<p>Sanam Teri Kasam के famous इंदर यानि Harshvardhan Rane काफी समय से limelight से गायब थे लेकिन हालही में उनकी film Sanam Teri Kasam जब Re-release हुई तो लोग उनके लिए फिरसे पागल होते दिख रहे हैं. हालही में Harshvardhan Rane ABP के खास Fan Meetup के लिए नजर आए. यहां भी उन्हें फैंस ने घेर लिया. लोग उनके साथ फोटो खिंचाते और Autograph लेते नजर आए. लेकिन लगता है लोग उन्हें अब भी Mawra के साथ ही देखना चाहते हैं. आपको Harshvardhan का लुक कैसा लगा और आप Harshvardhan फिरसे किसके साथ देखना चाहते हैं ये भी बताये.</p>
Ranji trophy 2025 winner prize money: अक्षय वाडकर की कप्तानी वाली विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. केरला के खिलाफ खेला गया फाइनल मैच ड्रा होने के बाद पहली पारी में बढ़त के आधार पर विदर्भ को चैंपियन घोषित किया गया. प्लेयर ऑफ द मैच बल्लेबाज दानिश मालेवार को चुना गया. उन्होंने पहली पारी में 153 और दूसरी पारी में 73 रन बनाए. करुण नायर ने भी पहली पारी में 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ा. ये विदर्भ का तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है.
रणजी ट्रॉफी 2025 फाइनल में केरल ने टॉस जीतकर विदर्भ को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था. दानिश मालेवार (153) और करुण नायर (86) की शानदार पारी के दम पर विदर्भ ने 379 रन बनाए. केरल ने पहली पारी में 342 रन बनाए. पहली पारी के आधार पर विदर्भ ने 37 रनों की बढ़त हासिल की थी.
रणजी ट्रॉफी में नियमों के तहत अगर खिताबी मुकाबला ड्रा पर खत्म होता है तो पहली पारी में जिस टीम के सबसे अधिक रन होते हैं, उसे विजेता घोषित किया जाता है. इस तरह विदर्भ ने अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब जीता.
रणजी ट्रॉफी 2025 विनर प्राइज मनी
चैंपियन बनी विदर्भ टीम पर पैसों की बारिश हुई. बीसीसीआई द्वारा रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम को इनामी राशि के रूप में 5 करोड़ रूपये दिए जाते हैं. रनर-अप टीम (केरल) को बीसीसीआई ने 3 करोड़ रूपये इनामी राशि के तौर पर दिया.
बीसीसीआई के पूर्व सचिव और वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पिछले साल घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट में प्राइज मनी को बढ़ाया था. रणजी ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से बाहर हुई दोनों टीमों को 1-1 करोड़ रूपये इनामी राशि के तौर पर मिले.
विदर्भ टीम में शामिल गेंदबाज हर्ष दुबे ने फाइनल मैच की पहली पारी में भी 3 विकेट चटकाए. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 10 मैचों में कुल 69 विकेट चटकाए. रणजी ट्रॉफी 2025 का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. विदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 10 मैचों में 960 रन बनाए.
करुण नायर की बात करें तो उन्होंने भी काफी प्रभावित किया. नायर ने 9 मैचों की 16 पारियों में 863 रन बनाए .
Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में माहिर हो गए हैं. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए ऑनलाइन साइबर स्कैम का खुलासा किया है जिसमें जॉब सीकर्स को निशाना बनाया जा रहा है. यह ठगी खासतौर पर Web3 और क्रिप्टोकरंसी सेक्टर में नौकरी तलाशने वाले प्रोफेशनल्स को टारगेट कर रही है. इस घोटाले को LinkedIn और एक वीडियो कॉलिंग ऐप के जरिए अंजाम दिया जा रहा है.
कैसे हो रही है ठगी?
BleepingComputer की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी LinkedIn और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी जॉब पोस्ट डाल रहे हैं. जब कोई उम्मीदवार इन नौकरियों के बारे में पूछताछ करता है तो उसे एक मैलीशियस वीडियो कॉल ऐप “GrassCall” डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. इस ऐप के जरिए साइबर ठग लोगों के बैंक डिटेल्स समेत अन्य संवेदनशील जानकारियां चुरा लेते हैं.
अब तक सैकड़ों लोग इस घोटाले के शिकार हो चुके हैं जिनमें से कई को आर्थिक नुकसान भी हुआ है. खास बात यह है कि यह GrassCall मालवेयर Mac और Windows दोनों डिवाइसेस को नुकसान पहुंचा सकता है.
कौन चला रहा है यह साइबर स्कैम?
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस घोटाले के पीछे एक रूसी साइबर अपराधी ग्रुप “Crazy Evil” का हाथ है. यह ग्रुप सोशल इंजीनियरिंग अटैक्स के लिए कुख्यात है जिसमें वे यूजर्स को मैलीशियस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर उनका डेटा चुराते हैं. इस ग्रुप का एक सबग्रुप “Kevland” इस ऑपरेशन को मैनेज कर रहा था. ठगों ने LinkedIn, WellFound और CryptoJobsList जैसी वेबसाइट्स पर “ChainSeeker.io” नाम की फर्जी कंपनी बनाकर नौकरियों के विज्ञापन पोस्ट किए. इस कंपनी के नाम से एक प्रोफेशनल वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट भी तैयार किए गए, जिनमें फर्जी कर्मचारियों की प्रोफाइल और आकर्षक जॉब डिस्क्रिप्शन्स मौजूद थीं.
इंटरव्यू के बहाने फंसाया जाता था शिकार
जब उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन करते थे, तो उन्हें एक वर्चुअल इंटरव्यू के लिए ईमेल भेजा जाता था. इस ईमेल में उन्हें कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी (CMO) से Telegram पर संपर्क करने के लिए कहा जाता था. फिर फर्जी CMO उम्मीदवारों को “GrassCall” वीडियो कॉलिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता था. लेकिन असल में GrassCall एक मैलीशियस ऐप थी, जो फोन या कंप्यूटर में इंस्टॉल होते ही निजी जानकारी चुराने लगती थी.
कैसे काम करता था GrassCall मालवेयर?
Windows डिवाइस में यह एक Remote Access Trojan (RAT) और Rhadamanthys इंफो-स्टीलर इंस्टॉल करता था. Mac डिवाइस में यह Atomic Stealer (AMOS) नामक मालवेयर डालता था, जो संवेदनशील डेटा चोरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह मालवेयर डिवाइस में स्टोर्ड डेटा स्कैन करता और क्रिप्टोकरंसी वॉलेट डिटेल्स, ब्राउज़र में सेव पासवर्ड, ऑनलाइन अकाउंट्स के कुकीज और वित्तीय जानकारी चुरा लेता था.
कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन जॉब स्कैम से
LinkedIn और अन्य जॉब प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई नौकरियों की पुष्टि करें.
किसी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें.
यदि कोई कंपनी Telegram या अन्य असुरक्षित चैट ऐप्स पर इंटरव्यू लेने के लिए कहे, तो सतर्क रहें.
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट्स से जानकारी लें.
यह भी पढ़ें:
अगले हफ्ते लॉन्च होगा Vivo T4x, किफायती दाम में मिलेंगे शानदार फीचर, कीमत भी आई सामने
Zelensky-Keir Starmer Meet: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की की तीखी बहस ने की सावालों को जन्म दे दिया, जिसमें नाटो को लेकर भी अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी बैठक के दौरान कीर स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन को पूरे यूनाइटेड किंगडम का पूरा समर्थन प्राप्त है.
ब्रिटेन और फ्रांस शांति समझौते के लिए आएंगे साथ
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कीर स्टार्मर ने रविवार (2 मार्च 2025) को कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन के साथ एक शांति समझौते पर काम करेंगे और फिर इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा, हमने सहमति दी है कि ब्रिटेन, फ्रांस यूक्रेन के साथ एक योजना पर काम करेंगे ताकि युद्ध को रोका जा सके. बीबीसी से बात करते हुए कीर स्टार्मर ने ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुए हालिया विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा देखना नहीं चाहता था.
स्टार्मर ने मैक्रों और ट्रंप को किया फोन
यूके के पीएम स्टार्मर ने डाउनिंग में जेलेंस्की की मेजबानी की और फिर मैक्रों और ट्रंप दोनों को फोन किया ताकि यूक्रेन के लिए एकजुटता दिखा सकें. जेलेंस्की और ट्रंप की बैठक स्टार्मर ने कहा, “मैं असहज महसूस कर रहा था, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पर कैसा रिएक्शन दिया जाए.” उन्होंने कहा कि फ्रांस-ब्रिटेन शांति योजना में एक या दो अन्य देश शामिल हो सकते हैं.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि दूसरे यूरोपीय देश भी यूक्रेन का समर्थन करने के लिए आगे आएंगे, लेकिन रूस को यूक्रेन पर दोबारा हमला करने से रोकने के लिए अमेरिका युद्धविराम का समर्थन करे. शनिवार को लंदन में अपने विमान के उतरने से कुछ समय पहले जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूक्रेन संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, लेकिन सुरक्षा गारंटी के बिना युद्ध विराम यूक्रेन के लिए खतरनाक है.
यह भी पढ़ेंः जेलेंस्की को दिया झटका, लेकिन नेतन्याहू पर ट्रंप लुटा रहे खजाना! इजरायल को US देगा 4 बिलियन डॉलर की मदद
फर्ज कीजिए आप अपनी छत पर बेफिक्र होकर घूम रहे हों और अचानक आपको आसमान में तेज आवाज सुनाई दे तो आप क्या करेंगे? जाहिर बात है, आसमान से आवाज आती देख आपकी नजरें भी आकाश की ओर जाएंगी. इसके बाद कैसा हो कि आपको पता लगे कि यह आवाज एक हेलीकॉप्टर की है? खैर इसमें कोई बड़ी बात नहीं है कि आपको आकाश में हेलीकॉप्टर उड़ता दिख जाए.
लेकिन अगर यह हेलीकॉप्टर आपके पड़ोसी की छत पर आकर लैंड करे और उसमें से घर का सामान लोग खाली करने लगे तो यकीनन ये वो नजारा होगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में. जी हां, आइए आपको बताते हैं पूरा मामला, जिसके बाद पड़ोस के लोगों में डर का माहौल है.
हेलीकॉप्टर से घर का सामान शिफ्ट कर मोहल्ले में जमाया रौला
आमतौर पर लोग घर बदलते वक्त ट्रक या लोडिंग गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक परिवार ने इस ट्रेंड को ही हवा में उड़ा दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर को घर के ऊपर लटकते हुए देखा जा सकता है, जो धीरे-धीरे सामान नीचे गिरा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर मंडरा रहा है, और उसके नीचे बंधे बड़े बड़े पैकेट एक एक करके नीचे गिराए जा रहे हैं. कुछ बैग सीधे छत पर गिरते हैं, तो कुछ लोगों को हाथ बढ़ाकर पकड़ने पड़ते हैं. ये नजारा देखने में किसी फिल्मी स्टंट से कम नहीं लगता.
पूरे मोहल्ले में डर का माहौल
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसपर मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए. किसी ने इसे “अमीरों के शिफ्टिंग स्टाइल” कहा, तो कुछ ने मजाक में पूछा, “भाई, क्या फ्लिपकार्ट ने अब हेलीकॉप्टर से डिलीवरी शुरू कर दी?” बड़े बिजनेसमैन या वीआईपी लोग कभी-कभी अत्यधिक कीमती सामान को जल्दी और सुरक्षित शिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर या प्राइवेट एयरलिफ्ट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, आम लोग अभी भी पिकअप ट्रक और लॉरी पर ही भरोसा करते हैं. बहरहाल इस हरकत से पूरा मोहल्ला डरा हुआ है.
यह भी पढ़ें: किसके नाम दर्ज है बर्फ में दबकर सबसे ज्यादा दिन तक जिंदा रहने का रिकॉर्ड, हैरान रह जाएंगे आप
यूजर्स ले रहे मजे
वीडियो को dankmememinati नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई साहब, सारे पड़ोसी डरे हुए हैं. एक और यूजर ने लिखा…पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई इतने में तो नया सामान बसा लेता.
यह भी पढ़ें: पूरे ससुराल में डर का माहौल है! बहू की बॉडी देख उड़ जाएंगे आपके भी होश, देखें वीडियो
मरीन कमांडो (Marine Commandos) भारतीय नौसेना की एक विशेष बल इकाई है, जिसे MARCOS (Marine Commandos Force) के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत की अत्यधिक प्रशिक्षित और कुशल विशेष बलों में से एक है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
जानिए कौन होते हैं मरीन कमांडो
मरीन कमांडो भारतीय नौसेना के विशेष बल हैं जिन्हें 1987 में स्थापित किया गया था. इन्हें “मार्कोस” (MARCOS) के नाम से भी जाना जाता है, जो “Marine Commando Force” का संक्षिप्त रूप है. ये अत्यधिक प्रशिक्षित योद्धा होते हैं जो जल, थल और वायु में किसी भी परिस्थिति में अभियान चला सकते हैं.
ऐसे होती है मार्कोस की नियुक्ति
प्रारंभिक चयन: मरीन कमांडो बनने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को भारतीय नौसेना में भर्ती होना पड़ता है.
स्वैच्छिक आवेदन: नौसेना के जवान या अधिकारी MARCOS में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक आवेदन करते हैं.
कठोर शारीरिक परीक्षण: उम्मीदवारों को अत्यंत कठिन शारीरिक परीक्षणों से गुजरना पड़ता है.
मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन: उम्मीदवारों का मानसिक हठ और तनाव में कार्य करने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है.
विशेष प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को लगभग 3 साल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है. बेसिक कमांडो कोर्स, स्कूबा डाइविंग और अंडरवाटर ऑपरेशन, पैराशूट ट्रेनिंग, जंगल और पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षण आतंकवाद विरोधी अभियान प्रशिक्षण और बंदी बचाव अभियान प्रशिक्षण की ट्रेनिंग होती है.
मार्कोस के ये होते हैं मुख्यटास्क
आतंकवाद विरोधी अभियान: समुद्री क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करना.
विशेष अभियान: समुद्र, नदियों या झीलों में विशेष सैन्य अभियान चलाना.
बंधक बचाव अभियान: जहाजों या तटीय क्षेत्रों में बंधक बनाए गए लोगों को बचाना.
समुद्री डकैती रोकना: समुद्री डकैती और समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान.
सीमा सुरक्षा: समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करना.
खुफिया जानकारी एकत्र करना: शत्रु क्षेत्रों में खुफिया जानकारी एकत्र करना.
सबोटाज ऑपरेशन: शत्रु के ठिकानों और उपकरणों को नष्ट करना.
अन्य विशेष कार्य: युद्ध या आपातकालीन स्थितियों में विशेष अभियान चलाना.
मार्कोस को इतनी मिलती है सैलरी
मरीन कमांडो का वेतन उनके रैंक, अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग होता है.
मूल वेतन: रैंक के अनुसार ₹25,000 से ₹1,20,000 प्रति माह तक हो सकता है.
भत्ते: मूल वेतन के अतिरिक्त, वे निम्नलिखित भत्ते प्राप्त करते हैं: – विशेष बल भत्ता (Special Forces Allowance) – जोखिम भत्ता (Risk Allowance) – परिवहन भत्ता (Transport Allowance) – आवासीय भत्ता (Housing Allowance) – राशन भत्ता (Ration Allowance) – वर्दी भत्ता (Uniform Allowance)
कुल मिलाकर, एक मरीन कमांडो की औसत मासिक आय लगभग 60,000 से 2,00,000 रुपये तक हो सकती है, जो उनके रैंक और सेवा अवधि पर निर्भर करती है. मरीन कमांडो भारतीय सशस्त्र बलों के सबसे प्रतिष्ठित और शक्तिशाली विशेष बलों में से एक हैं, जिन्हें “समुद्री देवदूत” भी कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर
Artificial Intelligence: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन आकाश अंबानी ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अनुकरणीय” योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव है.
AI का मतलब ‘एस्पायरिंग इंडियन’
Mumbai Tech Week वीक में बात करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, ”आपको पता है, मुझे लगता है कि हम इस मामले में बेहद भाग्यशाली है कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हैं.” उन्होंने ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन के साथ फायरसाइड चैट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह कहा. आकाश अंबानी ने कहा, ”यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है कि उनके जैसे नेता इस मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं. हाल ही में, आपको पता है कि उन्होंने संसद में कहा कि एआई का मतलब सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं है. असल में इसका मतलब एस्पायरिंग इंडियन है और यह मेरा कहना नहीं है, ऐसा हमारे प्रधानमंत्री का कहना है इसलिए मुझे लगता है कि यही हमारा कोर मिशन है. हमें हमेशा अधिक ऊंचाइयों की आकांक्षा करनी चाहिए.”
हम AI को प्रायोरिटी देने वाले देशों में
RJIL के चेयरमैन ने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि उन्होंने इस देश के एआई मिशन के साथ जो किया है वह अनुकरणीय है. हम ऐसे देशों में से हैं, जो एआई को प्रायोरिटी देते हैं. और यह सिर्फ एक देश की बात नहीं है, बल्कि इसके जरिए हम पूरी दुनिया को जोड़ सकते हैं.” पीएम मोदी के विजन पर बात करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, ”मुझे लगता है कि उन्होंने अपना विजन पहले ही तैयार कर लिया है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इसी दिशा में आगे बढ़े. हमारी सरकार के बारे में एक और खास बात यह है कि वह बहुत तेज आधार पर काम करते हैं इसलिए प्राइवेट इंडस्ट्री को इसी तेज गति में काम करना चाहिए और हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए.”
ये भी पढ़ें:
अमेरिका में बड़े निवेश के लिए तैयार अडानी ग्रुप, पिछले साल लगा था धोखाधड़ी का यह बड़ा आरोप
Trending Video: शादी के जश्न तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या कभी किसी को तलाक पर खुशी मनाते देखा है? पाकिस्तान में एक महिला ने अपने तलाक का जश्न इतने धूमधाम से मनाया कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. महिला उछल उछलकर अपने तलाक की खुशी में डांस किए जा रही है जिसे देखकर लोग हैरान हैं और सोचने पर आमादा हैं कि तलाक का इस तरह से जश्न तो छोड़ो जश्न भी कौन मनाता है. जी हां, शादी के बाद खुशियां मनाना आम बात है, लेकिन तलाक के बाद जश्न? पाकिस्तान में एक महिला ने अपने तलाक का ऐसा धमाकेदार जश्न मनाया कि वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया.
महिला ने अपने तलाक का मनाया जोरदार जश्न
वायरल वीडियो में महिला को शानदार अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है. चेहरे पर सुकून, हाथों में जोश और कदमों में मस्ती जैसे उसने किसी बंधन से आजादी पा ली हो. वीडियो के बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक बज रहा है, और वहां मौजूद लोग इस पल को एन्जॉय कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए महिला ने लिखा…” पाकिस्तानी समुदाय में तलाक को मौत की सजा की तरह माना जाता है. खासकर महिलाओं के लिए.
मुझे बताया गया कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई, मुझे इसका अफसोस होगा, मेरी जिंदगी और खुशियां खत्म होने जा रही हैं? रहने भी दो. फैसला अभी भी आता है, लेकिन सोचो क्या? मैं तलाक होने पर डांस करुंगी. मैं तलाक के बाद हंस रही हूं. जीवन उतना बुरा नहीं है जितना मुझे बताया गया था.”
यह भी पढ़ें: किसके नाम दर्ज है बर्फ में दबकर सबसे ज्यादा दिन तक जिंदा रहने का रिकॉर्ड, हैरान रह जाएंगे आप
भड़के यूजर्स
वीडियो को azima_ihsan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जिंदगी की बर्बादी की खुशी मना रही है. एक और यूजर ने लिखा…इस महिला का पति इससे ज्यादा खुश होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसकी हरकतें बता रही है कि इसके पति ने इसे क्यों तलाक दिया होगा.
यह भी पढ़ें: पूरे ससुराल में डर का माहौल है! बहू की बॉडी देख उड़ जाएंगे आपके भी होश, देखें वीडियो