8वें वेतन आयोग का फॉर्मूला! जानिए इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

[ad_1]

8th Pay Commission Formula: भारत सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है, जिससे लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस आयोग के तहत सैलरी में वृद्धि का मुख्य आधार फिटमेंट फैक्टर होगा, जो कर्मचारियों की सैलरी को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण गुणक के रूप में काम करता है.

8वें वेतन आयोग का फॉर्मूला

दरअसल, किसी भी वेतन आयोग में सैलरी और पेंशन बढ़ाने में सबसे अहम फैक्ट फिटमेंट फैक्टर होता है.  ये एक ऐसा गुणक है जो कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिसके कारण कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 23.55 फीसदी की वृद्धि हुई थी. अब, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 8वें वेतन आयोग में इस फैक्टर को 2.28 से 2.86 के बीच रखा जा सकता है, जिससे कर्मचारियों को 20 फीसदी से 50 फीसदी तक की सैलरी वृद्धि की उम्मीद है. उदाहरण के लिए, अगर किसी की वर्तमान बेसिक सैलरी 18,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 है, तो रिवाइज्ड बेसिक सैलरी 51,480 हो जाएगी.

8वें वेतन आयोग की बड़ी बातें

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है. इससे लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी लाभार्थी होंगे. सैलरी के साथ ही विभिन्न भत्ते जैसे कि डीए, एचआरए, टीए, मेडिकल, शिक्षा आदि भी 8वें वेतन आयोग में बढ़ाए जा सकते हैं.

8वां वेतन आयोग क्यों जरूरी है

8वें वेतन आयोग का गठन सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी सैलरी और पेंशन में वृद्धि के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद करेगा. यह आयोग महंगाई और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सैलरी संरचना में आवश्यक समायोजन करेगा, जिससे कर्मचारियों को उनके काम के अनुसार उचित मुआवजा मिल सके.

ये भी पढ़ें: चीन, मैक्सिको और कनाडा के बाद अब भारत पर डोनाल्ड ट्रंप की पैनी नजर, टैरिफ से ये सेक्टर सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित

[ad_2]

पाकिस्तान में आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला, बारूद लदी दो गाड़ियों से आतंकियों ने किया अटैक; 9 की

[ad_1]

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत की ख़बर है और 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हमला पाकिस्तान के आर्मी परिसर में हुआ है.

पाक के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के बन्नू जिले में स्थित सैन्य परिसर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी दो कारें परिसर में घुसा दी गईं, जिससे भीषण विस्फोट हुआ. पुलिस अधिकारी जाहिद खान ने बताया, ‘सैन्य परिसर में बम विस्फोट के बाद कुछ हमलावर अंदर घुसते दिखे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया. विस्फोटों के बाद हवा में धुएं का गुबार उठा और गोलियों की आवाजें सुनाई दीं.

हमलावरों को मार गिराया
पाकिस्तानी सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक,’दीवार में सेंध लगाने के बाद पांच से छह और हमलावरों ने छावनी में घुसने की कोशिश की लेकिन उन्हें मार गिराया गया. इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है’.

जैश अल-फ़ुरसान ने ली हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गुट से जुड़े जैश अल-फ़ुरसान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.बन्नू जिले के सैन्य परिसर में हुए इस हमले में आर्मी की तरफ से मौतों की जानकारी नहीं दी गई लेकिन बन्नू के जिला अस्पताल ने कम से कम 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

जैश अल-फ़ुरसान की तरफ से ये हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सबसे बड़े सैन्य क्षेत्र में किया गया है.पाकिस्तान के इस राज्य में पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप सबसे ज्यादा एक्टिव है. इस क्षेत्र में इस ग्रुप की तरफ से सबसे ज्यादा हमले किए जाते हैं.

रमजान के पाक महीने में ये आतंकी हमला किया गया है. इस आतंकी हमले के वक्त कई लोग नमाज पढ़ रहे थे तो कई लोग रोजा खोलने की तैयारी कर रहे थे. पिछले साल नवंबर माह में एक सुरक्षा चौकी पर हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट में 12 सैनिक मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें: 

1962 के युद्ध में ड्रैगन ने जिस जमीन पर किया था कब्जा! LAC पर वहीं बसाई बस्ती, सड़कें-ट्रांसफॉर्मर सब मौजूद



[ad_2]

साइड कट ड्रेस में दिखीं नुसरत, थाई हाई स्लिट गाउन में अदा शर्मा ने ढाया कहर

[ad_1]

साइड कट ड्रेस में नुसरत भरूचा ने फ्लॉन्ट किया फिगर, तो थाई हाई स्लिट गाउन में अदा शर्मा ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

[ad_2]

होली खेलने के दौरान Smartphone का ऐसे रखें ख्याल, अंदर नहीं घुसेगा पानी, रंगों से भी रहेगा सुरक

[ad_1]

रंगों का त्यौहार होली नजदीक आ गया है. होली खेलते वक्त अगर Smartphone जेब में हो तो इस पर रंग और पानी आदि गिरने का डर रहता है. अब फोन इतना जरूरी हो गया है कि इसे साथ रखे बिना मुश्किल हो जाती है. ऐसे में होली पर फोन को रंग और पानी से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन को पानी और रंग से बचा पाएंगे.

वाटरप्रूफ पाउच करें यूज

होली के दौरान फोन को साथ रखने के लिए वाटरप्रूफ पाउच यूज करें. यह प्लास्टिक कवर होता है, जिसमें फोन की स्क्रीन आसानी से नजर आती है. यह जरूरी मैसेज और नोटिफिकेशन पढ़ने में मदद करता है, साथ ही फोन को भीगने या रंग में रंगने से भी बचाता है. कम कीमत वाला यह प्रोडक्ट आसानी से मिल जाता है.

वाटरप्रूफ केस

वाटरप्रूफ केस भी फोन को पानी और दूसरे लिक्विड से बचाने का अच्छा जरिया है. ये फोन के ऊपर पूरी तरह फिट हो जाते हैं और इन्हें बिना किसी झंझट के कैरी किया जा सकता है. हालांकि, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन ये फोन को भीगने से बचाने में मददगार साबित होते हैं.

प्लास्टिक से करें कवर

अगर होली खेलते वक्त आपको कहीं बाहर जाना पड़ जाए और आपके पास वाटरप्रूफ कवर या केस मौजूद न हो तों फोन को अच्छी तरह से प्लास्टिक से कवर कर लें. इससे यह भीगने से बच सकेगा. इसके अलावा होली के दौरान फोन को शर्ट की जेब में न रखें. अगर कोई पानी या रंग फेंकता है तो यह सीधा फोन पर जा सकता है, जिससे नुकसान होने का खतरा रहता है.

सूखे रंग भी बचाएं

होली के दौरान फोन को सिर्फ पानी से ही नहीं बल्कि सूखे रंग से भी बचाना है. सूखा रंग बहुत बारीक होता है और यह फोन के चार्जिंग पोर्ट या ऑडियो जैक में घुस सकता है. कई मोबाइल कवर में पोर्ट और जैक कवर भी होते हैं. इसलिए ऐसे कवर का इस्तेमाल कर फोन को खराब होने से बचाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Alert! सोशल मीडिया पर India Post के नाम पर चल रहा फर्जी लकी ड्रॉ, सरकार ने बताया Scam

[ad_2]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का चौथा रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के स

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time Day 4: माह-ए- रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हो चुकी है. रमजान ऐसा महीना है जिसे इबादत, सब्र, नेकी और आत्मसंयम का इम्तिहान माना जाता है. रमजान में रोजा रखना हर मुसलमान पर फर्ज है, क्योंकि रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में एक है. लेकिन मुसलमानों के लिए रोज सिर्फ एक रस्म या परंपरा मात्रा न होकर खुद को अल्लाह के करीब ले जाने का सुनहरा अवसर भी है.

रोजेदारों के लिए रोजे का महत्व

रमजान में हर मुसलमान सुबह से लेकर शाम तक रोजा रखता है. यह सिलसिला पूरे रमजान यानी 29 से 30 दिनों तक चलता है. लेकिन रोज सिर्फ सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि असली रोजा तो वह है जो तन-मन और आत्मा तीनों को पाक कर दे. वहीं सच्चा रोजेदार तो वह है जो रमजान खत्म होने के बाद भी अच्छे कर्म और आदतों को जारी रखें.

रमजान महीने की शुरुआत होते ही रोजा रखने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. इसी क्रम में बुधवार 5 मार्च 2025 को रमजान महीने का चौथा रोजा रखा जाएगा. चौथे रोजे को अल्लाह की इबादत में रोजेदार का वकील कहा गया है. यानी शख्स नेक नियत और अच्छे जज्बे के साथ रोजा रखकर अल्लाह की राजमंदी हासिल करता है.

सहरी-इफ्तार का समय

रमजान के पूरे महीने वैसे तो रोजा रखने का महत्व है. लेकिन रोजा तभी मुकम्मल होता है जब इसे पूरे नियमानुसार रखा जाए .इसके लिए रोजेदारों को सही समय पर सहरी और इफ्तार करना भी जरूरी होता है. सहरी रोजा रखने से पहले किया गया हल्का भोजन होता है, जिसके बाद मुसलमान रोजा का संकल्प लेते हैं. इसके बाद शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. रोजा मुकम्मल होने के लिए यह बेहद जरूरी है कि सहरी और इफ्तार भी सही समय पर की जाए. गलत समय पर किए गए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता. इसलिए यह जान लीजिए कि रमजान के चौथे दिन सहरी-इफ्तार का समय क्या रहेगा.

बता दें कि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर हो जाता है. ऐसे में यह जान लीजिए कि 5 मार्च को दिल्ली, मुंबई,  लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-




रमजान 5 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 5 March in India)

















शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:23 शाम 06:24
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:09 शाम 06:10
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 05:20 शाम 06:24
कानपुर (Kanpur)  सुबह 05:11 शाम 06:14
लखनऊ (Lucknow) सुबह 05:42 शाम 06:46
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:39 शाम 05:53
मेरठ (Meerut) सुबह 05:21 शाम 06:24
नोएडा (Noida) सुबह 05:22 शाम 06:25
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:23 शाम 06:30
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:53 शाम 06:46
पटना (Patna) सुबह 04:52 शाम 05:55
रांची (Ranchi) सुबह 04:52 शाम 05:57
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:12 शाम 06:19

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण इस बार का कितना खतरनाक है, किन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़े

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार, 05 मार्च 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शुक्रवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. आप पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे. 

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
वृषभ राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ ये समय रिश्ते को मजबूती प्रदान कर सकता है. इस दौरान झूठे व्यक्तित्व को दिखाने से बचें.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. ऐसे में किसी भी तरह का गलत निर्णय लेने से बचें.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन आपको आपके प्यार की कदर करना सिखाएगा. आज  आप अपने पार्टनर के साथ बहुत सारे यादगार लम्हें गुजारेंगे.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से सामान्य रहने वाला है. पार्टनर के साथ दिल की बात को साझा कर सकते हैं. 

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से सही जाने वाला है. अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत के जरिए रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं पर हो सकता है पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी लग जाए जिस वजह से आपके और उनके बीच अनबन हो सकती है.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन खत्म हो सकती है. 

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मन बना सकते हैं. आपकी लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भर जाएगी.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. आपको आज अपने जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगा. 

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे. ये समय आपके प्यार के लिए अच्छा जाने वाला है.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन प्यार के लिहाज से बहुत अच्छा जाने वाला है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. जिससे आपको खुशी मिलेगी.

Love Horoscope 05 March 2025: कन्या, तुला, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का प्यार, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

[ad_2]

कभी किया था 58 घंटे लगातार किस! अब 13 साल बाद अलग हो रहा ये जोड़ा, जानिए वजह

[ad_1]

Trending Video: 2013 में 58 घंटे और 35 मिनट के किस से दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले थाई कपल, एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने अलग होने का ऐलान किया है. सबसे लंबे चुंबन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले कपल ने एक बार अपनी 58 घंटे की किस वाली ताकत दिखा कर लोगों को हैरान कर दिया था. उनके रिकॉर्ड तोड़ने की उपलब्धि के लिए न केवल अटूट जज्बे की जरूरत थी, बल्कि शारीरिक लचीलापन भी था, क्योंकि वे पूरी चुनौती के दौरान बिना सोए, खड़े होकर एक दूसरे को किस करते रहे. लेकिन अब यह जोड़ा अलग होने जा रहा है.

लंबी किस करके रिकॉर्ड बनाने वाला कपल होने जा रहा अलग

हालांकि, अब इन सब में इस कपल ने ऐसा फैसला लिया है कि हर कोई हैरान है. इस जोड़े ने अब अपने अलग होने की घोषणा की है, जिससे इनके कई चाहने वाले निराश हो गए हैं. हालांकि उन्होंने अपने अलग होने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन उन्होंने शेयर किया कि वो धीरे-धीरे अलग हो गए थे. एक्काचाई ने पॉडकास्ट में कहा, “यह बहुत भारी मन से है कि हम इस व्यक्तिगत बदलाव को शेयर करते हैं,” उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी यात्रा एक साथ यादों से भरी हुई थी, लेकिन अब अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ने का वक्त आ गया है.

2013 में बनाया था रिकॉर्ड

अब कपल ने अलग अलग होने के बावजूद एक दूसरे को काफी सम्मान दिया है. उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करने का फैसला लिया है. कपल ने 2013 में दुनिया का सबसे लंबा किस करके 1 लाख थाई बाइट जीते थे इसके अलावा 2 लाख 34 हजार 650 रुपये की दो हीरे की अंगूठियां जीतकर घर लेकर आए थे. उनका ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. अब उनके अलग होने की चर्चा सोशल मीडिया पर हर किसी की बैठकी का हिस्सा बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा पोस्ट भी गिनीज बुक के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये सही है, इतने साल साथ में रहने के बाद भी मोहब्बत नहीं हुई क्या. एक और यूजर ने लिखा..ये किस तरह के लोग हैं, पहले किस करते हैं फिर अलग हो जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो होना ही था.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो


SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती की आंसर Key जारी, इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

[ad_1]

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कॉन्स्टेबल 2025 परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी (Answer Key) और उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक (Response Sheet) जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक और प्रोविजनल आंसर की अब आयोग की वेबसाइट ( पर उपलब्ध हैं. उम्मीदवार अपने पंजीकरण लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके चेक कर सकते हैं.

9 मार्च तक उठा सकते हैं आपत्ति

जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि लगती है, वे 4 मार्च से 9 मार्च 2025 शाम 6 बजे तक प्रति प्रश्न ₹100 का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि 9 मार्च के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. SSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी रिस्पांस शीट और उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट समय सीमा से पहले ले लें, क्योंकि उसके बाद यह उपलब्ध नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट्स कैंडिडेट्स के लिए मौका, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

SSC GD 2025 परीक्षा का आयोजन

SSC द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ISRO के साइंटिस्ट इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कर चुके हैं पढ़ाई, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

SSC GD 2025 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद लॉगिन या रजिस्टर टैब पर क्लिक करें.
  3. अब उम्मीदवार यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.
  4. फिर उम्मीदवार “मेरे आवेदन” सेक्शन में जाएं और “उत्तर कुंजी चुनौती” पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद उम्मीदवार चुनौती प्रणाली के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  6. फिर उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें.
  7. भुगतान प्रक्रिया पूरी करें और शुल्क जमा करें.
  8. आपत्ति दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  9. अपनी दर्ज की गई चुनौतियों का स्क्रीनशॉट लें और पेज सेव रखें.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

IND vs AUS: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, ये हैं टीम इंडिया की जीत के 3 बड़े हीरो

[ad_1]

India beat Australia in champions trophy semi final: भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है. 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 84 रनों की शानदार पारी खेली. जब वह आउट हुए तब भारत जीत के करीब पहुंच चुका था. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को 264 पर रोक दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है. इस जीत में पूरी टीम का योगदान रहा लेकिन यहां हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए. 

विराट कोहली

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की ये चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है. विराट कोहली ही हैं, जिनके कारण ये लक्ष्य आसानी से हासिल हो गया. रोहित शर्मा (28) और शुभमन गिल (8) के आउट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया था. कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ 91 रनों की साझेदारी की और फिर अक्षर पटेल के साथ 44 रन जोड़े. इन साझेदारियों ने टीम इंडिया के ऊपर से प्रेशर को हटा दिया. 

विराट कोहली अपनी इस पारी में बड़े शॉट पर निर्भर नहीं रहे, उन्होंने सिंगल डबल से अधिक रन बनाए. 84 रनों की पारी में कोहली ने सिर्फ 5 चौके लगाए. विराट इस जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें बड़े मैच का प्लेयर क्यों कहा जाता है.

हार्दिक पांड्या 

विराट जब आउट हुए तब भारत को जीत के लिए 44 गेंदों 40 रन चाहिए थे. ऐसी दबाव वाली स्थिति में कुछ डॉट गेंदें टीम इंडिया पर दबाव बढ़ा सकती थी. हार्दिक पांड्या हमेशा की तरफ कूल नजर आए, उन्होंने तेज तर्रार पारी खेलकर मैच को जल्दी फिनिश करने में अहम योगदान दिया. हार्दिक ने 24 गेंदों में 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जहां अन्य बल्लेबाजों के लिए चौके लगाना मुश्किल था, वहां हार्दिक पांड्या ने 3 बड़े छक्के लगाए. इसमें एक 106 मीटर का छक्का भी शामिल है.

मोहम्मद शमी 

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारतीय टीम की गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने अनुभव को दर्शाया, पारी का पहला विकेट उन्होंने कूपर कोनोली के रूप में लिया. जब स्टीव स्मिथ जम चुके थे, तब उन्हें बोल्ड कर भारत को वापसी कराई. मोहम्मद शमी ने पारी में सबसे अधिक 3 विकेट लिए. अपने 10 ओवरों के स्पेल में उन्होंने 4.80 की इकॉनमी से 48 रन दिए. शमी ने इस जीत के बड़े हीरो साबित हुए.

वैसे इस जीत में अन्य खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. जैसे वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को जल्दी आउट कर बड़ी राहत दिलाई. केएल राहुल ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ मिलकर 91 रनों की साझेदारी की, उन्होंने 45 रन बनाए. 

[ad_2]

सैलरी चली गई चौथे नंबर पर…अब इन वजहों से नौकरी छोड़ रहे हैं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी

[ad_1]

रैंडस्टैड इंडिया के एक हालिया सर्वे में भारतीय वर्क फोर्स की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. ‘वर्कमॉनिटर 2025’ सर्वे के मुताबिक, 52 फीसदी कर्मचारी उन नौकरियों को छोड़ने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें वर्क प्लेस पर फ्लेक्सिबिलिटी नहीं देतीं. इसके अलावा, 60 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनके मैनेजर के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं, तो वे नौकरी छोड़ सकते हैं.

फ्लेक्सिबिलिटी अब बेसलाइन एक्सपेक्टेशन

सर्वे के मुताबिक, पारंपरिक कारण जैसे सैलरी अब पीछे छूट रही हैं. कर्मचारी अब वर्कप्लेस फ्लेक्सिबिलिटी, सीखने और विकास के अवसर (L&D) और वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रैंडस्टैड इंडिया के MD और CEO विश्वनाथ PS ने कहा, “फ्लेक्सिबिलिटी अब एक लाभ नहीं है, बल्कि सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों की बेसलाइन एक्सपेक्टेशन बन गई है.”

कर्मचारियों की नई प्राथमिकताएं

सर्वे में यह बात सामने आई कि कर्मचारी अब सिर्फ वेतन से ज्यादा अपने व्यक्तिगत मूल्यों और जीवन के लक्ष्यों के साथ मेल खाने वाले काम को महत्व दे रहे हैं. नौकरी की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे कारक अब ज्यादा मायने रखते हैं. वेतन अब महत्व के मामले में चौथे स्थान पर खिसक गया है.

ऑफिस कल्चर और सीखने के अवसर

सर्वे के अनुसार, 69 फीसदी भारतीय कर्मचारी वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति (Inclusive Culture) को प्राथमिकता देते हैं. वहीं, 67 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी नौकरी में सीखने और विकास के अवसर नहीं हैं, तो वे इसे छोड़ देंगे. AI ट्रेनिंग को लेकर भी भारतीय कर्मचारियों में काफी दिलचस्पी है. 43 फीसदी भारतीय कर्मचारियों ने AI ट्रेनिंग को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण L&D अवसर बताया, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा सिर्फ 23 फीसदी है.

फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की मांग

भारत में सभी पीढ़ियों के कर्मचारी फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स को लेकर वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा सजग हैं. जेन जी (62 फीसदी) और मिलेनियल्स (66 फीसदी) के बीच फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की मांग सबसे ज्यादा है. जेन जी के लिए डिजिटल-फर्स्ट जॉब मार्केट में लंबे कम्यूट और काम के दबाव के कारण वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी है. वहीं, मिलेनियल्स बच्चों की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ काम को बैलेंस करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं.

वैल्यू अलाइनमेंट भी है जरूरी

सर्वे में यह भी पता चला कि 70 फीसदी कर्मचारी उस संगठन के लिए काम नहीं करना चाहते, जो उनके सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों के साथ मेल नहीं खाता. इसके अलावा, 58 फीसदी कर्मचारियों ने टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट के कारण नौकरी छोड़ी है, जबकि 53 फीसदी ने व्यक्तिगत विचार साझा करने में असहज महसूस करने के कारण ऐसा किया.

संगठनों के लिए चुनौती

विश्वनाथ PS ने कहा, ‘भारतीय वर्क प्लेस में पीढ़ीगत अंतर कम हो रहा है और डेटा स्पष्ट है. फ्लेक्सिबिलिटी अब एक लाभ नहीं है, बल्कि सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों की बेसलाइन एक्सपेक्टेशन है. संगठनों को इस बदलाव को समझना होगा और अपनी रणनीतियों को नए तरीके से ढालना होगा. जो ऐसा नहीं करेंगे, वे टॉप टैलेंट को खो देंगे.’

ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग का फॉर्मूला! जानिए इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?

[ad_2]