भारत 5वीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, सेमीफाइनल में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

[ad_1]

Virat Kohli Records IND vs AUS Semifinal: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारत का कुल पांचवां फाइनल होगा. इस मैच में विराट कोहली ने 84 रन की पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड बना डाले हैं. विराट चाहे अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन यहां आइए जानते हैं उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जो सेमीफाइनल मुकाबले में विराट ने अपने नाम किए हैं.

विराट कोहली ने तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

वनडे में चेज करते हुए 8000 रन- विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वनडे क्रिकेट में चेज करते हुए 8,000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि अपने करियर के 159वें मैच में हासिल की है. विराट से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने चेज करते हुए वनडे मैचों में 8,000 से अधिक रन बनाए थे.

वनडे में सबसे ज्यादा कैच- विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नाथन एलिस और जोश इंग्लिश का कैच पकड़ा. अब उनके नाम वनडे क्रिकेट में 161 कैच हो गए हैं, उन्होंने रिकी पोंटिंग (160 कैच) को पीछे छोड़ा.

ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में सबसे 1,000 रन- ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली 1,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनके नाम अब ICC वनडे टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों (क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल) में मिलाकर 1,023 रन हो गए हैं. 

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन – विराट कोहली अब चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब 746 रन हैं. इससे पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन थे, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 701 रन बनाए थे.

ICC वनडे टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा फिफ्टी – विराट कोहली ICC वनडे टूर्नामेंट्स में कुल मिलाकर 24 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने यह कारनामा केवल 53 पारियों में कर दिखाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने ICC वनडे टूर्नामेंट्स की 58 पारियों में 23 फिफ्टी लगाई थीं.

यह भी पढ़ें:

2013, 2017 और अब…, भारत ने लगाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हैट्रिक, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे विराट कोहली

[ad_2]

‘अमेरिकी कॉलेजों की बंद कर देंगे फंडिंग’, ट्रंप ने यूनिवर्सिटीज को दी धमकी; जानें क्या है मामला

[ad_1]

Donald Trump Warning: दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप लगातार दुनिया भर की मीडिया में छाए हैं. ट्रंप के फैसलों ने दुनिया भर को हैरान और परेशान कर रखा है. वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ही देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बड़ी धमकी दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (04 मार्च, 2025) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अगर अमेरिका के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में अवैध रूप से प्रदर्शन होते रहे तो उनकी सरकार इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगी. इन संस्थानों को उनकी सरकार की तरफ से मिलने वाली वित्तीय सहायता में बड़ी कटौती की जाएगी’.

‘अमेरिकी छात्रों को भी किया जाएगा गिरफ्तार’
न्यूज़ एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से प्रदर्शन करने पर जेल की सजा भुगतनी होगी और जो अन्य देशों से यहां आकर पढ़ रहे हैं, उन्हें उनके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा. वहीं, अमेरिकी छात्रों को भी चेताते हुए कहा कि उन्हें स्कूल, कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा. अवैध रूप से प्रदर्शन करने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.’

उन्होंने कहा, ‘अवैध प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाले स्कूल और कॉलेजों की फंडिंग पूरी तरह से रोक दी जाएगी. प्रदर्शकारियों को जेल भेजा जाएगा या फिर हमेशा के लिए उन्हें उनके देश भेजा जा सकता है.’

ट्रंप शिक्षा संस्थानों को पहले भी दे चुके हैं धमकी
ट्रंप पहले भी अमेरिका के स्कूलों, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को धमकी दे चुके हैं. इससे पहले ट्रंप ने कहा था, ‘अगर कोई भी शिक्षण संस्थान लिंग भेद, नस्ल भेद करता है या फिर लड़कियों की प्रतियोगिता में ट्रांसजेडर एथलीट को शामिल करता है या फिर बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर करता है तो ऐसे में उनकी वित्तीय सहायता में बड़ी कटौती की जाएगी.’

टास्क फोर्स का गठन 
शिक्षा सचिव लिंडा मैकमोहन के अनुसार, पिछले महीने ट्रंप ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में ‘यहूदी विरोधी भावना’ के मामलों को देखना है. टास्क फोर्स वर्तमान में कोलंबिया को दिए गए संघीय अनुदानों की समीक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले संस्थानों का दायित्व सभी छात्रों की सुरक्षा करना है.

ये भी पढ़ें: 

डोनाल्ड ट्रंप के ड्रैगन पर लगाए टैरिफ से भारत को मिलेगी कितनी मदद? पीएम मोदी ने किससे कहा- फायदा उठाओ

[ad_2]

आज 5 मार्च 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 5 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 5 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और जीवन में मंगल का आगमन होता है.

कुंडली में बुध देव की स्थिति ठीक होने से उनकी कृपा बरसती है, जिससे कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है. इसके लिए बुधवार को बुध देव के मंत्र का जाप करें ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।.

घर में वास्तु दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें और फिर इस बांसुरी को उत्तर दिशा वाले कमरे में रख दें. इस उपाय को करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 5 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 5 मार्च 2025 (Panchang 5 March 2025)














तिथि षष्ठी (5 मार्च 2025, दोपहर 3.16 – 6 मार्च 2025, दोपहर 12.51)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र कृत्तिका
योग वैधृति, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
राहुकाल दोपहर 12.33 – दोपहर 2.00
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय
सुबह 10.01 – प्रात: 12.03
दिशा शूल
उत्तर
चंद्र राशि
मेष
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 5 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 5 March 2025)









ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.20 – शाम 6.45
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
रात 10.53 – प्रात: 12.23
निशिता काल मुहूर्त रात 12.09 – प्रात: 12.59, 6 मार्च

5 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 8.10 – सुबह 9.37
  • आडल योग – सुबह 1.08 – सुबह 6.41, 6 मार्च
  • विडाल योग – सुबह 6.42 – सुबह 1.08, 6 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 11.05 – दोपहर 12.33

Holashtak Kab Se Hai 2025: होलाष्टक में कौन-कौन से काम नहीं किए जाते, क्यों है ये डरावना काल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Exclusive Interview: AI और EdTech का भविष्य क्या है? UpGrad के Founder से जानिए | Paisa Live

[ad_1]

EdTech Industry में UpGrad ने कैसे अपना नाम बनाया? इस खास Interview में, हम UpGrad Founder, Mayank Kumar से उनकी Journey, संघर्ष और Startups की दुनिया के छिपे हुए पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। क्या Startups का Bubble कभी फूटेगा? भारत में Online Education का भविष्य क्या है? और क्या EdTech में निवेश करना एक सही फैसला है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस रोमांचक बातचीत में मिलेंगे। Video को अंत तक देखें और जानिए कि कैसे UpGrad ने Education और Technology के मेल से करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली!                         

[ad_2]

Meen Rashi 5 March 2025: मीन राशि वाले अपने विचार व्यक्त करने में किसी प्रकार का संकोच न करें,

[ad_1]

Meen Rashi 5 March 2025: मीन राशिफल 5 मार्च, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरा रहेगा.  नौकरी करने वाली जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने अंतर ज्ञान और अंतर दृष्टि से उन पहलुओं पर गौर कर सकते हैं, जिनके लिए आप बहुत समय से परेशान थे.  आपको अपने कार्य किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है,  जिसमें आप अपनी क्रिएटिविटी को भी उजागर कर सकते हैं.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परंतु मौसम की बदलाव के कारण आप खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं,  इसके लिए देसी नुस्खे अपनाये तो अच्छा रहेगा.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे.  आपको सफलता की प्राप्ति तभी होगी,  जब आप मन लगाकर अपने व्यापार में समय बिताएंगे.  व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समय व्यापार में बिताएं और अपने सहकर्मी या  पर निगाह बनाए रखें, आप अपनी आत्म चिंतन से अपनी इच्छाओं और और लक्ष्य पर विचार कर सकते हैं. आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ और सभी संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)-

परिवार के सदस्यों से बैठकर बातचीत करें और अपने विचार व्यक्त करने में किसी प्रकार का संकोच न करें. अपने अंतरात्मा की आवाज सुनने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ट्रंप ने रोकी सैन्य सहायता से घुटनों पर आया यूक्रेन, जेलेंस्की ने जताया अफसोस, बोले- चीजों को स

[ad_1]

US Pauses Military Aid To Ukraine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता पर रोक लगाने के कुछ ही घंटों बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि वह ट्रंप के साथ “चीजों को सही करना” चाहते हैं और यूक्रेन में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं. विश्लेषकों का मानना है कि जेलेंस्की को एहसास हो गया कि ट्रंप के बिना यूक्रेन की रक्षा करना असंभव होगा, इसलिए उन्होंने नरम रुख अपनाया.

ट्रंप ने क्यों रोकी यूक्रेन की सैन्य सहायता?
ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाते, तब तक अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलेगी. व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद यह निर्णय लिया गया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की अमेरिकी मदद का आभार व्यक्त करने में असफल रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनरल डील पर सहमति न बनने के कारण दोनों नेताओं के बीच तनाव और बढ़ गया. रूस ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अमेरिकी सहायता रोकना “शांति की दिशा में सबसे बड़ा योगदान” है.

जेलेंस्की ने ट्रंप को मनाने की कोशिश की?
ट्रंप के फैसले के कुछ ही घंटों बाद, जेलेंस्की ने “एक्स” पर पोस्ट किया, “व्हाइट हाउस में हमारी बैठक उस तरह से नहीं हुई, जैसी होनी चाहिए थी. यह खेदजनक है कि ऐसा हुआ. अब समय आ गया है कि हम चीजों को सही करें. हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संचार रचनात्मक हो.” जेलेंस्की ने संकेत दिया कि वह ट्रंप के नेतृत्व में काम करने को तैयार हैं, बशर्ते यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी मिले. उन्होंने यह भी कहा कि “यूक्रेन से ज्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता” और वह जल्द से जल्द वार्ता के लिए तैयार हैं.

व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक 
दरअसल, अमेरिका चाहता था कि यूक्रेन बिना शर्त मिनरल डील पर हस्ताक्षर करे. जेलेंस्की ने इसके बदले अमेरिका से सुरक्षा गारंटी की मांग की. इस बीच ट्रंप ने जेलेंस्की को “तीसरे विश्वयुद्ध को भड़काने वाला” और “एक बेवकूफ राष्ट्रपति” तक कह दिया. जिसके बाद जेलेंस्की नाराज होकर बिना भोजन किए बैठक छोड़कर चले गए. इस बैठक के बाद ही ट्रंप ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोकने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ेंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग

[ad_2]

आपके नाम पर सिम कार्ड लेकर साइबर अपराधी कर सकते हैं बड़े कांड, बचने का है तरीका

[ad_1]

Cyber Crime की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जब साइबर अपराधियों ने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सिम कार्ड लेकर ठगी को अंजाम दिया है. ऐसा आपके साथ भी हो सकता है और साइबर अपराधी आपके डॉक्यूमेंट्स पर नया सिम कार्ड लेकर और घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. हालांकि, इससे बचाव का भी तरीका है. सरकार ने इससे बचने का उपाय बताया है. 

संचार साथी करेगा मदद

दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर जाकर आप अपने नाम से जारी हुए सिम कार्ड को चेक कर सकते हैं. यहां पर आपको उन सभी नंबरों की जानकारी मिल जाएगी, जो आपके नाम पर रजिस्टर्ड हैं. अगर आपको लगता है कि कोई नंबर आपने इश्यू नहीं करवाया है तो आप उसे यहां रिपोर्ट कर सकते हैं. आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देखने का तरीका बहुत आसान है.

यह है तरीका

सबसे पहले संचार साथी के वेब पोर्टल या ऐप को ओपन करें. इसके बाद Know Mobile Connections in Your Name पर टैप या क्लिक करें. इसके बाद TAFCOP का नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां मोबाइल नंबर डालने के बाद कैप्चा वैलिडेट करना होगा. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर लॉग-इन कर लें. यहां आपको आपके नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम कार्ड की जानकारी मिल जाएगी. अगर आपको लगता है कि आपके नाम पर ऐसा कोई नंबर रजिस्टर्ड है, जिसे आप यूज नहीं करते तो इसे हटाने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. आपकी रिक्वेस्ट पर कार्रवाई करते हुए टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को ब्लॉक कर देगी.

बढ़ते साइबर क्राइम के बीच सावधानी बरतनी जरूरी

साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के बीच सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है. किसी भी काम के लिए अपने डॉक्यूमेंट और खासतौर से आधार कार्ड को मास्क करके ही शेयर करें. इससे उनका दुरुपयोग होने की आशंका कम हो जाती है. इसके अलावा डॉक्यूमेंट के गलत इस्तेमाल को लेकर 1930 हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

Smartphone को रखना है नए जैसा? इन टिप्स से फोन रहेगा टिप-टॉप, चलाने में भी आएगा मजा



[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हमने टीम बनाते समय इस…

[ad_1]

Rohit Sharma after India beat Australia in semi final: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 4 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें ये उचित स्कोर लगा था. हमें पता था कि हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. कप्तान ने विराट कोहली की पारी की भी सराहना की. कोहली ने 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर भी चुना गया. इस दौरान रोहित ने खुलासा भी किया कि टीम बनने से पहले जैसा मैं चाहता था, वैसा होने पर खुशी हुई.

मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, “आखिरी गेंद तक कुछ भी निश्चित नहीं था. जब ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त हो गई थी तब हमें लगा कि यह एक उचित स्कोर है, और हमें वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. मेरे अनुसार हमने बल्लेबाजी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हम बहुत शांत और संयमित थे. विकेट बेहतर दिख रहा था, और यही सतह की प्रकृति रही है. पिच रिपोर्ट क्या है, हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते. हम सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. 

ये ऐसा था जो मैं वास्तव में चाहता था- रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि टीम बनने के दौरान हमारी टीम में इसको लेकर चर्चा हुई कि ऐसी टीम बनाए जाए, जिसमें प्लेइंग 11 में 6 गेंदबाजी के विकल्प हो सके और निचले क्रम तक बल्लेबाजी मजबूत रहे. उनके अनुसार ऐसा हुआ भी और इसका श्रेय उन्होंने सभी को दिया. 

रोहित शर्मा ने 6 गेंदबाजी विकल्प को लेकर कहा, “यह कुछ ऐसा था जो मैं वास्तव में चाहता था, छह गेंदबाजी विकल्प और फिर नंबर 8 तक बल्लेबाजी भी. इस पर हमने टीम बनाते समय चर्चा की थी. इसमें शामिल सभी लोगों को श्रेय जाता है. अगर टीम में छह गेंदबाजी विकल्प होते हैं, तो आप अपनी पसंद के किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं.

रोहित ने की विराट कोहली की सराहना

विराट कोहली की पारी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “वह कई सालों से हमारी टीम के लिए ऐसा करते आ रहे हैं. हम बहुत शांत थे. हम वह बड़ी साझेदारी चाहते थे जो श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने की. फिर अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या के शॉट बहुत महत्वपूर्ण थे. 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जाने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “इससे बहुत खुश हूं. जब आप फाइनल में होते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके सभी खिलाड़ी फॉर्म में हों. यह ऐसी चीज है जो हमें बहुत आत्मविश्वास देती है. हम इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचेंगे. समय आने पर इस पर सोचा जाएगा. मैं यह भी चाहता हूं कि प्लेयर्स आराम करें.

कब खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के प्रवेश के साथ वेन्यू दुबई कन्फर्म हो चुका है. खिताबी भिड़ंत दुबई में 9 मार्च को होगी. भारत का फाइनल में सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ होगा. दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला जाएगा.

[ad_2]