Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए मार्च का पहला दिन कैसा रहे

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 1 March 2025: शनिवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वाले कल पारिवारिक मामलों को घर में निपटाने की आवश्यकता है, वृषभ राशि वालों को परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद बढ़ने से  आपकी टेंशन में अधिक रहेगी. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

मेष राशि कल का राशिफल (Mesh Rashi Kal Ka Rashifal)-
मेष राशि के जातक को पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा.  आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं. आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में निपटाने की आवश्यकता है. एक साथ कई काम हाथ लेने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी.  आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा. आप अपनी संतान को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं.

वृषभ राशि कल का राशिफल (Vrishabh Rashi Kal Ka Rashifal)-
वृषभ राशि के जातको को पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा.  आप दिखावे के चक्कर में ना आए. परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद बढ़ने से  आपकी टेंशन में अधिक रहेगी. आपको अपने पिताजी की सेहत में भी ध्यान देना होगा. किसी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे. आपकी धन संबंधित योजनाएं फलिभुत होगी. प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि कल का राशिफल (Mithun Rashi Kal Ka Rashifal)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है. आपके घर किसी नए वाहन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा. आपको अपने कामो पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. परिवार में किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा.

कर्क राशि कल का राशिफल (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)-
कर्क राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगे. परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. परिवार में आपके किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है. यदि अपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी. आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा.

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)-
सिंह राशि के जातकों को अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा.  आपको एक के बाद में खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं. आपके बिजनेस में  किसी की दी गई सलाहकार कारगर सिद्ध होगी.  आपको अपने मित्रों से आर्थिक स्थिति को लेकर सलाह मशवरा करना होगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होगे. आपको किसी किराए की प्रॉपर्टी से इन्कम बढ़ाने की संभावना है.

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)-
कन्या राशि के जातकों को वाहनों का प्रयोग सावधानी से  करना होगा. वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. आपको किसी नई नौकरी के मिलने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सुचना सुनने को मिल सकती है. आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है. आपका कोई काम लंबे समय बाद पूरा हो सकता है.

तुला राशि कल का राशिफल (Tula Rashi Kal Ka Rashifal)-
तुला राशि के जातक यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा. धार्मिक कार्य के प्रति काफी रुचि रहेगी.  आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा. आप किसी से धन  उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें. किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा. पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है.

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Scorpio Rashi Kal Ka Rashifal)-
वृश्चिक राशि के जातक कल किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होंगी. बिजनेस में आपको किसी समस्या के आने से आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों के प्रयास भी बेहतर रहेंगे.  आप अपनी संतान को कहीं  घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं. आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा.

धनु राशि कल का राशिफल (Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal)-
धनु राशि के जातक को कल दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके काम समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी. आपको कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. आपके  घर किसी परिजन का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा.  आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

मकर राशि कल का राशिफल (Makar Rashi Kal Ka Rashifal)-
मकर राशि के जातक को कल  किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले, क्योंकि आपको बेवजह के कामों को लेकर भाग दौड़ रहेगी.  आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं. आपका कोई लेनदेन संबंधित मामला यदि  लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है. आपको अपने विरोधियों की चालो को समझना होगा. किसी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें.

कुंभ राशि कल का राशिफल (Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal)-
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है. यदि कोई बात विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी. जीवन साथी से चल रहे मतभेदों को आपको दूर करने की आवश्यकता है. आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

मीन राशि कल का राशिफल (Meen Rashi Kal Ka Rashifal)-
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन बढ़िया रहने वाला है.  आपको अपने पुराने कर्जो से काफी हद तक राहत मिलेगी, क्योंकि आपकी इनकम पहले से बेहतर रहेगी. आर्थिक स्थिति बढ़िया होने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आपने किसी को धन उतार दिया था, तो उस धन के भी आपको वापस मिलने की संभावना है. कोई कानूनी मामला सुलझेगा. आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में संगम नहाने आए नागा साधु अब कहां है?

[ad_2]

Rule Change: LPG सिलेंडर से लेकर म्यूचुअल फंड और FD तक…1 मार्च से होंगे ये 5 बड़े बदलाव

[ad_1]

1 मार्च 2025 से कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जो आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे. इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, म्यूचुअल फंड से जुड़े नियम, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम, बैंकों की छुट्टियां और यूपीआई पेमेंट सिस्टम शामिल हैं.

LPG सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. 1 मार्च 2025 को भी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं, जिससे सिलेंडर सस्ता या महंगा हो सकता है. यह बदलाव आपके घरेलू बजट पर सीधा प्रभाव डालेगा क्योंकि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से रसोई खर्च बढ़ सकता है और घटाने से राहत मिल सकती है. आपको बता दें, 1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली थी.

फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

1 मार्च से एफडी के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. बैंकों ने एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किए हैं, जो आपके निवेश पर रिटर्न को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा, टैक्स और निकासी के तरीकों पर भी असर पड़ सकता है. अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को समझना आपके लिए फायदेमंद होगा.

म्यूचुअल फंड से जुड़ा नियम बदलेगा

SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट्स में नॉमिनेशन के नियमों में 1 मार्च 2025 से बड़े बदलाव किए हैं. नए नियमों के अनुसार, अब निवेशक अपने डीमैट अकाउंट्स या म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में 10 लोगों को नॉमिनी बना सकेंगे.

यूपीआई पेमेंट सिस्टम

यूपीआई पेमेंट सिस्टम में भी बदलाव होने जा रहे हैं. नए नियम के तहत, बीमा-ASB सर्विस को यूपीआई सिस्टम में जोड़ा जा रहा है, जिससे लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से अमाउंट ब्लॉक कर सकेंगे. यह बदलाव बीमा प्रीमियम के भुगतान को और अधिक आसान बनाएगा.

बैंकों की छुट्टियां

मार्च 2025 में बैंकों की छुट्टियों में भी बदलाव होगा. इस महीने में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे, जिससे आपको बैंकिंग सेवाओं के लिए पहले से योजना बनानी होगी. यह बदलाव आपके वित्तीय लेन-देन को प्रभावित कर सकता है. इन सभी बदलावों के साथ, 1 मार्च 2025 से आपकी वित्तीय योजनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा प्रभाव पड़ेगा. यह जरूरी है कि आप इन नियमों को समझें और अपने वित्तीय निर्णयों को इन बदलावों के अनुसार तैयार करें.

ये भी पढ़ें: पहले बिना सोचे-समझे किया लोन के लिए अप्लाई, अब नहीं दी जा रही EMI; NBFC को हुआ 50000 करोड़ रुपये का नुकसान

[ad_2]

EPFO Board Meeting: शुरू होने वाली है EPFO बोर्ड की बैठक, ब्याज दरों में हो सकता है बदलाव

[ad_1]

EPFO Board Meeting: एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) बोर्ड की बैठक बस कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में EPF खातों की ब्याज दरों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो EPFO 8.25 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रख सकता है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसमें थोड़ी बढ़ोतरी या कटौती भी हो सकती है.

अभी कितनी है ब्याज दर

बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए EPF की मौजूदा ब्याज दर 8.25 फीसदी है, जो उससे पहले 8.15 फीसदी थी. वहीं, 2019 से 2021 तक यह 8.50 फीसदी थी, जबकि अब तक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 2001 में 12 फीसदी रही थी.

EPF में आपका योगदान कैसे काम करता है?

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो हर महीने आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 12 फीसदी EPF खाते में जमा होता है. इसके साथ ही, आपका नियोक्ता यानी कंपनी भी इतना ही योगदान करती है, लेकिन इसमें से 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है, और बाकी 3.67 फीसदी EPF में जोड़ा जाता है.

सरकार ने 15,000 से कम कमाने वाले कर्मचारियों के लिए EPF में सदस्यता अनिवार्य कर दी है. इसका मतलब है कि इस सैलरी सीमा के भीतर आने वाले हर व्यक्ति का PF अकाउंट होना जरूरी है.

EPF कैसे कैलकुलेट होता है?

मान लीजिए कि आपकी बेसिक सैलरी + डीए, 14,000 है.

आपका योगदान- 12% × 14,000 = 1,680

नियोक्ता का योगदान (EPF)- 3.67% × 14,000 = 514

नियोक्ता का योगदान (EPS)- 8.33% × 14,000 = 1,166

कुल योगदान (EPF + EPF)- 1,680 + 514 = 2,194

अब, अगर EPF की ब्याज दर 8.25 फीसदी सालाना रहती है, तो महीने का ब्याज होगा 8.25 फीसदी / 12 = 0.679 फीसदी

नए EPF ब्याज दर पर क्या होगा फैसला?

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार EPFO बोर्ड ब्याज दर में थोड़ी कटौती कर सकता है, क्योंकि शेयर बाजार और बॉन्ड यील्ड में गिरावट और ज्यादा क्लेम सेटलमेंट की वजह से दबाव बढ़ा है. हालांकि, ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि ब्याज दर को स्थिर रखा जाएगा. एक बार EPFO बोर्ड द्वारा ब्याज दर तय होने के बाद, इसे लागू करने के लिए वित्त मंत्रालय की मंजूरी लेनी होगी.

बसे बड़ा सोशल सिक्योरिटी संगठन

EPFO भारत का सबसे बड़ा सोशल सिक्योरिटी संगठन है, जिसके पास करीब 29.88 करोड़ खाते (Annual Report 2022-23) हैं. इसकी शुरुआत 15 नवंबर 1951 को EPF ऑर्डिनेंस से हुई थी, जिसे बाद में 1952 के EPF अधिनियम में बदल दिया गया. यह कानून देशभर के कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए लागू किया गया था.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर से लेकर म्यूचुअल फंड और FD तक…1 मार्च से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर दिखेगा असर

[ad_2]

IPO ALERT: Balaji Phosphates IPO में जानें Price Band, GMP Status & Full Review | Paisa Live

[ad_1]

कई ऐसे निवेशक हैं जो IPO में पैसे लगाना चाहते हैं  तो अगर आप भी एक निवेशक है तो Balaji Phosphates IPO अपना IPO लेकर आयी है। कंपनी ने अपना  IPO का Size ₹50.11 करोड़ रखा है।  इसमें 59.40 शेयर Fresh Issue हैं। इसमें निवेश February 28, 2025 से लेकर  March 4, 2025 तक निवेश कर सकते हैं। कंपनी ने अपना Price Band ₹66 – ₹70 तय किया है। वही कंपनी ने अपने एक Lot में 2000 शेयर रखे हैं। वही Face Value की बात करें तो ₹10 प्रति शेयर है। इस IPO में Retail Investor की Minimum Investment  ₹1,40,000 रखी गयी है और वही HNI की Minimum Investment  ₹2,80,000 तय हुई है। इस IPO की बाकी की जानकारी जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।  

[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप की वजह से कंगाल हो गए Bitcoin के निवेशक, ऑलटाइम हाई से 25 फीसदी नीचे आ गई कीमत

[ad_1]

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच गई है. भारत समेत कई देशों के शेयर बाजार ऐसे गिरे कि अभी तक खड़े नहीं हो पाए हैं. इसके अलावा ट्रंप की नीतियों का असर बिटकॉइन में भी साफ देखा जा सकता है. मौजूदा समय में Bitcoin में अपने ऑल टाइम हाई से 25 फीसदी की गिरावट आई है और यह अब अपने 80,000 डॉलर के स्तर से नीचे चला गया है.

Bitcoin, जो पिछले महीने 109,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका था, अब भारी गिरावट के दौर से गुजर रहा है. दरअसल, ट्रेडर्स और निवेशक अब जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं, क्योंकि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है.

ट्रंप की नीतियों की वजह से गिरा बिटकॉइन

Bitcoin की यह गिरावट तब शुरू हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 मार्च से मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ और चीन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की. इससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई और निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी से हाथ खींचना शुरू कर दिया.

शुक्रवार को एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान Bitcoin 25 फीसदी गिरकर 79,525.88 डॉलर पर आ गया. CoinMarketCap डेटा के अनुसार, सुबह 9:50 IST पर Bitcoin 5.47 फीसदी गिरकर 80,078.76 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. यह 11 नवंबर के बाद का सबसे निचला स्तर था.

दूसरे क्रिप्टोकरेंसी भी गिरे

सिर्फ Bitcoin ही नहीं, बल्कि Ether, Solana और XRP जैसी दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी इस गिरावट से प्रभावित हुईं. माना जा रहा है कि क्रिप्टो की यह गिरावट अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं और ट्रंप की नीतियों की वजह से आई है. Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों को उम्मीद थी कि ट्रंप क्रिप्टो के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे, लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है. Bitgo के OTC ट्रेडिंग डायरेक्टर Stefan von Haenisch का कहना है, “यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हम यहां तक पहुंच चुके हैं. निवेशक ट्रंप की क्रिप्टो नीतियों को लेकर अभी भी स्पष्टता चाहते हैं.”

शेयर बाजार भी गिरा

क्रिप्टो के अलावा, S&P 500 इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि अमेरिका में कमजोर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डेटा के चलते निवेशकों को अर्थव्यवस्था को लेकर संदेह होने लगा है.अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि ट्रंप क्रिप्टो मार्केट के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर से लेकर म्यूचुअल फंड और FD तक…1 मार्च से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर दिखेगा असर

[ad_2]

Instagram पर ऐसा क्या दिखा, जो Meta को मांगनी पड़ गई माफी? दुनियाभर के यूजर्स रहे परेशान

[ad_1]

बीते एक-दो दिन से दुनियाभर के Instagram यूजर्स परेशान रहे हैं. दरअसल, उनके फीड पर हिंसक और सेंसेटिव कंटेट की बाढ़ आई हुई है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें हर दूसरी रील या पोस्ट ऐसी दिख रही है, जो हिंसा, गनशॉट्स और गोलीबारी आदि से संबंधित है. कई यूजर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत की है. इसके बाद इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली कंपनी Meta ने माफी मांगते हुए कहा कि इस गलती को ठीक कर दिया गया है.

यूजर्स को अचानक दिखने लगे हिंसा वाले वीडियो

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि पिछले कुछ घंटों से उसकी रील्स फीड में केवल हिंसक और डिस्टर्ब कर देने वाले वीडियो नजर आ रहे हैं. उसने पूछा कि क्या बाकी लोगों के साथ भी ऐसा हो रहा है? एक और यूजर ने पोस्ट किया, “इंस्टाग्राम को क्या हो गया है? कुछ स्क्रॉल के बाद ही मैं केवल हिंसा और सेंसेटिव कंटेट देख रहा हूं.” इसी तरह एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, “मेटा ये क्या हो रहा है? मेरे इंस्टाग्राम फीड पर पिछले 8 घंटे से ज्यादा समय से केवल सेंसेटिव कंटेट आ रहा है. क्या किसी और को भी यह दिक्कत आ रही है?” 

मेटा ने कहा- गलती को कर लिया है ठीक

मेटा ने इस मामले को लेकर माफी मांगी है और गलती ठीक कर लेने की बात कही है. कंपनी ने कहा कि उस एरर को ठीक कर लिया गया है, जिसकी वजह से रील्स में हिंसक और सेंसेटिव कंटेट दिख रहा है. बता दें कि मेटा की नीतियों की तहत कंपनी ऐसे कंटेट को यूजर्स को नहीं दिखाती, जो हिंसक या सेंसेटिव हो. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह कुछ ग्राफिक कंटेट को यूजर्स तक जाने देती है ताकि जरूरी मुद्दों पर जागरुकता फैलाई जा सके. ऐसा कंटेट वॉर्निंग लेबल के साथ आता है.

ये भी पढ़ें-

आज शुरू होगी iPhone 16e की बिक्री, ऑफर में मिल रही 10,000 रुपये की छूट, ऐसे उठाएं फायदा

[ad_2]

ChatGPT के छूटेंगे पसीने! Meta ने कर ली बड़ी तैयारी, अब करेगी यह काम

[ad_1]

OpenAI के AI चैटबॉट ChatGPT के पसीने छुड़ाने के लिए Meta ने बड़ी तैयारी कर ली है. दरअसल, कंपनी Meta AI को एक स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर लॉन्च करने जा रही है. यह फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि के बाद कंपनी के एक और नई ऐप होगी. इसे साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इस ऐप में क्या मिलने वाला है और कंपनी ने इसे लेकर क्या योजना बनाई है.

2023 में आया था Meta AI चैटबॉट

मेटा ने अपने AI चैटबॉट को सितंबर, 2023 में लॉन्च किया था. कंपनी का यह जनरेटिव AI-पावर्ड डिजिटल असिस्टेंट टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर सवालों के जवाब दे सकता है और इमेज क्रिएट कर सकता है. इसके बाद कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और मैसेंजर आदि ऐप्स में इंटीग्रेट कर दिया था. अब इस चैटबॉट को एक नई ऐप के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी है. दरअसल, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने साल के अंत तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में अपनी कंपनी को सबसे आगे ले जाने की योजना बनाई है. इससे OpenAI और गूगल आदि के लिए मुकाबला और कड़ा होने वाला है. 

इसलिए नई ऐप ला रही है कंपनी

ChatGPT और Perplexity जैसे कंपीटिटर के मुकाबले अभी मेटा के पास कोई स्टैंडअलोन ऐप नहीं है. फिलहाल Meta AI को वेबसाइट, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसी ऐप्स के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है. ऐप आने की स्थिति में यूजर्स बेहतर तरीके से इसके साथ इंटरेक्ट कर पाएंगे. बीते महीने एक थ्रेड यूजर ने लिखा था कि मेटा को अपने डिजिटल असिस्टेंट के लिए एक अलग ऐप लॉन्च करनी चाहिए. जुकरबर्ग ने सार्वजनिक तौर पर इससे सहमति जताई थी. ऐसी भी खबरें हैं कि कंपनी Meta AI के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लाने पर भी विचार कर रही है. यह आने के बाद Meta AI के पावरफुल वर्जन को यूज करने के लिए यूजर्स को पैसा चुकाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

आज शुरू होगी iPhone 16e की बिक्री, ऑफर में मिल रही 10,000 रुपये की छूट, ऐसे उठाएं फायदा

[ad_2]

iPhone 16e की बिक्री हुई शुरू, ये हैं सबसे सस्ते आईफोन को खरीदने और न खरीदने के कारण

[ad_1]

भारत में iPhone 16e की बिक्री शुरू हो गई है. यह ऐपल का सबसे नया और किफायती आईफोन है. इसे 19 फरवरी को लॉन्च किया गया था और 21 फरवरी से इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए थे. दमदार चिपसेट और एक्शन बटन समेत कई कारणों से यह आईफोन शानदार पेशकश है तो एक कारण ऐसा भी है, जिसके चलते लोग इससे थोड़ा दूर जा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इसे खरीदने और न खरीदने के क्या-क्या कारण हैं.

iPhone 16e को खरीदने का पहला कारण

ऐपल ने iPhone 16e को एक मॉडर्न लुक दिया है. मोटे बेजल्स और होम बटन को हटाकर इसे फुल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है. इस लेटेस्ट आईफोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है और इसमें टच आईडी को फेसआईडी से रिप्लेस किया गया है. प्रीमियम फील के लिए इसे एल्युमिनियम फ्रेम से लैस किया गया है. डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए इसे IP67 रेटिंग मिली है.

दूसरा कारण

iPhone 16e को खरीदने का दूसरा कारण इसमें मिलने वाला दमदार चिपसेट है. इसे A18 चिपसेट से लैस किया गया है. यही चिपसेट आईफोन 16 सीरीज में दिया गया है. 8GB RAM और 4-core GPU के साथ यह हैवी गेमिंग को भी आसानी से हैंडल कर सकता है. इसकी बैटरी को लेकर भी ऐपल का बड़ा दावा है. कंपनी का कहना है कि यह 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 90 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देती है.

तीसरा कारण

मॉडर्न आईफोन की एक बड़ी पहचान ऐपल इंटेलीजेंस फीचर्स है. iPhone 16e इन फीचर्स को पूरी तरह सपोर्ट करता है. कंपनी का कहना है कि iPhone 16e को ऐपल इंटेलीजेंस के लिए बनाया गया है. इसमें AI बेस्ड कई कैपेबिलिटी मिलती हैं, जो आईफोन को अधिक पावरफुल और मददगार बनाती है. इसमें सिरी और राइटिंग टूल में ChatGPT को इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यह कई जटिल सवालों के जवाब दे सकता है.

चौथा कारण

iPhone 16e को खरीदने का चौथा कारण इसमें मिलने वाली एक्शन बटन है. दरअसल, ऐपल ने आईफोन 16 लाइनअप की तरह iPhone 16e में भी एक्शन बटन शामिल की है. यह कैमरा, विजुअल इंटेलीजेंस और फ्लैशलाइट समेत कई फीचर्स की क्विक एक्सेस देती है. इसकी फंक्शनलिटी यूजर्स को कई सुविधा देती है.

इस कारण iPhone 16e से दूर जा सकते हैं लोग

iPhone 16e के शानदार लुक और दमदार फीचर्स के बावजूद एक ऐसा कारण है, जिसके चलते लोग इससे दूरी बना सकते हैं. यह कारण है इसकी प्राइसिंग. लॉन्च से पहले अनुमान था कि इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रह सकती है, लेकिन ऐपल ने इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी है. इसलिए कुछ लोगों का मानना है कि थोड़ा और पैसा लगाकर आईफोन 16 लिया जा सकता है, जो इससे बेहतर फीचर्स के साथ आता है. ऐसे में ज्यादा कीमत एक ऐसा कारण हो सकता है, जिसकी वजह से लोग iPhone 16e को पसंद नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें-

LinkedIn पर नौकरी ढूंढने वाले हो जाएं सावधान! यह गलती कर ली तो अकाउंट हो जाएगा खाली, हैकर्स की है नजर

[ad_2]

BSNL ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी

[ad_1]

BSNL अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है. इन प्लान्स की कीमत भले ही कम होती है, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनेफिट छप्परफाड़ होते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालभर के लिए भरपूर डेटा देता है. इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद 2026 तक वैलिडिटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आइए इस प्लान के सारे बेनेफिट्स के बारे में जानते हैं.

BSNL का 1,515 रुपये का डेटा पैक

देश की एकमात्र सरकारी कंपनी 1,515 रुपये का डेटा पैक पेश करती है. इस पैक में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ यूजर्स रोजाना 2GB डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं. यानी इस पैक में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. बता दें कि यह एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है. यह पैक लगभग 4 रुपये की डेली लागत में यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी के साथ छप्परफाड़ डेटा दे रहा है. Jio और Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों के पास लंबी वैलिडिटी और इतने डेटा वाला कोई प्लान नहीं है.

3 रुपये की डेली लागत में भी मिल रही लंबी वैलिडिटी

BSNL अपने 197 रुपये वाले प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. यानी इस प्लान में यूजर्स को दो महीने से अधिक वैलिडिटी का फायदा मिल रहा है. इसके साथ कंपनी इसमें कॉलिंग, डेटा और SMS का बेनेफिट भी दे रही है. यह प्लान लेने के शुरुआती 18 दिनों तक यूजर्स डेली 100 SMS भेज सकते हैं और देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. डेटा की बात करें तो कंपनी शुरुआती 18 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा ऑफर कर रही है. इस प्लान की डेली लागत लगभग 3 रुपये पड़ती है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16e की बिक्री हुई शुरू, ये हैं सबसे सस्ते आईफोन को खरीदने और न खरीदने के कारण

[ad_2]