Skype का सफर खत्म! इस दिन से पूरी तरह हो जाएगा बंद, जानें अब क्या है Microsoft का प्लान

[ad_1]

Skype: Microsoft ने आधिकारिक रूप से Skype को बंद करने की घोषणा कर दी है. कंपनी के अनुसार, इसे 5 मई 2025 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. वहीं, इसके बंद के साथ ही Microsoft अब अपनी नई कम्युनिकेशन और कोलेबोरेशन सर्विस Microsoft Teams को प्रमोट करने पर फोकस कर रहा है.

Microsoft ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “हम अपने फ्री कंज्यूमर कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म को सरल बना रहे हैं ताकि यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से उन्हें बेहतर सेवाएं दे सकें. इसी के तहत, हम मई 2025 में Skype को रिटायर कर रहे हैं और अपने आधुनिक कम्युनिकेशन हब, Microsoft Teams (Free) पर फोकस कर रहे हैं.”

Skype से Teams पर शिफ्ट होने की प्रक्रिया शुरू

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Microsoft अगले तीन महीनों में Skype यूजर्स को धीरे-धीरे Teams पर शिफ्ट करने की योजना बना रही है. कंपनी ने Teams के लॉन्च के बाद से ही यूजर्स को इस नए प्लेटफॉर्म पर आने के लिए प्रेरित किया है.

Microsoft का कहना है कि Skype यूजर्स अपने मौजूदा अकाउंट से सीधे Microsoft Teams में लॉग इन कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद उनके सभी चैट्स, कॉन्टैक्ट्स और डेटा अपने आप Teams में ट्रांसफर हो जाएंगे जिससे वे वहीं से बातचीत जारी रख सकते हैं जहां उन्होंने छोड़ा था.

Skype यूजर्स के पास बचे विकल्प

Skype के बंद होने से पहले यूजर्स के पास दो ऑप्शन होंगे.

Microsoft Teams पर मुफ्त में माइग्रेट करना: Skype यूजर्स अपने पुराने अकाउंट से Teams में लॉग इन कर सकते हैं. लॉगिन करते ही उनकी सभी चैट्स, कॉन्टैक्ट्स और डेटा अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा.

Skype डेटा को एक्सपोर्ट करना: जो यूजर्स Teams पर शिफ्ट नहीं होना चाहते वे अपने चैट्स, कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री को एक्सपोर्ट कर सकते हैं.

इसके अलावा, यूजर्स 5 मई तक Skype और Teams दोनों का एक साथ उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ Teams ऐप डाउनलोड कर अपने Skype क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करना होगा.

यह भी पढ़ें:

दमदार फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ एंट्री मारेगा Vivo को बजट 5G फोन! जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

कर्क मार्च मासिक राशिफल, घाटे से उबरने में सफलता पाएंगे

[ad_1]

Cancer March Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मार्च (March 2025) का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Kark Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

कर्क राशि के लिए माह की शुरुआत थोड़ी उठा-पटक वाली रह सकती है. इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, हालंकि तमाम कठिन परिस्थितियों के बीच भी आप अपना बेस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

कठिनाई भरे इस समय में आपके इष्टमित्र काफी मदद करेंगे लेकिन बावजूद इसके आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी. माह के पूर्वार्ध में जीवन से जुड़ी चुनौतियों का असर आपके स्वभाव में भी देखने को मिल सकता है. इस दौरान आप आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. आपको पूर्व में किए गये कुछ फैसलों पर पछतावा हो सकता है.

यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार या फिर अपने शुभचिंतकों की राय लेनी चाहिए. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा बेहतर रहने वाला है.

इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील हो सकती है, जो आपको बीते समय में हुए घाटे से उबारने में मददगार साबित हो सकती है. माह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए बेहद शुभ साबित होंगी. इस दौरान अपने कार्यों में उम्मीद से ज्यादा और लाभ प्राप्त होगा.

घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. तीर्थाटन के योग बनेंगे. माह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है.

कामकाज की व्यस्तता और अन्य कारणों के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए कम समय निकाल पाएंगे. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें.

Masan Holi 2025 Date: बनारस में मसान होली कब मनेगी, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘अमेरिका से ज्यादा सेना…’, यूक्रेन के समर्थन में आया 3.6 करोड़ आबादी वाला ये देश, दी चेतावनी

[ad_1]

European Summit: ब्रिटेन की राजधानी लंदन ने यूरोपीय नेताओं का शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस के कारण पैदा हुए हालात का समाधान निकालना है. इस सम्मेलन में शामिल होने से पहले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यूरोप को विश्वास करना चाहिए कि वह एक प्रमुख सैन्य शक्ति हो सकता है. 

‘यूरोप में 2.6 मिलियन प्रोफेशनल आर्मी’

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड टस्क ने कहा ने कहा, “यूरोप में 2.6 मिलियन प्रोफेशनल आर्मी हैं, जो अमेरिका, चीन या रूस से अधिक है. फाइटर प्लेन और तोपें भी यूरोप के पास बहुत है. आज यूरोप में साहस की कमी नजर आ रहा है. यूरोप को अपनी ताकत समझनी होगी.”

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा, “हमारे पास यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आने का अवसर है, जो उनकी संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. अब समय आ गया है कि हम यूक्रेन के लिए सर्वोत्तम परिणाम की गारंटी देने, यूरोपीय सुरक्षा की रक्षा करने तथा हमारे सामूहिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एकजुट हों.’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति का ब्रिटेन में शाही स्वागत हुआ

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शनिवार (1 फरवरी 2025) को जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे तो वहां बाहर एकत्र लोग उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे. स्टार्मर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को गले लगाया और वह उन्हें अंदर ले गए. दोनों नेताओं की मुलाकात लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक की पूर्व संध्या पर हुई.

इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अगर अमेरिका यूक्रेन से समर्थन वापस ले लेता है तो यूरोपीय देश यूक्रेन और खुद की रक्षा कैसे कर सकते हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति का ब्रिटेन में शाही स्वागत किया गया, जहां उन्होंने सैंड्रिंघम में महाराजा चार्ल्स से मुलाकात की. इसके बाद वे महत्वपूर्ण वार्ता के लिए यूरोपीय नेताओं के साथ मिले.

ये भी पढ़ें : जेलेंस्की से बहस के बाद दो फाड़ हुए रिपब्लिकन नेता, डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया रूस की तरफदारी का आरोप

[ad_2]

लगातार 200 करोड़ की 8 फिल्में देने वाला अकेला स्टार, न तो ये रजनीकांत न ही शाहरुख खान

[ad_1]

Thalapathy Vijay: कुछ दिन पहले पुष्पा 2, तो उससे पहले जवान और गदर 2 और इन दोनों के बीच में स्त्री 2 के कलेक्शन को लेकर सुर्खियां बनती रहीं. हाल-फिलहाल में इन सुर्खियों में विक्की कौशल की फिल्म छावा का नाम है, जो करीब 500 करोड़ रुपये कमा चुकी है. ये सारी वो फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को सहारा दिया जो कोविड 19 महामारी की वजह से कमजोर हो चुकी थी. 

शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन से लेकर अक्षय कुमार, प्रभास और यश जैसे तमाम बड़े एक्टर्स की फिल्में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को बुरे समय से खींचकर अच्छे समय में लाती दिखीं. इस बीच एक ऐसा एक्टर भी रहा जिसके बारे में बहुत ज्यादा भले बात न हुई हो लेकिन उसकी लगातार 7 फिल्मों ने 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तो चलिए जानते हैं कि ये एक्टर कौन है और इनकी किन फिल्मों ने ये कारनामा किया है.

लगातार 200 करोड़ की 8 फिल्में देने वाला अकेला स्टार, न तो ये Rajinikanth न ही Shah Rukh Khan

कौन है वो एक्टर जिसने 7 सालों से मचा रखा है कोहराम
ये कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय हैं. उनकी लगातार 7 फिल्मों ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. इसकी शुरुआत साल 2017 में आई मर्सल से हो चुकी थी. नीचे जानते हैं उनकी कौन सी 7 फिल्में हैं जिन्होंने 200 करोड़ी बनने का सफर तय किया है.

  1. इस लिस्ट में पहला नाम है मर्सल का जिसने 2017 में वर्ल्डवाइड 220 करोड़ की कमाई की थी.
  2. लिस्ट में दूसरा नाम है सरकार का जिसने 2018 में करीब 252 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी.
  3. तीसरा नाम है बिजिल का जिसने 2019 में 295 करोड़ का वर्ल्डवाइड धाकड़ कलेक्शन किया था.
  4. चौथा नाम है मास्टर का जो 2021 में तब आई जब कोरोना महामारी पांव पसार चुकी थी. उस दौरान भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 223 करोड़ कमा लिए थे.
  5. पांचवां नाम है 2022 की बीस्ट का जिसने 216 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.
  6. छठवां नाम है वारिसु का जिसने 2023 मं 297 करोड़ के आसपास कमाई की थी.
  7. सातवां नाम है लियो का जिसने 2023 में टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वर्ल्डवाइड 623 करोड़ रुपये कमाए थे.
  8. इस लिस्ट में उनकी 2024 में आई गोट ने दुनियाभर में 455 करोड़ कमाकर आठवां स्थान पाया है.

थलापति विजय का वर्कफ्रंट
थलापति विजय आने वाले समय में अपनी फिल्म जन नायगन में दिखेंगे. फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे. आशा है कि ये फिल्म उनकी 9वीं 200 करोड़ी फिल्म बन जाए.

और पढ़ें: ‘छावा’ ने थर्ड संडे लाइन से तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई

[ad_2]

Watch: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 3 सबसे बेहतरीन कैच, फिलिप्स ने लपके 2, कैरी भी बने सुपरमैन

[ad_1]

Best catches of champions trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जारी है. 8 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट की टॉप 4 टीमें (सेमीफाइनलिस्ट) मिल चुकी है. टीम इंडिया के बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. रविवार को भारत के खिलाफ हुए मैच में ग्लेन फिलिप्स ने पॉइंट में डाइव लगाकर विराट कोहली का कमाल का कैच पकड़ा. वैसे अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन कैच पकडे गए हैं. यहां हम आपको 3 बेहतरीन कैचों के बारे में बता रहे हैं.

1- ग्लेन फिलिप्स (विराट कोहली का कैच)

ग्लेन फिलिप्स ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में विराट कोहली का कमाल का कैच पकड़ा. विराट कोहली ने ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहा, जो पूरी तरह बल्ले पर नहीं आई और गेंद पॉइंट की दिशा में गई. गेंद वहां मौजूद ग्लेन फिलिप्स से थोड़ी दूर थी, लेकिन उन्होंने डाइव लगाकर 1 हाथ से कमाल का कैच पकड़ा. इस कैच को देखकर विराट कोहली भी हैरान रह गए. इस कैच को जिसने भी देखा, उसने ग्लेन फिलिप्स की तारीफ़ ही की.

2- ग्लेन फिलिप्स (मोहम्मद रिजवान)

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर की थी. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को उसके घर पर एकतरफा मुकाबले में हराया था. न्यूजीलैंड ने 60 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. इस मैच में मोहम्मद रिजवान 3 रन बनाकर आउट हुए थे और इसका बड़ा कारण थे ग्लेन फिलिप्स. उन्होंने पॉइंट पर एक मुश्किल कैच पकड़ा था.

3- एलेक्स कैरी (फिल साल्ट)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एलेक्स कैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक अद्भुद कैच पकड़ा था. गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उन्होंने फिल साल्ट का वो कैच पकड़ा था. एलेक्स कैरी ने मिड ऑन पर हवा में उछालकर एक हाथ से वो कैच पकड़ा था, जिसे देखकर सभी दंग थे. इंग्लैंड उस मैच को हार गया था.

 



[ad_2]

Shukra Vakri 2025: 90 दिनों तक मीन राशि में शुक्र का बसेरा, इन राशियों को मिलेगा सुख-संपदा का ल

[ad_1]

Shukra Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व होता है. शुक्र को धन, वैभव, सुख, संपदा, आकर्षण और भोग-विलास का कारक ग्रह माना जाता है. रविवार 2 मार्च से शुक्र उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्री हो जाएंगे. लगभग 90 दिनों शुक्र मीन राशि में रहकर कई राशियों को लाभ पहुंचाएंगे.

90 दिनों तक मीन राशि में शुक्र का बसेरा

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, शुक्र 2 मार्च 2025 को सुबह 06:04 पर मीन राशि में वक्री हो चुके हैं. इसके बाद 13 अप्रैल को मार्गी होंगे लेकिन मीन राशि में ही रहेंगे. फिर 31 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में वक्री और मार्गी अवस्था में शुक्र 90 दिनों तक मीन राशि में रहेंगे और कई राशियों को इसका लाभ मिलेगा.

मेष राशि (Aries)
आपकी राशि से शुक्र दूसरे और सातवे भाव के स्वामी होकर शुक्र 12वें भाव में वक्री हुए हैं. इस समय आपका वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा. आध्यात्मिक की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी और धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक से अधिक भाग लेंगे. कार्यक्षेत्र में भी लाभ के योग बन रहे हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
आपकी राशि से शुक्र 11वें भाव में वक्री होकर हर क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएंगे. इस समय धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी और कार्य भी संपन्न होंगे. नौकरी-व्यापार हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा और जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

तुला राशि (Libra)
मीन राशि में वक्री करते ही शुक्र तुला राशि वालों के जीवन को खुशियों से भर देंगे. इस समय जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है या आकस्मिक धन का लाभ भी हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)
आपकी राशि से शुक्र चतुर्भ भाव में वक्री होकर भौतिक सुखों का लाभ प्रदान करेंगे. नौकरी-पेशा वालों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आय में भी वृद्धि हो सकती है. इस समय घर-वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है. यात्रा के लिए भी समय शुभ है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान का पहला रोजा है ईमान की पहल, इस्लाम में बताई गई है खासियत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘मैं आज नाचने वाली हूं…’ चार बच्चों की मां सीमा हैदर की पहली बार हुई गोदभराई, वीडियो वायरल

[ad_1]

Seema Haider Pregnancy News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं. हालांकि, इस बार बात खुद अलग है. दरअसल, सीमा हैदर जल्द ही सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं. जल्द ही वह पांचवे बच्चे को जन्म देंगी. सीमा हैदर ने वीडियो पेास्ट कर इसकी जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका 9वां महीना चल रहा और मार्च में डिलीवरी होने वाली है. बता दें, सीमा हैदर चार बच्चों के साथ भारत आई थीं. 

सीमा हैदर ने यह वीडियो अपनी गोद भराई की रस्म के दौरान बनाया. रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई की रस्म हुई. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पहले से चार बच्चे हैं, लेकिन गोद भराई की रस्म पहली बार हो रही है. बता दें, सचिन और सीमा की दोस्ती पब जी गेम के चलते हुई थी, जिसके बाद वह पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं.

मैं आज नाचने वाली हूं

सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं. इसमें वह बहुत खुश नजर आ रही हैं. सीमा हैदर वीडियो में कहती हैं कि मैं रेडी होकर आ चुकी हैं, मेरी गोद भराई होने वाली है. मेरे चार बच्चे पहले से हैं, लेकिन पहली बार मेरी गोद भराई हो रही है और मैं पहली बार इस रस्म को देख भी रही हूं. मैंने कभी इतनी खुशियां भी नहीं देखी, जितनी हिंदुस्तान में देख रही हूं. मेरे भैया डॉक्टर एपी सिंह भी आ रहे हैं. खाने पीने का इंतजाम हो चुका है. एक दूसरे वीडियो में वह कहती हैं कि आप मैं नाचने वाली हूं. 


वायरल हो गया सीमा हैदर का वीडियो

खबर लिखे जाने से चार घंटे पहले सीमा हैदर ने इस वीडियो को पोस्ट किया था, जिस पर अब तक कई लाइक और कमेंट आ चुके हैं. सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोग सीमा हैदर पर तंज भी कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, खुश रहो सीमा जी, ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान जो सबको प्यार और सम्मान देता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, हमको भी बुलाओ यार, हम भी आपके पास में ही रहते हैं. एक ने लिखा, चलो अच्छा है जो पाकिस्तान मे नहीं देखा, वह हिंदुस्तान में देख लिया. 

यह भी पढ़ें: अजब-गजब! अपने तलाक के जश्न में झूमकर नाची पाकिस्तानी महिला, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान


गलती से डिलीट हो गईं Photos? मिनटों में करें रिकवर, ये है बेहद आसान तरीका!

[ad_1]

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको Android स्मार्टफोन में डिलीट हुई फोटोज और वीडियो को रिकवर करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको Android स्मार्टफोन में डिलीट हुई फोटोज और वीडियो को रिकवर करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

अगर आपने हाल ही में कोई फोटो या वीडियो डिलीट किया है, तो सबसे पहले गैलरी ऐप में दिए गए Recently Deleted फोल्डर को चेक करें. यहां से आप 30 दिनों तक डिलीट की गई मीडिया फाइल्स को वापस ला सकते हैं.

अगर आपने हाल ही में कोई फोटो या वीडियो डिलीट किया है, तो सबसे पहले गैलरी ऐप में दिए गए Recently Deleted फोल्डर को चेक करें. यहां से आप 30 दिनों तक डिलीट की गई मीडिया फाइल्स को वापस ला सकते हैं.

अपने स्मार्टफोन की गैलरी ऐप खोलें और Recently Deleted या Trash फोल्डर पर जाएं. यहां आपको वे सभी फोटो और वीडियो दिखेंगे, जो हाल ही में डिलीट किए गए हैं.

अपने स्मार्टफोन की गैलरी ऐप खोलें और Recently Deleted या Trash फोल्डर पर जाएं. यहां आपको वे सभी फोटो और वीडियो दिखेंगे, जो हाल ही में डिलीट किए गए हैं.

जिस फोटो या वीडियो को वापस लाना हो, उसे सिलेक्ट करें और Restore ऑप्शन पर क्लिक करें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैलरी के ट्रैश फोल्डर में फाइलें 30 दिनों तक ही सेव रहती हैं. इसके बाद वे हमेशा के लिए डिलीट हो जाती हैं.

जिस फोटो या वीडियो को वापस लाना हो, उसे सिलेक्ट करें और Restore ऑप्शन पर क्लिक करें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैलरी के ट्रैश फोल्डर में फाइलें 30 दिनों तक ही सेव रहती हैं. इसके बाद वे हमेशा के लिए डिलीट हो जाती हैं.

अगर आप अपने फोन में Google Photos का इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी Trash फोल्डर में डिलीट हुई तस्वीरें और वीडियो 60 दिनों तक सेव रहती हैं. यहां से आप उन्हें आसानी से वापस ला सकते हैं.

अगर आप अपने फोन में Google Photos का इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी Trash फोल्डर में डिलीट हुई तस्वीरें और वीडियो 60 दिनों तक सेव रहती हैं. यहां से आप उन्हें आसानी से वापस ला सकते हैं.

अपने स्मार्टफोन में Google Photos ऐप खोलें. नीचे दिख रहे Library ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Trash सेक्शन में जाएं. अब उन फोटोज या वीडियो को सिलेक्ट करें जिन्हें आप वापस पाना चाहते हैं और Restore पर टैप करें.

अपने स्मार्टफोन में Google Photos ऐप खोलें. नीचे दिख रहे Library ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर Trash सेक्शन में जाएं. अब उन फोटोज या वीडियो को सिलेक्ट करें जिन्हें आप वापस पाना चाहते हैं और Restore पर टैप करें.

अगर आपने गलती से कोई फोटो या वीडियो डिलीट कर दिया है, तो उसे वापस पाना आसान है. बस आपको गैलरी ऐप या Google Photos के ट्रैश फोल्डर को चेक करना होगा. लेकिन ध्यान रखें कि ये फाइलें सीमित समय (30 या 60 दिन) तक ही सेव रहती हैं, इसलिए देरी न करें और जल्दी से रिकवर कर लें.

अगर आपने गलती से कोई फोटो या वीडियो डिलीट कर दिया है, तो उसे वापस पाना आसान है. बस आपको गैलरी ऐप या Google Photos के ट्रैश फोल्डर को चेक करना होगा. लेकिन ध्यान रखें कि ये फाइलें सीमित समय (30 या 60 दिन) तक ही सेव रहती हैं, इसलिए देरी न करें और जल्दी से रिकवर कर लें.

Published at : 02 Mar 2025 03:11 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

भारत पर ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका को ही होगा नुकसान! जानें इंडिया पर क्यों डिपेंड है US

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात पर टैरिफ लगाने को लेकर फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है. हालांकि ट्रंप के इस फैसले को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप के भारत के फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात पर टैरिफ लगाने से ना सिर्फ अमेरिका में दवाएं महंगी होंगी बल्कि अमेरिका में भारतीय दवाओं की कमी भी हो सकती है.

भारत की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चेयरमैन दिलीप सांघवी ने कहा, ‘उनकी कंपनी अमेरिका को 1 डॉलर से 5 डॉलर के बीच दवाएं बेचती है और ऐसे में अमेरिका की तरफ से 10-25 प्रतिशत टैरिफ लगाने से कीमतों में बदलाव होगा. इसके अलावा टैरिफ बढ़ जाने से मैन्युफैक्चरर्स पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

‘कीमतें बढ़ने से ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ’ 
सन फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी ने कहा,’अमेरिका में बेची जाने वाली दवाओं के लिए लाभ मार्जिन इतना कम है कि टैरिफ को झेल पाने की क्षमता काफी सीमित है. उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरकार दवा की बढ़ी कीमतों से कस्टमर ही प्रभावित होगा. वित्तीय वर्ष 2024 में सन फार्मा ने अपनी कुल सेल्स का 32 प्रतिशत (47,800) करोड़ अमेरिका को निर्यात किया था जो कि भारत की मार्केट से 31 प्रतिशत अधिक है.

‘अमेरिका में जेनेरिक दवाओं की बड़ी डिमांड’
भारत में दवा बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी सिपला के ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा,’अमेरिका से भारत में फार्मास्युटिकल उत्पादों के इंपोर्ट की मात्रा उतनी महत्वपूर्ण नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई बड़ा दवा ब्रांड (अमेरिका या यूरोप से) भारत में बहुत अधिक कीमतों पर दवाएं बेचता है तो हमारे समाज के एक बड़े वर्ग में इसे खरीदने की क्षमता नहीं है. भारत में टैरिफ किसी भी मामले में 0% से 10% के बीच है और ज्यादातर जीवनरक्षक दवाओं पर यह शून्य है.’

सिपला के ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, ‘दूसरी तरफ अमेरिका को भारतीय कंपनियों से बहुत कम टैरिफ की जरूरत है क्योंकि जेनेरिक दवा इंडस्ट्री ही एकमात्र ऐसा उद्योग है जो उनके (अमेरिकी) स्वास्थ्य देखभाल के खर्च को कम करता है.’

ये भी पढ़े:

Sanjay Bhandari Extradition Case: लंदन हाईकोर्ट से भारत को लगा बड़ा झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ संजय भंडारी की अपील मंजूर

[ad_2]

सेबी माधबी पुरी बुच व अन्य धिकारियों के खिलाफ मुंबई अदालत के एफआईआर आदेश को चुनौती देगा

[ad_1]

SEBI: पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के मुंबई कोर्ट के फैसले को SEBI चुनौती देगा. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जल्द ही मुंबई के एसीबी कोर्ट के दिए आदेश को चुनौती देने के लिए कानूनी कदम उठाएगा. इन पर शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और अपने रेगुलर कर्तव्यों का पालन नहीं करने का आरोप है. मामला एक कंपनी की कथित रूप से धोखाधड़ी लिस्टिंग से जुड़ा हुआ है. 

सेबी ने अपना स्टेटमेंट जारी किया

रविवार को जारी एक बयान में सेबी ने कहा कि शिकायतकर्ता की बातें बेबुनियाद हैं और वह आदतन ऐसा कर रहे हैं. कोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए सेबी उचित कानूनी कदम उठाएगी. सेबी के बयान में यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ता आदतन मुकदमाबाजी कर रहे हैं. उसके पिछले कुछ आवेदनों को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था और कुछ मामलों पर जुर्माना भी लगा था. सेबी इस आदेश को चुनौती देने के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगा. सेबी सभी मामलों में उचित विनियामक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

जर्नलिस्ट ने लगाया इन पर आरोप

बता दें कि ठाणे बेस्ड जर्नलिस्ट सपन श्रीवास्तव की ओर से दायर याचिका के बाद 1 मार्च को पारित आदेश में एसीबी कोर्ट ने वर्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो को माधबी पुरी बुच (पूर्व सेबी अध्यक्ष), अश्विनी भाटिया (सेबी के पूर्णकालिक सदस्य), अनंत नारायण जी (सेबी के पूर्णकालिक सदस्य), कमलेश चंद्र वर्श्नेय (सेबी के वरिष्ठ अधिकारी), प्रमोद अग्रवाल (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अध्यक्ष), सुंदररमन राममूर्ति (बीएसई के सीईओ) के खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला सुनाया. कोर्ट ने ACB को 30 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का भी आदेश दिया है. 

सपन ने अपनी याचिका में स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी की लिस्टिंग में बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल फ्रॉड का इन पर आरोप लगाया है, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ है. सपन ने तर्क दिया है कि इन्होंने नियमों का पालन का न करने वाली कई कंपनियों की लिस्टिंग की इजाजत दी. 

ये भी पढ़ें:

अमेरिका में बड़े निवेश के लिए तैयार अडानी ग्रुप, पिछले साल लगा था धोखाधड़ी का यह बड़ा आरोप

[ad_2]