगल बाबा से पूछते हैं. ऐसे में गूगल पर भी सूर्यग्रहण का असर दिखने लगा है.

सूर्यग्रहण को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल होते हैं, जिन्हें वो गूगल बाबा से पूछते हैं. ऐसे में गूगल पर भी सूर्यग्रहण का असर दिखने लगा है.

अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद गूगल पर जाकर ये देख सकते हैं. यानी जब आप गूगल पर सूर्यग्रहण टाइप करेंगे तो स्क्रीन पर भी ग्रहण लग जाएगा.

अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद गूगल पर जाकर ये देख सकते हैं. यानी जब आप गूगल पर सूर्यग्रहण टाइप करेंगे तो स्क्रीन पर भी ग्रहण लग जाएगा.

सोशल मीडिया पर लोग गूगल के इस कदम की काफी चर्चा कर रहे हैं. कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि वो कई बार गूगल पर सूर्यग्रहण टाइप कर चुके हैं, ऐसा करते ही स्क्रीन की ब्राइटनेस खुद ही कुछ सेकेंड के लिए कम हो जाती है.

सोशल मीडिया पर लोग गूगल के इस कदम की काफी चर्चा कर रहे हैं. कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि वो कई बार गूगल पर सूर्यग्रहण टाइप कर चुके हैं, ऐसा करते ही स्क्रीन की ब्राइटनेस खुद ही कुछ सेकेंड के लिए कम हो जाती है.

हालांकि गूगल ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, अब तमाम बड़े इवेंट या फिर त्योहारों पर ऐसा होता है. हाल ही में वैलेंटाइंस डे के मौके पर भी गूगल ने ये कारनामा किया था.

हालांकि गूगल ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, अब तमाम बड़े इवेंट या फिर त्योहारों पर ऐसा होता है. हाल ही में वैलेंटाइंस डे के मौके पर भी गूगल ने ये कारनामा किया था.

वैलेंटाइन डे पर अगर आप गूगल पर इस दिन को सर्च कर रहे होते तो आपकी स्क्रीन पर फूलों की बारिश हो जाती. ऐसा ही बाकी दिनों में भी होता है, जो यूजर्स को काफी आकर्षित करता है.

वैलेंटाइन डे पर अगर आप गूगल पर इस दिन को सर्च कर रहे होते तो आपकी स्क्रीन पर फूलों की बारिश हो जाती. ऐसा ही बाकी दिनों में भी होता है, जो यूजर्स को काफी आकर्षित करता है.

Published at : 06 Mar 2025 01:36 PM (IST)

ट्रेंडिंग फोटो गैलरी

ट्रेंडिंग वेब स्टोरीज

Mivi लेकर आई नए वायरलेस इयरबड्स, डॉल्बी ऑडियो समेत मिलेंगे ये फीचर्स, JBL को मिलेगी टक्कर

[ad_1]

Mivi ने भारत में अपनी नई पेशकश का ऐलान किया है. कंपनी ने SuperPods Concerto TWS इयरबड्स लॉन्च किए हैं. कंपनी का कहना है कि भारत में बने इन इयरबड्स में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देती है. कंपनी का दावा है कि ये वायरलेस ऑडियो डिवाइस इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेंगे. आइए, इन इयरबड्स के फीचर्स और कीमत आदि के बारे में जानते हैं.

SuperPods Concerto TWS इयरबड्स के फीचर्स

Mivi के इन इयरबड्स में Dolby Audio दिया गया है, जो आवाज को स्पष्ट तरीके से सुनने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें LDAC के साथ हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो मिलता है. यह गाने सुनने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. ऑडियो सुनते समय आपको आसपास का शोर डिस्टर्ब न करें, इसके लिए इन इयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर दिया गया है. यह म्यूजिक और कॉल्स के दौरान आसपास के शोर को कम कर देता है. इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 60 घंटे का प्लेटाइम देती है.

कीमत और उपलब्धता

Mivi ने SuperPods Concerto TWS इयरबड्स को मैटलिक ब्लू, स्पेस ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर और रॉयल शैंपेम समेत चार रंगों में उपलब्ध करवाया है. इनकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इन्हें कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

JBLको मिलेगी टक्कर 

Mivi की यह नई पेशकश JBL Wave 200 को टक्कर देगी. JBL Wave 200 में टच कंट्रोल के जरिए कॉल एक्टिवेशन और वॉइस असिस्टेंट को कंट्रोल किया जा सकता है. पानी और पसीने से बचाव के लिए इन्हें IPX2 रेटिंग दी गई है. माइक के साथ आने वाले इन इयबड्स में 548 mAh की बैटरी दी गई है, जो 24 घंटे का प्लेटाइम देती है. कंपनी का कहना है कि 15 मिनट चार्ज करने से इन्हें घंटेभर तक यूज किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

WhatsApp ग्रुप से गिफ्ट कार्ड लेने का लालच पड़ा भारी, स्कैमर्स ने उड़ा लिए 51 लाख रुपये

[ad_2]

एंग्जाइटी से जूझ रही हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मुझे स्ट्रग्ल करना पड़ा रहा था’

[ad_1]

Alia Bhatt On ADHD Anxiety Diagnosis: आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हीं और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. इन सबके बीच बता दें कि आलिया भट्ट को एडीएचडी (अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) और एंग्जाइटी डायग्नोज हुआ था. तब से एक्ट्रेस मेंटल हेल्थ अवेयरनेस की वकालत कर रही हैं.  हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी मेंटल हेल्थ जर्नी की डिटेल्स शेयर की है.

आलिया को दूसरों की स्टोरी सुन मिली हिम्मत
दरअसल राइटर जय शेट्टी को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, आलिया ने अपनी मेंटल हेल्थ जर्नी पर बात की और ये भी खुलासा किया कि वह कोई दवा नहीं ले रही हैं. उन्होंने अपने डेली लाइफ पर एडीएचडी के इफेक्ट पर भी बात की और कहा कि उनकी बॉडी अक्सर सामाजिक परिस्थितियों में अबनॉर्मली बिहेव करती है.

आलिया ने  कहा, “मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है जब मैं किसी ए-लिस्ट सेलिब्रिटी को, चाहे वह हॉलीवुड से हो या यहां तक ​​कि, किसी ऐसी चीज के बारे में बोलते हुए देखती हूं जिससे मैं रिलेट करती हूं और मुझे लगता है, ‘ओह, वे भी इसे महसूस कर रहे हैं. यह हम सभी के साथ होता है. तभी मैं अपनी स्पसिफिक चिंता के बारे में बात करने के लिए और ज्यादा ओपन हो गई हूं. मुझे हाल ही में क्लिनिकली डायग्नोज किया गया था, इसलिए मुझे प्रॉपर सपोर्ट मिला, न कि केवल यह कहने के लिए कि ‘ओह, मैं एक चिंताजनक दिन से गुजर रहा हूं. यह सिर्फ इतना ही नहीं है. “

 


सोशल लाइफ पर पड़ा असर
आलिया ने अपने एक्सपीरियंस पर बात करते हुए कहा, “मैं स्ट्रग्ल कर रही थी, इसलिए मैंने मदद मांगी.”उन्होंने बताया कि उनकी परेशानियों ने उनकी सोशल लाइफ को कैसे प्रभावित किया है, उन्होंने आगे कहा, सोशल गेदिरंग में, मेरी बॉडी फिजिकली रिएक्ट करती है. मैं हिटअप होना शुरू कर दूंगी. मुझे फोकस करने में भी मुश्किल होती है. मेरा अटेंशन अंदर-बाहर जाता रहता है.”

चीजे भूलने लगी हैं आलिया भट्ट
आलिया ने ये भी शेयर किया कि उन्हें एक साथ कई काम निपटाने की अपनी क्षमता पर काफी गर्व था, लेकिन अब वह देखती हैं कि इसका उनके मेंटल हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा, “मुझे एहसास हुआ कि भले ही मैं एक साथ कई काम कर सकती हूं, लेकिन इसका मुझ पर भारी असर पड़ता है. मुझे यह समझने की जरूरत है कि ऐसा क्यों है. मैं रेंडम चीजें भूलने लगी हूं, यहां तक ​​कि वे चीजें भी जो मैंने शेड्यूल की थीं.”

आलिया भट्ट वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों में  शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘अल्फा’ , और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित ‘लव एंड वॉर’ शामिल है. फैंस को एक्ट्रेस की इन अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजरा है. आलिया की आखिरी रिलीज फिल्म जिगरा थी जो बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई.

ये भी पढ़ें:-Holi 2025: शाहरुख खान से सलमान खान तक, बॉलीवुड के इन मुस्लिम स्टार को खूब पसंद है होली का हुडदंग, धूमधाम से मनाते हैं त्योहार



[ad_2]

ईरान में हिजाब के विरोध में सिंगर ने गाया था गाना, सरकार ने दी 74 कोड़े मारने की सजा

[ad_1]

Iranian Singer Jailed in Iran : ईरान में शरिया कानून के तहत देश की सत्ता और कानून व्यवस्था काम करती है. वहीं, देश में किसी भी अपराध के लिए शरिया कानून के तहत ही सजा सुनाई जाती है. अब ईरान से एक शख्स को 74 कोड़े मारने की सजा दी गई है.

दरअसल, ईरान में एक ईरानी सिंगर मेहदी यारही को शरिया कानून के तहत उनके हिजाब हटाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले एक गाने के किए 74 कोड़े मारे गए हैं.

सिंगर के वकील ने दी सजा की जानकारी

सिंगर के वकील जहरा मिनौई ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. वकील ने बुधवार (5 मार्च) को कहा कि सिंगर मेहदी यारही को ईरानी सरकार के हिजाब कानून के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन का समर्थन देने के लिए सजा मिली है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “42 साल के यारही को अगस्त 2023 में गिरफ्तार किया गया था और तेहरान रिवोल्यूशनरी कोर्ट ने उसे 2 साल और 8 महीने की जेल की सजा सुनाई. इसके अलावा उसे 74 कोड़े भी मारे गए. सिंगल ने अपनी सजा का एक साल पूरा किया और कोड़े मारने के साथ उस पर जुर्माना भी लगाया गया.”

किस आरोप में दी गई थी सजा?

ईरान की सरकारी प्रेस एजेंसी ने 2023 में कहा था कि यारही पर एक अवैध गीत रिलीज करने का आरोप लगाया गया है, जो इस्लामी समाज की नैतिकता और रीति-रिवाजों के खिलाफ है.

मेहदी यारही ने कौन-सा गाया था गाना?

ईरानी सिंगर को उनके फेमस गाने ‘रूसारिटो’ (अपने सिर पर स्कार्फ) रिलीज करने के 4 दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था. इस गाने के बोल थे, “अपना स्कार्फ उतारों, सूरज डूब रहा है. अपना स्कार्फ उतारो, अपने बालों को खुला छोड़ो.” गाने की अगली लाइन थी, “डरो मत, मेरे प्यार! हंसो, आंसुओं का विरोध करो.”

ईरान पर लगता रहा है मानवाधिकार के हनन का आरोप

उल्लेखनीय है कि ईरान के शासन पर अक्सर मानवाधिकार और महिला अधिकारों के हनन के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, ईरान ने हमेशा ही इन आरोपों को खारिज किया है.

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे पावरफुल देश में भाड़े पर मिल रही मुर्गियां, 80 हजार रुपये किराया, क्यों शुरू हुआ ‘Rent the Chicken’ योजना



[ad_2]

आपके शहर में ये है पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह जारी किए आंकड़े

[ad_1]

Petrol Diesel New Price: एक लीटर पेट्रोल की कीमत, एक लीटर डीजल की कीमत, पेट्रोल की कीमत, डीजल की कीमत, दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत, दिल्ली में आज डीजल की कीमत, भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत, पेट्रोल और डीजल की नई कीमत

डायनामिक प्राइसिंग की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज बदलाव  होता है. जिसकी वजह से कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती हैं, तो कुछ जगहों पर इनके दामों में इजाफा होता है. आपको बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की जाती है.

आज गुरुवार 6 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो एक नजर आज की नई कीमतों पर डाल लें. आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम क्या हैं.

क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत 

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है. जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई की बात करें तो पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.39 प्रति लीटर है.

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की आज क्या कीमत

बेंगलुरु में आज पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 88.99 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद की बात करें तो पेट्रोल 107.41 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है. जबकि, नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल 94.87 रुपये और 95.25 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत इन दोनों शहरों में 88.01 और 88.01 रुपये प्रति लीटर है.

इनके अलावा पटना में पेट्रोल की कीमत 105.60 रुपये और डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है. जबकि चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
 
मोबाइल पर ऐसे जानें पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमत 

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है, इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल में मैसेज के जरिए जान सकते है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक हैं तो आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा. जिसके बाद कंपनी आपको मैसेज के जरिए आपके शहर की लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल की कीमत बता दे देगी. अगर आप बीपीसीएल के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर भेजकर पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट जानकारी हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price: भारत ही नहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी महंगा हुआ सोना, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए चुकानी होगी मोटी कीमत

[ad_2]

खरमास है स्नान-दान, पूजा का महीना, मार्च में कब से शुरू ? शुभ कार्यों पर लगेगा विराम

[ad_1]

Kharmas 2025: सूर्य देव के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने के दौरान खरमास लगता है। धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। सूर्य के संपर्क में आने के चलते देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव कम या क्षीण हो जाता है. अतः सूर्य देव के धनु और मीन राशि में गोचर करने के दौरान खरमास लगता है.

इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. जब खरमास लगता है एक खरमास मध्य मार्च से मध्य अप्रैल के बीच और दूसरा खरमास मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक होता है.

खरमास कब से शुरू (Kharmas 2025 Start Date)

मार्च महीने में ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मार्च को संध्याकाल 06: 34 मिनट पर अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। सूर्य देव के कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास शुरू होगा.

इस दौरान सूर्य देव 18 मार्च को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाए

खरमास में क्या-क्या करना चाहिए

  • खरमास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कर्मों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं रहते हैं. इन दिनों में मंत्र जप, दान, नदी स्नान और तीर्थ दर्शन करने की परंपरा है.
  • इस परंपरा की वजह से खरमास के दिनों में सभी पवित्र नदियों में स्नान के लिए काफी अधिक लोग पहुंचते हैं.
  •  इस महीने में शास्त्रों का पाठ करने की परंपरा है. धर्म लाभ कमाने के लिए खरमास का हर एक दिन बहुत शुभ है.
  • इस महीने में किए गए पूजन, मंत्र जप और दान-पुण्य का अक्षय पुण्य मिलता है. अक्षय पुण्य यानी ऐसा पुण्य जिसका शुभ असर पूरे जीवन बने रहता है.
  • इस माह में तीर्थ यात्रा करनी चाहिए. किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. जो लोग नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपने घर पर गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए. पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं.

साल में दो बार आता है खरमास

एक साल में सूर्य एक-एक बार गुरु ग्रह की धनु और मीन राशि में जाता है. इस तरह साल में दो बार खरमास रहता है. सूर्य साल में दो बार बृहस्पति की राशियों में एक-एक महीने के लिए रहता है. इनमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक मीन राशि में इसलिए इन 2 महीनों में जब सूर्य और बृहस्पति का संयोग बनता है तो किसी भी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं.

सूर्य देव करते हैं अपने गुरु की सेवा

गुरु ग्रह यानी देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी है. सूर्य ग्रह सभी 12 राशियों में भ्रमण करता है और एक राशि में करीब एक माह ठहरता है. इस तरह सूर्य एक साल में सभी 12 राशियों का एक चक्कर पूरा कर लेता है.

इस दौरान सूर्य जब धनु और मीन राशि में आता है, तब खरमास शुरू होता है. इसके बाद सूर्य जब इन राशियों से निकलकर आगे बढ़ जाता है तो खरमास खत्म हो जाता है. ज्योतिष की मान्यता है कि खरमास में सूर्य देव अपने गुरु बृहस्पति के घर में रहते हैं और गुरु की सेवा करते हैं.

खरमास में क्यों नहीं रहते हैं शुभ मुहूर्त

सूर्य एक मात्र प्रत्यक्ष देवता और पंचदेवों में से एक है.किसी भी शुभ काम की शुरुआत में गणेश जी, शिव जी, विष्णु जी, देवी दुर्गा और सूर्यदेव की पूजा की जाती है. जब सूर्य अपने गुरु की सेवा में रहते हैं तो इस ग्रह की शक्ति कम हो जाती है. साथ ही सूर्य की वजह से गुरु ग्रह का बल भी कम होता है. इन दोनों ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से मांगलिक कर्म न करने की सलाह दी जाती है. विवाह के समय सूर्य और गुरु ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं तो विवाह सफल होने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं.

ज्योतिष ग्रंथ में है खरमास

धनु और मीन राशि का स्वामी बृहस्पति होता है. इनमें राशियों में जब सूर्य आता है तो खरमास दोष लगता है. ज्योतिष तत्व विवेक नाम के ग्रंथ में कहा गया है कि सूर्य की राशि में गुरु हो और गुरु की राशि में सूर्य रहता हो तो उस काल को गुर्वादित्य कहा जाता ह. जो कि सभी शुभ कामों के लिए वर्जित माना गया है.

खरमास में करें भागवत कथा का पाठ

खरमास में श्रीराम कथा, भागवत कथा, शिव पुराण का पाठ करें. रोज अपने समय के हिसाब से ग्रंथ पाठ करें. कोशिश करें कि इस महीने में कम से कम एक ग्रंथ का पाठ पूरा हो जाए. ऐसे करने से धर्म लाभ के साथ ही सुखी जीवन जीने से सूत्र भी मिलते हैं. ग्रंथों में बताए गए सूत्रों को जीवन में उतारेंगे तो सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं.

खरमास में दान का महत्व

खरमास में दान करने से तीर्थ स्नान जितना पुण्य फल मिलता है. इस महीने में निष्काम भाव से ईश्वर के नजदीक आने के लिए जो व्रत किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है और व्रत करने वाले के सभी दोष खत्म हो जाते हैं. इस दौरान जरूरतमंद लोगों, साधुजनों और दुखियों की सेवा करने का महत्व ह. खरमास में दान के साथ ही श्राद्ध और मंत्र जाप का भी विधान है.

पूजा-पाठ के साथ ही जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज, कपड़े, जूते-चप्पल का दान जरूर करें. किसी गोशाला में हरी घास और गायों की देखभाल के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार दान कर सकते हैं. घर के आसपास किसी मंदिर में पूजन सामग्री भेंट करें. पूजन सामग्री जैसे कुमकुम, घी, तेल, अबीर, गुलाल, हार-फूल, दीपक, धूपबत्ती आदि.

करें सूर्य पूजा

खरमास में सूर्य ग्रह की पूजा रोज करनी चाहिए. सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को जल चढ़ाएं. जल में कुमकुम, फूल और चावल भी डाल लेना चाहिए. सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जप करें.

[ad_2]

कल का राशिफल, 7 मार्च का दिन मेष, सिंह, तुला, कुंभ सहित सभी राशियों के लिए विशेष

[ad_1]

Kal ka Rashifal, 7 March 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 7 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वालों का कल का दिन अच्छा रहेगा, वृषभ राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिलेगी, मिथुन राशि वालों का कर्जा माफ होगा, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष, कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है.  कार्यक्षेत्र में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे. आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा. कोई लेनदेन से संबंधित मामले यदि लंबे समय से परेशान चल रहा थे, तो वह  भी दूर होगा. आपको परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होगा.

वृषभ, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा. आपका धन डूबने की संभावना है. आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं. आपको बेवजह टेंशन रहने से आप परेशान रहेंगे.  विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं. आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसमे  आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है.

मिथुन, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में कोई नई जानकारी मिल सकती है.  आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. आपको महत्वपूर्ण कामों को कल पर टालने से बचना होगा. आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होता दिख रहा है.  आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है.

कर्क, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है. आपको अपने कामों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी.  आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी. आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा. आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें. आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव न करें.

सिंह, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों को  तरक्की की राह मे आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ेगा. आप अपनी अच्छी सोच से को बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में आपको काम में भी कुछ समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं. आपको सोच समझ कर किसी से कोई बात कहनी होगी. आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आप अपने खर्चे आसानी से कर सकेंगे.

कन्या, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन पुराने झगड़े झंझटों  से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है.  आपको सताने के कामो समस्या आएगी.  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है. कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा.  आपको कोई इंवेस्टमेंट  समझ कर करना होगा. बिजनेस में आप किसी के कहने में आकर किसी डील को फाइनल ना करें.

तुला, कल का राशिफल 
तुला राशि के लिए कल  दिन  खुशनुमा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते में आकर बढ़ेंगे. आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी. वाहनों का प्रयोग  आपको सावधान रहकर करना  होगा. व्यापार में आपको कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे. आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपकी तरक्की मे आ रही बढ़ाएं दूर होंगी. आपको  घुमाने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

वृश्चिक, कल का राशिफल 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने के लिए रहेगा. आप कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे आपकी समस्याएं भी बढ़ेंगी. आप यदि कोई काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें, तो उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी. आपको संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर थोडा सावधान होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगति की और अग्रसर  हो सकते हैं. आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी.

धनु, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपको अक्समात  यात्रा पर जाना पड़ सकता है.  आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं. भाई व बहनों से चल रही खटपट  बातचीत के जरिए दुर होगी. आपके किसी मित्र की याद सता सकती है, जिसके आपको मिलने की संभावना है. आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा.

मकर, कल का राशिफल 
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा. आपके ऊपर काम का दबाव  अधिक रहने से  आप उनसे घबराएंगे नहीं और अपने सभी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे. परिवार में कोई सदस्य किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकता है. आपको  अपनी धन संबंधित समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से सलाह मश्वरा करना होगा. जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते है, जिसे आप पूरे अवश्य करेंगे.

कुंभ कल का राशिफल 
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन  सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनाए रहेंगे. आपको धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आप कोई बात किसी से तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी उससे खटपट होने की संभावना है. आप अपने घर के कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें.

मीन, कल का राशिफल 
मीन राशि के जातकों को  अपने कामों को निपटाने के लिए धैर्य व संयम से काम लेना होगा. आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा. संतान नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती हैं.  आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिस कारण परिवार में पूजा पाठ का आयोजन होगा. आप अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें.

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है? इस दिन की पूजा विधि, सामग्री अभी से नोट कर लें

[ad_2]

ये हैं BSNL के 500 रुपये से सस्ते 3 रिचार्ज प्लान, मिलती है 150 दिनों तक की वैलिडिटी और डेटा

[ad_1]

कम कीमत में फुल बेनेफिट वाले रिचार्ज प्लान चाहिए तो BSNL का कोई मुकाबला नहीं है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में छप्परफाड़ फायदों वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. आज हम कंपनी के उन तीन रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानेंगे, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है, लेकिन इनमें लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा जैसे बेनेफिट मिल रहे हैं.

BSNL का 197 रुपये का प्लान

इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी 200 रुपये से कम में कंपनी दो महीनों से अधिक की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान के अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पहले 18 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है. यूजर देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं. इसके अलावा शुरुआती 18 दिनों तक डेली 2GB डेटा और 100 SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं. 

BSNL का 199 रुपये का प्लान

BSNL ग्राहक महज दो रुपये अतिरिक्त चुकाकर महीनेभर के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का बेनेफिट ले सकते हैं. दरअसल, BSNL के 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस दौरान यूजर्स फ्री कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही रोजाना 100 SMS का फायदा भी मिल रहा है. 

BSNL का 397 रुपये का प्लान

BSNL का यह प्लान पूरे 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी यूजर्स को 5 महीनों तक वैलिडिटी को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ इस प्लान में शुरुआती 30 दिनों तक कंपनी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS दे रही है. यानी शुरुआती एक महीने तक यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS समेत सारे फायदे दे रहा है. इसके बाद यह आपके कनेक्शन को एक्टिव रखेगा. 

ये भी पढ़ें-

मोबाइल से 72 घंटे की दूरी बेहतर कर सकती है मूड, दिमाग पर होते हैं कई सकारात्मक प्रभाव, रिसर्च में चला पता

[ad_2]

क्या 25 साल पहले मिले जख्म को भुला पाएगा भारत? जब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हारी थी टीम इंडिया

[ad_1]

IND vs NZ Champions Trophy Final 2000: रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 25 साल पहले मिले जख्म को भुलाने के इरादे से उतरेगी. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हुई थी. उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया था. लेकिन क्या टीम इंडिया 25 साल बाद बदला ले पाएगी? इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को हराया था, लेकिन क्या फाइनल में भारतीय टीम अपने शानदार प्रदर्शन को दोहरा पाएगी?

जब 25 साल पहले कीवी टीम ने भारतीय उम्मीदों पर फेरा पानी…

चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 264 रनों का स्कोर बनाया था. उस मैच में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 130 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इनिंग में 9 चौके और 4 छक्के जड़े थे. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर 83 गेंदों पर 69 रन बनाकर पवैलियन लौटे. मास्टर ब्लास्टर ने अपनी इनिंग में 10 चौके और 1 छक्का लगाया. राहुल द्रविड़ ने 35 गेंदों पर 22 रन बनाए. साथ ही युवराज सिंह ने 19 गेंदों पर 18 रनों का योगदान दिया. इस तरह भारतीय टीम 50 ओवर में 264 रनों तक पहुंचने में कामयाब रही.

क्रिस केंस के शतक ने टीम इंडिया से छीना मैच

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही. कीवी टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवैलियन लौटते रहे. न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाज 132 रनों तक पवैलियन लौट चुके थे. भारतीय टीम की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद क्रिस केंस विलेन बनकर सामने आए. क्रिस केंस ने 113 गेंदों पर 102 रन नॉटआउट बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में 8 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा क्रिस हैरिस ने 46 रनों का योगदान दिया. जबकि नॉथन एस्टल ने 37 रन बनाए. भारत के लिए वेंकटेश प्रसाद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. अनिल कुंबले ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. सचिन तेंदुलकर ने 1 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें-

स्टीव स्मिथ के बाद मुश्फिकुर रहीम ने वनडे फॉर्मेट को कहा अलविदा, ऐसा रहा विकेटकीपर बल्लेबाज का करियर

[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा- ‘हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ हैं’, जानिए

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगस्त 2021 में अमेरिकी बलों की अफगानिस्तान से वापसी के दौरान काबुल हवाई अड्डे पर बम विस्फोट कराने के जिम्मेदार ‘शीर्ष आतंकवादी’ को पकड़ लिया गया है. उसे इंसाफ कटघरे में खड़ा करने के लिए यहां लाया जा रहा है.

ट्रंप ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले, आईएसआईएस के आतंकवादियों ने अफगानिस्तान से विनाशकारी और अक्षम वापसी के दौरान एबी गेट पर बम विस्फोट किया था जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों और अनगिनत अन्य लोगों की मौत हो गई थी.

ट्रंप ने मंगलवार रात कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘अमेरिका एक बार फिर कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद की ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है.’ यह व्हाइट हाउस में उनके दूसरे कार्यकाल का पहला सत्र था.

सीएनएन की एक खबर में कहा गया है कि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि हमले की साजिश में कथित रूप से शामिल मोहम्मद शरीफुल्ला को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा रहा है.

ट्रंप ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वे वापस आ रहे थे, बल्कि जिस तरह से वे वापस आ रहे थे, वह शर्मनाक था. शायद यह हमारे देश के इतिहास का सबसे शर्मनाक क्षण था.”

राष्ट्रपति ने कहा, “आज रात, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने उस अत्याचार के लिए जिम्मेदार शीर्ष आतंकवादी को पकड़ लिया है और वह अब अमेरिकी न्याय का सामना करने के लिए यहां लाया जा रहा है.’

हामिद करज़ई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एबी गेट पर 26 अगस्त 2021 को हुए आत्मघाती बम हमले में 13 अमेरिकी सैनिक और लगभग 170 अफगान नागरिक मारे गए थे.

[ad_2]