WhatsApp ग्रुप से गिफ्ट कार्ड लेने का लालच पड़ा भारी, स्कैमर्स ने उड़ा लिए 51 लाख रुपये

[ad_1]

ग्रेटर नोएडा में एक महिला से ऑनलाइन स्कैम में 51 लाख रुपये से अधिक ठगी कर ली गई है. महिला को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां उसे फ्री अमेजन वाउचर दिया गया. लालच में आकर और पैसा कमाने के लिए महिला स्कैमर्स की बातों में आ गई और एक इन्वेस्टमेंट ऐप डाउनलोड कर ली. यहां वह लगातार पैसा निवेश करती रही, लेकिन यह पैसा निवेश होने की बजाय स्कैमर्स की जेब में जाता रहा. 

सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति ने किया था संपर्क

रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की रहने वाली मीनू रानी को सोशल मीडिया पर किसी हरी सिंह नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया. हरी सिंह ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताया और मीनू को एक WhatsApp ग्रुप में शामिल कर लिया. कुछ दिन बाद मीनू से एक आरती सिंह नामक महिला ने संपर्क किया और कहा कि हरी सिंह ने हर ग्रुप मेंबर के लिए 1,000 रुपये का अमेजन वाउचर गिफ्ट किया है. इस तरह स्कैमर मीनू का भरोसा जीतने में कामयाब रहे.

निवेश पर कमाई का दिया लालच

एक बार भरोसा जीतने के बाद हरी सिंह ने पीड़ित महिला को पैसे निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया. महिला इस लालच में आ गई और उनसे 50,000 रुपये स्कैमर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद स्कैमर्स ने महिला को एक ऐप डाउनलोड करने को कहा. इसमें महिला की जमा राशि और उस पर कमाया गया मुनाफा दिखाया जा रहा था. स्कैमर्स की बातों में आकर महिला ने कुल 51.5 लाख रुपये स्कैमर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए. बाद में महिला के किसी रिश्तेदार ने बताया कि यह एक स्कैम हो सकता है. इसके बाद महिला ने जब स्कैमर्स से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया. पीड़िता ने अब पुलिस में इसकी शिकायत दी है.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें?

  • अनजान व्यक्ति से मिले मैसेज या ईमेल में दिए गए लिंक और अटैचमेंट पर क्लिक न करें.
  • कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक से ऐप्स डाउनलोड न करें.
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक अकाउंट डिटेल समेत दूसरी जानकारी शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-

ये हैं BSNL के 500 रुपये से सस्ते 3 रिचार्ज प्लान, मिलती है 150 दिनों तक की वैलिडिटी, जानें अन्य फायदे

[ad_2]

स्टीव स्मिथ के बाद केन विलियमसन भी होंगे रिटायर? सोशल मीडिया पर दावों की क्या है सच्चाई

[ad_1]

Kane Williamson Retirement News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों 4 विकेट से हार मिली थी. उसके तुरंत बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास (Steve Smith Retirement) लेकर सबको हैरान कर दिया था. हालांकि स्मिथ अभी टी20 और टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. अब अटकलें हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट के समापन के बाद केन विलियमसन भी रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं. बताते चलें कि 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल (Champions Trophy Final 2025) खेला जाएगा. फाइनल मैच से पूर्व यहां जानिए कि क्या केन विलियमसन वाकई में रिटायर होने जा रहे हैं.

क्या केन विलियमसन लेने वाले हैं रिटायरमेंट?

जबसे भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच तय हुआ है, तभी से सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि फाइनल मैच के बाद विलियमसन रिटायर हो जाएंगे. एक फैन ने दावा किया कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा, उसके बाद केन विलियमसन वनडे क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे और ये दोनों चीजें 9 मार्च को होने वाली हैं. वहीं कोई सवाल पूछता दिखा कि क्या विलियमसन वाकई में रिटायर होने वाले हैं, लेकिन इस मामले की सच्चाई क्या है?

क्या है केन विलियमसन के संन्यास की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे हो रहे हैं, लेकिन केन विलियमसन ने अपनी रिटायरमेंट पर कोई घोषणा नहीं की है. इस विषय पर ना ही न्यूजीलैंड ने कोई स्टेटमेंट जारी किया है. स्पष्ट शब्दों में समझा जाए तो केन विलियमसन की रिटायरमेंट की खबरें अफवाह मात्र हैं. यह खुद विलियमसन पर निर्भर करता है कि वे रिटायर होना चाहते हैं या नहीं. केन विलियमसन के अब तक वनडे करियर पर नजर डालें तो अब तक 172 मैचों में उन्होंने 7,224 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर में अब तक 15 शतक और 47 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, घातक गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर; जानें किसे मिली टीम में जगह



[ad_2]

Gudi Padwa 2025: गुड़ी पड़वा राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें लकी राशियां

[ad_1]

Gudi Padwa 2025:  गुड़ी पड़वा के पर्व का बहुत महत्व है. हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा मनाया जाता है. इस दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरूआत होती है साथ ही इसी तिथि से चैत्र नवरात्रि भी शुरू होते हैं. गुड़ी पड़वा को खास तौर से महाराष्ट्र में बहुत धूम धाम से मनाते हैं. इस दिन को कर्णाटक और आन्ध्र प्रदेश में रहने वाले उगादी के रूप में मनाते हैं. गुड़ी पड़वा और उगादि दोनों एक ही दिन मनाये जाते हैं. इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है. गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च, 2025 रविवार के दिन पड़ रहा है. 

गुड़ी पड़वा 2025 तिथि (Gudi Padwa 2025 Tithi)

प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 29 मार्च को  शाम 4.27 मिनट पर होगी.
वहीं प्रतिपदा तिथि 30 मार्च को दोपहर 12.49 मिनट पर समाप्त होगी.

शुभ योग (Shubh Yog)

पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा के दिन बनने वाले राजयोग में इंद्र योग का सहयोग रहेगा. इस दिन इंद्र योग शाम 5.54 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही इस दिन बव, बालव और कौलव करण के योग हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हिंदू नव वर्ष इस 3 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों के लिए नव वर्ष और गुड़ी पड़वा लकी शुभ रहेगा. इस दौरान आपके अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी. नए अवसर जिंदगी में मिलेगी और आप सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के लिए नव वर्ष लकी रहेगा. आप मुश्किलें इस वर्ष आसान हो सकती है. आपके कार्य पूर्ण रुप से सफल होंगे. किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों के लिए  हिंदू नव वर्ष  बेहद लकी साबित होगा. इस राशि के लोगों को विदेश जाने का और कार्य करने का मौका प्राप्त हो सकता है. कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी.

March Pradosh Vrat 2025: मार्च में प्रदोष व्रत कब-कब ? डेट और पूजा मुहूर्त यहां जान लें

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव की तारीफ में बांधे पुल, बताया इंस्पायरिंग ह्यूमन

[ad_1]

Parineeti Chopra on Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की तारीफ की. उन्होंने अपने पति को ‘इंस्पायरिंग ह्यूमन’ बताया. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राघव का वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस इंस्पायरिंग इंसान पर क्रश है”. इसके बाद उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी लगाई.

दरअसल, परिणीति ने पति राघव को वीडियो में हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस) एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए इंविटेशन मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की.

Parineeti Chopra on Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव की तारीफ में बांधे पुल, बताया इंस्पायरिंग ह्यूमन

वीडियो में राघव ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं. मुझे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुने जाने पर गर्व है और इस अवसर के लिए मैं हार्वर्ड के साथ-साथ विश्व आर्थिक मंच का भी बहुत आभारी हूं. ये वैश्विक नेतृत्व में अपनी शिक्षा को बढ़ाने और शासन, सार्वजनिक मामलों और सार्वजनिक नीति में कुछ प्रतिभाशाली लोगों के साथ जुड़ने के दौरान नीति निर्माण में कौशल हासिल करने का एक अनूठा अवसर है. ये वास्तव में मेरे लिए ‘बैक टू स्कूल’ वाला एक पल है.”

बता दें कि राघव चड्ढा को इससे पहले विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की ओर से यंग ग्लोबल लीडर के रूप में मान्यता दी गई थी. यंग ग्लोबल लीडर के इस चुनिंदा समूह से कुछ को हार्वर्ड केनेडी स्कूल में 21वीं सदी के लिए वैश्विक नेतृत्व और सार्वजनिक नीति प्रोग्राम में भाग लेने के लिए चुना जाता है.

5 मार्च से 13 मार्च, 2025 तक बोस्टन, कैम्ब्रिज में आयोजित ये विशेष कार्यक्रम वैश्विक शासन, नेतृत्व और नीति नवाचार पर केंद्रित एक इमर्सिव लर्निंग अनुभव के लिए राजनेताओं, नीति निर्माताओं, अधिकारियों और विचारकों को एक साथ लाता है. 

वहीं वर्क फ्रंट पर परिणीति चोपड़ा की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था. इस फिल्म में उन्हें बहुत पसंद किया गया था. परिणीति चोपड़ा अब एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Birthday Special: जाह्नवी कपूर ने 7 साल में की 10 फिल्में, जानिए कितनी रही हिट और कितनी फ्लॉप?

[ad_2]

चलती ट्रेन में शख्स ने दूसरे पैसेंजर को जबरन किया किस, खूब वायरल हो रहा मामला 

[ad_1]

Trending News: ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी ट्रेन के टॉयलेट में सफर करते यात्रियों का तो कभी सीट न मिलने पर यात्रियों की जुगाड़ वाली सीट का वीडियो. हालांकि, कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हमारा सिर घूम जाता है. इस बार ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि “हे भगवान! ये सब क्या देखना पड़ रहा है.”  

ट्रेन में लफंगों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले वीडियो तो आपने कई बार देखे होंगे. इस बार जो मामला सामने आया है उसको देखकर आप सिर पकड़ लेंगे. दरअसल, ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने चलती ट्रेन में एक लड़के को ही किस कर लिया, जिसके बाद जमकर बवाल मचा. यहां तक कि नौबत मारामारी तक आ गई.  

सो रहा था लड़का, कर लिया ‘किस’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में काफी भीड़ दिख रही है. भीड़ ऐसी है कि पैर रखने की भी जगह नहीं है. इस दौरान एक लड़का ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री पर भड़का हुआ है और दावा कर रहा है कि जब वह सो रहा था तो सामने बैठे यात्री ने उसे जबरन किस किया है. इतना ही नहीं ट्रेन की लोअर बर्थ पर बैठा यात्री इस बात को स्वीकार भी कर रहा है और कह रहा है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका मन हो रहा था. बता दें, यह वीडियो किस ट्रेन का है और कहां का है, इस बात का पता नहीं चल पा रहा है. 

मदद के लिए कोई नहीं आया सामने

वायरल हो रहे वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग है. इसलिए एबीपी न्यूज उस वीडियो को शेयर नहीं कर रहा है. वीडियो बना रहा पीड़ित शख्स कह रहा है कि आरोपी की पत्नी उसका बचाव करते हुए कह रही है कि बात को जाने दो. इसके जवाब में शख्स कह रहा है कि अगर यह किसी लड़की या आरोपी की पत्नी के साथ हुआ होता तो क्या होता? इस पर आरोपी कहता है कि उससे गलती हो गई. इसके बाद पीड़ित शख्स आरोपी का कॉलर पड़ककर उसे घसीटता दिखाई देता है, जिसके बाद उसकी पत्नी उसे बचाती हुई दिख रही है . 

यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा पर गुंडों ने किया हमला! अकेले ही सबको चटा दी धूल, वीडियो हो रहा वायरल

‘कश्मीर का चुराया हिस्सा वापस करे पाकिस्तान’, जयशंकर के बयान से बौखलाया पाकिस्‍तान, कही ये बात

[ad_1]

‘कश्मीर का चुराया हिस्सा वापस करे पाकिस्तान’, जयशंकर के बयान से बौखलाया पाकिस्‍तान, कही ये बात

[ad_2]

कंटेट क्रिएटर्स सावधान! Scam करने के लिए यह नया तरीका अपना रहे स्कैमर्स, YouTube ने दी वॉर्निंग

[ad_1]

अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं और आपके पास YouTube CEO नील मोहन का वीडियो आया है तो सावधान हो जाएं. कंपनी ने क्रिएटर्स को अलर्ट करते हुए कहा है कि क्रिएटर्स को स्कैम में फंसाने के लिए स्कैमर्स नील मोहन का AI-जनरेटेड वीडियो यूज कर रहे हैं. यूट्यूब ने ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा न करने और इसके साथ दिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है. 

क्रिएटर्स के साथ प्राइवेटली शेयर किया जा रहा वीडियो

यूट्यूब ने कहा है कि स्कैमर्स इस वीडियो को प्राइवेटली शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में मोनेटाइजेशन पॉलिसी को लेकर फर्जी दावे किए जा रहे हैं. असल में स्कैमर्स इस वीडियो के जरिए क्रिएटर्स की निजी जानकारी चुराने और पैसे की चपत लगाने की ताक में हैं. कंपनी ने कहा कि AI से बने इस फर्जी वीडियो में नील मोहन को मोनेटाइजेश पॉलिसी में बदलाव की बात करते हुए दिखाया गया है. यह एक फिशिंग स्कैम है और इस पर क्लिक करने से बचें. लिंक पर क्लिक करने से डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है या क्रिएटर्स की निजी जानकारी स्कैमर्स के हाथ लग सकती है.

प्राइवेट वीडियो से संपर्क नहीं करती कंपनी

यूट्यूब ने कहा कि उसके प्रतिनिधि कभी भी प्राइवेट वीडियो के जरिए क्रिएटर्स से संपर्क नहीं करते. कई फिशिंग स्कैमर्स यूट्यूब की नकल कर क्रिएटर्स को स्कैम करने की ताक में हैं. कंपनी ने बचाव का तरीका बताते हुए कहा कि ऐसे वीडियो पर कभी भरोसा न करें और अनजान व्यक्ति से मिले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.

कई क्रिएटर्स के पास आए ईमेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई क्रिएटर्स के पास ऐसे ईमेल आए हैं. इनमें प्राइवेट वीडियो के लिए लिंक दिया होता है, जो अकसर मालवेयर साइट का लिंक होता है. इन ईमेल में रेसिपिएंट को मलेशियस फाइल्स डाउनलोड या नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी को ओके करने को कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें-

ये हैं BSNL के 500 रुपये से सस्ते 3 रिचार्ज प्लान, मिलती है 150 दिनों तक की वैलिडिटी, जानें अन्य फायदे

[ad_2]

केंद्रीय विद्यालयों में ​एडमिशन​ के लिए कल शुरू हो रही प्रक्रिया, जानें जरूरी जानकारी

[ad_1]

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए क्लास 1 और बालवाटिका में प्रवेश प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होगी, और इच्छुक अभिभावक 21 मार्च 2025 तक अपने बच्चों का आवेदन कर सकते हैं. कक्षा 1 के लिए आवेदन kvsonlineadmission.kvs.gov.in और बालवाटिका 1 व 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे.

KVS Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3 के लिए रजिस्ट्रेशन: 7 मार्च 2025 (सुबह 10 बजे)
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2025
  • कक्षा 1 की प्रथम चयन लिस्ट: 25 मार्च 2025
  • बालवाटिका की प्रथम चयन लिस्ट: 26 मार्च 2025
  • दूसरी चयन लिस्ट: 2 अप्रैल 2025
  • तीसरी चयन लिस्ट: 7 अप्रैल 2025
  • बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर (11वीं को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन आवेदन: 2 से 11 अप्रैल 2025
  • इन कक्षाओं की प्रथम अनंतिम लिस्ट: 17 अप्रैल 2025
  • बालवाटिका-2 और कक्षा 2 से ऊपर के लिए प्रवेश प्रक्रिया: 30 जून 2025
  • कक्षा 11 में प्रवेश: सीटों की उपलब्धता के आधार पर 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन किया जाएगा

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

आयु सीमा

कक्षा 1: 6 साल (31 मार्च 2025 तक)

  • बालवाटिका-1: 3 से 4 साल
  • बालवाटिका-2: 4 से 5 साल
  • बालवाटिका-3: 5 से 6 साल

कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश

कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिला सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है. अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

आवश्यक दस्तावेज

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (वेरिफिकेशन के बाद वापस किया जाएगा)
  • SC/ST/OBC प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सर्विस सर्टिफिकेट (यदि माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो पिछले 7 वर्षों के ट्रांसफर डिटेल्स)
  • बच्चे के 2 पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें आवेदन?

  1. कक्षा 1 के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं.
  2. बालवाटिका-1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर जाएं.
  3. रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें.
  4. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  5. फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘मौलाना को किताबें पढ़ने की जरुरत…’, मोहम्मद शमी के भाई ने रोजा न रखने के मामले पर दिया जवाब

[ad_1]

Mohammed Shami Brother On Maulana: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पानी पीते देखा गया. इसके बाद इस्लाम के जानकारों और मौलानाओं ने मोहम्मद शमी की आलोचना की. मौलानाओं ने मोहम्मद शमी पर रोजा के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया. बहरहाल, अब एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में मोहम्मद शमी के भाई ने मौलानाओं को करारा जवाब दिया है.

‘इमाम साहब ने भी कुछ किताबें पढ़ीं होंगी, अगर…’

ऑल इंडिया जमात के मौलाना शहाबुद्दीन ने रोजे के दौरान मोहम्मद शमी के पानी पीने पर ट्रोल किया था. अब मोहम्मद शमी के भाई ने जवाब दिया है. एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद जैद ने कहा कि मुझे ऐसे बयानों पर हंसी आती है. ऐसे लोग महज टीआरपी के लिए बयान देते हैं. जहां तक मुझे लगता है इमाम साहब ने भी कुछ किताबें पढ़ीं होंगी, अगर कोई किसी के अंडर है, अगर हमारी टीम कहीं बाहर जा रही है तो उसे रोजे में छूट दी गई है. मेरा मानना है कि इमाम साहब की इन बातों को कोई मतलब नहीं है.

‘पाकिस्तान की टीम को किसी ने ट्रोल नहीं किया, लेकिन…’

मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद जैद ने कहा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 को याद किया, जब पाकिस्तान की पूरी टीम साथ कॉपी पी रही थी. मोहम्मद जैद ने कहा कि पाकिस्तान की टीम को किसी ने ट्रोल नहीं किया, लेकिन मोहम्मद शमी को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, ये हमारे लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारे लिए इतनी शिद्दत मेहनत से वह खेल रहा है, लेकिन इस तरह निशाना बनाना ठीक नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि काफी लोग पाकिस्तान की तरफ से ट्रोल कर रहे हैं. मोहम्मद शमी को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Report- मोहम्मद हारिस

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: फाइनल देखने जाना है दुबई तो कितना देना होगा किराया? कितने घंटे का होगा सफर; जानें पूरी डिटेल्स

[ad_2]