Mark Zuckerberg के लिए कमाल की दीवानगी! सालों पुरानी हुडी की हुई नीलामी, कई लाख में बिकी

[ad_1]

Meta के सीईओ Mark Zuckerberg एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वो अपने किसी फैसले या बयान नहीं बल्कि पुरानी हुडी के चलते खबरों में आए हैं. दरअसल, उनकी कई साल पुरानी एक हुडी लाखों रुपये में नीलाम हुई है. हुडी के साथ-साथ बोलीदाता को जुकरबर्ग का लिखा हुआ नोट भी दिया गया है. इसकी बोली लगाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. बोली से हुई कमाई को स्कूली बच्चों की शिक्षा के लिए खर्च किया जाएगा. 

अनुमानित कीमत से कहीं ज्यादा लगी बोली

बीते गुरुवार को इस हुडी के लिए बोली रखी गई है. नीलामी करने वालों ने इसकी बोली 1,000-2,000 डॉलर (लगभग 87,000 रुपये से 1.75 लाख रुपये) लगने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन नीलामी शुरू होते ही इसकी बोली चढ़ने लगी और आखिर में यह 15,875 डॉलर (लगभग 13.8 लाख रुपये) में नीलाम हुई. जुकरबर्ग यह हुडी 2010 में पहनते थे. इसी साल उन्हें टाइम्स ने पर्सन ऑफ द ईयर करार दिया था. जुकरबर्ग ने भी इसे अपनी ऑल-टाइम फेवरेट में एक बताया है. जुकरबर्ग ने एक नोट पर लिखा, ‘मैं अपने शुरुआती दिनों में इसे हमेशा पहनता था. इसमें हमारी मिशन स्टेटमेंट भी प्रिंट की गई है. इन्जॉय.’

इस ब्रांड की थी हुडी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Alternative ब्रांड की यह हुडी वियतनाम में बनी हुई थी. इसके अंदर की तरफ फेसबुक का मिशन स्टेटमेंट ‘मेकिंग द वर्ल्ड ओपन एंड कनेक्टेड’ लिखा हुआ था. इस हुडी पर कई आर्टिकल छप चुके थे. फेसबुक की 20वीं एनिवर्सरी पर मैट थॉम्प्सन नामक व्यक्ति ने फेसबुक मार्केटप्लेस से इसे जीता था. उन्होंने बताया कि बोली लगाने के बाद वो भूल गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद मेटा की टीम ने उनसे संपर्क कर बताया कि वो हुडी जीत चुके हैं. बता दें कि पहले भी जुकरबर्ग से जुड़ी चीजें नीलाम हुई हैं और उन्हें अच्छी रकम में खरीदा गया है.

ये भी पढ़ें-

Smartphone के झंझट से हो गए हैं परेशान? फीचर फोन दूर करेगा टेंशन, मिलेंगे कई फायदे

[ad_2]

दिल्ली स्कूल EWS प्रवेश 2025-26 का परिणाम घोषित, पहले लॉटरी ड्रॉ को यहां करें चेक

[ad_1]

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) श्रेणी में प्रवेश परिणाम घोषित कर दिए हैं. निजी सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए बुधवार दोपहर 2:30 बजे पहला कंप्यूटराइज्ड लॉटरी ड्रॉ आयोजित किया गया.

यह लॉटरी ड्रॉ शिक्षा निदेशालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया, जो दिल्ली-110054 स्थित सचिवालय में स्थित है. इस आयोजन में DoE के अधिकारियों, स्कूल प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों ने उपस्थित होकर प्रक्रिया की निगरानी की और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की. यह प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का काम करती है. लॉटरी ड्रॉ की सूची और आवंटित स्कूलों का विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. अभिभावक नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके दिल्ली स्कूल EWS प्रवेश 2025 की पहली लॉटरी सूची डाउनलोड कर सकते हैं.

दिल्ली स्कूल EWS प्रवेश 2025-26 परिणाम: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, edudel.nic.in.
  • ‘दिल्ली स्कूल EWS प्रवेश 2025-26 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें.
  • यह आपको लॉगिन पेज पर दोबारा निर्देशित करेगा.
  • अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • दिल्ली स्कूल EWS प्रवेश 2025-26 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • परिणाम डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

दिल्ली स्कूल EWS प्रवेश 2025-26 परिणाम डाउनलोड लिंक

आगे का ये है प्रोसीजर

चयनित उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं. इसमें आवश्यक दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र संबंधित स्कूल में जमा करना शामिल है. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो आवंटित सीट रद्द हो सकती है.

EWS/DG प्रवेश प्रक्रिया दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अनुसार, निजी, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं. इन सीटों का सही तरीके से आवंटन करने के लिए कंप्यूटराइज्ड लॉटरी ड्रॉ आयोजित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर पात्र बच्चे को प्रवेश पाने का समान अवसर मिले.

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Vrishchik Rashi 6 March 2025: वृश्चिक राशि वालों की मेहनत की बहुत अधिक तारीफ हो सकती है, पढ़ें

[ad_1]

Vrishchik Rashi 6 March 2025: वृश्चिक राशिफल 6 मार्च, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं.  ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी वृश्चिक राशि क्या कहती है.

वृश्चिक राशि जॉब राशिफल (Scorpio Job Horoscope)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए आत्मनिरीक्षण और आत्मिक खोज के लिए अनुकूल समय रहेगा.  आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए अनुभवों का सामना करने का अवसर मिल सकता है.  आज आपके कार्य स्थल पर आपके कार्यों की और आपकी मेहनत की बहुत अधिक तारीफ हो सकती है.  आप अपने अंदर ज्ञान पर भरोसा रखें तो अच्छा रहेगा  क्योंकि आज आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा.

वृश्चिक राशि हेल्थ राशिफल (Scorpio Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप स्वास्थ्य के लिहाज से आज  अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें तथा कार्य के बीच-बीच में आराम अवश्य करें अन्यथा,  थकावट के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है.  आज किसी भी प्रकार के तले भुने से बचने के लिए मेडिटेशन या योगासन करें तो आपको लाभ अवश्य मिलेगा.  

वृश्चिक राशि बिजनेस राशिफल (Scorpio Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको अपना व्यापार बढ़ाने के अपने साथी का या अपने किसी वरिष्ठ का पूरा प्रोत्साहन मिल सकता है.  आज का दिन आपको आपके विचारों को सकारात्मक बनाने का है  आप इसे और विशेष ध्यान देने की कोशिश करें,  अपने इरादों पर थोड़ा ध्यान दें. 

Scorpio Monthly Horoscope March 2025: वृश्चिक राशि वालों के कामकाज में रहेगा धीमापन, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सला

 

[ad_2]

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा झटका! इस मांग को कर दिया खारिज

[ad_1]

American Supreme Court: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (05 मार्च, 2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है. लगभग 2 बिलियन डॉलर के विदेशी सहायता भुगतान को रोकने की उनकी कोशिश को खारिज कर दिया. ट्रंप प्रशासन को दी गई कानूनी चुनौती पर अपने पहले फैसले में अदालत ने 5-4 मतों से निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा. इस फैसले में ये जरूरी किया गया था कि उन सहायता अनुबंधों पर भुगतान किया जाए जो पहले ही पूरे हो चुके हैं.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, जजों ने कहा कि जिन जज ने अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) और विदेश विभाग के साथ अनुबंधों के लिए भुगतान को फिर से शुरू करने का आदेश दिया था, उन्हें यह साफ करना चाहिए कि सरकार को कौन से दायित्व पूरे करने होंगे. कंजर्वेटिव चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स और ट्रंप की ओर से नियुक्त एमी कोनी बैरेट ने नौ सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों के साथ मतदान किया.

अभी भी बनी हुई है विवाद की गुंजाइश

हालांकि इस फैसले में फंड जारी करने की अनुमति दी गई है, लेकिन जजों ने कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं की और इससे निचली अदालतों में आगे विवाद की गुंजाइश बनी हुई है. इसके अलावा चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के साथ जस्टिस एमी कोनी बैरेट, एलेना कागन, सोनिया सोटोमेयर और केतनजी ब्राउन जैक्सन के बहुमत पर साइन भी नहीं किए गए.

वहीं, सैमुअल अलीटो, क्लेरेन्स थॉमस, नील गोर्सच और ब्रेट कावानुघ जैसे जजों ने इसका विरोध किया और तर्क दिया कि अदालत अपने अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहा है. अलीटो ने लिखा, “क्या एक भी जिला कोर्ट के जज के पास संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार को 2 बिलियन करदाताओं का डॉलर चुकाने (और संभवतः हमेशा के लिए गंवाने) के लिए बाध्य करने की अनियंत्रित शक्ति है?”

जानें क्या है विवाद?

यह विवाद अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) से मिलने वाली अरबों डॉलर की विदेशी सहायता पर केंद्रित है, जिसे ट्रंप ने जनवरी में रोक दिया था. हालांकि, कई एनजीओ ने यह तर्क देते हुए इस रोक को चुनौती दी कि इसने संघीय खर्च पर कांग्रेस के अधिकार का उल्लंघन किया और महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य और मानवीय पहलों को बाधित किया.

ट्रंप ने कहा है कि यूएसएआईडी को कट्टरपंथी चला रहे हैं और मस्क ने इसे एक आपराधिक संगठन बताया और कहा कि इसे बर्बाद कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: आसान नहीं है अमेरिकन ग्रीन कार्ड लेना, देनी होगी सोशल मीडिया से लेकर ये सब जानकारी

[ad_2]

फ्लॉप फिल्में देकर 80 करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस, 20 साल की उम्र में मां को खोया

[ad_1]

Janhvi Kapoor Birthday: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पॉपुलर स्टार बन गई हैं. जाह्नवी ने 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था. उनकी ये फिल्म सेमी हिट रही थी. फिल्म ने 74.19 करोड़ की कमाई की थी. जाह्नवी ने अभी तक के अपने करियर में ज्यादा हिट फिल्में नहीं दी हैं. उनकी फिल्म रूही, मिली,  मिस्ट एंड मिसेज माही, उलझ जैसी फ्लॉप फिल्में दी हैं. हालांकि, जाह्नवी अपने करियर में धीरे-धीरे ग्रो कर रही हैं. फिल्में भले ही उनकी बहुत चली न हों लेकिन उन्होंने करोड़ों की नेटवर्थ बना ली है. 

जाह्नवी कपूर की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स हैं कि जाह्नवी कपूर 82 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. वहीं वो एक फिल्म का 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.  जाह्नवी एड के जरिए भी कमाई करती हैं. वो एक एड का 70-80 लाख रुपये चार्ज करती हैं. उन्होंने रियल स्टेट में भी 30 करोड़ रुपये इंवेस्ट किया हुआ है.


जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में आने से पहले काफी इमोशनल फेज भी देखा. दरअसल, जाह्नवी जब 20 साल की थीं तो उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था. मां के निधन से जाह्नवी कपूर टूट गई थीं. हालांकि, जाह्नवी ने खुद को संभाला और धर्म की राह भी पकड़ी. जाह्नवी कपूर भगवान में विश्वास रखती हैं. वो अक्सर मंदिर जाते हुए नजर आती हैं. जाह्नवी केदारनाथ जा चुकी हैं. 

इन फिल्मों में दिखेंगी जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर तिरुपति बालाजी मंदिर भी जाती रहती हैं. वो अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मंदिर के बाहर स्पॉट होती हैं. बता दें कि जाह्नवी तो पिछली बार फिल्म देवारा पार्ट-1 में देखा गया था. अब उनके हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट हैं. वो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी. इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं. इसके अलावा वो परम सुंदरी और RC 16 में भी दिखेंगी. तीनों फिल्मों की शूटिंग चल रही है. 

ये भी पढ़ें- 40 साल के शख्स ने किया हमला, मारा थप्पड़, लैला मजनू फेम एक्ट्रेस ने सुनाई रूह कंपाने देने वाली आपबीती



[ad_2]

25 साल पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, कीवी टीम ने जीता था खिताब

[ad_1]

India vs New Zealand Champions Trophy Final: सन 2000 के बाद पहली बार हो रहा है जब भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने सामने हैं. दोनों के बीच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. आपको बता दें कि जब दोनों टीमें पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी में आमने सामने हुई थी, तब टीम इंडिया को हराकर कीवी टीम ने खिताब जीता था.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. भारत और न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में शामिल थे. ग्रुप स्टेज के मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था.

चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में आमने सामने थी भारत और न्यूजीलैंड

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा संस्करण सन 2000 में केन्या में आयोजित हुआ था, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता था. कीवी टीम भारत को फाइनल में हराकर चैंपियन बनी थी. यहां भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे और प्लेइंग 11 में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, अजित अगरकर, अनिल कुंबले, जहीर खान जैसे बड़े खिलाड़ी थे. 

तब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का स्कोर खड़ा था. कप्तान गांगुली ने 117 रनों की शानदार पारी खेली थी. सचिन तेंदुलकर ने 69 रन बनाए थे, दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की थी. हालांकि इसके बाद अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिस केर्न्स ने 102 रनों मैच जिताऊ पारी खेली थी. न्यूजीलैंड ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया को रनर-अप बनकर संतोष करना पड़ा था.

भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच कौन जीत सकता है?

वैसे तो दोनों टीमें काफी मजबूत है लेकिन टीम इंडिया के पास अच्छा मौका है कि वह 25 साल पहले हुए फाइनल मुकाबले का बदला चुकता करे. टीम इंडिया ने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) में सिर्फ एक मैच दुबई में खेला, उसमे भारत ने न्यूजीलैंड को हराया. 

न्यूजीलैंड के पास एडवांटेज ये हैं कि वह इस टूर्नामेंट में एक मैच दुबई स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेल चुका है. बेशक उसे हार का सामना करना पड़ा लेकिन वहां से वह परिस्थितियों को और भारतीय खिलाड़ियों के खेल को समझे होंगे. इतना तय हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रोमांचक होगा. खिताबी भिड़ंत दुबई में 9 मार्च को होगी.

[ad_2]

डोनेशन के लिए WhatsApp पर आया लिंक, क्लिक करते ही उड़ गए एक लाख रुपये, Scam से खुद को ऐसे बचाएं

[ad_1]

कर्नाटक में एक 31 वर्षीय व्यक्ति को अनजान नंबर से WhatsApp पर आए लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया. पीड़ित व्यक्ति ने डोनेशन देने के लिए लिंक पर क्लिक किया था, लेकिन यह स्कैमर्स की चाल थी और उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ गए. पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आपबीती बताई है. आइए जानते हैं कि कैसे स्कैमर्स ने इस व्यक्ति को अपना शिकार बनाया और ऐसे स्कैम से आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

डोनेशन के लिए किया था लिंक पर क्लिक

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति के पास WhatsApp पर एक मैसेज आया था. इसमें मेडिकल सहायता, एजुकेशन फंड और व्हीलचेयर के लिए डोनेशन मांगा गया था. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया हुआ था. पीड़ित व्यक्ति ने इसे असली समझकर लिंक पर क्लिक कर दिया. लिंक पर क्लिक करते ही उसके फोन में ऑटोमैटिक एक RPC ऐप इंस्टॉल हो गई. RPC का पूरा नाम रिमोट प्रोसीजर कॉल होता है और ऐसी ऐप्स को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर कोड करने के लिए यूज किया जाता है. ये अलग-अलग नाम से आती हैं. 

निवेश के नाम पर लगा दिया चूना

साइबर अपराधी RPC ऐप्स का दुरुपयोग कर लोगों को चूना लगा रहे हैं. इस मामले में स्कैमर्स ने एक इन्वेस्टमेंट ऐप के बहाने से मलेशियस ऐप इंस्टॉल कर दी. इसके बाद स्कैमर्स ने पीड़ित को बताया कि वह रोजाना 40 वीडियो देखकर 2,000 रुपये कमा सकता है. पीड़ित व्यक्ति स्कैमर्स की बातों में आ गया और अकाउंट शुरू करने के लिए 56,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए. कुछ दिन बाद जब उनसे ऐप से अपनी कमाई निकालनी चाही तो उससे 56,000 रुपये और मांगे गए. इस बार भी उसने स्कैमर्स की बात पर भरोसा करते हुए इतने ही रुपये और ट्रांसफर कर दिए. इस तरह उसने लगभग 1.12 लाख रुपये स्कैमर्स को भेज दिए. जब उससे लगातार पैसे की मांग की जाने लगी, तब उसे ठगी का अहसास हुआ.

ऐसे स्कैम से कैसे बचें

  • अनजान व्यक्ति से मिले मैसेज या ईमेल में दिए गए लिंक और अटैचमेंट पर क्लिक न करें.
  • कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक से ऐप्स डाउनलोड न करें.
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक अकाउंट डिटेल समेत दूसरी जानकारी शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-

Mark Zuckerberg के लिए कमाल की दीवानगी! सालों पुरानी हुडी की हुई नीलामी, कई लाख में बिकी

[ad_2]

Donald Trump के किस कदम से होने वाला है भारत को फायदा? | Paisa Live

[ad_1]

क्या Trump का नया Tariff War भारत के लिए फायदेमंद साबित होगा? अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने China और Canada पर 20% Tariffs लगाने का ऐलान किया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला! Sensex 1% की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। क्या यह अमेरिकी-चीनी व्यापार युद्ध का असर है? क्या इससे भारत को फायदा होगा? Samsung और अन्य कंपनियां चीन छोड़कर भारत आने की सोच रही हैं! जानिए इस बड़े फैसले के पीछे की सच्चाई और इसका भविष्य पर असर, इस Video में!                                              

[ad_2]

काम पर देर से आने पर यूपी के सिपाही का अजीबोगरीब जवाब! ‘पत्नी सपने में आती है और मेरा खून पीती है’

[ad_1]

काम पर देर से आने पर यूपी के सिपाही का अजीबोगरीब जवाब! ‘पत्नी सपने में आती है और मेरा खून पीती है’

‘शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की लेकिन…’, भारत को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद यूनुस

[ad_1]

Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि ढाका ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत को औपचारिक पत्र भेजा था. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली से अब तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला.

दरअसल, ब्रिटेन के ‘स्काई न्यूज’ को दिए गए इंटरव्यू में मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हसीना पर “मानवता के खिलाफ अपराध” के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा. बता दें कि बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद 77 वर्षीय शेख हसीना भारत चली आई थीं. वह 5 अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं.

बांग्लादेश की अदालत ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने शेख हसीना और कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों, सैन्य और असैन्य अधिकारियों के खिलाफ “मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार” के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यूनुस ने कहा, “मुकदमा सिर्फ शेख हसीना के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ भी चलेगा.”

भारत को भेजा गया अनुरोध, लेकिन कोई जवाब नहीं
यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने भारत को औपचारिक पत्र भेजकर प्रत्यर्पण की मांग की, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला. पिछले साल, भारत ने पुष्टि की थी कि उसे नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से “नोट वर्बल” (राजनयिक संदेश) प्राप्त हुआ है. हालांकि, भारत सरकार ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की.

क्या है ‘नोट वर्बल’?
“नोट वर्बल” कूटनीतिक संचार का एक तरीका है, जिसका उपयोग किसी देश द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने या किसी कार्रवाई का अनुरोध करने के लिए किया जाता है.

शेख हसीना पर लगे आरोप
बांग्लादेश सरकार का आरोप है कि हसीना, सेना और पुलिस ने जुलाई और अगस्त 2024 में प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की. हालांकि, हसीना ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. अब यह देखना होगा कि भारत सरकार इस प्रत्यर्पण अनुरोध पर क्या रुख अपनाती है.

यह भी पढ़ेंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग

[ad_2]