सोनाक्षी सिन्हा ने एक साल पहले की थी मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी, अब समझ आया शादी का मतलब!

[ad_1]

Sonakshi Sinha Post: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर डाले गए एक लेटेस्ट वीडियो के साथ सोनाक्षी ने बताया कि शादी की सरल परिभाषा क्या है.

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. जहां जहीर कार चला रहे हैं, वहीं सोनाक्षी पूरी तरह ‘मस्ती’ के मूड में हैं.

क्या खास है वीडियो में?

वीडियो में एक फेन के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें लिखा है, ” शादी का अर्थ यह समझना है कि आप लगातार 8 घंटे गाड़ी चलाएंगे जबकि आपकी पत्नी कॉफी पीती रहेगी, गलत दिशा-निर्देश देगी और सोती रहेगी, भले ही वह गाड़ी चलाने की पेशकश भी करे.”

वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, “साबित हुआ.”

Sonakshi Sinha ने एक साल पहले की थी मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी, बताई शादी की सरल परिभाषा

इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया, जिसका टाइटल है “ऑस्ट्रेलिया की यात्रा – भाग 2 – मेलबर्न से सिडनी.” क्लिप में जहीर और सोनाक्षी मस्ती करते नजर आए.

यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी यात्राओं के मजेदार वीडियो लगातार प्रशंसकों के साथ शेयर कर रहा है. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक और मस्ती भरे पल का वीडियो शेयर किया था.

वीडियो में सोनाक्षी और जहीर एक साथ फ्लाइट में नजर आ रहे हैं. जैसे ही जहीर सोनाक्षी से सेल्फी लेने के लिए कहते हैं, वह मुस्कुराते हुए पोज देने लगती हैं. हालांकि, तुरंत ही जहीर अचानक हंसते हुए उनकी सीटों के बीच का पार्टिशन उठा देते हैं.

सोनाक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं हर बार इस पर कैसे फिदा हो सकती हूं?”

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट

सोनाक्षी सिन्हा के करियर पर नजर डालें तो उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ है, जिसमें उनके साथ पति जहीर भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन करण रावल और संजना मल्होत्रा ​​ने किया है.

और पढ़ें: ‘छावा’ ने थर्ड संडे लाइन से तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें टोटल कमाई

[ad_2]

आज 3 मार्च 2025 विनायक चतुर्थी का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 2 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 3 मार्च 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी विनायक चतुर्थी और सोमवार है.

आज विनायक चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान के विशेष सफलता प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. मंत्र इस प्रकार है- गं गणपत्ये नमः. इस दिन पांच इलायची और पांच लौंग के जोड़े लेकर श्री गणेश भगवान को चढ़ाएं. मा्न्यता है इससे दौलत और शोहरत पाने के योग बनते हैं. किसी काम में आ रही अड़चनों का नाश होता है.

धन प्राप्ति के लिए विनायक चतुर्थी पर गणेश ऋृण मुक्ति स्तोत्र का पाठ करें. ये उपाय आपको कर्ज की समस्या से भी मुक्ति दिलाने में कारगर हो सकता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 3 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 3 मार्च 2025 (Panchang 3 March 2025)














तिथि चतुर्थी (3 मार्च 2025, प्रात: 1.08 – 4 मार्च 2025, शाम 06.02)
पक्ष शुक्ल
वार सोमवार
नक्षत्र अश्विनी
योग शुक्ल, ब्रह्म
राहुकाल सुबह 8.11 – सुबह 9.39
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय
सुबह 8.40 – रात 10.11
दिशा शूल
पूर्व
चंद्र राशि
मेष
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 3 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 3 March 2025)









ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.20 – शाम 6.45
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
रात 9.56 – रात 11.24
निशिता काल मुहूर्त रात 12.09 – प्रात: 12.59, 4 मार्च

3 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 11.06 – दोपहर 12.33
  • विडाल योग – सुबह 4.29 – सुबह 6.43, 4 मार्च
  • गुलिक काल – दोपहर 2.00 – दोपहर 3.28
  • भद्रा काल – सुबह 7.30 – शाम 6.02

Vinayak Chaturthi 2025: फाल्गुन विनायक चतुर्थी, पूजा का मुहूर्त, विधि यहां देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IND vs NZ Highlights: Team India ने कैसे दी New Zealand को पटखनी?

[ad_1]

<p>भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के ग्रुप चरण का आखिरी मैच था. दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 249 रन बनाए थे, जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 79 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में न्यूजीलैंड लक्ष्य से 21 रन कम ही बना पाया. केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए. भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए. यह विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच था, जिसमें वो बढ़िया टच में दिख रहे थे. मगर ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा जादुई कैच लपका कि मैदान में हर कोई हैरान रह गया. विराट ने 11 रन बनाए. मगर संकट की स्थिति से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को संभाला, जिनके बीच 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. अय्यर ने 79 रन बनाए, वहीं अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या ने भी 45 रनों की पारी खेल भारत को 249 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.</p>

[ad_2]

भारत से गुजरने वाली नदी बदलेगी PAK की किस्मत, 800 अरब के सोने को निकालने के लिए बनाया प्लान

[ad_1]

Gold Reserve under Sindhu River : भारत से निकलकर जाने वाली सिंधु नदी से पाकिस्तान की किस्मत बदलने वाली है. प्राचीन काल में जब दुनिया में लोग गुफाओं में रहते थे, तब इस नदी घाटी सभ्यता का उदय हुआ था, जिसे आज पूरी दुनिया में सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से जाना जाता है. दरअसल, अब यही नदी पाकिस्तान के लिए सोना उगलने वाली है और इस नदी से निकलने वाले सोने की मात्रा इतनी ज्यादा है कि अब पाकिस्तानी सरकार ने इस निकलने का बड़ा प्लान बनाया है. पाकिस्तान के एक सरकारी सर्वे के मुताबिक, नदी की घाटी में सैंकड़ों अरब पाकिस्तानी रुपये का सोने का भंडार मिला है.

नदी से सोना निकालने की शुरू हुई तैयारी

पाकिस्तान की नेशनल इंजीनियरिंग सेवा (NESPAK) और पंजाब प्रांत के खान और खनिज विभाग ने अटक प्लेसर गोल्ड परियोजना के साथ सोना निकालने के लिए हाथ मिलाया है. नेस्पाक के प्रबंध निदेशक जरगम इशाक खान ने ये जानकारी साझा की है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में इसे देश के खनन क्षेत्र में मील का पत्थर बताया जा रहा है.

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेस्पाक ने जिले में सिंधु नदी के किनारे 9 प्लेसर गोल्ड ब्लॉकों के लिए बोली के दस्तावेज तैयार करने और लेनदेन सलाहकार सेवाओं के लिए परामर्श सेवाओं के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें कहा गया है कि इस इलाके में अवसरों का लाभ उठाने से पाकिस्तान वैश्विक खनन उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो सकता है.

पाकिस्तान में 800 अरब रुपये के सोने का भंडार

हाल ही में पाकिस्तान की एक रिपोर्ट में पंजाब प्रांत के अटक के पास 800 अरब पाकिस्तानी रुपये के सोने का भंडार होने का दावा किया गया था. पाकिस्तान के एक नेता ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में दावा किया. रिपोर्ट के सामने आने के बाद अटक के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पड़ने वाले नौशेरा के पास सिंधु नदी की तलहटी में सोने की लूट शुरू हो चुकी है.

यह भी पढे़ंः तालिबान के आंखों में धूल झोंककर अफगानिस्तान में घूमती रही अमेरिकी पॉर्न स्टार, दुनिया में बनीं चर्चा का विषय

[ad_2]

भारत के मेडिकल टूरिज्म को झटका, वीजा प्रतिबंध के कारण बांग्लादेश से मरीजों की संख्या घटी

[ad_1]

India Medical Tourism: तनावपूर्ण रिश्ते और वीजा प्रतिबंध के चलते भारत में बांग्लादेश से आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. पर्यटन मंत्रालय की एक नई डेटा के अनुसार, , नवंबर 2024 में भारत का मेडिकल वैल्यू टूरिज्म (MVT) में साल-दर-साल (YoY) 43 परसेंट और दिसंबर 2024 में 59 परसेंट की कमी आई है, जो पिछले साल के अपने सबसे निचले मासिक स्तर 30,800 पर पहुंच गई है. 

MVT सुधरने में लगेगा वक्त 

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, BNP परिबास सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एनालिस्ट तौसिफ शेख ने कहा, हमने जितना सोचा था उतनी ही गिरावट आई है. उन्होंने अपने फर्म के पल्स फ्रॉम द ग्राउंड: अनपैकिंग द बांग्लादेश क्राइसिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, नौ महीने के बाद बांग्लादेश और भारत के बीच ट्रेन सेवा शुरू होना एक पॉजिटिव संकेत है, लेकिन MVT में पूरी तरह से सुधार होने में अभी वक्त लगेगा. तौसिफ ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में भी इसी तरह का रुझान जारी रहने का अनुमान लगाया है. 

नए वीजा के लिए एप्लीकेशन भी सीमित

तौसिफ शेख ने आगे कहा, स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है क्योंकि भारत ने बांग्लादेश के लिए वीजा ऑपरेशन कम कर दिया है और फ्लीट ऑपरेटर्स ने सीमित क्षमता के साथ काम करना जारी रखा है. वर्तमान समय में ट्रैवल कर रहे कई मरीजों ने संकट गहराने से पहले ही वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था और उन्हें वीजा मिल भी गया, लेकिन नए एप्लीकेशन सीमित हैं.

इन अस्पतालों पर सबसे ज्यादा असर

MVT में गिरावट का असर उन अस्पतालों पर ज्यादा पड़ा है, जो अंतर्राष्ट्रीय मरीजों पर ज्यादा निर्भर हैं, खासकर कोलकाता और पूर्वोत्तर राज्यों में. BNP Paribas द्वारा कवर किए जाने वाले हॉस्पिटल चेन में अपोलो हॉस्पिटल्स (एपीएचएस) पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है, जबकि एस्टर डीएम हेल्थकेयर (एएसटीईआरडीएम) और फोर्टिस हेल्थकेयर (एफओआरएच) पर कम प्रभाव पड़ने की संभावना है. 2022 में ICRIER  की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के मेडिकल टूरिस्ट में 69 परसेंट बांग्लादेश से आए हुए थे. भारत के MVT में बांग्लादेश का 70 परसेंट योगदान है. 

ये भी पढ़ें:

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का रिटेल मार्केट, 2034 तक 190 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

[ad_2]

Meen Rashi 03 March 2025: मीन राशि वाले गलत संगत से रहें दूर, पढ़ें सोमवार का राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 03 March 2025: मीन राशिफल 03 मार्च 2025, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिल सकता है,  जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आज आपके सहकर्मी और आपके परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे.  

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा.  आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आपको मानसिक तनाव को कम करने के लिए  योगासन और ध्यान करें तो अच्छा रहेगा.  

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार से संबंधित किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यावसायिक मोर्चे पर आपको टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप  अपने सभी कार्यों को समय से निपटा सकते हैं. आज आप सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे.  आप अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की कोशिश करें. आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपको एक नई दुनिया से परिचित कराएगी. आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Hina Khan के Cancer पर भड़कीं Rozlyn Khan! हिना कर रहीं Cancer Treatment को Exaggerate?

[ad_1]

हाल ही में हुए Interview में Rozlyn Khan ने Hina Khan पर कुछ serious allegations लगाए हैं. उन्होंने कहा की Hina Khan अपने cancer के बारे में  exaggerate करके बोल रही हैं. उनके मुताबिक Hina Khan ने जो बोला था की उन्हें stage 3 cancer है, वह गलत है, और असली में उन्हें stage 2 cancer है. उनके पास एक reporter से Hina Khan की  medical report आई थी, जिसे उन्होंने  doctor से cross-check भी करवाया. Doctor ने  यह बताया  की Hina khan को  stage 2 cancer है और Cancer से recovery इतनी  जल्दी  possible नहीं होती, और  अगर  Hina Khan सच  में  इतनी  जल्दी  recover हुई  हैं, तो उन्हें यह बताना चाहिए की उन्होंने किस तरीके से इतनी जल्दी recover किया. उन्होंने  यह  भी  बताया  की  Cricketer Sidhu ने अपनी  wife के  stage 4 cancer पर Statement दी, की उन्होंने नीम और हल्दी से अपनी wife को 40 days में ठीक कर दिया, जिस पर Tata Memorial Hospital का   कहना है की उनकी Wife की Surgery और KEMO हुई है उन्होंने यह request की है  की  cancer जैसी serious issues के बारे में  किसी भी तरीके का  मजाक न बनाया जाए, आपका इस पर क्या कहना है जरूर बताए?

[ad_2]

बांग्लादेश के आर्मी चीफ के बाद अब चुनाव आयुक्त ने दिखाए तेवर, बोले- हेराफेरी कर कोई…

[ad_1]

Bangladesh Elections News: बांग्लादेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने रविवार (2 मार्च 2025) को कहा कि चुनाव आयोग का एकमात्र एजेंडा देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव कराना है. सरकारी न्यूज एजेंसी बीएसएस के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र एजेंडा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव कराना है. हम बांग्लादेश के 18 करोड़ लोगों के एजेंडे को लागू करने के लिए काम कर रहे हैं, इसके अलावा कुछ नहीं.’’

‘मतदान के अधिकार के लिए करना पड़ा संघर्ष’

उन्होंने यह टिप्पणी सातवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में की. नासिर उद्दीन ने कहा, ‘‘मतदान लोगों का अधिकार है और हमें इस अधिकार को हासिल करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा. अब हम इस अधिकार को स्थापित करने और एक सुंदर और स्वीकार्य चुनाव की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि इस बार मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना अपना कर्तव्य समझना चाहिए और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए.’’

बांग्लादेश चुनाव में हेराफेरी का लगाया आरोप

नासिर उद्दीन ने कहा कि राजनीतिक नेता अलग-अलग राय दे रहे हैं जो लोकतंत्र की खूबसूरती है. उन्होंने कहा कि लेकिन राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बहुत महत्वपूर्ण है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ‘‘चुनाव में कोई व्यक्ति चुनावों में हेराफेरी करके जीत सकता है, लेकिन, अंत में वे बच नहीं सकते… इतिहास यही कहता है.’’

उनका इशारा अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर था, जिन्होंने लगातार चार चुनाव जीता है. हालांकि, पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था. शेख हसीना के निष्कासन के बाद, नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया था. पिछले सप्ताह, नसीर उद्दीन ने कहा था कि बड़े सुधारों की स्थिति में अंतरिम सरकार द्वारा निर्धारित दो समय सीमाओं- इस वर्ष दिसंबर और जून 2026 के आधार पर आम चुनाव की तैयारियां जारी हैं.

ये भी पढ़ें :  जेलेंस्की से बहस के बाद दो फाड़ हुए रिपब्लिकन नेता, डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया रूस की तरफदारी का आरोप

[ad_2]

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया; जानें मुकाबले की A टू Z डिटेल्स

[ad_1]

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप स्टेज का सफर टॉप पर रहकर खत्म किया. इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Champions Trophy Semi Final) के साथ तय हो गया है. यहां हम आपको इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं, जैसे ये मैच कब होगा? किस समय पर शुरू होगा और मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. इस मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच किस तरह की रहने वाली है. सेमीफाइनल मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है? साथ में जानिए कि भारत ऑस्ट्रेलिया के वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत भारत ने बांग्लादेश को हराने के साथ की थी. 6 विकेट से हराने के बाद रोहित शर्मा एंड टीम ने पाकिस्तान को भी 6 विकेट से हराया. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में उसने 44 रनों से जीत दर्ज की. अच्छी बात ये हैं कि टीम इंडिया ने अभी तक खेले सभी मैचों में आसानी से जीत दर्ज की है. 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने तीनों मैच में टॉस हारा लेकिन सभी मैचों में उसने आसानी से जीत दर्ज कर ली. शुरुआती दोनों मैच उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की. अब उसका सेमीफाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम

भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. भारत अपने ग्रुप की टॉप टीम रही तो ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रही.

कब खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, टॉस 2 बजे होगा.

कहां पर होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल?

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच भी दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

IND vs AUS सेमीफाइनल के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच धीमी रहने की उम्मीद है. यहां बल्लेबाजों रन बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. जिस टीम का मिडिल आर्डर अच्छा करेगा, उसके जीतने की संभावना अधिक रहेगी. यहां ओस नहीं रहती, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना अच्छा रहेगा. जैसा अभी तक देखने को मिला है, तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स को यहां अधिक मदद मिलेगी. 

IND vs AUS सेमीफाइनल की संभावित प्लेइंग 11 

भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती. 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मेरेनस लाबुषाणया, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वाराहुसि, नैथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे में हेड टू हेड आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में एक दूसरे के खिलाफ 151 मैच खेले हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. उसने 84 मैच जीते हैं जबकि भारत ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. 10 मैच बेनतीजा रहे हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में कहां होगा?

भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर होगा. 

IND vs AUS मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी. टॉस 2 बजे हो जाएगा, मैच की पहली गेंद 2:30 बजे डाली जाएगी.

[ad_2]

नारायण मूर्ति के इंफोसिस के शेयर में भारी गिरावट, कंपनी का वैल्यूएशन भी घटा

[ad_1]

Infosys Share: इंफोसिस के अपने मैसूर कैंपस से 300 से ज्यादा फ्रेशर्स को निकालने के बाद कंपनी लगातार मुश्किलों का सामना कर रही है. हालांकि, कर्नाटक श्रम विभाग ने इंफोसिस को क्लीन चिट दे दिया है. श्रम विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में राज्य सरकार को बताया है कि इंफोसिस ने ट्रेनी छंटनी के मामले में किसी भी श्रम कानून का उल्लंघन नहीं किया है. अंतिम रिपोर्ट 4 या 5 मार्च तक आएगी. 

कंपनी के वैल्यूएशन में भारी गिरावट 

हालांकि, इंफोसिस के शेयर में इस हफ्ते 5.45 परसेंट की गिरावट के बाद कंपनी के मार्केट कैप में बड़ा नुकसान हुआ है. इंफोसिस का वैल्यूएशन 52,697.93 करोड़ रुपये घटकर 7,01,002.22 करोड़ रुपये रह गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,693 रुपये के भाव पर बंद हुआ. बहरहाल, मार्केट कैप में गिरावट के बावजूद यह अभी भी टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हैं. इंफोसिस अभी भी देश की दूसरी सबसे बड़ी  IT सर्विस कंपनी है. 

इस कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

इसी दौरान, इंफोसिस सहित टॉप-10  सबसे वैल्यूएशन वाली कंपनियों में से आठ का संयुक्त मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये घट गया है. सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर को हुआ है. पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 2,112.96 अंक या 2.80 परसेंट की गिरावट आई, जबकि एनएसई निफ्टी में 671.2 अंक या 2.94 परसेंट की गिरावट आई थी. अकेले फरवरी में निफ्टी में 1,383.7 अंक या 5.88 परसेंट की गिरावट आई है. सेंसेक्स में 4,302.47 अंक या 5.55 परसेंट टूटा है. 

फायदे में रहीं ये कंपनियां

सबसे ज्यादा फायदा मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को हुआ. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर फायदे में रहे. बता दें कि इंफोसिस के मैसूर कैंपस से जिन 350 फ्रेशर्स को काम से निकाला गया है. इन्होंने कैंपस में फाउंडेशनल ट्रेनिंग ली थी, लेकिन लगातार तीन प्रयासों के बाद भी इंटरनल असेस्मेंट में पास नहीं कर पाए थे. कंपनी का कहना है कि परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन उनकी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा है. 

 

ये भी पढ़ें: 

India Medical Tourism: अब बांग्लादेश से कम आ रहे मरीज, भारत के मेडिकल वैल्यू टूरिज्म में आई भारी गिरावट

[ad_2]