Meen Rashi 7 March 2025: मीन राशि वाले नए प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहते हैं, तो आपको लाभ प्राप्

[ad_1]

Meen Rashi 7 March 2025: मीन राशिफल 7 मार्च, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य स्थल पर आपको कड़ी मेहनत का परिणाम मिल सकता है और आपके सहकर्मी आपका सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने कोशिश करें योगासन और व्यायाम अवश्य करें.  अपने शौक और अपने मनपसंदीदा कार्यों को करने के लिए समय अवश्य निकालने से आपको मानसिक तनाव कम होगा.  

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहते हैं,  तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है ममता जो आपके लिए सफलता के मार्ग  की मार्ग प्रशस्त कर सकते है आपके निजी जीवन की बात करें तो आपकी निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.  

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.  इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत अधिक मजबूत रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा.  धन का निवेश करने के मामले में आप सावधान रहने की कोशिश करें.  आज आप अपने जीवन में पुरानी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें. आज आपके जीवन में कुछ उचित अवसर मिल सकते हैं. आज आपके उत्साह में वृद्धि हो सकती है. आप अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें जो भी कार्य करें पूरे मन के साथ करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IPL Betting: अवैध सट्टेबाजी और जुआ हर साल पार कर रहा 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा

[ad_1]

Illegal betting and gambling: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है और फाइनल 25 मई को है. इस दौरान एक्सपर्ट्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आईपीएल के सीजन के दौरान अवैध सट्टेबाजी और जुआ एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच जाएगा. डिजिटल इंडिया फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अवैध सट्टेबाजी व जुए से हर साल 100 अरब डॉलर से अधिक की रकम जमा होती है और यह सालाना 30 प्रतिशत की दर से बढ़ता जा रहा है. 

बेटिंग प्लेटफॉर्म पर इतनी रहती है ट्रैफिक

रिपोर्ट में कहा गया है कि परिमैच, स्टेक, 1xबेट और बैटरी बेट जैसे चार बेटिंग प्लेटफॉर्म को अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच सिर्फ तीन महीनों में 1.6 बिलियन विजिट मिले. इस दौरान फेसबुक, मेटा और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इन चार प्लेटफार्मों पर विजिट 42.8 मिलियन रहा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया, यह ट्रैफिक पेड एडवरटाइजमेंट से आता है. जैसे फेसबुक एड नेटवर्क, प्रोमोटेड कंटेंट, मार्केटिंग, सोशल मीडिया वगैरह. 

इस तरह से होता है प्रचार

अवैध बेटिंग ऐप के ऑपरेटर्स  सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के इस्तेमाल से ‘best IPL betting site’ या ‘online casino without KYC’ टैग लाइन के साथ अपने साइट का प्रचार करते हैं ताकि लोग इनके झांसे में आ जाए. ये व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे ऐप का भी जमकर इस्तेमाल करते है. ऐसे लोग जिनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हैं, वे ऐसे बेटिंग ऐप के प्रचार के लिए अपने अकाउंट का इस्तेमाल भी करते हैं. 

CNBC-TV से बात करते हुए डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के फाउंडर अरविंद गुप्ता ने कहा कि इनमें से अधिकतर बेटिंग ऐप का इस्तेमाल कई अवैध गतिविधियों में पैसे लगाने के लिए होता है जैसे कि विदेशों में चुनाव प्रचार के लिए या धन शोधन इत्यादि. उन्होंने आगे कहा, भारत में लोग कई बार ऐसी साइट पर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं. रिपोर्ट में ऐसे अवैध सट्टेबाजी और जुए के प्लेटफॉर्म के विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहराया गया. साथ ही कहा गया कि ऐसे विज्ञापनों के लिए पैसे लेने पर रोक लगनी चाहिए. 

 

ये भी पढ़ें:

क्या मस्क के टेस्ला की भारत में एंट्री होगी आसान? अमेरिका की डिमांड कार इम्पोर्ट पर जीरो हो टैरिफ

[ad_2]

YouTube के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.5 करोड़ से पार, लॉन्च किया सस्ता प्लान

[ad_1]

YouTube के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.5 करोड़ से पार पहुंच गई है. कंपनी ने 5 मार्च को इसका ऐलान करते हुए बताया कि इसमें ट्रायल वाले सब्सक्राइबर्स भी शामिल है. पिछले साल जनवरी में पहली बार कंपनी के पेड सब्सक्राइर्स की संख्या 10 करोड़ से पार हुई थी. सब्सक्राइबर्स की संख्या में और तेजी लाने के लिए कंपनी ने एक नए सस्ते प्लान का भी ऐलान किया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

सस्ते प्लान में नहीं दिखेंगे विज्ञापन

YouTube ने अमेरिका में Premium Lite नाम से एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 7.99 डॉलर (लगभग 695 रुपये) रखी गई है. यह प्लान यूजर को बिना किसी विज्ञापन के अधिकतर वीडियो देखने की सुविधा देता है. यूट्यूब प्रीमियम में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर जैक ग्रीनबर्ग ने बताया, “यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम की लॉन्चिंग से हम सब्सक्राइबर्स को उनकी पसंद के कंटेट को देखने के अलग-अलग तरीके मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं. प्रीमियम लाइट उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है.”

अन्य देशों में भी लॉन्च होगा प्रीमियम लाइट

कंपनी के मुताबिक, एक बार लाइट का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अधिकतर लोग प्रीमियम प्लान की तरफ जाते हैं, जबकि प्रीमियम सब्सक्राइबर्स लाइट प्लान की तरफ कम आते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ हफ्तों में थाईलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में प्रीमियम लाइट को लॉन्च किया जाएगा. साल के आखिर तक यूट्यूब दुनिया के अन्य देशों में भी यह प्लान लॉन्च कर सकती है. बता दें कि गूगल पिछले काफी समय विज्ञापनों के अलावा दूसरे तरीकों से भी यूट्यूब की कमाई बढ़ाने का प्रयास कर रही है.

सब्सक्रिप्शन-बेस्ड कंटेट की तरफ ज्यादा ध्यान देगी यूट्यूब

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यूट्यूब अब सब्सक्रिप्शन-बेस्ड कंटेट की तरफ ज्यादा ध्यान लगाएगी. नेटफ्लिक्स और अमेजन की तरह यहां भी थर्ड-पार्टी कंटेट इंटीग्रेट किया जा सकता है. इसके चलते पूरे प्लेटफॉर्म के लेआउट को भी रीडिजाइन करने की योजना बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

चीन के स्कूली छात्र ने किया कमाल! घर पर ही बना दिया Foldable Smartphone, लोग हैरान

[ad_2]

मुंबई इंडियंस ने WPL प्लेऑफ की ओर बढ़ाए कदम, यूपी को 6 विकेट से रौंदा

[ad_1]

MI vs UP Match Highlights WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ यूपी की टीम वीमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2025) से बाहर होने की कगार पर आ गई है. इस मैच में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) की टीम ने पहले खेलते हुए 150 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस 9 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया है. मुंबई के लिए जीत में सबसे बड़ा योगदान हेली मैथ्यूज ने दिया, जिन्होंने 68 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 2 विकेट भी चटकाए.

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के करीब

मुंबई इंडियंस के अब 6 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे स्थान पर आ गई है. अभी तक केवल दिल्ली कैपिटल्स ने ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, जो फिलहाल 10 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है. इसके बाद अभी मुंबई के 2 मैच बाकी हैं, उनमें से कोई एक मुकाबला जीतकर मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी. अगर ऐसा हुआ तो मुंबई इंडियंस के लिए यह लगातार तीसरा मौका होगा जब वह प्लेऑफ में पहुंचेगी.

ये रहे मुंबई की जीत के हीरो

सबसे पहले मुंबई इंडियंस की जीत की नींव अमेलिया केर ने रखी. उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए. हालांकि हेली मैथ्यूज ने बैट और बॉल, दोनों से योगदान दिया. गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस पारी के दौरान मैथ्यूज ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. MI के लिए बैटिंग में मैथ्यूज के अलावा नैट साइवर-ब्रंट भी चमकीं, जिन्होंने मिडिल ओवरों में 37 रन बनाए. अंतिम ओवरों में अमनजोत कौर ने 12 रन और यास्तिका भाटिया ने 10 रन बनाते हुए मुंबई की जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें:

सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, वापसी की तारीख आ गई सामने; फुटबॉल में बजेगा भारत का डंका

[ad_2]

शारीरिक संबंध और इंटीमेसी को आर्ट की तरह दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

[ad_1]

Best Movies on Intimacy: इंटीमेसी, फिजिकल रिलेशनशिप, स्मूच और किसिंग का नाम किसी फिल्म के साथ जुड़ते ही ये मान लिया जाता है कि ये वल्गर फिल्म होने वाली है. लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें खुलापन था और इंटीमेसी को एक हद से भी ज्यादा बढ़कर दिखाया गया था.

हालांकि, इसकी बावजूद ये फिल्में वल्गर नहीं थीं, बल्कि इनमें ऐसे सीन्स आर्टिस्टिक वे में दिखाए गए थे. यानी जो देखकर आपको अश्लील न लगे. आज यहां ऐसी ही फिल्मों के बारे में जानते हैं.

कामसूत्र (Kama Sutra A Tale of Love)

1996 में आई इस फिल्म को बेहतरीन डायरेक्टर मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था. 3 दशक पहले आई इस फिल्म में रेखा और इंदिरा वर्मा जैसी एक्ट्रेस थीं. फिल्म को लेकर तब काफी विवाद हुआ था और इसे इंडिया में बैन भी कर दिया गया था.

हालांकि, इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था और दुनियाभर में तारीफों के बीच सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन सीशेल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था.

शारीरिक संबंध और इंटीमेसी को आर्ट की तरह दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

फायर (Fire)

इस इंडो-कैनेडियन मूवी को दीपा मेहता ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म कामसूत्र वाले साल यानी 1996 में आई थी. उस जमाने में जब फिल्मों में किस तक दिखाना बवाल करवा जाता था, इस फिल्म में समलैंगिक संबंधों को दिखाया गया था. हालांकि, इसे भी तब इंडिया में बैन कर दिया गया था. इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास ने काम किया था.

शारीरिक संबंध और इंटीमेसी को आर्ट की तरह दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

मर्डर (Murder)

अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2004 में आई थी. इस फिल्म में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत थे. फिल्म की खास बात ये थी कि इरोटिक होने के बावजूद फिल्म के सीन इतनी खूबसूरती से फिल्माए गए थे कि वो कहीं भी वल्गर नहीं लग रहे थे. इस फिल्म को काफी सराहा गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था.

शारीरिक संबंध और इंटीमेसी को आर्ट की तरह दिखाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

और पढ़ें: Sikandar नहीं होगी हिट, बल्कि Salman Khan की ये फिल्म बनेगी ब्लॉकबस्टर, 37 सालों का इतिहास चीख-चीखकर दे रहा गवाही!

[ad_2]

मोबाइल से 72 घंटे की दूरी बेहतर कर सकती है मूड, दिमाग पर होते हैं कई सकारात्मक प्रभाव

[ad_1]

आजकल Smartphone का यूज बहुत बढ़ गया है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, रोजाना कई घंटों तक इन मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. कई लोगों को मोबाइल की इतना बुरी लत लग जाती है कि इसके बिना उनका मूड चिड़चिड़ा होने लगता है. हालांकि, इस लत से छुटकारा पाया जा सकता है. एक रिसर्च में सामने आया है कि मोबाइल से सिर्फ 72 घंटे की दूरी व्यक्ति के दिमाग पर कई सकारात्मक असर डालती है.

तीन दिन तक चला ट्रायल

हाल ही में हुई एक स्टडी में पता चला है कि थोड़े समय के लिए भी फोन से दूरी दिमाग पर अच्छा असर डालती है. इस स्टडी के लिए रिसर्चर ने युवाओं को 72 घंटे तक मोबाइल इस्तेमान न करने को कहा. हालांकि, इस दौरान उन्हें अपने परिवार और पार्टनर से बात करने के लिए मोबाइल यूज की छूट दी गई थी. तीन दिन तक चले इस ट्रायल से पहले इन युवाओं का MRI और साइकलॉजिकल टेस्ट किया गया था. इसके अलावा उनकी मानसिक स्थिति की जानकारी लेने के लिए मूड, फोन चलाने की आदतें और क्रेविंग आदि के बारे में जानकारी ली गई थी.

स्टडी में पता चली यह बात

फोन पर 72 घंटे की पाबंदी के बाद रिसर्च में शामिल युवाओं को एक बार फिर MRI स्कैन किया गया. इससे पता चला कि स्मार्टफोन के कम इस्तेमाल से डोपेमाइन और सेरोटोनिन से जुड़े हिस्सों में बदलाव हुआ है. डोपेमाइन और सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर होते हैं, जो मूड, इमोशन और लत आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. फोन छोड़ने से दिमाग पर नशीले पदार्थ छोड़ने जैसा असर होता है.

इंटरनेट से दूरी के भी हैं कई फायदे

अमेरिका और कनाडा की कुछ यूनिवर्सिटीज की रिसर्च में यह सामने आया था कि इंटरनेट यूज न करने से दिमाग जवान रहता है. रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोगों ने इंटरनेट का यूज न कर खुद को पहले से ज्यादा खुश और जिंदगी से अधिक संतुष्ट पाया. इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य में हुआ सुधार कॉग्नेटिव बिहेवियरल थेरैपी (CBT) के बराबर था. इन लोगों ने बताया कि उनका फोकस बेहतर हुआ है और रोजाना औसतन 17 मिनट अधिक नींद ली. अटेंशन टेस्ट में इन लोगों ने अपनी उम्र से 10 साल जवान लोगों के दिमाग के बराबर प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें-

चीन के स्कूली छात्र ने किया कमाल! घर पर ही बना दिया Foldable Smartphone, लोग हैरान

[ad_2]

अमेरिका की डिमांड कार इम्पोर्ट पर जीरो टैरिफ लगाए भारत, क्या टेस्ला की राह होगी आसान?

[ad_1]

Elon Musk Tesla: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चाहती है कि भारत प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत ऑटोमोबाइल के इम्पोर्ट पर से टैरिफ हटा दे. रॉयटर्स से बात करते हुए कुछ सूत्रों ने जानकारी दी कि भारत सरकार संभावित कटौती पर विचार कर रही है, लेकिन इसे पूरी तरह से हटा देने से हिचकिचा रही है. 

भारत दूसरे देशों से वाहनों के आयात पर 110 परसेंट टैरिफ लगाता है. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इसे सबसे अधिक बताया था. टैरिफ के चलते ही इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली इस अमेरिकी कंपनी ने भारतीय बाजारों में प्रवेश करने के अपने प्लान को टाल दिया था. बता दें कि भारत ऑटोमोबाइल के सेक्टर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है. 

भारत के हाई टैरिफ से अमेरिका को ऐतराज

रॉयटर्स को दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑटोमोबाइल पर भारत के इस भारी-भरकम टैरिफ को लेकर आने वाले समय में औपचारिक वार्ता की जाएगी. इसका बेनिफिट एलन मस्क के टेस्ला को मिल सकता है, जिसकी भारत में एंट्री लगभग तय हो चुकी है. कंपनी अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोलने जा रही है. ट्रंप भी एलन मस्क का समर्थन करते हुए भारत के हाई टैरिफ की बार-बार आलोचना कर चुके हैं. 

अब भारत पर टैरिफ लगाएगा अमेरिका

मंगलवार को कांग्रेस के ज्वॅइंट सेशन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘भारत यूएस ऑटोमोबाइल पर 100 फीसदी से भी ज्यादा टैरिफ लगाता है.’ इसके जवाब में उन्होंने 2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कह दी. एक सूत्र की दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘अमेरिका चाहता है भारत कृषि को छोड़कर बाकी अधिकतर क्षेत्रों में टैरिफ को या शून्य कर दे या कम से कम कर दे.’

टैरिफ को लेकर दोनों देशों में हुई बात

हाल ही में ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में दोनों देशों ने टैरिफ विवादों को सुलझाने और 2025 तक समझौते के प्रारंभिक चरण को विकसित करने पर सहमत हुए, तथा 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा. 

ये भी पढ़ें:

फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आए L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन, अब महिला कर्मचारियों के लिए किया ये बड़ा ऐलान

[ad_2]

​​SSC CHSL Tier-2 स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी, 20 मार्च तक कर सकेंगे डाउनलोड

[ad_1]

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CHSL टियर-2 परीक्षा 2024 का फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक और उत्तर कुंजी देख सकते हैं. आयोग ने 18 फरवरी 2025 को SSC CHSL 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था और अब एग्जाम में सफल और असफल सभी अभ्यर्थियों के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया है.

20 मार्च तक देख सकेंगे स्कोरकार्ड

SSC ने एक आधिकारिक नोटिस में बताया है कि उम्मीदवार 6 मार्च 2025 (शाम 6 बजे) से 20 मार्च 2025 (शाम 6 बजे) तक अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट/मार्क्स सेक्शन में जाकर अपने अंक देख सकते हैं. इस समय सीमा के बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं रहेगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय पर इसे डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है.

उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र का प्रिंट आउट लेना जरूरी

आयोग ने यह भी बताया है कि उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र के साथ प्रतिक्रिया पत्रक (रिस्पॉन्स शीट) का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि बाद में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

SSC CHSL परीक्षा का महत्व

SSC CHSL परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जो केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), पोस्टल असिस्टेंट और अन्य पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलती है.

यह भी पढ़ें- ​UPSC CAPF Recruitment 2025: असिस्टेंट कमांडेंट के 375 पदों पर निकली वैकेंसी, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

SSC CHSL Tier-2 स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर लॉगिन सेक्शन में अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड डालें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार “रिजल्ट/मार्क्स” टैब पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: आवेदन अब आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें और फिर डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: आगे के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि बाद में कोई समस्या न हो.

यह भी पढ़ें- ओडिशा पुलिस SI परीक्षा 8 मार्च से शुरू, परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]