Chilly Wave Replace: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:55 PM (IST)

Cold Wave Update: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
Chilly Wave Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। दिल्लीवासियों की गुरुवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के 6 शहरों में कड़ाके की ठंड

पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। फरीदकोट, बठिडा, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला का न्यूनतम व अधिकतम तापमान शिमला से कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.8 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सिसय रहा।

naidunia_image

naidunia_image

खेतों में बर्फ जमी नजर आई

राजस्थान के चूरू, सीकर और बीकानेर जिलों के खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी। माउंट आबू में दो दिन में तापमान में भारी गिरावट हुई है। गुरुवार की सुबह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीकर जिले में भी तापमान जमाव बिदु के करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

naidunia_image

उत्तराखंड में कंपकंपाने वाली ठंड

उत्तराखंड के कई शहर शीत लहर की मार झेल रहे हैं। ऊधमसिंह और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

ऊना सीजन का सबसे ठंडा दिन

हिमाचल प्रदेश में ऊना में 7 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को जम्मू में बादल और धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Ayodhya Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू

प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी। 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 10:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:17 PM (IST)

Ayodhya Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू
प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।

सीएम ने यह भी कहा कि हमने मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति का पावन पर्व 10 से 15 जनवरी तक मनाने का निर्णय लिया था। जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व हमने महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम किया था। कल शहडोल में भी आदिवासी भाई-बहनों के बीच मेरा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा ।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2024

अयोध्या जाएगा बाबा महाकाल का प्रसाद

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मप्र भला कैसे पीछे रह सकता है। उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 05 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

यहां पर यह बता दें कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)’ बोर्ड ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 01 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

घर में शेर विदेश में खामोश रोहित शर्मा का बल्ला, कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड

Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पारी पारी में 5 रन पर आउट हुए थे। जबकि दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे। दोनों ही पारी में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 08:24 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 08:24 PM (IST)

घर में शेर विदेश में खामोश रोहित शर्मा का बल्ला, कगिसो रबाडा ने शून्य पर आउट कर बनाया रिकॉर्ड
Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma vs Kagiso Rabada Head To Head: विश्व कप 2023 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लौटे रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। पहले टेस्ट के दोनों ही पारी में उनके बैट से रन नहीं निकले। बॉक्सिंग डे टेस्ट में कगिसो रबाडा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ प्रोटियाज के तेज गेंदबाज ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका ने 163 रन की बढ़त हासिल की

सेंचुरियन में खेले जा रहे मैच में भारत पहली पारी में 245 रन बना पाई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 163 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रन बनाने में नाकाम रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले चलते बने। वहीं, यशस्वी जयसवाल ने 5 रन बनाए।

दोनों ही पारी में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पारी पारी में 5 रन पर आउट हुए थे। जबकि दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे। दोनों ही पारी में कगिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया। रबाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं। जिन्होंने रोहित को तीनों ही फॉर्मेट में खाता खोले बिना वापस भेज दिया। अक्टूबर 2022 में कगिसो रबाडा ने इंदौर टी20 में शून्य पर क्लीन बोल्ड और 2018 में केपटाउन वनडे में कैच आउट करवाया था।

टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को सर्वाधिक आउट करने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में 7वीं बार था जब रोहित शर्मा रबाडा की गेंद पर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन के बाद अफ्रीकी गेंदबाज शर्मा के खिलाफ दूसरे सफल गेंदबाज हैं।

नाथन लियोन- 12 मैचों में 9 बार आउट

कगिसो रबाडा- 7 मैचों में 7 बार आउट

पैट कमिंस- 7 मैचों में 4 बार आउट

जैक लीच- 7 मैचों में 4 बार आउट

वर्नन फिलेंडर- 6 मैचों में 3 बार आउट

Ajmer Sharif Dargah: PM Modi ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर, मुस्लिम समाज से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाते आए हैं। उन्होंने इस रिवायत को जारी रख मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट की।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:59 PM (IST)

Ajmer Sharif Dargah: PM Modi ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर, मुस्लिम समाज से की बातचीत
PM Modi ने भेंट की चादर।

HighLights

  1. पीएम मोदी सालों से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने की रिवायत निभा रहे हैं।
  2. स्मृति ईरानी ने कहा- सूफी संतों के आशीर्वाद से देश प्रगति करता रहे।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सालों से अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाते आए हैं। उन्होंने इस रिवायत को जारी रख मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल को चादर भेंट की। इस दौरान उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी भी मौजूद रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान मैंने पवित्र चादर पेश की। इस चादर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पर रखा जाएगा।

Met a Muslim group delegation. Throughout our interplay, I offered the sacred Chadar, which shall be positioned throughout the Urs of Khwaja Moinuddin Chishti on the esteemed Ajmer Sharif Dargah. pic.twitter.com/eqWIKy7VQ1

— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2024

स्मृति इरानी रहीं मौजूद

इस दौरान पीएम मोदी के साथ अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति इरानी के साथ-साथ भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी व उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तारिक मंसूर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी की इस चादर को 13 जनवरी को चढ़ाया अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाया जाएगा।

पीएम बनने के बाद से ही चादर भेज रहे हैं अजमेर

पीएम मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से ही वह अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाते आ रहे हैं। अजमेर शरीफ दरगाह पर 812वां उर्स का जश्न मनाया जाएगा। यह 13 से 21 जनवरी तक चलेगा।

IND vs SA 1st Check: पहले टेस्ट में भारत की करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से दी पटखनी

IND vs SA, 1st Check: मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 08:45 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 09:03 PM (IST)

IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में भारत की करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से दी पटखनी
दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को हराया।

खेल डेस्क, सेंचुरियन। IND vs SA, 1st Check Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। अब मैन इन ब्लू दूसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर करने उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 408 रन

दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन 5 विकेट पर 256 रनों के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। डीन एल्गर और मार्को जानसेन ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 111 रनों की साझेदारी हुई। अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए और 163 रनों की बढ़त ली। डीन ने 28 चौके जड़े और 185 रन बनाए। मार्को ने 84 रन की पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के चलते बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

दूसरे दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 208 रनों से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि भारत 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। केएल राहुल ने 137 गेंदों का सामना कर 101 रन बनाए। स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच

185 रन बनाने वाले डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह अपने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाएं। नांद्रे बर्गर को पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 सफलता मिली। मार्को को दूसरी पारी में 3 विकेट मिले।

विराट कोहली की 30वां अर्धशतक

भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा 0 और यशस्वी जयसवाल 5 रन पर पवेलियन लौटे। विराट कोहली क्रीज पर आखिरी तक टिके रहे। उन्होंने 82 गेंदों का सामना कर 12 चौके और 1 छक्का लगाकर 76 रन बनाए। इसी के साथ विराट के टेस्ट क्रिकेट में 30 अर्धशतक पूरे हुए।

Lok Sabha Election 2024: ब्रिटिश अखबार ने की ये भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ मारेगी मोदी सरकार!

Lok Sabha Election 2024 द गार्जियन की रिपोर्ट ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय युद्ध स्मारकों, रक्षा संग्रहालयों, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक आकर्षणों पर 822 ‘सेल्फी पॉइंट’ भी स्थापित कर रहा है, जहां लोग पीएम मोदी के कटआउट के साथ अपनी फोटो ले सकते हैं।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 01:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 02:01 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: ब्रिटिश अखबार ने की ये भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ मारेगी मोदी सरकार!
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए देशभर में कस्बों और गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी।

HighLights

  1. विपक्षी दलों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित कर रही है।
  3. कांग्रेस क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी को भले ही तेलंगाना में शानदार जीत मिली हो, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है।

एएनआई, नई दिल्ली। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर देश में जहां सियासत गर्म हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लोहा अब दुनिया भी मान रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ के एक लेख में कहा गया है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगा सकती है और इसे कोई रोक नहीं सकता है।

तीन राज्यों में जीत से भाजपा मजबूत

हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ख्याति में बढ़ोतरी हुई है और इसके बाद अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस सभी कारणों से भाजपा की बढ़ती ताकत के बारे में इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में हन्ना एलिस-पीटरसन ने अपने लेख में कहा है कि बीते साल 3 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने पार्टी को मजबूत बना दिया है।

मोदी की जीत की गारंटी

लेख में कहा गया है कि भाजपा के हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित कर रही है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी को भले ही तेलंगाना में शानदार जीत मिली हो, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है।

लेख में I.N.D.I.A. गठबंधन का भी जिक्र

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ के लेख में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. गठबंधन का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि विपक्षी दलों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है।

भाजपा निकाल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में कई मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बनी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए देशभर में कस्बों और गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी। द गार्जियन की रिपोर्ट ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय युद्ध स्मारकों, रक्षा संग्रहालयों, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक आकर्षणों पर 822 ‘सेल्फी पॉइंट’ भी स्थापित कर रहा है, जहां लोग पीएम मोदी के कटआउट के साथ अपनी फोटो ले सकते हैं।

इस आर्टिकल में यह भी लिखा गया है कि बिहार और महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर वोटिंग पैटर्न प्रभावित हो सकते हैं। लेख में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के हवाले से बताया गया है कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी भावनाओं को लेकर बहुत आश्वस्त है।

Bhopal Crime Information: जर्मनी से हो रही फंडिंग से चल रहा था आंचल बाल गृह, जांच समिति ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

Bhopal Crime Information: उल्‍लेखनीय है कि भोपाल के तारासेवनिया के आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:05 PM (IST)

Bhopal Crime News:  जर्मनी से हो रही फंडिंग से चल रहा था आंचल बाल गृह, जांच समिति ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

HighLights

  1. तारासेवनिया में संचालित आंचल बालगृह का संचालन विदेशी फंडिंग से हो रहा था।
  2. संचालकों ने विदेश से आ रही फंडिंग का खुलासा नहीं किया था।
  3. आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था

Bhopal Crime Information: नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के तारासेवनिया में संचालित आंचल बालगृह का संचालन विदेशी फंडिंग से हो रहा था। इतना ही नहीं संचालकों ने विदेश से आ रही फंडिंग का खुलासा नहीं किया था।

जांच रिपोर्ट में खुलासा

यह खुलासा जिला कलेक्टर की ओर से बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है। संचालकों ने कमेटी को बालगृह की 2019 की अनुमति भी दिखाई है लेकिन इसकी सत्यता की जांच होना बाकी है।

26 बच्चियां हुई थीं गायब

तारासेवनिया के आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में बच्चियां स्वजन के पास मिल गई थीं लेकिन बालगृह बिना अनुमति चलने का खुलासा हुआ था।

आयुक्‍त, कलेक्‍टर ने किया था निरीक्षण

आंचल बालगृह प्रकरण सामने के आने के बाद आयुक्त पवन शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बालगृह का निरीक्षण किया था। प्रारंभिक जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए तीन कमेटियां बनाई थीं। कमेटियों में से एक ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट मिली

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है जिसमें संचालन विदेशी फंडिंग से होना पाया गया है। इस बालगृह को जर्मनी से फंडिंग की जा रही थी, कब-कब कितनी फंडिंग और इसका उपयोग कहां-कहां किया गया इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। अनुमतियों की जांच के दौरान संचालकों ने 2019 की एक अनुमति दिखाई है। अनुमति सही है कि नहीं इसका पता नहीं है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे

WTC Factors Desk 2023-25: दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। भारत 6वें स्थान पर आ गई।

Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Dec 2023 06:00 PM (IST)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल, रैंकिंग में शीर्ष 5 से बाहर, पाकिस्तान से भी पीछे
WTC Factors Desk 2023-25

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC World Check Championship Standing 2023-25: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी। इसके अगले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को टेस्ट मैच में 79 रनों से हार का स्वाद चखाया। भारत और पाकिस्तान के पराजय से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंक तालिका का समीकरण बदल गया है। दोनों ही टीमों को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

टीम इंडिया को सेंचुरियन में खेले गए मैच में तीन दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच में 79 रनों से हराकर WTC की प्वाइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया। भारत पहले पांचवें स्थान पर थी। फिर स्लो ओवर रेट के कारण दो अंकों के जुर्माने के साथ एक स्थान का नुकसान हुआ। वह खिसककर 6वें स्थान पर आ गई। पाकिस्तान अब 5वें स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 38.89 और पाकिस्तान का 45.83 प्रतिशत है।

साउथ अफ्रीका पहले रैंक पर पहुंची

दक्षिण अफ्रीका 100 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 50 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर काबिज हैं। भारत से नीचे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका है। बता दें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकिल में आखिरी में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।

टीम जीत का प्रतिशत पीटीएस जीत हार ड्रा पेनल्टी
1. साउथ अफ्रीका 100 12 1 0 0 0
2. न्यूजीलैंड 50 12 1 1 0 0
3. ऑस्ट्रेलिया 50 42 4 2 1 -10
4. बांग्लादेश 50 12 1 1 0 0
5. पाकिस्तान 45.83 22 2 2 0 -2
6. भारत 38.89 14 1 1 1 -2
7. वेस्टइंडीज 16.67 4 0 1 1 0
8. इंग्लैंड 15 9 2 2 1 -19
9. श्रीलंका 0.00 0 0 2 0 0
Climate Information: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम

MP Climate Replace Right this moment: ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Weather News: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में घना कोहरा, 23 ट्रेनें लेट, जानिए कब तक रहेगा सर्दी का सितम
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह का नजारा। (फोटो- ANI)

HighLights

  1. कड़ाके की सर्दी और घने का कोहरे का असर आम जीवन पर
  2. विलंब से चल रहीं लंबी दूरी की ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित
  3. मौसम विभाग का अनुमान, मकर संक्रांति बाद राहत संभव

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी राज्यों में कही घना कोहरा है तो कहीं बारिश हो रही है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Climate Replace Right this moment

दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 4:30 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। देखिए वीडियो

#WATCH | Delhi: Dense fog engulfs town because the coldwave continues and the temperature dips additional.

(Visuals from Sarojini Nagar shot at 7.45 am) pic.twitter.com/8n1SZK8jJx

— ANI (@ANI) January 12, 2024

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मध्य प्रदेश: अधिकांश शहरों में सुबह के समय घना कोहरा है। कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिली है। जनवरी माह में अब तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

naidunia_image

कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन और कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवर में कुछ कमी आ सकती है। वहीं पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई तो ठंडी हवाओं का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

Sandeep Lamichhane: दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी दुष्कर्म का दोषी करार, काठमांडू जिला अदालत ने सुनाया फैसला

Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने दुष्कर्म के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 09:36 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Dec 2023 09:36 PM (IST)

Sandeep Lamichhane: दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व खिलाड़ी दुष्कर्म का दोषी करार, काठमांडू जिला अदालत ने सुनाया फैसला
संदीप लामिछाने (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने दुष्कर्म के दोषी पाए गए हैं। काठमांडू जिला अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। लामिछाने को सजा के लिए नए साल तक इंतजार करना होगा। अगली सुनवाई 10 जनवरी हो होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी को तीन से दस साल तक सजा हो सकती है। संदीप लामिछाने के खिलाफ 24 दिसंबर को अंतिम सुनवाई हुई थी। नेपाल के पूर्व कप्तान पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप था।

सितंबर 2022 में दर्ज हुआ मामला

संदीप लामिछाने फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन्हें दो लाख नेपाली रुपये और कुछ शर्तों के साथ बेल दी गई थी। इससे पहले नवंबर 2022 में कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। संदीप के खिलाफ पिछले साल सितंबर में एक लड़की दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। तब वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। अक्टूबर में एयरपोर्ट से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

IPL खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी हैं संदीप लामिछाने

23 वर्षीय संदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर हैं। वह 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।

संदीप लामिछाने का क्रिकेट करियर

प्रतियोगिता वनडे टी20 इंटरनेशनल एलए टी20
मैच 51 52 73 136
रन 376 64 407 120
बैटिंग औसत 13.92 5.81 12.71 7.05
100/50 0/0 0/0 0/0 0/0
टॉप स्कोर 35* 16* 35* 16*
विकेट 112 98 157 193
गेंदबाजी औसत 18.06 12.58 17.71 17.76
एक इनिंग में 5 विकेट 3 1 4 1
बेस्ट गेंदबाजी 6/11 5/9 6/11 5/9