भरतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की 80वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

[ad_1]




भरतपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 80वीं जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिर भूरी सिंह व्यायामशाला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।




इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यायामशाला के संचालक एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान, प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने स्व. राजेश पायलट के किसान हितों में किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि वे किसानों की आवाज को सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उनके संघर्ष और जनसेवा के कार्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे