IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, 22 साल का खिलाड़ी करेगा कप्तानी

India vs Afghanistan: टी20 कप्तान राशिद खान फिलहाल बैक इंजरी से फिट नहीं हुए हैं। टीम में स्पिनर मुजीब उर रहमान की वापसी हुई है। मुजीब बिग बैश लीग को छोड़कर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 08:48 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Jan 2024 08:48 PM (IST)

IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, 22 साल का खिलाड़ी करेगा कप्तानी
IND vs AFG T20I Sequence

HighLights

  1. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान
  2. इब्राहिम जादरान करेंगे अफगानिस्तान टीम की कप्तानी
  3. 11 जनवरी को मोहली में खेला जाएगा पहला टी20 मैच

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG T20I Sequence: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टीम में चोटिल राशिद खान को भी रखा गया है। हालांकि वह सीरीज में शायद ही खेल पाएंगे। अफगान ने 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को कप्तानी सौंपी है। जिन्होंने यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम का नेतृत्व किया था।

मुजीब उर रहमान और राशिद खान की वापसी

टी20 कप्तान राशिद खान फिलहाल बैक इंजरी से फिट नहीं हुए हैं। टीम में स्पिनर मुजीब उर रहमान की वापसी हुई है। मुजीब बिग बैश लीग को छोड़कर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। बैकअप विकेटकीपर के रूप में इकराम अलीखिल को शामिल किया गया है।

🚨 𝐒𝐐𝐔𝐀𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 🚨

AfghanAtalan Lineup revealed for the three-match T20I sequence towards @BCCI. 🤩

Extra 👉: https://t.co/hMGh4OY0Pf | #AfghanAtalan | #INDvAFG pic.twitter.com/DqBGmpcIh4

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 6, 2024

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीरवाइस अशरफ ने कहा कि हमें तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आने की खुशी है। टीम इंडिया शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है। अफगान का उनके खिलाफ टी20 सीरीज में प्रतिस्पर्धा करते देखना सुखद होगा। हमारा मानना है कि हमारी टीम अब कमजोर नहीं है। हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Squad For T20I Sequence Towards India)

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल (Afghanistan vs India T20I Sequence 2024 Schedule)

11 जनवरी, पहला टी20, मोहली

14 जनवरी, दूसरा टी20, इंदौर

17 जनवरी, तीसरा टी20, बेंगलुरु

Ranji Trophy 2024: रेड बॉल क्रिकेट में भी रिंकू सिंह का भौकाल, वनडे और टी20 के बाद टेस्ट टीम के लिए ठोका दावा

Rinku Singh: रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 जनवरी से हो चुका है। उत्तर प्रदेश और केरल के बीच मैच खेला जा रहा है। रिंकू सिंह यूपी की तरफ से खेल रहे हैं।

Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Jan 2024 05:53 PM (IST)

Ranji Trophy 2024: रेड बॉल क्रिकेट में भी रिंकू सिंह का भौकाल, वनडे और टी20 के बाद टेस्ट टीम के लिए ठोका दावा
Ranji Trophy 2024: रिंकू सिंह ने जड़ा अर्धशतक।

HighLights

  1. रणजी मुकाबले में रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली।
  2. रिंकू सिंह ने केरल के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली।
  3. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rinku Singh: रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में लगातार 5 छक्के लगाए थे। उसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में खेलने का मौका मिला। वहीं, रिंकू ने वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया है। विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज टी20 में फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल कर दिया है। रिंकू सिंह ने साबित कर दिया कि वह रेड बॉल के गेम में धैर्य के साथ खेलना जानते है।

रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2024 का आगाज 5 जनवरी से हो चुका है। उत्तर प्रदेश और केरल के बीच मैच खेला जा रहा है। रिंकू सिंह यूपी की तरफ से खेल रहे हैं। वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने आए। उन्होंने आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया। पहले पिच पर सेट हुए और खेल को समझा। फिर अपना असली रंग दिखाया।

रिंकू सिंह ने रणजी मैच में जड़ा अर्धशतक

रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए 136 गेंदों का सामना कर 92 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 67.65 का रहा। अपनी पारी में रिंकू ने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उन्होंने एकदिवसीय और टी20 टीम में जगह पक्की कर ली है।

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह ने अब तक 2 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 27.50 की औसत से 55 रन बनाए है। वहीं, 12 टी20 में 262 रन बनाए है। जिसमें 65.5 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। टी20 में उनके नाम एक अर्धशतक (68* रन) भी है।

World Cup 2024 में Rohit Sharma ही होंगे टीम इंडिया के कप्तान, Hardik Pandya को इस कारण नहीं मिलेगा मौका

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी की तरफ से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया का पहला मैच 1 जून को आयरलैंड के खिलाफ होना है।

Publish Date: Solar, 07 Jan 2024 05:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Jan 2024 05:22 PM (IST)

World Cup 2024  में Rohit Sharma ही होंगे टीम इंडिया के कप्तान, Hardik Pandya को इस कारण नहीं मिलेगा मौका
Rohit Sharma ही होंगे टीम इंडिया के कप्तान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी की तरफ से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया का पहला मैच 1 जून को आयरलैंड के खिलाफ होना है। हर भारतीय क्रिकेट फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि इस टूर्नामेंट में टीम की कमान कौन संभालेगा। हार्दिक पांड्या का नाम चर्चाओं में था क्योंकि उन्होंने बीते साल से लगभग सभी टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी की है।

सेलेक्टर्स की तरफ से यह माना जा रहा है कि टी-20 विश्व कप में कप्तानी के लिए रोहित शर्मा पर भरोसा जताना चाहते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा के अलावा सेलेक्टर्स किसी ओर को टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान नहीं बनाएंगे। आकाश ने कई तर्क भी दिए कि आखिर क्यों हार्दिक को कप्तानी बनाए जाने के आसार बेहद कम हैं।

हार्दिक को मिलेगी कप्तानी

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि मेरे अनुमान है कि टीम की कमान टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित संभालेंगे। उसके पीछे कारण है कि हार्दिक के साथ हेल्थ इश्यू हैं। उनका एंकल वर्ल्ड कप मुड़ गया था। वह तभी से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला है। वह टेस्ट मैच से भी इस दौरान दूर ही रहे हैं। वह सीधे आईपीएल में मैच खेलेंगे। यह सब बीसीसीआई देख रहा है। ऐसे में यह सारी बातें उनके खिलाफ ही जाती हैं।

रोहित ही होंगे टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि मेरा अनुमान है कि टी-20 इंटनरेशनल और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित ही कप्तान रहेंगे। 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शायद वो कप्तान नहीं होते, क्योंकि टीम का प्रदर्शन खराब था। टीम 10 ओवर में सिर्फ 60 रन ही बना पाई थी।

वायरल वीडियो में कुछ ऐसा करते दिखे MS Dhoni, फैंस ने जमकर की आलोचना, बोले- ये शोभा नहीं देता

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को युवा अपना आदर्श मानते हैं। वह भी ऐसा जीवन जीते हैं, जिससे वह विवादों से दूर ही रहें।

Publish Date: Solar, 07 Jan 2024 05:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Jan 2024 05:58 PM (IST)

वायरल वीडियो में कुछ ऐसा करते दिखे MS Dhoni, फैंस ने जमकर की आलोचना, बोले- ये शोभा नहीं देता
MS Dhoni का वीडियो वायरल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को युवा अपना आदर्श मानते हैं। वह भी ऐसा जीवन जीते हैं, जिससे वह विवादों से दूर ही रहें। वह शराब को कम ही पीते हैं, लेकिन वह जब पार्टी में होते हैं तो शरीब पीकर मस्ती करते हुए भी दिखते हैं। अब धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह धुंए का छल्ला बनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

एमएस धोनी को आखिरी बार क्रिकेट खेलते हुए 2023 के आईपीएल में ही देखा गया था, लेकिन वह खबरों में हमेशा ही बने रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे। इस दौरान उनके साथ ऋषभ पंत व कुछ दोस्त और थे। इस दौरान उन्होंने जमकर क्रिसमस पार्टी और नए साल का जश्न मनाया था।

धोनी का हुक्का पीते हुए वीडियो हुआ वायरल

धोनी का क्रिसमस पार्टी के एक वीडियो में वह एक पाइप से धुंआ खींचते और छोड़ते दिख रहे थे। वह वीडियो में हुक्का जैसा कुछ दिख रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद कई फैंस ने उन्हें ट्रोल किया।

Dhoni having fun with hukka https://t.co/kYhYiJF8QZ

— moye moye (@FurgerWithBries) January 6, 2024

फ्लेवर हुक्का के शौकीन हैं धोनी

धोनी के वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किया। किसी ने उनकी आलोचना की, तो किसी ने उनका समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा कि धोनी को प्लेवर हुक्का बहुत ही अच्छा लगता है। यह किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होता है, ऐसे में इसको पिया जा सकता है।

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का ऐलान, रोहित होंगे T-20 सीरीज में कप्तान, इस बड़े खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का अनाउंसमेंट कर दिया है। टी-20 सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।

Publish Date: Solar, 07 Jan 2024 07:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 07 Jan 2024 08:00 PM (IST)

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का ऐलान, रोहित होंगे T-20 सीरीज में कप्तान, इस बड़े खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का अनाउंसमेंट कर दिया है। टी-20 सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे।

ये खिलाड़ी खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, (विकेटकीपर), संजू सेमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार

लंबे समय बाद टी-20 में नजर आएंगे कोहली

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 11 जनवरी को उतरेगी। टी-20 की यह सीरीज तीन मैचों की है। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी है। विराट कोहली भी काफी समय बाद टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह दी गई है। वहीं ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर रखा गया है।

इन सीनियर खिलाड़ियों को मिला आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नहीं दिखेंगे। दोनों की जोड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए काफी असरदार रही थी। उन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया है। टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह नेतृत्व करेंगे। वहीं आवेश खान और मुकेश कुमार उनका साथ देते हुए नजर आएंगे। रविंद्र जडेजा को आराम देकर टीम में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। स्पिन में रवि बिश्नोई कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

टी-20 सीरीज में युवा बल्लेबाज शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है। शिवम के अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा भी टीम इंडिया में जगह पाने में कामयाब हो गए हैं। संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते दिखेंगे।