Earthquake in China: चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, अब तक 111 की मौत, 230 घायल

Earthquake in China: भूकंप 35 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू से 102 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 07:22 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM (IST)

Earthquake in China: चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, अब तक 111 की मौत, 230 घायल

HighLights

  1. गांसु-किंघई सीमा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा नुकसान
  2. जमीन से 35 किमी की गहराई पर आया भूकंप
  3. बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

एजेंसी. बीजिंग। चीन में भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। चीनी सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को गांसु-किंघई सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के बाद कम से कम 111 लोग मारे गए और 230 से अधिक घायल हो गए हैं। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी थी। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई।

भूकंप 35 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू से 102 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

Ronit Roy grew to become emotional when he dropped his daughter on the airport | बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने आए रोनित रॉय हुए इमोशनल: अमिताभ और आलिया भी स्पॉट हुए, बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन कल यानी 11 जनवरी को मुंबई के फिल्मसिटी में स्पॉट हुए। बिग बी वहां ऐड की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सेट से निकलते हुए उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई। उनके पहनावे की बात करें तो वो सफेद कुर्ता पजामा, प्रिंटेड जैकेट और कैप लगाए नजर आए। उन्होंने पैपराजी को भी थोड़ा समय दिया इसके बाद कार में बैठकर निकल गए।

अमिताभ बच्चन इन दिनों दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। वो जल्द ही प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आएंगे। इसमें प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, राणा दग्गुबाती, दिशा पाटनी और कमल हासन जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे। वहीं बिग बी दूसरी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा कपूर की देखभाल और अपनी अगली फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो उन्होंने विंटर सीजन को ध्यान में रखते हुए अपना आउटफिट सिलेक्ट किया।

एक्ट्रेस ब्राउन थ्री पीस सेट में खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने ब्राउन टॉप के साथ मैचिंग पैंट और लॉन्ग जैकेट पहना था। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए, उन्होंने बेज रंग की हील वाली फुटवियर पहनीं। अपने आउटफिट से मैच करता हुआ हैंडबैग भी लिया। बात करें हेयरस्टाइल की तो इन दिनों ज्यादातर एक्ट्रेसेस टाइट हेयर बन में ही दिखाई देती हैं। आलिया भी टाइट हेयर बन में दिखाई दीं।

बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने आए रोनित रॉय

रोनित रॉय की बेटी पढ़ाई के लिए अमेरिका रवाना हुईं। बेटी को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए परिवार के सभी सदस्य दिखाई दिए। बेटी को इतनी दूर भेजते हुए रोनित रॉय और परिवार के बाकी सदस्य काफी इमोशनल हुए। उनकी बेटी भी बहुत उदास दिखाई दे रही थीं।

तमन्ना भाटिया एयरपोर्ट लुक

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुबंई एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने इस बार अपने एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट चुना। एक्ट्रेस प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अक्सर वो अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ नजर आती हैं। खबरों की मानें तो तमन्ना और विजय जल्द ही शादी करने वाले हैं।

मिजू रेस्टोरेंट में बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने भले ही जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की हो, लेकिन उनकी तस्वीरें और एक-दूसरे की पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स को देखते हुए लोगों का मानना है कि वो एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। कुछ समय पहले दोनों मुंबई के फेमस मिजू रेस्टोरेंट से डिनर के बाद निकलते देखा गया।

एक्ट्रेस स्मार्ट कैजुअल लुक में नजर आईं। टॉप और जीन्स के साथ सर्दी से बचने के लिए उन्होंने इसे ओवरसाइज्ड लॉन्ग डेनिम जैकेट से खुद को कवर किया।

Nationwide Youth Day 2024 : शहरभर में विविध आयोजन, माडल स्‍कूल में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

Nationwide Youth Day 2024 : आकाशवाणी से राष्‍ट्रगीत वंदेमातरम् का प्रसारण, मध्‍य प्रदेश गान के साथ साथ मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के बाद प्राणायाम भी किया गया।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:04 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:43 PM (IST)

National Youth Day 2024 : शहरभर में विविध आयोजन, माडल स्‍कूल में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

HighLights

  1. 2200 लोगों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
  2. सूर्य नमस्कार को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आया।
  3. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजन।

Nationwide Youth Day 2024 : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का आयोजन किया गया। पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से सामूहिक नमस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

naidunia_image

विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

विधायक अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिले के इस मुख्य कार्यक्रम में विधायक डॉ अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया ।

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को अपने संदेश में दी।

सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने संदेश में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से योग को अपनाने एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को अपने संदेश में दी।

naidunia_image

सूर्य नमस्कार को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आया

सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्र गीत वन्देमातरम और मध्यप्रदेश गान का रेडियो से प्रसारण किया गया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण का हिंदी अनुवाद भी कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित सन्देश के अनुरूप स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार के आसन किये साथ ही प्राणायाम भी किया।

naidunia_image

विधायक डॉ अभिलाष पांडे बोले- विचारों को आत्मसात करें

कार्यक्रम में राष्ट्रगान की प्रस्तुति । इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने उपस्थित बच्चों से बातचीत कर विवेकानंद के जीवन को चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि जो अपने विवेक से स्वयं को आनंदित करता है वह विवेकानंद है। साथ ही उन्होंने स्थल पर उपस्थित सभी लोगों से स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन और जीवन परिचय का अध्ययन कर उनके विचारों को आत्मसात करने की बात भी कही।

naidunia_image

कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन

सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संदीपा स्थापक पचौरी ने किया । प्रारम्भ में कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मॉडल स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

naidunia_image

SA vs IND, 1st Take a look at Day 2: केएल राहुल ने शतक के साथ टेस्ट में की वापसी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

KL Rahul Century: भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 03:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 03:51 PM (IST)

SA vs IND, 1st Test Day 2: केएल राहुल ने शतक के साथ टेस्ट में की वापसी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
केएल राहुल ने जड़ा शतक।

HighLights

  1. केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास।
  2. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। KL Rahul Century, IND vs SA 1st Take a look at: भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा। उनके सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने 67.4 ओवर में 245 रन बनाए। 101 रन बनाकर राहुल नंद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए। 24 रन पर 3 विकेट खोने के बाद भारतीय टीम को केएल राहुल ने वापसी कराई। जिस मैदान पर रोहित शर्मा (5 रन), शुभमन गिल (2 रन) और विराट कोहली (38 रन) कुछ खास नहीं कर पाएं। वहां केएल राहुल टिके रहे और टीम को संभाला। उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसकी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया। अफ्रीका में ये उनका दूसरा शतक है।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने इससे पहले 2021-22 में इसी मैदान पर 123 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा कम से कम दो शतक लगाने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के अजहर महमूद, श्रीलंका के थिलन समरवीरा और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर 5 शतक के साथ टॉप पर हैं।

बॉक्सिंग डे में किया किया टेस्ट डेब्यू

साउथ अफ्रीका में केएल राहुल ने 6 टेस्ट खेले हैं। जिसमें 11 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 32.45 की औसत से 357 रन हैं। बॉक्सिंग डे से उनका खास रिश्ता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इससे पहले चोट से जूझने के बाद केएल राहुल ने वनडे में वापसी की। उन्होंने एशिया कप 2023 में तीन पारियों में 169 रन बनाए। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के 10 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 452 रन बनाए।

245 रन पर सिमटी टीम इंडिया

साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल ने 59.95 की औसत से 1,199 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। मैच की बात करें को साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने 24 रन पर 3 विकेट खो दिए। फिर विराट कोहली (38 रन) और श्रेयस अय्यर (31 रन) के बीच 68 रन की साझेदारी हुई। पहले दिन स्टम्प के साथ स्कोर 208/8 रह। दूसरे दिन केएल राहुल ने शतक जड़ा। प्रोटियाज के लिए कगिसो रबाडा ने 5, नंद्रे बर्गर ने 3, मार्को जानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट लिया।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात

बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडिया गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव, JDU ने कहा- 16 सीटों से कम पर नहीं बनेगी बात
बिहार में महागठबंधन में बढ़ा टकराव।

HighLights

  1. बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं।
  2. जदयू ने 16 सीटों से कम पर लड़ने से किया मना।
  3. राजद के पास बचेंगी लड़ने के लिए केवल 5 सीटें।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इंडी गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उसका कारण खुद इंडी गठबंधन के प्रमुख सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जदयू ने साफ कर दिया है कि 2019 में उन्होंने 16 सीटें जीती थीं। ऐसे में वह किसी भी कीमत में 16 सीटें नहीं छोड़ेंगे। अब बाकी बची 24 सीटों पर राजद-कांग्रेस और वाम दल आपस में बांट लें।

नीतीश कुमार के इस रुख से सबसे ज्यादा झटका राजद को लगा है। उसे यह उम्मीद थी कि नीतीश कुमार गठबंधन को साधने के लिए अपने हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। अब राजद के सामने बहुत बड़ी दुविधा है, क्योंकि वाम दलों ने 9 और कांग्रेस ने 10 सीटों का प्रस्ताव सामने रख दिया है। राजद इनकी बात मान भी ले तो उसके पास केवल 5 सीटें ही लड़ने के लिए बची हैं।

जेडीयू ने वाम दलों और कांग्रेस की मांग को देखते हुए सीट-बंटवारे की बैठक से दूरी बना ली है। वाम दलों की मानें तो उन्होंने 2019 में बेगूसराय और आरा में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। वह यहां दूसरे स्थान पर रहे थे। मधुबनी और बांका में भी उनका प्रदर्शन ठीक रहा था।

फ्रेंडली फाइट से होगा गठबंधन का नुकसान

वाम दलों का राजनीतिक इतिहास रहा है कि अगर गठबंधन में उन्हें मनमुताबिक सीट न मिलें तो वह फ्रेंडली फाइट पर उतर आते हैं। ऐसे में वह अपने ही गठबंधन के साथियों का नुकसान कर देते हैं। 2019 में सिवान में वाम दल ने राजद के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार दिया था।

Bhopal Information: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया

शहर के दो युवाओं ने बनाई अनूठी मशीन। सौर ऊर्जा से संचािलत होती है मशीन। इस मशीन से कई महिलाओं को मिला रोजगार।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Bhopal News: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया
रैग इनोवेशन मशीन का माडल।

HighLights

  1. अनुराग और विराग नामक दो दोस्तों ने स्कालरशिप से पैसों से शुरू किया स्टार्टअप।
  2. जयपुर में मशीन देखकर आया आइडिया।
  3. एक साल में बनकर तैयार हुई मशीन।

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर के दो युवाओं ने रैग इनोवेशन मशीन नामक एक ऐसा स्टार्टअप तैयार किया है, जिसकी मदद से बेहद कम लागत में सेनेटरी नैपकिन तैयार की जा रही है। यह नैपकिन महिलाओं को बाजार से सस्ती और सुलभ है। इस मशीन से तैयार नैपकिन की कीमत मात्र एक रुपया है। इसे अनुराग और विराग ने तैयार किया है। विराग बताते हैं कि दोस्त अनुराग बोहरे ने जयपुर में इस तरह की कम लागत वाली मशीन देखी थी। इसके बाद यह आइडिया आया, जिस पर काम करने के बाद सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कच्चे माल पर शोध करना शुरू किया और एक साल में अलग-अलग जगह उसके बारे में जानकारी जुटाई।

डेढ़ लाख रुपये लागत

विराग के अनुसार स्टार्टअप को बनाने में करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत आई। हालांकि मशीन को बनाने में एक साल का समय लग गया। मशीन के निर्माण में बहुत चुनौतियां थीं। इस दौरान सपोर्ट करने वाला भी कोई नहीं था। साथ ही फंडिंग में भी काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। मशीन को तैयार करने में स्कालरशिप के पैसे लगाए। इसके अलावा मशीन को रखने के लिए जगह भी नहीं थी। भिंड गांव में 5 हजार वर्ग फीट में मशीन निर्माण का काम शुरू किया। अब इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

सौर ऊर्जा द्वारा संचालित

विराग ने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इसमें गोंद का उपयोग नहीं किया जाता है। इसे तैयार करने में डाई का उपयोग करते हैं, जिससे स्वच्छता बनी रहे। हाइजीन का ख्याल रखते हुए हजारों नैपकिन का उत्पादन किया जाता है। मशीन सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है।

10 घंटे में 2 से 5 हजार सेनेटरी पैड होते हैं तैयार

विराग बताते हैं कि अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक मशीनों को हम बेच चुके हैं। मशीन द्वारा प्रतिदिन (8 से 10 घंटे की शिफ्ट में) 2,000 से 5,000 सेनेटरी पैड्स तैयार किए जाते हैं।

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया ‘टोटका’, दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो

Virat Kohli Bails Change Magic: विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:06 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 09:09 PM (IST)

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया 'टोटका', दो गेंद बाद ही टोनी डी जोरजी आउट, देखें वीडियो
Virat Kohli Bails Change Magic

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Take a look at: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीन एल्गर (Dean Elgar) और टोनी डी जोरजी (Tony De Zorzi) के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी जम ही रही थी। तब ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीच मैदान में एक टोटका कर दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भारतीय टीम को टोनी का विकेट मिला। विराट का ये उपाय सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसे क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) से जोड़कर देख रहे हैं।

विराट कोहली ने मैदान में क्या किया ?

पहली पारी में 245 रन बनाने के बाद भारत को मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में एडन मार्करम (5 रन) का विकेट लिया। तीसरे नंबर पर उतरे टोनी डी जोरजी क्रीज पर टिक गए। एल्गर के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को देख विराट कोहली ने स्टंप्स की बेल्स बदले। कोहली ने जैसे ही बेल्स को बदला टोनी ने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर बुमराह ने यशस्वी से हाथों कैच आउट करवा डाला। टोनी डी जोरजी 62 गेंदों का सामना कर 5 चौके की मदद से 28 रन बनाकर चलते बने।

Virat Kohli checked the bails and adjusted it round.

– 2 balls later Bumrah acquired Tony De Zorzi. pic.twitter.com/3rTD86Jt0P

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2023

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया था ऐसा

एक मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बेल्ड को बदला था। जिसके बाद अंग्रेजों को अगले ओवर में सफलता मिली थी। इस कारण किंग कोहली के इस टोटके को स्टुअर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

डीन एल्गर ने जड़ा शतक

इस टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेने वाले डीन एल्गर का बल्ला चला। उन्होंने 140 गेंदों में 19 चौके से शतक पूरा किया। वहीं, डेविड बेडिंगहाम 56 रन पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया।

Price range Session: 31 जनवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट, जानें कब तक चलेगा सत्र

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट 31 जनवरी से शुरू होने वाला है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 07:43 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 07:55 PM (IST)

Budget Session: 31 जनवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट, जानें कब तक चलेगा सत्र
31 जनवरी को पेश होगा बजट।

HighLights

  1. 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक बजट सत्र होने संभावना।
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का होगा अभिभाषण।

एजेंसी, नई दिल्ली। मोदी सरकार 31 जनवरी अंतरिम बजट पेश करने वाली है। यह बजट सत्र 9 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी।

राष्ट्रपति का अभिभाषण

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक बजट सत्र चल सकता है। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव हो जाने के बाद चुनी गई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

17वीं लोकसभा का 16 जून को होगा कार्यकाल खत्म

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। ऐसे में मोदी सरकार चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करने वाली है। 10 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव के एलान होने के बाद सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ था।

IND vs SA 1st Check: दूसरे दिन का खेल खत्म, डीन एल्गर का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन की बनाई बढ़त

IND vs SA 1st Check 2nd Day Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 256/5 बनाए। इसी के साथ टीम ने 11 रनों की बढ़त बना ली है। डीन एल्गर 140 और मार्को जानसेन 3 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 09:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 09:51 PM (IST)

IND vs SA 1st Test:  दूसरे दिन का खेल खत्म, डीन एल्गर का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन की बनाई बढ़त
IND vs SA 1st Check 2nd Day Highlights

HighLights

  1. दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 11 रन की बढ़त बना ली है।
  2. दक्षिण अफ्रीका ने खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 256 रन बना लिए।
  3. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद रहे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA 1st Check 2nd Day Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन (27 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 256/5 बनाए। इसी के साथ टीम ने 11 रनों की बढ़त बना ली है। डीन एल्गर 140 और मार्को जानसेन 3 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। डेब्यू मैच खेल रहे डेविड बेडिंगहाम ने अर्धशतक जमाया और 56 रन पर आउट हुए।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 208 रनों से आगे खेलना शुरू किया। सबसे पहले मोहम्मद सिराज 5 रन पर गेराल्ड कोएत्जी का शिकार बने। केएल राहुल ने 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उन्हें नांद्रे बर्गर ने क्लीन बोल्ड किया। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मैच का पहला दिन

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने 24 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा 5 रन, यशस्वी जयसवाल 17 रन और शुभमन गिल 2 रन के विकेट झटके। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। इसी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट हुए। उन्होंने करियर में 14वीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए। इससे पहले बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट डेब्यू किया। भारत की पहली पारी का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

AUS vs PAK, 2nd Take a look at: जीवनदान मिलने के बाद 4 रन से शतक से चूके मिचेल मार्श, आगा सलमान ने लपका कैच

Mitchell Marsh: मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। तब अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया।

Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM (IST)

AUS vs PAK, 2nd Test: जीवनदान मिलने के बाद 4 रन से शतक से चूके मिचेल मार्श, आगा सलमान ने लपका कैच
मिचेल मार्श शतक से चूके।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Australia vs Pakistan, 2nd Take a look at: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली और 96 रन बनाए। हालांकि शतक बनाने से 4 रन से चूक गए। मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। तब अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

आगा सलमान ने एक हाथ से पकड़ा कैच

मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ के बीच 153 रन की पार्टनरशिप हुई। मार्श ने 130 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। जब वे शतक से चार रन दूर थे। तब मीर हमजा की बॉल पर उनके बल्ले का किनारा लगा और आगा सलमान ने एक हाथ से कैच लपक लिया।

Mitch Marsh gone for 96 – to an absolute belter at first slip from Agha Salman! #AUSvPAK pic.twitter.com/KNUP3kDr3j

— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2023

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 241 रन की बढ़त

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 54 रन की बढ़त हासिल की। जब टीम बल्लेबाजी करने आई को उस्मान ख्वाजा (0) और डेविड वॉर्नर (6) रन पर आउट हुए। शाहीन ने ख्वाजा और हमला ने डेविड का विकेट लिया। लाबुशेन (4) और ट्रेविस हेड (0) पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने कंगारू के 16 रन पर 4 झटके दे दिए। इसके बाद मार्श और स्मिथ ने टीम की वापसी करवाई। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए लिए। टीम के पास 241 रन की बढ़त है।