Ank rashifal:मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 07 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, शुक्रवार, 07 मार्च 2025 का अंक राशिफल.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा जाने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है. सेहत की बात करें तो किसी भी तरह का बाहरी खाना न खाएं. आर्थिक लिहाज से सामान्य रहने वाला है. घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा. व्यापार वर्ग की बात करें तो आर्थिक लेन देन के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सहयोग मिल सकता है. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. घरवालों को आपकी सेहत की चिंता सता सकती है. किसी भी तरह के नशे से दूर रहें, अन्यथा सांस की समस्या हो सकती है. आर्थिक लिहाज से फायदा मिल सकता है. शेयर मार्केट में किसी भी तरह के निवेश से बचें. शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार का परवान चढ़ सकता है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहने वाला है. घर में किसी मेहमान के आने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है. ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें. कोई भी आर्थिक लेन दें करने से पहले घरवालों से बात जरूर साझा करें. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है. अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 4 
मूलांक 4 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. ऑफिस में आपके काम को लेकर कुछ लोगों को जलन हो सकती है. आपको अपने काम पर ध्यान देने है. सेहत को लेकर डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी संभव है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 5 
मूलांक 5 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बात की जाए व्यापार वर्ग के लोगों की तो शुक्रवार के दिन कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतें. घर में किसी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. दोस्त के साथ शाम के वक्त घूमने जा सकते हैं. घरवालों का सहयोग मिल सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ भी प्यार भरा दिन बीत सकता है. आर्थिक लिहाज से थोड़ा जेब खर्च हो सकता है. व्यापार वर्ग को बिजनेस में परेशानी आ सकती है. सेहत के लिहाज से किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. घरवालों का सहयोग भी आपके प्यार को मिल सकता है. अपने दिन की शुरुआत मंदिर से कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. व्यापार वर्ग की बात करें तो व्यापारियों के लिए शुक्रवार का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए शुक्रवार का दिन निराशा से भरा हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के जीवन में किसी बात को लेकर दिक्कत हो सकती है. आर्थिक लिहाज से सावधानी बरतने की जरूरत है. कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएं.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना अंक राशिफल
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए शुक्रवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. नौकरीपेशा और व्यापार वर्ग के लोगों को शुक्रवार के दिन आर्थिक लिहाज से लाभ हो सकता है. बात की जाए सेहत की तो पेट से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है. इस दौरान कोई भी दवाई लेने से बचें. बाहर के खाने से दूरी बना लें. ये समय अपने काम में लगाएं.

 

[ad_2]

ये है पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

[ad_1]

छत्तीसगढ़

'कांग्रेस ने यूपी से बुलवाए गुंडे', छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति से मारपीट, धक्का-मुक्की में फटा कुर्ता

‘कांग्रेस ने यूपी से बुलवाए गुंडे’, छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति से मारपीट, धक्का-मुक्की में फटा कुर्ता

[ad_2]

जब गुरमीत चौधरी के अकाउंट में थे 500 रुपये, देबिना के पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन

[ad_1]

Gurmeet Choudhary Struggle Days: एक्टर देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी इंडस्ट्री के पावर कपल हैं. कपल की 2011 में शादी हुई थी. हालांकि, इससे पहले 2006 में उन्होंने सीक्रेट मैरिज कर ली थी. हालांकि उन्होंने इस शादी को छुपाए रखा और फिर 2011 में ऑफिशियली अनाउंस की. हाल ही में गुरमीत ने बताया कि उस वक्त उनके बैंक अकाउंट में 500-600 रुपये थे, ये जानते हुए भी देबिना के पेरेंट्स ने कैसे उन्हें स्वीकार किया था.

देबिना ने किया गुरमीत का सपोर्ट

Humans of Bombay से बातचीत में उन्होंने कहा- ‘मैं यहां देबिना की वजह से पहुंचा हूं. मुझे उससे बहुत सपोर्ट मिला है. मुझे याद है कि मेरे पास बाइक थी और मेरे पास पेट्रोल भरने के भी पैसे नहीं थे.’ गुरमीत ने बताया कि कैसे उनके पासे लंच के भी पैसे नहीं थे. वो बिस्किट पर रहे थे. हर एक्टर को इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. गुरमीत ने देबिना को अपनी सक्सेस का क्रेडिट दिया. देबिना ने मुझे गाइड किया.


आगे गुरमीत ने कहा- मैं देबिना के पेरेंट्स मिला था. वो मुझे अपना बेटा मानते थे. उस वक्त मेरे बैंक अकाउंट में 500-600 रुपये थे. उसके पापा को पता था. देबिना मुझसे प्यार करती थी. उसके पेरेंट्स ने मुझे सपोर्ट किया. मेरा साथ दिया.

देबिना और गुरमीत की बात करें तो दोनों अब दो बेटियों के पेरेंट्स हैं. उन्होंने अपनी बेटियों के नाम लियाना और दिविशा रखा है. गुरमीत और देबिना को शो रामायण में देखा गया था. इस शो में गुरमीत राम और देबिना सीता के रोल में नजर आए थे. इस शो ने उन्हें काफी नेम-फेम दिया था. दोनों घर-घर में पहचाने लगे. अब देबिना और गुरमीत ने टीवी शोज से दूरी बनाई हुई है.    

ये भी पढ़ें- Sikandar Non-Theatrical Rights: रिलीज से पहले सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने कमाए 165 करोड़, 80 परसेंट बजट निकाला



[ad_2]

L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन महिला कर्मचारियों के लिए किया पीरियड लीव का ऐलान

[ad_1]

Larsen & Toubro: भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन  (S. N. Subrahmanyan) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. एसएन सुब्रह्मण्यन ने घोषणा की है कि अब कंपनी में काम कर रहीं महिला कर्मचारियों को पीरियड्स के दौरान एक दिन की छुट्टी मिलेगी. 

महिलाओं में पीरियड लीव की है खूब डिमांड

L&T में काम करने वाले 60,000 कर्मचारियों में से करीब 9 परसेंट महिलाएं हैं. “The Unfiltered Truth: What Women Professionals Really Want” के शीर्षक के साथ Naukri की पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 34 फीसदी महिला पेशेवरों का मानना है कि वर्क पॉलिसी में मेंसट्रुअल लीव को शामिल किया जाना चाहिए. बता दें कि इस साल की शुरुआत में L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने अपने एक बयान में कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत की थी.

अपने कर्मचारियों के साथ हुई एक ऑनलाइन बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘मुझे खेद है कि मैं आपको रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं. अगर मैं आपसे रविवार को भी काम करवा पाऊं, तो मुझे ज्यादा खुशी होगी क्योंकि मैं रविवार को काम करता हूं.’ उन्होंने यह भी कहा था, ‘घर पर बैठकर आप क्या करते हैं? अपनी पत्नी को आप कितनी देर तक निहार सकते हैं। आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक निहार सकती है? ऑफिस जाओ और काम शुरू करो’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब तूल पकड़ा था. उनकी काफी आलोचनाएं भी की गई थीं.  

यहां मिलती है पीरियड में विमेन स्टाफ को छुट्टी

अगस्त 2024 से, ओडिशा भारत का पहला ऐसा राज्य है, जहां पब्लिक और प्राइवेट दोनों सेक्टर की महिलाओं को एक दिन की पीरियड्स लीव मिल रही है. वहीं अब कर्नाटक की सरकार भी साल में छह दिन पीरियड के दिन महिलाओं को छुट्टी दिए जाने पर विचार रही है. इसके लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं कई शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करती हैं. पीरियड लीव की मदद से उन्हें वर्क-लाइफ बैलेंस करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें:

गौतम अडानी ने कानपुर में चलाई गोली, यहां देखें अडानी डिफेंस और एयरोस्पेस साइट के दौरे का पूरा वीडियो

[ad_2]

बाइडेन की एक गलती की वजह से अफगानिस्तान से डर रहा पाकिस्तान, ट्रंप से लगाई ये गुहार

[ad_1]

Pakistan Afghanistan News: पाकिस्तान ने गुरुवार (6 मार्च 2025) को अमेरिका से अफगानिस्तान में छोड़े गए उसके हथियार वापस ले जाने की अपील की है. दरअसल, बाइडेन ने राष्ट्रपति रहते अफगानिस्तान से सेना वापस बुला ली थी. लेकिन उसके ज्यादातर हथियार अफगानिस्तान में ही रह गए थे. इसके बाद तालिबान का काबुल पर कब्जा हो गया था. 

पाकिस्तान ने दावा किया है कि अमेरिका के छोड़े गए हथियारों का इस्तेमाल आतंकवादी उसके खिलाफ कर रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान ने कहा, अफगानिस्तान से बचे हुए हथियार वापस ले जाने का अमेरिका का कोई भी प्रयास क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगा. 

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका ने अपने कुछ हथियार अफगानिस्तान में छोड़ दिए थे और पाकिस्तान इस विचार का समर्थन करता है कि अमेरिका इन हथियारों को वापस ले जाने का प्रयास कर सकता है.

अफगानिस्तान से डरा पाकिस्तान

शफकत अली खान ने कहा, “हमारी चिंता यह है कि आतंकवादी पाकिस्तान में हमलों को अंजाम देने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमने यह मुद्दा उठाया है. अगर अमेरिका इन हथियारों को वापस ले जाने के लिए कोई प्रयास कर सकता है, तो इससे समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा में सुधार आएगा.”

‘अफगानिस्तान के साथ अच्छा संबंध चाहता है पाकिस्तान’

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहता है, लेकिन अफगानी क्षेत्र का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के लिए किया जा रहा है और देश ने बार-बार अफगान सरकार से इस मुद्दे का समाधान करने का आग्रह किया है. शफकत अली खान ने कहा, “विवादित क्षेत्रों में अफगान बलों की ओर से चौकियों के निर्माण के कारण तोरखम सीमा को बंद कर दिया गया है. पाकिस्तान तोरखम सीमा पर अशांति की निंदा करता है और अफगान अंतरिम सरकार से इस मामले को गंभीरता से हल करने का आह्वान करता है.”

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश मंत्री इशाक डार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का फोन आया था, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के प्रयासों की प्रशंसा की और राष्ट्रपति ट्रंप को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. शफकत अली खान ने आगे कहा कि विदेश मंत्री इशाक डार जेद्दा में होने वाली ओआईसी की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब का दौरा करेंगे. (एजेंसी इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें : इमैनुएल मैंक्रो ने परमाणु हथियार की बात कर क्यों कहा- ‘रूस बन रहा खतरा, हमें रहना होगा तैयार’

[ad_2]

रोहित शर्मा को बोला ‘फैट’, अब सूर्यकुमार यादव ने कर दिया ट्रोलर्स का मुंह बंद

[ad_1]

Suryakumar Yadav Reaction on Rohit Sharma Fitness: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर आलोचनाओं में घिरे रहे हैं. कप्तान रोहित की फिटनेस पर बहस छिड़ी है, लेकिन सूर्यकुमार यादव उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पूर्व रोहित की कप्तानी पर भरोसा दिखाया है. दरअसल कांग्रेस की बड़ी नेता शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने सबसे पहले भारतीय कप्तान की फिटनेस पर सवाल उठाए थे, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी होना पड़ा था.

रोहित शर्मा को मिला सूर्यकुमार यादव का सपोर्ट

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारत ने पिछले 4 साल में चार ICC फाइनल खेले हैं. सूर्या ने रोहित शर्मा के सपोर्ट में आकर कहा, “यदि कोई खिलाड़ी 15-20 साल से क्रिकेट खेल रहा हो तो चार साल में अपनी टीम को 4 ICC फाइनल खिलाना बहुत बड़ी बात है. मैंने उन्हें करीब से देखा है, वो बहुत कड़ी मेहनत करते हैं. जितना मैं जानता हूं, वो अब भी अपने गेम के टॉप पर हैं और फाइनल मैच के लिए मैं उन्हें शुभकामना देता हूं.”

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर भी बोले सूर्यकुमार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल मैच से पूर्व सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं कि भारतीय टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है. यदि हम ऐसा ही प्रदर्शन दोहरा पाए तो हमारे लिए जीत प्राप्त कर पाना ज्यादा कठिन नहीं होगा.” अभी उन बातों को कुछ ही महीने बीते हैं जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था. भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर इतिहास रचा था.

यह भी पढ़ें:

ICC फाइनल्स में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का निकाल चुके हैं दम; अब न्यूजीलैंड की बारी



[ad_2]

Scam का पता लगाना होगा आसान, AI करेगी मदद, Google ने Android यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

[ad_1]

Google ने Android यूजर्स के लिए स्कैम-डिटेक्शन फीचर लॉन्च किया है. यह रियल-टाइम अलर्ट के साथ यूजर को स्कैम से सावधान कर सकता है. यह फीचर AI की मदद से पता लगा लेगा कि कोई आपके साथ स्कैम करने की कोशिश कर रहा है. देश में जिस गति से साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यह फीचर काफी काम आ सकता है. इसके साथ गूगल ने 3 और फीचर भी लॉन्च किए हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Scam Detection feature

इस फीचर की मदद से Google Messages AI की मदद से उन बातचीत के उन पैटर्न को पहचान लेगा, जिन्हें स्कैम के दौरान आमतौर पर यूज किया जाता है. इसकी मदद से यूजर उन मैसेज से बच सकेंगे, जो उन्हें स्कैम में फंसा सकते हैं. जैसे ही Google Messages को कोई संदिग्ध मैसेज दिखेगा, यह यूजर को रियल-टाइम अलर्ट देगा. इससे यूजर के लिए उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक और रिपोर्ट करना आसान हो जाएगा. गूगल ने कहा कि यह फीचर यूजर आर्थिक नुकसान और संवेदनशील जानकारी शेयर होने से पहले ही बचा लेगा. 

लाइव लोकेशन शेयरिंग

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइंड माई डिवाइस में ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट के साथ अपनी लोकेशन शेयर करने का भी फीचर भी रोल आउट कर दिया है. गुम हुए डिवाइस को ढूंढने के लिए यूज होने वाली इस ऐप में यूजर अपनी लोकेशन शेयर कर किसी से मीटिंग को कॉर्डिनेट कर सकेंगे. इसमें दिया गया मैप व्यू यूजर को यह देखन में मदद करेगा कि उसके दोस्त कहां पर है. लोकेशन शेयरिंग का पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में दिया गया है.

एंड्रॉयड ऑटो पर आईं और गेमिंग ऐप्स

गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो पर कई नई गेमिंग ऐप्स लॉन्च की है. अब यूजर पार्किंग में खड़ी कार की स्क्रीन पर कैंडी क्रश सोडा सागा, एंग्री बर्ड्स 2 और बीच बगी रेसिंग जैसे गेम्स का आनंद ले पाएंगे. 

Chrome में मिलेगी शॉपिंग इनसाइट

एंड्रॉयड डिवाइसेस में अब Chrome में शॉपिंग इनसाइट और टूल्स जोड़े गए हैं. ये प्राइस हिस्ट्री, प्राइम ड्रॉप पर नजर रखने और इंटरनेट पर प्राइस कंपेरिजन के काम आएंगे.

ये भी पढ़ें-

Apple ने नए Mac Studios को किया लॉन्च, M4 Max और M3 Ultra चिपसेट से है लैस, मिलेगी कमाल की परफॉर्मेंस

[ad_2]

ओडिशा पुलिस SI परीक्षा 8 मार्च से शुरू, परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस

[ad_1]

ओडिशा पुलिस SI परीक्षा 8 मार्च से शुरू, परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइंस

[ad_2]

रूस ने फ्रांस और ब्रिटेन के यूक्रेन शांति प्रस्ताव को ठुकराया, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

[ad_1]

Russia Rejects Ukraine Peace Proposal: रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन और फ्रांस के यूक्रेन शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इसे यूक्रेनी सेना को राहत देने की रणनीति करार दिया.

जखारोवा ने कहा “हवाई हमलों और नौसैनिक कार्रवाई में प्रस्तावित विराम का उद्देश्य यूक्रेनी सेना को बचाना और मोर्चे के पतन को रोकना है. कीव किसी भी युद्धविराम का उपयोग अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए करेगा, जिससे संघर्ष फिर से भड़क जाएगा.”

रूस-अमेरिका वार्ता पर रूस का बयान
रूस ने कहा कि वह अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन को पहले वार्ताकारों की एक टीम बनानी होगी. जखारोवा ने स्पष्ट किया कि रूस अमेरिका के साथ प्रतिबंध हटाने पर चर्चा नहीं करेगा.

यूक्रेन का जवाब: बिना सुरक्षा गारंटी के नहीं होगी शांति वार्ता
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि बिना सुरक्षा गारंटी के यूक्रेन रूस के साथ कोई शांति वार्ता या युद्धविराम नहीं मानेगा. यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को रक्षा सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद यूरोपीय शेयर बाजार और यूरो में तेजी आई.

क्रेमलिन का बयान: जेलेंस्की को विवश करना होगा
रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि किसी को जेलेंस्की को अपना रुख बदलने के लिए मजबूर करना होगा. उन्होंने यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की तैनाती के विचार को खारिज कर दिया.

जेलेंस्की: युद्ध का अंत बहुत दूर
जेलेंस्की ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान अभी बहुत दूर है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका से समर्थन जारी रहेगा, भले ही राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके रिश्ते अच्छे न हों.

ट्रंप का बयान
बता दे कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को पुतिन के बजाय अवैध प्रवासियों, ड्रग माफिया और अपराधी गिरोहों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने अपने मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ सोशल” पर लिखा था,”हमें पुतिन की चिंता करने में कम समय देना चाहिए और अवैध प्रवासियों से आ रही समस्याओं को रोकने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि अमेरिका का हाल यूरोप जैसा न हो जाए.”

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे पावरफुल देश में भाड़े पर मिल रही मुर्गियां, 80 हजार रुपये किराया, क्यों शुरू हुआ ‘Rent the Chicken’ योजना

[ad_2]

सनी देओल से पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी ‘गदर’, जानें क्यों की रिजेक्ट

[ad_1]

Gadar Kissa: फिल्म ‘गदर-एक प्रेमकथा’ ना सिर्फ अपने दौर की बंपर हिट फिल्म साबित हुई थी बल्कि इसके दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही गदर मचाया. इस फिल्म ने ना सिर्फ सनी देओल और अमीषा देओल के स्टारडम को आसमान पर पहुंचाया था बल्कि ये फिल्म आज भी दर्शकों के लिए खास है.

सनी देओल से पहले गोविंदा को ऑफर हुई थी गदर’?

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही लेकिन इस फिल्म को लेकर एक्टर गोविंदा ने एक खुलासा किया था. गोविंदा ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी सुनते ही इसे ठुकरा दिया था. दरअसल एक डांस रियलिटी शो में एक कंटेस्टेंट ने गोविंदा से सवाल किया था कि आपने क्यों ये फिल्म रिजेक्ट की थी और इसके बंपर हिट साबित होने के बाद आपको कैसा लगा था. इसे लेकर गोविंदा ने खुलकर जवाब दिया था.

गालियों की वजह से गोविंदा ने छोड़ी थी गदर

गोविंदा ने इसे लेकर कहा कि, ‘मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी थी. मैं ऐसे शख्स हूं जो किसी को गाली नहीं दे सकता. इस फिल्म में बहुत सारी गालियां थी, यहां तक कि देश को भी गाली दी गई थी. मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं कर सकता. हालांकि फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस वाकये पर बात करते हुए कहा था कि गोविंदा कभी भी फिल्म के लिए फर्स्ट च्वाइस नहीं थे. अनिल शर्मा ने कहा था कि ये फिल्म सनी देओल के लिए ही लिखी गई थी.’

सनी देओल के लिए ही लिखी थी गदर’ – अनिल शर्मा

गोविंदा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि, ‘फिल्म ‘महाराजा’ की शूटिंग के दौरान मैंने गोविंदा को ‘गदर’ की स्टोरी नैरेट की थी. हालांकि मैंने उन्हें बता दिया था कि ये फिल्म मैं सनी देओल को सुना चुका हूं. उस वक्त गोविंदा ने कहा था कि मैं ऐसी फिल्म में कभी काम नहीं कर सकता. इस फिल्म में बहुत हिंदू-मुसलमान वाला मुद्दा है.’

साल 2001 में रिलीज हुई थी ‘गदर’

फिल्म ‘गदर’ की बात करें तो साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में करीब 19 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं इस फिल्म ने देश में 76 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 133 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें –

Celebs Spotted: कियारा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, तो IIFA के लिए जयपुर पहुंचीं माधुरी दीक्षित, देखें तस्वीरें

 

[ad_2]