भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.758 अरब डॉलर की छलांग के साथ हुआ 640.479 अरब डॉलर

[ad_1]

India Forex Reserve: भारतीय शेयर मार्केट का हाल भले ही बेहाल है. रुपये में गिरावट भी चिंता का विषय है, लेकिन इन सबके बीच राहत की बात यह है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गजब का उछाल आया है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 फरवरी को समाप्त हफ्ते में 4.758 अरब डॉलर बढ़कर 640.479 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. 

पिछले हफ्ते आई थी गिरावट

पिछले हफ्ते कुल भंडार 2.54 अरब डॉलर घटकर 635.721 अरब डॉलर रह गया था. रुपये में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के कारण पिछले कई हफ्तों से देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है. सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था.

रिजर्व बैंक की डेटा के मुताबिक, 21 फरवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.251 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 543.843 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. बता दें कि कमजोर हो रहे रुपये की मजबूती के लिए रिजर्व बैंक कई तरीके अपनाता है. रुपये की वैल्यू बढ़ाने के लिए डॉलर की बिक्री कर सकता है या इसे घटाने के लिए डॉलर खरीद सकता है. 

देश के गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

रिजर्व बैंक ने यह भी जानकारी दी कि सप्ताह के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व भी 426 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 74.576 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 73 मिलियन डॉलर बढ़कर 17.971 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, आईएमएफ के पास रिजर्व पोजीशन 70 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.09 अरब डॉलर हो गया है.

ये भी पढ़ें:

”नहीं दे पाएंगे फरवरी की सैलरी”, बुरे दौर से गुजर रहा Technicolor; अमेरिका में बंद होने जा रही कंपनी

[ad_2]

जॉब, करियर और बिजनेस को लेकर ये राशियां रहें सावधान, मीन राशि में मार्च में हो रही बड़ी हलचल

[ad_1]

Shukra Vakri 2025: जीवन में धन, वैभव, सुख शुक्र ग्रह की शुभता से मिलता है. कुंडली में शुक्र मजबूत न हो तो व्यक्ति को नौकरी, व्यापार, पैसों और छोटे-छोटे सुख के लिए तरसना पड़ता है. शुक्र की चाल जब भी बदलती है सभी राशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है.

ऐसे में इस बार मार्च 2025 में शुक्र बृहस्पति की राशि मीन में वक्री होने जा रहे हैं, शुक्र की वक्री चाल कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकती है. इनका संघर्ष बढ़ेगा. जानें किन राशियों को रहना होगा सावनधान.

शुक्र मीन राशि में वक्री

2 मार्च 2025 को सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे.  ग्रहों का वक्री होना एक ऐसी खगोलीय घटना है, जिसमें ग्रह अपनी सामान्य गति के विपरीत दिशा में जाता हुआ प्रतीत होता है. इस अवस्था में ग्रहों की ऊर्जा, ज्योतिष मान्यता के अनुसार बहुत बढ़ जाती है, लेकिन उन्हें कमजोर और कम प्रभावी माना जाता है.

शुक्र वक्री 2025 ये राशियां रहें सावधान

सिंह राशि – शुक्र का वक्री होना सिंह राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है.ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार सिंह राशि के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों और स्वास्थ्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में विवाद हो सकता है, धन खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा. पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में वाणी पर कंट्रोल रखें.

कन्या राशि – वक्री शुक्र का अशुभ प्रभाव कन्या राशि पर भी पड़ेगा. अपने रिश्तों को बचाने की कोशिश में समय बीतेगा. नौकरी में काम का बोझ बड़ेगा, इससे तनाव और मन अप्रसन्न होगा, कोई भी गलत निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें. आर्थिक स्थिति में रुकावट आ सकती है. पैसा उधार देने से बचें.

मीन राशि – शुक्र का वक्री होना मीन राशि वालों का बजट बिगाड़ सकता है. व्यापार में मनमुताबिक मुनाफा नहीं होगा, इससे आमदनी में कमी आएगी. खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के चर्चित बाबा, जिन्हों पूरी दुनिया का ध्यान खींचा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

चमोली एवलांच में दबे हैं कई मजदूर! खौफनाक वीडियो आया सामने, नजारा देख यूजर्स की कांप गई रूह

[ad_1]

Trending Video: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले एरिया में हो रही लगातार भारी बर्फबारी के बीच चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा में शुक्रवार (28 फरवरी) को हिमस्खलन से 50 से ज्यादा मजदूर बर्फ में दब गए. कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इन मजदूरों की संख्या 57 है. इसके बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ मजदूरों को तो बर्फ में से निकाल लिया गया है लेकिन ज्यादातर मजदूर अभी भी लापता हैं. दरअसल, जहां हादसा हुआ है वहां स्थिति ऐसी बनी हुई है कि घटनास्थल पर पहुंचना ही काफी मुश्किल हो रहा है. अब इस हादसे को लेकर काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद यूजर्स के कलेजे मुंह को आ गए हैं.

चमोली में हुआ भीषण बर्फ हादसा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारी बर्फबारी को दिखाया गया है. जहां पर मजदूरों को निकालने के लिए राहत टीम कड़ी मशक्कत कर रही है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि किसी का कोई बस नहीं चल पा रहा है. ऐसे में बर्फ में दबे मजदूरों की हालत क्या हो रही होगी इसे सोचकर ही कलेजा कांप उठता है. रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि माणा और चमौली के बीच में जो सड़क है उस पर भारी भूस्खलन हुआ है, ऐसे में उसे खोलने का काम लगातार किया जा रहा है.

मौसम खराब है इसलिए जहां घटना हुई वहां अब तक नहीं पहुंचा जा सका है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मौसम खुलता है हेलीकॉप्टर के जरिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल पर भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

नजारा देखा कांप उठे यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप रे मेरा तो कलेजा मुंह को आ गया है. एक और यूजर ने लिखा….इन्हें जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर ही कलेजा मुंह को आ गया.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर


मुहम्मद यूनुस से आर-पार के मूड में बांग्लादेश के सेना प्रमुख? पाक से नजदीकी से गुस्साए जनरल

[ad_1]

Bangladesh Army Chief: बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकर उज जमान मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं. साथ ही बांग्लादेश की सेना में मौजूदा शासन व्यवस्था को लेकर भी असंतोष है. विवाद का एक महत्वपूर्ण मुद्दा सेना प्रमुख को कथित तौर पर दरकिनार किया जाना है. साथ ही बांग्लादेश की पाकिस्तान से नजदीकी और यूनुस सरकार की खस्ताहाल कानून और व्यवस्था भी है.

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना शासन के दौरान नियुक्त किए गए वकर उज जमान ने उनके साथ मजबूत संबंध बनाए रखे. शेख हसीना के साथ उनके पारिवारिक संबंध भी हैं. उनकी पत्नी शेख हसीना की चचेरी बहन हैं और उनके ससुर 9वें सेना प्रमुख रहे.

आईएसआई प्रमुख का ढाका दौरे ने जमान को किया असहज?

दरअसल, हाल ही में आईएसआई प्रमुख ने ढाका का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश सेना के क्वार्टर मास्टर जनरल (क्यूएमजी) लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद फैजुर रहमान से मुलाकात की. फैजुर रहमान सीनियरिटी में चौथी रैंक पर हैं, ऐसे में आईएसआई प्रमुख की इस मुलाकात को वकर उज जमान का अपमान माना जा रहा है. इसके बाद से ही सेना प्रमुख यूनुस सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं.

अब समय से पहले चुनाव चाहते हैं सेना प्रमुख

वकर उज जमान ने लगातार सरकार के सलाहकार के तौर पर काम किया है. वह लोगों के जनादेश को सुनिश्चित करने ने के लिए समय से पहले चुनाव कराना चाहते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और दूसरे चरमपंथी गुटों के प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की है. सेना प्रमुख का मानना है कि देश की चुनौतियों के बीच सरकार की निष्क्रियता की वजह से छवि पर प्रभाव पड़ा है.

सेना के भीतर इस बात की आशंका है कि राजनीतिक प्रॉक्सी के जरिए पाकिस्तानी सेना की ओर से संभावित हस्तक्षेप किया जा सकता है और इसका वरिष्ठ कमांडर कड़ा विरोध करते हैं. इन सब के बीच इस्लामवादी और कट्टरपंथी माने जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद फैजुर रहमान की बांग्लादेश के नए सेना प्रमुख के रूप में संभावित नियुक्ति एक बड़ी चिंता का विषय है. माना जाता है कि उन्हें पाकिस्तानी सेना का समर्थन प्राप्त है.

ये भी पढ़ें: ‘चुनावों में खून-खराबा और हिंसा न हो, इसके लिए…’, बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के नेता ने कर दी बड़ी मांग

[ad_2]

यूपी पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

[ad_1]

UPPSC PCS Prelims Result: उत्तर प्रदेश लोकसभा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यूपी पीसीएस प्री परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है.  यूपी पीएससी की ओर से पीसीएस प्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. प्री परीक्षा में 15 हजार 66 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, ये उम्मीदवार मेंस एग्जाम में बैठ सकेंगे. बता दें, 22 दिसंबर 2024 को पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित की गई थी.

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों के रिजल्ट की पीडीएफ जारी की है. इसमें पास उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए पात्र होंगे. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही मेंस परीक्षा का भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च, जल्दी करें आवेदन

इतने स्टूडेंट दे सकेंगे मेंस

यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में 15066 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. बता दें, आयोग ने परीक्षा आयोजित करने के करीब दो महीने बाद रिजल्ट जारी कर दिया है. प्री परीक्षा में कुल 5,76,154 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से केवल 2,41,212 उम्मीदवार उपस्थिति हुए थे. बता दें, पीसीएस 2024 परीक्षा के जरिए 220 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल पर क्लिक करके उसे ओपन करना हेागा.
  • उम्मीदवार अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट सर्च कर सकते हैं  

यह भी पढ़ें: सीयूईटी यूजी 2025 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, इस बार हुए हैं कई बदलाव

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Chhaava की screening के दौरान Delhi के Select City Mall में लगी आग

[ad_1]

<p>Famous actors, Vicky kaushal और Rashmika Mandanna की हाल ही में नई movie Chhaava release हुई है. Movie ने India ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग ही जगह बना ली है और इसको देखने के लिए भारी audience theatres में भी पहुंच रही है. हाल ही में Chhaava की screening के दौरान एक खौफनाक घटना भी सामने आई है. दरअसल, Delhi के Select City Mall में कुछ दिनों पहले Chhaava की screening की गयी थी जिसमें movie चलने के दौरान theatre की screen पर जबरदस्त आग लग गयी थी. आग लगने के बाद cinema hall के सारे gates खोल दिए गए थे और साथ ही light को भी जला दिया गया था. बताया जा रहा है कि इससे public को कोई नुक्सान नहीं हुआ और मौके पर ही fire brigade की 6 &nbsp;गाड़ियां भी बुला ली गयी थीं.</p>

[ad_2]

WhatsApp लाएगी कमाल का फीचर, पेमेंट करने के लिए नहीं पड़ेगी पिन की जरूरत

[ad_1]

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया फीचर लाने वाली है. यह फीचर आने के बाद WhatsApp से ट्रांजेक्शन करनी आसान हो जाएगी और यूजर्स को बार-बार पिन डालने की जरूरत नहीं रहेगी. बता दें कि WhatsApp के लिए भारत सबसे बड़ी मार्केट है और इस फीचर के आने के बाद करोड़ों लोगों को सुविधा होने जा रही है. आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पेमेंट करना हो जाएगा आसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp पेमेंट फंक्शनलिटी में UPI Lite को शामिल करने जा रही है. इससे यूजर्स के लिए पेमेंट करना आसान हो जाएगा. UPI Lite का इस्तेमाल आमतौर पर कम रकम वाली ट्रांजेक्शन के लिए होता है और इसमें कोर-बैंकिंग सिस्टम की जरूरत नहीं होती. यूजर्स इस वॉलेट में पैसे एड कर सकते हैं और इन्हें ट्रांसफर करने के लिए ज्यादा ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती. इससे पेमेंट जल्दी और आसान होती है. अभी कंपनी इस फीचर को डेवलप कर रही है और इसे रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है.

अभी ये कंपनियां दे रही हैं UPI Lite की सर्विस

अभी भारत में Gpay, पेटीएम, फोनपे और सैमसंग वॉलेट UPI Lite की सर्विस दे रही हैं. यह फीचर आने के बाद WhatsApp पर ट्रांजेक्शन करना और आसान हो जाएगा. बता दें कि भारत में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में मुकाबला बेहद कड़ा है और यहां WhatsApp Pay को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. मौजूदा समय में फोनपे लगभग 48 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यहां सबसे आगे है. गूगल पे 37 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यहां दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है.

WhatsApp Pay को कुछ समय पहले ही मिली थी मंजूरी

WhatsApp Pay को कुछ समय पहले ही नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से अपने सभी यूजर्स के लिए UPI सर्विस लॉन्च करने की परमिशन मिली थी. पहले कंपनी पर 10 करोड़ यूजर्स की लिमिट लगाई गई थी, लेकिन अब यह हटा ली गई है. हालांकि, WhatsApp Pay अभी भी पुरानी लिमिट तक नहीं पहुंच पाई है और उसके वह लगभग 5.1 करोड़ यूजर्स ही जुटा पाने में सफल हुई है, जो इसके कुल यूजर बेस का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा है.

ये भी पढ़ें-

BSNL ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, डेटा भी छप्परफाड़

[ad_2]

पाकिस्तान के हेड कोच की गई नौकरी? चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पाक टीम में बड़ा बदलाव

[ad_1]

Pakistan Head Coach Aqib Javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मैनेजमेंट आए दिन बदलता रहता है. यहां आए दिन कप्तान और कोच बदलते रहते हैं. पिछले दिनों पाकिस्तान टीम का चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) से बाहर होने का विषय पूरे देश में छाया रहा है. अब टीम में बदलाव की अटकलों के बीच नया अपडेट सामने आया है. पाक टीम के मौजूदा हेड कोच आकिब जावेद को नेशनल क्रिकेट अकादमी का डायरेक्टर नियुक्त किया जा सकता है.

पाकिस्तानी मीडिया अनुसार आकिब जावेद नेशनल क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर के तौर पर नदीम खान की जगह ले सकते हैं. नदीम अब तक NCA की अध्यक्षता संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने हाल ही में इस पद से इस्तीफा देकर PSL फ्रैंचाइजी मुल्तान सुल्तान को जॉइन कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो जावेद का अंतरिम हेड कोच का कार्यकाल समाप्त हो गया है और अब NCA की अध्यक्षता करना चाहते हैं.

चयन समिति से बाहर किया जाएगा

आपको याद दिला दें कि आकिब जावेद को पिछले वर्ष नवंबर में पाकिस्तान की व्हाइट बॉल और दिसंबर में रेड बॉल टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया गया था. यह भी बताया गया है कि आकिब जावेद को चयन समिति में अपने पद से भी हटाया जा सकता है. अन्य चयनकर्ताओं के लिए भी अपने पदों को सुरक्षित रख पाना मुश्किल होगा.

पाकिस्तान टीम कर रही है बकवास प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होना पाकिस्तान टीम के लिए पहला बड़ा झटका नहीं है. अभी पिछले साल ही 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम सुपर-8 स्टेज तक भी नहीं पहुंच पाई थी. भारत के इस पड़ोसी देश को किसी ICC टूर्नामेंट का नॉकआउट मैच खेले अरसा बीत चुका है. 2023 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था. पाकिस्तान ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जरूर खेला, लेकिन वहां उसे इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी.

यह भी पढ़ें:

अब और कितना बुरा हाल? पूर्व क्रिकेटर ने लाइव टीवी पर कर दिया वसीम अकरम को चैलेंज, छिड़ गई तीखी बहस

[ad_2]

80 परसेंट रिटेल पेमेंट UPI के जरिए, अकेले जनवरी में 1,700 करोड़ बार किया गया ट्रांजैक्शन

[ad_1]

UPI Transactions: UPI लेनदेन के मामले में भारत नई ऊचाइंयों को छू रहा है. जनवरी के महीने में पहली बार यूपीआई ट्रांजैक्शन 16.99 बिलियन से अधिक हो गया, जबकि इसकी वैल्यू भी 23.48 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई. यह अब तक किसी महीने में यूपीआई लेनदेन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. वित्त वर्ष 2023-24 में डिजिटल पेमेंट में गजब का उछाल देखने को मिला है. 

UPI से 80 परसेंट रिटेल पेमेंट

UPI ने भारत में डिजिटल ट्रांजैक्शन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. देशभर में 80 परसेंट रिटेल पेमेंट इसी के जरिए किए जाते हैं.  वित्त वर्ष 2023-24 में  टोटल ट्रांजैक्शन की मात्रा 131 बिलियन से अधिक थी, जिसकी वैल्यू 200 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई. वित्त मंत्रालय के अनुसार, यूपीआई का इस्तेमाल आसान है. इसमें बैंक और फिनटेक प्लेटफार्मों के बढ़ते नेटवर्क के साथ देश भर में लाखों यूजर्स के लिए यह पेमेंट का पसंदीदा तरीका बन गया है.जनवरी तक 80 से अधिक यूपीआई ऐप (बैंक ऐप और थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर) और 641 बैंक वर्तमान में यूपीआई इकोसिस्टम पर लाइव हैं. 

इतना रहा ट्रांजैक्शन का वॉल्यूम

वित्त मंत्रालय ने आगे कहा, वित्त वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में पी2एम (Person to Merchant) लेनदेन का योगदान 62.35 परसेंट और पी2पी (Person to Person) लेनदेन का योगदान कुल यूपीआई वॉल्यूम का 37.65 परसेंट है. जनवरी 2025 में पी2एम ट्रांजैक्शन का कंट्रीब्यूशन 62.35 परसेंट तक पहुंच गया, जहां 86 परसेंट लेनदेन 500 रुपये तक के रहे. मंत्रालय ने कहा कि यह दर्शाता है कि छोटी-मोटी रकम के भुगतान के लिए लोगों का यूपीआई पर कितना भरोसा है.

कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर कार्लोस मोंटेस के मुताबिक, दुनिया के दूसरे देश यूपीआई को लेकर भारत के इस बेहतरीन अनुभव से सीख सकते हैं. बीते शुक्रवार को शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित NXT इवेंट में मोंटेस को यूपीआई सिस्टम किस तरह से काम करता है और देश में इसकी अब तक की हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी गई. 

इन देशों में भी UPI एक्टिव

मौजूदा समय में यूएई, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस जैसे देशों में भी यूपीआई के जरिए लेनदेन हो रहा है. इससे इंटरनेशनल लेवल पर भारतीयों को पेमेंट करने की सुविधा मिलती है. 

 

ये भी पढ़ें:

PF पर कितना मिलेगा इंटरेस्ट? EPFO ने कर दिया बड़ा ऐलान, EDLI स्कीम में भी बदलाव

[ad_2]

बदलते मौसम के चलते जकड़ गया है गला? ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

[ad_1]

Sore Throat Remedies : मार्च का महीना शुरू हो गया है. दिन में गर्मी और रात में ठंडक है. धीरे-धीरे ही सही तापमान बढ़ने लगा है. इस बदलते मौसम में लोग बीमार होने लगे हैं. इम्यूनिटी कमजोर होने से वायरल फीवर, खांसी-सर्दी, जुकाम, गला खराब जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. बदन दर्द, नाक बंद और सिरदर्द भी परेशान करती हैं. गले में खराश के चलते न सिर्फ बोलने बल्कि खाने-पीने में भी दिक्कतें होती हैं.

खराश की वजह से गले में सूजन और दर्द का सामना करना पड़ता है. गले में खराश की समस्या को दूर करने के लिए दवाईयां और सीरप लिए जाते हैं लेकिन फिर भी आराम नहीं मिल पाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय काम आ सकते हैं. यहां जानिए बदलते मौसम में गले की जकड़न दूर करने के 7 घरेलू उपाय…

1. गर्म पानी पिएं

2. गले की सिंकाई करें

गले की सिंकाई करना एक प्रभावी तरीका है जो गले की समस्या को दूर करने में मदद करता है. आप गर्म पानी में एक तौलिया भिगोकर उसे गले पर रखें. इससे गले की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और खराश कम होगी.

3. शहद का सेवन करें

शहद (Honey) एक नेचुरल उपाय है, जो गले की समस्या को दूर करने में मदद करता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश को कम करते हैं. शहद को गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं या इसे सीधे गले पर लगा सकते हैं.

4. अदरक का सेवन करें

5. नमक पानी से गरारे करें

नमक पानी से गरारे करना आसान और बेहतरीन तरीका है. इससे गले की समस्या जल्दी खत्म हो सकती है. नमक पानी में हल्की हल्दी मिलाना और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है और खराश की समस्या कम होती है.

6. मुलेठी खाएं

मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट-एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं. यह गले की खराश और छाती में जमे कफ से छुटकारा दिला सकता है. गले की खराश से परेशान होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में लेकर चूसने या गर्म पानी में मुलेठी पाउडर-शहर मिलाकर पीने से फायदे मिलता है.

7. हर्बल टी

गले की खराश दूर करने के लिए हर्बल टी (Herbal Tea) भी अच्छा ऑप्शन है. एक कप पानी गर्म में 4-5 तुलसी के पत्ते, एक टुकड़ा दालचीनी और अदरक डालकर अच्छी तरह उबालें, फिर छानकर घूंट-घूंट पिएं. इससे गले की सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है.

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]