धांसू कैमरा, 4 GB रैम, कीमत 10000 से भी कम, इन 5 फोन्स में कोई भी खरीद लेंगे तो अफसोस नहीं होगा

[ad_1]

Mobile Phone Under 10000: मोबाइल फोन आज के समय में लोगों के लिए काफी खास बन चुका है. हर कोई अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ही मोबाइल खरीदना चाहता है. अगर आपका बजट 10 हजार रुपये है और आप इस रेंज में एक बेहतर मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां इस प्राइस रेंज में आने वाले बेस्ट मोबाइल फोन के बारे में बताने जा रहे हैं. इस लिस्ट में mi से लेकर सैमसंग और Vivo के फोन भी शामिल हैं.

Redmi 14C 5G

रेडमी 14सी 5जी में 6.88-इंच की स्क्रीन मिलती है. इस मोबाइल में 50 MP का रियर कैमरा लगा है. वहीं 8 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 64 GB के स्टोरेज के साथ ये फोन आता है. इसमें 5160 mAh की बैटरी लगी है. ये मोबाइल बेहतर डिजाइन और प्राइस-रेंज के साथ आता है. लेकिन इसकी डिस्प्ले लाइट हल्की है. रेडमी के इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है.

Samsung Galaxy M15 5G

सैमसंग गैलेक्सी M15 भी 10 हजार रुपये की प्राइस-रेंज में आने वाला फोन है. इस फोन की स्क्रीन 6.5-इंच की है. 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ ये फोन आता है. इस मोबाइल फोन में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी है. सैमसंग के इस फोन में 6000 mAh की बैटरी लगी है.

Moto G35 5G

मोटोरोला जी35 5जी में 128 GB का स्टोरेज मिलता है. ये फोन 4 GB रैम के साथ आ रहा है. इसकी स्मार्टफोन की स्क्रीन 6.72-इंच की है. इस फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया है. वहीं इसका रियर कैमरा 50-8 MP का है. इस मोबाइल फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी है. मोटो G35 5G की कीमत 9,999 रुपये है.

Poco C75 5G

Poco के इस फोन में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिलता है. 50 MP का इसमें रियर कैमरा दिया गया है. इसमें फ्रंट कैमरा 5 MP का आता है. इस 5G फोन में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी है. Poco के इस फोन की  स्क्रीन 6.88-इंच की है. इस मोबाइल फोन की कीमत 7,999 रुपये है.

Vivo Y28e 5G

Vivo Y28e एक 5 जी फोन है. इसकी स्क्रीन 6.56-इंच की है. इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी है. इस मोबाइल में 13 MP का रियर कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा है. वीवो के इस फोन में 64 GB का स्टोरेज दिया है. ये फोन ब्रीज ग्रीन और विंटेज रेड कलर ऑप्शन के साथ आता है.

यह भी पढ़ें

रात को सोने से पहले भूलकर भी यूज न करें फोन, हर उम्र के लोगों को है ये बड़ा खतरा, स्टडी में आया सामने

[ad_2]

Pisces Horoscope 1 April 2025: मीन राशि वालें स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान, पेट से जुड़ी समस्या

[ad_1]

Meen Rashi1 April 2025: मीन राशिफल 1 अप्रैल 2025 , मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. आपके पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं. आज का दिन  उतार चढाव भरा रह सकता है.परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है.व्यापारियों की नजर आज पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा.निवेश सावधानी से करें.आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है, सलाह है कि वाणी को संयमित रखें.घर परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें. राष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करने वाले जातकों को आज अपना देश छोड़कर दूसरे देश में ट्रांसफर मिल सकता है. जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं.

मीन राशि  युवा राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-
युवा जातकों के सहकर्मी आज उन्हें किसी षड्यंत्र में फंसा सकते हैं, इसीलिए आप अपने करियर को लेकर भी सावधान रहें. आज आपकी कोई बहुत अधिक कीमती वस्तु गुम हो सकती है या चोरी हो सकती है,  जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बैंकॉक में भूकंप से गिरी बिल्डिंग का चीन से क्या है कनेक्शन? चोरी-छिपे कागज लेकर भाग रहे 4 आरोप

[ad_1]

Bangkok Earthquake: थाईलैंड पुलिस ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में अवैध तरीके से घुसने पर रविवार (30 मार्च, 2025) को 4 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है. थाईलैंड पुलिस का कहना है कि ये चारों बिल्डिंग साइट से डॉक्यूमेंट निकालने की कोशिश कर रहे थे. 

शुक्रवार को आए भूकंप के दौरान निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत के ढहने के मामले में चीन समर्थित निर्माण फर्म की जांच की जा रही है क्योंकि अधूरी इमारत कुछ ही सेकंड में ढह गई. मलबे के नीचे दर्जनों लोग फंस गए. नेशनल थाईलैंड की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस मेजर जनरल नोपासिन पूलस्वात ने कहा कि चार चीनी नागरिकों को बिना परमिशन के ढह चुके स्टेट ऑडिट ऑफिस (एसएओ) भवन के पीछे से दस्तावेजों की 32 फाइलें अवैध रूप से हटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

भूकंप के बाद बैंकॉक के गवर्नर ने उस क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया जिससे कारण ये प्रतिबंधित क्षेत्र बन गया, जहां बिना परमिशन के किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी. हालांकि, पुलिस ने कहा कि शनिवार को उन्हें कुछ व्यक्तियों द्वारा साइट से दस्तावेज हटाने की सूचना मिली. जांच के दौरान उन्होंने घटनास्थल के पास एक चीनी व्यक्ति को देखा जिसने दावा किया कि वह एक इमारत निर्माण परियोजना का प्रोजेक्ट मैनेजर है.

पुलिस ने 32 दस्तावेज किए जब्त 

जांच के दौरान ये पुष्टि हुई कि पकड़े गए व्यक्ति के पास वैध वर्क परमिट था और उसकी कंपनी निर्माणाधीन इमारत के ठेकेदार इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनी लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम द्वारा नियोजित थी. नेशनल थाईलैंड की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा और उनके पास मौजूद 32 दस्तावेज जब्त कर लिए, जिनमें कई तरह के कागजात थे.

चारों ने पुलिस को बताया कि वे इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनी लिमिटेड के तहत एक ठेकेदार के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि वे बीमा दावे के लिए आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए गए थे, जिन्हें एक कंटेनर में रखा गया था जिसका उपयोग कंपनी द्वारा एक अस्थायी कार्यालय के रूप में किया जा रहा था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उन सभी को अस्थायी तौर पर रिहा कर दिया. 

5 चीनी नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज

चतुचक में रविवार को पांच चीनी नागरिकों के खिलाफ निर्माणाधीन स्थल में प्रवेश करने और ढह चुकी राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय की इमारत से ब्लूप्रिंट और अन्य दस्तावेजों को हटाने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रविवार तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 32 लोग घायल हैं और 76 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

मोहम्मद यूनुस ने उगला भारत के खिलाफ जहर! चीन से बोले- बांग्लादेश में बनाइए अड्डा, समंदर हमारा है

[ad_2]

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने ITC से की बड़ी डील, 3498 करोड़ रुपये में बेचा पल्प एंड पेपर बिजनेस

[ad_1]

आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस कंपनी की रियल एस्टेट शाखा, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ITC को अपने पल्प और पेपर बिज़नेस को 3,498 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है.

कंपनी के मुताबिक, यह सौदा Century Pulp and Paper (CPP) को ITC को सौंपने के लिए किया गया है, जिससे शेयरधारकों को अधिक मूल्य प्राप्त हो सके और कंपनी अपने रियल एस्टेट कारोबार पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सके.

ABREL ने क्या कहा

ABREL के मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. डालमिया ने कहा, “हम कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में हैं और यह निर्णय हमें हमारे रियल एस्टेट बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.” उन्होंने आगे बताया कि CPP की गिनती हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन और उच्च स्थिरता मानकों वाली कंपनियों में रही है. अब इसे ITC जैसे मजबूत खिलाड़ी के हाथों में सौंपकर हम इसे अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं.

ITC की रणनीति

ITC ने इस सौदे को अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा बताया. कंपनी ने कहा कि इससे पेपरबोर्ड और स्पेशलिटी पेपर्स कारोबार को नई गति मिलेगी और एक नए लोकेशन पर इसकी क्षमता बढ़ाने का मौका मिलेगा.

कैसा रहा ABREL का परफॉर्मेंस?

वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में पल्प और पेपर कारोबार ने 2,382.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की तुलना में 5.34 फीसदी कम है. वहीं, कंपनी का रियल एस्टेट कारोबार तेजी से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में इसका राजस्व 777.71 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है. वहीं, वित्त वर्ष 2024 में यह बढ़कर 832.21 करोड़ रुपये हो गया, जो सालाना आधार पर छह गुना वृद्धि है.

रियल एस्टेट में बिड़ला ग्रुप का विस्तार

ABREL मुंबई, बेंगलुरु, नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है. ग्रुप की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने हाल ही में गुरुग्राम में Birla Arika परियोजना के तहत 3,000 करोड़ रुपये के घर बेचे हैं. कंपनी ने पुणे में भी अपना पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसका अनुमानित राजस्व 2,700 करोड़ रुपये है.

क्या होगा आगे?

इस सौदे के तहत 14,980 करोड़ रुपये के चल रहे आवासीय प्रोजेक्ट्स और 48,367 करोड़ रुपये के आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रहेगा. यह ट्रांजैक्शन अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें CCI (Competition Commission of India) और अन्य वैधानिक मंजूरियां आवश्यक होंगी.

सौदे में किसने निभाई अहम भूमिका?

इस डील में JM Financial Limited ने एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई, जबकि AZB & Partners ने लीगल एडवाइजर के रूप में सहयोग किया.

ये भी पढ़ें: Rule Change: LPG, UPI और Toll Tax… 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 10 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

[ad_2]

iPhone यूजर्स के WhatsApp में आ गया ऐसा अपडेट कि आप सोच भी नहीं सकते, जान लीजिए सबकुछ

[ad_1]

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप में एक बड़ा अपटेड आया है. व्हाट्सएप में ये अपडेट केवल iPhone यूजर्स के लिए ही है. एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वाले लोग इस नए फीचर का फायदा नहीं उठा सकेंगे. WABetaInfo के मुताबिक, आईफोन यूजर्स अब बिना किसी दूसरे एप के जाए कॉल और टेक्स्ट मैसेज कर सकेंगे. इसके लिए केवल डिफॉल्ट एप की लिस्ट में व्हाट्सएप को शामिल करना होगा. ये अपडेट केवल iOS 18.2 के लिए ही आया है.

क्या है WhatsApp का बड़ा अपडेट?

एप्पल अपने फोन में नई पॉलिसी लेकर आई है, जिसमें यूजर्स को चॉइस दी गई है कि वो डिफॉल्ट एप की अपनी एक लिस्ट तैयार करें, जिनका इस्तेमाल वो ज्यादातर मैसेज, कॉल्स, ई-मेल और ब्राउसिंग के लिए करते हैं. इसका मतलब ये है कि अब iPhone यूजर्स को एप्पल के बिल्ट-इन एप, जैसे iMessage का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. इस नए फीचर से आईफोन यूजर्स अपने पसंदीदा एप खुद चुन सकते हैं और अब व्हाट्सएप ने इस नए फीचर में अपनी जगह बना ली है.

कैसे करें iPhone में इस फीचर को अपडेट?

  • iPhone में इस फीचर को जोड़ने करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होगा.
  • इसके बाद जहां डिफॉल्ट एप का सेक्शन दिया है. वहां क्लिक करें. यहां आपको डिफॉल्ट एप की एक पूरी लिस्ट मिलेगी, जहां आप ई-मेल, ब्राउजर और मैसेजिंग के ऑप्शन को मैनेज कर सकते हैं.
  • यहां आपको मैसेज के सेक्शन में दो ऑप्शन मिलेंगे- iPhone iMessages और व्हाट्सएप. इसमें से आप अपने पंसद का ऑप्शन ले सकते हैं.

इस अपडेट से क्या है फायदा?

व्हाट्सएप के इस अपडेट से ये फायदा होगा कि कॉन्टेक्ट्स में जाकर किसी भी फोन नंबर पर क्लिक करते हैं तो वो एप्पल के फोन और मैसेज एप में खुलने की जगह सीधे व्हाट्सएप में खुलेगा. इस नए अपडेट से आप उस व्यक्ति को कॉल या मैसेज भी डायरेक्ट इसी एप से कर सकेंगे. इसके लिए आपको किसी दूसरे एप पर भी जाना नहीं होगा.

यह भी पढ़ें

BSNL ने मचाई धूम, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, 700GB से अधिक डेटा

[ad_2]

इन 3 कारणों से MI को मिली बंपर जीत, अश्विनी कुमार बने मुंबई के नए स्टार; रिकल्टन ने मचाया धमाल

[ad_1]

Mumbai Indians Win Reasons : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की है. MI ने अपने घरेलू मैदान पर यह जीत दर्ज की है. KKR की टीम पहले खेलते हुए 116 रनों पर ढेर हो गई थी, जवाब में मुंबई ने 13वें ओवर में ही एकतरफा अंदाज में लक्ष्य को हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं उन 3 कारणों से जिनसे मुंबई IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाई.

1. गेंदबाजी-बल्लेबाजी यूनिट ने मिलकर काम किया

मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक बढ़िया तालमेल के साथ नहीं खेल पा रही थी. उदाहरण के तौर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच को लें तो स्लो पिच पर MI के गेंदबाजों ने 196 रन लुटा दिए थे. जब बड़े लक्ष्य को हासिल करने की बारी आई तो मुंबई का पूरा बैटिंग लाइन-अप दबाव में ढह गया था. मगर KKR के खिलाफ मैच में मुंबई के सभी गेंदबाजों ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. वहीं बैटिंग में रोहित शर्मा फिर से फ्लॉप रहे, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने बॉलिंग यूनिट की मेहनत को खराब नहीं जाने दिया.

2. खराब शुरुआत की समस्या से निजात

अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए पारी की खराब शुरुआत बड़ी समस्या बनी रही थी. CSK और गुजरात के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन सस्ते में आउट हो गए थे. रोहित शर्मा इस बार भी महज 13 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन KKR के खिलाफ रायन रिकल्टन का बल्ला खूब बरसा. रोहित चाहे सस्ते में आउट हो गए, लेकिन उन्होंने रिकल्टन के साथ मिलकर 46 रनों की सलामी साझेदारी की थी.

3. चार तेज गेंदबाजों की रणनीति काम आई

मुंबई के खिलाफ मैच में गुजरात ने 4 तेज गेंदबाजों की रणनीति का इस्तेमाल कर घरेलू कंडीशंस का खूब फायदा उठाया था. अब मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 4 फास्ट बॉलर्स की उसी स्ट्रेटजी पर काम किया, जो कारगर भी रही. कोलकाता मैच में ऑलआउट हो गई थी, MI के लिए 10 में से 8 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए.

यह भी पढ़ें:

MI vs KKR: मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा, अश्विनी-रिकल्टन के दम पर दर्ज की पहली जीत

[ad_2]

ट्रंप ने ईरान पर दी बमबारी की धमकी! अगर अमेरिका से हुआ युद्ध तो भारत पर पड़ेगा कितना असर, जानें

[ad_1]

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है. ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान नई न्यूक्लियर डील को लेकर अमेरिका की बात नहीं मानता है तो उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में नए सिरे से तनातनी बढ़ गई है और ऐसे में भारत भी इससे अछूता नहीं है. अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के कारण भारत को भी व्यापार और सुरक्षा के मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

NBC न्यूज़ को दिए एक फोनिक इंटरव्य में ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा, ‘अगर ईरान डील करने से मना कर देता है तो हम ईरान पर ऐसी बमबारी करेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी’. ट्रंप की धमकी को लेकर ईरान ने भी पलटवार किया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को चेताते हुए कहा, ‘ईरान भी मुंहतोड़ जवाब देगा. एयर स्ट्राइक के लिए हमारी मिसाइलें तैयार हैं. दुनिया भर में अमेरिका से संबंधित ठिकानों पर हमले किए जाएंगे.’

भारत पर क्या होगा असर-

इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर 
ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी से इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बड़ा असर पड़ेगा. भारत को यूरोप तक अपना माल पहुंचाने के लिए स्वेज नहर से होकर गुजरना होगा, जो कि मिडिल ईस्ट के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. इस कॉरिडोर को बनाने के लिए मिलने वाली फंडिंग पर भी बड़ा असर पड़ेगा. 

तेल आयात पर असर
भारत ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है. ऐसे में अगर अमेरिका-ईरान में युद्ध छिड़ा तो भारत को तेल के लिए दूसरे देश का रुख करना होगा और किसी तीसरे देश से तेल लेना भारत को ईरान से ज्यादा महंगा पड़ेगा.

व्यापार पर असर
भारत और ईरान का व्यापार को लेकर भी समझौता है. ईरान पर लगाई गई पाबंदी के कारण भारत का व्यापार काफी कम हो गया है और अब युद्ध छिड़ा तो भारत को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा. साल 2018-19 में भारत-ईरान का व्यापार 17 बिलियन डॉलर का था, जो 2022-23 आते-आते 2.3 बिलियन डॉलर का हो गया.

चाबहार पोर्ट
भारत-ईरान को जोड़ने वाले चाबहार पोर्ट में भारत ने अरबों डॉलर का निवेश किया है. यह अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) का हिस्सा है. ये भारत को ईरान और अफगानिस्तान के अलावा रूस, और यूरोप के बाजारों तक बेहतर पहुंच पाने में मदद करता है. ट्रंप ने अगर ईरान पर हमला किया तो भारत को व्यापार में काफी दिक्कतें आएंगी और काफी नुकसान उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:

वक्फ बिल लाने की तैयारी पूरी, किरेन रिजिजू बोले- ‘अफवाह फैलाने की बजाय संसद में बहस करें’

[ad_2]

Pew Research Survey: टिकटॉक बैन करने को लेकर अमेरिका में बड़ा सर्वे, जानिए कितने % ने कहा लगे प

[ad_1]

Pew research Survey: एक नए Pew Research Center सर्वे के अनुसार अब केवल 34% अमेरिकी लोग TikTok पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन कर रहे हैं जो मार्च 2023 में 50% था. पहली बार, इस सर्वे में यह भी पूछा गया कि लोग TikTok बैन को लेकर क्या सोचते हैं. बैन का समर्थन करने वालों में से ज्यादातर ने डेटा सेफ्टी और TikTok के चीनी ओनरशिप को मुख्य कारण बताया है जबकि विरोध करने वालों का मानना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा डाल सकता है.

TikTok राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

2023 में 59% अमेरिकी लोग TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 49% रह गई है. यह बदलाव उस समय हो रहा है जब TikTok को अप्रैल तक अमेरिकी कंपनियों को बेचने या देशव्यापी प्रतिबंध का सामना करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

TikTok बैन को लेकर अमेरिकी जनता का नजरिया

  • TikTok बैन के पक्ष में: 34%
  • TikTok बैन के खिलाफ: 32%
  • अभी तय नहीं: 33%

2024 में TikTok बैन का समर्थन 32% था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार गिरावट आई है. वहीं, विरोध करने वालों की संख्या बढ़ रही है जो 2023 में 22% थी और अब 32% हो गई है. राजनीतिक आधार पर देखा जाए तो TikTok बैन का समर्थन मार्च 2023 से दोनों प्रमुख अमेरिकी दलों में घटा है लेकिन रिपब्लिकन (39%) अब भी डेमोक्रेट्स (30%) की तुलना में अधिक संख्या में इसे बैन करने के पक्ष में हैं. हालांकि, पिछले साल की तुलना में डेमोक्रेट्स में भी TikTok बैन के समर्थन में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. TikTok इस्तेमाल न करने वाले लोग बैन के ज्यादा समर्थन में हैं (45%) जबकि TikTok यूजर्स में यह आंकड़ा मात्र 12% है.

TikTok बैन के कारण

TikTok बैन के समर्थन में रहने वाले 34% अमेरिकियों के अनुसार उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण हैं.

  • डेटा सेफ्टी को खतरा: 83%
  • TikTok की चीनी ओनरशिप: 75%
  • गलत जानकारी फैलाना: 54%
  • लोगों का TikTok को ज्यादा समय देना: 46%

TikTok बैन के विरोध के मुख्य कारण

TikTok बैन का विरोध करने वाले 32% अमेरिकियों के अनुसार इन कारणों से TikTok पर बैन नहीं लगना चाहिए.

  • अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन: 74%
  • जानकारी और मनोरंजन का स्रोत: 63%
  • TikTok को खतरा मानने के पर्याप्त प्रमाण नहीं: 61%
  • TikTok से होने वाली आमदनी पर असर: 48%

राजनीतिक विचारधारा के अनुसार TikTok बैन का विरोध

रिपब्लिकन (72%) और डेमोक्रेट्स (76%) दोनों ही फ्री स्पीच के लिए बैन का विरोध कर रहे हैं. डेमोक्रेट्स (66%) का मानना है कि TikTok अमेरिका के लिए खतरा नहीं है जबकि रिपब्लिकन (55%) इससे सहमत नहीं हैं.

TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानने वालों की संख्या घटी

2023 में 59% अमेरिकी TikTok को सुरक्षा के लिए खतरा मानते थे लेकिन अब यह घटकर 49% रह गया है. TikTok को बड़ा खतरा मानने वालों की संख्या 29% से घटकर 21% रह गई है. राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2023 में 70% रिपब्लिकन TikTok को खतरा मानते थे जो अब घटकर 54% रह गया है. वहीं, 2023 में 53% डेमोक्रेट्स TikTok को खतरा मानते थे जो अब 46% रह गया है.

यह भी पढ़ें:

बिल गेट्स का दावा! AI छीन लेगा ज्यादातर नौकरियां, लेकिन इन 3 पेशों में इंसानों की होगी जीत

[ad_2]

रिलेशनशिप में ब्रेक न बन जाए ब्रेकअप, इन बातों का रखें हमेशा ध्यान

[ad_1]

Relationship Tips: रिलेशनशिप छोटा हो या लंबा, टूटना हमेशा तकलीफदेह ही होता है. जब दो लोग एक रिश्ते में आते हैं तो सिर्फ प्यार ही नहीं केयर, एडजस्टमेंट और लड़ाइयां भी होती हैं. कई बार ब्रेकअप का कारण बहुत बड़ा तो कभी छोटी-छोटी बातों पर भी ब्रेकअप हो जाता है. इनमें से एक कारण रिलेशनशिप में ब्रेक लेना भी हो सकता है.

दरअसल, कई बार पार्टनर टाइम और स्पेस की मांग करते हैं. यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें पार्टनर न तो अलग होना चाहते हैं और न ही रिश्ता तोड़ना. वो बस कुछ चीजों को सही करना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें वक्त की जरूरत होती है. एक तरह से यह रिश्ते को रीफ्रेश करने के लिए एक छोटा सा पॉज है. लेकिन कई बार यही वक्त यानी रिश्ते में ब्रेक, ब्रेकअप की वजह बन सकती है. ऐसे में जब भी रिलेशनशिप में ब्रेक लें तो कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए.

रिश्ते में ब्रेक क्यों जरूरी

इससे रिश्ते में ऊबन नहीं आती है.

ठहरकर सोचने का मौका मिलता है.

रिलेशनशिप में सीमाएं और उम्मीदें तय होती हैं.

रिश्ते में नई ताजगी आती है.

ब्रेक से ब्रेकअप की आशंका कम हो जाती है.

क्या ब्रेक के बाद वापस आना आसान

रिश्ते को ज्यादा हेल्दी और स्ट्रॉन्ग करने के लिए ब्रेक तो ले लिया जाता है लेकिन इसे कब और कैसे फिर से जोड़ना है, यह बहुत से लोगों को पता नहीं होता है, जिसकी वजह से ब्रेकअप तक की नौबत आ सकती है. कई रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलेशनशिप में ब्रेक के साथ यह भी तय करना जरूरी है कि हमारे रिश्ते में इसकी जरूरत क्यों है. इससे काफी मदद मिलती है और इसकी टाइमलाइन का पता चलता है.

मतलब ब्रेक लेने से किसी भी तरह का डाउट नहीं होना चाहिए. दोनों को स्पष्ट होना चाहिए कि, यह रिश्ते को मजबूत करने के लिए लिया गया फैसला है. ब्रेक रिश्ते को बना या बिगाड़ भी सकता है, इसलिए दोनों पार्टनर इसके लिए तैयार होने के बाद ही आगे बढ़ें.

रिलेशनशिप में ब्रेक न बन जाए ब्रेकअप, क्या करें

1. खुलकर बातचीत करें, कम्युनिकेशन गैप न आने दें.

2. ब्रेक लेने के दौरान एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.

3. ब्रेक के दौरान पार्टनर को प्रॉपर स्पेस दें. ओवरपजेसिव और कंट्रोलिंग न बनें.

4. ब्रेक के दौरान भी रिश्ते में ट्रस्ट यानी भरोसा बनाए रखें.

5. छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने से बचें, ऐसी बातों को नजरअंदाज करें.

6. एक्सप्रेशन ऑफ लव न भूलें.

7. ईगो को रिश्ते पर हावी न होने दें.

8. रिश्ते में एक्साइटमेंट बनाए रखें.

9. प्रोफेशनल या पर्सनल स्ट्रेस को रिश्ते पर हावी न होने दें.

 

[ad_2]