1 साल में सेलिना गोमेज ने कर लिया इतना वजन कम, ट्रॉसफॉर्मेशन देख लोग हुए शॉक्ड
[ad_1]
सेलिना गोमेज SAG 2024 का जब हिस्सा बनीं थीं तब उनका लुक बिल्कुल अलग था. उस समय उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था.
मगर अब सेलिना ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने एक साल में बहुत वजन कम कर लिया है.
सेलिना के लुक को 2024 से कंपेयर किया जा रहा है. जिसमें जमीन-आसमान का फर्क नजर आ रहा है.
कई लोग सेलिना के इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं.

सेलिना के एक साल में इतना वजन कम होने पर लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने सर्जरी करवाई है.

वहीं कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि सेलिना ने वजन कम करने के लिए Ozempic ली है. हालांकि सेलिना को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उनके फैंस उन्हें इस लुक में देखकर बहुत खुश हो रहे हैं.

सेलिना के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का थाई हई स्लिट गाउन पहना था. उन्होंने अपने लुक को रेड बोल्ड लिप्स्टिक से कंप्लीट किया था. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
Published at : 27 Feb 2025 12:31 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
बॉलीवुड वेब स्टोरीज
[ad_2]

