‘चुनावों में हत्याएं और हिंसा न हो, इसके लिए…’, बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी नेता ने की मांग

[ad_1]

Elections in Bangladesh : बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के सेक्रेटरी जनरल प्रोफेसर मिया गुलाम परवार ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सामने देश में आम चुनाव कराने से पहले स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से क्षेत्रीय सरकार का चुनाव कराने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराया. प्रोफेसर मिया गुलाम ने अपनी पार्टी की मांग को शुक्रवार (28 फरवरी) को राजबाड़ी में आयोजित जमात के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए उठाया.

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मिया गुलाम ने कहा, “अगर बांग्लादेश की सरकार सच में निष्पक्ष और ईमानदार तो चुनाव आयोग ऐसे चुनाव करा सकता है.” उन्होंने अधिकारियों से एक तय समयसीमा इलेक्टोरल सिस्टम में सुधार कर चुनाव की तारीख की घोषणा करने का अनुरोध किया. इसके अलावा चुनाव के दौरान किसी तरह का खून-खराबा और हिंसा ने हो, इसके लिए उन्होंने देश में आम चुनाव से पहले शेख हसीना समेत फासीवाद के लिए जिम्मेदार उन सभी लोगों पर इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में इंसानियत के विरुद्ध अपराध के लिए मुकदमा चलाया जाए.

पिछले 16-17 सालों से अंधकार युग में थे बांग्लादेश

प्रोफेसर गुलाम ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय चुनाव के पहले न्याय, सुधार और क्षेत्रीय चुनाव को पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले 16-17 सालों से बांग्लादेश एक अंधकार के युग से गुजरा है, जहां लोगों को वोट देने का अधिकार का नहीं था और जहां लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं था.

उन्होंने आगे कहा, “बांग्लादेश से इस्लामिक मूल्यों और देश की पहचान को मिटाने की साजिश चल रही है.” प्रोफेसर मिया गुलाम ने न्यायपालिका पर राजनीति से प्रेरित होने और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और कहा कि देश को लूट, फिरौती, हत्याएं और आतंकवाद भी देखना पड़ा. साथ ही निर्दोष इस्लामिक स्कॉलर, दाढ़ी वाले पुरुषों और धार्मिक लोगों को भी गिरफ्तार कर जेलों में डाला गया.

पूर्व नेताओं को जमात-ए-इस्लामी के नेता ने किया याद

इसके बाद उन्होंने पूर्व नेता मोतिउर रहमान निजामी के साथ अलि अहसान मुजाहिद, कमरुज्जमां, अब्दुल कादर मोल्ला और मीर कासिम अली को याद करते हुए कहा कि उन्हें राजनीति लाभ के लिए मार दिया गया. इसके अलावा कई अन्य प्रमुख नेताओं को झूठे आरोपों के तहत जेल में डाल दिया गया और उन्हें वहां मरने के लिए छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ेंः रूस से अकेले लड़ पाओगे! ट्रंप ने ब्रिटिश PM की लगा दी क्लास, यूक्रेन को सुरक्षा देने से किया मना

[ad_2]

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

[ad_1]

Numerology Horoscope 01 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष की मदद से भी व्यक्ति का भविष्य, उसके स्वभाव आदि का पता लगाया जा सकता है. अंक का संबंध ब्रह्मांड में गोचर कर रहे ग्रहों से है. दैनिक अंक राशिफल इन्हीं ग्रहों की चाल पर आधारित है. जानते हैं, शनिवार, 01 मार्च 2025 का अंक राशिफल.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 1 
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे लोगों में ईमानदारी के गुण होते हैं. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में प्रमोशन मिलेगा.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 2
मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा है. ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं. आपका आज का दिन सही रहेगा. आज आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 3
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. यह लोग तीव्र बुद्धि होते हैं. आपका आज का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा रहेगा. 

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 4
मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. यह लोग दूरदर्शी होते हैं. आपका आज का दिन सही रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों को आज प्रमोशन मिलेगा.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 5
मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं. बुध ग्रह ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक है. ये लोग बहुत जल्दी सीखते हैं. व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ होगा.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 6
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं. इनके जीवन में शुक्र की कृपा रहेगी. व्यापार करने वाले जातकों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 7
मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं. आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी. आपकी सेहत में सुधार आएगा.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 8
मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं. आज के दिन आपको शनिदेव की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी.

Ank rashifal: मूलांक से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें शनिवार का अंक राशिफल

मूलांक 9
मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं. आज के दिन आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा. करियर में आपको सफलता मिलेगी.

[ad_2]

आज 1 फरवरी 2025 फुलेरा दूज का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 1 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 1 मार्च 2025 को फुलेरा दूज और शनिवार है. फुलेरा दूज पर श्रीकृष्ण को वैजयंती के फूल अर्पित करें और राधा रानी को गुलाब का फूल चढ़ाएं.

मान्यता है इससे जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन में चल रहा मनमुटाव खत्म होता है. विवाहित महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु के लिए राधा जी को सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं.

फुलेरा दूज के दिन रंग-बिरंगे फूलों से राधा-कृष्ण का श्रृंगार करें. ये उपाय आर्थिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति पाने में मददगार साबित हो सकता है.  श्रीराधा-कृष्ण को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं. इससे वह प्रसन्न होते हैं और आप पर कृपा बरसाते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 1 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग, 1 मार्च 2025 (Panchang 1 March 2025)














तिथि द्वितीया (1 मार्च 2025, दोपहर 3.16 – 2 मार्च 2025, प्रात: 12.09)
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद
योग साध्य, त्रिपुष्कर
राहुकाल सुबह 9.40 – सुबह 11.07
सूर्योदय सुबह 6.57 – शाम 6.14
चंद्रोदय
सुबह 7.32 – रात 7.56
दिशा शूल
पूर्व
चंद्र राशि
मीन
सूर्य राशि कुंभ

शुभ मुहूर्त, 1 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 1 March 2025)









ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
सुबह 4.40 – सुबह 6.06
निशिता काल मुहूर्त रात 12.09 – प्रात: 12.59, 2 मार्च

1 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 2.00 – दोपहर 3.27
  • आडल योग – सुबह 6.46 – सुबह 11.42
  • विडाल योग – सुबह 11.22 – सुबह 6.45, 2 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 6.46 – सुबह 8.13
  • पंचक काल – पूरे दिन

Masan Holi 2025 Date: बनारस में मसान होली कब मनेगी, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सेमीफाइनल का संकट, इस तरीके से सेमीफाइनल में जा सकता है अफगानिस्तान; समझिए पूरा समीकरण

[ad_1]

Champions Trophy Afghanistan Semifinal Scenario: ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उसे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच ड्रॉ रहने के कारण फायदा मिला है. ऑस्ट्रेलिया के अब 4 अंक हो गए हैं और उसे अब टॉप-2 से कोई बाहर नहीं कर सकता. दूसरी ओर मैच रद्द होने के कारण अफगानिस्तान निराश जरूर हुआ होगा लेकिन वह अब भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है. यहां जानिए अफगान टीम अब भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है और इसके लिए उसे क्या करना होगा?

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इंग्लैंड अब तक अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जिसके अभी 4 अंक हैं लेकिन उसका पहला स्थान अभी सुरक्षित नहीं है. दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के अभी तीन-तीन अंक हैं. अफ्रीका का नेट रन-रेट +2.140 है, दूसरी ओर अफगान टीम का नेट रन-रेट अभी -0.990 है. बताते चलें कि ग्रुप-बी की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला 1 मार्च को इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के परिणाम से होगा.

अफगानिस्तान के सेमीफाइनल का समीकरण

अफगानिस्तान तभी सेमीफाइनल में प्रवेश पा सकता है जब इंग्लैंड को 301 रनों के लक्ष्य के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका पर 207 रन या उससे बड़ी जीत मिले. अफ्रीका जैसी टॉप टीम को 200 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से हरा पाना लगभग असंभव है. दूसरी ओर कम अंतर की हार भी दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी. वहीं उसे इंग्लैंड पर जीत मिलती है तो वह ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी कि पॉइंट्स टेबल

  1. ऑस्ट्रेलिया – 4 अंक (+0.475)
  2. दक्षिण अफ्रीका – 3 अंक (+2.140)
  3. अफगानिस्तान – 3 अंक (-0.990)
  4. इंग्लैंड – 0 अंक (-0.305)

यह भी पढ़ें:

WPL 2025: मुंबई इंडियंस चारों खाने चित्त, भारतीय बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी; दिल्ली को दिलाई 9 विकेट से जीत

“पाकिस्तान में कभी नहीं होना चाहिए ICC टूर्नामेंट…” चैंपियंस ट्रॉफी के 3 मैच रद्द होने के बाद गुस्साए फैंस ने की आलोचना

[ad_2]

आशुतोष गोवारिकर ने पीएम मोदी को दिया बेटे कोणार्क की शादी का न्योता, जानें वेडिंग डेट

[ad_1]

Ashutosh Gowarikar Invites PM Modi For Son’s Marriage: फिल्म मेकर और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर अपने बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी कर रहे हैं. आशुतोष ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया है. वे पूरी फैमिली के साथ पीएम मोदी को बेटे की शादी का निमंत्रण देने के लिए पहुंचे.

एक सूत्र ने बताया कि गोवारिकर का परिवार पीएम मोदी की लीडरशिप और विरासत का बड़ा फैन है और ये न्योता उनके सम्मान में दिए जाने का सबूत है. इस शादी में फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी. इसके अलावा देश के कई दिग्गज बिजनेसमैन और नेता भी कपल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद देने के लिए शिरकत करेंगी.

कौन हैं आशुतोष गोवारिकर की होने वाली बहू?
आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर 2 मार्च को शादी कर रहे हैं. वे मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में नियति कनकिया संग सात फेरे लेने जा रहे हैं. नियति कनाकिया बिजनेसमैन और रियल स्टेट डेवलपर राशेस बाबू भाई कनाकिया की बेटी हैं. कोणार्क सोशल मीडिया पर अक्सर नियति के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं.


कोणार्क ने दिखाई शादी की तैयारियों की झलक
कोणार्क ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को शादी की तैयारियों के बारे में जानकारी दी थी. क्लिप में कोणार्क और उनकी मंगेतर नियति कनकिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए थे. वहीं एक और पोस्ट में दोनों एक डांस के लिए प्रैक्टिस करते भी दिखे थे. कोणार्क ने हाल ही में एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वो शादी की तैयारियों में साथ देने के लिए दोस्तों का धन्यवाद देते नजर आए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘नियति और मैं दोस्तों के एक शानदार ग्रुप से घिरे होने के लिए आभार जताते हैं. शादी की तैयारियों में उन्होंने हमारा सपोर्ट किया.’

कोणार्क की एजुकेशन और करियर के बारे में
कोणार्क अमेरिका के बोस्टन स्थित एमर्सन कॉलेज (2012) से फिल्म डायरेक्शन और सिनेमाटोग्राफी में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी की है. साल 2013 में कोणार्क ने फिल्म इंडस्ट्री में एक सहायक निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस में शामिल हुए. उन्होंने ‘एवरेस्ट’ और ‘मोहनजो दारो’ जैसी फिल्मों के लिए काम किया. कोणार्क ‘तुलसीदास जूनियर’ का सह-निर्माण भी कर चुके हैं, जिसने 64वें भारतीय नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म (हिंदी) का खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे और गोविंदा को कोई माई का लाल अलग नहीं कर सकता’, तलाक की खबरों के बीच सुनीता का वीडियो वायरल



[ad_2]

VFX और एनिमेशन कंपनी टेक्नीकलर का अमेरिका में बंद होने जा रहा ऑपरेशन

[ad_1]

Technicolor: विजुअल इफेक्ट और एनीमेशन फील्ड की जानी-मानी कंपनी टेक्नीकलर ने अमेरिका में अपना कामकाज समेटने की तैयारी में जुटना शुरू कर दिया है. कंपनी यहां अपना ऑपरेशन बंद करने जा रहा है. कंपनी के पास MPC, द मिल, माइक्रोस एनिमेशन और टेक्नीकलर गेम्स जैसे बड़े VFX और एनिमेशन ब्रांड हैं. इसने ‘मुफासा: द लायन किंग’ जैसी बड़ी फिल्मों पर भी काम किया है. और तो और कंपनी के पास डिज्नी की ‘लिलो एंड स्टिच लाइव’-एक्शन रीमेक, ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ और ‘टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स’ सीक्वल जैसे कई अहम प्रोजेक्ट्स भी हैं. 

कंपनी नहीं दे पाएगी फरवरी की सैलरी

टेक्नीकलर इंडिया के हेड बीरेन घोष ने हाल ही में एक टाउन हॉल में कहा, ”टेक्नीकलर साफ तौर पर फाइनेंशियली और ऑपरेशनली आगे नहीं बढ़ पा रहा है और हम एक ऐसे स्टेज पर पहुंच गए हैं जहां दुर्भाग्य से हम एक ऑर्गेनाइजेशन के रूप में काम कर पाने में असमर्थ हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”मौजूदा परिस्थितियों में, कंपनी के पास टेक्नीकलर इंडिया को भेजने के लिए फंड नहीं है और हम सैलरी व अन्य बकाए का भुगतान नहीं कर पाएंगे.” 

https://www.youtube.com/watch?v=Loim8HpGLnA

संकट में कई हजार लोगों की नौकरी

मार्केट रिसर्च फर्म ट्रैक्सन के मुताबिक, फरवरी 2024 तक टेक्नीकलर ने भारत में लगभग 3,370 लोगों को रोजगार दिया है. कंपनी के शटडाउन होने का असर हजारों की तादात में कर्मचारियों पर पड़ सकता है, लेकिन सीईओ कैरोलीन पैरोट ने आश्वासन देते हुए कहा है कि कंपनी हर देश में अपना काम जारी रखने के तरीके ढूंढ़ रही है. कंपनी के इस तरह से अचानक बंद होने से कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी नहीं मिल पाई है. उन्हें अपने प्रोविडेंट फंड और अन्य बेनिफिट्स के न मिलने का भी डर सता रहा है. 

ये भी पढ़ें:

UPI ट्रांजैक्शन में भारत ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, अकेले जनवरी में 1,700 करोड़ बार किया गया लेनदेन

[ad_2]

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, जानिए महान वैज्ञानिक सीवी रमन के बारे में

[ad_1]

हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. यह दिन भारतीय वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन की उपलब्धि ‘रमन प्रभाव’ की खोज को सम्मानित करने के लिए है, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला था. इस साल विज्ञान दिवस की थीम ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी’ रखी गई है, जो देश के आत्मनिर्भर विज्ञान और तकनीकी विकास को दर्शाती है.

कब हुई थी शुरुआत?

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) ने 1986 में भारत सरकार से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित करने का अनुरोध किया था. सरकार ने इसे स्वीकार किया और तब से यह दिन विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के योगदान को याद करने और जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व

यह दिन केवल भूतकाल की उपलब्धियों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि विज्ञान और नवाचार में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है. भारत लगातार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और यह दिवस युवाओं को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरित करने का कार्य करता है.

क्या सीखना चाहिए?

रिपोर्ट्स के अनुसार सी. वी. रमन हमेशा सवाल पूछते थे और नई चीजों की खोज में लगे रहते थे. उनकी यह सोच हमें सिखाती है कि हमेशा सीखने और नए उत्तर खोजने की इच्छा होनी चाहिए. रमन मानते थे कि असफलता भी सीखने का एक हिस्सा है. अगर कोई प्रयोग विफल होता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम गलत हैं, बल्कि यह एक नया रास्ता खोजने का संकेत है. रमन का मानना था कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. उन्होंने कठिन परिश्रम और पूरी लगन के साथ अपने शोध को अंजाम दिया और ‘रमन प्रभाव’ की खोज की.

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड में सूखा मिटाने में इस यूनिवर्सिटी का रहा है अहम योगदान, जानिए कैसे होता है एडमिशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘आज से आपके बुरे दिन शुरू’, ट्रंप ने जेलेंस्की को दी धमकी, रूस-यूक्रेन समझौते पर हुई तीखी बहस

[ad_1]

Trump Zelensky Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में वर्षों से चल रहे युद्ध और अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा की. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने ट्रंप के सामने पुतिन को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि दुनिया को हत्यारे के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है. इस पर ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौता करना होगा.

जेलेंस्की-ट्रंप के बीच तीखी बहस

शांति समझौते की बात पर जेलेंस्की भड़क गए और ट्रंप के साथ उनकी तीखी बहस हो गई. जेलेंस्की ने कहा कि हम कोई युद्धविराम नहीं मानेंगे. इस पर ट्रंप ने कहा, “आपका देश मुश्किल में है. आप न बताएं हमें क्या करना है. आप तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ खेल रहे हैं. आप हमें आदेश देने की हालत में नहीं हैं. हमने आपको हथियार, 350 बिलियन डॉलर दिए. आप समझौता नहीं करेंगे तो हम इससे बाहर हो जाएंगे.”

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को करना पड़ा बीच-बचाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह शांतिदूत के रूप में याद किए जाएंगे. ट्रंप ने कहा, “मैं लोगों की जान बचाने के लिए शांति समझौता चाहता हूं. हमारी वजह से यूक्रेन सही सलामत है.” दोनों नेताओं के बीच इतनी तीखी बहस हो गई कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को बीच-बचाव करना पड़ा. डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को धमकी तक दे डाली. उन्होंने कहा कि आज से आपके बुरे दिन शुरू हो गए.

जेलेंस्की ने पहले कहा था कि ट्रंप उनके साथ हैं

जेलेंस्की ने कहा, “युद्ध के दौरान भी नियम होते हैं. अमेरिका युद्ध में हो रही हत्याओं को रोकना चाहता है. डोनाल्ड ट्रंप हमारे पक्ष में हैं. जेलेंस्की ने ट्रंप को युद्ध में रूस की ओर से किए गए अत्याचारों की तस्वीरें भी दिखाईं. अमेरिका के पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन में पुनर्निर्माण जैसे अलग-अलग कामों के लिए किया जाना चाहिए.” जेलेंस्की ने इस बैठक में खनिज डील के बदले सुरक्षा की गारंटी की मांग की है. हालांकि ट्रंप ने इस पर कहा कि खनिज भंडार का इस्तेमाल वह अपने हिसाब से करेंगे.”

ये भी पढ़ें : मुहम्मद यूनुस से आर-पार के मूड में बांग्लादेश के सेना प्रमुख? पाकिस्तान से नजदीकी ने जनरल जमान को दिलाया गुस्सा



[ad_2]

Meen Rashi 1 March 2025: मीन राशि वालों के परिवार में लोग आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे

[ad_1]

Meen Rashi 1 March 2025: मीन राशिफल 1 मार्च, शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिल सकता है,  जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आज आपके सहकर्मी और आपके परिवार के सदस्य आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे.  

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा.  आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आपको मानसिक तनाव को कम करने के लिए  योगासन और ध्यान करें तो अच्छा रहेगा.  

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार से संबंधित किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यावसायिक मोर्चे पर आपको टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप  अपने सभी कार्यों को समय से निपटा सकते हैं. आज आप सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे.  आप अपनी भावनाओं को संतुलित रखने की कोशिश करें. आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपको एक नई दुनिया से परिचित कराएगी. आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मकता से भरा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘पुराना सपना पूरा हो रहा है’, शो ‘रौनक-ए-रमजान’ लेकर आ रहीं सना खान

[ad_1]

Sana Khan’s Show Raunak-E-Ramadan: सना खान इस्लाम के लिए ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह चुकी हैं. हालांकि वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर इस्लाम से जुड़ी अच्छी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करती दिखाई देती हैं. मुसलमानों का पाक महीना रमजान अब शुरू होने जा रहा है और ऐसे में सना खान एक खास शो लेकर आ रही हैं. सना ने खुद सोशल मीडिया पर अपने नए शो की अनाउंसमेंट की है.

रमजान के महीने पर फोकस रखने वाले इस शो का नाम ‘रौनक-ए-रमजान’ है. सना खान का ये शो उनके यूट्यूब चैनल पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. सना ने एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए अपने आने वाले इस शो के बारे में डिटेल में बात की है. उन्होंने ये भी बताया है कि उनका बहुत पुराना सपना अब सच होने जा रहा है.


‘एक बहुत पुराना सपना है जो अब पूरा हो रहा है’
‘रौनक-ए-रमजान’ का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए सना खान ने कैप्शन में लिखा- ‘आज जो बात मैं आपके साथ शेयर करने जा रही हूं, वो सिर्फ एक अनाउंसमेंट नहीं है, बल्की हमारे दिल का एक बहुत पुराना सपना है जो अब पूरा हो रहा है. हम लेकर आ रहे हैं इंडिया का पहला रमजान शो- रौनक-ए-रमजान. बचपन से लेकर आज तक, रमजान हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है. सेहरी की वो खामोशी, इफ्तार की वो रोशनी, मस्जिद में गुजारे वो सुकून भरे पल ये सब हमेशा एक महसूस बनकर दिल में रहते हैं.’

कब और कहां देख पाएंगे सना खान का शो?
सना खान ने आगे लिखा- ‘हमेशा सोचा था कि काश कोई ऐसा शो हो जो सिर्फ रमजान के बारे में ना हो, बल्कि रमजान को महसूस भी कराए. और आज, वो दिन आ गया है. इस शो में हम दीन की गहरी बातें करेंगे, मेहमान आएंगे जो अपनी कहानियां शेयर करेंगे और मैं खुद इफ्तार के लिए एक खास डिश बनाऊंगी और बनवाउंगी जो सिर्फ एक खाना नहीं, बल्कि एक दुआ होगी. 1 मार्च, 2025 से, मेरे यूट्यूब चैनल पर, हर रोज रात 8:30 बजे मिलते हैं. मुझे उम्मीद है कि ये सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक एहसास बनेगा जो हम सबको और करीब ले आएंगे. आपको सबका प्यार और दुआ चाहिए.’

ये भी पढ़ें: आशुतोष गोवारिकर ने पीएम मोदी को दिया बेटे कोणार्क की शादी का न्योता, जानें वेडिंग डेट



[ad_2]