भूरा देखकर चूहा समझा क्या? नेवला है मैं…कुत्ते ने गरतफहमी में नेवले से लिया पंगा!

[ad_1]


श्रद्धा कपूर ने असंभव को संभव कर दिया! बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस

[ad_1]


स्टेज पर अक्षय कुमार को रेखा ने किया इग्नोर, अमिताभ बच्चन के बेटे को लगाया गले, वीडियो वायरल

[ad_1]

Rekha-Akshay Kumar Video: बॉलीवुड सेलेब्स के नाम अक्सर किसी न किसी के साथ जुड़ते रहते हैं. कुछ लिंकअप्स हमेशा याद रहते हैं. बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा का नाम जब भी लिया जाता है तो अमिताभ बच्चन का नाम अपने आप लिया जाने लगता है. अमिताभ बच्चन के अलावा  भी कई एक्टर्स के साथ रेखा का नाम जुड़ा है. उनमें से एक अक्षय कुमार भी है. रेखा और अक्षय ने साथ में फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काम किया था. उस समय रिपोर्ट आईं थीं कि रेखा अक्षय को पसंद करने लगी थीं. अब कई सालों बाद दोनों एक साथ आए तो रेखा ने उन्हें इग्नोर कर दिया. रेखा और अक्षय का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सोमवार को एक अवॉर्ड फंक्शन हुआ था जिसमें कई बड़े कलाकार पहुंचे थे. अक्षय कुमार से लेकर रेखा अभिषेक बच्चन और शिल्पा शेट्टी भी शामिल हुए थे. अवॉर्ड शो में रेखा को सम्मानित किया गया. जिसके बाद का वीडियो सामने आया है.

रेखा ने अक्षय को किया इग्नोर
वीडियो में रेखा स्टेज पर हाथ में अवॉर्ड लेकर खड़ी हैं. अक्षय कुमार और शिखर धवन साथ में स्टेज पर आते हैं. रेखा शिखर धवन को तो गले मिलती हैं और अक्षय कुमार को इग्नोर कर देती हैं. अक्षय साइड में जाकर खड़े हो जाते हैं.


अभिषेक बच्चन को मिलीं गले
अक्षय कुमार के जाने के बाद अभिषेक बच्चन स्टेज पर आते हैं. अभिषेक के आने पर रेखा उन्हें बहुत प्यार से हग कर रही हैं.  इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अक्षय कुमार को क्यों इग्नोर किया. एक ने लिखा-एक ऐसी घटना जिसने कई रिश्ते बनाए और तोड़े. एक ने लिखा- अभिषेक सोच रहा है आज मम्मी मारेगी.

बता दें इस शो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘डेढ़ साल के अंदर तलाक’, Saif Ali Khan और Kareena Kapoor की टूटेगी शादी? एस्ट्रोलॉजर ने की ये भविष्यवाणी



[ad_2]

ऑफिस में बैठकर काम करने वाले हो रहे हैं मोटापे का शिकार, आपकी सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

[ad_1]

मोटापा दिन पर दिन एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है. इसे आप कभी भी हल्के में न लें क्योंकि यह बस शुरुआत होती है. इसके बाद आप कई दूसरी गंभीर बीमारियों का दरवाजा खोल देते हैं. इसलिए कहते हैं न मोटापा वक्त रहते कंट्रोल कर लेना चाहिए. लैंसेट की स्टडी के मुताबिक जितना हो सके मोटापा को शुरुआत में ही कंट्रोल कर लेना चाहिए. 

लगातार बैठकर काम करने के कारण मोटापे का शिकार हो रहे हैं लोग

हेल्दी और मोटापा में जमीन  आसमां का फर्क है. यह एक गंभीर हेल्थ कंडीशन है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है खराब खानपान और लाइफस्टाइल. दुनिया का लगभग हर देश इस परेशानी से जूझ रहा है. लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले सालों में 25 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोग ओवरवेट या मोटापे का शिकार हो जाएंगे. ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों की उम्र 25 से ज्यादा है. उनमें से 59 प्रतिशत लोग गंभीर मोटापे का शिकार हो जाएंगे. यह सिर्फ जवान और बूढ़े लोगों को ही नहीं बल्कि वयस्क और बच्चे लोगों को भी अपना शिकार बना लेगा. अगर इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह गंभीर रूप ले सकती है. 

आने वाले साल में मोटापा का ऐसा रहेगा आंकड़ा

लैंसेट की स्टडी के मुताबिक 2.11 बिलियन 25 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का वजन ज्यादा है या फिर मोटापे के शिकार तेजी से हो रहे हैं. दूसरी तरफ 493 मिलियन बच्चे या 5 से 24 साल के लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं. जबकि 1990 में केवल 731 मिलियन वयस्क और 198 मिलियन बच्चे इस स्थिति में थे. इस रिपोर्ट में खुलकर यह बात रखी गई है कि वक्त रहते इस कंट्रोल किया जाए नहीं तो परिणाम काफी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं. इसी रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा रहा है कि  2050 तक 3.8 बिलियन 25 या ज्यादा उम्र के लोग और 746 मिलियन बच्चे व 24 साल से कम उम्र के लोग ओवरवेट या मोटापे के शिकार हो जाएंगे. यह स्थिति काफी ज्यादा खतरनाक है. 

यह भी पढ़ें: कान में हल्का सा भी दर्द इस खतरनाक बीमारी के लक्षण, तुरंत हो जाएं सावधान

मोटापे का कारण इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं लोग

लैंसेट ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी का वजन पिछली पीढ़ी की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है और मोटापा भी पहले से बढ़ रहा है. इससे टाइप 2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी रोग और कम उम्र में होने वाले कई कैंसर सहित स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले महीने अपने मासिक रेडियो संबोधन “मन की बात” में इस मुद्दे पर बात करने के बाद से देश में मोटापे पर बड़े पैमाने पर ध्यान दिया जा रहा है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Vivo की बढ़ी टेंशन! 8GB RAM और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Nothing के दो स्मार्टफोन, जानें

[ad_1]

Nothing Phone 3a Series: Nothing ने आज अपना बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन Phone (3a) सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन्स उतारे हैं जिसमें Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro शामिल हैं. इस बार कंपनी ने इसका डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ़्टवेयर में कई अपग्रेड किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Nothing Phone 3a Series Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने दोनों ही फोन्स में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. वहीं, परफॉर्मेंस के लिए इन स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर दिया हुआ है. फोन में 8GB तक की RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया हुआ है.

कैमरा सेटअप

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने Nothing Phone (3a) Pro में 50MP का पेरिस्कोप लेंस उपलब्ध कराया है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है. वहीं, Nothing Phone (3a) में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया हुआ है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए Nothing Phone (3a) में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया हुआ है. वहीं, Nothing Phone (3a) Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

पावर के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई है. कंपनी के अनुसार, ये बैटरी महज 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है. फुल चार्ज पर यह फोन पूरे दिन का बैकअप प्रदान करता है. साथ ही इसमें 50W की फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है. ये डिवाइसेस Nothing OS 3.1 पर चलेंगे जो Android 15 पर बेस्ड हैं. इससे यूज़र्स को लेटेस्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस भी मिल जाएगा.

Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro की कीमत

कीमतों की बात करें तो Nothing Phone 3a के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी है. वहीं, Nothing Phone 3a Pro के 8GB+256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये तय की गई है. इसके अलावा, इन फोन्स को कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रे जैसे रंगों में उतारा है. इन फोन्स के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. वहीं, इसकी बिक्री 11 मार्च 2025 से शुरू होगी.

Vivo V50 5G को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

Vivo ने हाल ही में अपना नया Vivo V50 स्मार्टफोन लॉन्च किया है जो मिड-बजट सेगमेंट में आता है. यह फोन अल्ट्रा स्लिम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ आता है. ये फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज़ रेड और स्टाररी नाइट जैसे तीन रंगों में बाजार में उपलब्ध है. इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है. वहीं, इसमें 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा भी मौजूद है.

ये स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है. साथ ही ये Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. पावर के लिए डिवाइस में 6000mAh की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई गई है जो 90W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन की कीमत 34,999 रुपये रखी है.

यह भी पढ़ें:

होने जा रहा है कमाल! ChatGPT से वीडियो भी जनरेट कर सकेंगे यूजर्स, कंपनी करेगी यह काम



[ad_2]

वरुण चक्रवर्ती ने लिया ट्रेविस हेड का विकेट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मजेदार मीम

[ad_1]

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन ट्रॉफी सेमीफाइनल का मुकाबला इस वक्त दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है. ऐसे में भारत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने बल्लेबाज ट्रेविस हेड 39 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. उन्हें स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया. इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड के खौफ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम वायरल हो रहे थे, जो अब उनके आउट होने के बाद फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. आइए आपको दिखाते हैं कुछ मजेदार मीम.


 

जैसे ही वरुण ने ट्रेविस हेड को आउट किया वैसे ही सोशल मीडिया पर वरुण को लोगों ने हीरो बना दिया. इतना ही नहीं, एक पोस्ट में तो रोहित शर्मा को वरुण के पैर धोते हुए दिखाया गया है. आपको बता दें कि ट्रेविस हेड बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं और भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. 2023 वनडे वर्ल्डकप में भी भारत की हार में उन्हीं का सबसे बड़ा हाथ रहा था. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मीम तेजी से वायरल हो रहे थे.




सर्वे में छलका अमेरिकी नागरिकों का दर्द, डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनाकर पीट रहे अपना माथा

[ad_1]

Survey on Donald Trump’s Presidency: संयुक्त राज्य अमेरिका की गद्दी पर बैठने के बाद से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं. इसमें यूक्रेन में सैन्य मदद पर रोक, कई देशों पर टैरिफ की घोषणा, अप्रवासियों का डिपोर्टेशन प्रमुख फैसले हैं. डोनाल्ड ट्रंप और उनके समर्थक शुरू से ही इन फैसलों को देश के विकास से जोड़ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के लोग ट्रंप के इन फैसलों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं.

CBS ने कराया सर्वे, आए हैरान करने वाले नतीजे

अमेरिकी मीडिया CBS ने एक सर्वे कराया. इस सर्वे के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि ट्रंप अपने जिन मुद्दों के साथ चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने, वह अब उन सभी मुद्दों को छोड़कर उसके उलट अन्य सभी काम कर रहे हैं. अगर ट्रंप महंगाई से राहत दिलाने के लिए कोई बड़ा फैसला करते तो देश की प्रगति के लिए कोई बात हो सकती थी.

ट्रंप को कुर्सी सौंप कर पछता रहे अमेरिकी

सीबीएस के सर्वे में शामिल 82 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने कहा कि हम चाहते हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए काम किया जाए. 80 प्रतिशत लोगों ने कहा, महंगाई से राहत दिलाने की ओर सरकार को काम करना चाहिए. वहीं, 59 प्रतिशत लोग टैक्स में छूट की मांग कर रहे हैं और मात्र 51 प्रतिशत लोगों के लिए ही मैक्सिको बॉर्डर का मुद्दा जरूरी है, जबकि 73 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ट्रंप मैक्सिको के सीमा विवाद को जरूरत से ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

वहीं, 69 प्रतिशत अमेरिकी लोगों का कहना है कि ट्रंप सरकार सबकी नौकरियां खाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है. हालांकि, मात्र 29 प्रतिशत लोगों को यह लगता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महंगाई को लेकर गंभीर हैं.

अमेरिका की मंशा के विपरीत काम कर रहे ट्रंप

अगर सीबीएस के इस सर्वे का पैटर्न देखा जाए तो इससे पता चलता है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी नागरिकों की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं. इसमें ट्रंप की बदली हुई विदेश नीति भी शामिल हैं, जिनसे अमेरिकी सहमत नहीं हैं. 42 प्रतिशत लोगों को लगता है कि देश की विदेश नीति में जो बदलाव हुआ है उससे देश की स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है. वहीं, 31 प्रतिशत लोगों का कहना था कि विदेश नीति ठीक है.

यूक्रेन को लेकर कितने प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने दिया साथ

इस सर्वे में शामिल 52 प्रतिशत लोगों ने यूक्रेन के लिए समर्थन दिया है. वहीं, मात्र 4 प्रतिशत लोग ही रूस के समर्थन में आए. उल्लेखनीय है कि यह सर्वे शुक्रवार (28 फरवरी) को व्हाइट हाउट में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक के दौरान हुई बहस के पहले आयोजित की गई थी.

51 प्रतिशत लोगों का कहना है कि ट्रंप का यूक्रेन के लिए हथियार सप्लाई को रोकना गलत था. वहीं, यूक्रेन के समर्थन में आए लोगों ने कहा कि ट्रंप जेलेंस्की की बजाए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अधिक पक्ष ले रहे हैं.

यह भी पढे़ंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग

[ad_2]

सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन, दुबई में 300 का टारगेट चेज़ करना असंभव

[ad_1]

IND vs AUS Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ की पारी में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. सलामी बल्लेबाज कपूर कोनोली शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद 54 के स्कोर पर ट्रेविस हेड भी पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद कप्तान स्मिथ ने पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े टोटल की तरफ ले जाने के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. वह जब आउट हुए ऑस्ट्रेलिया ने 198 रन बना लिए, ऑस्ट्रेलिया एक बड़े टोटल की तरफ बढ़ रही है. इस ग्राउंड (Highest run chase in dubai stadium in odi ) पर चेस करने वाला सबसे बड़ा स्कोर 285 रन का है.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट रन चेस 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाईएस्ट रन चेस 285 का है. 20 दिसंबर 2013 को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 285 रनों का लक्ष्य दिया था. श्रीलंका ने 2 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था और 2 विकेट से जीत दर्ज की थी.

अपडेट जारी है

[ad_2]

चीन, मैक्सिको और कनाडा के बाद अब भारत पर डोनाल्ड ट्रंप की पैनी नजर, टैरिफ लगाने को तैयार!

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने ट्रेड पॉलिसी पर सख्त रुख अपनाते हुए मैक्सिको और कनाडा से होने वाले इंपोर्ट पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की पुष्टि कर दी है. इसके अलावा, चीन पर भी अतिरिक्त 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया गया है, जिससे व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है.

ट्रंप प्रशासन ने पहले ही स्टील और एल्यूमिनियम जैसे कई उत्पादों पर 25 फीसदी तक का टैरिफ लगा दिया था. अब नए टैरिफ से 918 बिलियन डॉलर के इंपोर्ट प्रभावित होंगे. इस फैसले के बाद ग्लोबल मार्केट में तेज़ गिरावट देखी गई है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका जल्द ही यूरोपीय यूनियन (EU), ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल और सेमीकंडक्टर के इंपोर्ट पर भी टैरिफ लगा सकता है.

भारत भी हो सकता है प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी किसानों से घरेलू बाज़ार में अधिक उत्पादन करने को कहा है. उन्होंने साफ किया कि 2 अप्रैल से आयातित उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा. इसी बीच अमेरिका, भारत पर कृषि उत्पादों पर टैरिफ घटाने का दबाव बढ़ रहा है. हालांकि, भारत ने तर्क दिया है कि ऐसा करने से करोड़ों गरीब किसानों की आजीविका पर असर पड़ेगा. हाल ही में, ट्रेड टेंशन के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका दौरे पर हैं. खबरों के मुताबिक, वे अमेरिका के संभावित रिसीप्रोकल टैरिफ को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

भारत पर टैरिफ का असर किन सेक्टर्स पर पड़ेगा?

द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, अगर ट्रंप प्रशासन भारत पर कड़े टैरिफ लगाता है, तो ये तीन क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. इसमें पहला सेक्टर पेट्रोकेमिकल्स और फार्मास्युटिकल होगा. ये भारत के प्रमुख निर्यात सेक्टर हैं और अमेरिका में इनकी बड़ी मांग है. दूसरा सेक्टर है इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल उपकरण. इन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने से भारत के निर्यात पर असर पड़ेगा. वहीं, तीसरा सेक्टर है ऑटोमोबाइल और EV सेक्टर. भारत की नई EV नीति टेस्ला जैसी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बनाई जा रही है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ से इस योजना को झटका लग सकता है.

भारत को कितना नुकसान होगा?

भारत का अमेरिका के साथ व्यापार सरप्लस (Trade Surplus) 35 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो भारत की जीडीपी का 1 फीसदी है. अगर टैरिफ बढ़ता है, तो यह सरप्लस कम हो सकता है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ेगा. हालांकि, S&P ग्लोबल रेटिंग्स का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था घरेलू मांग पर आधारित है, इसलिए टैरिफ का प्रभाव सीमित रहेगा. लेकिन अगर अमेरिका ने सख्त कदम उठाए, तो भारत को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: चीन ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब, अब अमेरिका को भारी पड़ेगा ड्रैगन का टैरिफ

[ad_2]