40 साल के शख्स ने एक्ट्रेस पर किया हमला, मारा थप्पड़, हाथ मरोड़ा

[ad_1]

Nehal Chudasama Physically Assaulted: मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 और एक्ट्रेस नेहल चुडासमा के हाथ फरवरी में एक भयानक हादसा हुआ. उन्होंने अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. नेहल ने बताया कि उनके साथ फिजिकल असॉल्ट हुआ है. उन्होंने हमला करने वाले की पहचान का खुलासा नहीं किया है.

उन्होंने पोस्ट कर लिखा- ’16 फरवरी को मुझे फिजिकली प्रताड़ित किया गया. बहुत फोर्स के साथ मेरा उल्टा हाथ मोड़ा गया. मेरे चेहरे पर थप्पड़ मारा गया, मेरे गाल लाल हो गए थे. मुझे पकड़ा गया और इस तरह से फेंका गया कि मेरे शरीर पर निशान पड़ गए. साथ ही मुझे अपनी कार से कुचलने की धमकी भी दी गई. मेरी कार के आगे के दरवाजे तोड़ गिए गए. मुझे गालियां दी गईं उस 40 साल के आदमी द्वारा. जो जिसे मैं 2 साल से जानती थीं. मुझे पब्लिक प्लेस पर स्टॉक किया गया. मेंटली टॉर्चर किया गया.’ 


उन्होंने लिखा- ‘मैं बहुत सदमे में हूं. क्योंकि मेरे साथ हुए हमले की यादें मुझे बार-बार सताती रहती हैं. लेकिन मैंने हिम्मत जुटाई और खुद को इससे बाहर निकाला. क्योंकि मुझे लड़ना था. एक पीड़ित होने के बावजूद मैं पीड़ित की तरह नहीं जीना चाहती. मैं बस ऐसी ही हूं. मैंने ये सहानुभूति को पाने के लिए शेयर नहीं किया. मुझे इसकी जरुरत नहीं. मैंने ये शेयर किया क्योंकि अगर किसी भी महिला को जरुरत हो तो इससे हिम्मत मिले. 8 मार्च को जब हम महिला दिवस मना रहे हैं- एक महिला की आत्मा बहुत  गुस्से से चिल्ला रही है. शारीरिक हमला एक अपराध है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. चाहे जो भी करना पड़े.’

एक्ट्रेस ने उस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था.

बता दें कि नेहल लैला मजनू, बड़ी हीरोइन बनती है और तू जख्म है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- March Re-release: ‘नमस्ते लंदन’ से लेकर ‘रांझणा’ तक, मार्च के महीने में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी ये फिल्में



[ad_2]

Meen Rashi 6 March 2025: मीन राशि वाले चिंतित होने से बचें, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 6 March 2025: मीन राशिफल 6 मार्च, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन क्रिएटिविटी से भरा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपकी क्रिएटिविटी उच्च  स्तर पर रहेगी. जिसके कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अच्छे तरीके से कार्य कर पाएंगे. आज आप अपनी भावनाओं को भी बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और  आपका अंतर ज्ञान आपको सही दिशा भी दिखाएगा. यदि आप किसी ने प्रोजेक्ट पर कार्य करना चाहते हैं,  तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.  

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य  सामान्य रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा,  परंतु खान पीन में नियंत्रण बरते,  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है.  

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

परिवार और दोस्तों के साथ आप बहुत अधिक आध्यात्मिक समय व्यतीत कर सकते हैं. आज आप बहुत अधिक चिंतित होने से बचे,  अपनी भावनाओं के प्रति सच्चे रहें और अपने दिल की सुने तो आपके लिए बहुत अधिक अच्छा रहेगा.  युवा जातक आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने और नई अवसरों के लिए खुले रहे. परिवार में शांति का माहौल रहेगा. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

भारत का ‘गांडीव’ दुश्मन को पलक झपकते कर सकता है तबाह, तेजस फाइटर जेट में होगा इंस्टॉल

[ad_1]

Gandiv Air-to-Air Missile: भारत अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए लगातार लगातार काम कर रहा है. अब भारत एक ऐसी मिसाइल विकसित कर रहा है, जो पलक झपकते दुश्मन के टारगेट को तबाह कर सकता है. भारत ने इस खतरनाम मिसाइल का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धारी अर्जुन के धनुष के नाम पर Astra Mklll मिसाइल का नाम ‘गांडीव’ रखा है.

सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) प्रोपल्शन सिस्टम से संचालित होने वाला यह बियॉन्ड विजुयल रेंज (BVR) एयर-टू-एयर मिसाइल, भारतीय वायु सेना की क्षमता को पूरी तरह से बदलकर रख देगा. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, गांडीव के 2 जमीन परीक्षण पूरी तरह से सफल रहे हैं और अब जल्द ही इसका हवाई टेस्ट भी होगा. इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ये चीन के फिफ्थ जेनरेशन के स्टील्थ फाइटर जेट्स को हवा में ही मार गिरा सकता है.

भारत के लिए अब तक राफेल था सबसे बड़ा दावेदार

भारत मल्टी रोल फाइटर जेट (MRFA) प्रोग्राम के तहत करीब 110 फाइटर जेट खरीदने की योजना बना रहा है. जिसका अब तक सबसे बड़ा दावेदार बनकर फ्रांसीसी राफेल सामने आया था.

IDRW के रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस Mkll और एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) पर अपग्रेडेड गैलियम नाइट्राइड (GaN) पर आधारित एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे (AESA) रडार के लगने के बाद अगर गांडीव से लैस किया जाता है, तो ये एक बेहद खतरनाक कॉम्बिनेशन होगा, जो राफेल की क्षमता को भी पीछे छोड़ देगा.

नए शिखर पर पहुंचेगी भारत की मिसाइल टेक्नोलॉजी की क्षमता

रिपोर्ट के मुताबिक, MRFA की दौड़ में आगे चल रहे राफेल को अब भारतीय के स्वदेशी गांडीव ने पीछे छोड़ दिया है. स्वदेशी मिसाइल गांडीव के भारतीय विमानों में इंस्टॉल होने के बाद भारतीय वायु सेना की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी. Astra Mklll यानी गांडीव भारत की मिसाइल टेक्नोलॉजी क्षमता को एक नए शिखर पर ले जाएगी. इसकी रेंज 140 से 160 किलोमीटर तक की है.

वहीं, यह मिसाइल बियॉन्ड विजुयल रेंज एयर टू एयर मिसाइल से क्षमता से लैस है. जिससे यह मिसाइल दुश्मन के मिसाइल के देखे बिना भी उसे मार गिराने में समर्थ है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी टैरिफ को जस्टिन ट्रूडो ने बताया ‘बड़ी बेवकूफी’, बोले- ‘हत्यारे तानाशाह पुतिन को खुश करना चाहते हैं ट्रंप’

[ad_2]

Driving Challan: पुराने चालान से मिलेगा झटपट छुटकारा, बस करना होगा ये काम | Paisa Live

[ad_1]

Driving करते समय हम सब जाने अनजाने में कई Traffic Rules तोड़ देते हैं मोटी रकम होने से उसकी भरपाई नहीं करते लेकिन आपको अब चालान की रकम कम करने या भी माफ़ करवाने का शानदार मौका मिल रहा है। 8 मार्च 2025 को National Lok Adalat 2025 लगने वाली है, इस दिन आप अपने सभी पुराने Pending Challan का निपटारा करवा सकते हैं। अदालत की Timing 10:00AM से लेकर 4:00PM तय की गई है। ध्यान रहे की आपको 8 मार्च को लोक अदालत लगने से पहले चालान/नोटिस को डाउनलोड करना होगा। 3 मार्च 2025 से चालान/नोटिस को Download करने का Process शुरू हो चूका है। इसकी पूरी जानकारी जानें के लिए Video को अंत तक देखें।

[ad_2]

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदलाव, बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी

[ad_1]

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार, 05 मार्च 2025 को शिक्षक भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 22/2024 का अंतिम परीक्षाफल जारी कर दिया. यह परीक्षाफल पटना उच्च न्यायालय में दायर मामले (CWJC No.- 2270/2024) के रेफरेंस में पारित आदेश के अनुपालन में प्रकाशित किया गया है. आयोग ने गेस्ट शिक्षकों की सेवा अवधि के लिए अधिभार देते हुए इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है.

परीक्षाफल की घोषणा में खास बात यह है कि पटना हाईकोर्ट ने आयोग को आदेश दिया था कि वह गेस्ट शिक्षकों को उनके सेवा अनुभव के आधार पर ग्रेस अंक दे, जिससे उनके परिणाम में सुधार हो सके. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले गेस्ट शिक्षकों की मांग पर ध्यान नहीं दिया था. यह स्थिति तब बनी जब गेस्ट शिक्षक जो 11वीं और 12वीं कक्षाओं में पढ़ाते थे, वे शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपने अनुभव के आधार पर पांच अतिरिक्त अंक की मांग कर रहे थे. हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद इन गेस्ट शिक्षकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

कोर्ट में अपील के बाद मिले अतिरिक्त नंबर

अदालत में सुनवाई के बाद, कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग को आदेश दिया कि वह गेस्ट शिक्षकों को उनके अनुभव के आधार पर ग्रेस अंक दे और परिणाम में उचित संशोधन करे. इसके बाद आयोग ने कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षा परिणाम में बदलाव किया और अब यह परिणाम प्रकाशित किया गया है. इससे पहले, तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के 11वीं और 12वीं के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद यह समस्या हल हो गई है.

यहां करें अपना रिजल्ट चेक

बिहार लोक सेवा आयोग के इस फैसले के बाद अब सभी उम्मीदवारों को उनके परिणाम के बारे में जानकारी दी गई है. इसके साथ ही, परिणाम में संशोधन होने के कारण, संबंधित उम्मीदवारों को ग्रेस अंक के हिसाब से उनके कुल अंकों में सुधार किया गया है. इससे गेस्ट शिक्षकों को राहत मिली है और वे अब सही तरीके से भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे. आप अपना रिजल्ट पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

होलाष्टक 6 मार्च से, 8 दिन फैलती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें क्या करें, क्या नहीं

[ad_1]

Holashtak 2025 Date: होलाष्टक के दौरान ग्रहों की नकारात्मकता बढ़ने से आठ दिन तक वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्र के कमजोर होने के कारण इस दौरान जातक की निर्णय क्षमता कम हो जाती है. होलाष्टक के दौरान पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है. होलाष्टक के समय में मौसम में बदलाव होता है, इसलिए दिनचर्या को काफी अनुशासित रखें.

होलाष्टक 6 मार्च से शुरू

पंचांग के अनुसार गुरुवार 6 मार्च को प्रात: 10:51 पर होलाष्टक आरंभ होंगे और 14 मार्च को दोपहर 12:24 पर होलाष्टक  समाप्त होंगे. होलाष्टक का आरंभ 6 मार्च से हो जाएगा. होलाष्टक 6 मार्च से 14 मार्च तक लगेगा. होलाष्टक का समापन होलिका दहन के दिन हो जाता है.

होलाष्टक के दौरान विवाह का मुहूर्त नहीं होता इसलिए इन दिनों में विवाह जैसा मांगलिक कार्य संपन्न नहीं करना चाहिए. नए घर में प्रवेश भी इन दिनों में नहीं करना चाहिए. भूमि पूजन भी इन दिनों में न ही किया जाए तो बेहतर है. नवविवाहिताओं को इन दिनों में मायके में रहने की सलाह दी जाती है.

होलिका दहन 13 व 14 मार्च को होली खेली जाएगी. होलाष्टक के समय विशेष रूप से विवाह, वाहन खरीद, नए निर्माण व नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए. ऐसा ज्योतिष शास्त्र का कथन है अर्थात् इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा या बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है.

होलाष्टक को क्यों माना जाता है अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलाष्टक के दौरान आठ ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं. अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी तिथि पर शनि, एकादशी पर शुक्र, द्वादशी पर गुरु, त्रयोदशी तिथि पर बुध, चतुर्दशी पर मंगल और पूर्णिमा तिथि के दिन राहु उग्र स्थिति में रहते हैं. होलाष्टक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं.

माना जाता है कि होलाष्टक की अवधि में किए शुभ और मांगलिक कार्यों पर इन ग्रहों का बुरा असर पड़ता है, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर भी पड़ सकता है. इस वजह से जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. यही कारण है कि होली से पहले इन आठ दिनों में सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है.

होलाष्टक का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के दौरान भगवान हनुमान, भगवान विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा करने का विधान है. माना जाता है कि पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. साथ ही होलाष्टक के आठ दिनों में व्यक्ति को निरंतर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए.

होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए

होलाष्टक के आठ दिनों तक शादी विवाह जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं. इसके साथ ही भूमि, भवन और वाहन आदि की भी खरीदारी को शुभ नहीं माना गया है. वहीं नवविवाहिताओं को इन दिनों में मायके में रहने की सलाह दी जाती है. हिंदू धर्म में 16 प्रकार के संस्कार बताये जाते हैं इनमें से किसी भी संस्कार को संपन्न नहीं करना चाहिये.

हालांकि दुर्भाग्यवश इन दिनों किसी की मौत होती है तो उसके अंत्येष्टि संस्कार के लिये भी शांति पूजन करवाई जाती है. इसके साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार का हवनए यज्ञ कर्म भी इन दिनों में नहीं किये जाते.

होलाष्टक में क्या करना चाहिए

होलाष्टक के दौरान पूजा पाठ का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इस दौरान मौसम में तेजी बदलाव होता है इसलिए अनुशासित दिनचर्या को अपनाने की सलाह दी जाती है. होलाष्टक में स्वच्छता और खानपान का उचित ध्यान रखना चाहिए. इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए.

होलाष्टक में भले ही शुभ कार्यों के करने की मनाही है लेकिन इन दिनों में अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर सकते हैं. व्रत उपवास करने से भी आपको पुण्य फल मिलते हैं. इन दिनों में धर्म कर्म के कार्य वस्त्र अनाज व अपनी इच्छा व सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को धन का दान करने से भी आपको लाभ मिल सकता है.

होलाष्टक के उपाय

संतान के लिए

यदि किसी कपल को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो वह होलाष्टक में लड्डु गोपाल की विधि विधान से पूजा पाठ करें. इस दौरान हवन भी करें जिसमें गाय का शुद्ध घी और मिश्री का इस्तेमाल करें. इस उपाय को करने से निसन्तान को भी संतान प्राप्त हो जाती है.

करियर में सफलता के लिए

यदि आप अपने करियर में तरक्की पर तरक्की चाहते हैं तो होलाष्टक में यह उपाय करें. घर या ऑफिस में जौ तिल और शक्कर से हवन करवाएं. ऐसा कर आपके करियर में आने वाली सभी बाधाएं खत्म हो जाएगी. आप जिस भी फील्ड में काम स्टार्ट करेंगे उसमें आसानी से सफलता का स्वाद चख सकेंगे.

धन प्राप्ति के लिए

यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं या अत्यधिक धन की कामना रखते हैं तो होलाष्टक में यह उपाय जरूर करें. कनेर के फूलए गांठ वाली हल्तीए पीली सरसों और गुड़ के द्वारा अपने घर में हवन करें. ऐसा करने से पैसों से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाएगी. इतना ही नहीं संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा.

अच्छी हेल्थ के लिए

अपनी अच्छी सेहत के लिए आपको होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. ये जाप करने के बाद गुग्गल से हवन भी करना न भूलें. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से असाध्य रोग से मुक्ति प्राप्त होती है.

सुखमय जीवन के लिए

यदि आपके जीवन में अत्यधिक दुख हैं तो होलाष्टक में हनुमान चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुरू कर दें. इससे आपके सभी दुख समाप्त हो जाएंगे. जीवन में खुशियां ही खुशियां होगी. आपकी लाइफ सुख सुविधाओं से सज्जित होगी.

March Pradosh Vrat 2025: मार्च में प्रदोष व्रत कब-कब ? डेट और पूजा मुहूर्त यहां जान लें

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार है टीम इंडिया, जाने 3 बड़े फैक्टर

[ad_1]

Champions Trophy 2025 Final: बुधवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच (India vs New Zealand Final) रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत एक मजबूत दावेदार है. चलिए आपको बताते हैं कि क्योंकि ज्यादा संभावनाएं हैं कि रोहित शर्मा एंड टीम फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटा ही देगी और खिताब अपने नाम करेगी.

8 टीमों के साथ शुरू हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड एक ही ग्रुप में थी. दोनों के बीच 2 मार्च को एक भिड़ंत हुई थी, इसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी. हालांकि उससे पहले ही दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह कन्फर्म कर चुकी थी. उस मैच को छोड़ भी दें तो 3 बड़े कारण हैं, जो बताते हैं कि क्यों 9 मार्च को खिताब उठाने के लिए टीम इंडिया मजबूत दावेदार है.

हेड टू हेड में भारत का रिकॉर्ड अच्छा 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड अच्छा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड, वनडे में अभी तक कुल 119 मैच खेले गए हैं. इसमें से 61 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि 50 मैच न्यूजीलैंड जीता है. इन दोनों के बीच हुए पिछले 20 मुकाबलों को भी देखें तो इनमें से 12 मैच भारत ने जीते हैं. 6 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और 2 बेनतीजा रहे.

दुबई की पिच पर स्पिनर्स को मदद, भारत इसमें भी मजबूत 

रोहित शर्मा एंड टीम की अभी तक हुए मैचों में जीत की बड़ी वजह उसकी गेंदबाजी रही है. भारत पहले 2 तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहा था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने 4 स्पिनर्स खिलाए. सेमीफाइनल में भी उसी प्लेइंग 11 के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी. 

न्यूजीलैंड के पास कप्तान मिशेल सेंटनर के रूप में एक स्पिनर गेंदबाज हैं. रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स को पार्ट टाइमर कहना गलत नहीं होगा. दुबई की पिचों पर स्पिनर्स के लिए काफी मदद है. इस क्षेत्र में भारत मजबूत है, जो मैच के नतीजे पर बड़ा असर डालेगी.

दुबई में भारत का अनुभव ज्यादा

न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज के 2 मैच पाकिस्तान में जीते, जिसके बाद भारत के खिलाफ खेलने के लिए उसे दुबई आना पड़ा. दुबई में भारत ने उसे शिकस्त दी. इसके बाद सेमीफाइनल भी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में ही जीता. दरअसल पाकिस्तान की पिचों पर शॉट खेलना दुबई की तुलना में आसान होता है. बेशक विलियमसन और रचिन रविंद्र ने गद्दाफी स्टेडियम में शतक लगाया लेकिन दुबई में इस अप्रोच के साथ बड़ी पारी नहीं खेली जा सकती. 

विराट कोहली ने सेमीफाइनल में 84 रन बनाए तो सिर्फ 5 चौके इसमें लगाए, क्योंकि उन्हें अब इस ग्राउंड और पिचों का बर्ताव अच्छे से समझ आने लगा है. डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स जैसे फिस्फोटक बल्लेबाजों का दुबई जैसी स्लो पिचों पर चलना मुश्किल होगा. ऐसे में भारत की बल्लेबाजी यहां अधिक मजबूत नजर आ रही है.

[ad_2]

Khakee: The Bengal Chapter का trailer हुआ realease fans हुए crazy

[ad_1]

<p>Khakee: The Bengal Chapter एक Indian crime thriller series है. जो reality पर based है. Prosenjit Chatterjee Khakee: The Bengal Chapter<br />के trailer launch event में पहुंचे और fans के साथ interact किया. Khakee:The Bengal Chapter much awaited series है, जो की reality पर based है Prosenjit Chatterjee ने Khakee: The Bengal Chapter में lead role play किया है और यह एक prominent Bengali actor में से एक है trailer को देखने के बाद लोगों की expectations Netflix की इस series से और ज्यादा बढ़ चुकी है. Khakee: The Bengal Chapter 20 मार्च 2025 को netflix पर आने वाली है.</p>
<p>&nbsp;</p>

[ad_2]

सिंगापुर: छेड़छाड़ के आरोप में एक भारतीय को मिली सजा, पड़ोसी के घर में खिड़की से घुसा था अंदर

[ad_1]

Man Sentenced for Jail in Singapore: सिंगापुर के लोकल न्यूज आउटलेट चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय नागरिक को अपने पड़ोसी के घर में सेंधमारी कर घुसने और एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 7 महीने के जेल की सजा सुनाई गई. छेड़छाड़ के मामले में आरोपी 26 साल के एराकोडन अभिनराज ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया. इसके अलावा आरोपी को जेल की सजा सुनाते हुए घर में सेंधमारी के मामले को भी ध्यान में रखा गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर, 2024 को घटी थी. अभिनराज उस महिला का पड़ोसी होने के कारण जानता था, जिसकी कई बार महिला से मुलाकात भी हुई थी.

क्या था पूरा मामला?

रिपोर्ट में मुताबिक, 22 सितंबर, 2024 की सुबह जब 36 साल की महिला अपने घर के मास्टर बेडरूम में अपने पति के सो रही थी, तब अभिनराज दो फ्लैटों को जोड़ने वाली बालकनी को पार कर कीचन की खिड़की से होते हुए घर में दाखिल हो गया था. इस दौरान महिला की बेटी घर के दूसरे कमरे में सो रही थी. अभिनराज अपने फोन का टॉर्च जलाकर महिला के मास्टर बेडरूम की तरफ बढ़ा और उसे छूने लगा.

रिपोर्ट में डेप्यूटी पब्लिक प्रोसिक्यूटर कैथी चू के हवाले से बताया, “जब महिला इस दौरान अपने पति को देखने के लिए बाईं तरफ मुड़ी तो देखा कि वह सो रहा था. हैरान होकर जब वह अपने दाईं ओर मुड़ी तो देखा कि आरोपी अभिनराज अपने हाथ में फोन पकड़े हुए था, जिसका टॉर्च जल रहा था.” उसके बाद महिला ने जोर से चीखकर अपने पति को जगाया, जिसने इस दौरान अभिनराज का सामना किया.

इस दौरान डरे हुए अभिनराज ने कमरे के अंदर ही पेशाब कर दिया और महिला के पति से पुलिस को नहीं बुलाने का अनुरोध करने लगा. हालांकि, उन्होंने पुलिस को बुला लिया.

महिला के छूने के आरोप से किया इनकार

रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के आरोपी अभिनराज ने महिला के घर में घुसने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन उसने महिला को छूने के आरोप से इनकार कर दिया और कहा कि उसका फोन जमीन पर गिर गया था, जिसके कारण महिला की नींद खुल गई थी.

अभियोजक ने आरोपी के लिए सजा की मांग की

अभियोजक ने आरोपी अभिनराज के लिए करीब 6 से 8 महीने की जेल की सजा की मांग की. उन्होंने कहा कि जब यह घटना घटी तो महिला एक असुरक्षित स्थिति में सो रही थी. इसके अलावा एक महिला के घर के अंदर उसने पेशाब कर दिया, जो एक महिला के लिए काफी असहसता की बात है.

आरोपी के वकील ने दी दलीलें

इसके बाद मामले के आरोपी अभिनराज के वकील दलील देते हुए कहा कि वह एक सामान्य भारतीय परिवार से आता है और उसके लिए 7 महीने की सजा की मांग की. उन्होंने आगे कहा कि अभिनराज की दादी की आत्महत्या से मौत हुई थी, जिससे आरोपी के मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा था.

इसके जवाब में अभियोजक ने कहा कि इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटर हेल्थ की जांच में अभिनराज में किसी तरह मानसिक समस्या नहीं पाई गई.

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी टैरिफ को जस्टिन ट्रूडो ने बताया ‘बड़ी बेवकूफी’, बोले- ‘हत्यारे तानाशाह पुतिन को खुश करना चाहते हैं ट्रंप’

[ad_2]

Green Energy Sector में BOOM, जानिए किस Stock ने किया सबसे बड़ा धमाका | Paisa Live

[ad_1]

Green Energy और Infrastructure Sector ने एक बार फिर शानदार वापसी की है! आज NTPC, NHPC, Adani Green, PowerGrid, और कई अन्य कंपनियों के Stocks में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। लेकिन असली सवाल यह है – क्या यह तेजी जारी रहेगी? 5 साल के Performance Data को देखें तो आपको अंदाजा होगा कि इन शेयरों ने निवेशकों को कितना फायदा पहुंचाया है। क्या यह सही समय है इस सेक्टर में निवेश करने का? इस Video में हम पूरी गहराई से विश्लेषण करेंगे और जानेंगे कि आगे क्या हो सकता है।                                       

[ad_2]