अमेरिका से निष्कासित भारतीय नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार पर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन

[ad_1]




दौसा। अमेरिका से भारतीय नागरिकों के अमानवीय निष्कासन के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, जिला संगठन प्रभारी अजय मीणा ताजपुरा और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक मीणा ने कहा कि भारतीय नागरिकों को हथकड़ी और पैरों में जंजीर डालकर जिस तरह भारत भेजा गया, वह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। यह न केवल भारत के नागरिकों बल्कि पूरे देश के सम्मान पर आघात है।




एनएसयूआई नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे भारत और भारतीयों का विश्व मंच पर अपमान बताया और केंद्र सरकार से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में महासचिव तलब ख़ान, मंजीत गुर्जर, रिंकू, अखिलेश, अजय, विजेंद्र, गिरीश, महेंद्र, अभिषेक, सियाराम, मयंक, भानू, आलोक सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे