words will fall short to describe how good a player virat lohli is said kl rahul before the ind vs nz champions trophy match

[ad_1]

KL Rahul on Virat Kohli’s 300 ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच से पहले केएल राहुल प्रेस कांफ्रेंस में आए. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने ये भी साफ़ किया कि मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है. सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है. लेकिन ये मैच तय करेगा कि भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में किन टीमों के साथ भिड़ेंगी. ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि ये विराट कोहली का 300वां वनडे मैच होगा.

विराट कोहली एलिट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने 300 वनडे मैच खेले हैं. वह 300 वनडे खेलने वाले 7वें भारतीय होंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और यूवराज सिंह इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं.

विराट की महानता बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे- केएल राहुल

विराट कोहली के 300 वनडे खेलने को लेकर केएल राहुल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “वह बहुत सारे वनडे और बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। मेरा मतलब है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और टीम इंडिया के कितने महान सेवक रहे हैं, यह बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। मुझे बहुत ख़ुशी है कि विराट कोहली ने पिछले मैच में भी 100 रन बनाए और वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनके जैसे खिलाड़ी के लिए, यह समय था कि बड़ा और मैच जिताऊ शतक लगाएं।”

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है. रोहित भी अच्छा स्टार्ट दिला रहे हैं. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलु वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का शतक भी आया था. केएल राहुल का मानना है कि टीम अच्छी स्थिति में हैं जहां बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं.

उन्होंने कहा, “एक टीम के तौर पर हमारी टीम बेहतरीन स्थिति में है. रोहित शर्मा, शुभमन वास्तव, विराट कोहली वास्तव में अच्छे फॉर्म में हैं. श्रेयस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. कुल मिलाकर पूरी टीम वास्तव में अच्छी दिख रही है, और विराट निश्चित रूप से टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.”

“विराट कोहली और रोहित शर्मा अनुभवी प्लेयर हैं. और जब बड़े मैचों की बात होती है तो आप इनकी तरफ देखते हो कि वह बड़ा स्कोर करें. और यही वह इतने सालों से कर भी रहे हैं. तो हां, उम्मीद करते हैं कि अभी उनके बहुत सारे शतक आना बाकी हैं और वह कई और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलेंगे.”

विराट कोहली का वनडे करियर

कोहली ने अभी 299 मैचों की 287 पारियों में 14085 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 51 शतक और 73 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं. वनडे में कोहली ने 1318 चौके और 152 छक्के जड़े हैं.

[ad_2]

5 महीने में 92 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, फरवरी में सबसे ज्यादा नुकसान

[ad_1]

Share Market: भारतीय शेयर मार्केट पिछले पांच महीनों से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में है. ऐसा पहली बार 1996 में हुआ था, जब जुलाई से सितंबर के बीच लगातार पांच महीने तक बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. बीते पांच महीनों के दौरान निफ्टी में 12.65 परसेंट और सेंसेक्स में 11.54 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के चलते बीएसई का मार्केट कैप भी कम हुआ है और निवेशकों के 92 लाख करोड़ डूब गए हैं.

अक्टूबर से बिगड़ती जा रही शेयर मार्केट की चाल

शेयर बाजार में नुकसान का यह आंकड़ा फरवरी में सबसे ज्यादा 40.80 लाख करोड़ रहा. जहां 31 जनवरी को बीएसई का मार्केट कैप 4,24,02,091.54 लाख करोड़ था, वहीं  28 फरवरी को कारोबार बंद होने तक इसे 3,84,01,411.86 करोड़ का नुकसान हो चुका है. शेयर बाजार में गिरावट का यह दौर अक्टूबर से शुरू हुआ, जब निवेशकों के 29.63 लाख करोड़ डूबे थे. अकेले नवंबर के महीने में निवेशकों को 1.97 लाख करोड़ का फायदा हुआ था. दिसंबर में 4.73 लाख करोड़ का नुकसान हुआ और जनवरी में यह आंकड़ा बढ़कर 17.93 लाख करोड़ हो गया.

क्या है इस गिरावट की वजह?

शेयर बाजार की गिरावट के पीछे कई वजहें हैं. इसमें विदेशी निवेशकों की बिकवाली सबसे बड़ी वजह है. FPI अक्टूबर से लगातार अब तक 2.13 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए हैं. इसी के साथ-साथ ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले का भी बाजार पर असर पड़ा है. इसके पीछे एशियाई बाजार में गिरावट को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जापान का निक्केई इंडेक्स 3 परसेंट दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.7 परसेंट और हांगकांग का हेंग सेंग 1.5 परसेंट टूट गया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाया लॉन्ग जंप, 4.758 अरब डॉलर के साथ इतना भर गया देश का खजाना

[ad_2]

‘न्यूक्लियर पावर वाले देशों के बीच हो सकती है जंग’, रूस की वॉर्निंग, बताया क्यों बढ़ गया खतरा

[ad_1]

Russia Ukraine Relations: रूस के एक सीनियर नेता का कहना है कि दुनिया में अपना दबदबा बनाने की चाहत युद्ध जैसी स्थितियों को जन्म दे रही है. इसके पीछे उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन का युद्ध इसी बात का नतीजा है.

न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि है कि दुनिया भर में बढ़ते तनाव और संघर्षों की वजह से न्यूक्लियर पावर के बीच एक-दूसरे की सेनाएं आपस में भिड़ रही हैं और ये मामला बढ़ रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थिरता पाने के लिए सभी राज्यों और लोगों के वैध हितों पर विचार किया जाना चाहिए.

‘परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा ज्यादा’

उन्होंने कहा, ‘स्थिति खतरनाक तेजी के साथ बिगड़ रही है और परमाणु शक्तियों के बीच सीधे सैन्य टकराव का खतरा बहुत अधिक है. तनाव और संघर्ष लगभग हर जगह बढ़ रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि कुछ देशों की महत्वाकांक्षाएं अन्य देशों की आकांक्षाओं से टकराती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि विश्व पर परचम लहराने की चाहत करने वाले देश सुरक्षा के सिद्धातों का उल्लंघन कर रहे हैं.

रूस के नेता ने जताई चिंता

रूस के नेता ने कहा कि इस तरह के देश पहले हुए समझौतों को भी कमजोर कर रहे हैं और विश्व स्तर पर अपना दबदबा हासिल करने की कोशिश में लगे हैं. उन्होंने कहा, ‘इससे दूसरे देश इसी तरह के उपाय अपनाने के लिए उकसाए जाते हैं.’

उन्होंने कहा कि रूस ने हमेशा संघर्ष के लिए बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश की है और इस बात पर जोर दिया है कि बातचीत पारस्परिक सम्मान के आधार पर होनी चाहिए. विशेषज्ञों की अगर मानें तो टकराव का सबसे बड़ा खतरा रूस और अमेरिका के बीच है. दोनों देशों के पास सबसे बड़ा परमाणु भंडार है.

ये भी पढ़ें: ‘आज से आपके बुरे दिन शुरू’, ट्रंप ने जेलेंस्की को दी धमकी, रूस-यूक्रेन समझौते पर हुई तीखी बहस

[ad_2]

कॉम्प्लिमेंट देने के लिए बेस्ट होते हैं ये इमोजी, जानें हर इमोजी का क्या है मतलब

[ad_1]

World Compliment Day 2025: हर साल 1 मार्च को वर्ल्ड कंप्लीमेंट डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दूसरों की सराहना करना और सकारात्मकता फैलाना होता है. आज के डिजिटल युग में इमोजीस (Emojis) हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का एक शानदार तरीका बन चुके हैं. जब हम किसी को कंप्लीमेंट देते हैं, तो इमोजीस हमारी भावनाओं को और प्रभावी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि कंप्लीमेंट डे पर इस्तेमाल किए जाने वाले खास इमोजीस और उनके अर्थ क्या होते हैं.

1. 😊 स्माइली फेस इमोजी (Smiling Face Emoji) – 😊

यह इमोजी खुशी, पॉजिटिविटी और गर्मजोशी का प्रतीक है. जब आप किसी को सराहना या तारीफ करना चाहते हैं, तो यह इमोजी उनके चेहरे पर भी मुस्कान ला सकता है.

2. 😍 हार्ट आइज़ इमोजी (Heart Eyes Emoji) – 😍

जब आप किसी की सुंदरता, स्टाइल, या उनकी किसी खास चीज़ की तारीफ करना चाहते हैं, तो यह इमोजी परफेक्ट है. यह किसी चीज़ को पसंद करने और प्रशंसा करने का सबसे अच्छा तरीका दर्शाता है.

3. 👏 ताली बजाने वाला इमोजी (Clapping Hands Emoji) – 👏

यह इमोजी प्रशंसा और उत्साह को दर्शाता है. जब आप किसी की सफलता या प्रयास की सराहना करना चाहते हैं, तो यह इमोजी शानदार विकल्प होता है.

4. 🌟 स्टार इमोजी (Star Emoji) – 🌟

यह इमोजी किसी को खास महसूस कराने या उनकी उपलब्धियों को उजागर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

5. 🏆 ट्रॉफी इमोजी (Trophy Emoji) – 🏆

जब आप किसी की जीत, सफलता या किसी प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की तारीफ करना चाहते हैं, तो ट्रॉफी इमोजी एक बेहतरीन विकल्प है.

6. 💖 दिल वाली इमोजी (Sparkling Heart Emoji) – 💖

यह इमोजी प्यार, सराहना और स्नेह व्यक्त करने के लिए उपयोग की जाती है.किसी की अच्छाई या उनकी मदद के लिए उनका आभार जताने के लिए यह बढ़िया है.

7. 💪 ताकत दिखाने वाला इमोजी (Flexed Biceps Emoji) – 💪

यह इमोजी प्रेरणा और हौसला बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है.जब आप किसी को उनके साहस, आत्मविश्वास, या मेहनत के लिए सराहना देना चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प है.

8.😇 मासूम स्माइली इमोजी (Smiling Face with Halo) – 😇

यह इमोजी किसी की अच्छाई, दयालुता या उनकी सकारात्मकता की तारीफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है

“.9 🤗 गले लगाने वाला इमोजी (Hugging Face Emoji) – 🤗

जब आप किसी को कंप्लीमेंट देने के साथ उन्हें स्नेह या समर्थन भी देना चाहते हैं, तो यह इमोजी बेहतरीन है.

यह भी पढ़ें : लाइफस्टाइल इडली खाने से भी हो सकता है कैंसर? जानें किसने किया ये दावा, जिसके बाद शुरू हो गई जांच

[ad_2]

सीयूईटी यूजी 2025 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, इस बार हुए हैं कई बदलाव

[ad_1]

CUET UG 2025 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किया जाएगा, हालांकि अभी तक NTA ने रजिस्ट्रेशन के शुरू होने की डेट और समय का ऐलान नहीं किया है. जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे कि परीक्षा की डेट, रजिस्ट्रेशन की डेट, आवेदन कैसे करें, शुल्क, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

पिछले साल 2024 में CUET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई थी. इसलिए उम्मीदवारों को इस साल भी कुछ उसी समय रजिस्ट्रेशन की उम्मीद हो सकती है.

परीक्षा की प्रक्रिया में किए गए कई बदलाव

इस साल के CUET UG में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने इस परीक्षा की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और मानकीकरण के लिए कई बदलाव किए हैं. इनमें से कुछ प्रमुख बदलाव ये हैं:

• विषयों की संख्या में कमी: उम्मीदवार अब केवल पांच विषयों को ही चुन सकते हैं, जबकि पहले छह विषयों का चयन किया जा सकता था. यह बदलाव उम्मीदवारों के लिए अधिक लचीला विकल्प नहीं है, लेकिन इसे एक कदम और सटीक बनाने के लिए लिया गया है.

• कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: इस साल से यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगी, पहले कुछ हिस्से पेपर-आधारित होते थे, लेकिन अब केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा ही होगी.

• परीक्षा की अवधि: अब CUET UG की परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी, जो पहले 45 से 60 मिनट के बीच बदलती रहती थी. यह बदलाव परीक्षा की समयसीमा को समान और सटीक बनाने के लिए किया गया है.

• वैकल्पिक प्रश्नों का एलिमिनेशन: पहले कुछ प्रश्नों को वैकल्पिक (Optional) रखा जाता था, लेकिन अब सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे, जिससे परीक्षा में उम्मीदवारों को कोई भी प्रश्न छोड़ने का मौका नहीं मिलेगा.

• हाइब्रिड मॉडल का अंत: पिछले कुछ वर्षों में हाइब्रिड परीक्षा मॉडल था, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प थे. इस साल से यह हाइब्रिड मॉडल समाप्त कर दिया गया है, और पूरी परीक्षा केवल ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) ही होगी.

आधिकारिक वेबसाइट पर बनाएं रहें नजर

जो छात्र CUET UG 2025 के लिए इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं. जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा डेट और अन्य जानकारी जान सकेंगे.

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड में सूखा मिटाने में इस यूनिवर्सिटी का रहा है अहम योगदान, जानिए कैसे होता है एडमिशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

डाउन हुआ WhatsApp, मैसेज भेजने में आ रही है दिक्कत, हजारों यूजर्स ने की शिकायत

[ad_1]

WhatsApp Down: सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp डाउन हो गया है. कई यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. उन्होंने डाउन डिटेक्टर पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है. WhatsApp के डाउन होने की समस्या आज यानी 28 फरवरी को देर रात शुरू हुई. दुनिया में व्हाट्सएप डाउन हुआ. दुनिया भर में लोगों को व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. भारी संख्या में लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा.  यह समस्या सिर्फ स्मार्टफोन्स तक ही सीमित नहीं थी. बल्कि, लोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर भी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

WhatsApp वेब पर भी आई समस्या

WhatsApp वेब पर भी यह समस्या देखने को मिली. कुछ लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट कंप्यूटर और लैपटॉप से अपने आप लॉग आउट हो गए. ये समस्या क्यों हुई है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. व्हाट्सएप के डाउन होने के यूजर्स एक्स पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों ने व्हाट्सएप डाउन होने को लेकर पोस्ट किए और मीम्स भी शेयर किए.

यूके में भी डाउन है WhatsApp

बता दें कि WhatsApp इस समय यूके में भी डाउन है. कई यूजर्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘यूके में व्हाट्सएप बंद है लेकिन डाउनडिटेक्टर में फेसबुक, टिकटॉक, मैसेंजर जैसी अन्य कंपनियों की बहुत सारी सेवाएं बंद हैं. मैंने अभी तक कुछ भी नोटिस नहीं किया है, लेकिन यह एक वैश्विक हमला हो सकता है. डाउनडिटेक्टर स्पेन पर देखा गया.’

[ad_2]

दो दशक के बाद इस देश में अमेरिका ने तैनात किया परमाणु बम, अब कहां होगा महाविनाश?

[ad_1]

US deploys Nuclear Weapon : संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक बार फिर से नाटो सदस्य देश ब्रिटेन में अपना महाविनाशक परमाणु बम तैनात किया है. अमेरिका के परमाणु वेज्ञानिकों के संघ ने ब्रिटेन में अमेरिकी परमाणु बम तैनात करने का खुलासा किया है. बताया गया कि ब्रिटेन की वायुसेना के लाकेनहेथ एयरबेस पर इस अमेरिकी परमाणु बम को रखा गया है. दिलचस्प बात है कि अमेरिका ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब नाटो देश अमेरिका से इतर एक परमाणु छतरी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं.

अमेरिका के इस कदम से घबराए यूरोपीय देश

संयुक्त राज्य अमेरिका के इस परमाणु बम तैनात करने के कदम से यूरोपीय देश घबरा गए हैं और उन्हें अब डर सता रहा है कि कहीं अमेरिका परमाणु शेयरिंग प्रोग्राम से पीछे हट सकता है या फिर उसे खत्म कर सकता है. हालांकि, इस कदम के पीछे अमेरिका का उद्देश्य क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कई ड्रोन और विमान इस इलाके में गश्त लगा रहे थे, जिसके बाद यह एयरबेस चर्चा में आ गया. अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों ने कहा कि अभी तक जनता में ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि इस ब्रिटिश वायुसेना के बेस पर परमाणु बम को तैनात किया गया है. फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की  रिपोर्ट के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरें से पता चल रहा है कि एयरबेस पर विमानों को बचाने के लिए शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है.

अमेरिका ने ब्रिटेन में तैनाता किया अपना थर्मोन्यूक्लियर बम

रिपोर्ट में मुताबिक, 33 एयरक्राफ्ट शेल्टर  से 28 को अपग्रेड कर दिया गया है. वहीं, 6 नए शेल्टरों का भी निर्माण किया जा रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अमेरिका ने F-35 फाइटर जेट के 2 स्क्वाड्रन को भी तैनात किया है. ब्रिटेन के अलावा अमेरिका ने यूरोप में अपने कई अन्य सैन्य ठिकानों को भी अपडेट किया है, जहां पर परमाणु बम को रखा गया है. नाटो ने बताया था कि ब्रिटेन के एयरबेस को स्पेशल स्टोरेज के लिए अपग्रेड किया जा रहा है.

किस पर निशाना लगाने की तैयारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप?

ब्रिटेन के अखबार द टेलिग्राफ ने इस बात का खुलासा किया था कि रूस से निपटने के लिए अमेरिका ब्रिटेन में परमाणु बम तैनात कर रहा है. बता दें कि हाल के दिनों में रूस के साथ नाटो का तनाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में ब्रिटेन में परमाणु बम और लंबी दूरी की मिसाइलों की तैनाती से एक्सपर्ट्स हैरान नहीं है.

2008 में हटा लिया गया था परमाणु बम

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने साल 2008 में ही ब्रिटेन के एयरबेस से हटा लिया था. लेकिन अब अमेरिका जो B61-12 टाइप का थर्मोन्यूक्लियर बम तैनात कर रहा है, वह बिल्कुल नया है और दुनिया के किसी भी देश में प्रलय लाने की क्षमता रखता है.

यह भी पढ़ेंः <a href=" में खून-खराबा और हिंसा न हो, इसके लिए…’, बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के नेता ने कर दी बड़ी मांग

[ad_2]

‘मुझे और गोविंदा को कोई माई का लाल अलग नहीं कर सकता’, सुनीता का वीडियो वायरल

[ad_1]

Sunita Ahuja Viral Video: बॉलीवुड स्टार गोविंदा को लेकर ऐसी खबरें आईं कि एक्टर का अपनी पत्नी सुनीता से तलाक हो रहा है. रिपोर्टस के मुताबिक गोविंदा के वकील ने साफ किया कि सुनीता ने 6 महीने पहले एक्टर को तलाक का नोटिस भिजवाया था, हालांकि अब दोनों के बीच सब ठीक है. इस बीच सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे कहती सुनी जा सकती हैं कि कोई माई का लाल उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता है.

सुनीता आहूजा ने कुछ समय पहले हिंदी रश को एक इंटरव्यू दिया था. इसमें उन्होंने बताया था कि वो और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं. एक इंटरव्यू में सुनीता ने ये भी कहा था कि वे पिछले 12 साल से अपना बर्थडे अकेले मना रही हैं. तभी से ऐसी खबरें आने लगीं कि उनके और गोविंदा के बीच चीजें सही नहीं हैं. अब वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता गोविंद से अलग रहने की असल वजह बताती भी दिख रही हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=ZA7kLWw-T0w

‘किसी का माई का लाल…’
वीडियो में सुनीता कहती हैं- ‘अलग-अलग रहते हैं मतलब जब उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन किया था तब मेरी बेटी जवान हो रही थी तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे. अब जवान बेटी है हम है हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं तो इसलिए हमने सामने ऑफिस लिया था. हमको मेरे को और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई अलग कर दे किसी का माई का लाल तो सामने आ जाए.’

1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी
बता दें कि गोविंदा ने मार्च 1987 में सुनीता संग शादी की थी. 1988 में कपल ने अपनी बेटी टीना का स्वागत किया था. उनका एक बेटा भी है जिसका नाम यशवर्धन है. सुनीता अक्सर गोविंदा और बच्चों के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: प्राजक्ता कोली ने वरमाला होते ही पति संग किया लिपलॉक, एक्ट्रेस ने शेयर किया अनसीन वेडिंग वीडियो

[ad_2]

पाकिस्तान के बाद इंग्लैंड टीम में भी तख्तापलट? जोस बटलर को यूं छोड़नी पड़ी कप्तानी; जानें असली सच

[ad_1]

Jos Buttler Steps Down as Captain: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाद इंग्लैंड ऐसी टीम है, जिसका टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन रहा. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं, पीसीबी मैनेजमेंट को भी फैंस इस हार का जिम्मेदार मानते हैं. कुछ ऐसा ही हाल इंग्लैंड क्रिकेट और उसके बोर्ड का भी है. इस बीच जोस बटलर ने भी कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया. लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया या उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया.

जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ने का एलान करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ये इस निर्णय का सही समय है. आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में ही नहीं बल्कि उससे पहले कुछ सीरीज से इंग्लैंड काफी पिछड़ी टीम नजर आए रही थी. टूर्नामेंट से पहले भारत दौरे पर भी इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज के सभी मैच हारी थी.

जोस बटलर पर था कप्तानी छोड़ने का दबाव?

बेशक जोस बटलर ने शुक्रवार को कप्तानी छोड़ने का एलान किया लेकिन मीडिया में खबर उसी दिन आ गई थी जब टीम निराशाजनक प्रदर्शन के साथ चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुई. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जोस बटलर को कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है.

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से हारने के बाद इंग्लैंड बड़े उलटफेर का शिकार हुई थी. उसे चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने हराया था, जिसके बाद टीम की काफी आलोचना होने लगी थी.

पाकिस्तान का भी कुछ ऐसा हाल

पाकिस्तान क्रिकेट का भी हाल इंग्लैंड जैसा ही है. वहां भी कई बदलाव की तैयारी की जा रही है. हेड कोच को हटाए जाने की बात सामने आ रही है. पीसीबी पिछले कुछ समय से कई बार कोच, चयनकर्ताओं को बदल चुका है. लगता है चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड भी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है.

जोस बटलर का कप्तानी करियर

जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए 44 वनडे मैचों में कप्तानी की है. इसमें से 18 मैचों में इंग्लैंड जीती है जबकि 25 मैचों में हार झेलनी पड़ी है. 1 मैच बेनतीजा रहा. इसके आलावा बटलर ने 51 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया. इसमें टीम 26 मैच जीती और 22 मैच हारी है.

[ad_2]

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच मीम सेना की मौज, जमकर वायरल हो रही ये मजेदार पोस्ट

[ad_1]