Kal Ka Rashifal: मेष, कन्या, तुला, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 02 मार्च का कल का राशिफल

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 2 March 2025: रविवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों का कल का दिनमध्यम रूप से फलदायक रहने वाला, वृषभ राशि वालों को परिवार वाले फैलमी की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

मेष राशि कल का राशिफल (Mesh Rashi Kal Ka Rashifal)-
मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपनी इन्कम को मजबूत करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी. आपको छुटपुट लाभ की योजना पर भी पूरा ध्यान देना होगा. एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं. जो आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे. परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

वृषभ राशि कल का राशिफल (Taurus Rashi Kal Ka Rashifal)-
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल  दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं.  आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.  आप  धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको अपने माता-पिता से पूछ कर जाना बेहतर रहेगा. आपने यदि पारिवारिक समस्याओंको को नजर अंदाज किया, तो बाद में उसमे पारिवारिक  रिश्तों में दरार आने की संभावना है.

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन थोड़ा संभल कर चलने के लिए रहेगा.  आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधो में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी.  आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें. यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा, क्योंकि उसमे किसी नयी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.

कर्क राशि कल का राशिफल (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)-
कर्क राशि के जातकों को सुझ बुझ से दूर रहना होगा.  आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी. आपको कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी. वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें. आपका कोई सहयोगी कार्य क्षेत्र में आपका कोई नुकसान करवाने की कोशिश करेगा.  आप अपने कामों को लेकर अपनी आंखों व कान खुले रखें. आपने अपने कामो को लेकर कोई जोखिम उठाया, तो उससे भी आपको नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)-
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है. आपको अपने कामों को लेकर कुछ असमंजस रहेगा. बिजनेस में भी आप कुछ  डीलों को फाइनल करेंगे. आपको कोई 
 काम को लेकर साझेदारी हो सकती है.  आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें में चुप लगाएं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आपको वरिष्ठ सदस्य अच्छे मार्गदर्शन देंगे.

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)-
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है.  आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा. आपके कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी. व्यावसायिक क्षेत्रो में आपको मान सम्मान बनाए रखना होगा. आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी  होगी. आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा  होगा. आपको  उतार चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा.

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)-
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन कोई डिसीजन सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा. आपको जल्दबाजी के  कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है.  आप अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं. आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी. संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी.  आपको कोई कामचोर समझ कर करना होगा.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Vrishchik Rashi Kal Ka Rashifal)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है. आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों मे पडने से बचना होगा.  आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा  रहेगा. किसी नये मेहमान का आगमन होने से  आपका खर्चा भी अधिक होगा. आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको  अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal)-
धनु राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे.  परिवार के सदस्यों के लिए आप समय निकालेंगे. परिवार का कोई सदस्य आपसे काम को लेकर कोई सलाह ले सकता है. आपको माताजी से किए वादे को समय रहते पूरा करना होगा. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. राजनीति मे कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ही ईजाफा होगा, उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता है.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Rashi Kal Ka Rashifal)-
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. कुछ नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं. आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है. आप किसी घर मकान दुकान आदि की खरीदारी के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, जिसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं. आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है.  आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी  सामाजिक कार्यक्रमो में आपकी छवि और निखरेगी. आपको कोई बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है. आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी. यदि आप काम को लेकर किसी मित्र से कोई मदद लेंगे, तो आपको वह आसानी से मिल जाएगी.

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)-
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन नुकसानदायक रहने वाला है.  आपके परिवार में कलह कल फिर से  उठेगी,  जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे.  जीवन साथी के रिश्ते में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं. आपका कोई बड़ा काम हाथ लगेगा, लेकिन विरोधी भी इसके साथ-साथ आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश में तैयार रहेंगे. आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होंगी.

Holika Dahan 2025: होली पर भद्रा का साया, होलिका दहन का सही मुहूर्त, तारीख यहां देखें

[ad_2]

कितनी पढ़े-लिखे हैं यूक्रेन के प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की, इस विषय में हासिल की है डिग्री

[ad_1]

यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की फिर से एक बार काफी सुर्खियों में है. इस बार मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके बीच हुई तीखी बहस है. रिपोर्ट बताती हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात काफी तीखी बहस में बदल गई. ऐसे में आइए जानते हैं ज़ेलेंस्की ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है…

25 जनवरी 1978 को दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के एक औद्योगिक क्षेत्र क्रिवी रिह में जन्मे वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यह इलाका रूसी-भाषी था और ज़ेलेंस्की भी बचपन में रूसी भाषा ही बोलते थे. लेकिन समय के साथ उन्होंने न केवल यूक्रेनी बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी महारथ हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें- CBSE की तरह पाकिस्तान में भी हैं 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए बोर्ड, जानिए कैसे होती है पढ़ाई

यहां से की है पढ़ाई

शिक्षा की बात करें तो साल 1995 में उन्होंने क्रिवी रिह इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट जो कि कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी की एक शाखा थी में दाखिला लिया. साल 2000 में उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की. हालांकि लॉ की जगह उनकी किस्मत ने उन्हें हास्य और अभिनय की दुनिया में ला खड़ा किया, जहां से उनकी लोकप्रियता ने उन्हें राजनीति के शिखर तक पहुंचा दिया और वह यूक्रेन के प्रेसिडेंट तक बन गए. वह यूक्रेन के 6वें राष्ट्रपति हैं.

यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की लगातार सुर्खियों में बने हैं. इसके पीछे एक बड़ा कारण रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध भी है. ट्रंप और ज़ेलेंस्की के मध्य हुई तीखी बहस के बाद कई यूरोपीय देश ज़ेलेंस्की के समर्थन में आ गए हैं. इन देशों ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को आश्वासन दिया है कि वह अकेले नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE की एक साल में दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर यहां है हर सवाल का जवाब, सिलेबस से लेकर मार्कशीट तक हर जानकारी

क्या बोले मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि हमारा तीन वर्ष पहले यूक्रेन की मदद करना और रूस पर प्रतिबंध लगाना सही था व ऐसा करते रहना सही भी है. रूस एक हमलावर और यूक्रेन पीड़ित. उधर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी कहा कि “प्रिय यूक्रेनी मित्र, आप अकेले नहीं हैं. इनके अलावा कई अन्य देशों ने भी यूक्रेन का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें: Success Story: दो बार फेल हुईं, बीमारी से लड़ी लेकिन हिम्मत नहीं हारी, AIR 94 लाकर बनीं IFS ऑफिसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ट्रंप ने US के एहसानों पर यूक्रेन से चाहा ‘थैंक यू’! 2022 से जेलेंस्की ने कितनी बार कहा धन्यवाद

[ad_1]

Donald Trump-Zelensky Clash: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बहस वैश्विक सुर्खियां बन गईं. रूस ने इस बहस का मजाक उड़ाया, जबकि दुनिया के कई देश जेलेंस्की के समर्थन में आ गए.

ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ बहस के बाद जेलेंस्की ने यूक्रेन के समर्थन के लिए ट्रंप और अमेरिका का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा, ‘धन्यवाद अमेरिका’, ‘धन्यवाद अमेरिकी राष्ट्रपति.’

ट्रंप ने जेलेंस्की की कृतज्ञता पर उठाए सवाल
ओवल ऑफिस में हुई इस बैठक में ट्रंप ने जेलेंस्की को अधिक आभारी होने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “आपके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, आपको आभार जताना चाहिए.” उपराष्ट्रपति वेंस ने भी जेलेंस्की से पूछा, “क्या आपने एक बार भी धन्यवाद कहा है?”

बैठक तब और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब जेलेंस्की ने ट्रंप के रूस के साथ शांति वार्ता के सुझाव का विरोध किया. वेंस ने भी जेलेंस्की पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका सिर्फ यूक्रेन की रक्षा करने की कोशिश कर रहा है और इसे दोष देना अनुचित है.

2022 से अब तक जेलेंस्की ने 33 बार कहा ‘थैंक यू अमेरिका’
हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से जेलेंस्की ने अमेरिका को 33 बार सार्वजनिक रूप से धन्यवाद कहा है. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपतियों, कांग्रेस, रक्षा कंपनियों, और आम नागरिकों को भी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है. 

जेलेंस्की के धन्यवाद संदेश
जनवरी 2022: “अमेरिकी सैन्य और कूटनीतिक समर्थन के लिए धन्यवाद.”
दिसंबर 2022: “कांग्रेस, राष्ट्रपति और अमेरिकी जनता का समर्थन अमूल्य है.”
सितंबर 2023: “अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम रूसी मिसाइलों से अधिक शक्तिशाली हैं, धन्यवाद अमेरिका!”
मार्च 2024: “300 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता के लिए बाइडेन प्रशासन और अमेरिकी लोगों का आभार.”
जून 2024: “हमारे साथ खड़े रहने के लिए अमेरिका का धन्यवाद.”
जुलाई 2024: “यूक्रेन और अमेरिका हमेशा साझेदार और सहयोगी रहेंगे.”

बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की युद्ध में शांति स्थापित करने पर चर्चा के लिए शुक्रवार (28 फरवरी,2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका के व्हाइट हाउस पहुंचे थे. हालांकि, इस मुलाकात के दौरान जेलेंस्की रूस के साथ शांति समझौता करने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके बाद जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच तीखी बहस हो गई और ट्रंप ने गुस्से में यूक्रेनी राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस के बाहर भेज दिया.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप से बहस के बाद बदले जेलेंस्की के सुर, बोले- ‘मुझे खेद है, यह विवाद दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं’

[ad_2]

रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाकर करुण नायर ने इंग्लैंड सीरीज के लिए ठोका दावा, देखें वीडियो

[ad_1]

Karun Nair Century in Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच की दूसरी पारी में विदर्भा के बल्लेबाज करुण नायर ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने पहली पारी में भी 86 रनों की शानदार पारी खेली थी, जहां वह अपने शतक से चूक गए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक लगाया. इस शतक के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच केरल और विदर्भ के बीच वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विदर्भ के लिए करुण नायर ने एक और शानदार पारी खेली. फाइनल में उन्होंने 184 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके बल्ले से लगातार अच्छी पारी आने के बाद माना जा रहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जा सकते हैं. हालांकि अजीत अगरकर ने प्रेस कांफ्रेंस में उनकी पारियों की सराहना भी की थी लेकिन उनके लिए जगह नहीं बन पाने की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए तो उनकी जगह बन सकती है.

करुण नायर ने शतक सेलिब्रेशन में छिपा दर्द

करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाकर इसे खास तरीके से सेलिब्रेट किया. उन्होंने स्टैंड की तरफ 9 का इशारा करते हुए इसे सेलिब्रेट किया. आपको बता दें कि ये करुण नायर का इस सीजन सभी डोमेस्टिक टूर्नामेंट को मिलाकर 9वां शतक है. करुण ने रणजी ट्रॉफी से पहले विजय हजारे टूर्नामेंट में 5 शतक ठोके थे. इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि करुण नायर की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ था. 

आईपीएल के बाद जून-जुलाई में टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी. जिस तरह करुण नायर का डोमेस्टिक सीजन रहा है, उससे पूरी उम्मीद है कि वह इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किए जा सकते हैं. 

करुण नायर क्रिकेट करियर

करुण नायर ने भारत के लिए 2016 में डेब्यू किया था. उन्होंने 6 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले हैं, इसमें उनके नाम क्रमश 374 और 46 रन हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 113 मैचों में 7990 रन बनाए हैं. इसमें 22 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. 

विदर्भ के पास 249 रनों की बढ़त 

रणजी ट्रॉफी फाइनल की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ टीम 379 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. केरल ने पहली पारी में 342 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर विदर्भ ने 37 रनों की बढ़त हासिल की थी. खबर लिखे जाने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में 249 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. करुण नायर 109 और यश राठौड़ 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं.



[ad_2]

नाले के पानी से सब्जियों को धोने लगा ठेली वाला, वीडियो देखते ही लोगों का घूम गया दिमाग

[ad_1]

Vegetable Seller Viral Video: हरी सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. हरी सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं. विटामिन, प्रोटीन और मिनरल होते हैं.इसलिए डॉक्टर भी हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. इसलिए बहुत से अपनी डाइट में लोग हरी सब्जियां शामिल करते हैं. लोग फ्रेश सारी सब्जी खरीदना पसंद करते हैं. सब्जी बेचने वाले उन सब्जियों पर पानी डालकर उन्हें धोखे रखते हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक सब्जी बेचने वाला हरी सब्जियों को पानी से धो रहा है. लेकिन वह इसके लिए नाले का गंदा पानी इस्तेमाल कर रहा है. अगर आप भी देख लेंगे यह वीडियो तो शायद हरी सब्जी का खाना आज से ही छोड़ देंगे. सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

नाले के पानी से धोई सब्जियां

हरी सब्जियां खाने के शौकीनों को हो जाएं सावधान. क्योंकि हरी सब्जी में छुपी होती हैं. कई ऐसी चीजें जो आपको पता ही नहीं होगा. नहीं हम आपको डाॅक्टर की बताई गईं सलाहें नहीं बता रहे. बल्कि ऐसी हकीकत दिखाने जा रहे हैं. जो देखकर आप हरी सब्जी से तौबा ही कर लेंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का बड़ा ऑफर, बताया किन दो तारीखों में बिना हेलमेट चलने पर नहीं होगा चालान 

इस वीडियो में एक सब्जी बेचने वाला दिखाई दे रहा है. जो सब्जियों पर पानी छिड़क रहा है. लेकिन वो जिस पानी से सब्जी को धो रहा था. वह नाले का गंदा पानी था.नाले के गंदे पानी में कितने बैक्टीरिया और ऐसी चीजें होती है जिनसे इंसान का स्वास्थय खराब हो जाए. यह बताने की जरूरत नहीं है. सोशस मीडिया पर इस वीडियो को @sirajnoorani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

 

यह भी पढ़ें:  मौत का हनीमून! फ्लाइट में कपल के साथ हुआ मौत का खौफनाक खेल, लाश के साथ किया सफर, दिल दहला देगी सच्चाई

पहले भी देखे गए हैं ऐसे वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो महाराष्ट्र के उल्हासनगर के खेमानी मार्केट इलाके की का बताया जा रहा है. यह कोई पहला मामला नहीं है. जब सब्जी बेचने वालों से इस तरह की हरकत देखी गई है. पहले भी सोशल मीडिया पर कई इस तरह के वीडियो देखे गए हैं. एक वीडियो में एक सब्जी बेचने वाला बीच सब्जी मंडी नाले में सब्जियां डाल कर के धो रहा था. फिर बाद में उसका वीडियो वायरल हुआ तो उस पर पुलिस ने केस भी दर्ज किया था. इस मामले को लेकर फिलहाल ऐसी जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें: घूमने का जानलेवा शौक! पहाड़ों में लापता हुआ शख्स, 10 दिनों तक केवल टूथपेस्ट खाकर बचाई जान

 


Samsung के सबसे पतले Smartphone का इंतजार जल्द होगा खत्म! सामने आई Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट

[ad_1]

Samsung के सबसे पतले Smartphone Galaxy S25 Edge का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इसे अप्रैल में लॉन्च कर सकती है. पिछले काफी समय से इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं और कंपनी ने जनवरी में Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान इस फोन की झलक दिखाई थी. इसके कई अनुमानित फीचर्स भी सामने आ चुके हैं.

16 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च

बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें इस फोन को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है और मई से इसकी बिक्री शुरू होगी. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. शुरुआत में कंपनी इसकी केवल 40,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ब्लैक, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है.

ये हो सकते हैं Galaxy S25 Edge के फीचर्स

डमी यूनिट से पता चलता है कि इसका डिजाइन Galaxy S25 डिवाइसेस के समान ही होगा, लेकिन इसकी मोटाई काफी कम होगी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी मोटाई 5.84mm रह सकती है, जो Galaxy S25 के मुकाबले काफी कम है.Galaxy S25 Edge के पतला होने के बावजूद कंपनी परफॉर्मेंस से कोई समझौता करने के मूड में नहीं है. लीक्स के अनुसार, इसमें अल्ट्रा-थिन बैजल्स के साथ 6.7 इंच के फ्लैट डिस्प्ले, क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस और 12GB RAM दी जा सकती है. कंपनी इसमें 3,900mAh की बैटरी दे सकती है. अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लाइनअप में इसकी प्लेसमेंट के आधार पर इसकी कीमत 60,000 रुपये से शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

पेंसिल से भी पतला होगा यह फोन, 5200 mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त कैमरा सेटअप, जानें डिटेल

[ad_2]

Cheti Chand Date 2025: चेटी चंड साल 2025 में कब? नोट करें सही डेट और जानें क्यों मनाया जाता है

[ad_1]

Cheti Chand Date 2025: चेटी चंड का पर्व सिंधी समूदाय के लोग बहुत धूम-धाम से मनाते हैं. इस दिन भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई जाती है. इस दिन झूलेलाल भगवान का जन्म हुआ था. भगवान झूलेलाल सिन्धियों के प्रमुख संरक्षक सन्त हैं. साल 2025 में चेटी चंड 30 मार्च, 2025 रविवार को मनाया जाएगा. जानते हैं चेटी चंड की तिथि और पर्व का महत्व.

चेटी चंड 2025 तिथि (Cheti Chand 2025 Tithi)

  • प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 29 मार्च, 2025 को शाम 4.27 मिनट पर हो रही है.
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त 30 मार्च, 2025 को 12.49 मिनट पर होगी.
  • चेटी चण्ड मुहूर्त शाम 4.38 से 7.45 तक रहेगा.
  • इसकी कुल अवधि – 1.07 मिनट रहेगी.

चेटी चंड का महत्व (Importance of Cheti Chand)

चेटी चंड का पर्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है. ज्यादातर इस पर्व को उगादी या गुड़ी पड़वा के एक दिन बाद मनाया जाता है.चेटी माह में चन्द्रमा के प्रथम दर्शन के कारण, इस दिन को चेटी चण्ड के रूप में जाना जाता है.

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भारत के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं. जैसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa), दक्षिण भारत में उगादी (Ugadi), हिंदूओं का पहला साल (Hindu Navvarsh) भी इस दिन से शुरू होता है. इसी तरह दूसरे दिन सिंधी समाज के लोग इस दिन को भगवान झूलेलाल (Jhulelal) की जयंती के रुप में मनाते हैं.

कैसे मनाते हैं चेटी चंड?

चेटी चंड के मौके पर वरुण देवता की भी पूजा की जाती है, क्योंकि सिंधी समाज के लोग भगवान झूलेलाल को जल देवता के अवतार के तौर पर मानते हैं. इस दिन सिंधु नदी के तट पर ‘’चालीहो साहब’’ नामक पूजा-अर्चना की जाती है.चेटी चंड के दिन भक्त लकड़ी का मंदिर बनाकर उसमें एक लोटे से जल और ज्योति प्रज्वलित करते हैं, इसे बहिराणा साहब कहा जाता है. इस दिन झांकी निकालते हैं.

Premanand Ji Maharaj: क्या अपनों के प्रति मोह और आसक्ति भजन मार्ग में बाधा हैं? जानें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

90 करोड़ का था कर्जा, 55 केस थे दर्ज, कभी बर्बाद हो गए थे अमिताभ बच्चन, ये शो बना था लाइफलाइन

[ad_1]

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दुनियाभर में चाहने वाले हैं. बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और सुपरस्टार अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. आज बिग बी बेहद लैविश लाइफ जीते है लेकिन एक बार उन्हें बेहद बुरे दौर का सामना करना पड़ा था. यहां तक कहा जाने लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है. उस दौरान एक्टर को फाइनेंशियल दिक्कतों से ही नहीं जूझना पड़ा था बल्कि कई कानूनी केस भी उनके खिलाफ दर्ज हो गए थे. हालांकि फिर सुपरस्टार ने कमबैक किया और फिर से अपना परचम लहरा दिया था.

अमिताभ बच्चन के खिलाफ 55 मामले हुए थे दर्ज
बता दें कि सोशल मीडिया पर वीर सांघवी के साथ बिग बी के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है. उस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने अपने बुरे दौर को लेकर बात की थी.  जब उनसे पूछा गया कि क्या यह सच है कि उनका घर भी जब्त किया जा सकता था तो उन्होंने हां कहा था. उन्होंने बताया था कि उनकी सारी संपत्ति कुर्क कर ली गई थी. उन्हें करीब 90 करोड़ रुपये चुकाने थे और उनके खिलाफ करीब 55 कानूनी मामले दर्ज हुए थे. और हर दिन दरवाजे पर लेनदार आते थे, यह बहुत शर्मनाक और अपमानजनक था.

एबीसीएल कंपनी बंद होने के बाद बिग बी ने झेली थी मुश्किलें
जैसे ही उनकी कंपनी एबीसीएल बंद हो गई, वैसे ही उनका अभिनय करियर भी बंद हो गया था. इसी इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि चीजें कलेक्टिवली हुईं. उन्होंने कहा कि जब एक डिपार्टमेंट में चीजें गलत हो जाती हैं तो आपके आसपास बाकी सभी चीजें क्रैश हो जाती हैं. लोगों का आप पर से विश्वास उठ जाता है, वे अब आपका चेहरा नहीं देखना चाहते, उन्हें लगता है कि आप अभिनेता नहीं हैं या आप जो फिल्में बना रहे हैं वे देखने लायक नहीं हैं, लोग सोचते हैं कि आप जिस तरह से कपड़े पहनते हैं, जिस तरह दिखते हैं वह सही नहीं है, सब कुछ गलत हो जाता है क्योंकि आपके जीवन में कुछ गलत हो गया है और हर कोई यह कहना चाहता है कि यह आपके लिए खत्म हो गया है.

 


केबीसी ने स्टारडम को फिर से सातवें आसमान पर पहुंचाया
हालांकि तमाम मुश्किलों से जूझकर अमिताभ बच्चन ने फिर कमबैक किया था. यह टेलीविजन ही था जिसने उन्हें लाइफ लाइन दी. ब वह कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करने के लिए तैयार हुए और इस एक फैसले ने उन्हें सभी मुश्किलों से बाहर निकाल दिया. शो की सफलता ने उनके स्टारडम को फिर से सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.  जिससे उनके करियर में फिर से उछाल आया और वह एक बार फिर भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा डिमांडिंग एक्टर बन गए. आज 82 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन केबीसी होस्ट कर रहे हैं और फिल्मों में भी एक्टिव हैं. पिछले साल उन्होंने कल्कि 2898 एडी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. 

ये भी पढ़ें-टाइट जिम आउटफिट में वर्कआउट कर मलाइका अरोड़ा ने दिए किलर पोज, 51 की उम्र में एक्ट्रेस की फिटनेस देख हैरान रह जाएंगे



[ad_2]

आम्रपाली समूह के होमबायर्स के लिए राहत की खबर, NBCC ने 25000 फ्लैट बनाकर कर दिए तैयार

[ad_1]

Amrapali Homebuyers Update: सार्वजनिक क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी ने आम्रपाली समूह की अटकी हुई लगभग 25,000 फ्लैट का निर्माण पूरा कर लिया है और बकाया भुगतान न कर पाने वाले घर खरीदारों के 6,686 फ्लैट को बेचकर अब तक 3,177 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. एनबीसीसी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी गई है. 

सुप्रीम कोर्ट ने एनबीसीसी को आम्रपाली समूह की अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का काम सौंपा था. इस मामले में ‘कोर्ट रिसीवर’ नियुक्त किए गए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष पेश नवीनतम स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. अगस्त, 2021 में कर्ज न चुका पाए घर खरीदारों को उचित अवसर देने के बाद एनबीसीसी को अब तक न बिक पाए फ्लैट बेचने की अनुमति दी गई थी.

वेंकटरमणी ने कहा, ‘‘ ‘कोर्ट रिसीवर’ 4,959 बिना बिके फ्लैट एनबीसीसी को बिक्री के लिए जारी कर चुका है. इनमें से 4,733 इकाइयां बेची जा चुकी हैं जिनका कुल बिक्री मूल्य 2,617 करोड़ रुपये है. इनमें से 15 जनवरी 2025 तक 2,165 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं.’’ वेंकटरमणी ने कहा कि ‘डिफॉल्टर’ और ‘पंजीकृत लेकिन भुगतान नहीं करने वाली’ श्रेणी की 1,953 इकाइयों को भी बिक्री के लिए एनबीसीसी को जारी कर दिया गया है. इन इकाइयों को कुल 1,244 करोड़ रुपये के बिक्री मूल्य पर बेचा गया है.

इन दोनों श्रेणियों को मिलाकर एनबीसीसी ने कुल 6,686 फ्लैट बेच दिए हैं जिनका कुल बिक्री मूल्य 3,861 करोड़ रुपये है. इनमें से कुल 3,177 करोड़ रुपये का भुगतान मिल चुका है. अटॉर्नी जनरल ने कहा कि एनबीसीसी ने 2020 से दिसंबर, 2024 तक कुल 25,000 फ्लैटों का निर्माण पूरा कर लिया. ये फ्लैट आम्रपाली समूह की नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्रों में स्थित विभिन्न परियोजनाओं में शामिल हैं.

उच्चतम न्यायालय ने कई वर्षों तक फ्लैटों का निर्माण अटके रहने के बाद सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी को इनका निर्माण पूरा करने का दायित्व सौंपा था. इस प्रक्रिया पर निगरानी के लिए कोर्ट रिसीवर की नियुक्ति भी की गई थी.

ये भी पढ़ें 

LPG Price Hike: होली और रमजान के महीने में महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के नए रेट

[ad_2]

‘हसीना को हटा दिया, इन्हें भी हटा सकते हैं’, मोहम्मद यूनुस की क्यों बढ़ रही मुसीबत?

[ad_1]

<p style="text-align: justify;"><strong>Bangladesh News:</strong> बांग्लादेश में ऑपरेशन ‘डेविल हंट’ के तहत लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं. इस ऑपरेशन के शुरू होने के बाद से 26 फरवरी तक 9000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">इस ऑपरेशन से लोगों में डर हैं. आइये जानते हैं कि ऑपरेशन डेविल हंट की कहानी क्या है और क्यों यूनुस की अंतरिम सरकार ने ये कदम उठाया है?&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>जानें क्यों हुई ऑपरेशन की शुरुआत&nbsp;</strong></p>
<p style="text-align: justify;">&nbsp;हसीना सरकार में मंत्री रहे एके एम मोज़म्मेल हक के गाज़ीपुर स्थित घर पर सात फरवरी को हमला हुआ. पुलिस के अनुसार, हिंसक झड़पों में 17 लोग जख्मी हुए और एक की मौत हो गई. घायलों में ज्यादातर छात्र थे. इस हिंसा के जवाब में हुई कार्रवाई के लिए अवामी लीग को ज़िम्मेदार ठहराया गया था. इसके बाद मार्च टू गाज़ीपुर की शुरुआत हुई थी. छात्रों की मांग पर ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 8 फरवरी को ऑपरेशन ‘डेविल हंट’ की घोषणा कर दी.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>परिजनों में भय का माहौल&nbsp;</strong></p>
<p style="text-align: justify;">इस ऑपरेशन शुरू होने के बाद लगातार गिरफ्तारी शुरू हो रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों के परिजनों में डर हैं. वो किसी से भी बात करने के लिए तैयार नहीं है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजीपुर निवासी 24 वर्षीय अतिकुर रहमान के परिवार ने बताया ने इन आरोपों से इंकार किया है. उनकी पत्नी अफ़रजा अख़्तर मीम ने बताया, ‘मेरे पति पर गैरकानूनी गतिविधियों में हिस्सा लेने और कॉकटेल बम फेंकने के आरोप लगाए गए हैं.'</p>
<p style="text-align: justify;">उन्होंने आगे कहा, "सितंबर 2023 में रहमान को बाइक दुर्घटना में चोट लगी थी. जिस वजह से उनका जबड़ा पूरी तरह टूट गया था. उनके &nbsp;मेटल प्लेट और पिन डालकर जोड़ा गया है. वो खाना नहीं चबा सकते हैं. हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मदद करें. उनके परिवार ने कहा है कि वो किसी भी पार्टी से जुड़े नहीं हुए हैं.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>शफ़ीक़ूल आलम ने कही ये बात</strong></p>
<p style="text-align: justify;">वहीं, हिंसक वारदातों के मामलों में कार्रवाई न होने के आरोपों पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रेस सचिव शफ़ीक़ूल आलम ने कहा, ‘हर जगह हमने लगभग पुलिस भेजू है. हमने 32 धानमोंडी में सेना भेजी थी. ये तोड़फोड़ गलत है, लेकिन ये बात गलत है कि सुरक्षाकर्मी वहां हजारों की भीड़ के सामने कुछ करने की हालत में नहीं थे</p>
<p style="text-align: justify;">बीबीसी ने सरकार के प्रेस सचिव से स्पष्ट पूछा कि यदि तोड़फोड़ अपराध है तो जिन लोगों ने अलग अलग इलाकों में ऐसा किया, उनकी गिरफ़्तारी या अन्य कार्रवाई क्यों नहीं हुई?</p>
<p style="text-align: justify;"><strong>नहीं दोहरानी चाहिए पुरानी गलतियां&nbsp;</strong></p>
<p style="text-align: justify;">शेख हसीना के शासन की याद दिलाकर अंतरराष्ट्रीय माननाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि प्रशासन को वो गलतियां दोहरानी नहीं चाहिए, बल्कि कानून को निष्पक्ष रूप से लागू करना चाहिए.&nbsp;</p>

[ad_2]